Blog

  • बजट 2025-26 पर संगोष्ठी का आयोजन

    बजट 2025-26 पर संगोष्ठी का आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित: आज अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा के अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान विभाग और स्व-वित्त विभागों द्वारा ‘बजट 2025-26’ विषय पर एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर थे।

    कार्यक्रम की शुरुआत में आयोजकों प्रोफेसर सिकंदर नेगी, प्रोफेसर निक्किता गुप्ता और मुकेश ने मुख्य अतिथि डॉ. रमेश ठाकुर का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। मंच का संचालन दिव्यांशु शर्मा ने किया। मुख्य अतिथि डॉ. रमेश ठाकुर ने अपने संबोधन में बजट के महत्व को विस्तार से समझाया, जिसमें व्यक्तिगत क्षेत्र से लेकर देश की आर्थिक नीतियों तक बजट का प्रभाव बताया गया। उन्होंने यह भी बताया कि एक सशक्त बजट कैसे सामाजिक और आर्थिक विकास को सुनिश्चित करने में मदद करता है।

    संगोष्ठी में प्रमुख प्रतिभागियों के रूप में  प्रियंका, नेहा, मुस्कान,  कोमल, साक्षी और वंशिका ने बजट के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इन युवा प्रतिभागियों ने बजट की रणनीतिक दिशा, सामाजिक कल्याण, और आर्थिक सुधारों से संबंधित विचार साझा किए। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकों, प्रोफेसर रेखा, प्रोफेसर अनु अत्री, प्रोफेसर नेगी और प्रोफेसर मुकेश ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज की और संगोष्ठी के विषय पर चर्चाओं में सक्रिय रूप से भाग लिया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए बजट को समझने और उसकी सामाजिक-आर्थिक प्रभावों पर विचार करने का एक महत्वपूर्ण अवसर रहा।

  • 6.4 तीव्रता से लगे भूकंप के तेज झटके, लोगों में मचा हड़कंप

    6.4 तीव्रता से लगे भूकंप के तेज झटके, लोगों में मचा हड़कंप

    मॉस्को: दक्षिणी साइबेरिया के अल्ताई गणराज्य में शनिवार सुबह 6.4 तीव्रता से भूकंप के तेज झटके लगे। भूकंप ऐसे वक्त आया, जब लोग अपने दैनिक कार्यों में लगे हुए थे। अचानक धरती हिलते महसूस होने पर लोग अपने घरों में हड़कंप मच गया और लोग घरो व दफ्तरों से निकलकर बाहर सुरक्षित ठिकानों की ओर भागने लगे। रूस की सरकारी समाचार एजेंसी ‘इंटरफैक्स’ ने रूसी विज्ञान अकादमी की एकीकृत भूभौतिकीय सेवा के हवाले से बताया कि स्थानीय समयानुसार सुबह 8 बजकर 48 मिनट पर भूकंप आया और आस-पड़ोस के क्षेत्रों में भी इसके झटके महसूस किए गए।

    क्षेत्रीय प्रमुख एंड्रेई तुरचाक ने सोशल मीडिया मंच ‘टेलीग्राम’ पर लिखा कि भूंकप से कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन ‘हाई-अलर्ट’ लागू कर दिया गया है, सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं और भूकंप के केंद्र के निकटवर्ती क्षेत्रों में जलापूर्ति में समस्या आ सकती है। तुरचाक ने कहा कि प्रारंभिक आकलन से कुछ क्षेत्रों में मामूली क्षति का संकेत मिलता है। उन्होंने भूकंप से व्यापक स्तर पर नुकसान होने संबंधी दावों को खारिज कर दिया।

     

  • AAP Party को बड़ा झटकाः 3 पार्षदों सहित कई नेता BJP में हुए शामिल

    AAP Party को बड़ा झटकाः 3 पार्षदों सहित कई नेता BJP में हुए शामिल

    नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार का सामने करने के बाद से आप पार्टी की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही। हाल ही में कांग्रेस नेता प्रताप बाजवा ने पंजाब में आप पार्टी के कई विधायक उनके संपर्क में होने का दावा किया था, वहीं अब दिल्ली में विधानसभा चुनावों में जीत हासिल करने के बाद भाजपा ने फिर से आप पार्टी को झटका दिया है। आज ही दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ शीश महल मुद्दे पर जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

    अब आप पार्टी के 3 पार्षद पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं। दरअअल, भाजपा में शामिल होने वालों में एंड्रयूज गंज से पार्षद अनीता बसोया, आरके पुरम से पार्षद धर्मवीर और चपराना से पार्षद निखिल शामिल हैं। तीनों को भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने उन्हें पार्टी में शामिल करवाया।

    इनके अलावा आप पार्टी के 4 नेताओं ने भी भाजपा जॉइन की। संदीप बसोया अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए। वे आप पार्टी से नई दिल्ली के जिला अध्यक्ष रह चुके हैं। दिल्ली नगर निगम में कुल 250 पार्षद की सीटें हैं। इनमें आप के 121 पार्षदों में से 3 ने विधानसभा चुनाव जीता, यानी 118 पार्षद बचे। भाजपा के 120 पार्षदों में से 8 विधानसभा चुनाव जीते, यानी 112 बचे। अब 3 पार्षद के दलबदल के बाद आप पार्टी का आंकड़ा 115 और भाजपा का आंकड़ा 115 यानी बराबर हो गया है।

  • अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर रैग पिकर्स के साथ सहयोगात्मक बैठक आयोजित

    अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर रैग पिकर्स के साथ सहयोगात्मक बैठक आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित: स्वच्छ शहर – समृद्ध शहर अभियान के अंतर्गत शनिवार को नगर निगम ऊना में कचरा बीनने वाले(रैग पिकर्स) और अनौपचारिक श्रमिकों के साथ अपशिष्ट प्रबंधन प्रथाओं को संरेखित करने के लिए  सहयोगात्मक बैठक की गई। बैठक में सहायक अभियंता राजेंद्र कुमार सैणी ने रैग पिकर्स और अनौपचारिक श्रमिकों से नगर निगम ऊना को स्वच्छ और समृद्ध शहर बनाने के लिए पूर्ण सहयोग करने का आग्रह किया।

    इस दौरान राजेंद्र सैनी ने रैग पिकर्स एवं अनौपचारिक श्रमिकों को बताया कि शहर को स्वच्छ रखना हम सभी का दायित्व है, और रैग पिकर्स एवं अनौपचारिक श्रमिक भी गीले व सूखे एवं हानिकारक कचरे को अलग-अलग करके सफाई कर्मचारियों को देकर अपना सहयोग दे सकते हैं। इसके अलावा उन्होंने सिंगल यूज पॉलिथीन का कम से कम प्रयोग करने तथा कचरा एकत्रित करके नगर निगम कार्यालय में देने तथा पॉलिथीन को बिल्कुल भी न जलाने का आग्रह किया।

    उन्होंने बताया कि अभियान के तहत स्वयं सहायता समूहों के सदस्य भी डोर-टू-डोर जाकर लोगों को शिक्षित व जागरूक करने के साथ ही प्रत्येक घर से यह जानकारी ली जा रही है कि यहां गीला और सूखा कचरा अलग-अलग दिया जाता है अथवा नहीं। इसके अलावा यह जानकारी भी ली जा रही है कि क्या घर की सीवेज लाइन से जुड़ाव है और क्या सैप्टिक टैंक की उचित व्यवस्था की गई है।

  • महाविद्यालय ऊना में प्रवेश टैस्टिंग कैंप में युवा संसद का आयोजन

    महाविद्यालय ऊना में प्रवेश टैस्टिंग कैंप में युवा संसद का आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित:  राजकीय महाविद्यालय ऊना की रोवर रेंजर इकाई द्वारा चलाए जा रहे प्रवेश टैस्टिंग कैंप के दूसरे दिवस के उपलक्ष्य में युवा संसद का आयोजन राजनीतिक विज्ञान विभाग के सहयोग से किया गया जिसमें महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ मीता शर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत कीइस युवा संसद में प्रतिभागियों ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और देश की संसदीय व्यवस्था के अनुरूप अपने आप को प्रस्तुत किया।

    इसमें सभी विद्यार्थियों ने बढ़  चढ़ कर भाग लिया ।इस अवसर पर प्रो पुनीत कंवर, डॉ सुरेश कुमार, डॉ संजय वर्मा, प्रो शशि कंवर एवं प्रो विकास सैनी उपस्थित रहे।तत्पश्चात रेंजर लीडर डॉ रंजू बनोता द्वारा रेंजर्स को व्यक्तिगत स्वछता पर जानकारी दी गई एवं रोवर स्काउट लीडर डॉ शाम सिंह बैंस द्वारा गांठों पर विस्तृत जानकारी दी गई।

    अंत में कैंप फायर में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए एवं लुप्त होती जा रही परंपरागत खेलों का आनंद लिया जैसे पिट्ठू खेल, रस्सी कूद आदि।

  • Punjab News: कड़ी सुरक्षा में केंद्रीय जेल से Gangster को लाई पुलिस, देखें वीडियो

    Punjab News: कड़ी सुरक्षा में केंद्रीय जेल से Gangster को लाई पुलिस, देखें वीडियो

    बठिंडाः केंद्रिय जेल से गैंगस्टरों को एक अन्य केस के सिलसिले में कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस लेकर आई है। मिली जानकारी के अनुसार 2021 में गैंगस्टर हरविलास पर जिले में मामला दर्ज हुआ था, जिसके चलते आज उसे पटियाला की केंद्रिय जेल से थाना कैंट की पुलिस लेकर आई है।

    मामले की जानकारी देते हुए थाना कैंट के प्रभारी आरोपी खतरनाक गैंगस्टर है और 2021 के मामले में उसे आज जेल से कड़ी सुरक्षा में ला गया है, जिसका आज सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने केस के बारे में नहीं बताया कि वह किस मामले में पटियाला से लेकर आई है।

  • विरोध होने के बाद Dhirendra Shastri ने मांगी माफी, देखें वीडियो

    विरोध होने के बाद Dhirendra Shastri ने मांगी माफी, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक बयान में वृंदावन में प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा के दौरान स्थानीय निवासियों ने तेज आवाज में बजने वाले भजनों और ढोल-नगाड़ों के कारण आपत्ति जताई थी। जिसके कारण प्रेमानंद महाराज ने रात्री में होने वाली यात्रा को अनिश्चित काल के लिए स्थगित किया था। इसे लेकर देशभर के संतों और उनके भक्तों ने प्रतिक्रिया दी थी लेकिन बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की प्रतिक्रिया पर बवाल बढ़ने लगा। वहीं आज शनिवार को बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने वृंदावन के लोगों से हाथ जोड़कर माफी मांगी है।

    इसका वीडियो सामने आया है, जिसमें वह कह रहे हैं- ब्रजवासी तो मेरे प्राण हैं। मैं हाथ जोड़कर और दंडवत होकर प्रार्थना करता हूं कि किसी तरह का मन में कुभाव न लाएं। दरअसल, मथुरा में महिलाओं के विरोध के बाद संत प्रेमानंद महाराज ने रात्रि पदयात्रा स्थगित कर दी थी। इस पर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा था- देवियों साधु के भजन में रोक लगाओगी, तुम इंसान तो हो ही नहीं सकती। ऐसे लोगों को वृंदावन छोड़कर दिल्ली चले जाना चाहिए। धीरेंद्र शास्त्री के इस बयान का वृंदावन के लोगों ने विरोध किया। उनसे माफी मांगने की मांग की थी।

    संत प्रेमानंद महाराज की रात में होने वाली पदयात्रा के दौरान बजने वाले ढोल और आतिशबाजी का 4 फरवरी को NRI ग्रीन सोसाइटी के लोगों ने विरोध किया था। सोसाइटी की महिलाओं का कहना था कि रात 2 बजे शोर होने से हमारे बच्चे सो नहीं पाते। इससे बच्चे देरी से उठते हैं। इस वजह से उन्हें स्कूल जाने में लेट हो जाता है। इसके बाद प्रेमानंद महाराज ने पदयात्रा बंद कर दी। अब वह कार से रमणरेती जाते हैं, फिर 100 मीटर की पैदल यात्रा करके आश्रम पहुंचते हैं। संत प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा स्थगित होने पर महाकुंभ में धीरेंद्र शास्त्री ने मीडिया से बातचीत की। कहा था- वर्तमान समय में ब्रज की विभूति के रूप में जिनकी वाणी को करोड़ों लोग सुन रहे हैं। ऐसे संत प्रेमानंद महाराज की रात्रि पदयात्रा को लेकर जिन महिलाओं ने विरोध किया। उनके बारे में एक प्रार्थना करेंगे।

    देवियों साधुओं के भजन में ही रोक लगाओगी तो तुम इंसान हो ही नहीं सकती। पुराने समय में हवन कुंड में राक्षसों को दिक्कत होती थी। जो प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा का विरोध कर रहा, वह शुद्ध रूप से मानव नहीं है, जिनके पेट में दर्द है, वह वृंदावन छोड़कर दिल्ली में बस जाएं। पंडित धीरेंद्र शास्त्री के बयान सामने आने के बाद वृंदावन के लोग विरोध में उतर गए। शुक्रवार को राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ ने मीटिंग बुलाई। इसमें मौजूद विभिन्न संगठनों के लोगों ने धीरेंद्र शास्त्री से माफी मांगने की मांग की।

     

     

  • Jalandhar News: ATM Cards बदलकर धोखाधड़ी करते 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: ATM Cards बदलकर धोखाधड़ी करते 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: एटीएम कार्ड के जरिए धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए कमिश्नरेट पुलिस ने धोखे से पैसे निकालने के आरोप में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पैसे के अनधिकृत लेनदेन के बाद एक पीड़ित द्वारा प्राप्त शिकायत की गहन जांच के बाद ये गिरफ्तारियां की गई हैं। सीआरपीएफ से सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर अविनाश कुमार ने 05 फरवरी को पुलिस स्टेशन नंबर 1 में शिकायत दी थी कि उसके साथ युवकों द्वारा एटीएम कार्ड के जरिए धोखाधड़ी की गई है।

    अविनाश की शिकायत पर थाना-1 में एफआईआर दर्ज की गई। उन्होंने कहा कि 3 जनवरी 2025 को शाम 6:15 बजे 3 व्यक्तियों ने गुलाब देवी रोड, विंडसर पार्क, जालंधर में भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम पर कार्ड बदल कर उसके बैंक खाते से 17 हजार रुपये निकाल लिए। इस संबंध में पुलिस अधिकारी ने कहा कि पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए उनकी टीम ने कमाले आलम और शिवम कुमार दोनों को गिरफ्तार किया है।

    आरोपी बिहार के रहने वाले है जो कि अभी जालंधर में रह रहे है। आरोपियों के कब्जे से विभिन्न बैंकों के 9 एटीएम कार्ड और अपराध के दौरान इस्तेमाल की गई एक सफेद अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस ने बताया कि तीसरे साथी को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं, जल्द उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जांच के दौरान पता चला कि आरोपियों के खिलाफ पहले भी मामले दर्ज है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करके उनका पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।

     

  • गली में खेल रही 2 वर्षीय बच्ची को कार ने कुचला, मौत

    गली में खेल रही 2 वर्षीय बच्ची को कार ने कुचला, मौत

    पानीपतः हरियाणा के पानीपत में दर्दनाक सड़क हादसे की घटना सामने आई है। जहां आज सेक्टर-25 स्थित इंडो फार्म वाली गली में खेल रही 2 साल की बच्ची को कार ने कुचल दिया। बच्ची जमीन पर गिर कर अचेत हो गई। मौके पर भीड़ जमा होती देख ड्राइवर बच्ची को मां के साथ सिविल अस्पताल लेकर पहुंचा। वहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद आरोपी ड्राइवर अस्पताल में ही कार छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल में पहुंची। बच्ची के परिवार के लोग अस्पताल में हंगामा कर रहे हैं।

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल में पहुंची। एक महिला परिवार के लोगों से रजिस्टर में साइन कराने के लिए आई तो उनकी आपस में हाथापाई हो गई। परिवार का आरोप है कि ड्राइवर ने पहले भी एक बच्चे को टक्कर मारी थी। पुलिस को शिकायत दी गई थी, लेकिन पुलिस ने मामले को दबा दिया था। बच्ची के पिता सकील ने बताया कि वह मूल रूप से बिहार के कठिया जिला का रहने वाला है। वह पिछले करीब 30 साल से परिवार के साथ पानीपत में रह रहा है। यहां पर परिवार काम करता है। वह 2 बच्चों का पिता है। जिनमें बड़ा बेटा 4 साल का आतीब है। छोटी बेटी 2 साल की मीरब थी। शनिवार दोपहर को उसकी बेटी घर के बाहर गली में खेल रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार किआ कार आई और बच्ची को कुचल दिया।

    ड्राइवर अक्सर अपनी कार को तेज रफ्तार में चलाता है। बच्ची के जमीन पर गिरने के बाद मौके पर भीड़ जुटी तो आरोपी भाग नहीं सका। इसके बाद वह बेटी और उसकी मां हसमीर को उसी कार में बैठाकर सिविल अस्पताल लाया। जहां बच्ची को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सकील ने आगे बताया कि किआ का ड्राइवर क्षेत्र की एक फैक्ट्री का मालिक है। बीते दिनों उसने एक पड़ोसी के बच्चे को भी टक्कर मार दी थी। जिससे वह घायल हो गया था। अक्सर तेज गति से गाड़ी चलाने की शिकायत पुलिस को दी गई थी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने शिकायतकर्ता को डांटकर पीटा था। फैक्ट्री मालिक ने भी उसे पीटा था। पुलिस ने शिकायत को दबा दिया था।

  • Jalandhar News: भारी मात्रा में हेरोइन बरामद, महिला सहित 5 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: भारी मात्रा में हेरोइन बरामद, महिला सहित 5 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 303 ग्राम हेरोइन बरामद की है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया जाता है कि 11 फरवरी 2025 को पुलिस अधिकारियों ने गश्त के दौरान भगवान वाल्मिकी गेट के पास 2 व्यक्तियों और एक महिला को संदिग्ध गतिविधियां करते हुए देखा था।

    इस दौरान उनमें से एक के हाथ में काला प्लास्टिक का लिफाफा था, जिन्होंने पुलिस टीम को देखकर भागने की कोशिश की, लेकिन तीनों को उनकी टीम ने काबू कर लिया। तलाशी के दौरान लिफाफे से 30 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसके आधार पर थाना नंबर 2, जालंधर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 61 और 85 के तहत एफआईआर नंबर 17 दर्ज की गई। आरोपियों से सख्ती से पूछताछ करने पर राधिका उर्फ ​​पिंकी ने माना कि वह बड़े पैमाने पर ड्रग नेटवर्क से जुड़ी हुई है। महिला द्वारा पूछताछ के दौरान कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बिधिपुर गेट के पास छिपाकर रखी गई 273 ग्राम हेरोइन बरामद की और जिसके बाद एफआईआर में धारा 29 जोड़ी दी गई।

    उन्होंने बताया कि जांच के दौरान 2अन्य आरोपियों का पता चला है और उनके पास से हेरोइन भी बरामद हुई है।आरोपियों की पहचान तनिष कुमार उर्फ ​​तन्नू (जालंधर), भरत उर्फ ​​शानू (अमृतसर), राधिका उर्फ ​​पिंकी (जालंधर), दिनेश कुमार (जालंधर) और दीपक उर्फ ​​करेला (जालंधर) के रूप में हुई है। पुलिस ने अब तक 303 ग्राम हेरोइन, एक छोटी वजन मशीन और 10 छोटे प्लास्टिक के लिफाफे बरामद किए हैं। उन्होंने कहा कि आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। बता दें कि एफआईआर नंबर 58 दिनांक 04-07-2023 में भी राधिका उर्फ ​​पिंकी नामज़द है।