Blog

  • पत्नी से अवैध संबंध के शक में नाबालिग की हत्या

    पत्नी से अवैध संबंध के शक में नाबालिग की हत्या

    सूरतः पत्नी से अवैध संबंध के शक में युवक ने एक नाबालिग का गला काट दिया। घटना सायण गांव की है। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। घटना उस समय हुई, जब मृतक किशोर (14) आरोपी के घर में मौजूद था।

    आरोपी विजय वसावा ने उसे पत्नी के साथ देखा तो उस पर भड़क उठा। नाबालिग कुछ समझ पाता, उतनी ही देर में आरोपी किचन से चाकू लेकर आ गया और कई वार करने के बाद उसके गला काट दिया। नाबालिग की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही ओलपाड पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल भिजवाया। आरोपी विजय वसावा की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग तीन टीमें गठित की गई हैं। हत्या की वारदात से पूरे गांव भारी हलचल मच गई है।

  • Punjab News: तेजधार हथियार से दंपति पर किया हमला, महिला की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: तेजधार हथियार से दंपति पर किया हमला, महिला की मौत, देखें वीडियो

    कार, गहने, मोबाइल, नगदी लेकर लुटेरे हुए फरार

    लुधियानाः जिले में चोर और लुटेरों का आतंक दिन ब दिन बढ़ता ही जा रहा है। वह लूट की वारदातों को ऐसे अंजाम देते हैं जैसे उन्हें पुलिस का कोई डर ही न हो। कई बार तो यह बदमाश किसी की जान लेने से भी गुरेज नहीं करते हैं। ऐसा ही मामला लुधियाना से सामने आया है, जहां लुटेरों ने लूट की नियत से दंपति पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में महिला की मौत हो गई है। मृतका की पहचान लिप्सी पत्नी अनोक मित्तल के तौर पर हुई है।

    बताया जा रहा है कि दंपति के 2 बच्चे हैं। अरुण कुमार बिट्टू ने जानकारी देते हुए बताया कि भतीजी और उसका पति देर रात दोराहा नजदीक डेहलों रोड बी-मेक्स पर दंपती पर 4 से 5 लुटेरों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दंपती को घायल कर दिया। दंपती डिनर करके घर वापिस लौट रहे थे। लुटेरों ने उनकी कार घेर कर महिला और उसके पति को कार से बाहर निकाला।

    लुटेरों ने जमकर व्यक्ति की मारपीट की। महिला जब पति को बचाने गई तो लुटेरों ने उसे भी पीटा। लुटेरे  गहने और नकदी लूट कर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि महिला ने जब लुटेरों का विरोध किया तो बदमाशों ने उस पर धारदार हथियारों से हमला किया। लुटेरे मौके से एक कार, गहने, नकदी और मोबाइल लेकर भाग गए।

    करीब 1 घंटे तक खून से लथपथ महिला तड़पती रही लेकिन किसी ने उसी मदद नहीं की। घटना स्थल से करीब 300 मीटर की दूरी पर एक ढाबा वाले ने महिला की चीखने की आवाजें सुनकर कर पुलिस को सूचित किया। बताया जा रहा है कि करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद  महिला को डीएमसी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाही शुरु कर दी है।

  • लापता Delivery Boy का शव बरामद, परिजन ने लगाए हत्या के आरोप

    लापता Delivery Boy का शव बरामद, परिजन ने लगाए हत्या के आरोप

    देहराः 27 वर्षीय डिलीवरी बॉय का शव 26 दिनों के बाद ज्वालामुखी के कालीधार जंगल में बरामद हुआ है। जाे 18 जनवरी से लापता था और उनके परिजनों ने 19 जनवरी को पंचरुखी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। शव की स्थिति इतनी खराब थी कि पहचान करना मुश्किल था, लेकिन हाथ पर बने टैटू से परिजनों ने शव की पहचान की। परिजनों का आरोप है कि यह एक सुनियोजित हत्या है।

    मामला पंचरुखी के बटाहण गांव का है। मृतक की पहचान पंकज कुमार के नाम से हुई है। परिजनों ने कहा कि नीशू बाला, सुशील कुमार (शशि) और उत्तम चंद ने मिलकर पंकज का अपहरण किया, उसकी हत्या की और शव को जंगल में फेंक दिया। शव मिलने के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर शव रखकर प्रदर्शन किया। मृतक के माता-पिता गायत्री देवी और सुरेश कुमार का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही के कारण उनका बेटा बच नहीं पाया। पुलिस ने मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमॉर्टम और विसरा जांच के आदेश दिए हैं। शव की पहचान की पुष्टि के लिए माता-पिता के डीएनए सैंपल भी लिए गए हैं।

  • Jalandhar News: Depot हुए पूर्व सरपंच के बेटे के घर शोक की लहर, पिता ने सुनाई दर्दनाक कहानी

    Jalandhar News: Depot हुए पूर्व सरपंच के बेटे के घर शोक की लहर, पिता ने सुनाई दर्दनाक कहानी

    जालंधरः अमेरिका से डिपोर्ट होकर आया जालंधर के गांव दिवाली का संदीप सिंह आज सुबह घर पहुंचा। संदीप के पिता गुरदेव सिंह जो गांव के पूर्व सरपंच भी हैं, उन्होंने कैमरे के आगे बात करने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि 8वीं तक पढ़ाई करने वाला 43 साल का संदीप सिंह 3 भाई-बहनों में सबसे छोटा है। वह 16 साल की उम्र में अप्रैल 2000 में इंग्लैंड चला गया था। 2010 में घर वापस आकर शादी के बाद संदीप सिंह पिता के साथ खेती-बाड़ी करने लगा था। पंचायत मेंबर रहे पिता गुरदेव सिंह ने बताया कि संदीप सिंह काफी मेहनती और अपने आप में रहने वाला इंसान है।

    संदीप सिंह के दादा मोहन सिंह गांव दिवाली के कई बार सरपंच रह चुके हैं। उनका परिवार सरपंचों के नाम से मशहूर है। गुरदेव सिंह ने भावुक होकर कहा कि मेरे लड़के का अमेरिका की धरती पर दाना-पानी नहीं था, उसके आगे का दाना-पानी यहां पंजाब में था, सो वह आ गया। इस बात को लेकर गांव दिवाली में शोक की लहर फैली हुई है। मौजूदा सरपंच, पंचायत मेंबरों और लोगों ने गुरदेव सिंह के साथ हमदर्दी जताई है।

    संदीप पहले 26 जनवरी 2024 में अमेरिका जाने के लिए घर से चला गया था और 8 महीने रास्ते में परेशान होकर घर वापस आ गया था, फिर दोबारा अमेरिका के सीएटल में रह रहे रिश्तेदारों के बताने पर नकोदर के ट्रेवल एजेंट से बात हुई। नकोदर का एजेंट दिल्ली में डील करता था। संदीप को अमेरिका भेजने के लिए 45 लाख रकम में बात हुई और 20 लाख रुपए एडवांस में दिए। तब 25 नवंबर 2024 को घर से संदीप गया था। संदीप ने दिसंबर 2024 के पहले हफ्ते में बात की थी। जब दिसंबर में पनामा का जंगल पार कर रहा था तब संदीप की सेहत खराब हो गई थी। भूख के कारण उसको कमजोरी आ गई थी। आवाज भी सही नहीं निकल रही थी।

    संदीप के जाने के बाद हमारे घर में अचानक आग लगने से नुक्सान भी हो गया था। संदीप 24 जनवरी 2025 को मैक्सिको बॉर्डर को पार करते वक्त पकड़ा गया और अमेरिका पुलिस ने उसे अपनी कस्टडी में रख लिया। संदीप को विदेश भेजने के लिए जो रकम ट्रैवल एजेंट को दी है, उसमें 17 लाख रुपए बैंक से खेतीबाड़ी पर लोन लिया है और दाना मंडी में आढ़ती से भी पैसे पकड़े हैं। संदीप की मां की कोरोना काल में मौत हो गई थी। संदीप के दो बच्चे हैं और पत्नी घर का काम करती है। मेरी लड़की के लड़के प्रदीप सिंह जो जंडियाला मंजकी, जालंधर में रहते हैं। उनका सुबह फोन आया कि अपना संदीप सिंह डिपोर्ट होकर घर आ रहा है। यह सुनकर मेरा दिल टूट गया।

  • लूट की योजना बना रहे बदमाशों और पुलिस में फायरिंग, गिरफ्तार

    लूट की योजना बना रहे बदमाशों और पुलिस में फायरिंग, गिरफ्तार

    मुरैनाः लूट की योजना बना रहे 2 बदमाशों को मुरैना पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। इनकी पहचान राहुल गुर्जर निवासी जिगनी और बंटी गुर्जर निवासी शिवलाल का पुरा, मुरैना के रूप में हुई है। मुरैना पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल लाल रंग की बाइक भी जब्त कर ली है।

    एसपी समीर सौरभ ने बताया कि देर रात 11:30 बजे माता बसैया थाना पुलिस को जानकारी मिली थी कि कुतवार रोड पर दो बदमाश लूट की योजना बना रहे हैं। जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची तो बदमाशों ने गोलियां चलाना शुरू कर दीं। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। दोनों तरफ से करीब 5-6 राउंड गोलियां चलीं।

    भागने की कोशिश में दोनों बदमाशों के पैर में गोलियां लगीं। पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया। मुरैना जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि ग्वालियर में शिवाय गुप्ता के अपहरण में उनका हाथ है।

  • Punjab News: America से डिपोर्ट हुए 2 भाइयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: America से डिपोर्ट हुए 2 भाइयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पटियालाः अमेरिका में अवैध तरीके से रह रहे 116 और भारतीयों को वापस भेज दिया गया है। इन लोगों में महिलाएं और अन्य भी शामिल हैं। कई लोग अपनी गरीबी मिटाने के लिए काम के सिलसिले में वहां गए थे तो कई लोग अपराधों से बचने के लिए भी डंकी के रास्ते अमेरिका गए थे। इन लोगों में पटियाला के राजपुरा के 2 युवक में शामिल थे जिन्हें जिला पुलिस ने शहर में आते ही गिरफ्तार कर लिया है।

    जानकारी मुताबिक, पटियाला के राजपुरा में साल 2023 में एक डबल मर्डर हो गया था जिसमें 175/23 एफआईआर के तहत संदीप और प्रदीप निवासी विकास नगर सेक्टर-7 को पुलिस ने नामजद किया था। पुलिस के सामने पेश न होने के चलते इन दोनों युवकों को कोर्ट ने मोस्ट वांटेड बताते हुए भगोड़ा करार कर दिया था। ये दोनों कजन बर्दर थे। दोनों करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपए लगाकर अमेरिका गए थे

    यह दोनों तब डंकी लगाकर अमेरिका चले गए थे और तब से वहीं रह रहे थे। इसी बीच अमेरिका सरकार ने अब डिपोर्ट किए लोगों में इन दोनों युवकों को भी भेज दिया। बताया जा रहा है कि जैसे ही ये दोनों युवक शहर में दाखिल हुए तो पुलिस ने इन्हें अपनी हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Punjab News: घर के बाहर खड़ी गाड़ी में लगी आग, देखें वीडियो

    Punjab News: घर के बाहर खड़ी गाड़ी में लगी आग, देखें वीडियो

    मोहालीः फेस-7 में देर रात घर के बाहर खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। जोरदार धमाके की आवाज सुन लोग घर से बाहर आए तो उन्हें आग की घटना संबंधी पता चला। जिससे लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत फायरब्रिगेड को सूचित किया।

    मौके पर पहुंची फायर टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई। आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं पीड़ित का कहना है कि आग लगने से उसका काफी नुक्सान हुआ है।

  • Punjab News: Cabinet Minister के फर्जी PA को लेकर पीड़ित का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: Cabinet Minister के फर्जी PA को लेकर पीड़ित का आया बयान, देखें वीडियो

    आज पुलिस प्रेस वार्ता के जरिए करेगी बड़े खुलासे

    लुधियाना : फर्जी पीए बनकर प्रापर्टी डीलर से लाखों की ठगी मारने के मामले में नया मोड़ सामने आया है। जिसमें पीड़ित ने बयान दिया है। प्रापर्टी डीलर वरिंदर ने बताया कि उनके साथ प्रपार्टी को लेकर धोखा हुआ है। बयाने के नाम पर रजिस्ट्री किसी ओर के नाम पर कर दी थी। जिसमें वह फंस गए थे। उन्हें एक दोस्त ने बताया था कि एक कैबिनेट मंत्री का पीए जानता है। वह काम करवा सकता है। उसके प्रापर्टी में 40 से 45 लाख फंसे थे। जिसके बाद वह उनके संपर्क में आए। उन्होंने काम करवाने का भरोसा दिया। वह उनके विश्वास में आ गए। मामले को लेकर वह अपने दोस्त बिट्टू भाटिया के जरिए संपर्क में आया था। आरोप है कि उसकी 5 लाख रुपए में कुलदीप के साथ डील हुई थी। जिसमें उसने 3 लाख रुपए दे दिए थे, लेकिन बाद में पता चला कि कुलदीप कैबिनेट मंत्री का पीए नहीं है। जिसके बाद उसने कैबिनेट मंत्री से शिकायत की। जिसके बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने कहा कि उन्होंने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। इस मामले में आद प्रेस वार्ता करके खुलासा किया जाएगा। आरोपी ने कई कैबिनेट मंत्री व नेताओं के साथ फोटो खिंचवाई हुई है और सोशल मीडिया पर अपलोड किया हुआ है। पुलिस पूछताछ में आरोपी से बड़े खुलासे होने की संभावना है।
  • Jalandhar News: दूध वाले टैंकर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, बच्ची की मौत

    Jalandhar News: दूध वाले टैंकर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, बच्ची की मौत

    जालंधरः यहां से एक दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है। गांव भोड़े सपराय के पास ई-रिक्शा और दूध के टैंकर की टक्कर हो गई थी जिसमें एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई थी जिसकी अब इलाज के दौरान मौत हो गई है। बच्ची की पहचान 10 वर्षीय अर्शदीप कौर निवासी गांव बड़सल के रूप में हुई है। पुलिस ने टैंकर चालक मुक्तसर के गांव धूंदड़ में रहने वाले बेअंत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी देते हुए लड़की के पिता कुलविंदर सिंह ने बताया कि उसकी बेटी जालंधर कैंट स्थित केंद्रीय विद्यालय नंबर एक में चौथी कक्षा में पढ़ती थी। शुक्रवार को वह घर से स्कूल जाने के लिए ई- रिक्शा में सवार होकर गई थी। इस दौरान रास्ते में दूध के टैंकर ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया था जिसमें उनकी बच्ची घायल हो गई थी। लोगों ने घायल बच्ची को मिलिट्री अस्पताल में पहुंचाया।

    हालत गंभीर होने के चलते फिर उसे एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। वहां, शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने फरार टैंकर, चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। एएसआई नारायण गौड़ ने बताया कि अर्शदीप का शव सिविल अस्पताल जालंधर में रखवा दिया गया है। जल्द ही आरोपी ड्राइवर को काबू कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: नौसरबाज महिला ने 3 को बनाया ठगी का शिकार, देखें वीडियो

    Punjab News: नौसरबाज महिला ने 3 को बनाया ठगी का शिकार, देखें वीडियो

    लुधियाना : जिले में ठगी के मामले बढ़ते ही जा रहे है। वह दिनदहा़ड़े भोले भाले लोगों को ठगी की शिकार बनाते नजर आते हैं। ऐसा ही मामला लुधियाना के ग्यासपुरा क्षेत्र से सामने आया है। जहां, नौसरबाज औरत ने 3 महिलाओं को ठगी का शिकार बनाया।

    पीड़ित नेहा ने जानकारी देते हुए बताया कि नौसरबाज महिला उसकी मां को बाजार मेें मिली और राशन कार्ड बनाने की बात कहने लगी और ठगी का शिकार बनाया। नेहा ने बताया कि उसकी मां नौसरबाज महिला को घर लेकर आ गई। जिसके बाद नौसरबाज महिला ने उसे और उसकी मां और बहन के सोने के गहने ठग लिए।  पीड़ितों को जब ठगी का पता चला तो पुलिस को मामले की सूचना दी। पीड़िता स्वर्ण देवी ने बताया कि उनकी दो शादीशुदा बेटियों के भी आरोपी महिला ने सोने के गहने ठगे हैं।

    स्वर्ण देवी ने बताया कि नौसरबाज महिला राशन कार्ड बनाने की बात कह इलाके में ही बने एक सरकारी स्कूल में जाने की बात कही। ये बात सुनकर उन्होंने अपनी दो बेटियों को भी बुलाया। फिर वहां जाने लगे तो आरोपी महिला ने कहा कि जो गहने पहने हैं उन्हें उतार दें, क्योंकि वहां पर फोटो करवाईं जाएगी। इस बात पर तीनों ने गहनों को निकाल कर घर पर ही रख दिया। फिर वह सभी आरोपी महिला के साथ जाने लगीं, कुछ दूरी तक जाने के बाद आरोपी ने कहा कि वह इलाके के अन्य लोगों को बुलाकर लाती है। आप लोग सरकारी स्कूल पहुंच जाओ।

    स्वर्ण देवी ने बताया कि जब वह स्कूल में पहुंची तो पता चला कि वहां पर कोई राशन कार्ड नहीं बनवाया जा रहा है। फिर वापिस घर पहुंचने पर पता चला कि सोने के गहने वहां पर नहीं है। घटना की यह वारदात की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इलाके के समाजसेवियों ने लोगों को आगाह किया और कहा कि हलका दक्षिण के ग्यासपुरा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले महादेव नगर में भी एक ऐसा गिरोह घूम रहा है, जो लोगों को लूट का शिकार बना रहा है, उससे सावधान रहे।