Blog

  • Band की धुन पर नाच रहे थे बाराती; दोस्त ने चलाई गोली बच्चे के सिर के हुई आर-पार, देखें वीडियो

    Band की धुन पर नाच रहे थे बाराती; दोस्त ने चलाई गोली बच्चे के सिर के हुई आर-पार, देखें वीडियो

    नोएडाः बारात में सभी लोग बैंड की धुन पर नाच रहे थे, अचानक एक गोली चलने की आवाज आई। जिसके बाद खुशियों का माहौल मातम में बदल गया और आसपास अफरा-तफरी मच गई। जानकारी अनुसार घुड़चढ़ी की रस्म के दौरान दूल्हे का दोस्त बग्घी पर खड़े होकर फायरिंग कर रहा था। वहीं एक बच्चा छज्जे पर बारात को देख रहा था जो उसके सिर में आकर लग गई। बच्चा फर्श पर गिर पड़ा। घरवाले उसे अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पूरी घटना सेक्टर-41 में रविवार रात करीब साढ़े 10 बजे हुई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही दूल्हा को बारात से सीधे मंडप में न पहुंचकर पुलिस थाने ले गई। पुलिस ने उसे कई घंटे थाने में बैठाकर रखा। बाद में जब दूल्हे के पिता थाने पहुंचे तब जाकर उन्होंने बेटे को छुड़वाया। जिसके बाद पुलिस ने दूल्हे के पिता ओर मामा को हिरासत में ले लिया है DCP रामबदन सिंह ने बताया कि नोएडा के सेक्टर-49 में बलबीर सिंह के यहां गुरुग्राम से बारात आई थी। अगाहपुर में बारात रोकी गई थी। बग्घी में दूल्हा अपने दोस्तों के साथ बैठा था। बैंड बाजा की धुन पर बाराती नाच रहे थे। पास के मकान में रहने वाले विकास के परिवार के लोग बारात का वीडियो बना रहे थे। अंश भी वहीं छज्जे पर खड़ा था। इसी दौरान दूल्हे के दोस्त हैप्पी ने लाइसेंसी रिवॉल्वर निकाली और हवा में गोली चला दी। गोली सीधे अंश के सिर पर लगी। DCP ने कहा कि जब मौके पर पुलिस पहुंची तो आरोपी वहां से फरार हो चुका था। वह दूल्हे के गांव का ही रहने वाला है। उसकी गिरफ्तारी के लिए 3 टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
  • Thar चालकों की गुंडागर्दीः बाइक सवार कपल से छेड़छाड़ के बाद की मारपीट, वीडियो वायरल

    Thar चालकों की गुंडागर्दीः बाइक सवार कपल से छेड़छाड़ के बाद की मारपीट, वीडियो वायरल

    मानसरोवरः जयपुर के मानसरोवर थाने के अंतगर्त आते इलाके में थार चालकों की गुंडागर्दी देखने को मिली। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। दरअसल, बाइक सवार कपल का आरोप है कि थार चालक काफी देर से उन्हें परेशान कर रहे थे, जिसके बाद उन्होंने कपल के साथ छेड़छाड़ करते हुए उनकी बाइक के आगे अपनी थार लगा दी। आरोप है कि देर रात धनवंतरी अस्पताल के बाहर थार सवार बदमाशों ने कपल के साथ अभद्रता की। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बदमाशों ने पहले युवती पर फब्तियां कसीं और फिर उनकी बाइक के आगे अपनी गाड़ी रोक दी। जब युवक ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की। इस दौरान युवती के साथ भी छेड़छाड़ और बदसलूकी की गई। घटना के दौरान युवती ने भी हिम्मत दिखाते हुए बदमाशों का विरोध किया। मौके पर भीड़ इकट्ठी होते देख आरोपी अपनी थार में बैठकर फरार हो गए। घटना का वीडियो मौके पर मौजूद पुष्पेंद्र गुर्जर ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर बदमाशों की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश है और आरोपी युवकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।
  • Punjab News: 4 बच्चों की मां ने उठाया खौफनाक कदम

    Punjab News: 4 बच्चों की मां ने उठाया खौफनाक कदम

    मोगाः जिले के गांव मानूके में महिला की संदिग्ध परिस्थितियो में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार महिला ने कीटनाशक वस्तु पीकर जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतिका की पहचान 37 वर्षीय जसवीर कौर के रूप में हुई है। घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई है।

    वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी देते हुए थाना निहाल सिंह वाला के एएसआई रघुवीर सिंह ने कहा कि पूछताछ में पता चला कि 4 बच्चों की मां मृतका जसवीर कौर पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में चल रही थी और पति बेअंत सिंह नशे का आदी था। जिसके चलते वह कोई काम-धंधा नहीं करता था।

    घर में लगातार आर्थिक तंगी से परेशान होकर उसने जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने कहा कि घटनास्थल पर जांच के दौरान पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला और न ही ऐसा कोई सबूत मिला है, जिससे ये कहा जा सके कि उसने आत्महत्या नहीं बल्कि उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने मृतका के पति बेअंत सिंह के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

     

  • Live Concert में Arijit Singh का दर्शकों ने किया Hooting से स्वागत, देखें वीडियो

    Live Concert में Arijit Singh का दर्शकों ने किया Hooting से स्वागत, देखें वीडियो

    Arijit Singh ने लोगों के पसंदीदा गीत गाकर लोगों झूमने पर किया मजबूर

    पंचकूलाः सेक्टर-5 के शालीमार ग्राउंड में जैसे ही Bollywood Singer Arijit Singh स्टेज पर पहुंचे तो लोगों के शोर और हूटिंग से अरिजीत सिंह का स्वागत हुआ। अरिजीत सिंह ने एक के बाद एक गीत गाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। अरिजीत सिंह ने दर्शकों की पसंद का ध्यान रखते गीत गाए। जैसे कि केसरिया तेरा इश्क है। पिया, बेखयाली पे तेरा ख्याल आये, इक तुम ही हो काफी दर्शकों की पसंदीदा गीत गाए। दोपहर 2 बजे से ही अंदर जाने के लिए लोगों की लाइने लग गई थी। भीड़ इतनी बढ़ गई कि पुलिस को भीड़ काबू करने में पसीने छूट गए। कान्सर्ट के दौरान किसी भी तरह की कोई चोरी या छीना झपटी न हो इसको लेकर पंचकूला पुलिस सतर्क रही। चंडीगढ़ में 3 कॉन्सर्ट के दौरान 500 से ऊपर लोगों के फोन और पर्स चोरी हो चुके है। एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज, डीसीपी क्राइम मुकेश मल्होत्रा से लेकर डीसीपी हिमाद्रि कौशिक से लेकर पंचकूला पुलिस कमिश्नर राकेश कुमार आर्य खुद पूरे शो में माजूद रहे। पंचकूला पुलिस के सभी एसीपी से लेकर ट्रैफिक एसएचओ अरुण बिश्नोई सेक्टर-5 के चारों तरफ गश्त करते रहे। हाईकोर्ट से लेकर पंचकूला कोर्ट के जज, पुलिस प्रशासन में डीजी और आईजी हरियाणा भी अपने परिवार के साथ शो में पहुंचे। डीसीपी से लेकर पुलिस कमिश्नर ने भी परिवार सहित शो को एन्जॉय किया।
  • अमेरिका से डिपोर्ट हुआ एक और युवक गिरफ्तार

    अमेरिका से डिपोर्ट हुआ एक और युवक गिरफ्तार

    कुरुक्षेत्रः हरियाणा पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक अमेरिका से डिपोर्ट होकर भारत भेजे गए दूसरे समूह का हिस्सा था। आरोपी की पहचान साहिल वर्मा निवासी पेहवा, कुरुक्षेत्र के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी 2022 में लड़की से छेड़छाड़ के मामले में शामिल था और पुलिस से बचने के लिए अमेरिका भाग गया था। अब जब अमेरिका से डिपोर्ट होकर दूसरा जत्था अमृतसर पहुंचा तो थाना शहर पेहवा पुलिस टीम ने साहिल वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि यह गंभीर मामला है और साहिल गिरफ्तारी से बचने के लिए विदेश चला गया था। यहां भी उसने एजेंट्स का सहारा लिया और डंकी रूट के जरिए अमेरिका पहुंचा था। उसके भारत लौटते ही पुराने मामले में उसे अरेस्‍ट कर लिया गया है।

    पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने बताया कि वर्ष 2022 में पेहवा की एक नाबालिग लड़की ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि साहिल वर्मा ने उसका रास्ता रोककर छेड़खानी की और जान से मारने की धमकी दी थी। इस शिकायत पर थाना शहर पेहवा में मामला दर्ज किया गया था। मामला दर्ज होने के बाद साहिल वर्मा गिरफ्तारी से बचने के लिए 4 से 5 दिन बाद एजेंट के माध्यम से अमेरिका चला गया था। उसने विदेश जाने के लिए एजेंट को 38 लाख रुपये दिए थे। साहिल वर्मा पहले इटली में करीब 2 साल रहा और फिर एजेंट के माध्यम से डंकी के रास्ते से अमेरिका पहुंचा। अमेरिका पहुंचने पर वहां की पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

    थाना प्रभारी जान पाल सिंह ने बताया कि अमृतसर हवाई अड्डे पर सैन्य विमान से अमेरिका से डिपोर्ट किए गए भारतीयों को लाया गया। यात्रियों की सुरक्षा और देखभाल सबसे बड़ी प्राथमिकता है। यहां अमृतसर हवाई अड्डे पर पहले से मौजूद थाना शहर पेहवा प्रभारी उप निरीक्षक जान पाल की देखरेख में महिला एएसआई रेणु और उप निरीक्षक शमशेर सिंह की टीम ने साहिल वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया।

     

     

     

  • Punjab News: SGPC प्रधान हरजिंदर धामी ने दिया इस्तीफा, देखें वीडियो

    Punjab News: SGPC प्रधान हरजिंदर धामी ने दिया इस्तीफा, देखें वीडियो

    अमृतसरः शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी ने इस्तीफा देने का एलान किया है। पिछले दिनी सिंह साहिबान ज्ञानी रघबीर सिंह की ओर से डाली पोस्ट के बाद यह फैसला लिया गया है। अंतरिम कमेटी की मीटिंग में सिंह साहिबान ज्ञानी हरप्रीत सिंह को मुक्त करने के बाद यह मामला काफी चर्चा में आया था। जिसके बाद आज इस्तीफे का एलान किया गया है।

    आज प्रेस वार्ता के दौरान एडवोकेट धामी ने कहा कि हाल ही में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की अंतरिम कमेटी की बैठक के दौरान जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह के इस्तीफे को लेकर श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने फेसबुक पर एक पोस्ट कर इस कार्रवाई को निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण बताया था। इसके बाद मैंने नैतिक तौर पर शिरोमणि कमेटी के अध्यक्ष पद से अंतरिम कमेटी को इस्तीफा दे दिया है।’

    इसके साथ ही एडवोकेट धामी ने यह भी घोषणा की कि उन्हें जत्थेदार अकाल तख्त साहिब द्वारा अकाली दल की सदस्यता की भर्ती के संबंध में जो 7 सदस्यीय समिति का उन्हें प्रमुख बनाया गया है, वे उससे भी जत्थेदार साहब को भी इस्तीफा भेज रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने पत्रकारों के किसी भी सवाल का जवाब देने से इनकार कर दिया।

  • एक Suitcase लेकर ससुराल पहुंची PhD पास दुल्हन, 1 रुपए में रचाई शादी

    एक Suitcase लेकर ससुराल पहुंची PhD पास दुल्हन, 1 रुपए में रचाई शादी

    हरियाणाः जिले में एक अगल तरह की शादी देखने को मिली, जिसमें सिर्फ 1 रुपए ही खर्च किया गया और दूल्हन भी एक सूटकेस लेकर अपने ससुराल घर पहुंची। हालांकि जब रिश्ता तय हुआ तो दुल्हन के किसान पिता ने कहा कि यह जोड़ी नहीं मिल रही। उनके पास दहेज देने के लिए पैसे नहीं हैं। इस पर दूल्हे के रिटायर्ड अधिकारी पिता ने कहा कि उन्हें कुछ नहीं चाहिए। जिसके बाद दोनों की रजामंदी के बाद डॉक्टर दंपति ने सिर्फ 1 रुपए में शादी कर ली। ये शादी दोनों की अरेंज मैरिज थी। चरखीदादरी के दूल्हे और भिवानी की दुल्हन की यह शादी इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

    चरखी दादरी के रहने वाले डॉ. रमेश रोहिल्ला ने बताया कि वह कृषि विभाग से रिटायर्ड SDO हैं। वह बेटे डॉ. अरूण रोहिल्ला के लिए रिश्ता तलाश रहे थे। अरूण पेशे से न्यूरोलॉजिस्ट हैं और दादरी के एक नामी अस्पताल में काम कर रहे हैं। इसी दौरान परिचित से पता चला कि भिवानी में किसान की बेटी संतोष है। जिसने हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय से PhD कर रखी है।

    उन्होंने रिश्तेदार के जरिए संतोष के पिता से बातचीत की। संतोष के पिता किसान हैं। उनकी 3 बेटियां और 2 बेटे हैं। जब उन्हें हमारे बारे में पता चला तो उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से अरूण और संतोष की जोड़ी नहीं मिलती। ये रिश्ता नहीं हो सकता।

    इस पर वे भिवानी के गांव झुप्पा कलां में जाकर दुल्हन के पिता से मिले। उन्हें कहा कि हमें कोई दहेज नहीं चाहिए। हमें बस बच्चों की जोड़ी मिलानी है। इसके बाद दुल्हन के पिता रिश्ते के लिए राजी हुए। फिर दोनों का रिश्ता पक्का कर 7 फरवरी को शादी कर दी गई। इस दौरान कोई रुपया नहीं लिया गया।

  • Jalandhar News: Action मोड में आए Cabinet Minister, पार्षदों को दिए सख्त निर्देश, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Action मोड में आए Cabinet Minister, पार्षदों को दिए सख्त निर्देश, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: नगर निगम चुनावों के बाद कैबिनेट मंत्री रवजोत सिंह आज जालंधर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर सहित पार्षदों के साथ मीटिंग की। जहां कैबिनेट मंत्री आज एक्शन मोड में दिखाई दिए। दरअसल, आज मीटिंग में पार्षदों को 6 महीने में अपने अपने वार्डों में दफ्तर खोलने के आदेश जारी किए है। इसी के साथ ही मंत्री रवजोत सिंह ने दफ्तरों के खुलने समय तय किया है। आदेशों के मुताबिक प्रत्येक वार्ड में सुबह 10 से 5 बजे तक दफ्तर खोला जाएंगा और लोगों की समस्याएं सुनी जाएगी। उन्होंने कहा कि वार्ड में दफ्तरों की किसी भी समय अचेक चैकिंग की जा सकती है, ऐसे में दफ्तरों ना खुलने पर पार्षद के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जा सकता है।

    मीडिया से बात करते हुए कहा कि कैबिनेट मंत्री ने कहाकि इस मीटिंग में सफाई सहित अन्य कामों पर बात की गई। इस दौरान रिव्यू मीटिंग में काफी शिकायतें आई थी, जिसमें पहली 5 शिकायतों का निपटारा करने के आदेश दिए गए। वहीं सबसे बड़ी समस्या आवारा कुत्तों को लेकर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इसका डाटा तैयार किया जा रहा है और उन्हें उठाने का काम किया जा रहा है। वहीं इस मामले को लेकर इलाके के पार्षदों को निर्देश जारी किए गए है कि वह अपने हलके में आ रही परेशानियों को हल करें और इस मामले में पार्षद द्वारा उठाए गए कुत्तों को लेकर दस्तावेजों पर गिनती और हस्ताक्षर करना जरूरी होगा।

    इस दौरान अमेरिका से डिपोर्ट हुए यात्रियों की पगड़ियां उतारने को लेकर कैबिनेट मंत्री ने निंदा की। वहीं उन्होंने यात्रियों को दोबारा से हथकड़ियां लगाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अब पीएम मोदी की मौजदूगी में हथकड़ी पहनाकर यात्रियों को डिपोर्ट किया गया जोकि निंदनीय है। वहीं वेस्ट हलके में नेता द्वारा लगाए गए स्मार्ट सिटी घोटाले के आरोपों को लेकर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस मामले में की जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

    दूसरी ओर ट्रैवल एजेंटों द्वारा अवैध रूप से यात्रियों को भेजे जाने के मामले में उक्त एजेंटों के लिए एसआईटी का सरकार द्वारा गठन किया गया है। इस दौरान एजेंटों के खिलाफ कार्रवाई की भी गई है, वहीं अन्य ऐसे एजेंटों के खिलाफ भी जल्द एक्शन लिया जाएगा। इस दौरान अवैध निर्माण को लेकर 2 साल पहले नोटिस जारी करने के बाद एफआईआर दर्ज की गई थी, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। कैबिनेट मंत्री ने कहाकि यह मामला आज मीडिया के जरिए उनके ध्यान में आया है। इस पर जल्द सख्त से सख्त एक्शन लिया जाएगा।

  • Punjab News: America से डिपोर्ट Lovepreet ने बताई आप बीती, देखें वीडियो

    Punjab News: America से डिपोर्ट Lovepreet ने बताई आप बीती, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः अमेरीका लगातार भारतीयों को डिपोर्ट कर रहा है। अब तक 3 जहाजों से कई भारतीय वापस भेजे जा चुके है। जिनमें से एक युवक लवप्रीत सिंह जो कलानौर के अधीन पड़ते गांव नड़ावाली का है, जो डिपोर्ट होने के बाद अपने घर पहुंचा। भावुक मन से लवप्रीत सिंह ने कहा कि वह 50 लाख रुपए लगाकर अमरीका गया था। जिसे नहीं पता था कि उसे अमरीका से डिपोर्ट कर दिया जाएगा। कई उम्मीदें और सपने लेकर वह अमरीका गया था, लेकिन जब वह अपने गांव पहुंचा तो सभी सपने चकनाचूर हो गए।

    लवप्रती ने बताया कि डंकी का रास्ता काफी खतरनाक है। इस रास्ते से कइयों को अपनी जान तक गंवानी पड़ रही है। लवप्रीत की माता ने बताया कि जमीन और गहने बेचकर बेटे को बाहर भेजा था। पति ड्राइविंग का काम करते है, उम्मीद थी कि बेटा बाहर सेट होगा और उनके घर के हालात सुधरेंगे, लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था। उन्होंने सरकार से मांग करते कहा कि एजेंटों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, जो उनके पैसे है उन्हें वापस दिलाए जाएं।

  • Punjab News: प्रशासन ने Toll Plaza के ढांचे को गिराया, देखें Live

    Punjab News: प्रशासन ने Toll Plaza के ढांचे को गिराया, देखें Live

    आनंदपुर साहिब/संदीपः प्रशासन द्वारा टोल प्लाजा को लेकर कार्रवाई की गई है। दरअसल, पिछले 2 साल से बंद पड़े नकिया टोल प्लाजा के ढांचे को आज प्रशासन द्वारा गिरा दिया गया। चंडीगढ़ नंगल रोड़ पर स्थित नकिया टोल प्लाजा की मनियाद खत्म होने के बाद से टोल बंद पड़ा हुआ था, लेकिन टोल प्लाजा का ढांचा नहीं हटाया गया था। जिसके बाद आज 2 साल बाद ढांचे को गिरा दिया गया है।

    हालांकि इस टोल प्लाजे को सीएम भगवंत मान ने खुद बंद करवाया गया था। जिसके बाद से टोल का ढांचा ना हटाने को लेकर रोड़ पर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जिसके बाद आज ढांचे को गिराने के बाद रोड़ को साफ करवाया गया है। इसके चलते लोगों को अब आने जाने में परेशानी नहीं होगी। बता देंकि यह टोल काफी मंहगा था और इस टोल पर भारी पैसे वसूलने को लेकर लोगों के साथ विवाद भी हो चुका था।

    हालांकि टोल पर लाइटों की सुविधाएं ना होने के चलते सड़क हादसे की घटनाएं भी होती रही है। एक ओर से आज ढांचे को प्रशासन द्वारा गिरा दिया गया है और सामान को गाड़ियों में लोड किया जा रहा है, जबकि दूसरे ढांचे को बाद में प्रशासन द्वारा गिराया जाएगा।