Blog

  • Punjab News : America से Deport हुए 19 वर्षीय युवक ने किए खुलासे, देखे वीडियो

    Punjab News : America से Deport हुए 19 वर्षीय युवक ने किए खुलासे, देखे वीडियो

    कपूरथला : अमेरिका से डिपोर्ट होकर कपूरथला के गांव चक्के वासी 19 वर्षीय निशान सिंह ने घर पहुंचने पर बड़े खुलासे किए है। निशान सिंह पुत्र लखविंदर सिंह ने बताया कि वह अच्छे भविष्य के लिए 23 जून 2022 को फ्रांस गया था। परिजनों ने उसे जमीन पर कर्जा और सोना बेच कर एजेंट को 35 लाख दिए थे। जो उन्होंने 17 लाख रुपये नकद और बाकी अलग-अलग खातों में जमा करा दिए।

    फ्रांस से अमेरिका डंकी के दौरान डोंकर जंगलो मे उनसे मारपीट कर पैसे मांगते थे। अगर कोई डोंकर की बात नही मानता था तो बिजली के करंट लगाते थे। 24 जनवरी 2025 करीब 6 महीने बाद निशान अमेरिका रिफ्यूजी कैंप मे पहुंचा। जहा पाकिस्तानी ट्रांसलेटर ने बताया कि उसे डिपोर्ट किया जा रहा है। कैंप मे भी भारतीयों के साथ मारपीट और बुरा सलूक किया जाता है। निशान सिंह की मां बलविंदर कौर और परिवार के सभी सदस्यों ने सरकार से एजेंट के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

  • Bollywood Singer Arijit Singh के Concert पर नहीं मिली स्टे, देखे वीडियो

    Bollywood Singer Arijit Singh के Concert पर नहीं मिली स्टे, देखे वीडियो

    हरियाणा : पंचकूला में होने वाले Bollywood Singer Arijit Singh के कार्यक्रम से ठीक पहले पंचकूला की जिला अदालत में एक पिटीशन डाली गई थी। जिसमें इस कार्यक्रम से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्रम स्थल से अस्पताल नजदीक होने और अन्य तथ्यों को लेकर पिटीशन डाल मांग की गई थी कि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े इसलिए इस लाइव कॉन्सर्ट पर रोक लगाई जाए

    याचिकर्ता वकील ने बताया कि इस मामले में कोर्ट के द्वारा पिटीशन लगाने वालों को इंटिरिम नहीं दी गई है। जबकि इस मामले में स्टे मांगी गई थी। पिटीशन लगाने वाले वकील सौरभ भामानी ने जानकारी देते हुए बताय इससे पहले भी चंडीगढ़ और मोहाली में कई कंसर्ट हुए हैं और इसमें कई लापरवाहियां देखने को मिली है। जिसको देखते हुए पंचकूला में अरिजीत के होने वाले कार्यक्रम को लेकर कोर्ट में पिटीशन लगाई गई थी।

    आयोजकों के द्वारा 10000 लोगों को लेकर एनओसी ली हुई है। लेकिन इस कार्यक्रम में 20 से 40 हजार लोगों के पहुंचने की उम्मीद है और इतने लोगों का प्रबंध न होने के चलते यह पिटीशन लगाई गई थी। इस मामले में कोर्ट के द्वारा आयोजकों से बिकी हुई टिकटों का भी उत्तर मांगा गया था लेकिन कोई स्पष्ट उत्तर आयोजन नहीं दे पाए और आयोजकों को जवाब देने के लिए कल 17 फरवरी का समय मिला है। इसके अलावा इस कार्यक्रम में लिकर भी सर्वे की जाएगी और इतनी भारी संख्या में लोगों को संभाल पाना मुश्किल है। एडवोकट ने कहा कि आयोजकों को रिप्लाई देने के लिए कल की तारीख मिली है और अब 17 फरवरी को वह अपना जवाब फाइल करेंगे।

  • Jalandhar News: इस इलाके मे भिड़े दो गुट, हुई Firing !

    Jalandhar News: इस इलाके मे भिड़े दो गुट, हुई Firing !

    जालंधर (ens): मकसूदा के नजदीक इलाके में गोलिया चलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दो गुटों मे आपसी भिड़ंत के दौरान गोलिया चली है। प्रत्यक्षदर्शियो के अनुसार दोनों ओर से हथियारबंद युवक एक दूसरे से मारपीट कर रहे थे। तभी उन्हें 3 गोलिया चलने की आवाज़ आई। जिसके बाद वहा भगदड़ मच गई।

    Jalandhar News: इस इलाके मे भिड़े दो गुट, हुई Firing !
    Jalandhar News: इस इलाके मे भिड़े दो गुट, हुई Firing !

    हालांकि एनकाऊंटर न्यूज़ गोली चलने की पुष्टि नहीं करता है। लेकिन इलाका वासियो मे इस घटना से दहशत का माहौल है। यह भी पता चला है कि युवक गाड़ियों और मोटरसाईकिलो पर सवार होकर आये थे। अभी तक मामले में पुलिस का कोई बयान नहीं आया है।

  • Punjab News: Highway डकैती में Medical पर आए पति ने सुनाई लूट की दास्तां, देखे वीडियो

    Punjab News: Highway डकैती में Medical पर आए पति ने सुनाई लूट की दास्तां, देखे वीडियो

    लुधियाना: Highway डकैती मे Medical पर आये पति ने सुनाई लूट की दास्तां, देखे वीडियो गत रात्रि दोराहा नजदीक डेहलों रोड पर हुई डकैती की वारदात से शहरवासियो मे दहशत फैला दी है। जिले में चोर और लुटेरों का आतंक इस कदर बड़ गया है कि लोग खुद को और अपने परिवार को रात के समय सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे है।

    इस घटना के शिकार हुए मृतक महिला के पति अनोक मित्तल को आज पुलिस मेडिकल करवाने के लिए सिविल अस्पताल मे लेकर आई। जहा पीड़ित ने बताया कि वह अपनी पत्नी लिप्सी के साथ बी-मेक्स रिसोर्ट में खाना खाने गया था। वह डिनर करके वापिस लौट रहा था। रास्ते मे उसे बाथरूम का प्रेशर हुआ, तो उसने गाड़ी सड़क को किनारे लगा दी। जिसके बाद पीछे से एक लुटेरे ने उसके पैर पर किसी चीज से वार किया और मुँह पर कुछ रखकर बेहोश कर दिया।

    अनोक के मुताबिक उसे करीब 25 मिनट बाद होश आया और उसने देखा कि पत्नी खून मे लथपथ पड़ी थी। जिसे देख वह मदद के लिए चिलाया लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। घटना स्थल से करीब 300 मीटर की दूरी पर एक ढाबा चालक ने चीखने की आवाजें सुनकर कर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुँच कर लिप्सी को डीएमसी अस्पताल मे भर्ती करवाया। जहा इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

  • महिला ने निगला जहरीला पदार्थ, मौत

    महिला ने निगला जहरीला पदार्थ, मौत

    बिलासपुर : महिला द्वारा जहरीला पदार्थ निगलने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार नम्होल पुलिस चौकी के तहत आने वाले सांई नोड़वां में एक महिला ने गलती से जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिसे परिजन उपचार के लिए एम्स बिलासपुर लेकर आए, जहां पर महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान शर्मिला देवी (42) निवासी सांई नोड़वां डाकघर सिकरोहा तहसील सदर जिला बिलासपुर के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि महिला ने गलती से किसी जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ने लगी।

    महिला की तबीयत बिगड़ते ही परिजन उसे एम्स लेकर आए। जहां इलाज दौरान महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर नम्होल पुलिस चौकी से टीम एम्स पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने परिजनाें के बयानों पर मामला दर्ज कर लिया है। एएसपी बिलासपुर शिव चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

  • Punjab News : श्री नैना देवी मंदिर मेें पानी की समस्या से परेशान लोग, देखें वीडियो

    Punjab News : श्री नैना देवी मंदिर मेें पानी की समस्या से परेशान लोग, देखें वीडियो

    श्री आनंदपुर साहिब : हिमाचल प्रदेश के मशहूर शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी में पिछले लगभग 15 दिनों से पानी की भारी किल्लत है। श्री नैना देवी जी में हालात इतने बदतर हो चुके हैं, कि घरों में भी खाना बनाने के लिए पानी भी नहीं है। जबकि विभाग के अधिकारीयों ने पंजाब कारपोरेशन के द्वारा नहर की मरम्मत के कार्य का हवाला देकर अपना पल्ला झाड़ लिया है। इस धार्मिक स्थल पर करोड़ों रुपए पेयजल उपलब्ध करवाने पर खर्च किए गए है। लेकिन वर्ष भर में कई बार श्री नैना देवी और आसपास के पंचायत के लोगों को पेयजल के लिए भटकना पड़ता है। उल्लेखनीय है की प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी के अलावा, घबंडल सलोआ, नकराना, मंडयाली आदि पंचायत को आनंदपुर हाइडल चैनल के अंतर्गत चंगर क्षेत्र की मध्यम उठाऊ पेयजल योजना के तहत कोट से लगभग साढ़े छह करोड़ की स्कीम के तहत पेयजल आवंटित किया जाता है। पंजाब द्वारा नहर की मरम्मत का हवाला देकर लगभग एक 15 दिनों से पानी की आपूर्ति बंद कर दी गई है। ऐसे में इस क्षेत्र में पेयजल संकट ने विकराल रूप धारण कर लिया है।

    लोग पानी की बूंद-बूंद के लिए तरस रहे हैं। हर तरफ पानी के लिए त्राहि-त्राहि श्री नैना देवी जी क्षेत्र में मची हुई है। इस कारण लोगों ने जल शक्ति विभाग के प्रति गहरा रोश व्यापत है। पेयजक समस्या को लेकर लोगों में दिन प्रतिदिन गुस्सा बढ़ता जा रहा है। तत्कालीन योजना आयोग के उपाध्यक्ष प्रणब मुखर्जी ने यहां के लोगों को इस समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए सन,1993 में लगभग एक करोड़ रूपया केंद्र से भेजा था। परंतु यह स्कीम ज्यादा देर तक नहीं टिक पाई। पंजाब सरकार के साथ एक समझौते के तहत पानी की आपूर्ति इस क्षेत्र में की जाती है। तो ऐसे में पंजाब के अधिकारी बिना किसी पूर्व सूचना के पानी की सप्लाई बंद कर देते हैं। उधर जल शक्ति विभाग की कार गुजारी का आलम यह है। कि पिछले 15 दिनों मे मात्र आधे घंटे की सप्लाई लोगों को दी जाती हैं। स्थानीय लोग टैंकर के द्वारा ओर मिनरल वाटर बाहर से खरीद कर पानी घरों के लिए ला रहे हैं।

    ऐसा प्रतीत होता है कि जल शक्ति विभाग ने इस क्षेत्र की जनता को राम भरोसे छोड़ दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कब तक यहां की जनता को अपने पड़ोसी पंजाब राज्य के भरोसे निर्भर रहना पड़ेगा। हिमाचल सरकार इस प्रसिद्ध शक्तिपीठ जहां पर हर साल लाखों की तादाद में श्रद्धालु पहुंचते हैं। उसके लिए अलग से कोई पेयजल स्कीमजब तक निर्मित नहीं करती है। तब तक यहां की जनता को पेय जल के कारण जूझना पड़ता रहेगा, तथा भविष्य में इस विकराल समस्या की पुनरावृत्ति ना हो। हिमाचल सरकार को इस पर चिंतन करना नितांत आवश्यक है। क्योंकि पिछले कुछ वर्षों से पंजाब के अधिकारी नहर की मरम्मत का हवाला देकर प्रत्येक वर्ष पानी की सप्लाई रोक देते हैं। लोगों का कहना है कि सरकार को चाहिए कि इस मशहूर शक्तिपीठ के लिए व्यापक मात्रा मे पानी उपलब्ध करवाया जाए ताकि स्थानीय लोग, आसपास के ग्रामीण और श्रद्धालु, दुकानदार परेशान न हो।

  • भारतीय प्रवासियों को लेकर USA के तीसरे विमान की List आई सामने

    भारतीय प्रवासियों को लेकर USA के तीसरे विमान की List आई सामने

    नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति Trump द्वारा अवैध प्रवासियों के खिलाफ एक्शन लगातार जारी है। अमेरिका illegal migrate को सैन्य विमानो में भरकर उनके देश वापस भेज रहा है। अब तक दो विमान भारतीय प्रवासियों को लेकर अमृतसर में लैंड कर चुके हैं। ऐसी कड़ी मे तीसरे विमान की सूचि भी आई सामने आई है। जिसमे 157 भारतीयों के नाम शामिल है। जल्द ही तीसरे विमान की अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड होने की संभावना है।

    अमेरिकी वायुसेना का विमान शनिवार की मध्य रात्रि को अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड हुआ था। इस विमान मे 116 अवैध भारतीय प्रवासी सवार थे। जिसमे पंजाब से 65, हरियाणा से 33, गुजरात से 8, उत्तर प्रदेश, गोवा, महाराष्ट्र और राजस्थान से 2-2, जबकि हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर से एक-एक व्यक्ति शामिल थे।

    पहले दो विमानों मे टर्मिनल पर उतारे गए सिख युवकों की पगड़ियां सिर पर नहीं थीं। जिसे देख उम्मीद की जा रही थी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात के दौरान भारतीयों के साथ किए जा रहे। इस व्यवहार का मुद्दा उठाया होगा। लेकिन अमेरिका ने वही तरीका अपनाया।

  • कंचन रायजादा बनी सनातन धर्म मंच की महासचिव 

    कंचन रायजादा बनी सनातन धर्म मंच की महासचिव 

    महिला विंग को विस्तार देने का रहेगा लक्ष्य
    ऊना/सुशील पंडित : राष्ट्रीय सनातन धर्म मंच ने कंचन रायजादा को हिमाचल प्रदेश महिला विंग की महासचिव नियुक्त किया है। मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रानोत ने प्रदेश प्रभारी नरेंद्र सिंह राणा व प्रदेश महिला विंग अध्यक्षा पूजा वालिया के निवेदन व कंचन रायजादा को मंच के चिंतपुरनी प्रदेश महिला विंग प्रखंड अध्यक्षा सीमा गौस्वामी की सहमति से विशेष पद पर तैनाती दी है। कंचन रायजादा की महिला विंग की महासचिव पद पर नियुक्ति का मंच के प्रदेश सचिव प्रभात सिंह जम्वाल, जिला ऊना अध्यक्ष बृज पाल सिंह, जिला सचिव सुरजीत सिंह लम्बरदार, जिला उपाध्यक्ष जरनैल सिंह, जिला ऊना महिला अध्यक्षा ममता कश्यप, जिला ऊना महिला सचिव गिरजा जौशी, ऊना प्रखंड महिला अध्यक्षा मोना मनकोटिया, गगरेट प्रखंड महिला अध्यक्षा सोमा देवी, हरोली प्रखंड अध्यक्षा कृष्णा देवी, कुटलैहड़ प्रखंड महिला अध्यक्षा पूनम शर्मा, चिंतपुरनी प्रखंड महिला अध्यक्षा सीमा गौस्वामी ऊना प्रखंड अध्यक्ष रमन कुमार, गगरेट प्रखंड
    अध्यक्ष पवन ठाकुर, हरोली प्रखंड अध्यक्ष राजेश पुरी, कुटलैहड प्रखंड अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, चिंतपुरनी प्रखंड अध्यक्ष प्रभात ठाकुर, महासचिव मोहन लाल दत्ता उपाध्यक्ष कुलदीप डोगरा, सुमनेश शर्मा, विरेन्द्र शर्मा, संदीप कुमार, सचिव प्रदीप कुमार डडवाल, अश्विनी कुमार राणा, पी डी शर्मा आदि ने स्वागत किया है और बधाई दी है। प्रदेश प्रभारी नरेंद्र सिंह राणा ने कहा कि राष्ट्रीय सनातन धर्म मंच धार्मिक स्थलों की रक्षा करेगा। समाज में जातिगत भेद भाव मिटाने का कार्य करेगा। सनातन धर्म की रक्षा व असमाजिक तत्वों द्वारा समाज में फैलाए जा रहे नशे की दलदल से युवा पीढ़ी को बाहर निकालने का कार्य करेगा।
  • Punjab News: कर्जा और तड़के लगाकर पिता ने बेटे को भेजा था America, देखे वीडियो

    Punjab News: कर्जा और तड़के लगाकर पिता ने बेटे को भेजा था America, देखे वीडियो

    अमृतसर: अमेरिका अवैध रूप से घुसे लोगों को वापस भेजने का सिलसिला जारी रखे हुए है। 16 फरवरी को अमेरिका द्वारा निकाले गए भारतीयों को लेकर दूसरा विमान सुबह-सुबह अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरा। जिसमें गुरदासपुर जिले के श्री हरगोबिंदपुर साहिब हलके के पास भेट पट्टन गांव का गुरमेल सिंह भी शामिल था। जिसे लेने के लिए उसके परिवार के सदस्य और दोस्त भी पहुंचे। डिपोर्ट होने से गुरमेल सिंह घबराया और परेशान था। जिसके चलते मौसी उसे अपने साथ ले गई।

    गुरमेल सिंह के पिता ने बताया कि उन्होंने 2 साल पहले अमन नामक एजेंट गांव चालग, जिला होशियारपुर के जरिए बेटे को 31 लाख मे अमेरिका भेजा था। गुरमेल सिंह के पिता अजैब सिंह फौजी का ढाबा नामक छोटा सा व्यवसाय करते है। उन्होंने पंजाब सरकार और प्रशासन से मांग की है कि एजेंट के खिलाफ कार्रवाई कर उनके पैसे वापिस दिलाये जाए। ताकि गुरमेल सिंह कोई कारोबार शुरू कर सके।

  • मेले के उद्घाटन के दौरान उप प्रधानमंत्री झुलसे, मचा हड़कंप

    मेले के उद्घाटन के दौरान उप प्रधानमंत्री झुलसे, मचा हड़कंप

    नई दिल्ली : नेपाल के उपप्रधानमंत्री एवं वित्त मंत्री बिष्णु प्रसाद पौडेल एक पर्यटन मेले के उद्घाटन के दौरान झुलस गए। मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में पैडेल के सिर और हाथ झुलस गए जिसके बाद उन्हें काठमांडू लाया गया। बता दें कि पौडेल और पोखरा के महापौर धनराज आचार्य ‘पोखरा भ्रमण वर्ष’ का उद्घाटन करने पहुंचे थे। मेले का उद्घाटन करने के दौरान हो रही आतिशबाजी की वजह से हाइड्रोजन से भरे गुब्बारों में आग लग गई, और वह झुलस गए। सबकुछ इतनी तेजी से हुआ कि पहले तो किसी को कुछ समझ ही नहीं आया। बता दें कि इस पर्यटन मेले का लक्ष्य 2025 में 20 लाख पर्यटकों को आकर्षित करना है। महापौर के निजी सचिव पुन लामा ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पौडेल के सिर और हाथ झुलस गये हैं, जबकि आचार्य के चेहरे पर जलने के निशान हैं। लामा ने कहा कि पोखरा के एक अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को आगे के इलाज के लिए ‘सिमरिक एयर हेलीकॉप्टर’ से काठमांडू के ‘कीर्तिपुर बर्न अस्पताल’ लाया गया। लामा ने कहा कि डिप्टी पीएम और पोखरा के मेयर, दोनों की हालत खतरे से बाहर है।