Blog

  • रिश्ते हुए तार-तार: आपसी झगड़े में भाई को उतारा मौत के घाट

    रिश्ते हुए तार-तार: आपसी झगड़े में भाई को उतारा मौत के घाट

    हरियाणा : रिश्तों को तार-तार करने वाली खबर सामने आई है। जींद जिले में गत रात छोटे भाई ने अपने बेटों और भांजों के साथ मिलकर बड़े भाई की हत्या कर दी। मृतक की पहचान राममेहर उर्फ रामा(40) निवासी भिवानी रोड की दुर्गा काॅलोनी के तौर पर हुई है। आरोपी वारदात को  एक्सीडेंट दिखाना चाहते थे। आरोपियों ने मृतक के शव को रेलवे लाइन पर डालने जा रहे थे,  इसी दौरान एक गाड़ी वहां आ गई, जिसे देख शव को वहीं छोड़ कर भाग गए।

    जानकारी के मुताबिक रामा का अपने छोटे भाई सोनू के साथ झगड़ा रहता था। बताया जा रहा है कि रामा सुअर पालने का व्यापार करता था और साथ में कबाड़ी की दुकान भी थी। गत रात को दोनों भाईयों में झगड़ा हुआ। जिसके बाद सोनू ने अपने बेटों और भांजे के साथ मिलकर बड़े भाई रामा को मारने का प्लान बनाया और रात 10 बजे के करीब रामा बाइक से वहां आया तो उस पर तेजधार हथियारों के साथ हमला कर दिया।

    जिससे रामा की मौके पर मौत हो गई।  आरोपी उसके शव को  रेलवे फ्लाईओवर से नीचे रेलवे लाइन पर रखना चाहते थे, ताकि यह ट्रेन हादसा दिख सके। लेकिन इसी दौरान एक गाड़ी आ गई, जिसे देखकर आरोपी रामा के शव को वहीं छोड़कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

  • Punjab News: 23 दिन की डंकी लगा पहुंचा था America, अब Deport होकर वापस लौटा, देखें वीडियो

    Punjab News: 23 दिन की डंकी लगा पहुंचा था America, अब Deport होकर वापस लौटा, देखें वीडियो

    फिरोजुपरः अमेरिका से डीपोर्ट होकर भारत लौटे 119 भारतीयों में फिरोजपुर के चांदी वाला गांव का रहने वाला नौजवान सौरव भी शामिल है। वह 4 जनवरी को भारत से अमेरिका के लिए रवाना हुआ था। 23 दिन अलग-अलग देशों से होते डोंकी लगाकर मैक्सिको के रास्ते America पहुंचा था। जहां सौरव को अमेरीका पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने के बाद डिटेक्शन सेंटर में रखा गया।

    सौरव ने वह आंखों में हजारों सुपने लेकर अमरीका गया था। पिता ने 2 एकड़ जमीन बेच और कर्ज उठा 45 लाख खर्च किए थे, लेकिन पता नहीं था कि उनके सुपने ऐसे चकनाचूर होंगे। सौरव का कहना है कि जब उन्हें वापस भारत भेजा जा रहा था तो उन्हें हथकड़ियां बांधी गई थी। भारत लौटते ही उनके औऱ परिवार के कई सुपने मिंटों में ही चकनाचूर हो गए है। उन्होंने सरकार से गुहार लगाई है कि उनकी मदद की जाए।

  • कभी न छपवाएं शादी का ऐसा कार्ड, हो सकता है अशुभ

    कभी न छपवाएं शादी का ऐसा कार्ड, हो सकता है अशुभ

    धर्मः किसी व्यक्ति के जीवन में शादी बहुत ही मायने रखती है। यह जिंदगी की सबसे अच्छी यादों में से एक होती है। इसी के चलते लोग इसे बहुत ही स्पेशल बनाना पसंद करते हैं। लोग अपनी शादी के लिए एक-एक चीज को बहुत ही ध्यान से देखकर खरीदते हैं ताकि उनके शादी फंक्शन में कोई विगन न पड़े। शादी फंक्शन का पहला पड़ाव शादी के कार्ड छपवाने से शुरू होता है। इसी के बाद ही शादी की अन्य रस्में तय की जाती है। लोग अपने शादी के कार्ड को स्पेशल से भी स्पेशल बनाना चाहते हैं लेकिन कई बार इसको लेकर लोग कुछ गलतियां कर देते हैं जो आगे चलकर अशुभ हो सकती हैं। इसलिए शादी का कार्ड छपवाने से पहले कुछ नियमों का पालन जरूर करें। कई बार तो इतने अधिक शादी के कार्ड छपवा लिए जाते हैं कि उनमें से काफी बच भी जाता है। ऐसे में लोगों को समझ नहीं आता है कि इन बचे हुए कार्ड का क्या करें। कुछ लोग इसे फाड़कर फेंक देते हैं तो कुछ दीवान, बक्से में रख देते हैं। आखिर बची हुई शादी के कार्ड का क्या करना चाहिए? क्या इसे फेंकना शुभ होता है? शादी के कार्ड पर क्या लिखवाना चाहिए, किसकी तस्वीर होनी चाहिए? इन बातों को भी जानना बहुत जरूरी है। आपको बता दें, शादी का कार्ड छपवाने समय भी वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। कार्ड में स्वास्तिक, नारियल, कलश, भगवान गणेश की चित्र जरूर हो। आप राधा जी और कृष्ण भगवान की भी फोटो छपवा सकते हैं। शादी के कार्ड का आकार चौकोर ही रखें। अन्य शेप के कार्ड बनवाना अशुभ माना गया है। कुछ लोग आयताकार, गोलाकार, अंडाकार कार्ड भी बनवाते हैं, ऐसा करना शुभ नहीं होता।

    इस विशेष दिन का हो जिक्र

    शादी के कार्ड पर आप हल्दी सेरेमनी, मेहंदी, फेरे, रिसेप्शन की तारीख और समय जरूर लिखवाएं. दूल्हा-दुल्हन के नाम के साथ ही उनके पैरेंट्स का नाम जरूर लिखा हो कार्ड पर।

    कार्ड पर लिखवाएं ये मंत्र

    कार्ड पर हमेशा गणेश भगवान से संबंधित मंत्र लिखवाएं. ऐसा करना बेहद जरूरी और शुभ होता है. मंगलम भगवान विष्णु, मंगलम गरुड़ ध्वजा, मंगलम पुंडरीकाक्ष, मंगलाय तनो हरि” एक मंत्र है. विवाह जैसे मांगलिक कार्य में इस मंत्र को कार्ड पर लिखवाने या उच्चारण करने से कोई बाधा उत्पन्न नहीं होती है।

    बचे हुए कार्ड का क्या करें?

    कई बार ऐसा होता है कि शादी का कार्ड बहुत अधिक छप जाता है। मेहमानों, रिश्तेदारों को भेजने के बाद भी यदि आपके घर में कार्ड बच गए हैं तो इसे कूड़े में फाड़कर फेंकने की भूल न करें। कुछ लोग इसे संभालकर दीवान, बैग आदि में रख देते हैं। आप कुछ शादी के कार्ड को संभाल कर रख सकते हैं। कई बार किसी महत्वपूर्ण कानूनी काम में सबतू के तौर पर दिखाने के काम आ सकता है। आप शादी के कार्ड को फेंके नहीं, बल्कि इसे किसी नदी या तालाब में विसर्जित कर दें। कचरे के डिब्बे में डालना अशुभ है, क्योंकि कार्ड पर आपने राधा-कृष्ण, गणेश भगवान की तस्वीर बनवाई है। इससे इनका अपमान होगा।
  • Bank ने निकाली नौकरियां, इस दिन तक करें Apply

    Bank ने निकाली नौकरियां, इस दिन तक करें Apply

    बिजनेसः बैंक में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बढ़िया अवसर है। उम्मीदवार जो भी बैंक की नौकरी पाने की सोच रहे हैं, उनके लिए एक अच्छा अवसर है। इसके लिए इंडियन बैंक ने ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (INDRSETI) के तहत असिस्टेंट के पदों के लिए वैकेंसी निकाली है।

    उम्मीदवार जो कोई भी इन पदों के लिए आवेदन करने पर विचार कर रहे हैं, तो आधिकारिक वेबसाइट indianbank.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जो कोई भी यहां काम करने की इच्छा रखते हैं, तो वे 3 मार्च 2025 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।

    इंडियन बैंक के इस भर्ती के लिए जो कोई भी आवेदन करने की इच्छा रखते हैं, उनकी न्यूनतम आयु सीमा 22 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष होनी चाहिए। इन पदों के लिए जो कोई भी आवेदन कर रहे हैं, उनके पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से BSW/B.A/B.Com की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही कंप्यूटर का नॉलेज होना आवश्यक है। साथ ही ऑफिस असिस्टेंट के रूप में कार्य करने का अनुभव भी होना चाहिए। इसके अलावा लोकल लैंग्वेज (बोलने और लिखने में) एफिशिएंसी होनी चाहिए।

  • भारत की पहली Made In India चिप जल्द दे सकती है दस्तक, जानें मामला

    भारत की पहली Made In India चिप जल्द दे सकती है दस्तक, जानें मामला

    टेकः मेड इन इंडिया चिप जल्द ही भारत में दस्तक दे सकती है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के ऐलान के बाद उम्मीद तेजी के साथ बढ़ी है। यह भारत के लिए मील का पत्थर साबित हो सकता है। दरअसल अभी तक चिप मैन्युफैक्चरिंग में चीन, अमरिका, वियतनाम और जापान जैसे देशों का कब्जा रहा है। अब भारत भी इस चिपसेट मैन्युफैक्चरिंग वाले देशों के क्लब को ज्वाइन कर रहा है। मंत्री का कहना है कि अब हम नेक्स्ट फेज की तरफ देख रहे हैं, जहां हम इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर, मैटेरियल मैन्युफैक्चरर और डिजाइन को इंडिया में तेजी से ला रहे हैं।

    वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में मंत्री ने कहा कि इंडिया के सेमीकंडक्टर प्रोग्राम में इंडस्ट्री स्टेकहोल्डर ने काफी अच्छा रेस्पांस दिखाया है। उन्होंने माना कि उन्न्त किस्म के चिप बनाना आसान नहीं है। इसके लिए बड़े बदलाव की जरूरत है। हालांकि उन्होंने भरोसा दिलाया कि भारत इसे आसानी से हासिल करने की क्षमता रखता है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की काफी डिमांड है। ऐसे में इस ओर भी देश काम कर रहा है। केंद्रीय अश्विनी ने कुछ दिनों पहले ऐलान किया था कि भारत खुद का एआई मॉडल बनाएगा, जो अगले 10 माह में बनकर तैयार हो जाएगा। अमेरिका और चीन की तरह भारत भी एआई रेस में एंट्री ले चुका है।

  • Punjab News: महीना पहले Dubai गए नौजवान की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: महीना पहले Dubai गए नौजवान की मौत, देखें वीडियो

    अमृतसरः रोजी रोटी कमाने दुबई गए नौजवान की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। जिससे परिवार में शोक की लहर पाई जा रही है। मृतक किक्कर सिंह के पारिवारिक मेंबरों ने बताया कि एक महीने पहले ही 17 जनवरी को वह दुबई गया था। आज जब उसकी मौत की खबर सुनी तो उनके पैरों से तले से जमीन ही खिसक गई। बड़ी उम्मीदों के साथ बेटे को बाहर भेजा था कि घर हालात सुधरेंगे, लेकिन भगवान को कुछ ओर ही मंजूर था।

    वहीं मृतक की पत्नी का भी रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी ने सरकार से इंसाफ की मांग करते गुहार लगाई है कि उसके पति के शव को जल्द वापस भारत लाया जाए। पारिवारिक मेंबरों ने बताया कि उन्होंने इस संबंधी कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल के साथ मुलाकात की है। उन्होंने आश्वासन दिलाया है कि जल्द ही उनके बेटे की लाश को भारत लाया जाएगा। जिसके बाद संस्कार किया जाएगा।

  • Train से सफर करने वाले यह खबर जरुर पढ़ें, 9 ट्रेनें हुई कैंसिल

    Train से सफर करने वाले यह खबर जरुर पढ़ें, 9 ट्रेनें हुई कैंसिल

    नई दिल्ली : दिल्ली रेलवे स्टेशन पर गत शाम को भगदड़ से हुए हादसे के बाद दिल्ली से चलने वाली नौ ट्रेनों को कैंसिल किया गया है और एक ट्रेन के टाइम मेें बदलाव किया गया है। इन ट्रेनों में से जो सात ट्रेनें कैंसिल हुई हैं, वह प्रयागराज जाने वाली हैं और जिस ट्रेन का समय बदला गया है वह प्रयागराज जाने वाली ट्रेन है। रेलवे की तरफ से जारी अधिसूचना में बताया गया है कि आम जनता की जानकारी के लिए यह अधिसूचित किया जाता है कि परिचालन कारणों से रेलवे ने निम्नलिखित ट्रेनों को रद्द/पुनर्निर्धारित करने का निर्णय लिया है।

    वहीं उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ ने बताया कि प्रयागराज और उसके आसपास के 8 मुख्य स्टेशनों पर एक निर्धारित प्रोटोकॉल बनाया है कि लोगों को स्टेशन में प्रवेश करने और बाहर निकलने की अनुमति कैसे दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अधिकांश स्टेशनों पर एक तरफ से प्रवेश और दूसरी तरफ से निकास की व्यवस्था की है। निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार काम कर रहे है। लोगों की संख्या को देखते हुए लगातार विशेष ट्रेनों का संचालन भी कर रहे है।

  • Punjab News: घनैया चौक पर अनियंत्रित कार पलटी, देखें वीडियो

    Punjab News: घनैया चौक पर अनियंत्रित कार पलटी, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ज्यादातर मामलों में चालकों की लापरवाही से हादसे होते हैं। कई बार तो ये लापरवाही किसी की जान भी ले लेती है। ताजा मामला बठिंडा से सामने आया है। जहां, एक कार सड़क पर हादसाग्रस्त हो गई। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पीसीआर और सहारा की टीम ने राहत कार्य चलाया।

    जानकारी मुताबिक, बठिंडा के घनैया चौक पर शनिवार देर एक कार तेज रफ्तार तरीके से जा रही थी। इस दौरान चालक से कार का संतुलन बिगड़ गया और कार अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। लोगों ने हादसे के बाद पुलिस को सूचित किया। मौके पर सहारा की टीम और पीसीआर पहुंची और राहत कार्य चलाया।

    सहारा एनजीओ के वर्कर संदीप सिंह ने बताया कि उन्हें घनैया चौक पर गाड़ी पलटने की सूचना मिली थी जिस पर मौके पर पहुंचकर कार चालक को बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि हादसे में गाड़ी चालक सुरक्षित है और जान माल का नुक्सान नहीं हुआ है। कार चालक को उपचार के लिए बठिंडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

  • Punjab News: Alto सवार लुटेरों ने व्यक्ति पर किया हमला, 25 हजार लेकर फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: Alto सवार लुटेरों ने व्यक्ति पर किया हमला, 25 हजार लेकर फरार, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर में रोजाना हो रही वारदातों से लोगों में डर का माहौल है। बदमाशों के हौंसले दिन-ब दिन बुलंद होते जा रहे है। गांव बालिओ के पास देर शाम बेखौफ बदमाशों ने हथियारों के बल पर वारदात को अंजाम दिया। आल्टो कार में सवार होकर आए लुटेरों ने पहले बाइक सवार को टक्कर मारी। जिसके बाद हथियार से हमला कर उसके दोनों गुटों को काट दिए। जिसके बाद लुटेरे 25 हजार रुपए छीनकर फरार हो गए।

    जानकारी देते सेवा सिंह एमसी, जोगिंदर नाथ ने बताया कि जख्मी का नाम गगनदीप गोपी है जो कि माछीवाड़ा साहिब में मीट की दुकान चलाता है। रोजाना की तरह शनिवार शाम घर जा रहा था। गांव बालिओ के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे आल्टो कार सवार लुटेरों ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसके बाद वह नीचे गिर गया। उस पर हथियारों से हमला कर 25 हजार छीन लिए। जिसे सरकारी अस्पताल दाखिल करवाया गया। जहां डाक्टरों ने चंडीगढ़ सैक्टर-32 के अस्पताल में रेफर कर दिया।

  • बाइक सवार Principal की अज्ञात वाहन से टक्कर, मौत

    बाइक सवार Principal की अज्ञात वाहन से टक्कर, मौत

    कुछ घंटों पहले ही दर्ज हुआ था करोड़ों की ठगी का मामला

    जबलपुरः यहां एक अजीब मामला सामने आया है। सेंट आगस्टीन स्कूल में प्रिंसिपल के तौर पर काम करने वाले फादर पाल्सन की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। हैरान कर देने वाली बात यह है कि घटना के कुछ ही घंटों पहले उनके उपर स्कूल फीस को लेकर करोड़ों की ठगी करने के आरोप के चलते एफआईआर दर्ज हुई थी। अब पुलिस को इस घटना ने दुविधा में डाल दिया है कि आखिर ये घटना सच में एक्सीडेंट है या कोई मर्डर। जानकारी मुताबिक, 13 फरवरी की रात तिलवारा थाना के बायपास के पास एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार 2 लोगों को टक्कर मार दी। घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे को इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती किया गया था। उसकी हालत अब खतरे से बाहर है। जांच में सामने आया कि जिस व्यक्ति की मौत हुई है, उनका नाम फादर पाल्सन था। वे शहर के सेंट आगस्टीन स्कूल में प्रिंसिपल थे। बाइक पर बैठे दूसरे साथी का नाम एंथोनी है। पुलिस ने पाल्सन के शव का पंचनामा कर पीएम के लिए मेडिकल काॅलेज भेजकर मर्ग कायम किया था। पुलिस को जांच के बाद पता चला कि एक्सीडेंट के कुछ घंटे पहले ही पाल्सन के खिलाफ दमोह में FIR दर्ज हुई थी। दरअसल, फादर पाल्सन 3 साल पहले दमोह के सेंट नार्बट स्कूल के प्रिंसिपल थे। इस दौरान उन पर छात्रों से फीस के नाम पर करोड़ों रुपए वसूलने के आरोप लगे थे। बताया गया है कि ये रुपए फादर ने किसी दूसरी संस्था में लगा दिए थे। अधिक फीस वसूली को लेकर अभिभावकों ने जब दमोह कलेक्टर से शिकायत की तो उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को जांच के निर्देश दिए। जांच के दौरान पाया गया कि प्रिंसिपल रहते फादर पाल्सन ने अपने सहयोगियों के साथ करीब 3 करोड़ 32 लाख रुपए की राशि वसूल की थी। आरोप लगने के बाद फादर पाल्सन का दमोह से जबलपुर के सेंट अगस्टीन स्कूल में ट्रांसफर हो गया था। लंबी जांच चली और दमोह कोतवाली पुलिस ने पिछले साल 11 फरवरी 2024 फादर पाल्सन सहित स्कूल में पदस्थ वर्तमान प्राचार्य फादर अनिल बारा, क्लर्क विनोद मुरप्पा, कोऑर्डिनेटर प्रियंका पीटर, संस्था के संचालक मैनेजर फादर थॉमस, केंडीओ प्रियम और पूर्व मैनेजर फादर अरुलानंदू के खिलाफ धारा 409 और 420 के तहत मामला दर्ज किया था। दमोह पुलिस ने जांच में पाया कि सेंट नार्बट स्कूल में पदस्थ रहते हुए फादर पाल्सन ने स्टूडेंट्स से 2017-18 से 2022-23 के बीच पढ़ाई और अन्य स्कूल एक्टिविटी के नाम पर करीब 3 करोड़ 32 लाख रुपए वसूले थे। प्रथम दृष्टया पुलिस ने पाया कि स्कूल फीस के नाम पर वसूले गए करोड़ों रुपए की संभवता विदेशी फंडिंग की गई है। दमोह कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी की टीम ने जांच की। जांच में यह भी पाया कि स्कूल प्रबंधन ने जमकर भ्रष्टाचार किया गया है। दमोह पुलिस सेंट नार्बट स्कूल में फीस के नाम पर हुए करोड़ों रुपए के भ्रष्टाचार की जांच के दौरान 12 फरवरी 2025 को फादर पाल्सन सहित 6 लोगों के खिलाफ धारा 409, 420 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। दमोह पुलिस सभी छह लोगों की गिरफ्तारी की तैयारी कर ही रही थी कि 13 फरवरी को सूचना मिलती है कि जबलपुर के तिलवारा थाना अंतर्गत बाईपास में सड़क दुर्घटना में फादर पाल्सन की मौत हो गई है, जबकि उसका एक साथ एंथोनी घायल हो गया है। सैंट नार्बट स्कूल में हुए करोड़ों रुपए के भ्रष्टाचार के मामले में दमोह जिले के कोतवाली थाना पुलिस एफआईआर दर्ज कर जांच कर रही थी। इधर 13 जनवरी की रात को फादर पॉलसन की सड़क दुर्घटना में मौत को लेकर कई तरह के सवाल खड़े होने लगे। मृतक फादर चर्च ऑफ़ मिशनरी स्कूल के एक से एक अधिक उच्च पद पर रहा हैं, इस दौरान उसे प्रोटोकॉल भी मिलता है। तमाम लग्जरी गाड़ियां होने के बावजूद भी उनका बाइक पर बाईपास जाना या एक बड़ा सवाल बना हुआ है। जिस बाइक एमपी 34 एमसी 2172 से फादर का एक्सीडेंट हुआ है, वह दमोह के थीयोफ़िल निवासी सैंट नॉरबर्ट परिसर शांति निकेतन वार्ड नंबर 4 के नाम पर दर्ज हैं। 13 फरवरी की रात पूर्व प्राचार्य फादर अपने दोस्त के साथ पाटन तहसील में स्थित गंगाई क्षेत्र में फॉर्म हाउस पर अपने अकाउंटेंट एंथोनी के साथ बाइक पर गए थे, वहां से वापस लौटते समय तिलवारा के पास उनकी बाइक का एक्सीडेंट हो गया। बताया जा रहा है कि अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मारी थी, जिसके चलते उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद अब सवाल खड़े हो गए हैं कि फादर पोर्शन का एक्सीडेंट हुआ है या फिर उनकी हत्या की गई है। इधर इस पूरी घटना को लेकर डीएसपी भगत सिंह ग़ठोरिया का कहना है कि जिस वाहन से फादर का एक्सीडेंट हुआ था, वह अज्ञात है। फादर के साथी एंथोनी को होश आ गया है। पूछताछ के दौरान उसका कहना है कि अचानक कोई अज्ञात वाहन पीछे से आया और टक्कर मार कर भाग गया। फिलहाल पुलिस तलाश में जुटी हुई है।