Blog

  • Punjab News: Gun Culture को प्रमोट करना पड़ा महंगा, मामला दर्ज, देखें वीडियो

    Punjab News: Gun Culture को प्रमोट करना पड़ा महंगा, मामला दर्ज, देखें वीडियो

    पठानकोटः पंजाब पुलिस द्वारा गन कल्चर को प्रमोट करने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा हुआ है। लेकिन उसके बावजूद कुछ लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर गन कल्चर को प्रमोट किया जा रहा है। वहीं एक युवक की गन कल्चर को प्रमोट करने की वीडियो वायरल होना उस समय महंगा पड़ गया, जब इस मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएसपी मंगल सिंह ने एक्शन लेते हुए युवक के खिलाफ कार्रवाई की।

    Click Here to watch Video

    पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें एक युवक नशे और गन कल्चर को बढ़ावा देता हुआ दिखाई दे रहा था। इस मामल में एक्शन लेते हुए युवक के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

    डीएसपी ने कहाकि पंजाब पुलिस की एक ओर से गन कल्चर को बढ़ावा देने वालों पर कड़ी नजर रख रही है। इस दौरान सोशल मीडिया पर भी पुलिस की पैनी नजर है। इसी के चलते एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें एक युवक गन कल्चर को बढ़ावा दे रहा था, जिसके चलते पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए धार इलाके के रहने वाले युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

     

  • Jalandhar News: राधा स्वामी सत्संग घर पहुंचे हजूर जसदीप सिंह गिल, उमड़ी संगत, देखें वीडियो

    Jalandhar News: राधा स्वामी सत्संग घर पहुंचे हजूर जसदीप सिंह गिल, उमड़ी संगत, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: डेरा राधा स्वामी सत्संग ब्यास के नए उत्तराधिकारी हुजूर जसदीप सिंह गिल जेल रोड पर स्थित सत्संग भवन पहुंचे। जहां नए उत्तराधिकारी के दर्शन करने के लिए हजारों की गिनती में संगत पहुंची। जानकारी के अनुसार जैसे ही शहरवासियों को हजूर के आने का पता चला तो भारी संगत इकट्ठी हो गई। आस-पास के सारे चौक ब्लॉक हो गए। बाबा जी के एक दर्शन के लिए संगत में भारी उत्साह देखने को मिला।

    बताया जा रहा हैकि दर्शन के लिए पार्किंग तक पूरी तरह भरी पड़ी थी, लोगों को अपने वाहन तक लगाने की जगह नहीं मिली। बता दें कि हाल ही में गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने जसदीप सिंह गिल को अपना उत्तराधिकारी नियुक्त किया है। डेरा ब्यास के नए प्रमुख जसदीप सिंह बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों के रिश्तेदारों में से हैं। वह पिछले करीब 5 दशकों से अपने परिवार सहित डेरा ब्यास में रह रहे हैं।

    राधा स्वामी सत्संग ब्यास डेरा की स्थापना 1891 में हुई थी। इसका मकसद लोगों को धार्मिक संदेश देना है। यह संस्था दुनिया के 90 देशों में फैली हुई है, जिनमें अमेरिका, स्पेन, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका सहित कई अन्य देश शामिल हैं। डेरे के पास 4 हजार एकड़ से ज्यादा जमीन है जिसमें करीब 48 एकड़ का लंगर हॉल है। डेरे में संगत के ठहरने के लिए सराय, गैस्ट होस्टल और शेड भी है। कैंप में लोगों के मुफ्त इलाज के लिए तीन अस्पताल भी बनाए गए हैं। कैंप से 35 किमी के दायरे में रहने वाले लोगों को मुफ्त इलाज की सुविधा दी गई है।

  • अलगाववादियों ने Train को Hijack किया, 6 सैनिकों की मौत, 500 यात्री बंधक, देखें वीडियो

    अलगाववादियों ने Train को Hijack किया, 6 सैनिकों की मौत, 500 यात्री बंधक, देखें वीडियो

    इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में मंगलवार को एक यात्री ट्रेन को हाईजैक कर लिया गया है। इस ट्रेन में करीब 500 यात्री सवार थे। क्षेत्र के अलगाववादी गुट बीएलए ने एक बयान जारी कर ट्रेन पर कब्जा करने का दावा किया है। गुट का कहना है कि ट्रेन को हाईजैक करने की कोशिश पाकिस्तान के छह सैन्यकर्मी भी मारे गए हैं। इस संघर्ष के बाद उन्होंने ट्रेन को काबू करते हुए 100 से ज्यादा यात्रियों को बंधक बना लिया है। हालांकि बंधकों की सही संख्या की अभी जानकारी नहीं है।

    हाईजैक हुई ट्रेन पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा से खैबर पख्तूनख्वा के पेशावर जा रही थी, तभी उस पर हमला हुआ। पाक अखबार डॉन के मुताबिक रेलवे नियंत्रक मुहम्मद काशिफ ने बताया कि नौ डिब्बों वाली इस ट्रेन में करीब 500 यात्री सवार थे। ऐसे में ये स्पष्ट नहीं है कि कितने लोग बंधक बनाए गए हैं। महिला, बच्चों और बलूच लोगों को छोड़ देने का दावा किया जा रहा है।

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हथियारबंद लोगों ने जाफर एक्सप्रेस नाम की इस ट्रेन को बलूचिस्चान में टनल 8 पर रोक रखा है। लंबे समय से बलूचिस्तान में पाकिस्तान सरकार के खिलाफ लड़ रहे गुट बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने ट्रेन को हाईजैक करने के बाद जारी बयान में कहा गया है कि बंधकों में पाकिस्तानी सेना के जवान और सुरक्षा एजेंसियों के सदस्य शामिल हैं। बीएलए ने कहा है कि उनकी बात ना माने जाने पर इनको नुकसान पहुंचाया जा सकता है।

    बीएलए ने कहा है कि उन्होंने ट्रेन में महिलाओं, बच्चों और बलूच यात्रियों को रिहा कर दिया है। उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया है कि सभी बंधक पाकिस्तानी सेना के ही लोग हैं। उन्होंने कहा कि विदेशियों को बंध बनाने का उनका इरादा नहीं है। बलूचिस्तान में अलगाववादी बीएलए और पाकिस्तानी सरकार के बीच लंबे समय से संघर्ष चल रहा है। ट्रेन हाईजैक की ये घटना इस संघर्ष के तेज होने का इशारा करती है। बीएलए लंबे समय से इस क्षेत्र में स्वायत्तता की मांग कर रहा है। बीएलए लड़ाके पहले भी पाकिस्तानी सुरक्षा बलों और सरकारी प्रतिष्ठानों पर हमले करते रहे हैं। हालांकि ट्रेन को हाईजैक करने का ये अपनी तरह का पहला मामला है।

  • Punjab News: रेहड़ी चालकों की पुलिस से झड़प, ASI घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: रेहड़ी चालकों की पुलिस से झड़प, ASI घायल, देखें वीडियो

    अबोहरः जिला फाजिल्का के अधीन आते मलोट चौक पर रेहड़ी चालक पर पुलिस के साथ मारपीट के आरोप लगे है। बताया जा रहा हैकि ट्रैफिक पुलिस मिल रही शिकायतों को लेकर कार्रवाई करने गई थी, जहां पुलिस की रेहड़ी चालकों के बीच झड़प हो गई। इस घटना में ट्रैफिक पुलिस के एएसआई सुरेन्द्र सिंह पर रेहड़ी चालकों द्वारा पीटा गया।हादसे में घायल एएसआई को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

    दरअसल, एएसआई को सूचना मिली थी कि मलोट चौक पर कुछ रेहड़ी चालको ने बड़ी छतरियां लगा रखी हैं। जिसके बसों के गुजरने में बाधा बन रही थीं। मिली शिकायत के आधार पर एएसआई टीम के साथ जब रेहड़ी चालकों से छतरियां हटवाने और रेहड़ियों को पीछे करवाने गए तो उनका रेहड़ी चालकों से विवाद हो गया। पुलिस का कहना हैकि रेहड़ी चालकों ने उसने हाथापाई करते हुए गाली-गलौच करनी शुरू कर दी।

    इस दौरान रेहड़ी चालक का पूरा परिवार मौके पर आ गया और विवाद करने लग गया। परिवार के सदस्यों ने एएसआई से मारपीट शुरू कर दी। हमले में एएसआई की नाक से खून निकल गया। इस घटना में हमलावरों ने पुलिस का मोबाइल और चालान काटने की मशीन तोड़ दी। मौके पर मौजूद अन्य पुलिस कर्मचारियों ने एएसआई को हमलावरों से बचाया। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पुलिस के उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।​​​​​​​

     

     

     

  • Punjab News: 1 किलो चरस सहित 2 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 1 किलो चरस सहित 2 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पठानकोटः पंजाब में मान सरकार की अगुवाई मं युद्ध नशे के विरुद्ध मुहिम चलाई गई है। वहीं इस मुहिम के तहत सीआईए स्टाफ ने 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1.132 किलो चरस बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके मामला दर्ज किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी मंगल सिंह ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग पठानकोट में नशे का कारोबार करने आए हैं।

    अगर कार्रवाई की जाए तो उन्हें पकड़ा जा सकता है। जिसके चलते सीआईए स्टाफ ने सिंबल चौक पर चेक पोस्ट लगाकर दोनों व्यक्तियों को रोका। पुलिस ने दोनों आरोपियों की तालाशी तो आरोपियों के कब्जे से नशीला पदार्थ बरामद हुआ। डीएसपी ने कहा कि आरोपियों से 1 किलो 132 ग्राम चरस बरामद किया गया। दोनों युवक हिमाचल के रहने वाले बताए जा रहे हैं। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • Punjab News: AAP Party के ब्लॉक प्रधान पर नौजवानों ने किया तेजधार हथियार से हमला, देखें वीडियो

    Punjab News: AAP Party के ब्लॉक प्रधान पर नौजवानों ने किया तेजधार हथियार से हमला, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः कस्बा ममदोट के नजदीकी गांव फत्ते वाला में तेजधार हथियारों से लैस गांव के करीब एक दर्जन युवाओं ने आप पार्टी के ब्लॉक प्रधान पर हमला कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार देर रात हुए विवाद में हमलावारों ने ब्लॉक प्रधान को गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसके बाद हमलावार मौके से फरार हो गए। घायल व्यक्ति की पहचान बलवीर सिंह के रूप में हुई है। वहीं घायल आप नेता का शोर सुनकर मौके पर इकट्ठा हुए लोगों ने उसे ममदोट के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया।

    पीड़ित ब्लॉक प्रधान ने हमलावरों पर नशा बेचने से रोकने की रंजिश को मुख्य बताया है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। थाना ममदौट की पुलिस भी मामले की गंभीरता से जांच पड़ताल कर रही है और आगे की कार्रवाई कर रही है। पीड़ित बलवीर सिंह ने बताया कि देर रात ममदोट से वह गांव फत्ते वाला जाते वक्त मोबाइल गिर गया था, जिसके संबंध में उसने सोशल मीडिया पर लोगों से मोबाइल लौटाने की अपील की थी। पीड़ित के अनुसार गांव के 2 युवाओं को मोबाइल मिला तो उन्होंने उनके अन्य नंबर पर फोन करके फोन वापस लौटाने की बात कही। पीड़ित ने कहा कि जब वह फोन लेने गया तो उन्होंने साजिश के तहत उसे घेर लिया।

    जिसके बाद करीब एक दर्जन लोगों ने उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इस घटना में उसकी छाती, सिर और पीठ के अलावा पैरों और हाथों पर भी गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित ने आरोपियों पर जान से मारने की धमकियों देने का आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि हमलावार गांव में पिछले 20 वर्षों से नशा बेच रहे हैं। पुलिस द्वारा हाल ही में की गई सख्ती को लेकर वह इस रंजिश को अपने खिलाफ मानते हैं। बलवीर ने कहा कि हमलावारों को लगता हैकि मेरी ओर से पुलिस को उनके बारे में सूचना दी जा रही है। इसी रंजिश के तहत उन्होंने घेरकर मुझ पर हमला कर दिया। उधर, फिरोजपुर देहात के डीएसपी करण शर्मा ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और हमलावारों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

     

  • Punjab News: मुर्गी ने तोड़ा National Record, देखें वीडियो

    Punjab News: मुर्गी ने तोड़ा National Record, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः आमतौर पर लोग अलग-अलग कारनामे कर अलग-अलग रिकॉर्ड अपने नाम करते रहते हैं। कई लोगों के अजीब कारनामों के रिकॉर्ड गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज होते हैं। इसी के साथ जानवरों के भी अलग-अलग रिकॉर्ड बनते ही रहते हैं। ताजा मामला में गुरदासपुर की एक मुर्गी ने नया रिकॉर्ड बनाया है।

    जानकारी मुताबिक, पंजाब के गुरदासपुर में गांव पेरोवाल स्थित पोल्ट्री फार्म में रहने वाली मुर्गी ने 232 ग्राम वजन का अंडा देकर राष्ट्रीय पुरस्कार जीता है। इससे पहले ये रिकॉर्ड 210 ग्राम का अंडा देने वाली मुर्गी के नाम था जो महाराष्ट्र में थी। अब गुरदासपुर जिले की एक मुर्गी ने 232 ग्राम वजन का अंडा देकर यह रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

    पोल्ट्री फार्म के मालिक गुरुनो निहाल सिंह ने बताया कि उनके पिता ने 500 मुर्गियों से इस पोल्ट्री फार्म की शुरुआत की थी। आज इस पोल्ट्री फार्म में 50,000 मुर्गियां हैं और मुर्गियां हर दिन 45,000 अंडे देती हैं, जिन्हें हम अलग-अलग इलाकों में बेचते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी मुर्गी द्वारा ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम करने पर हमें बहुत खुशी हो रही है।

  • Punjab News: रेलवे स्टेशन पर पुलिस की कार्रवाई, व्यक्तियों को किया काबू, देखें वीडियो

    Punjab News: रेलवे स्टेशन पर पुलिस की कार्रवाई, व्यक्तियों को किया काबू, देखें वीडियो

    मोगाः जिले में पुलिस द्वारा लगातार क्राइम और नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी के चलते आज पुलिस ने जिले के अधीन आते मोगा, अजीतवाल, डगरू, मेहना रेलवे स्टेशन पर चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान प्रत्येक आने और जाने वाले लोगों को चेकिंग की गई। वहीं रेलवे पार्किंग में सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने शक के आधार पर व्यक्तियों को हिरासत में लिया है।

    मामले की जानकारी देते हुए एसपी एच गुलशरण जीत संधू ने बताया कि पंजाब सरकार और पंजाब के डीजीपी गौरव यादव के दिशा निर्देशों पर युद्ध नशे विरूद्ध मुहिम के तहत जिले के अधीन 4 रेलवे स्टेशन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें डीएसपी सिटी , एसएचओ, साथ करीब 100 पुलिस कर्मियों की साथ लेकर रेलवे स्टेशन, पार्किंग और हर आने जाने वाले यात्रियों की चेकिंग की। इस दौरान कुछ शकी व्यक्तियों को उनकी टीम ने हिरासत में लिया है।

  • Punjab News: तेज रफ्तार School Van का कहर, व्यक्ति को मारी टक्कर, मौत, देखें CCTV

    Punjab News: तेज रफ्तार School Van का कहर, व्यक्ति को मारी टक्कर, मौत, देखें CCTV

    फाजिल्काः अबोहर के हनुमानगढ़ रोड पर तेज रफ्तार स्कूल वैन का कहर देखने को मिला। जहां तेज रफ्तार स्कूल वैन ने सड़क पार कर रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहम्मद शमीम निवासी लातेहर, झारखंड के रूप में हुई है। घटना मिराज सिनेमा के पास हुई, जिसकी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि वैन की रफ्तार काफी तेज थी। मिली जानकारी के अनुसार शमीम सड़क निर्माण में मजदूरी करता था और परिवार के साथ अबोहर में रह रहा था।

    घटना को अंजाम देने के बाद वैन चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल शमीम को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे श्रीगंगानगर रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के शव को अबोहर की मॉर्च्युरी में लाया गया है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं सिटी-2 पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर वैन और चालक की पहचान करने में जुटी है।

  • Punjab News: वारदातों में शामिल 2 युवक हथियारों सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: वारदातों में शामिल 2 युवक हथियारों सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले में बढ़ रही क्राइम की वारदातों पर नकेल कसते हुए पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सीआईए स्टाफ ने आरोपियों के कब्जे से 2 पिस्तौल और 3 कारतूस बरामद किए है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी दो अलग-अलग मामलों में शामिल है। आरोपियों की पहचान ऋतिक और गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी के रूप में हुई है।

    पुलिस के अनुसार, आरोपी ऋतिक के गैंगस्टरों के साथ संबंध बताए जा रहे हैं और उसने अपने साथियों के साथ मिलकर कई वारदातें भी की हैं। वह पिछले काफी समय से पुलिस से भाग रहा था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी के घर पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया है। वहीं गुरप्रीत अपने कई साथियों के साथ मिलकर कई वारदातों में शामिल रहा है। दोनों पर पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और अन्य गिरफ्तारियां और रिकवरी होने की उम्मीद है।