Blog

  • 9 मंजिला Flats में लगी आग, देखें वीडियो

    9 मंजिला Flats में लगी आग, देखें वीडियो

    कोटाः शहर के श्रीनाथपुरम इलाके में सुबह 9 मंजिला इमारत के एक फ्लैट में आग लग गई। मौके पर लोगों में हड़कम्प मच गया और दहशत के मारे बिल्डिंग में रहने वाले लोग बाहर भागने लगे। सोसायटी के लोगों ने निगम के अग्निशमन विभाग को सूचना दी। सोसायटी में लगे फायर फाइटिंग सिस्टम से आग पर काबू पाने की कोशिश की। निगम की दो दमकलें भी मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाया। समय रहते आग पर काबू पाने से बड़ा हादसा टल गया। कोई जनहानि भी नहीं हुई। आग लगने से फ्लैट में लगा फर्नीचर जल गया।

    निगम के चीफ फायर ऑफिसर राकेश व्यास ने बताया घटना सुबह साढ़े 8 बजे करीब की है। कोटा यूनिवर्सिटी के सामने जी +9 अटलांइट्स बिल्डिंग है। बिल्डिंग के तीसरे फ्लोर में अविनाश किशोर का फ्लैट है। उनके फ्लैट से लोगों ने धुआं निकलता देखा। फ्लैट में कोई नहीं था। सोसायटी के लोगो की सूचना पर दो दमकलों को मौके पर भेजा। फ्लैट का गेट तोड़कर अंदर घुसे। एक दमकल से आग को बुझाया। सोसायटी का फायर सिस्टम भी चालू था। आग लगने से फ्लैट में लगा फर्नीचर जल गया। काफी नुकसान हुआ है।

    सोयायटी के लोगों ने बताया कि फ्लैट में रहने वाली महिला पूजा करके निकली थी। दीपक की लौ से पर्दे ने आग पकड़ ली जिसके बाद फॉल सीलिंग तक आग पहुंची। जो धीरे धीरे बढ़ते हुए फर्नीचर व इंटीरियर तक जा पहुंची।
  • Punjab News: इंसानियत शर्मशार! कूड़े के ढेर से मिली नवजात बच्ची, देखें वीडियो

    Punjab News: इंसानियत शर्मशार! कूड़े के ढेर से मिली नवजात बच्ची, देखें वीडियो

    मोहालीः जिले में एक बार फिर इंसानियत शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। दरअसल थाना ढकोली के अंतगर्त आते गुरु नानक नगर इलाके के शमशान घाट के पास एक खाली प्लाट में कूड़े के ढेर से एक नवजात बच्ची मिली है। यह बच्ची साड़ी के एक कपड़े में लपेटी हुई थी। दोपहर को करीब 3:15 बजे पास में किरयाने की दुकान करने वाले नरेश फौजी ने उसे बच्ची को देखा इसके बाद उन्होंने कम्युनिटी सेहत के अंदर ढकोली में आशा वर्कर के तौर पर काम करने वाली रणजीत कौर को फोन किया।

    घटना की सूचना मिलते ही रणजीत कौर मौके पर पहुंची। उन्होंने अन्य महिलाओं की मदद से बच्ची को कूड़े के ढेर से उठाया और कम्युनिटी सेहत के अंदर ढकोली में ले गई। इसके बाद उन्होंने एक अन्य महिला को बुलाकर बच्ची को दूध पिलाया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। मौके पर पहुंची हुई महिलाओं ने ढकोली पुलिस को भी सूचित कर दिया। जानकारी के अनुसार शाम के 4:30 बजे तक ढकोली के अस्पताल में इस मामले की जांच करने के लिए कोई भी पुलिस मुलाजिम नहीं पहुंचा।

    दूसरी ओर गुरु नानक नगर में इस क्षेत्र के आसपास रहने वाले लोग अपने स्तर पर आसपास लगे हुए सीसीटीवी कैमरे चेक कर रहे हैं के कहीं ना कहीं से उसे व्यक्ति या महिला का सुराग मिल जाए, जिसने इस नवजात बच्ची को यहां पर फेंका है। थाना ढकोली के प्रभारी प्रीत कमल सिंह ने कहा कि उन्हें घटना सूचना मिली है। इस मामले के ड्यूटी अफसर बलजीत सिंह मामले की जांच कर रहे है। उन्होंने कहा कि घटना को लेकर डिस्ट्रिक्ट चाइल्ड प्रोटेक्शन अफसर को भी सूचित कर दिया गया है।

     
  • Punjab News: Auto Repair Shop में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    Punjab News: Auto Repair Shop में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    पठानकोटः मॉडल टाउन मोहल्ला स्थित एक ऑटो रिपेयर की दुकान में अचानक आग लग गई। देर रात दुकान में आग लगने दुकानदार का लाखों का नुकसान हो गया। ऑटो रिपेयर की दुकान में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने दुकान से धुआं निकलते देख इसकी सूचना दुकान मालिक और दमकल विभाग को दे दी गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका। दुकान मालिक का कहना हैकि घटना में करीब 5 लाख रुपए का नुकसान हो गया।

    ऑटो रिपेयर की दुकान होने के कारण अंदर रखे तेल ने भी आग पकड़ ली, जिस पर बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया गया। मामले की जानकारी देते हुए दुकानदार बलवीर सिंह ने बताया कि वह देर रात वह दुकान बंद करके चला गया था। लेकिन कुछ देर बाद किसी ने उसे फोन करके बताया कि उसकी दुकान में आग लग गई है और जब वह मौके पर पहुंचा तो अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था। मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।

  • Punjab News: पंजाब धर्म प्रचार कमेटी के Chairman Manjit Bhoma ने की पूर्व जत्थेदार से मुलाकात, देखें वीडियो

    Punjab News: पंजाब धर्म प्रचार कमेटी के Chairman Manjit Bhoma ने की पूर्व जत्थेदार से मुलाकात, देखें वीडियो

    अमृतसरः पिछले दिनी श्री अकाल तख्त साहिब और तख्त श्री केसगढ़ साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज की तख्त श्री केसगढ़ में हुई ताजपोशी को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। आज दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पंजाब धर्म प्रचार कमेटी के चेयरमैन मनजीत सिंह भोमा ने श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी रघबीर सिंह से उनके निवास पर मुलाकात की।

    मुलाकात के बाद मनजीत सिंह भोमा ने कहा कि तख्त श्री केसगढ़ साहिब में जिस तरीके से ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज की ताजपोशी हुई है, वह मर्यादा का उल्लंघन है। वहां न तो किसी दमदमी टकसाल का कोई प्रतिनिधि था, न ही आल इंडिया सिख स्टूडेंट फेडरेशन का, न ही निहंग सिंह जत्थेबंदियों का, और न ही पांच सिंह साहिबान का। जब ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज की ताजपोशी हुई, उस समय न ही श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी उपस्थित थे।

    उन्होंने कहा कि ज्ञानी रघबीर सिंह और ज्ञानी मलकीत सिंह को इसलिए सेवा मुक्त कर दिया गया क्योंकि उनका यही कसूर था कि उन्होंने कौम की भावनाओं के अनुसार श्री अकाल तख्त साहिब की फैसिलिटी से जो दोषियों के खिलाफ निर्णय सुनाया था। वह बादल परिवार को स्वीकार नहीं हुआ। अकाली दल चाहता है कि जो भर्ती मुहिम अकाली दल द्वारा शुरू की गई थी, उसे ही लागू किया जाए। यह सब कुछ सुखबीर सिंह बादल को बचाने के लिए किया जा रहा है।

  • Punjab News: इस इलाके में नगर निगम ने की कार्रवाई, हटाए अवैध कब्जे, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में नगर निगम ने की कार्रवाई, हटाए अवैध कब्जे, देखें वीडियो

    लुधियानाः नगर निगम की तहबाजारी टीम द्वारा अवैध कब्जाधारियों द्वारा कार्रवाई की गई। इस दौरान तहबाजारी टीम ने सड़कों पर अवैध रूप से रेहड़ी लगाने वालों और अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सामान कब्जे में ले लिया। टीम की ओर से यह कार्रवाई रख बाग के बाहर खड़ी अवैध रेहड़ियों को हटाने के लिए की गई। इस दौरान वहां पर कर्मियों का विरोध भी देखने को मिला।

    वहीं कुछ लोगों ने टीम की कार्रवाई होते देखकर पहले से कब्जे हटाने शुरू कर दिए। दूसरी ओर नगर निगम के कर्मचारियों ने कहा कि यह कार्रवाई लगातारा मिल रही शिकायतों के आधार पर की गई है। वहीं, लोगों ने कहा कि गरीब लोगों को प्रशासन द्वारा काम करने की अनुमति दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जहां जरूरत है, वहां नगर निगम को कार्रवाई करनी चाहिए, लेकिन गरीबों के खिलाफ हर बार की तरह आज भी कार्रवाई की जा रही है।

  • खाली पेट इन Juices का सेवन होगा फायदेमंद, Stomach की जलन होगी शांत

    खाली पेट इन Juices का सेवन होगा फायदेमंद, Stomach की जलन होगी शांत

    हेल्थः पुदीना और धनिया की पत्तियों का उपयोग ज्यादातर चटनी बनाने और गार्निशिंग के लिए किया जाता है। धनिया में पाए जाने वाले पोषक तत्व विटामिन-ए, सी, के, पोटैशियम, कैल्शियम, आयरन और मैग्निशियम होते हैं। वहीं, पुदीने की पत्तियों में विटामिन ए, विटामिन सी, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। ये सारे तत्व आपके समग्र स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं। ऐसे में आप रोज सुबह खाली पेट पुदीना और धनिया जूस पी लेते हैं, तो आपको कई बड़े फायदे मिल सकते हैं।

    अगर आप रोजाना पुदीना और धनिया जूस पीते हैं, तो इससे आपका शरीर ठंडा रहता है। पेट की जलन भी शांत होगी। साथ ही पेट हाइड्रेटेड भी रहेगा। इन दोनों पत्तियों का जूस पीने से बॉडी डिटॉक्स भी होती है। गर्मियों में तो इसका जूस पीना रामबाण साबित होता है। वहीं, यह जूस आपके वेट लॉस के लिए भी अच्छा होता है। इससे फैट और कैलोरी तेजी से बर्न होती है।

    इस जूस को पीने से मुंहासे के दाग-धब्बे हल्के पड़ते हैं। इससे चेहरे पर निखार आता है। धनिया और पुदीना जूस पाचन तंत्र के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इस जूस को पीने से आपका इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है। गर्मियों में पुदीना और धनिया का सेवन कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से निजात दिला सकता है।

    आवश्यक सामग्री
    1 कप पुदीने की पत्तियां
    1 कप धनिया की पत्तियां
    1/2 कप पानी
    1/2 चम्मच नींबू का रस
    1/2 चम्मच शहद (ऑप्शनल)
    बर्फ के टुकड़े (ऑप्शनल)

    जूस बनाने की विधि
    1. सबसे पहले पुदीने और धनिए की पत्तियों को अच्छी तरह से धो लें।
    2. एक मिक्सर ग्राइंडर में पुदीने, धनिया, पानी, नींबू का रस और शहद डालें।
    3. अब आप मिक्सर ग्राइंडर को चलाकर सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिलाएं।
    4. जूस को एक गिलास में डालें और बर्फ के टुकड़े भी।
    5. अब आपका जूस तैयार है. इसे आप पी सकते हैं।

  • खड़े ट्रक से टकराई बस, 2 की मौत, कई यात्री घायल

    खड़े ट्रक से टकराई बस, 2 की मौत, कई यात्री घायल

    डूंगरपुरः निजी बस खड़े ट्रक से टकराने का मामला सामने आया है। हादसे में बस में सवार 2 यात्रियों की मौत हो गई जबकि 6 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई नेशनल हाईवे 48 पर बौखला गांव के पास सुबह 5 बजे हुआ।

    बिछीवाड़ा थाने के थानाधिकारी कैलाश सोनी ने बताया कि एक निजी बस राजकोट (गुजरात) से यूपी की ओर जा रही थी। इस दौरान सुबह करीब 5 बजे बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में बिछीवाड़ा-उदयपुर मार्ग पर बौखला गांव के पास निजी बस हाईवे पर खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे के समय बस में सवार यात्री नींद में थे। हादसा होते ही चीख पुकार मच गई।
    बस में सवार लोग एक दूसरे को बचाते हुए बाहर निकलने में जुट गए। हादसे में यूपी के श्रावस्ती जिले के गिलौला निवासी गिरजेश कुमार (23) पुत्र बालक राम और भीलवाड़ा के कटेरा निवासी भरत (20) पुत्र धर्माजी की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों मृतकों के शव को डूंगरपुर जिला अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवाया गया है।

    हादसे में सुरेश पुत्र सुमाजी गुर्जर मांडल भीलवाड़ा, गोविंद पुत्र डोलाजी पटेल निवासी शिशोद बिछीवाड़ा सहित बस में सवार 6 यात्री घायल हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को डूंगरपुर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है।

  • Punjab News: विवादों में घिरा Guys & Dolls Primary School, छोटे बच्चों में हुई झड़प, देखें वीडियो

    Punjab News: विवादों में घिरा Guys & Dolls Primary School, छोटे बच्चों में हुई झड़प, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के संत नगर में स्थित Guys & Dolls Primary School विवादों में घिर गया है। जहां स्कूल में छोटे बच्चों में झड़प हो गई। इस दौरान छोटे बच्चों ने एक-दूसरे के साथ मारपीट की। वहीं अभिवावकों ने टीचर पर गंभीर आरोप लगाए है। अभिवावकों का कहना है कि घटना को लेकर टीचर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इसमें उनका कोई कसूर नहीं है। वहीं दूसरी ओर टीचर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों में बाथरूम के पास झगड़ा हुआ है, जहां एक बच्चे ने दूसरे बच्चों को नाखून मारे है।

    जिसके बाद बच्चे के अभिवावक ने आकर स्टाफ के साथ गलत व्यवहार करते हुए धमकियां दी है। इस मामले को लेकर टीचर ने कहा कि वह बच्चे के पेरेंट्स द्वारा दी गई टीचर को धमकी के मामले में पुलिस को शिकायत दे दी है और मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। इस घटना को लेकर पेरेंट्स कुछ अन्य लोगों को लेकर दोबारा स्कूल में आ गए, जिसके बाद स्कूल के स्टाफ द्वारा पुलिस को घटना की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं दूसरी ओर पुलिस से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है, दोनों पक्षों को बुलाकर मामले में बनती कार्रवाई की जाएगी।

     

  • Punjab News: निजी स्कूल के बच्चों में हुई झड़प, सरेआम लहराए तेजधार हथियार, देखें वीडियो

    Punjab News: निजी स्कूल के बच्चों में हुई झड़प, सरेआम लहराए तेजधार हथियार, देखें वीडियो

    लुधियानाः चौड़ा बाजार के पास स्थित निजी स्कूल के बच्चों में झड़प होने की घटना सामने आई है। दरअसल, छुट्टी के बाद स्कूल के बच्चों में झड़प होने की घटना सामने आई है। घटना सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि बाइक सवार 2 युवक आते है और स्कूल की वर्दी पहने स्टूडेंट्स को रोक लेते है। जिसके बाद दोनों में कुछ बातचीत होती है। इस दौरान सफेद रंग की टी-शर्ट पहने युवक ने दातर निकाल ली। जिसके बाद सभी स्टूडेंट घबरा गए और उन्होंने दुकान में घुसकर अपनी जान बचाई। सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि युवक द्वारा दातर से हमला करने की कोशिश की गई, जिसके बाद दुकानदार ने युवकों को वहां से भगाया। घटना को लेकर थाना 3 के प्रभारी विजय कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वह मामले की जांच कर रहे है, जल्द मामले में कार्रवाई करते हुए युवकों को काबू कर लिया जाएगा।
  • धक्का लगने से हुआ विवाद, युवकों ने लाठी-डंडों से पिटाई कर बुजुर्ग की कर दी हत्या

    धक्का लगने से हुआ विवाद, युवकों ने लाठी-डंडों से पिटाई कर बुजुर्ग की कर दी हत्या

    जबलपुरः 50 वर्षीय व्यक्ति की 3-4 लोगों द्वारा लाठी, डंडा और रॉड से बर्बता से पिटाई करने का मामला सामने आया है। वारदात के बाद पीड़ित को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां हालत नाजुक होने के कारण उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। रात करीब 3 बजे उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान बच्चू राम नुनिया के रूप में हुई है। पुलिस ने बच्चूराम के हत्यारों को पकड़ने के लिए पुलिस की दो टीम गठित की गई है।

    जानकारी मुताबिक, काम से आने के बाद 50 वर्षीय बच्चू लाल मंगलवार रात करीब 11 बजे खाना खाने के बाद घर से बाहर टहलने निकला था। करीब 100 मीटर आगे जाने के बाद मृतक का कुछ लोगों से धक्का लग जाने को लेकर विवाद हो गया। बच्चू ने हत्यारों से माफी भी मांगी, लेकिन विवाद इतना बढ़ गया कि 4 आरोपियों ने लाठी, डंडे और रॉड से उस पर हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। करीब आधे घंटे बाद सड़क किनारे पड़े बच्चू पर कुछ लोगों की नजर पड़ी जिसके बाद उन्होंने बच्चू को जिला अस्पताल पहुंचाया।

    गंभीर घायल बच्चू से जब हमलावरों के बारे में पूछा गया तो उसने राजीबा रेवाड़ी, अंकित, मुकेश और सर्विस अहिरवार से विवाद की बात कही। जानकारी मिलते ही मढ़ोताल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बुधवार दोपहर पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।