Blog

  • Punjab News: 2 पक्षों में हुई खूनी झड़प, चली गोलियां, 3 घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 पक्षों में हुई खूनी झड़प, चली गोलियां, 3 घायल, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले के गांव मछीवाड़ा में 2 परिवारों में झगड़ा होने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार गली की तरफ दरवाजा निकालने को लेकर 2 परिवारों में विवाद हो गया। दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि एक दूसरीकी जमकर पिटाई की गई। वहीं एक-दूसरे पर ईंटें और पत्थर से हमला करते हुएघरों में सामान की तोड़फोड़ की गई। इस घनटा में मोटरसाइकिल समेत अन्य घर का सामान तोड़ा गया। घटना में 3 लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज करके 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जबकि एक को गिरफ्तार किया गया। हालांकि अन्य आरोपी फरार चल रहे है।

    गांव के निवासी मनजीत सिंह ने बताया कि वह अपने घर से एक और दरवाजा गली की तरफ निकालना चाहते थे, जिसे गांव में ही रहने वाले दूसरे पक्ष को मंजूर नहीं था। इस पर पहले भी कई बार दोनों में तकरार हो चुकी थी, लेकिन मामला पंचायत में सुलझा लिया जाता था। इस बार जब मनजीत सिंह गली में नया दरवाजा निकाल रहे थे, तो बूटा सिंह और उसके परिवार ने उन्हें रोक दिया। जिसके बाद आरोपी बूटा सिंह और उसके साथियों ने उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि उन्होंने घर में घुसकर मारपीट करते हुए जमकर ईंटें और पत्थर मारकर घर का सारा जरूरी सामान तोड़ दिया। पीड़ित ने कहा कि हमलावारों ने घटना में हवाई फायरिंग भी की।

    दूसरी पक्ष ने आरोपों को नकारते हुए कहा कि मनजीत सिंह गैरकानूनी तरीके से दरवाजा गली की तरफ निकालना चाहते थे, इसलिए उन्हें रोका गया। लेकिन उन्होंने बाहर से लोगों को बुलाकर उन पर हमला किया। वहीं दूसरे पक्ष ने मनजीत सिंह पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मनजीत सिंह ने उन पर मारने की नीयत से फायरिंग की। पुलिस ने घायलों के बयानों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

  • भारतीय क्रिकेटर Ravindra Jadeja ने ‘संन्यास’ पर तोड़ी चुप्पी

    भारतीय क्रिकेटर Ravindra Jadeja ने ‘संन्यास’ पर तोड़ी चुप्पी

    Captain Rohit ने Retirement पर लगाया विराम

    नई दिल्लीः दुबई में खेली गई चैपिंयन ट्रॉफी में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेटों से हराकर इतिहास रच दिया। दरअसल, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 टूर्नामेंट शुरू होने से पहले विराट कोहली, रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा के ODI फॉर्मेट से संन्यास लेने की अफवाहें चरम पर थीं। चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में अपना स्पेल पूरा करने के बाद जब रवींद्र जडेजा ने विराट कोहली को गले लगाया, तो जडेजा के संन्यास की अफवाहों ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया था। अब जडेजा ने खुद अपनी रिटायरमेंट की खबरों पर चुप्पी तोड़ डाली है।

    रवींद्र जडेजा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्होंने रिटायरमेंट की अफवाहों को बकवास बताते हुए कहा, “फालतू की अफवाहें मत फैलाइये। धन्यवाद.” याद दिला दें कि जडेजा ने पिछले वर्ष भारत की टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद टी20 फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था। अब ऐसा लगता है जैसे 36 वर्षीय जडेजा ने 2027 ODI वर्ल्ड कप को अपना टारगेट बनाया हुआ है। उस वर्ल्ड कप के आयोजन में अभी दो साल बाकी हैं और तब तक जडेजा की उम्र 38 वर्ष हो चुकी होगी।

    रवींद्र जडेजा के चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के प्रदर्शन पर नजर डालें तो उन्होंने 3 पारियों में बैटिंग करते हुए केवल 27 रन बनाए। इन आंकड़ों से उनके प्रदर्शन का आंकलन करना सही नहीं क्योंकि जडेजा आठवें क्रम पर बैटिंग करते दिखे। वहीं अपनी फिरकी लेती गेंदों से उन्होंने टूर्नामेंट में कुल 5 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया।

    चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मैच से ठीक पहले खबरें थीं कि रोहित शर्मा वनडे फॉर्मेट से रिटायरमेंट ले सकते हैं। अपने टी20 करियर पर उन्होंने पिछले साल ही विराम लगा दिया था। मगर चैंपियंस ट्रॉफी जीत के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित शर्मा ने कहा, “मैं साफ कर देना चाहता हूं कि मैं वनडे फॉर्मेट से रिटायरमेंट नहीं ले रहा हूं। कृपया आगे से झूठी अफवाहें ना फैलाएं।” पिछले दिनों ये भी खबरें सामने आई हैं कि विराट कोहली कम से कम 2027 ODI वर्ल्ड कप तक खेलते रहेंगे। हालांकि इस विषय पर अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है।

  • Punjab News: नहर में व्यक्ति का शव बरामद, सिर पर चोट के मिले निशान

    Punjab News: नहर में व्यक्ति का शव बरामद, सिर पर चोट के मिले निशान

    अबोहरः फाजिल्का के अबोहर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां गांव हरीपुरा के निकट पंजाबा माईनर नहर से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मृतक की उम्र लगभग 55 वर्ष है और वह मुस्लिम समुदाय का है। नर सेवा नारायण सेवा समिति को नहर में शव तैरने की सूचना मिली। समिति के सदस्य बिट्टू नरूला, सोनू ग्रोवर और सोनू शर्मा तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने खुईयां सरवर थाना पुलिस को सूचित किया और शव को नहर से बाहर निकाला। मृतक ने काली पैंट और सफेद चैकदार शर्ट पहनी हुई थी।

    शव की स्थिति से अनुमान लगाया जा रहा है कि यह एक से दो दिन पुराना है। मृतक के सिर पर गहरे कट का निशान मिला है। खुईयां पुलिस के राम सिंह ने टीम के साथ मौके का मुआयना किया। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह आत्महत्या का मामला है या कुछ और। शव को पहचान और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है।

     

  • नगर निगम में 300 करोड़ रुपए का बजट किया पेश, देखें वीडियो

    नगर निगम में 300 करोड़ रुपए का बजट किया पेश, देखें वीडियो

    पंचकूलाः नगर निगम पंचकूला की निगम के बजट 2025-26 को लेकर बैठक सेक्टर 1 पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में की गई। बैठक की अध्यक्षता मेयर कुलभूषण गोयल ने की और बैठक में विधायक पंचकूला चंद्र मोहन विश्नोई भी शामिल हुए। बजट की बैठक में कांग्रेस व भाजपा के सभी पार्षद उपस्तिथ रहे। नगर निगम पंचकुला के बजट की चर्चा में सभी पार्षदों ने अपने अपने वार्ड के कार्यो को लेकर बात रखी। इस वर्ष नगर निगम के लिए करीब 300 करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया।

    बजट पेश करने के बाद नगर निगम पंचकूला के मेयर कुलभूषण गोयल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि इस बार नगर निगम पंचकूला के द्वारा 300 करोड़ रुपए का सालाना बजट पेश किया है। उन्होंने बताया कि शहर के विकास और अन्य परियोजनाओं के लिए 300 करोड रुपए इस वित्तीय वर्ष 2025-26 में नगर निगम के द्वारा खर्च किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इसके अलावा नगर निगम में काम करने वाले कर्मचारियों की 40 करोड़ रुपए साल का वेतन और अन्य खर्च को लेकर भी यहां पर चर्चा की गई है।

    उन्होंने बताया कि इस बजट बैठक में सभी कांग्रेस और भाजपा के पार्षद और पंचकूला से विधायक चंद्र मोहन बिश्नोई उपस्थित रहे और सभी की सहमति से आज नगर निगम पंचकूला का 2025-26 का बजट पेश किया गया। मेयर कुलभूषण गोयल ने बजट पेश करने के बाद कहा कि आज बजट पेश करने पर सभी पार्षदों का धन्यवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि आज हमारा पांचवा बजट पेश हुआ है और शुरुआत में नगर निगम के पास 100 करोड़ रुपए की एफडीआर थी और अब 4 साल का समय हो चुका है। आज हमारे पास 260 करोड रुपए से ऊपर की एफडीआर है। उन्होंने कहा कि स्टेम्प ड्यूटी ,मोबाइल लाइंस की रिकवरी भी की गई और सरकार के द्वारा सीएफसी और एफएफसी ग्रांट को बढ़ाया गया।

  • Punjab News: अश्लील तस्वीरें भेजने पर बाबा ने थाने के बाहर लगाया धरना, देखें वीडियो

    Punjab News: अश्लील तस्वीरें भेजने पर बाबा ने थाने के बाहर लगाया धरना, देखें वीडियो

    लुधियानाः पुलिस कमिश्नर दफ्तर नजदीक बने सीआईए दफ्तर के बाहर जमकर हंगामा होने का मामला सामने आया है। जहां बाबा ने सड़क पर चादर बिछा रोष जाहिर किया। बाबा का कहना है कि उसके डेरे के पास कुछ लोग गंदगी फैला रहे हैं। जिसको लेकर उसने उन लोगों के खिलाफ शिकायत भी पुलिस को दी हुई है। बाबा का आरोप है कि उसे साल 2020 से अज्ञात फेसबुक के जरिए अश्लील तस्वीरें और गलत संदेश भेजे जा रहे हैं। पुलिस से कई बार शिकायत करने के बावजूद उसकी सुनवाई नहीं हो रही।

    इसी वजह से आज परेशान होकर बीच सड़क में कार खड़ी करके और चादर बिछाकर धरने पर बैठ गया। वहीं बाबा के द्वारा लगाए गए धरने को लेकर घटना स्थल पर पुलिस के सीनियर अधिकारी और थाना डिवीजन नंबर 5 की पहुंचे। जहां उन्होंने बाबा से बात करके उसे थाने ले जाकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। वहीं जानकारी देते हुए बाबा भूपिंदर सिंह ने कहा कि वह बंदगी का घर लक्ख दाता पीर दरबार में सेवक है।

    2020 से एक अज्ञात व्यक्ति खुद की न्यूड वीडियो और फोटो फेसबुक पर भेज रहा है। उस व्यक्ति को कई बार समझाया, लेकिन वह अपनी गंदी हरकतों से बाज नहीं आ रहा। पुलिस को शिकायत भी दी, लेकिन पुलिस इस मामले में कोई एक्शन नहीं ले रही। इन्हीं कारणों से परेशान होकर आज सड़क जाम कर धरना लगाया। अब थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने आश्वासन दिया है इस मामले संबंधी वह केस दर्ज कर कार्रवाई करेंगे। बाबा भूपिंदर ने कहा कि उनकी खुद की छवि को खराब करने की कोशिश शरारती लोग कर रहे हैं।

  • बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी मेला शुरू होने से रेल यात्रियों की बढ़ी तादाद

    बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी मेला शुरू होने से रेल यात्रियों की बढ़ी तादाद

    सामान्य डिब्बों में नहीं हैं तिनके जितनी जगह
     
    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना की तहसील अम्व के अंतर्गत आते गुरुद्वारा बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी मेला चार दिन पहले शुरू हुआ और यहाँ पंजाब के तीर्थयात्रियों में उत्साह देखा जा रहा हैं। सड़क के माध्यम के साथ साथ-साथ जिला में चलने वाली विभिन्न रेलगाड़ियों के माध्यम से भी यात्री यहाँ माथा टेकने पहुँच रहे हैं। वहीं श्री आनंदपुर साहिब में भी जल्द होला मोहल्ला मेला शुरू होने वाला हैं। ऐसे में रविवार रात्रि दौलतपुर चौक से दिल्ली जंक्शन के लिए चली गाड़ी संख्या 14054 हिमाचल एक्सप्रेस रेलगाड़ी के सामान्य डिब्बों में भारी भीड़ देखने को मिली। इस रेलगाड़ी में सामान्य श्रेणी के आठ डिब्बे हैं और हर डिब्बे की हालत बेहद दयनीय बनी हुई थी।सीट ना मिलने पर यात्री बैग रखने वाली जगह पर भी बैठने को मजबूर थे।

    यात्रियों की सुविधा हेतु मेला विशेष रेलगाड़ी चलाए अंबाला मंडल 

    प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता चिंतपूर्णी नवरात्र मेले भी आगामी दिनों में शुरू होने वाला हैं।इस मेले में प्रतिदिन 10 से 15 हजार श्रद्धालु दर्शन करने पहुँचते हैं  ऐसे में यात्रियों ने अंबाला मंडल से मेला विशेष ट्रेन चलाने की गुहार लगाई है ताकि हज़ारों यात्रियों को राहत मिले।
  • Punjab News: नाबालिग सहित 4 गिरफ्तार, 4 किलो हेरोइन बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: नाबालिग सहित 4 गिरफ्तार, 4 किलो हेरोइन बरामद, देखें वीडियो

    अमृतसर: नशे के खिलाफ युद्ध के तहत पुलिस 4 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 किलो हेरोइन बरामद की है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत भुल्लर ने बताया कि उनकी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपियों से 4 किलो हेरोइन बरामद की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है, जिसकी उम्र 16 वर्षीय बताई जा रही है।

    सीपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि 16 वर्षीय आरोपी बीए की पढ़ाई कर रहा है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ कोई भी अपराधिक मामला दर्ज नहीं है। जांच में सामने आया हैकि आरोपी आसान तरीके से पैसे कमाने के लिए तस्करी करने में लग गए। गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि इनके तार पाकिस्तान के साथ जुड़े हैं और हम इनसे रिमांड हासिल करके पूछताछ की जाएगी। आरोपी नाबालिग की आड़ नशा रिसीव करने का काम कर रहे थे। दरअसल, नाबालिग एक कॉलेज में पढ़ता है।

  • आबकारी विभाग ने सोना चांदी के आभूषण ले जा रहा व्यापारी पकड़ा 

    आबकारी विभाग ने सोना चांदी के आभूषण ले जा रहा व्यापारी पकड़ा 

    करीब एक लाख दस हजार जुर्माना लगाया 

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के अंतर्गत आते गगरेट बैरियर पर एक व्यापारी बिना बिल के निजी गाड़ी में सोना व चांदी ले जाते हुए आबकारी विभाग की टीम ने पकड़ा ।

    इस व्यापारी से 13 लाख 12 हज़ार का सोना व 5 लाख 34 हज़ार  की चांदी पकड़ी गई है। व्यापारी बिल दिखाने में असमर्थ रहा, जिसके चलते इस व्यापारी पर एक लाख, दस हज़ार सात सौ साठ रुपए का जुर्माना विभाग द्वारा किया गया है । गगरेट बैरियर पर तैनात इंस्पेक्टर रश्मि चौहान ने बताया कि निजी गाड़ी की तलाशी पर सोना व चांदी पकड़ी गई थी। जिस पर विभागीय नियमों के तहत जुर्माना लगाया गया है। यह सोना व चांदी होशियारपुर से हमीरपुर को ले जा रहे थे ।वहीं विभाग के सहायक आयुक्त विनोद कश्यप ने कहा कि गगरेट बैरियर पर इंस्पेक्टर रश्मि चौहान व उनकी टीम ने बिना बिल के सोना चांदी बरामद किया जिस पर जुर्माना लगाया गया है।

  • Punjab News: तेज रफ्तार Scorpio का कहर, पुलिस कर्मी सहित मां-बेटा घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: तेज रफ्तार Scorpio का कहर, पुलिस कर्मी सहित मां-बेटा घायल, देखें वीडियो

    बठिंडाः बरनाला-बाईपास रोड़ पर होटल सफायर के समीप सड़क हादसे की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार स्कॉर्पियो चालक ने एक बाइक और पैदल जा रहे लोगों को टक्कर मार दी। इस घटना में 3 लोग घायल हो गए। घायलों में मुलतानिया रोड का रहने वाला पंजाब पुलिस का जवान 34 वर्षीय सुरिंदर सिंह और मां-बेटे की जोड़ी शामिल है।

    वहीं सराभा नगर के रहने वाले 58 वर्षीय मां सुमन रानी और 37 वर्षीय बेटे मोंटी को चोटें आई हैं। हादसे में सबसे ज्यादा चोट पुलिस जवान सुरिंदर सिंह को आई है। बताया जा रहा हैकि घटना में उसके दोनों हाथों में फ्रैक्चर हो गया है। दूसरी ओर घटना को अंजाम देने के बाद स्कॉर्पियो ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

    घटना की सूचना मिलते ही नौजवान वेलफेयर सोसाइटी बठिंडा के वालंटियर यादविंदर कंग एम्बुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने तीनों घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उन्हें अभी घटना की सूचना नहीं मिली है। वे मामले की जानकारी मिलने पर आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

  • सरेआम गुंडागर्दीः Bus पर तेजधार हथियारों से किया हमला, Driver घायल, देखें वीडियो

    सरेआम गुंडागर्दीः Bus पर तेजधार हथियारों से किया हमला, Driver घायल, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः सेक्टर 52 में प्राइवेट बसें अक्सर यूपी और बिहार के यात्रियों को ले जाने के लिए अक्सर खड़ी रहती हैं। वहीं बस पर हमला करने की एक घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार हाल ही में एक वोल्वो बस यात्रियों को ले जा रही थी, इस दौरान दूसरी बस के चालक के साथ उसका झगड़ा हो गया। आरोप है कि गुस्से में आकर उनकी बस में कुछ यात्री उसने बिठा दिए, जिसको लेकर दोनों के बीच बहसबाजी शुरू हो गई। दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि एक परिवहन सेवा के 10 से 15 लोगों ने दूसरी परिवहन सेवा की बसों पर तेजधार हथियारों के साथ हमला कर दिया।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    इस घटना की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता हैकि हमलावारों द्वारा बस में जमकर तोड़फोड़ की जा रही है। इस घटना में ड्राइवर के साथ भी मारपीट की गई। यह वीडियो चार दिन पुराना बताया जा रहा है। वहीं घटना को लेकर बस के ड्राइवर हरजिंदर सिंह से बातचीत की गई, तो उन्होंने कहा कि मामले को लेकर चंडीगढ़ पुलिस को शिकायत दे दी गई है, लेकिन 4 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। जिसको लेकर पीड़ित ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।