Blog

  • Punjab News: 2.300 किलो अफीम सहित 2 तस्कर गिरफ्तार

    Punjab News: 2.300 किलो अफीम सहित 2 तस्कर गिरफ्तार

    अमृतसरः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, एसीपी दशमी शिवदर्शन सिंह संधू के दिशा निर्देशों के तहत थाना छेहरटा के प्रभारी विनोद शर्मा की अगुवाई में टीम ने 2 आरोपियों से अफीम बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2.300 किलो अफीम बरामद की है। मिली जानकारी के अनुसार पकड़े गए आरोपी बसरके भैणी गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जल्द पुलिस प्रेस वार्ता के जरिए खुलासा कर सकती है।

     

  • इस इलाके में भड़की हिंसा, लोगों की भीड़ ने ट्रक और बसों को लगाई आग, देखें वीडियो

    इस इलाके में भड़की हिंसा, लोगों की भीड़ ने ट्रक और बसों को लगाई आग, देखें वीडियो

    सिंगरौलीः जिले में एक भीषण सड़क हादसे होने से 2 युवकों की मौत होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों भड़क गए और उन्होंने जमकर बवाल काटा। भीड़ ने शुक्रवार देर रात कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। घटना की जानकारी लगने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया।

    जानकारी मुताबिक, शुक्रवार को मध्य प्रदेश के सिंगरौली में जिला मुख्यालय से 35 किमी दूर अमिलिया के रास्ते में अमिलिया कोयला खदान से आ रहे लोडेड ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं ट्रक भी अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने गुस्से में कंपनी के कई वाहनों में आग लगाना शुरु कर दिया। इस दौरान 4-5 बस और ट्रक में आग लग गई।

    घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें अमिलिया पहुंचीं और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया और भीड़ को खदेड़ दिया। इस दौरान थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मियों को चोट आई है। तनाव को देखते हुए जहां जिले के कई आलाधिकारी घटनास्थल पर पहुंच और मामले को शांत कराने का प्रयास किया। घटना के बाद ग्रामीणों ने फिर चक्काजाम करने का प्रयास किया जिसके बाद एसपी मनीष खत्री ने मौके पर कई थानों का बल भेजकर स्थिति को नियंत्रण में किया।

  • राष्ट्रपति का आया फरमानः अब सेना में भर्ती नहीं हो सकेंगे ट्रांसजेंडर

    राष्ट्रपति का आया फरमानः अब सेना में भर्ती नहीं हो सकेंगे ट्रांसजेंडर

    वाशिंगटन: अमेरिकी सेना ने बाइडेन प्रशासन द्वारा लागू की गई नीतियों को पलटते हुए ट्रांसजेंडर व्यक्तियों की सेना में भर्ती पर रोक लगा दी गई है और सभी जेंडर-अफर्मिंग (लैंगिक पुष्टि) मेडिकल केयर को समाप्त करने का फैसला किया है। सेना ने इसकी पुष्टि कर दी है कि ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को अब सेना में भर्ती नहीं किया जाएगा और मौजूदा सेवा सदस्यों के लिए सभी जेंडर ट्रांजिशन (लैंगिक परिवर्तन) से संबंधित मेडिकल प्रक्रियाओं को रोक दिया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के कार्यकारी आदेश के बाद सैनिकों में “ट्रांसजेंडर विचारधारा” और “आविष्कृत सर्वनाम” पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। अमेरिकी सेना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा, “अमेरिकी सेना अब ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को सेना में शामिल होने की अनुमति नहीं देगी और सेवा सदस्यों के लिए लिंग परिवर्तन से जुड़ी प्रक्रियाओं को निष्पादित या सुविधाजनक बनाना बंद कर देगी।”

    यह बयान रक्षा विभाग (डीओडी) के सचिव पीट हेगसेथ द्वारा 7 फरवरी को भेजे गए आदेश के जवाब में आया है। यह पत्र विभाग को 27 जनवरी के ट्रम्प के कार्यकारी आदेश के अनुरूप रखता है, जो ट्रांसजेंडर लोगों को सेना में शामिल होने और सेवा में लिंग परिवर्तन प्रक्रियाओं से रोकता है। हेगसेथ के अनुसार, जो लोग पहले से ही सेना में हैं और लिंग डिस्फोरिया से पीड़ित हैं, उनके साथ “गरिमा और सम्मान के साथ व्यवहार किया जाएगा” तथा कार्मिक एवं तत्परता के लिए रक्षा उप सचिव इस बारे में विस्तृत जानकारी देंगे।

    रक्षा विभाग के आंकड़ों के अनुसार, इस निर्णय से लगभग 11,500 ट्रांसजेंडर सेवा सदस्य प्रभावित होंगे, जो सेना के सम्पूर्ण बल का 1% से भी कम हिस्सा हैं। रोड आइलैंड के अटॉर्नी जनरल पीटर एफ. नेरोन्हा ने 20 राज्य अटॉर्नी जनरल के समूह के साथ मिलकर एक मुकदमा दायर किया, जिसमें राष्ट्रपति ट्रम्प के कार्यकारी आदेश को रोकने की मांग की गई, जिसमें ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को सेना में सेवा करने से प्रतिबंधित किया गया है। ब्रीफ में कहा गया है, “हमारे देश की सेना में सेवा करने वाले ट्रांसजेंडर व्यक्ति, जिनमें हर राज्य में नेशनल गार्ड भी शामिल है, कार्यकारी आदेश के तहत भेदभाव करते हैं, जो गैरकानूनी है और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हानिकारक है।”

  • Mental Stress से छुटकारा पाने के लिए इन चीजों को करे जिंदगी में शामिल

    Mental Stress से छुटकारा पाने के लिए इन चीजों को करे जिंदगी में शामिल

    हेल्थः चिंता, तनाव और डिप्रेशन जिंदगी की आम समस्याएं बन चुकी हैं। यह न केवल मानसिक बल्कि शारीरिक स्वास्थ्य को भी प्रभावित करते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार चिंता और अवसाद के मामलों में 25 प्रतिशत तक की वृद्धि दर्ज की गई है। भारत में भी यह दर काफी तेजी से बढ़ रही है। डॉक्टरों के अनुसार लंबे समय तक कोई व्यक्ति तनाव से जूझ रहा हो तो नींद पर बुरा असर पड़ सकता है, इम्यूनिटी काफी कमजोर हो सकती है और हृदय से जुड़ी बीमारियां व डायबिटीज जैसी समस्याएं भी जन्म ले सकती हैं।

    आयुर्वेद के अनुसार मानसिक स्वास्थ्य तीन दोषों पर निर्भर करता है-वात, पित्त और कफ। वात, पित्त और कफ के असंतुलन से कई मानसिक परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। आयुर्वेद में मानसिक स्वास्थ्य का संबंध मन और शरीर के संतुलन से बताया गया है। प्राणायाम, योग, जड़ी-बूटियों के उपयोग और सही आहार से मानसिक स्वास्थ्य को संतुलित किया जा सकता है। वहीं अगर शरीर में कफ बढ़ जाए तो आलस्य, अवसाद, उदासी और सुस्ती छाने लगती है इसे कफ दोष कहते हैं।

    डिप्रेशन या चिंता के इलाज के लिए कई दवाएं उपलब्ध हैं लेकिन उनके कई बुरे प्रभाव भी होते हैं। जैसे याददाश्त में कमी होना, आलस और दवाओं पर निर्भरता। लंबे समय तक अगर पारंपरिक दवाओं का इस्तेमाल किया जाए तो इसका प्रभाव भी कम होने लगता है, जिस कारण लोग अब नेचुरल और सुरक्षित उपचारों की ओर ध्यान दे रहे हैं।

    आयुर्वेद पर लोगों का भरोसा काफी गहरा है यह बिना किसी साइड इफेक्ट के मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है। आयुर्वेद हजारों साल पुरानी भारतीय चिकित्सा पद्धति है। यह मानसिक स्वास्थ्य को संतुलित रखने के लिए संपूर्ण दृष्टिकोण पर भरोसा रखता है। आयुर्वेद में हर्बल दवाएं, खानपान, योग और ध्यान के माध्यम से वात, पित्त और कफ को संतुलित बनाए रखने पर ध्यान दिया जाता है। सही जीवन शैली और दिनचर्या को अपना कर भी मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं को दूर किया जा सकता है।

    डिस्क्लेमर : यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

  • Mobile Accessories के गोदाम में चोरी, कर्मचारी ने भाई के साथ मिलकर उड़ाया लाखों का सामान

    Mobile Accessories के गोदाम में चोरी, कर्मचारी ने भाई के साथ मिलकर उड़ाया लाखों का सामान

    जोधपुरः मोबाइल एसेसरीज के गोदाम से चोरी होने का मामला सामने आया है। व्यापारी ने उदय मंदिर थाने में मामला दर्ज करवाया है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस को शिकायत देते हुए अमन भंडारी ने बताया कि उनकी एक दुकान राय बहादुर बाजार फर्स्ट फ्लोर पर है। इस दुकान में 8-9 कर्मचारी काम करते है। उसके लिए एक गोदाम भी रखा गया है, जो चांद शाह तकिया रोड रिया कलेक्शन वाली बिल्डिंग के तीसरे फ्लोर पर है। पिछले कुछ समय से मोबाइल कंपनी और अन्य कंपनी का माल स्टॉक में कम आ रहा था, जिसका संदेह होने पर जानकारी जुटाई। इस पर पता चला कि गोदाम का कैमरा बंद है। दुकान में काम करने वाले स्टाफ के भाई अक्षय ने गोदाम में लाइट के कनेक्शन को बंद कर दिया था।

    इस पर इस बिल्डिंग में स्थित रिया कलेक्शन के सीसीटीवी कैमरा को चेक किया। सीसीटीवी में दुकान में काम करने वाला पंकज नाम का कर्मचारी रात में गोदाम में आता-जाता दिखाई दिया। वह माल की चोरी कर अपने भाई को माल का कार्टून देता था। इस तरह से लाखों रुपए का माल गोदाम से पंकज और उसके भाई अक्षय ने चोरी कर दिया है। घटना का खुलासा होने पर मालिक ने पुलिस को सूचित किया जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Burj Khalifa में अभिनेता ने 26 वर्ष छोटी Milena Alexandra से रचाई शादी, देखें वीडियो

    Burj Khalifa में अभिनेता ने 26 वर्ष छोटी Milena Alexandra से रचाई शादी, देखें वीडियो

    मुबंईः ‘स्टाइल’ और ‘एक्सक्यूज मी’ एक्टर साहिल खान ने खुद से 26 साल छोटी गर्लफ्रेंड मिलेना एल्कजेंड्रा से शादी कर ली। उन्होंने वैलेंटाइन्‍स डे के मौके पर दुबई के बुर्ज खलीफा में ग्रैंड वेडिंग रिलेस्पशन रखा। इस खास अवसर पर उनके परिवार और करीबी दोस्त शामिल रहे। अब सोशल मीडिया पर रिलेस्पशन की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इतना ही नहीं, साहिल ने कई वीडियो भी शेयर किए हैं, जिसमें फैंस को उनके इस खास दिन की झलक देखने को मिली है।

    साहिल खान और मिलेना वेडिंग रिसेप्शन के अटायर में बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। जहां एक्टर ने क्लासिक ब्लैक कलर का टक्सीडो कैरी किया था। वहीं, उनकी वाइफ ने सफेद रंग का गाउन पहना था। एक्टर ने रिसेप्शन में 6 टियर का केक की कट किया था, जिसका वीडियो उन्होंने पोस्ट किया है। वह सफेद रंग के फूलों से सजा हुआ था। कैप्शन में लिखा, ‘वेडिंग केक मेरी लाइफ का सबसे जरूरी केक। हैशटैग जस्ट मैरिड।’ साहिल ने एक और वीडियो शेयर किया है जिसमें दुल्हन केक के साथ पोज दे रही हैं। वहीं दूसरे पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘फाइनली शादी हो गई। बधाइयों और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया। सभी चाहने वालों को वैलेंटाइन्‍स डे की शुभकामनाएं।

    सभी को जीवन में प्यार, खुशी और सफलता मिले।’ साहिल खान की उम्र 48 साल है। वहीं मिलेना 22 साल की हैं। पिछले साल 2024 में ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ से बातचीत में साहिर ने उम्र के इस फासे पर कहा था, ‘मिलेना दिमाग से तेज हैं। साथ ही वह सेंसिटिव भी हैं। क्योंकि काफी छोटी हैं। हमारी उम्र में बहुत अंतर है। लेकिन वह दूसरी 21 साल की लड़कियों की तरह नहीं। बल्कि मेंटली बहुत मैच्योर हैं। और स्वभाव से भी शांत हैं।’ साहिल ने बताया था कि वह यूरोप के बेलारूस से हैं और उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी कर ली है। रूस में दोनों ने सगाई की थी। साहिल की पहले शादी ईरान में पैदा हुई एक्ट्रेस नेगर खान से हुई थी। लेकिन 2005 में दोनों का तलाक हो गया था। और अब इन्होंने दूसरी शादी की है।

  • 3 सरकारी कर्मचारियों को बर्खास्त करने के आदेश जारी

    3 सरकारी कर्मचारियों को बर्खास्त करने के आदेश जारी

    नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर के LG मनोज सिन्हा ने टेरर लिंक में लिप्त जम्मू कश्मीर के 3 सरकारी कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है। बर्खास्त कर्मचारियों में पुलिस का एक कांस्टेबल फिरदौस भट्ट भी है। फिरदौस पुलिस में रहकर आतंकी संगठन लश्कर के लिए काम करता था। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सुरक्षा समीक्षा बैठक के बाद तुंरत एक्शन लेते हुए एक पुलिस कांस्टेबल, एक शिक्षक और वन विभाग के एक अर्दली को बर्खास्त कर दिया।

    बता दें कि तीनों कर्मचारी आतंकवाद से जुड़े मामलों में जेल में बंद हैं। इतनी बड़ी कार्रवाई उपराज्यपाल की अध्यक्षता में सुरक्षा समीक्षा की बैठक के एक दिन बाद की गई है। बैठक के दौरान उपराज्यपाल ने पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को निर्देश दिया कि परदे के पीछे छिपे आतंकी तंत्र को बेअसर करने के लिए आतंक विरोधी अभियान में तेजी लाया जाए। आतंकवाद का समर्थन करने वाले और वित्तपोषित हर अपराधी और समर्थक को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

    फिरदौस अहमद साल 2011 में कांस्टेबल बन गया था। उसे मई 2024 में गिरफ्तार किया गया था। वर्तमान में भलवाल जेल में बंद है। उसने लश्कर के आतंकी को गोला-बारूद मुहैया कराया था। निसार अहमद खान अनंतनाग के वन रेंज कार्यालय में अर्दली के तौर पर नियुक्त था। वह गुप्त रूप से हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल था और अलगाववादी ताकतों के साथ मिलकर देश को नुकसान पहुंचा रहा था। तीसरा आरोपी अशरफ भट शिक्षक था। शिक्षक होने के बाद भी वह लश्कर-ए-तैयबा के प्रति वफादार था। साल 2022 में उसे गिरफ्तार कर लिया गया था।

     

  • Punjab News: प्रीत नगर में लुटेरे को काबू करके की छित्तर परेड, किया गंजा, देखें वीडियो

    Punjab News: प्रीत नगर में लुटेरे को काबू करके की छित्तर परेड, किया गंजा, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले में बढ़ती चोरी की वारदातों से आम जनता से लेकर व्यापारी वर्ग परेशान है। चोरी और लूट की घटनाओं से परेशान लोगों ने इन बदमाशों को सबक सिखाने के लिए खुद मोर्चा संभाल लिया है। ताजा मामले में शहर के प्रीत नगर इलाके से लूट की घटना को अंजाम दे रहे एक लुटेरे को लोगों ने पकड़ लिया। इस दौरान उन्होंने उसको सबक सिखाने के लिए पहले तो उसकी छितर परेड की, फिर बाद में उसकी मूंछ और सिर मुंडवा दिया गया। बाद में उसको पुलिस के हवाले किया गया।

    जानकारी मुताबिक, फिरोजपुर के इच्छे वाला रोड पर पैदल जा रही महिला से 2 युवकों ने पर्स व मोबाइल फोन लिया और भागने लगे कि लोगों ने उनका पीछा करके उसे प्रीत नगर के पास पकड़ लिया और वहां पर लोगों ने एकत्रित होकर लुटेरे की जमकर धुनाई की। इस दौरान एक लुटेरा भागने में कामयाब हो गया। लोगों ने उस बदमाश को सबक सिखाने के लिए उसका सिर और मूंछ मुंडवा दी। लोगों का कहना है कि अगर लुटेरे पुलिस की गिरफ्त में आ जाते हैं तो पुलिस कुछ समय बाद उन्हें छोड़ देती है, लेकिन अब वे खुद कुछ ऐसा करेंगे जिससे लुटेरे अपनी गंदी हरकतें बंद कर दें। लोगों ने बाद में लुटेरे को पुलिस के हवाले कर दिया।

  • Nursing Students के साथ Ragging मामले में Principal और Assistant Professor सस्पेंड

    Nursing Students के साथ Ragging मामले में Principal और Assistant Professor सस्पेंड

    केरलः नर्सिंग स्टूडेंट्स से रैगिंग मामले में केरल सरकार ने कार्रवाई करते कॉलेज की प्रिंसिपल सुलेखा एटी को सस्पेंड कर दिया है। उनके साथ असिस्टेंट प्रोफेसर व हॉस्टल के वार्डन इंचार्ज अजीश पी मणि को भी हटा दिया है। उन पर आरोप है कि वे रैगिंग रोकने और इस मामले में समय पर हस्तक्षेप करने में नाकामयाब रहे।

    केरल के स्वास्थ्य मंत्री के कार्यालय से जारी बयान के अनुसार, हॉस्टल के हाउसकीपर और सुरक्षा गार्ड को भी तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। सरकार ने यह कार्रवाई मेडिकल एजुकेशन डायरेक्टर की जांच रिपोर्ट के आधार पर की है। केरल के एक सरकारी नर्सिंग कॉलेज में 12 फरवरी को जूनियर्स के साथ रैगिंग का मामला सामने आया था। पांच सीनियर छात्रों ने 3 स्टूडेंट के पहले कपड़े उतारे। फिर उनके प्राइवेट पार्ट पर डंबल (भारी वजन) लटका दिया था। सीनियर्स ने बाद में कंपास और नुकीली वस्तुओं से भी छात्रों को घायल किया। इसके बाद जख्म पर लोशन लगाया, ताकि दर्द और बढ़े। जब पीड़ित दर्द से चिल्लाने लगे, तो उनके मुंह में भी लोशन डाल दिया। तीनों पीड़ित फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट हैं और तिरुवनंतपुरम के रहने वाले हैं।

    सीनियर्स ने पीड़ितों को नग्न करके उनकी रैगिंग का वीडियो भी बनाया। इसके साथ ही धमकी दी कि अगर उन्होंने इसकी रिपोर्ट करने की हिम्मत की तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। पुलिस ने इस मामले में 13 फरवरी को 5 आरोपी छात्रों को गिरफ्तार किया था। गांधीनगर पुलिस ने बताया था कि सभी को 2 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। उन्हें एंटी-रैगिंग अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के नाम सैमुअल जॉनसन (20), राहुल राज (22), जीव (18), रिजिल जीत (20) और विवेक (21) हैं।

  • Jalandhar News: National Horse Riding Championship प्रोग्राम में पहुंचे DGP Gaurav Yadav, देखें वीडियो

    Jalandhar News: National Horse Riding Championship प्रोग्राम में पहुंचे DGP Gaurav Yadav, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: नई दिल्ली की ओर से नेशनल घुड़सवारी चैंपियनशिप-2025 (टैंट पेगिंग) पीएपी कैंपस में आज करवाई गई। इस प्रोग्राम को लेकर आज जालंधर डीजीपी गौरव यादव पहुंचे, जहां डीजीपी गौरव यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि घुड़ सवारी में 15 टीमों में 150 घुड़सवारियों ने भाग लिया। उन्होंने खेल भावना को ध्यान में रखते हुए गलोरियस ट्रडीशन को पंजाब पुलिस कायम रखेंगी और नए आयाम को फिक्स करेंगी। वहीं गौरव यादव ने अलग-अलग स्टेट की पुलिस के भाग लेने से स्पोर्ट्स के जरिए अच्छा तालमेल बनाने में मदद मिलती है। पंजाब पुलिस की क्रिकेट टीम को लेकर डीजीपी ने कहा कि उसे भी होस्ट किया जा रहा है।

    ऐसे में वह चाहते है पुलिस कर्मियों को स्पोर्ट्स में आगे लाया जाए। 9 मार्च में कबड्डी कलस्टर शुरू होगा। वहीं अमेरिका से डिपोर्ट हो रहे भारतीय यात्रियों के सवाल पर डीजीपी गौरव यादव ने दूरी बनाए रखी और कहा कि वह इस पर कोई बात नहीं करना चाहते। बता दें कि इस चैंपियनशिप में देश के विभिन्न हिस्सों से प्रांतीय पुलिस की घुड़सवारी टीमें हिस्सा लिया। जिसमें सेना, अर्धसैनिक बलों की टीमों के अलावा कुछ निजी क्लबों की कुल 15 टीमें हुई। डीआइजी इंदरबीर सिंह के नेतृत्व में पंजाब पुलिस की घुड़सवारी टीम भी अपने 20 एथलीटों के साथ इस चैंपियनशिप में भाग लिया।

    इस बार दिलचस्प और अनोखी बात यह होगी कि पंजाब पुलिस में पहली बार आईपीएस अधिकारी राष्ट्रीय घुड़सवारी चैम्पियनशिप में भाग लि.या। इस चैंपियनशिप के दौरान प्रतियोगिताओं के संचालन और मूल्यांकन के लिए भारतीय घुड़सवारी संघ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय जियूरी सदस्यों को नियुक्त किया गया है। इस चैंपियनशिप में 2 अलग-अलग टीमों के 15 से 20 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने भी हिस्सा लिया। ADGP M F Farooqui ने कहा कि पीएपी में यह घुड़सवारी तीसरी बार करवाई गई। इससे पहले 2016 और 2017 में पीएपी में नेशनल घुड़सवारी चैंपियनशिप (टैंट पेगिंग) का आयोजन करवाया गया था।