Blog

  • Punjab News: AK House Hotel में Police की Raid, 2 महिलाओं सहित 5 काबू, देखें वीडियो

    Punjab News: AK House Hotel में Police की Raid, 2 महिलाओं सहित 5 काबू, देखें वीडियो

    फजिल्काः जिले के अबोहर में बस स्टैंड के पास पुलिस ने एके हाउस होटल में पुलिस ने रेड की। जहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 2 महिलाओं सहित 3 व्यक्तियों को आप्पतिजनक हालत में काबू किया है। इस कार्रवाई में होटल के मैनेजर को भी हिरासत में लिया गया। जिसके बाद पुलिस ने होटल को ताला लगा दिया।

    जानकारी के अनुसार नगर थाना प्रभारी मनिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें पिछले काफी समय से सूचना मिल रही थी कि बस स्टैंड के पीछे बने होटल में अनैतिक कायों का संचालन किया जाता है और आरोप है कि यहां पर नाबालिग लड़के-लड़कियों को कमरे उपलब्ध करवाए जाते हैं। जिसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने महिला पुलिस के साथ इस होटल में रेड की होटल के कमरों से दो महिलाओं और तीन युवकों को संदिग्ध हालत में काबू किया गया।

    थाना प्रभारी ने बताया कि यहां का रिकॉर्ड जब्त कर लोगों को हिरासत में लिया है और होटल के मैनेजर से भी पूछताछ की जा रही है। उन्होंने अन्य होटलों के संचालकों को भी चेतावनी दी है कि वे किसी भी व्यक्ति को अपने कमरे अनैतिक कार्यों के लिए उपलब्ध ना करवाएं और होटल में आने वाले लोगों का पूरा रिकॉर्ड रखा जाए, नहीं तो बख्शा नहीं जाएगा।

  • पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

    पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

    सीवानः सहलौर गांव में युवक का शव पेड़ से लटका मिला। जिससे इलाके में सनसनी जैसा माहौल बन गया। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गांववालों की मदद से शव को पेड़ से उतारा।

    मृतक की पहचान अरविंद शर्मा पिता प्रभु नाथ शर्मा ग्राम सहलौर के रूप में हुई है। मृतक के आत्महत्या करने की वजहों का खुलासा अभी नहीं हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया गया है। हालांकि, इस बात की अभी जांच पुलिस कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद सिवान सदर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम करने के लिए भेज दिया है। शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है।

  • पुलिस चौकी के 800 मीटर दूर प्रेमिका का गोली मारकर कत्ल, देखें वीडियो

    पुलिस चौकी के 800 मीटर दूर प्रेमिका का गोली मारकर कत्ल, देखें वीडियो

    अमरोहाः उत्तर प्रदेश से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां व्यक्ति ने प्रेमिका को फोन करके मिलने के लिए बुलाया। जब प्रेमिका मिलने पहुंची तो किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद औद्योगिक क्षेत्र में पुलिस चौकी से लगभग 800 मीटर की दूरी पर स्थित गेस्ट हाउस के संचालक ने अपनी प्रेमिका के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। घटना करने के बाद आरोपी स्वयं पुलिस चौकी में पहुंच गया। उसे शक था कि प्रेमिका किसी दूसरे लड़के से बातचीत करती है। इसलिए घटना को अंजाम दिया।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounterindia.in)

    प्रकरण की जानकारी मिलने के बाद पुलिस विभाग के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए। प्रेमिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बछरायूं थाना क्षेत्र के गांव धनौरी खुर्द निवासी अंकुश हाईवे किनारे पर औद्योगिक क्षेत्र में एक गेस्ट हाउस चलाता है। दो मंजिले गेस्ट हाउस का नाम दा ग्रेट विनायक गेस्ट हाउस एवं रेस्टोरेंट है। गेस्ट हाउस भवन के स्वामी मुहल्ला बस्ती निवासी हरपाल चौहान हैं और दो-तीन साल से अंकुश ने इस भवन को 40 हजार रुपये में किराये पर ले रखा था। यहां पर अनैतिक कार्य होने की भी चर्चा है। गेस्टहाउस संचालक अंकुश का डेढ़-दो साल से हरिद्वार के कनखल क्षेत्र निवासी 20 वर्षीय युवती रौश खुरानी से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। अंकुश को शक था कि उसकी प्रेमिका किसी दूसरे लड़के से भी बातचीत करती है। इसलिए अंकुश ने प्रेमिका को अपने गेस्ट हाउस पर बुलाया। गेस्ट हाउस की दूसरी मंजिल पर बने पहले कमरे में ही रात में दोनों के बीच विवाद भी हुआ। इसके बाद अंकुश ने प्रेमिका के सिर में तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद अंकुश ने 112 डायल पुलिस को सुबह 7: 44 बजे सूचना दी और फिर खुद पास में ही स्थित औद्योगिक पुलिस चौकी पर पहुंच गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस के होश उड़ गए और तत्काल हत्यारोपित को हिरासत में ले लिया। एएसपी राजीव कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। युवती के स्वजन को मामले की सूचना दी जा रही है। शव को पोस्टमार्टम भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने कहा कि गेस्ट हाउस संचालक ने ही प्रेमिका को गोली मारकर हत्या की है। दोनों के बीच में डेढ़-दो साल पुराना प्रेम-संबंध था लेकिन, हत्यारोपित को शक था कि वह किसी दूसरे व्यक्ति से बात करने लगी है। इसी बात को लेकर पहले दोनों के बीच विवाद हुआ और फिर प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर दी। हत्यारोपित हिरासत में है। पूछताछ की जा रही है। युवती के स्वतन को बुलाया जा रहा है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज होगी।
  • 10 हजार रिश्वत लेते SI रंगे हाथ गिरफ्तार

    10 हजार रिश्वत लेते SI रंगे हाथ गिरफ्तार

    बगहाः रिश्तव के 10 हजार रुपए के साथ टीम ने एक एसआई को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। SI ओमप्रकाश गौतम भैरोगंज थाना में तैनात था। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों के अनुसार, एसआई ओमप्रकाश गौतम किसी मामले में राहत दिलाने के एवज में पीड़ित पक्ष से 10,000 रुपए की रिश्वत मांग रहे थे।
    पीड़ित व्यक्ति ने इस संबंध में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना में शिकायत दर्ज कराई थी। मामले को गंभीरता से लेते निगरानी टीम ने तुरंत कार्रवाई की योजना बनाई और जाल बिछाकर एसआई को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

    जानकारी के मुताबिक, निगरानी विभाग को जैसे ही शिकायत मिली, टीम ने प्लानिंग के तहत पीड़ित को पैसो के साथ एसआई के पास भेजा। जैसे ही एसआई ने रिश्वत के 10,000 रुपये लिए, निगरानी टीम ने मौके पर ही दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद एसआई को अपनी कस्टडी में लेते पटना मुख्यालय ले जाया गया, जहां अब उनसे पूछताछ और आगे की कानूनी प्रक्रिया की जाएगी। पुलिस के अनुसार, यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो एसआई के खिलाफ निलंबन और सेवा समाप्ति की कार्रवाई भी हो सकती है।

  • अब इस जगह होगा Rapper Yo Yo Honey Singh का Concert, नहीं मिली अनुमति

    अब इस जगह होगा Rapper Yo Yo Honey Singh का Concert, नहीं मिली अनुमति

    चंडीगढ़ः रैपर यो यो हनी सिंह के कन्सर्ट को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार 23 मार्च को चंडीगढ़ में होने वाले कनसर्ट में हनी सिंह को अनुमति नहीं मिली। जिसके बाद अब चंडीगढ़ के बजाय पंचकूला में हनी सिंह का कन्सर्ट होगा। आधिकारिक तौर पर हनी सिंह की टीम की तरफ से यह घोषणा कर दी गई है कि हनी सिंह का 23 मार्च को होने वाला शो पंचकूला के शालीमार ग्राउंड में होगा। आयोजकों की तरफ से पहले चंडीगढ़ के पहले चंडीगढ़ के सेक्टर 25 के ग्राउंड के लिए परमिशन मांगी गई थी लेकिन अभी तक डीसी ऑफिस की तरफ से मंजूरी नहीं दी गई है।

    इसके बाद अब इस शो को पंचकूला के शालीमार ग्राउंड में करने का फैसला लिया गया है। हालांकि चंडीगढ़ के डीसी निशांत कुमार यादव ने बताया कि उन्हें आयोजकों की तरफ से शो के शिफ्ट होने की सूचना नहीं दी गई है। हालांकि अब भी टिकट चंडीगढ़ के नाम पर बेची जा रही हैं। अरिजीत सिंह के शो के दौरान भी यही हुआ था। कई लोगों ने विरोध जताया था कि टिकट चंडीगढ़ में शो के नाम पर बेची गई। बाद में उन्हें पता चला कि शो चंडीगढ़ की जगह पंचकूला में है।

  • Punjab News: Central University में पहुंची President Draupadi Murmu, देखें वीडियो

    Punjab News: Central University में पहुंची President Draupadi Murmu, देखें वीडियो

    बठिंडाः देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पंजाब-चंडीगढ़ के 3 दिवसीय दौरे पर हैं। जिसके चलते आज राष्ट्रपति मुर्मू केंद्रीय विश्वविद्यालय में 10वें डिग्री वितरण समारोह के कार्यक्रम में शामिल हुई। जहां राष्ट्रपति की ओर से विद्यार्थियों को डिग्रियां वितरित की गईं। जिसके बाद राष्ट्रपति ने भाषण में विद्यार्थियों को बधाई दी और कामना की कि अब वे पढ़-लिखकर भारत और अपने माता-पिता का नाम रोशन करें।

    इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति मुर्मू के साथ पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया और कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुडिया भी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि इसके बाद राष्ट्रपति द्वारा बठिंडा में एम्स अस्पताल का भी दौरा किया जाएगा। राष्ट्रपति का मोहाली में भी कार्यक्रम होगा और उसके बाद राष्ट्रपति चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगी।

  • Punjab News: कोर्ट में पेशी से पहले निर्माता पिंकी धालीवाल के घर पहुंची पुलिस, ली तलाशी, देखें वीडियो

    Punjab News: कोर्ट में पेशी से पहले निर्माता पिंकी धालीवाल के घर पहुंची पुलिस, ली तलाशी, देखें वीडियो

    मोहालीः पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा से धोखाधड़ी के मामले में हाल ही में मटौर थाने में पुलिस ने म्यूजिक कंपनी के निर्माता पिंकी धालीवाल के खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार किया था। वहीं इस मामले के बाद कई गायक सुनंदा शर्मा के हक में उतर आए। जिसके बाद निर्माता पिंकी धालीवाल की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। दरअसल, पहले पंजाबी सिंगर सुनन्दा शर्मा की शिकायत पर पिंकी धालीवाल के खिलाफ मटौर थाने में मामला दर्ज किया गया था।

    बताया जा रहा है कि अब एक और मामले में थाना मटौर में पिंकी धालीवाल के खिलाफ शिकायत पहुंची है। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पिंकी धालीवाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आज पिंकी धालीवाल को कोर्ट में पेश किया जाना था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस के 10 से 15 मुलाजिम पिंकी धालीवाल के घर की तलाशी लेने पहुंच गए।

  • नाव पलटने से नदी में बहे 5 दोस्त, 3 की मौत, तलाश जारी

    नाव पलटने से नदी में बहे 5 दोस्त, 3 की मौत, तलाश जारी

    अजमेरः नाव पलटने से 5 दोस्त नदी में बह जाने का मामला सामने आया है। इनमें से 2 लड़के तैरकर बाहर निकल गए जबकि 3 लापता थे जिसमें से एक का शव 22 घंटे बाद बरामद किया गया है। 2 अब भी लापता हैं। पिछले 23 घंटे से SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। मामला अजमेर के केकड़ी का है। सोमवार रात करीब 8:30 बजे अंधेरा होने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया गया था। मंगलवार सुबह करीब 7 बजे दोबारा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। स्थानीय प्रशासन और SDRF की टीम रेस्क्यू में लगी हुई है। ग्रामीण भी अपनी ओर से बचाव कार्य में सहयोग कर रहे हैं।

    बचाव कार्य चलाते हुए।
    बचाव कार्य चलाते हुए।

    मंगलवार (आज) सुबह करीब 10:20 बजे एसडीआरएफ ने कालूराम मीणा (16) का शव नदी से बाहर निकाल लिया। अभी भी 2 लापता युवकों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। सावर थाना प्रभारी बनवारी लाल मीणा ने बताया- पांच दोस्त प्रवीण मीणा (30), संदीप मीणा (30), कालूराम मीणा (16), राजवीर मीणा (30) और सांवरा मीणा (28) निवासी नापाखेड़ा, सावर बनास नदी में बोटिंग करने गए थे। सोमवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे अचानक नाव डूब गई। हादसे के बाद प्रवीण और सांवरा मीणा ने किसी तरह तैरकर अपनी जान बचा ली।

    राजवीर मीणा और संदीप मीणा अभी भी लापता हैं। कालूराम मीणा की आज सुबह बॉडी निकाल ली गई। SDRF की टीम के करीब 10 सदस्य बचाव कार्य में लगे हुए हैं। तैरकर बाहर निकले प्रवीण मीणा ने बताया- हम सभी नाव में बैठे हुए थे। नाव किनारे से कुछ दूरी पर थी, कि अचानक संतुलन बिगड़ने से पलट गई। हम सभी सभी पानी में डूब गए। मैं और सांवरा मीणा तैरकर बाहर निकल आए, जबकि 3 अन्य दोस्त नहीं मिले।

  • घर में घुसे King Cobra को Rottweiler ने दबोचा, 2 हिस्सों में बंटा सांप, देखें वीडियो

    घर में घुसे King Cobra को Rottweiler ने दबोचा, 2 हिस्सों में बंटा सांप, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में रॉटवीलर डॉग और जहरीले किंग कोबरा के बीच खतरनाक मुकाबला होता है। घटना किसी गार्डन की बताई जा रही है, जहां कुत्ते और सांप का आमना-सामना हुआ। रॉटवीलर ने बिना डरे किंग कोबरा पर हमला कर दिया और कुछ ही पलों में उसे दो टुकड़ों में चीर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग दंग रह गए हैं।

    Click here to Watch Video

    रॉटवीलर दुनिया के सबसे ताकतवर और आक्रामक कुत्तों में से एक माना जाता है, जबकि किंग कोबरा सबसे जहरीले सांपों में गिना जाता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि किंग कोबरा गार्डन में रेंगता हुआ आगे बढ़ रहा था, तभी अचानक एक रॉटवीलर वहां आ जाता है।सांप ने खुद को बचाने के लिए फन फैलाया, लेकिन कुत्ते ने उस पर झपट्टा मार दिया। कुछ ही सेकंड में रॉटवीलर ने अपने ताकतवर जबड़ों से कोबरा को पकड़ लिया और उसे झकझोरते हुए दो टुकड़ों में काट दिया।

  • Jalandhar News: सिख तालमेल कमेटी ने अकाली नेता मन्नन के खिलाफ किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Jalandhar News: सिख तालमेल कमेटी ने अकाली नेता मन्नन के खिलाफ किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: सिख तालमेल कमेटी की ओर से लगातार शिरोमणि अकाली दल के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। बीते दिन नगर निगम दफ्तर के बाहर शिरोमणि अकाली दल के पूर्व प्रधान सुखबीर बादल का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया गया था। बताया जा रहा हैकि जत्थेदारों को उनके पद से बिना किसी के शामिल हुए हटाए जाने से नाराज चल रहे और श्री केशगढ़ साहिब के नए जत्थेदार के तौर पर ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज की दस्तारबंदी किए जाने के विरोध को लेकर यह प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी के चलते आज जत्थेदार को हटाने वाली कमेटी के चीफ सेक्रेटरी कुलवंत सिंह मन्नन के घर के बाहर किया गया।

    मगर सिख तालमेल कमेटी के मेंबर्स को आगे जाने से पुलिस ने रोक लिया तो मन्नन के भी भारी मात्रा में समर्थक वहां पर इकट्ठा हो गए थे। बता दें कि ये सारा घटनाक्रम पंजाब के जालंधर में अमन नगर स्थित मन्नन के घर के बाहर हुआ। सुबह करीब 11 बजे सिख तालमेल कमेटी 10 वर्कर दरियां लेकर मन्नन के घर के बाहर पहुंच गए और नारेबाजी शुरू कर दी। नारेबाजी के दौरान पुलिस ने किसी तरह सिख तालमेल कमेटी के मेंबर को बैरिकेडिंग कर रोक लिया। जिसके बाद सिख तालमेल कमेटी ने घर के पास एक चौरस्ते पर ही दरियां बिछा ली और पाठ शुरू कर दिया।

    मिली जानकारी के अनुसार जब सिख तालमेल कमेटी के 10 के करीब मेंबर धरने पर बैठे तो मन्नन के समर्थक भी इकट्ठा होना शुरू हो गए। मन्नन की तरफ भारी मात्रा में समर्थक आ गए थे। जिससे माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया था। माहौल तनावपूर्ण होने के चलते मौके पर भारी फोर्स जालंधर सिटी पुलिस द्वारा तैनात की गई। एसीपी ऋषभ भोला ने कहाकि मौके पर किसी प्रकार से स्थिति को अनकंट्रोल नहीं होने दिए जाएगा। करीब 70 से ज्यादा मुलाजिम अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

    एसीपी ऋषभ भोला ने कहाकि मौके पर किसी प्रकार से स्थिति को अनकंट्रोल नहीं होने दिए जाएगा। करीब 70 से ज्यादा मुलाजिम अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। इस दौरान घटना में कोई बड़ा विवाद नहीं हुआ है। मौके पर स्थिति को नियंत्रण कर लिया गया है। प्रदर्शन के दौरान दोनों पक्षों ने सहयोग दिया। माहौल ना तनावपूर्ण हो, इसके लिए टू लैवल की बैरिकेंडिंग लगाई थी, जिसमें सीआरपीडी को लगाया गया था।

    वहीं सिख कमेटी के नेता ने कहा कि वह अरदास करने के लिए मौके पर पहुंचे थे। जहां उन्हें पता चला कि मन्नन ने जत्थेदार को नियुक्त किए जाने के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर नहीं किए थे, जोकि अच्छा निर्णय है। इस दौरान उन्होंने मन्नन की तरह प्रत्येक सिखों के एक साथ होने की अपील की।