Blog

  • Punjab News: डिपोर्ट हुए पुलिस कर्मी का बेटा गिरफ्तार, ऑटो में मेडिकल करवाने लाई पुलिस, देखें वीडियो

    Punjab News: डिपोर्ट हुए पुलिस कर्मी का बेटा गिरफ्तार, ऑटो में मेडिकल करवाने लाई पुलिस, देखें वीडियो

    लुधियानाः अमेरिका से डिपोर्ट हुए पुलिस कर्मी के बेटे को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पर कई मामले दर्ज है। वहीं गुरविंदर सिंह की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस अधिकारी का बयान सामने आया है। मामले की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी ने कहा कि आरोप गुरविंदर पर आर्म्स एक्ट के तहत 3 मामले दर्ज है। जिसमें एक मामले में आरोपी के खिलाफ वांट जारी किए गए थे। जिसमें लगातार बयान दर्ज किए जा रहे थे। आरोपी के खिलाफ 26 दिसंबर 2021 को आखिरी पर्चा दर्ज हुआ था। जिसके बाद आरोपी ने फर्जी पास्पोर्ट बनाकर विदेश के लिए रवाना हो गया था।

    इस दौरान फर्जी पास्टपोर्ट बनाने के मामले में थाना मेहरबान में अलग मामला ट्रैवल एजेंट के खिलाफ दर्ज किया गया है, जिसकी जांच की जा रही है। आरोपी के पिता दारी सिंह थाना जोधेवाल में सीनियर कांस्टेबल के पद पर तैनात है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अब उसका सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाने के लिए लाया गया है, जहां आरोपी का मेडकिल करवाने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। हैरानी की बात यह है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिसकर्मी भारी मात्रा में गाड़ियों का काफिला लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे, लेकिन आरोपी को ऑटो में बिठाकर सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाने के लिए ला गया। बता दें कि गुरविंदर को देर रात जमालपुर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया था। गुरविंदर के चचेरे भाई की शादी का हवाला देकर परिवार ने मीडिया से बात करने से इनकार कर दिया था।

    रिश्तेदारों ने बताया कि गुरविंदर के डिपोर्ट की अचानक खबर से वे सदमे में हैं और शादी समारोह में खलल डाले बिना स्थिति को संभालने की कोशिश कर रहे हैं। परिवार के सदस्यों के अनुसार, गुरविंदर कुछ दिन पहले ही अमेरिका के लिए रवाना हुआ था। उसने तीन महीने वहां रहने के बाद ट्रैवल एजेंटों के एक नेटवर्क को 45 लाख रुपए का भुगतान किया था। पिता दारी सिंह ने अपने बेटे के विदेश में बसने के सपने को पूरा करने के लिए इस रकम का एक बड़ा हिस्सा ब्याज पर लिया था। गुरविंदर का भाई पहले से ही कनाडा में बसा हुआ है और वह भी विदेश जाने का इच्छुक था, जिसके चलते उसने कई ट्रैवल एजेंटों से संपर्क किया। परिवार को शनिवार को पता चला कि गुरविंदर को अवैध रूप से देश में प्रवेश करने के लिए अमेरिकी अधिकारियों ने हिरासत में लिया था।

    उन्हें यकीन नहीं है कि उसने अमेरिका पहुंचने के लिए कुख्यात ‘डंकी रूट’ का इस्तेमाल किया था या नहीं। उन्होंने ट्रैवल एजेंटों पर निराशा व्यक्त की है, जिन्होंने मोटी रकम ली, लेकिन सुरक्षित और कानूनी मार्ग सुनिश्चित करने में विफल रहे। उन्होंने उन एजेंटों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, जिन्होंने गुरविंदर की गैरकानूनी यात्रा में मदद की। अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरने पर अधिकारियों को दिए गए बयान के अनुसार, गुरविंदर ने बठिंडा, दिल्ली और दुबई में स्थित तीन अलग-अलग एजेंटों को 45 लाख रुपए का भुगतान किया था। उनकी यात्रा पिछले साल अक्टूबर में शुरू हुई थी, जब वे पहली बार गुयाना पहुंचे थे।

  • Punjab News: डिपोर्ट हुए पुलिस कर्मी के बेटे की गिरफ्तारी को लेकर अधिकारी का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: डिपोर्ट हुए पुलिस कर्मी के बेटे की गिरफ्तारी को लेकर अधिकारी का आया बयान, देखें वीडियो

    लुधियानाः अमेरिका से डिपोर्ट हुए गुरविंदर सिंह की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस अधिकारी का बयान सामने आया है। मामले की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी ने कहा कि आरोप गुरविंदर पर आर्म्स एक्ट के तहत 3 मामले दर्ज है। जिसमें एक मामले में आरोपी के खिलाफ वांट जारी किए गए थे। जिसमें लगातार बयान दर्ज किए जा रहे थे। आरोपी के खिलाफ 26 दिसंबर 2021 को आखिरी पर्चा दर्ज हुआ था। जिसके बाद आरोपी ने फर्जी पास्पोर्ट बनाकर विदेश के लिए रवाना हो गया था। इस दौरान फर्जी पास्टपोर्ट बनाने के मामले में थाना मेहरबान में अलग मामला ट्रैवल एजेंट के खिलाफ दर्ज किया गया है, जिसकी जांच की जा रही है। आरोपी के पिता दारी सिंह थाना जोधेवाल में सीनियर कांस्टेबल के पद पर तैनात है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अब उसका सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाने के लिए लाया गया है, जहां आरोपी का मेडकिल करवाने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

    बता दें कि गुरविंदर को देर रात जमालपुर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया था। गुरविंदर के चचेरे भाई की शादी का हवाला देकर परिवार ने मीडिया से बात करने से इनकार कर दिया था। रिश्तेदारों ने बताया कि गुरविंदर के डिपोर्ट की अचानक खबर से वे सदमे में हैं और शादी समारोह में खलल डाले बिना स्थिति को संभालने की कोशिश कर रहे हैं। परिवार के सदस्यों के अनुसार, गुरविंदर कुछ दिन पहले ही अमेरिका के लिए रवाना हुआ था।

    उसने तीन महीने वहां रहने के बाद ट्रैवल एजेंटों के एक नेटवर्क को 45 लाख रुपए का भुगतान किया था। पिता दारी सिंह ने अपने बेटे के विदेश में बसने के सपने को पूरा करने के लिए इस रकम का एक बड़ा हिस्सा ब्याज पर लिया था। गुरविंदर का भाई पहले से ही कनाडा में बसा हुआ है और वह भी विदेश जाने का इच्छुक था, जिसके चलते उसने कई ट्रैवल एजेंटों से संपर्क किया। परिवार को शनिवार को पता चला कि गुरविंदर को अवैध रूप से देश में प्रवेश करने के लिए अमेरिकी अधिकारियों ने हिरासत में लिया था।

    उन्हें यकीन नहीं है कि उसने अमेरिका पहुंचने के लिए कुख्यात ‘डंकी रूट’ का इस्तेमाल किया था या नहीं। उन्होंने ट्रैवल एजेंटों पर निराशा व्यक्त की है, जिन्होंने मोटी रकम ली, लेकिन सुरक्षित और कानूनी मार्ग सुनिश्चित करने में विफल रहे। उन्होंने उन एजेंटों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, जिन्होंने गुरविंदर की गैरकानूनी यात्रा में मदद की। अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरने पर अधिकारियों को दिए गए बयान के अनुसार, गुरविंदर ने बठिंडा, दिल्ली और दुबई में स्थित तीन अलग-अलग एजेंटों को 45 लाख रुपए का भुगतान किया था। उनकी यात्रा पिछले साल अक्टूबर में शुरू हुई थी, जब वे पहली बार गुयाना पहुंचे थे।

  • अनियंत्रित Bolero 30 फीट गहरी खाई में गिरी, 4 की मौत

    अनियंत्रित Bolero 30 फीट गहरी खाई में गिरी, 4 की मौत

    सीधीः महाकुंभ जा रही बोलेरो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हाे गई। दो ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। कुल 4 लोग घायल हुए हैं। सभी को संजय गांधी अस्पताल रीवा भेजा गया है। खाई 30 फीट से ज्यादा गहरी है, लेकिन पत्थर और पेड़ों की वजह से गाड़ी 12 फीट से ज्यादा नीचे नहीं जा पाई।

    हादसा रविवार-सोमवार की देर रात करीब 2 बजे मूड़ा पहाड़ पर हुआ। सभी लोग सिंगरौली के जयंत से प्रयागराज महाकुंभ जा रहे थे। जैतपुर गांव से दो गाड़ियों में 13 लोग प्रयागराज के लिए निकले थे। इनमें एक गाड़ी में आठ और दूसरी में पांच लोग सवार थे।

    स्थानीय ग्रामीणों को सुबह करीब 5 बजे हादसे की जानकारी मिली। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। अमीलिया थाना प्रभारी राजेश पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घायलों को पहले सीधी जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से सुबह करीब 8 बजे रीवा रेफर कर दिया गया। हालांकि पुलिस ने तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है।

  • रेलवे का बड़ा फैसलाः बंद हुई स्टेशन पर काउंटर प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री

    रेलवे का बड़ा फैसलाः बंद हुई स्टेशन पर काउंटर प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री

    नई दिल्ली : नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री बंद कर दी गई है। रेलवे स्टेशन प्रशासन की तरफ से कहा गया है कि स्टेशन पर काउंटर प्लेटफॉर्म टिकट जारी नहीं किए जाएंगे। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ के बाद बढ़ती भीड़ के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शाम 4 बजे से रात 11 बजे तक अगले एक सप्ताह के लिए प्लेटफार्म टिकट की बिक्री बंद करने का निर्णय लिया गया है। 26 फरवरी तक स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री नहीं की जाएगी। इससे पहले शनिवार को महाकुंभ जाने के लिए स्टेशन पर उमड़ी भीड़ की वजह से भगदड़ मच गई थी। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई थी।

    खबर है कि प्रयागराज में कुंभ मेले के लिए लोगों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। ऐसे में नई दिल्ली स्टेशन पर अब सिर्फ रिजर्व टिकट वालों को ही एंट्री दी जाएगी। रेलवे के अधिकारी ने बताया कि हमने अवरोधक लगाए हैं, गश्त बढ़ा दी है। ऐसी किसी भी घटना को रोकने के लिए त्वरित कार्रवाई दल तैनात कर दिए हैं। सीसीटीवी से भी निगरानी की जा रही है और नियंत्रण कक्ष भीड़ को नियंत्रित करने के लिए फुटेज पर लगातार नजर रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि यात्रियों के मार्गदर्शन और अफरा तफरी की स्थिति से बचने के लिए घोषणाएं की जा रही हैं।

    रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्टेशनों पर अतिरिक्त रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और वाणिज्यिक कर्मचारियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा महाकुंभ के श्रद्धालुओं की सुविधा और यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विभिन्न इंतजाम किए जा रहे हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए विभिन्न स्टेशनों पर ‘क्या मैं आपकी मदद कर सकता हूं’ बूथ लगाए गए हैं। साथ ही टिकट कलेक्टरों, हेड टिकट कलेक्टरों सहित आरपीएफ और वाणिज्यिक कर्मचारियों की अतिरिक्त तैनाती लगातार जरूरत के हिसाब से की जा रही है। जहां भी भीड़ बढ़ती है, वे इसे नियंत्रित करने के लिए हस्तक्षेप करते हैं।

     

  • Punjab News: धूं-धूं कर जली कार; मिनटों में बनी राख, देखें वीडियो

    Punjab News: धूं-धूं कर जली कार; मिनटों में बनी राख, देखें वीडियो

    बठिंडाः जोगर पार्क रोजगार्डन के पास एक कार को अचानक आग लग गई। जिसके बाद मिनटो में ही कार जलकर राख हो गई। कार को आग लगने की घटना से आसपास अफरा तफरी का माहौल बन गया। जिसके बाद लोगों ने तुरंत पुलिस और फायरब्रिगेड को सूचित किया।

    मौके पर पहुंची फायरब्रिगेड की टीम ने तुरंत आग को बुझाने की कोशिश की, लेकिन जब तक आग पर काबू पाया गया कार बुरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि कार में से अचानक धुंआ उठने लगा। जैसे ही कार चालक बाहर आया तो एक दम आग भड़क गई। जिसके बाद आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। किसी भी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, फिलहाल गाड़ी जलकर राख हो गई।

    नौजवान वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष ने बताया कि रविवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे सूचना मिली कि रोज गार्डन के पास एक कार में अचानक आग लग गई। सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंची, तो पता चला कि हर्षित चावला नामक एक व्यक्ति रविवार रात को एक शादी समागम में शामिल होने के बाद अपने घर वापस लौट रहा था।

    जब वह रोज गार्डन के पास पहुंचा, तो देखा कि उसकी कार से अचानक धुंआ निकलने लगा। जिसके बाद कार चालक हर्षित चावला ने अपनी कार एक साइड पर रोक दी और तुरंत नीचे उतर गया। जैसे वह कार से नीचे उतरा, तो कार में अचानक भयंकर आग लग गई। जिसके बाद चंद मिनटों में पूरी कार जलकर राख हो गई। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड व पुलिस टीम ने आग को बुझाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • नहर में गिरी स्कूल बस, कई बच्चे घायल

    नहर में गिरी स्कूल बस, कई बच्चे घायल

    कैथलः हरियाणा के कैथल के नौच गांव में सोमवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। स्कूली बच्चों को लेकर जा रही बस सतलुज यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर में गिर गई, जिससे बस में सवार आठ बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। बस चालक और महिला कंडक्टर भी इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही क्योड़क चौकी पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार, जब पिहोवा की गुरु नानक अकादमी की बस स्कूली बच्चों को लेकर गांव के डेरों से आ रही थी।

    सतलुज यमुना लिंक नहर की पटरी से गुजरते समय बस में कोई तकनीकी खराबी आ गई थी, दिक्कत आने से बस का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे नहर में जा गिरी। स्थानीय लोगों की मदद से सभी बच्चों और बस स्टाफ को बाहर निकाला गया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। बस में कुल 8 बच्चे सवार थे। सभी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बस चालक और महिला कंडक्टर की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab News: बाबा साहेब की प्रतिमा लगाने को लेकर हुआ विवाद, चले ईंट-पत्थर, देखें वीडियो

    Punjab News: बाबा साहेब की प्रतिमा लगाने को लेकर हुआ विवाद, चले ईंट-पत्थर, देखें वीडियो

    संगरूरः जिले में उस समय माहौल गरमा गया, जब बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा लगाने को लेकर दो पक्ष आमने सामने हो गए। दरअसल, थाना दिड़बा के अंतगर्त आते गांव बगरोल में यह विवाद हुआ। गांव वासियों का कहना है कि बाबा साहेब की प्रतिमा लगाने को लेकर गांव के कुछ शरारती अनंसरों द्वारा प्रतिमा को रोकने की कोशिश की गई। इस दौरान उनके द्वारा ईंट-पत्थर बरसाए गए। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस स्थिति को संभाला और दोनों पक्षोें का शांत करवाया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
  • Punjab News: दिन दिहाड़े चोरों ने घर को बनाया निशाना, लाखों के गहने और नकदी लेकर फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: दिन दिहाड़े चोरों ने घर को बनाया निशाना, लाखों के गहने और नकदी लेकर फरार, देखें वीडियो

    अमृतसरः साई मंदिर के पास सेल-परचेस का काम करने वाले एक व्यपारी के घर को चोरों ने निशाना बनाया। चोर दिन दिहाड़े घर से लाखों के गहने और नकदी लेकर फरार हो गए। इस संबंधी पीड़ित मेजर सिंह और उसके रिश्तेदारों ने बताया कि सुबह पारिवारिक फंक्शन में शामिल होने के लिए अमृतसर गए थे। शाम को जब घर वापस पहुंचे तो देखा कि घर का दरवाजा खुला पड़ा था। जब अंदर जाकर कमरों की जांच की तो अलमारी के ताले टूटे पड़े थे।

    जिसमें से 30 तोले के करीब सोना के गहने और 70 हजार रुपए की नकदी गायब थी। जिसके बाद उन्होंने पुलिस प्रशासन को सूचित किया। पुलिस प्रशासन से मांग करते कहा कि चोरों की तालश करके जल्द पकड़ा जाए और उनके नुक्सान की भरपाई की जाए। थाना अजनाला के एसएचओ सतपाल सिंह ने बताया कि उन्होंने मौके पर पहुंच स्थिति का जायजा ले लिया गया है। आरोपियों की तालाश की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

  • Punjab News: America से डिपोेर्ट हुए युवक के पिता ने Jalandhar के Travel Agent पर लगाए आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: America से डिपोेर्ट हुए युवक के पिता ने Jalandhar के Travel Agent पर लगाए आरोप, देखें वीडियो

    फगवाडाः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सख्त कार्रवाई करते गलत तरीके से बॉर्डर के जरिए देश में आए 119 भारतीयों को डिपोर्ट किया है। शनिवार देर रात 119 यात्री अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंचा। जहां कैबिनेट मंत्री कुलदीप धालीवाल ने पंजाब के 67 यात्रियों से मुलाकात करके नौकरी देने का आशीर्वाद दिया। डिपोर्ट यात्रियों में से फगवाड़ा के गांव कृपालपुर का रहने वाला अंकुश कैले भी शामिल था। मिली जानकारी के अनुसार 35 लाख रुपए खर्च करके अमेरिका गया था।

    अंकुश के पिता हंसराज ने भावुक होते बताया कि और उन्होंने कर्ज उठाकर जालंधर के एजेंट के जरिए बेटे को अमेरिका भेजा था। एजेंट ने बेटे को हॉलैंड के जरिए डंकी लगाकर अमेरिका भेज दिया, जहां बॉर्डर पर ही पुलिस ने बेटे को काबू कर लिया। थाना सतनामपुरा की पुलिस आज सुबह ही बेटे को घर लेकर आए थी। परिवार ने एजेंट के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए प्रशासन से मांग की है।

  • Jalandhar News: Cake House के पास फुटपाथ पर पलटी गाड़ी

    Jalandhar News: Cake House के पास फुटपाथ पर पलटी गाड़ी

    जालंधर, ENS: केक हाउस के पास तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला, जहां अर्बन एस्टेट के पास तेज रफ़्तार कार फुटपाथ से टकराकर पलट गई। हादसे में गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। लेकिन हादसा इतना भयानक था कि मौके पर मौजूद लोगों सहम गए।

    घटना के दौरान लोगों की भीड़ जमा हो गई और कार में सवार लोगों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला। कार सवार चालकों को मामूली चोटें लगी हैं। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना थाना डिवीजन नं. 6 की पुलिस को दे दी गई। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी सा लोगों की मदद से सीधा करवाकर सड़क से हटावाया और मामले की जांच शुरू कर दी।