Blog

  • Punjab News: बदले गए Vigilance Bureau Varinder Kumar, इन्हें मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

    Punjab News: बदले गए Vigilance Bureau Varinder Kumar, इन्हें मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार ने विजिलेंस चीफ वरिंदर कुमार को हटा दिया है। जारी निर्देशों के मुताबिक वरिंदर कुमार की जगह आईपीएस, एडीजीपी, प्रोविजनिंग जी नागेश्वर राव को विजिलेंस का मुख्य निदेशक नियुक्त किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, 2 दिन पहले पंजाब सरकार ने सभी विभागों के प्रमुखों डीसीज़, एसएसपीज साथ एक अहम बैठक की थी। इस बैठक के दौरान अनेक चर्चाएं हुईं जिसके बाद अब विजिलेंस के नए ब्यूरो चीफ की नियुक्ति की खबर सामने आई है।

     

  • गगरेट: रेलवे लाइन रायपुर में चोरी करने आए गाड़ी छोड़ भागे 

    गगरेट: रेलवे लाइन रायपुर में चोरी करने आए गाड़ी छोड़ भागे 

    ऊना/ सुशील पंडित : बीती रात रेलवे लाइन रायपुर स्थित चोरी करने पहुंचे लोग गार्ड की सतर्कता से मौके पर गाड़ी छोड़ भाग गए जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एच एमएम रचना जेवी कंपनी के मैनेजर गुरदेव सिंह निवासी नंगल जरियाला ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि इनकी कंपनी का रेलवे लाइन का काम दौलतपुर चौक से आगे चला हुआ है।  15 फरवरी 25 को उनके सुरक्षा गार्ड अभिषेक राणा, प्रशांत, जतिन्द्र यादव ने देखा कि कुछ लोग रेलवे लाइन रायपुर के पास गाड़ी संख्या (एचपी -24 डी-8982) में सरिया, शटरिंग प्लेटे और 02 वेल्डिग मशीन लोड कर रहे थे।
    जब सुरक्षा गार्डों ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की तो उन्होंने पत्थर मारने शुरू कर दिए और गाड़ी वही पर छोड़ कर भाग गए। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर चन्द्रमोहन पुत्र राजेन्द्र कुमार निवासी गांव गरां डाकघर स्वाहन तह. नैनादेवी जिला बिलासपुर  व अन्य के खिलाफ वीएनएस की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत थाना गगरेट में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
  • Punjab News: बेटे का कत्ल करने के मामले में पिता गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: बेटे का कत्ल करने के मामले में पिता गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले के घटना संगत मंडी के चक रुलदू सिंह वाला गांव में पिता ने इकलौते बेटे की गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था। वहीं इस मामले में आज पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, घरेलू विवाद के चलते सुखविंदर सिंह ने 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक से अपने 35 वर्षीय अर्शदीप सिंह को गोली मार दी थी। सीने में गोली लगने से बेटे की मौत हो गई थी। वहीं पुलिस चौकी पथराला ने मृतक की पत्नी के बयानों पर पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

    मीडिया को जानकारी देते हुए डीएसपी हीना गुप्ता ने बताया है कि गोली लगने से घायल युवक को अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया जा रहा था तो रास्ते में ही उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में आज पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। संगत थाना प्रमुख परम पारस सिंह चहल के अनुसार, गंभीर हालत में जब अर्शदीप को बठिंडा ले जाया जा रहा था, तब रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक खेतीबाड़ी का काम करता था और अपने परिवार का एकमात्र सहारा था। उसके पीछे दो छोटी बेटियां, मां और दादी का परिवार छूट गया।

  • Punjab News: इस इलाके में 2 पक्षों में हुई झड़प, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में 2 पक्षों में हुई झड़प, देखें वीडियो

    शरारती अनसरों द्वारा गाड़ी पर VIP लाइट लगाकर की जा रही हुल्लड़बाजी

    लुधियानाः ग्यासपुरा इलाके के पास मुस्लिम कालोनी में आज लोगों द्वारा भारी विरोध किया गया। दरअसल, गली नंबर 1 में कुछ शरारती अनंसरों द्वारा लगातार 15 दिनों से गाड़ी पर पुलिस की लाल नीली बत्ती लगाकर हूटर बजाए जा रहे थे। वहीं शरारती अनंसरों द्वारा सनरुफ से निकलकर हुल्लड़बाजी की जाती थी। इस मामले को लेकर इलाका निवासियों द्वारा कई बार समझाया गया। जिसके बाद देर रात जब उनको रोककर शरारती अनंसरों से बात की गई तो उन्होंने झगड़ना शुरू कर दिया गया। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर हाथापाई हुई। मामले की जानकारी देते हुए इलाका निवासियों ने कहा कि देर रात 11 बजे इलाके में हूटर बजाकर शरारती अनंसरों हुल्लड़बाजी करने को लेकर पुलिस को शिकायत दे दी गई है। वहीं पुलिस ने शरारत अनंसरों की गाड़ी जब्त करने की अपील की गई है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए मौलवी ने कहाकि शरारती अनंसरों द्वारा माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि पिछले 15 दिनों से शरारती अनंसरों द्वारा माहौल खराब किया जा रहा है। जिसमें अनूप, प्रभ सहित अन्य युवक शामिल है जोकि इलाके की पिछली गली में रहते है। वहीं दूसरी ओर व्यक्ति ने कहा कि 3 युवकों द्वारा कुछ दिनों से इलाका निवासियों को परेशान किया जा रहा है। बीते दिन नमाज के दौरान युवकों द्वारा हुल्लड़बाजी की गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद थाना मोती नगर की पुलिस को मामले की शिकायत दोनों पक्षों द्वारा शिकायत दे दी गई है।
  • Punjab News: SGPC प्रधान के इस्तीफे के ऐलान के बाद जत्थेदार हरप्रीत सिंह का आया बयान

    Punjab News: SGPC प्रधान के इस्तीफे के ऐलान के बाद जत्थेदार हरप्रीत सिंह का आया बयान

    मोहालीः शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी ने इस्तीफा देने का एलान किया है। पिछले दिनों सिंह साहिबान ज्ञानी रघबीर सिंह की ओर से सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट के बाद यह फैसला लिया गया है। वहीं दूसरी ओर हरजिंदर धामी के इस्तीफे को लेकर जत्थेदार हरप्रीत सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है। एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी के इस्तीफे पर ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने सोशल मीडिया पर कहा कि हरजिंदर सिंह धामी का इस्तीफा दुखद है।

    शिरोमणि अकाली दल में पंथ परंपराओं और शिष्टाचार के ज्ञान के बिना, 5 या 7 नेता अपनी व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति के दौरान एक व्यक्ति की राजनीति को जीवित रखने के लिए पंथिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है। पंथक सोच के प्रतिपादकों को अपमानित कर बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है या फिर इस तरह दबाव बनाया जाता है कि व्यक्ति खुद ही किनारा करने को मजबूर हो जाए। हे अकाल पुरुख! अपने गुरु पंथ संस्थानों पर प्रेमपूर्ण हाथ रखें।

  • Punjab News: कत्ल कांड की गुत्थी सुलझी, पति निकला साजिशकर्ता, देखें वीडियो

    Punjab News: कत्ल कांड की गुत्थी सुलझी, पति निकला साजिशकर्ता, देखें वीडियो

    लुधियानाः पुलिस ने महिला के कत्ल मामले को सुलझाते हुए महिला के पति समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी की गिरफ्तार बाकी है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल ने बताया कि पति अलोक मित्तल ही इस कत्ल का साजिशकर्ता था। आरोपी की प्रेमिका को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि 2.50 लाख रुपए में आरोपी पति ने पत्नी की सुपारी दी थी। 50 हजार पहले दिए थे और बाकी के 2 लाख रुपए अभी देने थे।

    पूरे मामले में जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है उन्होंने कहा कि पहले भी पत्नी को मारने की प्लैनिंग की गई थी। सीपी कुलदीप चहल ने बताया कि महिला के साथ प्रेम संबंध के चलते उसने यह कत्ल करवाया है। पत्नी को उसके प्रेम संबंधों की जानकारी मिल गई थी। जिसके बाद उसे मौत के घाट उतारने की प्लानिंग बनाई गई। जिस कार में आरोपी आए थे पुलिस ने वह कार भी बरामद कर ली है। पूरी वारदात में पति ही मास्टरमाइंड है।

  • Jalandhar News: ADC का आया बयान, जानें कितने Travel Agents के पास हैं लाइसेंस, देखें वीडियो

    Jalandhar News: ADC का आया बयान, जानें कितने Travel Agents के पास हैं लाइसेंस, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: अमेरिका से 3 विमानों में भारतीय यात्री डिपोर्ट होकर अमृतसर पहुंचे। वहीं भारी संख्या में अमेरिका से डिपोर्ट हो रहे भारतीय यात्रियों को लेकर मामला गरमा गया है। हालांकि डीजीपी गौरव यादव द्वारा ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ सख्ती से एक्शन लेने को लेकर एक एसआईटी गठित कर दी गई है। वहीं दूसरी ओर जालंधर में डिपोर्ट होकर आए यात्रियों में से अब तक किसी भी परिवार ने ट्रैवल एजेंट का नाम नहीं लिया है, जबकि पंजाब के अलग जिलों में डंकी लगाकर अमेरिका भेजे गए ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ प्रशासन द्वारा सख्ती से एक्शन लिया गया है।

    महानगर में भारी संख्या में खुले ट्रैवल एजेंटों के दफ्तरों को लेकर एडीसी अमित महाजन का बयान सामने आया है। उन्होंने इस बात का खुलासा करते हुए कहा कि जालंधर में 1500 ट्रैवल एजेंटों के पास लाइसेंस है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कुछ ट्रैवल एजेंटों के लाइसेंस रद्द भी किए गए। प्रशासन द्वारा लगातार ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। एडीसी ने कहा कि अमेरिका से डिपोर्ट होकर लौट रहे जालंधर के यात्रियों में से अभी तक उनके पास किसी ट्रैवल एजेंट के खिलाफ शिकायत नहीं आई है, अगर उनके पास शिकायत आती है तो उक्त ट्रैवल एजेंट के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।

    उन्होंने कहा कि रोजाना लाइसेंस जारी होते रहते है, जिनमें कुछ रद्द भी किए जा रहे है। एडीसी ने कहा कि सरकार द्वारा बनाई गई टीम के तहत पुलिस के सहयोग से ट्रैवल एजेंटों के दफ्तरों की जांच की जा रही है, वहीं डंकी रूट के जरिए भेजने के मामले में एडीसी ने कहा कि लाइसेंस धारी ट्रैवल एजेंटों को लेकर हिदायतें जारी की गई है, जिसके लिए प्रशासन द्वारा उनकी वैबसाइड पर लाइसेंसधारी ट्रैवल एजेटों के नाम और लिस्ट जारी की गई है। इस दौरान लोगों से भी अपील की गई कि वह सोशल मीडिया पर विज्ञापन देखने से पहले सरकारी वैबसाइड पर लाइसेंसधारी ट्रैवल एजेंट की जानकारी लें और उसके बाद ही वह विचार विमर्श करें।

    दूसरी ओर ट्रैवल एजेंटों को लाइसेंस जारी होने को लेकर पुलिस वेरिफिकेशन की जानकारी देते हुए एसपी सुखविंदर सिंह ने कहा कि सबसे पहले ट्रैवल एजेंट डीसी दफ्तर में लाइसेंस अप्लाई करते है, जिसके बाद वेरिफिकेशन के लिए डीसी दफ्तर से मार्क होकर दस्तावेज आते है। इस दौरान वह संबंधित थाने की पुलिस को ट्रैवल एजेंट की जांच के लिए पत्र भेजते है। जहां वेरिफिकेन में सरकारी हिदायतों के मुताबिक इमारत सहित अन्य दस्तावेंजों की जांच की जाती है। वहीं जिन ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ मामला दर्ज होता है उनकी जांच को लेकर एसपी ने कहा कि संबंधित थाने में इस मामले की जांच की जाती है। दूसरी ओर ट्रैवल एजेंटों के लाइसेंस रद्द के मामले को लेकर एसपी ने कहा कि वह डीसी दफ्तर का मामला है और वहीं पर उनकी जांच की जाती है।

  • Punjab News: Cycle Parts बनाने वाली Factory में लगी भीषण आग, 2 मजदूर जिंदा जले, देखें वीडियो

    Punjab News: Cycle Parts बनाने वाली Factory में लगी भीषण आग, 2 मजदूर जिंदा जले, देखें वीडियो

    लुधियानाः गिल रोड कलसिया वाली गली में एक साइकिल पार्ट बनाने वाली फैक्टरी में आग लग गई। जिसमें 2 मजदूर जिंद जल गए। आग सुबह 10ः30 बजे के करीब लगी। जिस समय आग लगी थी तब मजदूर अंदर काम कर रहे थे। मौके पर एक मजदूर को बचा लिया गया, 2 अंदर ही फंग गए। जिससे वह जिंद जलकर मर गए। सूचना मिलते ही पुलिस और फायरब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

    एसएचओ ने बताया कि सुबह आग लगने की सूचना मिली थी। 2 मजदूर आग में जल गए है। जिनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक मजदूर जख्मी हुआ है। जिसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। आग के कारणों की जांच की जा रही है।

    घटना की सूचना मिलते ही पहुंचे एमएलए कुलवंत सिद्धू भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि बहुत ही दुखद घटना है। वह परिवार के साथ है। सरकार की ओर से उनकी मदद की जाएगी। फैक्टरी की जांच की जा रही है। जिसके बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पता चला है कि एक नाबालिग भी फैक्टरी में काम करता था। जिसकी जांच के लिए आदेश दे दिए गए है। रिहायशी इलाकों में चल रही ऐसी अन्य फैक्टरियों की भी जांच की जाएगी।

  • Vivo V50 भारत में लॉन्च, क्या है इसकी खासियत जानें

    Vivo V50 भारत में लॉन्च, क्या है इसकी खासियत जानें

    टेकः Vivo का V50 भारत में लॉन्च हो गया है। V50 स्मार्टफोन पिछले साल लॉन्च Vivo V40 का अपग्रेडेड मॉडल है। नए फोन में कई जरूरी फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही एआई फीचर्स का सपोर्ट दिया गया है। फोन की टक्कर पॉपुलर स्मार्टफोन OnePlus 12R, iQOO Neo 9 Pro से होगी। फोन ग्लास बैक पैनल में आएगा। साथ ही इसकी बॉडी Vivo V40 के मुकाबले में पतली होगी। फोन की थिकनेस 7.39mm होगी, जबकि वजन 199 ग्राम है।

    Vivo V50 को तीन स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके बेस 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपए है, जबकि 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 36,999 रुपये में आएगा। वही 12 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 40,999 रुपये है। फोन रोज रेड, टाइटेनियम ग्रे और स्टेयरी नाइट कलर ऑप्शन में आएगा।

    V50 के स्पेसिफिकेशन
    फोन 6.7 इंच क्वाड कर्व्ड फुलएचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले में आता है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट दिया गया है। फोन में 4,500 nits की पीक ब्राइटनेस मिलती है। साथ ही फोन HDR मोड सपोर्ट के साथ आता है।

    प्रोसेसर सपोर्ट के तौर पर फोन में Snapdragon 7 Gen 3 मिलता है। फोन में एआई फीचर्स के तौर पर सर्कल टू सर्च, AI ट्रांसक्रिप्ट, AI लाइव कॉल ट्रांसलेशन जैसे AI फीचर्स दिये गए हैं। फोन के रियर में ड्यूल कैमरा सेंसर दिया गया है। इसका मेन कैमरा 50MP का है। इसके अलावा एक अन्य 50MP अल्ट्रा वाइड कैमरा सेंसर दिया गया है। फोन के फ्रंट में 50MP सेंसर दिया गया है। फोन के सभी 3 कैमरे 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सुविधा के साथ आते हैं।

    पावर बैकअप की बात करें तो फोन में 6000mAh दी गई है। साथ ही 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। फोन एंड्रॉइड 15 बेस्ड FunTouchOS 15 पर काम करेगा। साथ ही फोन में IP68+ IP69 वाटर और डस्ट प्रोटेक्शन रेटिंग दी गई है।

  • Jalandhar News: विवादों में आया Northern Immigration Office, लोगों ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Jalandhar News: विवादों में आया Northern Immigration Office, लोगों ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: अमेरिका से भारी संख्या में डिपोर्ट हो रहे भारतीयों यात्रियों को लेकर ट्रैवल एजेंट लगातार विवादों में घिर रहे है। वहीं अब Northern Immigration दफ्तर के बाहर हंगामा होने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार लक्ष्मीपुरा के व्यक्ति ने इमिग्रेशन दफ्तर के संचालकों पर गंभीर आरोप लगाए है। पीड़ित करण ने कहा कि वह मार्च और अप्रैल में वह इमिग्रेशन दफ्तर में पहुंचा, जहां 10 लाख रुपए नगद अदा किए थे, जोकि लैटर में भी इमिग्रेशन द्वारा लिखा हुआ है। मामले की जानकारी देते हुए करण रत्री ने कहा कि उसने यूके के लिए फाइल इस दफ्तर से लगवाई थी। जिसमें दफ्तर के कर्मियों द्वारा 24 से 25 लाख रुपए काम करवाने का आश्वासन दिया गया था, जिसमें 5 साल का वर्क परमिट था।

    करण ने आरोप लगाए कि इमिग्रेशन द्वारा एक लैटर दी गई, जो काट कर दी थी। इस दौरान कहा गया कि यह लीक ना हो जाए इसलिए काटकर दी है। आरोप है कि जब कोस लैटर की जांच की गई तो पता चला कि यूके में इस नाम की कोई कंपनी ही नहीं है। करण ने कहा कि इमिग्रेशन का विज्ञापन देखकर संचालक लवप्रीत से मिले थे। लवप्रीत ने एक महीने में काम होने का आश्वासन दिया गया। पीड़ित ने कहा कि हमें एबेंसी बुला गया जहां लेट होने पर साढ़े 12 हजार का जुर्माना अदा करना पड़ा। लेकिन दस्तावेज सारे इमिग्रेशन द्वारा अपने पास रख लिए गए। जिसके बाद वह इमिग्रेशन दफ्तर पहुंचा तो उसे कहा कि अभी वीजा नहीं लगा।

    क्योंकि फाइल में कोई मिस्टेक आई है, जिसके चलते फाइल वापिस मंगवा ली गई है और एडवोकेट के जरिए पील लगाई गई। पील आने के बाद ही वीजा लगेगा। करण ने आरोप लगाए है कि इमिग्रेशन दफ्तर के संचालक ने पील में लेट होने की वजह में यह लिखा कि उनका क्लाइंट बीमार हो गया है जिसके चलते वीजा वापिस मंगवाया गया, जबकि करण के अनुसार उसे कुछ नहीं हुआ था। इस मामले के बाद उसकी वीजा रिफ्यूज हो गया। अब इमिग्रेशन द्वारा कहा जा रहा है कि उन्होंने जिस व्यक्ति के द्वारा वीजा लगवाया था उसकी मौत हो गई। करण के अनुसार जब उसने इमिग्रेशन संचालक लवप्रीत से कहा कि उसने पैसे आपको दिए थे तो कहा गया कि वह धीरे-धीरे करके पैसे लौटाएंगे, क्योंकि उक्त व्यक्ति ने कई लोगों के पैसे देने थे।

    पीड़ित का कहना है कि लवप्रीत संगरसोल का रहने वाला है और वह वहां का सरपंच है। करण के अनुसार अब उसने इमिग्रेशन दफ्तर के संचालक से 8.26 लाख रुपए लेने है, जिसको लेकर वह लगातार दफ्तर के चक्कर काट रहा है। करण ने कहा कि जब उसे दफ्तर खुलने का पता चला तो वह दफ्तर पहुंचा तो लवप्रीत दफ्तर बंद करके यहां से जा चुका था। करण ने कहा कि जब उसने लवप्रीत से बात की तो उन्होंने कहा कि वह शादी में आए हुए है, जिसके बाद उल्टा उस पर इमिग्रेशन संचालक द्वारा मानहानी का पर्चा दर्ज करवा दिया गया। करण ने आरोप लगाए है कि इमिग्रेशन द्वारा कहा जा रहा है कि उसने पैसे लेने है। पीड़ित ने भी इस मामले को लेकर डीएसपी को शिकायत दी, जिसके बाद एसीपी बलजिंदर सिंह ने दोनों पार्टियों को मौके पर बुलाया, जहां पर एजेंट ने पैसे देने से मना कर दिया। पीड़ित ने आज बंद पड़े इमिग्रेशन दफ्तर के बाहर प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।