Blog

  • महाकुंभ से लौट रही बस को लगी भीषण आग, एक श्रद्धालु की मौत

    महाकुंभ से लौट रही बस को लगी भीषण आग, एक श्रद्धालु की मौत

    फिरोजाबादः यहां एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां, डबल डेकर बस में आग लग गई। बस प्रयागराज महाकुंभ से राजस्थान लौट रही थी। हादसे में नागौर निवासी पवन शर्मा नाम के श्रद्धालु की मौत हो गई है। वहीं 51 यात्री सुरक्षित हैं। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और फायरब्रिगेड की टीम ने राहत अभियान चलाया।

    जानकारी मुताबिक, नागौर के 52 श्रद्धालु महाकुंभ में स्नान करने डबल डेकर बस से अपने घर लौट रहे थे। बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पहुंची तो अचानक बस में आग लग गई। बताया जा रहा है कि हादसे के समय सभी यात्री सो रहे थे। अचानक आग लगने से लोग घबरा गए। बचाने के लिए चीख-पुकार मच गई। ड्राइवर ने तुरंत बस को रोक 51 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सो रहे एक श्रद्धालु की आग की चपेट में आने से मौत हो गई।

    फिरोजाबाद एसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि बस में सो रहे एक यात्री पवन शर्मा (मूंडवा निवासी) की आग की चपेट में आने से मौत हो गई। 51 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। देखते ही देखते पूरी बस जल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया।

  • Punjab News: नशा और मर्डर केस में शामिल 4 आरोपियों गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: नशा और मर्डर केस में शामिल 4 आरोपियों गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बरनालाः गैंगस्टरों के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत आज पुलिस ने 4 गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार एजीटीएफ और धनौला पुलिस ने चलाए गए सांझे ऑपरेशन के तहत धनौल मंडी की गली में एक गाड़ी की घेराबंदी करके 2 गैंगस्टरों सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।

    आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह गोपी पुत्र सुखदेव सिंह, सुखमनप्रीत कौर पत्नी गुरप्रीत सिंह निवासी बठिंडा, गगनदीप सिंह पुत्र सुरजीत सिंह, हरप्रीत कौर पत्नी गगनदीप सिंह निवासी भगता भाईका, बठिंडा के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चारों नामजद एक कार में सवार होकर पीछे से तेज गति से आ रहे थे। इस दौरान अत्तर सिंह वाला रोड पर एक गाड़ी को कार चालकों ने टक्कर मार दी।

    आरोपियों ने हादसे में 3 महिलाओं और एक मजदूर को घायल कर दिया। लेकिन पुलिस टीम ने पीछा करना जारी रखा और उन्हें गली में घेर लिया। चारों कार सवार इतनी तेज गति से पीछे आ रहे थे कि आगे खड़े वाहन से जोरदार टक्कर मार दी। वहीं पुलिस ने चारों को आरोपियों को मौके पर हिरासत में ले लिया। बताया जाता है कि चारों नामजद अफीम, डोडा पोस्त और 2 हत्या में वांछित थे।

  • Punjab-Haryana High Court ने Pannu पर लगाया 10 हजार अमेरिकी डॉलर का जुर्माना

    Punjab-Haryana High Court ने Pannu पर लगाया 10 हजार अमेरिकी डॉलर का जुर्माना

    सरेंडर करने के आदेश जारी

    चंडीगढ़ः पन्नू को लेकर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई, जहां कोर्ट ने पन्नू को लेकर सख्त आदेश जारी किए है। दरअसल, 2004 में जमानत मिलने के बाद अमेरिका भागे अवतार सिंह पन्नू को सबक सिखाते हुए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने उस पर 10 हजार अमेरिकी डॉलर (8,68,000 रुपये) का जुर्माना लगाया है। इसी साथ जुर्माने की राशि हाईकोर्ट बार क्लर्क एसोसिएशन में जमा करवाने का आदेश दिया है। वहीं कोर्ट ने पन्नू को सरेंडर करने के आदेश दिए है। मिली जानकारी के अनुसार अवतार सिंह पन्नू के खिलाफ 2004 में अमृतसर में धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई थी। गिरफ्तारी के बाद उसे उसी वर्ष जमानत मिल गई थी, लेकिन इसके बाद वह अमेरिका भाग गया और ट्रायल से बचता रहा और 20 साल तक फरार रहा। 2006 में अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया। पन्नू की वकील ने दलील दी कि उसे इस एफआईआर की जानकारी नहीं थी, क्योंकि वह अमेरिका में था और उसे कोई समन नहीं मिला। कोर्ट ने कहा कि पन्नू को मामले की पूरी जानकारी थी, फिर भी उसने 20 साल तक कानून की प्रक्रिया से बचने की कोशिश की। हालांकि, अब जब उसने भारत आकर आत्मसमर्पण करने की बात कही है, तो हाई कोर्ट ने उसे यह अंतिम अवसर दिया। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि यदि पन्नू तय समय पर सरेंडर नहीं करता है, तो राज्य सरकार उसके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई के लिए याचिका दायर कर सकती है। साथ ही, सरेंडर के बाद ट्रायल कोर्ट उसी दिन उसकी जमानत अर्जी पर विचार करेगा। जस्टिस संदीप मौदगिल ने कहा कि यह अटल सत्य है कि याचिकाकर्ता के इस कृत्य के कारण ट्रायल में देरी हुई है, जिससे दूसरे पक्ष को नुकसान हुआ है। इस देरी की भरपाई के लिए याचिकाकर्ता को 10 हजार अमेरिकी डॉलर की राशि पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट बार क्लर्क एसोसिएशन में जमा करनी होगी। इस राशि की रसीद ट्रायल कोर्ट में प्रस्तुत करने पर ही उसकी जमानत याचिका पर विचार किया जाएगा।
  • New India Co-operative Bank के पूर्व जनरल मैनेजर पर 122 करोड़ के घोटाले का केस दर्ज, कई लोगों के पैसे फंसे

    New India Co-operative Bank के पूर्व जनरल मैनेजर पर 122 करोड़ के घोटाले का केस दर्ज, कई लोगों के पैसे फंसे

    मुंबईः आरबीआई ने मुंबई के न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक पर बैन लगा दिया था। न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक पर बैन का मतलब है कि अब से ग्राहक धन निकासी या लेन-देन नहीं कर पाएंगे। बैंक पर यह बैन बीते वीरवार से अगले 6 महीनों के लिए लागू हो चुका है। बैंक में भारी अनियमितताओं के चलते ये प्रतिबंध लगाया गया था। अब इस मामले ने नया मोड़ ले लिया है।

    जांच में सामने आया है कि बैंक के पूर्व जनरल मैनेजर द्वारा ब्रांच की तिजोरी लूटने भी लूटी गई है। न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के पूर्व महाप्रबंधक ने बैंक के खजाने से करीब 122 करोड़ रुपये निकाल लिए हैं। आरोपी पूर्व जनरल मैनेजर का नाम हितेश प्रवीणचंद मेहता है। जब हितेश बैंक के महाप्रबंधक थे तो वे दादर और गोरेगांव ब्रांच की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उस समय यह बात सामने आई थी कि उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए दोनों शाखाओं के खातों से 122 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की थी। पुलिस ने इस मामले में बैंक के मुख्य लेखा अधिकारी द्वारा दादर थाने में दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया।

    वहीं, न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक के बाहर शुक्रवार को परेशान ग्राहकों की लाइन दिखी। न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक देश के प्राइवेट सेक्टर की बैंक है। अब ग्राहकों को डर सता रहा है कि उनकी मेहनत की कमाई डूब जाएगी। ऐसे में ग्राहक अपने पैसे निकलवाने की होड़ में बैंक के बाहर खड़े हुए हैं जिनमें कई लोगों को शादी के लिए पैसे चाहिए तो कइयों को अस्पताल में एमरजेंसी के चलते पैसे चाहिए लेकिन ग्राहक अपने पैसे निकलवा नहीं पा रहे हैं।

  • कार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में 2 भाइयों समेत 4 की मौत

    कार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में 2 भाइयों समेत 4 की मौत

    बस्तीः उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के पैकोलिया क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार गौर-बभनान मार्ग पर कार और ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर में 2 सगे भाइयों समेत 4 की मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने शनिवार को बताया कि पैकोलिया थाना क्षेत्र के गौर-बभनान मार्ग पर कार तेज रफ्तार से जा रही ट्रैक्टर ट्राली में घुस गई।

    हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार 2 सगे भाई मोनू (22), सोमनाथ (24) निवासी ग्राम बाबा बागेश्वर नगर बभनान थाना गौर जनपद बस्ती के अलावा पवन (24) निवासी ग्राम खमहरिया बुजुर्ग थाना छपिया जनपद गोण्डा तथा रोहित (27) निवासी ग्राम इनायत नगर जनपद अयोध्या की मौके पर ही मौत हो गई।

  • अकाली दल के समझौते को लेकर BJP के जिला प्रभारी का आया बयान, देखें वीडियो

    अकाली दल के समझौते को लेकर BJP के जिला प्रभारी का आया बयान, देखें वीडियो

    रोपड़ः पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष एवं जिला रूपनगर भाजपा के प्रभारी डा. सुभाष शर्मा ने रूपनगर में प्रेस वार्ता की। पत्रकारों से बात करते उन्होंने कहा कि आने वाले समय में शिरोमणि अकाली दल को भाजपा से समझौता होने का कोई चांस नहीं है। प्रदेश की आम आदमी पार्टी पर तंज कसते सुभाष शर्मा ने कहा कि सरकार के खिलाफ पार्टी के ही विधायक कंवर विजय प्रताप ने मोर्चा खोल दिया है और आने वाले दिनों में आप के कई विधायक मुख्यमंत्री के खिलाफ मोर्चा खोंल देंगे।

    उन्होंने कहा पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदेश भाजपा आने वाले दिनों में एक बड़ा मोर्चा खोलने जा रही है। इस मौके पर जतिंद्र सिंह अठवाल, जिला भाजपा अध्यक्ष अजयवीर सिंह लालपुरा, एनके वर्मा, अमन खवड़वाल व रमन जिंदल इत्यादि भी उपस्थित थे।

  • 2 युवकों पर फायरिंग, वारदात के बाद हथियार लहराते हुए आरोपी फरार

    2 युवकों पर फायरिंग, वारदात के बाद हथियार लहराते हुए आरोपी फरार

    पटनाः यहां एक खतरनाक मामला सामने आया है। जहां, नौबतपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात बाइक सवार अपराधियों ने 2 युवकों को गोली मार दी। गंभीर हालत में घायलों को एम्स में भर्ती कराया गया है। मौके से 8 खोखे और 3 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। बाइक सवार 3 अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया है।

    फुलवारी शरीफ के पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि 2 युवकों पर देर रात बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इस दौरान दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवकों की पहचान बिट्टू कुमार(24) और दीपू कुमार(22) के तौर पर हुई है। बिट्‌टू कुमार दवा का कारोबार करता है, जबकि दीपू कुमार प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता है। वारदात के बाद हथियार लहराते हुए सभी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को पटना एम्स में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

    वहीं पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। प्रारंभिक जांच में मामला पुरानी रंजिश का लग रहा है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

     

     

     

  • कनाडा के इतिहास की सबसे बड़ी डकैती का आरोपी गिरफ्तार, पत्नी है पूर्व मिस युगांडा

    कनाडा के इतिहास की सबसे बड़ी डकैती का आरोपी गिरफ्तार, पत्नी है पूर्व मिस युगांडा

    20 मिलियन डॉलर की डकैती मामले में 9 आरोपी नामजद

    चंडीगढ़: कनाडा में इतिहास की सबसे बड़ी 20 मिलियन डॉलर की डकैती करने वाला मास्टरमाइंड आखिर पकड़ा गया है। उसे चंडीगढ़ से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये आरोपी चंडीगढ़ के बाहरी इलाके में किराए के मकान में रह रहा था। ये और कोई और नहीं बल्कि एयर कनाडा का पूर्व प्रबंधक सिमरन प्रीत पनेसर (32) है। इस शख्स ने कनाडा में 20 मिलियन डॉलर के सोने और कैश की लूट की है। कनाडा पुलिस ने 2023 में इसके खिलाफ वारंट जारी किया था। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक कनाडा की CBC न्यूज: द फिफ्थ एस्टेट की ओर से इस खबर की जानकारी दी है। आरोपी पनेसर चंडीगढ़ में अपनी पत्नी प्रीति के साथ रहता है। बता दें कि प्रीति पूर्व मिस युगांडा रह चुकी है और सिंगर और एक्टर भी है। हालांकि प्रीति की इस लूट में अभी कोई भूमिका सामने नहीं आई है। लेकिन कनाडा में दोनों पति-पत्नी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक ये मामला अप्रैल 2023 का है। सिमरन ने स्विट्जरलैंड से ज्यूरिख आई एक फ्लाइट से 20 मिलियन डॉलर यानी 1,73,33,67,000 रुपए की कीमत का सोना और कैश चुराया है। इस लूटी गई राशि में फ्लाइट में 400 किलोग्राम प्योर गोल्ड की 6600 छड़ें थीं और 2.5 मिलियन डॉलर यानी करीब 21,66,70,875 करोड़ रुपए का कैश शामिल था। ये कैश विदेशी मुद्रा थी। जांच में पता चला है कि डकैती वाले गोल्ड को पियर्सन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे, टोरंटो के कार्गो टर्मिनल से बाहर ले जाया गया था और फिर 4 हफ्तों तक इस माल को 28 किलोमीटर तक तीन अलग-अलग हिस्सों में भेजा गया। रिपोर्ट के मुताबिक इस केस को सॉल्व करने के लिए कनाडा की पील रीजनल पुलिस 24 कैरेट नाम के इस केस की डेढ़ साल से जांच कर रही है। इसकी जांच में 20 से ज्यादा अधिकारी शामिल हैं। इतना ही नहीं अधिकारियों ने 28,096 घंटे इस केस को दिए हैं। वहीं 9500 घंटों का ओवरटाइम कर सिमरन को तलाशने की कोशिश की। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने अभी तक 9 लोगों को नामजद किया है जिसमें एयर कनाडा में ही काम करने वाला परमपाल सिद्धू, ट्रक ड्राइवर,फ्लाइट में सफर कर रहे दो लोग, डकैती वाला माल रखने वाला शख्स शामिल है। बताया गया है कि परमपाल और सिमरन ने मिलकर ही इस डकैती की साजिश रची थी। वहीं पुलिस ने अब तक 4,30,000 डॉलर कैश, 89,000 डॉलर के गोल्ड बरामद किया है। इस केस में शामिल आरोपियों ने चोरी के इस माल को खपाने में कितना दिमाग लगाया है, वो भी गौर करने लायक है। रिपोर्ट में कहा गया है कि परमपाल के दोस्त अमित जलोटा ने चोरी किए गए गोल्ड की देखरेख की थी। उसने ही इस गोल्ड को पिघलाने में आरोपियों की मदद की। वहीं अमित के आरोपी दोस्तों ने गोल्ड रखे हुए ट्रक को अमेरिका बॉर्डर क्रॉस कराने में भी मदद की थी। इसके बाद ये लंबे समय़ तक अमेरिका में रह थे। पुलिस ने इन सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। सिमरन चंडीगढ़ में रहकर अपनी पत्नी और परिवार के व्यावसायिक मामलों में मदद कर रहा है, जबकि इधर कनाडा के पुलिस और अधिकारी उसकी तलाश कर रहे थे और उसके सरेंडर करने का कनाडाई अधिकारी उसकी तलाश कर रहे हैं और उसके आत्म-समर्पण करने का इंतजार कर रहे थे। कनाडा पुलिस ने भारत में सिमरन और कनाडा में उनके वकील से जवाब मांगे जिसमें सिमरन ने अपने परिवार की सुरक्षा और कानूनी कारणों का हवाला देते हुए जवाब देने से इनकार कर दिया।
  • 2 मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भीषण टक्कर, 3 लोगों की मौत

    2 मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भीषण टक्कर, 3 लोगों की मौत

    बालोदः दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मनकुंवर से महामाया जाने वाले मार्ग पर ग्राम आड़ेझर के पास शुक्रवार की घटना है। महामाया थाना क्षेत्र का मामला है। हादसे में एक मासूम बच्चे सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    स्थानीय लोगों के मुताबिक दोनों वाहनों की रफ्तार तेज थी जिसके कारण हादसा हुआ।स्थानीय लोगों के मुताबिक, दोनों वाहनों की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ। घटनास्थल पर एक मोड़ होने के कारण दोनों वाहन एक-दूसरे से टकरा गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। हादसे में मृतक भूपत चुरेंद्र, संग्राम कोटागांव और छबिलाल नारंगसुर गांव के रहने वाले थे। महामाया थाना पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

  • बदमाशों ने ढाबे को लगाई आग, cylinder ब्लास्ट होने से सब राख

    बदमाशों ने ढाबे को लगाई आग, cylinder ब्लास्ट होने से सब राख

    पटनाः जिले के बाढ़ में बदमाशों ने शुक्रवार देर रात एक ढाबे में कुछ शरारती तत्वों ने आग लगा दी। इस दौरान ढाबे में रखा गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। आग की चपेट में आने से एक युवक बुरी तरह से झुलस गया। घटना NH-30ए के पास नदावां गांव की है।

    संचालक मुन्ना सिंह ने बताया जान से मारने की नीयत से 4 बदमाशों ने ढाबे पर आग लगाई है। वारदात के समय मेरा भांजा यहीं सो रहा था जिसे जिंदा जलाकर मारने की कोशिश की गई है। उसने किसी तरह से भागकर अपनी जान बचाई। करीब 5 लाख का नुकसान हुआ है। 5 हजार कैश, बर्तन, फ्रिज और इन्वर्टर जलकर राख हो गया।

    घायल शिवम कुमार ने बताया कि देर रात किसी ने आग लगाई है। आंख खुली तो ढाबे में धुंआ भरा हुआ था। चंद मिनटों में आग की लपटें चारों ओर फैल गई। 2 बाइक से चार बदमाश पहुंचे थे। मुझे देखते ही मौके से फरार हो गए।

    मामले की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तीन गैस सिलेंडर को सुरक्षित बाहर निकाला। डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक नागेंद्र प्रसाद ने बताया कि घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।