Blog

  • Punjab News: रिश्वत मांगने के आरोप में SHO सहित 3 police कर्मी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: रिश्वत मांगने के आरोप में SHO सहित 3 police कर्मी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फरीदकोटः 2 लाख की रिश्वत के आरोप में फरीदकोट पुलिस ने थाना सादिक के एसएचओ सहित 3 पुलिस कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी फरीदकोट डॉ. प्रज्ञा जैन ने बताया कि चोरी के मामले में गिरफ्तारी का डर दिखाकर 2 लाख रुपए रिश्वत से लेने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

    एसएसपी फरीदकोट डॉ. प्रज्ञा जैन ने बताया कि मोगा जिले के बाघापुराना में अनमोल सिंह स्क्रैप का काम करता है। अनमोल की पत्नी पल्लवी ने डीएसपी तिरलोचन सिंह को फोन किया। उसने बताया कि थाना सादिक की एसएचओ सब इंस्पेक्टर जोगिंदर कौर और उसके गनमैन सिपाही लखबीर सिंह और शेर सिंह ने दर्ज चोरी के एक मामले में उसके पति को परिवार समेत हिरासत में लिया।

    उन्हें छोड़ने को 5 लाख की रिश्वत मांगी। उसके पति से 2 लाख रुपए की रिश्वत लेने के बाद शेष सदस्यों को छोड़ दिया। लेकिन अनमोल को पुलिस साथ ले गई और उसे मामले में नामजद कर दिया। पुलिस ने इस पर एसएचओ और उसके दोनों गनमैन पर थाना सादिक में जबरन वसूली और भ्रष्टाचार रोक एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है।

  • अयोध्या जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैवलर खड़ी बस से टकराई, 4 की मौत, कई घायल, देखें वीडियो

    अयोध्या जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैवलर खड़ी बस से टकराई, 4 की मौत, कई घायल, देखें वीडियो

    बाराबंकी: एक्सप्रेस-वे पर सुबह-सुबह बड़ा हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां, एक खड़ी बस से ट्रैवलर की टक्कर हो गई। हादसे में अयोध्या जा रहे 4 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में ट्रैवलर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

    जानकारी मुताबिक, लोनी कटरा थाना क्षेत्र के फूटा भवनियापुर गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर छतीसगढ़ से श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या जा रही एक बस खराब हो गई जिसके चलते चालक ने बस को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया था। इस बीच सुबह करीब 5 बजे महाराष्ट्र से तीर्थयात्रियों को लेकर एक ट्रैवलर अयोध्या जा रही थी कि अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह खड़ी बस में पीछे से टकरा गई।

    टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैवलर के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और यात्री केबिन में ही फंस गए। एक दम चारो तरफ चीख-पुकार सुनकर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने वाहन को काटकर फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला जिसमें 3 की मौके पर ही मौत हो गई। आनन फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां, एक और यात्री की मौत हो गई। हादसे में घायल 6 लोगों का इलाज चल रहा है। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में कुल 4 लोगों की मौत हुई है। बस के यात्रियों को दूसरे वाहनों से भिजवाया जा रहा है।

  • Punjab News: America से Depot हुए गुरजिंदर सिंह पर टूटा दुखों का पहाड़, कर्ज के बोझ तले दबा, देखें वीडियो

    Punjab News: America से Depot हुए गुरजिंदर सिंह पर टूटा दुखों का पहाड़, कर्ज के बोझ तले दबा, देखें वीडियो

    कुछ दिनों पहले ही पहुंचा था यूएसए, पिता की हो चुकी है मौत

    अमृतसरः अमेरिका की ट्रप सरकार द्वारा यूएसए में अवैध रूप से रह रहे अप्रवासियों को उनके देश भेजने का सिलसिला जारी है। शनिवार रात को अमेरिका से आया भारतीयों का जहाज अमृतसर एयरपोर्ट पर उतारा गया। जो लोग अपने दिल में इतने सपने बसाए काम के लिए अमेरिका गए थे उनके सारे सपनों पर पानी फिर गया है। निकाले गए लोगों में कई बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। इन्हीं लोगों में अमृतसर के राजा सांसी विधानसभा क्षेत्र के भुल्लर गांव का एक युवक भी शामिल है। वह घर की गरीबी दूर करने के काम के सिलसिले में अमेरिका गया था। युवक करीब एक साल पहले घर से अमेरिका के लिए निकला था। वह 15 दिन पहले ही अमेरिका पहुंचा था। परिवार के सदस्यों में उसकी 2 बहनें और एक विधवा मां है। घर के हालात देखकर साफ पता चलता है कि घर के हालात बेहद खराब हैं जिसके चलते गुरजिंदर सिंह ने विदेश जाने का मन बनाया था। एक एकड़ जमीन के मालिक गुरजिंदर सिंह ने अमेरिका जाने के लिए अपनी एक किला जमीन ट्रैवल एजेंटों को बेच दी और अपने रिश्तेदारों व दोस्तों से करीब 50 लाख रुपये इकट्ठे करके अमेरिका गया था। अब उसके परिजनों को समझ नहीं आ रहा है कि वह अपने बेटे के आने का जश्न मनाएं या कर्ज में डूबे होने का दर्द। अब पीड़ित परिवार पंजाब सरकार से मांग कर रहा है कि उनका हाथ थामे और उनकी मदद की जाए। उन्होंने सरकार से अपील की कि उनकी रोजी रोटी का कुछ इंतजाम किया जाए और उन्हें कर्ज उतारने के लिए भी सहायता दी जाए।
  • Punjab News: स्कूटी और बाइक की टक्कर, एक की मौत, देखें CCTV

    Punjab News: स्कूटी और बाइक की टक्कर, एक की मौत, देखें CCTV

    बटालाः बीती रात बटाला के जालंधर रोड पर एक भयानक सड़क हादसा हो गया। जिसमें एक की मौत हो गई। हादसा स्कूटी और मोटरसाइकिल के बीच में हुआ। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जानकारी अनुसार देर रात कमल कुमार और रोहित दोनों दरगाह पर माथा टेकने गए थे।

    जब माथा टेककर वह वापस आ रहे थे कि बीच सड़क कुछ रास्ता नीचा होने के चलते हादसा हो गया। जिसमें कमल कुमार की टांग पर चोट लगी, जबकि रोहित कुमार गंभीर जख्मी हो गया। जिसे सिविल अस्पताल दाखिल करवाया। हालत गंभीर होने के चलते उसे अमृतसर रेफर किया गया। जहां उसके अगले दिन मौत हो गई।

  • Punjab News: हेरोइन सहित नौजवान काबू, देखें वीडियो

    Punjab News: हेरोइन सहित नौजवान काबू, देखें वीडियो

    मोगाः नारकोटिक ड्रग सेल ने एक नौजवान को 100 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते डीएसपी लव दीप सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी रूटीन गस्त पर थी, तभी उन्हें बाघा पुराना से जय सिंह वाला रोड पर एक नौजवान दिखाई दिया जो कि पुलिस को देखकर जेब से कुछ फेंक कर वहां से फरार होने की कोशिश में था। तभी पुलिस ने नौजवान को काबू कर लिया।

    नौजवान से जब पूछताछ की तो उसने अपना नाम गुरसेवक सिंह/आकाश गांव बुध सिंह वाला बताया। जब फेंका गया लिफाफा चेक किया तो उसमें से हेरोइन मिली। जिसका वजन 100 निकला। नौजवान के खिलाफ थाना बघा पुराना में मामला दर्ज कर अदालत में किया गया, जहां से दो दिन का रिमांड हासिल किया है। डीएसपी नवदीप सिंह ने कहा कि नौजवान की उम्र महज 21 साल की है। नौजवान पर पहले भी दो मुकदमे चल रहे है जो थाना बाघा पुराना में दर्ज हैं।

  • Punjab में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के आसार

    Punjab में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के आसार

    चंडीगढ़: पंजाब में मौसम अचानक बदल गया है और कल से ही काले बादल छाए हुए हैं। शनिवार को पंजाब के कुछ जिलों में अचानक बादलों ने दबिश दी और कुछ देर के लिए बूंदाबांदी हुई। हालांकि जगह-जगह धूप खिल रही है, लेकिन बादलों के कारण ठंड अधिक महसूस होने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में प्रदेश के कई जिलों में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार 17 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है।

    19-20 फरवरी को पंजाब के कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा 5 से 10 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। इस बीच अगर इस साल सर्दियों में हुई बारिश की बात करें तो अब तक सामान्य से करीब 73 फीसदी कम बारिश हुई है।

    वर्षा में कमी का सीधा असर तापमान पर पड़ रहा है, जो सामान्य से अधिक बना हुआ है। पिछले 24 घंटे में राज्य में तापमान में 1.2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है, जबकि आने वाले दिनों में यह बढ़ोतरी जारी रहेगी। ऐसे में अगर 19-20 फरवरी को पूर्वानुमान के मुताबिक बारिश होती है तो सूखे की मार झेल रहे पंजाब को कुछ राहत मिल सकती है।

  • Punjab News: गुरप्रीत सेखों गैंग के 4 गुर्गे गिरफ्तार, पिस्तौल भी बरामद

    Punjab News: गुरप्रीत सेखों गैंग के 4 गुर्गे गिरफ्तार, पिस्तौल भी बरामद

    चंडीगढ़ः पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने ओवरसीयर सिंह उर्फ सतिंदर सिंह उर्फ सत्ती की सनसनीखेज हत्या में शामिल गुरप्रीत सेखों गैंग के चार गुर्गों को एक .32 बोर पिस्तौल और 6 कारतूसों समेत गिरफ्तार किया है।

    जानकारी देते आज पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों से एक सफेद हुंडई वरना कार (रजिस्ट्रेशन नंबर पीबी03 बी एच 7724) भी जब्त की है। गिरफ्तार किए व्यक्तियों की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी निवासी गांव सेलबराह, बठिंडा; लवजीत शर्मा उर्फ लवी निवासी गांव भाई रूपा, बठिंडा; विनोद कुमार उर्फ हुनर शर्मा निवासी गांव भाई रूपा, बठिंडा और गगनदीप सिंह निवासी भगता भाईका, बठिंडा के रूप में हुई है।

    जानकारी के अनुसार, ओवरसीयर सिंह निवासी भाई रूपा, बठिंडा, जो एक कुख्यात अपराधी था। इस साल 5 फरवरी की सुबह करीब 4 बजे उसके पैतृक गांव में निजी दुश्मनी के कारण उसके पड़ोसी ने अपने साथियों के साथ मिलकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। गंभीर रूप से घायल ओवरसीयर को सिविल अस्पताल, बठिंडा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार किए आरोपी आपराधिक पृष्ठभूमि वाले हैं और उन पर हत्या, हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

    एडीजीपी (एजीटीएफ) प्रमोद बान ने बताया कि ओवरसीयर सिंह की हत्या के बाद, एजीटीएफ पंजाब ने इस हत्याकांड में शामिल अपराधियों को पकड़ने के लिए एक विशेष ऑपरेशन चलाया। पुलिस टीमों ने आरोपियों गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी और विनोद कुमार को बरनाला के धनौला से गिरफ्तार किया, जबकि आरोपी गगनदीप सिंह और लवजीत सिंह उर्फ लवी को बठिंडा के टीपीटी कॉलेज, रामपुरा फूल से गिरफ्तार किया गया।

  • Punjab News: Airport पहुंचे America से Depot हुए यात्री, कैबिनेट मंत्री ने की मुलाकात, देखें वीडियो

    Punjab News: Airport पहुंचे America से Depot हुए यात्री, कैबिनेट मंत्री ने की मुलाकात, देखें वीडियो

    अमृतसरः अमेरिका ने एक बार फिर अवैध तरीके से रह रहे 116 और भारतीयों को वापस भेज दिया। शनिवार देर रात 11.30 बजे अमेरिकी एयरफोर्स का विमान अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरा। इस बार महिलाओं-बच्चों को छोड़कर सभी पुरुषों को हथकड़ियां लगाई गई। 116 में से 65 पंजाबी लोग शामिल है।

    एयरपोर्ट पर उनकी परिवार से मुलाकात कराई गई। करीब 5 घंटे की वैरिफिकेशन के बाद पुलिस की गाड़ियों में सभी को घर छोड़ा गया। वहीं अमरीका से डिपोर्ट होकर आए लोगों से पंजाब के कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल और कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने मुलाकात की। इससे पहले 5 फरवरी को 104 अप्रवासी भारतीयों को जबरन लौटाया जा चुका है। इनमें बच्चों को छोड़कर महिलाओं-पुरुषों को हथकड़ियों और बेड़ियों में जकड़कर लाया गया था। तीसरा बैच आज (16 फरवरी) रात 10 बजे तक आने की उम्मीद है। इसमें 157 अप्रवासी भारतीय हाेंगे।

  • रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़, 18 की मौत, देखें वीडियो

    रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़, 18 की मौत, देखें वीडियो

    नई दिल्ली : नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर गत रात भगदड़ मचने से दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे में तीन बच्चों सहित 18 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। घायलों का इलाज जारी है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। मृतकों में सबसे ज्यादा महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। मृतकों में सबसे ज्यादा लोग बिहार से हैं और इनकी संख्या नौ बताई जा रही है। वहीं मृतकों में दिल्ली के आठ और एक शख्स हरियाणा का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार प्रयागराज स्पेशल ट्रेन को प्लेटफॉर्म नंबर 12 से रवाना होना था, लेकिन इसे अचानक 16 नंबर प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट कर दिया गया। जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और भीड़ बेकाबू हो गई।

    इस दौरान कई लोग फुटओवर ब्रिज और सीढ़ियों पर गिर पड़े, जिससे कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि रेलवे प्रशासन और सुरक्षा बल हालात संभालने में नाकाम रहे। हादसे के बाद कुलियों और यात्रियों ने घायलों की मदद की। प्रशासन पर यह भी आरोप लगाया जा रहा है कि रेस्क्यू ऑपरेशन देर से शुरू हुआ, जिससे कई जानें चली गईं। भगदड़ की घटना रात करीब 10 बजे के आसपास प्लेटफार्म 13 और 14 पर घटी, जब हजारों की संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज महाकुंभ में जाने के लिए स्टेशन पर पहुंचे ते और ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहे थे।

    रेलवे बोर्ड में इंफॉर्मेशन एंड पब्लिसिटी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर दिलीप कुमार ने बताया कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़ मामले की जांच करने और घटना के कारणों का पता लगाने के लिए दो सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है। वहीं नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की घटना के प्रभावित लोगों को मुआवजे का ऐलान हो चुका है और मुआवजा वितरित भी किया जा रहा है। मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा। गंभीर रूप से घायल लोगों को 2.5 लाख रुपए और मामूली रूप से घायल लोगों को 1.0 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा।

  • आज का राशिफल, 16 फरवरी 2025

    आज का राशिफल, 16 फरवरी 2025

    राशिफल: आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और रविवार का दिन है । चतुर्थी तिथि आज देर रात 2 बजकर 16 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 8 बजकर 6 मिनट तक धृति योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 31 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी का व्रत किया जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 16 फरवरी 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं।

    मेष राशि: आज आपका भाग्य पूरे दिन आपके साथ रहने वाला है। आज सभी कार्य समय से पूरे हो जाएंगे। आज आपके मन में किसी बात को लेकर उलझन बनी रहेगी, लेकिन किसी के साथ बातें शेयर करने से सब ठीक हो जाएगा। आज आप अपने बिजनेस के लिए नई योजनाएं बनाएंगे। सामाजिक कार्यों के लिए आज आपको किसी समारोह में सम्मानित किया जाएगा। अविवाहित लोगों को आज शादी के प्रस्ताव आएंगे। परिवार के सभी लोगों के बीच सामंजस्य बना रहेगा। बच्चों का मन पढ़ाई से हट सकता है।

    वृष राशि: आज आपका रुझान अध्यात्म की तरफ रहेगा। साथ ही घर पर कोई धार्मिक कार्यक्रम करने का मन बनाएंगे। आज लोगों को प्रसन्न करने के लिए आपको अपने स्वभाव में थोड़ा परिवर्तन लाने की आवश्यकता है। घर परिवार में खुशियों का आगमन होगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला रहेगा। आज फ़ोन पर किसी रिश्तेदार से अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। आज आपके कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी होगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगें।

    मिथुन राशि: आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। राजनीति में आप सक्रिय भूमिका निभाएंगे, जिससे लोग आपकी तारीफ करेंगे। आज यात्रा कुछ ज्यादा होने की वजह से थकान महसूस करेंगे। पेंटिंग करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, आपकी कला की तारीफ होगी। इंजीनियरिंग के छात्रों को आज किसी अच्छी कंपनी से जॉब के लिए ऑफर आयेगा। आज बच्चों के जरूरत का सामान खरीदेंगे, जिससे बच्चे आपसे खुश होंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    कर्क राशि: आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। सोशल मीडिया पर आज आपके नए-नए दोस्त बनेंगे। आज जीवनसाथी के साथ घरेलू चीजों को खरीदने का प्लान बनाएंगे। आज आपको रोजगार के उचित अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार के लिए आज आप किसी बड़े ग्रुप से डील करने में कामयाब होंगे। अगर आप नई जमीन खरीदना चाहते है तो आज का दिन आपके लिए शुभ है। दोस्तों के साथ घर पर पार्टी मनाएंगे, जिसमें आप खूब एंजॉय करेंगे। सेहत के लिहाज से आज आपका दिन अच्छा रहेगा।

    सिंह राशि: आज आपकी ऊर्जा का स्तर अच्छा रहेगा। बढ़ी हुए ऊर्जा के साथ आप कोई काम करेंगे तो कम समय में पूरा हो जाएगा। आज आपकी अंदरूनी ताकत कार्यक्षेत्र में दिन को बेहतर बनाने में भी मददगार साबित होगी। जीवनसाथी के जीवन में बदलाव आने से खुशी का माहौल बनेगा। आज आपके व्यवहार को लेकर पड़ोसी आपकी तारीफ करेंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। लोगों को आज अपनी बातों से सहमत करने में सफल होंगे। छात्रों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है।

    कन्या राशि: आज आप धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। आज आपको रोजगार के उचित अवसर प्राप्त होंगे। आज किसी कार्य को पूरा करने के लिए परिवार वालों से राय ले सकते है। घर में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। लवमेट
    के साथ कही घूमने जाएंगे, रिश्ते में और मिठास आयेगा। आज आपके व्यापार में दो-गुना वृद्धि होने के योग बने हुए हैं। आज आपको अपने पिता से अच्छा सरप्राइज मिलेगा। आज आप परिवार वालों के साथ डिनर का आनंद लेंगे। तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है।

    तुला राशि: आज का दिन अच्छा रहने वाला है। दोस्तों से किसी रुके हुए कार्य को पूरा करने में मदद मिलेगी। आज किसी नए व्यवसाय में पैसा लगाने से आपको दोगुना धनलाभ हो सकता है। जमीन-जायदाद से जुड़ी समस्या का समाधान निकलेगा। व्यापार में अच्छा मुनाफा होने की वजह से आज आप पूरे दिन प्रसन्न रहेंगे। ऑफिस में किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिये आज पिछली कंपनी का अनुभव आपके काम आयेगा। मौसम की वजह से सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा, लेकिन जल्द ही सब ठीक हो जाएगा।

    वृश्चिक राशि: आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। आज किसी बड़ी कंपनी से आपके साथ काम करने का प्रपोजल आयेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा, थोड़ी और मेहनत करने से सफलता जल्द ही कदम
    चूमेगी। आज नए प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले अनुभवी लोगों से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। नौकरी में आज प्रमोशन होने से आप प्रसन्न होंगे। कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग मिलता रहेगा। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।

    धनु राशि: आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज ज्यादा क्रोध करने से आपका काम बिगड़ सकता है। बेहतर होगा कि आज किसी भी बात पर गुस्सा करने से बचें। आज प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए दिन शुभ है। सामाजिक कार्यों को लेकर आपके आस-पास के लोग आपकी तारीफ करेंगे। लवमेट के साथ आज समय बिताने का प्लान बनाएंगे, यह प्लान आपके रिश्ते को और मजबूत करने में सहायक रहेगा। जीवनसाथी से कार्यों में सहयोग मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा।

    मकर राशि: आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज नौकरी में बदलाव करने का मन बनाएंगे। जॉब की तलाश कर रहे लोगों के लिए जॉब के अच्छे अवसर सामने आएंगे। आप अपने रूटीन में सकारात्मक बदलाव करेंगे तो
    निश्चित तौर पर आपके रूप-रंग को आकर्षित बनाएगा। आज आप आसानी से पैसे इकट्ठा कर सकते हैं। लोगों को दिए पैसे आज आपको वापस मिलेंगे। आज आप किसी नई परियोजना पर लगाने के लिए धन अर्जित कर सकते हैं। आज मेडिटेशन करने से उलझने दूर होंगी, जिससे आप अच्छा महसूस करेंगे।

    कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मंजिल तर पहुंचाने में मदद करेगा। आज लोगों की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। आर्थिक पक्ष पहले से काफी बढ़िया रहेगा। व्यापारियों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। इस राशि के विवाहित लोगों के लिए आज दिन अच्छा रहने वाला है। कलात्मक कार्यों में आज आपकी रुचि बढ़ेगी। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है। कम्पयूटर कोर्स ज्वाइन का मन बनाएंगे।

    मीन राशि: आज का दिन अनुकूल रहेगा। आज नए दोस्त बनाने से पहले उनके बारे में पूरी जानकारी कर लें, तभी दोस्ती का हाथ बढ़ाए। इस राशि के अविवाहित लोगों के विवाह की बात होगी। आज कोई घरेलू उपयोग का
    सामान खरीदने मार्केट जाएंगे। आज किसी अन्य पर भरोसा न करें। बिजनेस में साझेदारी सोच-समझ कर ही करें साथ ही नई योजनाओं को लागू करने से लाभ होगा। आज संतान के प्रति विश्वास बढ़ेगा। लवमेट से उपहार मिलेगा, जिससे आपके रिश्ते और मजबूत होंगे।