Blog

  • Punjab News : चोरी और लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News : चोरी और लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    3 मोटरसाइकिल और मोबाइल बरामद

    मोगा : पुलिस ने चोरी और लूट की वारदातों को अंजाम देने वालों को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान लहरी पुत्र मुख्तियार सिहं निवासी गांव दौलेवाला के तौर पर हुई है। डीएसपी रमनदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 17/1/2025 को थाना कोटि ईसेंखा मेें मोबाइल स्नेचिंग की सूचना मिली थी। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए एक आरोपियों को काबू किया है।

    डीएसपी ने बताया कि आरोपी लहरी और उसके साथ को काबू किया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान मोबाइल और 3 मोटरसाइकिल बरामद किया है। डीएसपी ने बताया कि आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ की जाएगी।

  • Jalandhar News: डिपोर्ट हो रहे भारतीयों और महाकुंभ के इंतजामों को लेकर Alok Sharma और Pargat Singh ने केंद्र सरकार को घेरा, देखें Live

    Jalandhar News: डिपोर्ट हो रहे भारतीयों और महाकुंभ के इंतजामों को लेकर Alok Sharma और Pargat Singh ने केंद्र सरकार को घेरा, देखें Live

    जालंधरः महाकुंभ के इंतजामों को लेकर कांग्रेस नेता और परगट सिंह ने प्रेस कांफ्रैंस की। इस दौरान उन्होंने नई दिल्ली में हुई भगदड़ की दुखद घटना पर दुख जताया। उन्होंने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को रेल मंत्री से तुरंत प्रभाव से इस्तीफा मांगना चाहिए। उन्होंने कहा कि रेल मंत्री द्वारा महाकुंभ को लेकर कुछ भी इंतजाम नहीं किए गए। इस दौरान बेइंतजामों के चलते कई लोगों ने अपनी जान गवां दी।

    वहीं दूसरी और उन्होंने मोदी के अमेरिकी दौरे बारे भी केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के अमेरिका जाने से कुछ समय पहले ही ट्रंप सरकार ने भारत पर इतना ज्यादा टैरिफ लगा दिया तो उनसे की मुलाकात का क्या फायदा। वहीं ट्रप सरकार द्वारा भारतियों को जो डिपोर्ट किया जा रहा है उसको लेकर भी उन्होंने अमानीय बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इस मामलों को लेकर कुछ भी नहीं बोल रही है।

    दूसरी और उन्होंने कहा कि जो लोग डिपोर्ट किए जा रहे हैं उनमें पूरे भारत के लोग शामिल हैं लेकिन उनको अमृतसर एयरपोर्ट पर ही क्यों उतारा जा रहा है। उन्होंने कहा कि वो लोग इससे सीधे तौर पर पंजाब को टारगेट कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार दूसरे मुद्दों को लेकर लोगों को गुमराह कर रही है। सरकार अपने देश के लोगों के सम्मान के लिए एक बार भी नहीं खड़े हुए और उनके बारे में कुछ भी नहीं बोला। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इस बारे बोले और देश के नागरिकों के सम्मान के लिए आगे आए।

    इस दौरान परगट सिंह ने भी बोलते हुए कहा कि डिपोर्ट हुए लोगों में गुजरात के भी कई लोग शामिल हैं लेकिन केंद्र सरकार पंजाब के बारे में ही बताती है और गुजरात के बारे में बोलने से गुरेज करती है। इस दौरान परगट सिंह ने आप सरकार को भी घेरा और मीडिया के सवालों के जवाब दिए।

  • महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, जाने वजह

    महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, जाने वजह

    हिसार : रायपुर गांव की रहने वाली किरण बाला ने बेटा न होने से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि महिला ने देर रात घर के आंगन में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मौके पर पहुंची और शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस को दिए गए बयान में रायपुर निवासी धर्म सिंह ने बताया कि करीब 21 साल पहले बड़सी की रहने वाली किरण बाला के साथ उसकी शादी हुई थी।

    वह ऑटो मार्केट में मिस्त्री का काम करता है। उनकी पांच बेटियां हैं। बड़ी बेटी करीब 12 साल और सबसे छोटी आठ माह की है। बेटा न होने से पत्नी अक्सर परेशान रहती थी। उसको कई बार समझाया भी था। इसी के चलते उसकी  पत्नी घर के आंगन में थी। सिंह ने बताया कि कुछ देर बाद छोटी बेटी के रोने की आवाज सुनाई दी।

    कमरे से बाहर आकर देखा तो पत्नी ने आंगन की छत पर लगे सरिये पर रस्सी बांधकर फंदा लगाया हुआ था। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किरण को फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतका के परिजनों के बयान पर कार्रवाही शरु कर दी है

  • Punjab News: Deport हुए 2 भाइयों के गिरफ्तार होने के बाद पिता का आया ब्यान, देखें वीडियो

    Punjab News: Deport हुए 2 भाइयों के गिरफ्तार होने के बाद पिता का आया ब्यान, देखें वीडियो

    पटियालाः ट्रंप सरकार ने अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे अप्रवासियों की दूसरी फ्लाइट को भी भारत भेज दिया है। इनमें कई लोग थे जो करोड़ों की जमीन बेच और कर्जा उठाकर विदेश गए थे जिनमें पटियाला के 2 चचेरे भाई भी शामिल थे। लेकिन उनके अपने शहर में दाखिल होते ही पुलिस उन्हें गिरफ्तार करके ले गई। दरअसल दोनों चचेरे भाई संदीप और प्रदीप पर पटियाला के राजपुरा में साल 2023 में डबल मर्डर के आरोप हैं।

    इन दोनों की गिरफ्तार के बाद उनके पिता ने मीडिया से रू-ब-रू होते हुए अपना दुखड़ा सुनाया। सतनाम सिंह ने बताया कि उन्हें सुबह पता चला कि उन्हें पुलिस ले गई है। उन्होंने कहा कि उन्हें तो ये उम्मीद थी कि उनके बेटे आज घर आएंगे लेकिन पुलिस उन्हें बाहर से ही उठाकर ले गई। उन्होंने कहा कि हमारे बेटों को झूठे केस में फंसाया गया था।

    उन्होंने एजेंट को 1 करोड़ 20 लाख रुपए देकर अपने बच्चों को अमेरिका भेजा था, लेकिन एजेंट ने भी धोखे से उनके बेटों को सीधे भेजने की बजाए डंकी के रूप में अमेरिका भेज दिया। उन्होंने कहा कि उनकी सारी जमीन और गहने उनको विदेश भेजने में लग गए है। उन्होंने सरकार से अपील की कि हमारे बच्चों को छोड़ा जाए तथा फर्जी एजेंट पर कार्रवाई की जाए।

  • Auto Driver के साथ बहस के बाद पूर्व विधायक की मौत

    Auto Driver के साथ बहस के बाद पूर्व विधायक की मौत

    नई दिल्ली : पूर्व विधायक की मौत की खबर सामने आई है। कर्नाटक के बेलगावी में किसी काम के सिलसिले से पहुंचे गोवा के पूर्व विधायक की गत दिवस ऑटो चालक के साथ बहस हो गई। आरोप लगाया जा रहा है कि ऑटो चालक ने हमला कर पूर्व विधायक को मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के मुताबिक गोवा के पूर्व विधायक की कार एक ऑटो से टकरा गई।
    जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक व कांग्रेस नेता लावू मामलातदार अपनी कार से श्रीनिवास लॉज की तरफ जा रहे थे, जब यह घटना घटी थी। इसके बाद ऑटो ड्राइवर ने उनकी कार का पीछा किया और लॉज के सामने पूर्व विधायक पर हमला कर दिया। कर्नाटक पुलिस विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार दुर्घटना के बाद मामलातदार और ऑटो चालक के बीच बहस हुई थी।
    अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि बहस के दौरान ऑटो चालक ने पूर्व विधायक पर हमला भी किया था। अधिकारी ने बताया कि इस हमले के बाद मामलातदार एक होटल गए, जहां वह सीढ़ियों से गिर गए। जब उन्हें सरकारी अस्पताल ले जाया गया। डाक्टरों के मुताबिक अस्पताल में भर्ती होने से पहले ही उनकी मौत हो गई थी। घटना की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे मेें कैद हो गई। पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
  • Jalandhar News: नशे के खात्मे के लिए जारी किया Helpline नंबर, देखें वीडियो

    Jalandhar News: नशे के खात्मे के लिए जारी किया Helpline नंबर, देखें वीडियो

    जालंधर: पुलिस की ओर से नशे के खिलाफ जगह-जगह पर रैलियां निकाली जा रही है। यह मुहिम पंजाब सरकार और डीजीपी गौरव यादव के दिशा निर्देशों पर चलाई जा रही है। मामले की जानकारी देते हुए एसीपी निर्मल सिंह ने बताया कि इस मुहिम के तहत लोगों को एंटी ड्रग्स से दूर रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इस रैली में शहर के पार्षदों और समाजसेवी संस्थाओं के साथ मिलकर मुहिम की शुरुआत सांई दास स्कूल से शुरू की जा रही है।

    यह रैली के दौरान पुलिस के साथ सभी लोग पटेल चौक, भगवान वाल्मीकि चौक से होकर पीएनबी चौक तक निकाली जाएगी। इस मुहिम का मुख्य मकसद समाज में नशे को जड़ से खत्म करना है। इस दौरान जो लोग नशा बेच रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर सरकार द्वारा एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। इस नंबर 9779100200 दे सकते हैं। जिसके चलते नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस द्वारा सख्ती से कार्रवाई की जाए। इस तरह नजर तस्कर ऑन द्वारा बनाई गई प्रॉपर्टी को पुलिस द्वारा सीज किया जाएगा।

  • Punjab News: 2 वाहनों की जबरदस्त टक्कर, Divider पार कर दूसरी ओर गिरी कार, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 वाहनों की जबरदस्त टक्कर, Divider पार कर दूसरी ओर गिरी कार, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अभी हाल ही में शहर से 2 हादसे होने का मामला सामने आया है जिसमें एक भुच्चो रोड तो वहीं दूसरा पप्पू ढाबे के सामने हुआ है। दोनों हादसों में जान माल का ज्यादा नुक्सान नहीं हुआ है। मौके पर नौजवान वैल्फेयर सोसायटी और पुलिस की टीन ने पहुंचकर राहत कार्य चलाया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

    जानकारी मुताबिक, बठिंडा के भुच्चो रोड पर चेतक पार्क के समीप रात 12:15 बजे बठिंडा की तरफ से आ रही एक कार के पीछे से दूसरी कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक कार डिवाइडर पार करती हुई दूसरी और चली गई। घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसायटी बठिंडा के वालंटियर एंबुलेंस सहित मौके पर पहुंचे। और राहत कार्य चलाया। हादसे में किसी को भी जानी नुकसान नही हुआ लेकिन घटना में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

    इसी तरह पप्पू ढांबे के समीप एक कार ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार गंभीर घायल हो गया। नौजवान वेलफेयर संस्था ने घायल को अस्पताल पहुंचाया जहां, उसका इलाज चल रहा है।

  • Hotel में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची Fire Brigade की गाड़ियां

    Hotel में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची Fire Brigade की गाड़ियां

    नई दिल्ली : कमला नगर बाइपास पर स्थित डीडी सुइट होटल एवं रेस्टोरेंट के रूफ टॉप की रसोई में गत रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। चौथी मंजिल से उठती विकराल लपटाें से अफरातफरी और दहशत फैल गई। दूसरी मंजिल पर शादी की वर्षगांठ की पार्टी चल रही थी। जानकारी के अनुसार सात कमरों में लोग रुके हुए थे। रूफ टॉप पर मौजूद ग्राहकों और कर्मचारियों के शोर मचाने पर पांच मिनट में पूरा होटल खाली हो गया। होटल के आसपास रहने वाले लोग दहशत में आ गए।
     होटल डीडी सुईट में रूफ टॉप की रसोई में लगी की लपटों के चलते सर्विस रोड पर वाहनों का आवागमन रोक दिया गया। चौथी मंजिल से उठती लपटें दूर से दिखाई दे रही थीं। छत पर सिलेंडरों तक आग पहुंचने से हादसा बड़ा हो सकता था। होटल के कर्मचारियों और दमकल कर्मियों ने सबसे पहले सिलेंडरों को वहां से हटाया। होटल में आग लगने के चलते  40 मिनट तक  वाहनों का
    आवागमन बंद किया गया। होटल की रसोई रूफ टॉप के कोने में है। इसे झोपड़ी का रूप दिया गया है। बताया जा रहा है कि छह सिलेंडर रखे हुए थे, जिससे रसोई में गैस की आपूर्ति की जाती है। शार्ट सर्किट के चलते लगी झोपड़़ी के चलते विकराल लपटों में बदल गई। चौथी मंजिल पर गैस सिलेंडर आग पकड़ लेते तो बड़ा हादसा हो सकता था। कर्मचारियों ने होटल में लगे अग्निमशन उपकरणों से आग काबू करने का प्रयास किया। जिसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
  • समय से पहले बाल हो रहे है सफेद, जानें वजह

    समय से पहले बाल हो रहे है सफेद, जानें वजह

    हेल्थः आज बदलते लाइफस्टाइल और गलत खानपान से हमारे बाल समय से पहले ही सफेदी होने लग पड़े है। इस समस्या से स्कूल और कॉलेज जाते लड़के-लड़कियां भी परेशान हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं क्या कारण है कि समय और उम्र से पहले ही बाल सफेद हो रहे हैं। रिसर्च में पाया गया है कि गुस्सा न सिर्फ आपकी सेहत को खराब करता है बल्कि बालों के समय से पहले ग्रे या सफेद होने का कारण भी होता है। गुस्से से होने वाले वाइट हेयर को ठीक करने के लिए बालों पर एलोवेरा जेल का इस्तेमाल असरदार बताया है।

    अक्सर देखा जाता है कि जो लोग कॉफी के रूप में ज्यादा मात्रा में कैफीन लेते हैं उनसे बाल समय से पहले ही सफेद होने लगते हैं। ऐसा ही उनके साथ भी होता है जो अल्कोहल का सेवन करते हैं। ऐसी स्थिति में बालों को सफेद होने से बचाने के लिए आप तिल या फिर नारियल के तेल से सिर की मसाज कर सकते हैं और ब्राह्मी, आंवला और भृंगराज जैसी जड़ी बूटियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। काम का ज्यादा प्रेशर और नाइट शिफ्ट या देर रात तक एक्स्ट्रा काम करना बालों के सफेद होने का तीसरा कारण है, जिसे ठीक करने के लिए आप षडबिंदु तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये एक आयुर्वेदिक ऑयल है जिसे दवाई की तरह इस्तेमाल किया जाता है।

    डिस्क्लेमर: लेख में दिए गए नुस्खे की जानकारी समान्या है। किसी भी तरह के नुस्खे को आजमाने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

     

  • छात्रा ने मांगी छुट्टी तो प्रिंसिपल ने कर दी ये शर्मनाक हरकत, जानें मामला

    छात्रा ने मांगी छुट्टी तो प्रिंसिपल ने कर दी ये शर्मनाक हरकत, जानें मामला

    नवादाः जिले में एक विद्यालय से हैरान करने देने वाला मामला सामने आया है। जहां छुट्टी मांगने गई छात्रा से प्रिंसिपल ने छुट्टी के बदले शर्मनाक हरकत कर दी जिसके बाद छात्रा के परिजनों व ग्रामीणों ने उसकी जमकर पिटाई की और पुलिस को इसकी शिकायत दी। मामला नवादा जिले के कादिरगंज थाना क्षेत्र के सरकारी विद्यालय का बताया जा रहा है। घटना के बाद खूब बवाल मचा और काफी लोगों ने इकट्ठे होकर प्रिंसिपल का विरोध जताया।

    जानकारी अनुसार, कादिरगंज थाना क्षेत्र स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय कादिरगंज में पदस्थापित प्रभारी शिक्षक कृष्ण कुमार चौधरी पर छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है। उक्त विद्यालय में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा आरोपित शिक्षक से छुट्टी मांगने गई थी, लेकिन छात्रा को छुट्टी देने की बजाय शिक्षक ने उससे किस की डिमांड कर दी।

    शिक्षक के द्वारा डिमांड करने की बात छात्रा ने पहले अपने दोस्तों को बताई। फिर अपने परिजनों को बता दी, जिसके बाद मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण पहुंच गए। उन्होंने शिक्षक की जमकर पिटाई कर दी। गुस्साए लोगों ने सिर्फ प्रधानाध्यापक की पिटाई ही नहीं की, बल्कि पुलिस को बुलाकर उक्त आरोपी शिक्षक को पुलिस के हवाले भी कर दिया।