Blog

  • Punjab News: नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में बाप को 5 और बेटे को 10 साल की सजा, देखें वीडियो

    Punjab News: नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में बाप को 5 और बेटे को 10 साल की सजा, देखें वीडियो

    मोगाः नाबालिग से दुष्कर्म मामले में बाप-बेटे को कोर्ट ने आज सजा सुनाई। जिसमें बाप को 5 साल की सजा और बेटे को 10 साल की सजा सुनाई गई। इसी के साथ दोनों को जुर्माना भी लगाया गया। दरअसल, थाना अजीतवाला में साल 2023 के केस में कोर्ट ने बाप-बेटे को सजा सुनाई है। पीड़ित पक्ष के वकील गगनदीप सिंह ने बताया कि 2023 में 16 वर्षीय नाबालिक से दुष्कर्म की घटना सामने आई थी।

    इस मामले में पुलिस ने 12वीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म मामले में बाप बेटे के खिलाफ मामला दर्ज करके दोनों को गिरफ्तार किया था। पीड़िता की शिकायत के अनुसार अचानक रात को नाबालिग घर से गायब हो गई। इस घटना का पता उसकी मां को उस समय लगा जब वह पानी पीने के लिए रात को उठी तो देखा कि लड़की अपने बिस्तर पर नहीं थी। जिसके बाद जब लड़की वापिस आई तो उसने मां को सारी घटना के बारे में बताया कि उसके ही गांव के रशपाल सिंह ने कुछ दिन पहले उसके साथ गलत हरकत की थी।

    जिसके बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और यह मामला मानयोग सेशन कोर्ट में चला गया था। वहीं लड़की को नारी निकेतन भेज दिया गया था। इस मामले में राशपाल सिंह का छोटा भाई ओर पिता सुखदेव सिंह भी शामिल है। वही यह मामला मोगा सेशन जज विष्णु की अदालत में चला। जहां माननीय जज ने सुनवाई के बाद दोनों में से पिता को 5 साल की कैद और 50 हजार रुपए जुर्माना लगाया और बेटे को 10 साल की कैद ओर एक लाख रुपए जुर्माना लगाया। जबकि राशपाल सिंह भाई उस समय नाबालिक था और उसका केस जुमानिल कोर्ट में चल रहा है।

  • Punjab News: पॉश इलाके में लोगों ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    Punjab News: पॉश इलाके में लोगों ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के पॉश इलाके में लोगों ने धरना लगा दिया है। मिली जानकारी के अनुसार हाबरा रोड पर स्थित एप्पल विला और जंडू एंक्लेव के लोगों द्वारा यह धरना लगाया गया। लोगों का कहना है कि वे इस इलाके में नारकीय जीवन जीने को मजबूर हो रहे हैं। लोगों ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि वे लुधियाना के पुराने इलाकों को छोड़कर पॉश एरिया यानी खुले इलाके में रहने लगे हैं और बढ़िया जिंदगी व्यतीत करेंगे।

    लेकिन उनका कहना है कि जब से इस इलाके में आए है यहां के हालात बद से बदतर हो रहे हैं, इलाके की सड़कें नरक बन गई हैं और सड़कों पर गड्ढे काफी ज्यादा दिखाई दे गए हैं। झंडू एन्क्लेव और एप्पल विला के निवासियों ने हंबरा रोड को बंद करके नगर निगम प्रशासन के खिलाफ धरना लगा दिया। उनका कहना है कि प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए और इस सड़क का निर्माण जल्द से जल्द करवाना चाहिए। इस दौरान लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द सड़क का निर्माण नहीं करवाया गया तो वह आने वाले समय में इसी स्थान पर स्थायी रूप से लगाएंगे और प्रदर्शन को इससे अधिक तीखा करेंगे।

  • Himachal News : कार की टक्कर से बाइक सवार घायल

    Himachal News : कार की टक्कर से बाइक सवार घायल

    ऊना/ सुशील पंडित : पुलिस थाना सदर ऊना के अंतर्गत आते गांव बसाल में कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गया जिसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को दी शिकायत में इशान थापा पुत्र किरण कुमार थापा गांव लंघेरा डा. वक्लोह तह. भटियात जिला चम्बा हाल रिहाईश चडी तह. धर्मशाला जिला कांगडा ने बताया कि वह मोटरसाइकिल संख्या एचपी 39 एफ-6907 पर मोहाली से चढ़ी धर्मशाला जा रहा था।
     तो जव वह करीव 11 बजे  झलेडा से आगे गांव बसाल के पास पहुंचा तो अम्ब की तरफ से एक कार तेज रफ्तार से आई तथा कार चालक ने गल्त दिशा में आकर इसके मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी व यह मोटरसाइकिल सहित सड़क पर गिर गया। जिससे इसे चोटें आई हैं  तथा टक्कर मारने के बाद कार चालक कार लेकर मौके से भाग गया। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात कार चालक  के विरूद्ध मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
  • Punjab News: 1.3 करोड़ की ठगी के मामले में महिला सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 1.3 करोड़ की ठगी के मामले में महिला सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगाः जिले के गांव नंगल में ठगी मारने के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ट्रैक्टर और बेलर को सस्ते लोगों से महंगे भाव पर बेचने और फिर उनसे सस्ते रेट पर लेकर ठगी मारते थे। गिरोह के चार सदस्यों में एक महिला भी शामिल है। हालांकि पुलिस ने 1 करोड़ 3 लाख की ठगी मारने वाले 4 आरोपियों में से 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

    मामले की जानकारी देते हुए धर्मकोट के डीएसपी रमन दीप सिंह ने बताया कि 13.02.2025 को एक एफआईआर नंबर 16 अंडर सेक्शन 420.465.467.468.471 थाना मेहना में दर्ज की गई थी। जिसकी जांच सीआईए स्टाफ द्वारा की गई थी। शिकायतकर्ता जोगिंदर सिंह के अनुसार उससे आरोपियों ने 1 करोड़ 3 लाख झांसा देकर ठगी मारने का आरोप लगाया था।

    जिसमें जोगिदंर ने कहा कि आरोपी मार्किट से सस्ते भाव पर ट्रैक्टर और बेलर लेकर आगे महंगे भाव पर बेचने का बोलकर ठगी मारते थे। जोगिंदर सिंह की शिकायत पर कारवाई करते हुए पुलिस ने 4 आरोपियों पर मामला दर्ज किया था। जिसके बाद आज कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों में से जसजीत सिंह और एक महिला जसवीर कौर को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी ने कहा कि अन्य 2 आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

  • Punjab News: 2 गुटों में हुआ विवाद, चली गोली, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 गुटों में हुआ विवाद, चली गोली, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः पंजाब में एक बार फिर से गोलियां चलने की घटनाएं बढ़ गई है। वहीं ताजा मामला बगदादी गेट के पास गोली चलने का सामने आया है। जहां पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान एक पक्ष द्वारा गोली चलाई गई। हालांकि गनीमत यह रही कि गोली किसी को लगी नहीं। घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है।

    घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें एक पक्ष के युवक के हाथ में पिस्टल दिखाई भी दे रही है। देखा जा सकता है कि घटना के दौरान दोनेों पक्ष एक दूसरे के साथ झगड़ रहे है। वहीं घटना की सूचना पुलिस को स्थानीय लोगों द्वारा दे गई है। मौके पर पहुंचे डीएसपी सुखविंदर सिंह ने कहा पीड़ित के बयानों के आधार पर गोली चलाने वाले नौजवानों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते विवाद हुआ है।

    दूसरी ओर निर्मलजीत ने बताया कि उसका छोटा भाई और चाचे का लड़का कार पर सवार होकर जा रहे थे, जब मोड पर पहुंचे तो आगे ट्रैफिक होने कर कारण गाड़ी रूकी हुई थी। इस दौरान वहां पर पास में खड़े 2 नौजवानों में से एक युवक कार के पास आया और भाई को कहने लगा तेरे भाई को छोड़ना नहीं। जिससे वह भाई के साथ झगड़ा करने लग गया और पीछे से आए नौजवान से हथियार लेकर उन्होंने फायर करने शुरू कर दिए। हालांकि गनीमत रही कि किसी के गोली नहीं लगी सिर्फ कार पर गोली लगी।

  • Punjab News: 2 गुटों के हुई झड़प में जमकर चले पत्थर और डंडे, 3 घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 गुटों के हुई झड़प में जमकर चले पत्थर और डंडे, 3 घायल, देखें वीडियो

    बठिंडाः अर्जुन नगर टीपीसी कलोनी 2 गुटों में विवाद हो गया। दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि घटना में जमकर पत्थर और डंडे चले। हादसे में लड़की सहित 3 लोग घायल हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मिली जानकारी के अनुसार देर रात अर्जुन नगर टीपीसी कलोनी में किसी बात को लेकर एक परिवार का पड़ोसियों के साथ विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान दूसरे गुट के 50 लोगों ने एकत्र होकर गए और उन्होंने ईंटों, डंडो से घर में घुस कर हमला कर दिया।

    घटना में लड़की समेत 3 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना कैनाल की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। हालांकि पुलिस ने घटना को लेकर कैमरे के आगे कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। पुलिस ने यह कह कर अपना पला झाड़ दिया कि मामले की जांच की जा रही है।

    वहीं दूसरी और घायल हुए सतीश कुमार ने बताया कि घर की लाईट बंद होने को हुई लड़ाई में पड़ोसियों ने उन पर हमला कर दिया। पीड़ित ने आरोप लगाए है कि घर में घुसकर पडोसियों ने अन्य लोगों को बुलाकर हमला किया है। घटना में उसकी बहन की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसे उपचार के लिए एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पीड़ित ने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की अपील की है।

  • सामर्थ्य में अब एयर होस्टेस कोर्स के लिए भी मिलेगी आर्थिक मदद

    सामर्थ्य में अब एयर होस्टेस कोर्स के लिए भी मिलेगी आर्थिक मदद

    ऊना/ सुशील पंडित : ऊना जिला प्रशासन ने अपनी युवा और महिला कल्याण के लिए समर्पित पहल सामर्थ्य के दायरे को और व्यापक बनाते हुए अब इसमें लड़कियों को एयर होस्टेस कोर्स के लिए भी आर्थिक सहायता प्रदान करने का प्रावधान किया है। उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत जिले के गरीब परिवारों की लड़कियों को एयर होस्टेस कोर्स के लिए एक लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इससे एयर होस्टेस बनने का सपना देखने वाली गरीब परिवारों की बच्चियों को एयरलाइंस सेक्टर में एक सशक्त और सफल करियर बनाने में मदद मिलेगी।
    आर्थिक सहायता प्राप्त करने के लिए ये हैं शर्तें 

    इस कार्यक्रम के तहत गरीब परिवारों की लड़कियां (जिनके पिता जीवित नहीं हैं या 60 प्रतिशत से अधिक शारीरिक रूप से अक्षम हैं) आवेदन कर सकती हैं। प्रार्थी की समस्त स्रोतों से वार्षिक आय 60 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।प्रार्थी की आयु 24 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए और वे जिला ऊना के स्थायी निवासी होने चाहिए। प्रार्थी ने किसी अन्य योजना का लाभ नहीं लिया हो। योजना के तहत चयनित लड़कियों को एयर होस्टेस कोर्स के लिए एक लाख रुपये तक की राशि प्रदान की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए उपायुक्त कार्यालय के कक्ष नंबर 413 में संपर्क किया जा सकता है।

  • Punjab प्रभारी के बाद जल्द बदला जा सकता है Congress अध्यक्ष! ये नेता हैं रेस में आगे

    Punjab प्रभारी के बाद जल्द बदला जा सकता है Congress अध्यक्ष! ये नेता हैं रेस में आगे

    मोहालीः पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस इस बार कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। यही कारण है कि कांग्रेस ने पंजाब के प्रभारी को बदल दिया है। बताया जा रहा हैकि कांग्रेस ने अभी से चुनावों की तैयारियां शुरू कर दी है। दरअसल, लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 18 प्रतिशत वोट हासिल करके कांग्रेस को आंखें तरेरने पर मजबूर कर दिया है। कांग्रेस समेत अन्य पार्टियों को भी लगने लगा है कि उनका हिंदू वोट बैंक खिसककर 6 फीसदी वोट लेने वाली भाजपा के पास जा रहा है।

    ऐसे में आम आदमी पार्टी ने इससे सीखते हुए पार्टी का प्रदेश प्रधान बदल कर अमन अरोड़ा के रूप में आगे कर दिया। ऐसे में सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पंजाब प्रभारी के बाद पार्टी जल्द अध्यक्ष को बदलने की तैयारी में है। बताया जा रहा है कि अध्यक्ष के पद की रेस में कई कांग्रेस के नेता दावेदारी दिखा रहे है। हालांकि कांग्रेस असमंजस में है कि वह हिंदू कार्ड खेले या जट सिख कार्ड या फिर इन सभी से हटकर किसी दिग्गज वंचित वर्ग के नेता को आगे बढ़ाया जाए। ऐसे में पार्टी के सामने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी एक बड़ा चेहरा हैं जिसे सांसद बनाकर कांग्रेस राष्ट्रीय राजनीति में ले गई।

    उन्हें पार्टी में महासचिव बनाकर किसी बड़े प्रदेश की जिम्मेदारी देने की भी योजना थी लेकिन चन्नी ने प्रदेश की राजनीति में रहने काे प्राथमिकता दी है। वह प्रदेश का अध्यक्ष बनने के लिए पूरी लाबिंग कर रहे हैं। वहीं विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा भी प्रदेश का अध्यक्ष बनना चाहते हैं और चुनाव से पूर्व जिला व ब्लाक स्तर पर अपनी टीम खड़ी करके टिकटों को बांटने पर अपना पूरा नियंत्रण रखना चाहते हैं। इसी के साथ पूर्व कांग्रेस प्रधान संतोख सिंह रंधावा के बेटे और दिग्गज नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा भी इस दौड़ में शामिल हैं। हालांकि इस कड़ी में परगट सिंह भी छुपे रुस्तम के तौर पर सामने आ सकते हैं। अगर पार्टी हिंदू कार्ड खेलती है तो पार्टी के पास पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू और पूर्व मंत्री विजय इन्द्र सिंगला का विकल्प मौजूद है।

    जबकि कांग्रेस के मौजूदा प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग युवा प्रधान हैं और उननी अगुवाई में पार्टी ने न केवल लोकसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया बल्कि वह खुद भी अपने विधायक पद को त्यागकर लुधियाना जिले में जाकर लोकसभा का चुनाव लड़े और भाजपा के रवनीत बिट्टू जैसे चेहरे का मात दी। हालांकि, बाद में हुए विधानसभा के उपचुनाव में वह अपनी पत्नी की सीट भी जितवा नहीं पाए। नगर निगम के चुनाव में भी पार्टी का प्रदर्शन अच्छा रहा। खासतौर पर अमृतसर और फगवाड़ा में, बेशक यहां पर पार्टी इन दोनों नगर निगमों में सरकारी दबाव के कारण अपना मेयर नहीं बना पाई लेकिन आज भी उसके पास पार्षदों की गिनती सत्तारूढ़ पार्टी से ज्यादा है। ऐसे में कांग्रेस किस पर दांव खेलेगी।

  • राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों को सुदृढ़ करने के लिए कर रही बेहतर कार्य: सप्तगिरि शंकर उलाका

    राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों को सुदृढ़ करने के लिए कर रही बेहतर कार्य: सप्तगिरि शंकर उलाका

    ग्रामीण विकास के लिए पंचायत प्रतिनिधियों से सुझाव किए आमंत्रित
    सांसद सप्तगिरि शंकर उलाका ने तनोह पंचायत का किया दौरा
    ऊना/सुशील पंडित : पार्लियामेंट्री स्टैंडिंग कमेटी ग्रामीण पंचायती राज विभाग के अध्यक्ष और ओडिशा से कांग्रेस के लोकसभा सांसद सप्तगिरि शंकर उलाका ने आज  उपमंडल वंगाणा के अंतर्गत आती ग्राम पंचायत तनोह का दौरा किया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक विवेक शर्मा और पंचायत सदस्यों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरे के दौरान विधायक विवेक शर्मा ने पंचायत प्रतिनिधियों को आ रही समस्याओं के बारे में सप्तगिरि शंकर उलाका को विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के कार्यान्वयन में पंचायत प्रतिनिधियों को विभिन्न चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके पश्चात उलाका ने ग्रामीण पंचायती राज विभाग से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर पंचायत प्रतिनिधियों के साथ गहन चर्चा की। उन्होंने जमीनी स्तर पर मौजूद समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए सुझाव आमंत्रित किए। उन्होंने यह भी बताया कि वह प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से भी इस बारे में चर्चा करेंगे, ताकि लोगों को सुविधाएँ प्रदान की जा सकें।
    इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण विकास को सुदृढ़ करना और पंचायतों की भूमिका को सशक्त बनाना है। कोरापुट लोकसभा क्षेत्र के सांसद सप्तगिरि शंकर उलाका ने शनिवार को तनोह पंचायत के दौरे पर आकर उन्होंने ग्रामीण विकास की संभावनाओं को लेकर स्थानीय लोगों और पंचायत प्रतिनिधियों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत के विकास कार्यों का जायजा लिया और आगामी योजनाओं पर सुझाव आमंत्रित किए।सांसद उलाका ने तनोह पंचायत के विभिन्न ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। उन्होंने सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं को लेकर लोगों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में राज्य सरकार ओर विधायक विवेक शर्मा के अथक प्रयासों से समस्याओं का समाधान हो रहा है ओर जल आपूर्ति की समस्या भी समय समय पर महत्वपूर्ण मुद्दा  हल हो रहे हैं। सांसद ने कहा कि उनकी प्राथमिकता ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाएं बेहतर बनाना है, ताकि आम जनता को मूलभूत जरूरतों के लिए संघर्ष न करना पड़े।
    सांसद सप्तगिरि शंकर उलाका ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी सभी समस्याओं का समाधान करने का पूरा प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार ग्रामीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और तनोह पंचायत को आदर्श पंचायत के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे प्राथमिकता के आधार पर ग्रामीणों की जरूरतों को पूरा करने के लिए काम करें। साथ ही, उन्होंने ग्रामीणों से भी अपील की कि वे सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ उठाएं और अपने गांव के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं। सांसद के दौरे से तनोह पंचायत के लोगों में विकास को लेकर नई उम्मीद जगी है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि उनकी बची हुई समस्याओं का जल्द समाधान होगा। इस मौके पर उनकी धर्मपत्नी पूजा उलाका,प्रदेश कांग्रेस के सचिव देशराज मोदगिल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामअसरा, बीडीसी सदस्य जोगिंदर देव आर्य, अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर, डीपीओ श्रवण कुमार, एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल, खंड विकास अधिकारी बंगाणा सुशील कुमार, खंड विकास अधिकारी ऊना केएल. वर्मा सहित स्थानीय लोग उपस्थित थे।
  • Punjab प्रभारी बदलने पर Raja Warring का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab प्रभारी बदलने पर Raja Warring का आया बयान, देखें वीडियो

    डिपोर्ट हुए यात्रियों को लेकर केंद्र पर साधा निशाना

    लुधियानाः कांग्रेस ने 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। यही कारण है कि पंजाब प्रभारी देवेंद्र यादव को हटाकर अब छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल को पंजाब का प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं भूपेश बघेल को लेकर राजा वडिंग ने कहा कि वह सीनियर नेता है और वह पूर्व सीएम भी रह चुके है, ऐसे में उनके एक्सपिरियंस से पंजाब में कांग्रेस पार्टी को काफी फायदा मिलेगा। वहीं गुरप्रीत गोगी के निधन के बाद पश्चिम वेस्ट की सीट हो गई है, इस पर कांग्रेस पार्टी जल्द उम्मीदवार का ऐलान कर सकती है। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस पार्टी सिमरजीत सिंह बैंस को टिकट दे सकती है। हालांकि राजा वडिंग ने इस सीट को लेकर कहा कि यह हाईकमान का फैसला है। इस दौरान अमेरिका से डिपोर्ट होकर वापिस लौट रहे यात्रियों को लेकर राजा वडिंग ने कहा कि लोगों को वैसे तो लीगल तरीके से ही विदेश जाना चाहिए। जंजीरों से बांधकर डिपोर्ट किए जाने के मामले में उन्होंने कहा कि जिस तौहीन के साथ भारतीय यात्रियों को वतन वापिस भेजा गया है, वह हिंदोस्तान की तौहीन है। कोलंबिया के लोगों को डिपोर्ट होने के मामले का जिक्र करते हुए कहा कि कोलंबिया सरकार ने कहा कि इस तरह से उनके यात्रियों को अगर डिपोर्ट किया जाएगा तो वह एयर क्राफ्ट पर अपनी जमीन पर उतरने नहीं देंगे। अपने सिटीसज को वह खुद के जहाज भेजकर वापिस बुलाएंगे। अमेरिका ने सैनिक जहाज में भेजा और उन्हें जंजीरे बांधकर वापिस भेजा गया। पंजाब सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि लोगों को काम नहीं मिल रहा जिसके चलते वह अवैध तरीके से विदेश जा रहे है। जिसके बाद विदेश से वह डिपोर्ट हो रहे है, अगर उन्हें पंजाब में काम मिलता तो वह वहां क्यों जाते। इसी तरह केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिले लेकिन इस मुद्दे पर बात नहीं हुई। उन्होंने कहा कि पिछली बार गुजरात के यात्री जहाज में ज्यादा लोग थे, लेकिन जहाज गुजरात की जगह पंजाब में उतारा गया। अगर पीएम नरेंद्र मोदी सख्त एक्शन लेते तो इस तरह से देश के यात्रियों को डिपोर्ट नहीं किया जा सकता था। गैंगस्टरों को लेकर राजा ने कहा कि अमेरिका ने अभी तक उन्हें तो भारत नहीं भेजा, जिसके लिए कई बार मुद्दा उठाया जा चुका है। उन्होंने डिपोर्ट होने वाले यात्रियों को लेकर कहा कि वह पहले 40 से 45 लाख रुपए लगाते है और बॉर्डर के जरिए जाने के दौरान उनके साथ शोषण होता है, उसके बाद अमेरिका उन्हें जंजीरों में बांधकर वापिस भेजते है। पूर्व जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत को पद से हटाने को लेकर कहा कि वह इस पर ज्यादा कुछ नहीं करना चाहता। उन्होंने कहा कि कहीं ना कहीं जत्थेदार को हटाए जाने से सिखों की भावना को ठेस पहुंचती है जोकि नहीं होना चाहिए। राजा ने कहा कि पुलिस थानों पर अटैक हो रहे है, वहीं लुधियाना में आधे से ज्यादा कारोबारियों को थ्रेट कॉल आ रहे है, जिसके चलते वह बिना शिकायत के गैंगस्टरों को पैसे देकर मामले को शांत कर रहे है।