Blog

  • Jalandhar News: इतने बजे तक बंद रहेगा शहर, जानें वजह

    Jalandhar News: इतने बजे तक बंद रहेगा शहर, जानें वजह

    भोगपुरः सीएनजी प्लांट का विरोध कर रहे भोगपुर मार्कीट एसोसिएशन, शहरवासियों और इलाका निवासियों ने सोमवार सुबह से दोपहर 12 बजे तक भोगपुर शहर बंद रखने का एलान किया है। यह प्लांट सहकारी चीनी मिल भीगपुर में लगाया जा रहा है। भोगपुर मार्किट एसोसिएशन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर वायरल किया, जिसमें एसोसिएशन ने लिखा है कि ‘आने वाले भौगपुर के काले दिन’।

    उन्होंने कहाकि प्लांट से पीने वाला पानी खराब हो जाएगा, हवा प्रदूषित होगी, सांस लेने में परेशानी होगी। भोगपुर वासी शहर छोड़ने के लिए मजबूर हो जाएंगे। एसोसिएशन ने कहा कि सीएनजी प्लांट और मिल की चिमनी से निकलने वाले धुएं के विरोध में सुबह से दोपहर 12 बजे तक भोगपुर के सभी बाजारों को बंद रखा जाएगा।

  • Jalandhar News: Railway Station के पास हुआ हंगामा, नगर निगम कर्मियों ने लगाई गाड़िया, लगा जाम, देखें Live

    Jalandhar News: Railway Station के पास हुआ हंगामा, नगर निगम कर्मियों ने लगाई गाड़िया, लगा जाम, देखें Live

    जालंधर, ENS: रेलवे स्टेशन पर भारी हंगामा होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम की गाड़ी को पुलिस कर्मी द्वारा रोका गया था। जहां नगर निगम के सफाई कर्मी ने पुलिस कर्मी पर गलत व्यवहार के आरोप लगाते हुए अन्य कर्मियों को घटना स्थल पर बुला लिया। इस दौरान अन्य कर्मियों ने रेलवे स्टेशन के पास सड़क के बीचो-बीच गाड़ियां लगा दी और पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। इस घटना को लेकर रेलवे स्टेशन के पास भारी जाम लग गया है। बताया जा रहा हैकि उक्त पुलिस कर्मी मौके से चला गया। हालांकि नगर निगम केे कर्मियों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है।

    ट्रैफिक पुलिस कर्मी नरिंदर पर कर्मियों द्वारा आरोप लगाए गए कि कर्मी को रोककर डांग निकाल ली और डांग मारने की धमकी दी। जिसके बाद अब उसने उच्च अधिकारियों को बुलाने के लिए चला गया। कर्मियों ने कहा कि वह हर बार नगर निगम की गाड़ियों को रोकता है और गलत शब्दावली का प्रयोग करता है। कर्मियों की मांग है कि जब तक वह उच्च अधिकारियों को बुलाकर बात नहीं करता तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेंगा। नगर निगम कर्मियों द्वारा रेलवे स्टेशन से मंडी की ओर जाते रास्ते को ब्लॉक कर दिया गया है।

    कर्मियों का कहना है कि वह ट्रैफिक के एएसआई नरिंदर सिंह से पूछना चाहते है कि नगर निगम की गाड़ियों के बिना किसी अन्य गाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं करता। वहीं मौके पर पहुंचे एक अधिकारी का कहना है कि एएसआई ने नगर निगम के ट्रक को इसलिए रोका गया क्योंकि बड़ी गाड़ियों की एंट्री बैन है। ऐसे में इस रास्ते से नो एंट्री जोन है। उन्होंने कहा कि एएसआई ने कहा कि वह दूसरे रास्ते ने निकल सकता है, जिसको लेकर विरोध किया जा रहा है। वहीं उन्होंने कहा कि सीनियर अधिकारियों को घटना की सूचना दे दी गई है। उन्होंने कहा कि 2 से 3 दिन पहले भी नगर निगम कर्मियों को ट्रक दूसरी ओर निकालने के लिए कहा गया था, जिसके बाद आज हंगामा हो गया। वहीं घटना स्थल पर भारी जाम लग गया है।

  • Jalandhar News: Credit Card का ऑफर देकर ठगे 67 हजार, केस दर्ज

    Jalandhar News: Credit Card का ऑफर देकर ठगे 67 हजार, केस दर्ज

    जालंधर, ENS: साइबर ठगों द्वारा लोगों से ठगी मारने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाए जा रहा है। वहीं अब क्रैडिट बनवाने का लालच देकर महिला से ठगी मारने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार व्यक्ति ने खुद को बैंक कर्मचारी बनकर महिला को क्रेडिट कार्ड बनवाने का झांसा देते हुए हजारों रुपए की ठगी मार ली। घटना की शिकायत पीड़िता ने बस्ती बावा खेल की पुलिस को दे दी है।

    मामले की जानकारी देते हुए आंबेडकर नगर की रहने वाली रविंदर कौर ने बताया कि 2 महिलाओं ने खुद को बैंक कर्मी बताकर क्रैडिट कार्ड बनाने की ऑफर दी। जिसके बाद उन्होंने उसे एक एप भेजा, जिसे अपने मोबाइल में डाउनलोड करने के लिए कहा। एप डाउनलोड करने के बाद उसके खाते से 67 हजार रुपये निकल गए।

    जब पीड़िता को मैसेज आया कि उसके खाते से 67 हजार रुपए कट गए तो वह बैंक गई, जहां उसे पता चला कि बैंक स्टाफ की ओर से इस नाम की दोनों कर्मी नहीं है और खाते से पैसे कटने को लेकर बैंक में बात की तो पता लगा कि उसके साथ साइबर ठगों द्वारा ठगी मारी गई है। वहीं पुलिस ने रविंदर की शिकायत पर स्ट बंगाल की ममता उनेर और कर्नाटक की यलपा के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

     

  • Punjab News: तीसरे विमान में डिपोर्ट होकर लौटे 112 यात्री, सिरों पर नहीं थी पगड़ियां, देखें वीडियो

    Punjab News: तीसरे विमान में डिपोर्ट होकर लौटे 112 यात्री, सिरों पर नहीं थी पगड़ियां, देखें वीडियो

    SGPC ने पहनाई पगड़ियां, किया विरोध, भेजेंगी पत्र

    अमृतसरः अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारी मात्रा में भारतीय यात्रियों को डिपोर्ट किया है। देर रात अमृतसर एयरपोर्ट पर तीसरा अमेरिकी एयरफोर्स के C-17 A ग्लोबमास्टर विमान लैंड हुआ। इस विमान में 112 यात्री डिपोर्ट होकर आए। इनमें हरियाणा के 44 और पंजाब के 33 लोग शामिल हैं। करीब 6 घंटे की पूछताछ के बाद ये लोग एयरपोर्ट से बाहर आए। हरियाणा के लोगों के लिए पुलिस के अधिकारी वॉल्वो बस लेकर पहुंचे। एयरपोर्ट पर अमृतसर की DC साक्षी साहनी भी पहुंचीं। उन्होंने कहा कि सभी लोग शारीरिक रूप से तंदुरुस्त हैं। डिपोर्ट किए गए लोगों में कुछ बच्चे भी शामिल हैं। बच्चों को डाइपर के साथ दूध उपलब्ध करवाया। इस विमान में अधिकतर सिख परिवार के लोग शामिल थी, जिनमें से अमृतसर फा पूर्व फौजी मनदीप सिंह भी शामिल थी। हैरानी की बात यह है कि मनदीप के सिर पर पगड़ी नहीं थी। बताया जा रहा है कि विमान से उतरने वाले ज्यादातर सिखों के सिर नंगे थे। उन्हीं में से मनदीप सिंह भी एक है। दरअसल, जब भारतीय डिपोर्ट होकर लौटे तो उस दौरान कुछ ऐसी फोटो वायरल हो गई जिससे सिख जगत में काफी विरोध हुआ। इस विमान में डिपोर्ट हुए होशियारपुर के दलजीत सिंह ने हथकड़ियां-बेड़ियां लगाने की पुष्टि की। दूसरी ओर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने अमेरिका से डिपोर्ट होकर एयरपोर्ट पहुंचे युवकों के हाथों में हथकड़ियां व पैरों में बेड़ियां डालने के लिए अमेरिका व भारत सरकार की आलोचना की है। SGPC के पूर्व महासचिव गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने युवाओं को बिना दस्तार (पगड़ी) के यहां लाने के लिए भी निंदा की। उन्होंने कहा कि दस्तार की बेअदबी का मुद्दा एसजीपीसी शीघ्र ही अमेरिकी सरकार के समक्ष उठाएगी और इस संदर्भ में पत्र भेजा जाएगा। ग्रेवाल ने एसजीपीसी की ओर से एयरपोर्ट पर सिख युवकों के सिर पर पगड़ियां बंधवाईं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से जानना चाहा कि उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात के बावजूद उक्त मुद्दा क्यों नहीं उठाया ? क्यों देशवासियों विशेषकर पंजाबियों के पैरों में बेड़ियां डालने जैसे अमानवीय कृत्य के बारे बातचीत नहीं की। एसजीपीसी ने दस्तार की बेअदबी रोकने के लिए एयरपोर्ट की सीआईएसएफ से पगड़ियां लेकर युवकों के सिर पर बंधवाई हैं। उन्होंने कहा कि डिपोर्ट हुए लोगों को जहां लंगर बांटा जा रहा है, वहीं जो एसजीपीसी के वाहन द्वारा घर जाना चाहता है, तो उन्हें उनके घरों तक पहुंचाया जाएगा। वहीं, एंबुलेंस व अन्य बसों के अलावा युवकों की सहायता के लिए एसजीपीसी द्वारा कर्मचारियों की तैनाती भी की गई है। ग्रेवाल ने साफ किया कि एसजीपीसी जल्द ही दस्तार की बेअदबी का मुद्दा अमेरिकी सरकार के समक्ष उठाएगी और जल्द ही अमेरिकी सरकार को इस संदर्भ में पत्र भेजा जाएगा।  
  • Punjab News: शराब को लेकर भाई का किया कत्ल, गिरफ्तार

    Punjab News: शराब को लेकर भाई का किया कत्ल, गिरफ्तार

    लुधियानाः रिश्ते फिर तार तार होते दिखे। जब भाई ने ही भाई की हत्या कर डाली। शराब का नशा कैसे अपनों की जान ले रहा है। इसका उदाहरण लुधियाना से सामने आया है। जहां बड़े भाई को शराब पीने से रोकना छोटे भाई को मंहगा पड़ गया। बड़े भाई ने गुस्से में छोटे की हत्या कर डाली। मृतक की पहचान परमवेत सिंह के रूप में हुई। सूचना के बाद थाना टिब्बा की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। मामले में थाना टिब्बा की पुलिस ने मृतक के बेटे लवप्रीत की शिकायत पर ताया गुरदयाल सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर उसे काबू कर लिया है।

    लवप्रीत सिंह ने बताया कि ताया गुरदयाल सिंह शराब पीने का आधी था। पिता अक्सर ताया को शराब पीने से रोकते थे। देर रात वह परिवार के साथ कपूरथला स्थित रिश्तेदार की शादी समारोह में गए हुए थे। पीछे से घर में पिता परमजीत सिंह और ताया गुरदयाल सिंह थे। इस बीच उसके पिता ने ताया को शराब पीने से रोका तो ताया ने पिता को बुरी तरह मारना शुरू कर दिया और किसी चीज से पिता के सिर पर वार किया। जिससे वह घायल हो गए। देर रात घर पहुंचे और पिता को अस्पताल भर्ती करवाया जहां डाक्टरों ने पिता को मृत घोषित कर दिया।

  • Stock market: पहले दिन Red zone में खुला बाजार, Sensex में 500 अंक से ज्यादा की गिरावट

    Stock market: पहले दिन Red zone में खुला बाजार, Sensex में 500 अंक से ज्यादा की गिरावट

    बिजनेसः हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 75,430 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 150 अंक की गिरावट है, ये 22,770 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
    सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 में गिरावट और 6 में तेजी है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 41 में गिरावट और 9 में तेजी है। NSE सेक्टोरल इंडेक्स के ऑटो सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.69% की गिरावट है।

    एशियाई बाजार में कोरिया के कोस्पी में 0.74% की तेजी है। हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग में 0.16% की गिरावट और चीन के शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स में 0.083% की तेजी रही। 14 फरवरी को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 4,294.69 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 4,363.87 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।

  • सरकार का ऐलानः अब हर शनिवार बिना बैग के स्कूल आएंगे बच्चे

    सरकार का ऐलानः अब हर शनिवार बिना बैग के स्कूल आएंगे बच्चे

    कांगड़ाः हिमाचल में कांग्रेस सरकार ने शिक्षा विभाग में बड़ा बदलाव किया है। सरकारी स्कूलों में टीचिंग-डे बढ़ाने के साथ साथ बैग फ्री-डे शुरू करने का भी निर्णय लिया गया है। इस फैसले के बाद बच्चे प्रत्येक शनिवार को बिना बैग के स्कूल आएंगे।

    इससे बच्चों के कंधों से स्कूली बैग का बोझ कम होगा। बच्चे अपनी रुचि के अनुसार विभिन्न गतिविधियों में भाग ले सकेंगे। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में बैग-फ्री डे का प्रावधान है। सरकार ने बीती शाम को अकादमिक कैलेंडर व छुट्टियों का शेड्यूल जारी कर दिया है। हिमाचल के सरकारी स्कूलों में अब तक 185 टीचिंग डे थे। मगर नए शैक्षणिक सत्र से इनकी संख्या बढ़ाकर 243 कर दी गई है। इसी के साथ विंटर और समर वेकेशन वाले स्कूलों के लिए सरकार ने छुट्टियों का शेड्यूल भी जारी कर दिया है।

    विंटर वेकेशन वाले स्कूलों में 1 जनवरी से 11 फरवरी तक विंटर-ब्रेक और 21 से 26 जुलाई तक मानसून ब्रेक रहेगी। नॉन बोर्ड कक्षाओं का रिजल्ट 31 दिसंबर को घोषित किया जाएगा। समर क्लोजिंग स्कूलों में लोहड़ी पर 11 से 16 जनवरी तक विंटर ब्रेक और 22 जून से 29 जुलाई के बीच मानसून ब्रेक रहेगी। 31 मार्च को नॉन बोर्ड कक्षाओं का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। पहली अप्रैल से एडमिशन शुरू होगी।

    शिक्षा विभाग ने खेल गतिविधियों के लिए भी अलग से कैलेंडर जारी किया है। अंडर-14 वर्ग की ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताएं 27-29 अप्रैल तक, जिला स्तरीय 18 से 20 मई तक और राज्य स्तरीय 11 से 12 अक्टूबर तक आयोजित की जाएंगी। अंडर-19 वर्ग के लिए ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताएं 10 से 12 मई, जिला स्तरीय 29 से 31 मई और राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं 11 से 12 अक्टूबर को होंगी। शैक्षणिक कैलेंडर में एक महत्वपूर्ण बदलाव यह भी किया गया है कि उपायुक्त को छुट्टियां देने का अधिकार समाप्त कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त, विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव और यातायात सुरक्षा से संबंधित शिक्षा भी दी जाएगी।

    विंटर वेकेशन वाले स्कूलों में 31 दिसंबर को वार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया जाएगा। इस दिन शिक्षा संवाद कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। स्कूलों में राष्ट्रीय गणित दिवस, विश्व एड्स दिवस. चिल्ड्रन डे, इंटरनेशनल साइंस डे, 15 अगस्त जैसे कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। शिक्षा विभाग द्वारा दो महीने पहले जारी टेंटेटिव शेड्यूल में डीसी को कुछ छुट्टियों की पावर देने का प्रस्ताव था। मगर सरकार ने शिक्षकों के विरोध के बाद डीसी को छुट्टियां देने की पावर का निर्णय पलट दिया है।

  • Punjab News: अमेरिका से डिपोर्ट हुआ पुलिस कर्मी का बेटा गिरफ्तार

    Punjab News: अमेरिका से डिपोर्ट हुआ पुलिस कर्मी का बेटा गिरफ्तार

    लुधियानाः अमेरिका से डिपोर्ट हुए यात्रियों में से बीते दिन पटियाला के 2 व्यक्तियों के गिरफ्तार होने की घटना सामने आई थी। जिसके बाद अब लुधियाना के व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान 26 वर्षीय गुरविंदर सिंह निवासी मेहरबान, ससराली कॉलोनी के रूप में हुई है। गुरविंदर पुलिस मुलाजिम दारी सिंह का बेटा है और उस पर स्नेचिंग का पर्चा दर्ज है।

    गुरविंदर को देर रात जमालपुर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गुरविंदर के चचेरे भाई की शादी का हवाला देकर परिवार ने मीडिया से बात करने से इनकार कर दिया। रिश्तेदारों ने बताया कि गुरविंदर के डिपोर्ट की अचानक खबर से वे सदमे में हैं और शादी समारोह में खलल डाले बिना स्थिति को संभालने की कोशिश कर रहे हैं। परिवार के सदस्यों के अनुसार, गुरविंदर कुछ दिन पहले ही अमेरिका के लिए रवाना हुआ था।

    उसने तीन महीने वहां रहने के बाद ट्रैवल एजेंटों के एक नेटवर्क को 45 लाख रुपए का भुगतान किया था। पिता दारी सिंह, जो पंजाब पुलिस के कॉन्स्टेबल और भूतपूर्व सैनिक हैं ने अपने बेटे के विदेश में बसने के सपने को पूरा करने के लिए इस रकम का एक बड़ा हिस्सा ब्याज पर लिया था। गुरविंदर का भाई पहले से ही कनाडा में बसा हुआ है और वह भी विदेश जाने का इच्छुक था, जिसके चलते उसने कई ट्रैवल एजेंटों से संपर्क किया। परिवार को शनिवार को पता चला कि गुरविंदर को अवैध रूप से देश में प्रवेश करने के लिए अमेरिकी अधिकारियों ने हिरासत में लिया है।

    उन्हें यकीन नहीं है कि उसने अमेरिका पहुंचने के लिए कुख्यात ‘डंकी रूट’ का इस्तेमाल किया था या नहीं। उन्होंने ट्रैवल एजेंटों पर निराशा व्यक्त की है, जिन्होंने मोटी रकम ली, लेकिन सुरक्षित और कानूनी मार्ग सुनिश्चित करने में विफल रहे। अपनी चिंताओं के बावजूद, परिवार खुलकर बोलने से कतराता है, क्योंकि उन्हें डर है कि डिपोर्ट पर सार्वजनिक ध्यान उनकी प्रतिष्ठा और चचेरे भाई की शादी को प्रभावित कर सकता है।

    हालांकि, उन्होंने उन एजेंटों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, जिन्होंने गुरविंदर की गैरकानूनी यात्रा में मदद की। अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरने पर अधिकारियों को दिए गए बयान के अनुसार, गुरविंदर ने बठिंडा, दिल्ली और दुबई में स्थित तीन अलग-अलग एजेंटों को 45 लाख रुपए का भुगतान किया था। उनकी यात्रा पिछले साल अक्टूबर में शुरू हुई थी, जब वे पहली बार गुयाना पहुंचे थे।

     

  • आज का राशिफल, 17 फरवरी 2025

    आज का राशिफल, 17 फरवरी 2025

     आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और सोमवार का दिन है। पंचमी तिथि आज पूरा दिन, पार कर भोर 4 बजकर 54 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 7 बजकर 36 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा।

    मेष राशि:आज आपको लोगों का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। ऑफिस का काम रोज की तुलना में बेहतर तरीके से होगा। आज जीवनसाथी आपकी बहुत तारीफ करेंगे। शाम को मेहमानों के आने से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आपको पैतृक संपत्ति मिलने की संभावना है, जिससे आपके धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। आज आपके खर्चे भी नियंत्रण में रहेंगे। आज आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे।

    वृष राशि:आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। बिजनेस के सिलसिले में आपको विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है, जो आपके लिए काफ़ी लाभदायक रहेगी। आपकी खुशियों में इजाफा होगा। ऑफिस में आपको जिम्मेदारी वाला काम मिलने की संभावना है, जिसे पूरा करने पर फायदा होगा। आर्ट्स स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहतर रहेगा, ग्राफिक डिजाइन कोर्स सीखने का मौका मिलेगा। आज आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता रहेगी। परिवार में सुखद वातावरण का माहौल रहेगा। सेहत पहले की अपेक्षा अच्छी रहेगी।

    मिथुन राशि:आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज अपने काम करने के तरीकों में बदलाव करेंगे। आज आप संतान के करियर की समस्याओं को किसी अनुभवी और जानकार की मदद से सुलझा लेंगे। विपरीत परिस्थितियों में सूझ-बूझ से काम लेंगे तो, आज किसी समस्या का समाधान अवश्य मिलेगा। आज लम्बी यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। आज आप जोखिम भरे कामों से दूर रहें। आज किसी काम में जल्दबाजी और गुस्सा नहीं करेंगे तो आपका काम आसानी से हो जाएगा।

    कर्क राशि:आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज बिजनेस में बहुत संजीदगी और गंभीरता से काम करने की जरूरत है। बिजनेस बढ़ाने की योजनाओं पर एक बार फिर से विचार करें। कोई भी छोटा-बड़ा फैसला लेते वक्त किसी एक्सपर्ट की सलाह से आपको मुनाफा होगा। आज पारिवारिक माहौल व्यवस्थित रखने में आपकी मदद कारगर साबित होगी, परिवार में सभी एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। स्टूडेंट अपना कीमती समय सोशल मीडिया में खराब न करें, अपनी मेहनत जारी रखेंगे तो आपकी सफलता के जल्द ही योग बन रहे है।

    सिंह राशि:आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखने से उनकी काम करने की क्षमता बेहतर होगी, आज आपका काम समय से पहले पूरा हो सकता है। महिलाएं अपने बिजनेस में ज्यादा एक्टिव रहेंगी, आपको ज्यादा धनलाभ होगा। घर में सुखद और अच्छा माहौल रहेगा, शाम का समय बड़े बुजुर्गों के साथ बिताएंगे। आज आपकी सोची हुई कोई योजना पूरी होगी। साथ ही आज ज्यादा उलझना लेने से बचें और थोड़ा समय खुद के लिए निकालें।

    कन्या राशि:आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहने वाला है। आज प्रैक्टिकल सोच रखेंगे तो आपके संतुलित रवैया से फायदा मिलेगा। आज थोड़ा समय एकांत में या किसी धार्मिक स्थान पर बिताएंगे। आज शाम माता जी से आप भविष्य को लेकर विचार-विमर्श करेंगे। आज आपके मन में तरह-तरह की बाते चलेंगी। नजदीकी लोगों से बातचीत करते समय मधुर भाषा का प्रयोग करें। लवमेट आज घूमने का प्लान बनायेंगे, मूवी देखने भी जा सकते है। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    तुला राशि:आज आपका दिन आपके परिवार के लिए नई खुशियां लाया है। आप दोस्तों के साथ बाहर घूमने का प्लान बनायेंगे। आप दूसरों पर अपना प्रभाव बनाने में सफल होंगे, आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने की जरूरत है, नहीं तो आस-पास के लोग आपका विरोध कर सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। आज रुके हुए कार्यों की शुरुआत होगी। आपके विचारों को सम्मान मिलेगा। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। बच्चे आपसे, अपने जरूरत का सामान मांग सकते है।

    वृश्चिक राशि:आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज ऑफिस के सहकर्मी आपके कामों में सहयोग करेंगे, आपका काम जल्दी पूरा हो जाएगा। आज किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आने वाले दिनों में आपकी मदद करेगा। आज किसी भी बात पर अपनी प्रतिक्रिया जल्दी न दें, पहले स्थितियों को समझें फिर अपनी राय सोच समझ कर दें इससे लोगों के बीच आपकी अहमियत बढ़ जाएगी। गैर जरूरी खर्चो पर काबू रखें, फ्यूचर की किसी योजना के लिए बजट का ध्यान रखेंगे।

    धनु राशि:आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आज पैसों से जुड़ी समस्याओं को सुलझाने की कोशिश करेंगे। फिलहाल हर एक बात पर ध्यान देकर स्थिति को सुधारने कोशिश करें। आज पुरानी गलती दोबारा न हो, इस बात का ध्यान रखना आपके लिए आवश्यक होगा। आपका जीवन प्रगति की ओर बढ़ रहा है, नई जिम्मेदारियों के लिए आप खुद को तैयार करेंगे। आज अपनी कार्यक्षमता के अनुसार आपको कुछ बड़े अवसर भी मिल सकते हैं। जीवनसाथी आज आपको प्रसन्न होने की वजह देंगे।

    मकर राशि:आज आपका दिन नई उमंगों के साथ शुरू होगा। पारिवारिक कामों को करने में घर के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। अपने दोस्तों से निजी समस्याओं को शेयर करने से बचना चाहिए। नये व्यवसाय में पैसा लगाने के बारे में आप सोच सकते हैं, एक्सपर्ट से राय लेना न भूलें। पारिवारिक रिश्तों के बीच आप सामंजस्य बनाने में सफल रहेंगे। शाम को बच्चों के साथ अच्छा टाइम बीतेगा। छात्रों की मेहनत आज रंग लायेगी, करियर में बड़ी सफलता मिलने के योग बने हुए है।

    कुंभ राशि:आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज किसी करीबी व्यक्ति से चल रही अनबन दूर होगी। जिन बातों में आपकी ज्यादा रुचि है, उन पर ध्यान देंगे आपको ख़ुशी होगी। आज नए लोगों के साथ जुड़ने से आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। आज आप अपने एक्सपीरियंस का इस्तेमाल करते हुए आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे आपको जल्द ही सफलता मिलेंगी। आज भावनाओं में बहने की बजाय चतुराई से काम लेंगे तो परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। आज रुके हुए पैसे की वापसी भी हो सकती है।

    मीन राशि:आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। आज व्यापार के मामलों में आपके मन में नए-नए विचार आएंगे। नए लोगों से मिलना और बातें करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। किसी समस्या का समाधान मिलने से आपको राहत मिलेगी। आज ऑफिस में आपके कामकाज की तारीफ होगी। लवमेट आज डिनर पर जाएंगे, रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। आज आपका दांपत्य जीवन शानदार रहने वाला है।

  • Jalandhar News : दो पक्षो में हुई खूनी झड़प मे एक घायल, देखे वीडियो

    Jalandhar News : दो पक्षो में हुई खूनी झड़प मे एक घायल, देखे वीडियो

    जालंधर (ens) : मकसूदा फ्लाइओवर के नीचे दो पक्षों में हुई खूनी झड़प मे एक युवक घायल हुआ है। मौके पर मौजूद राहगीरों ने बताया कि झगडे के दौरान थार चालक पर दूसरे पक्ष की ओर से गोलियां भी चलाई गई है। जिसके बाद वहां भगदड़ मच गई। थार के शीशे भी टूटे है और दोनों पक्ष मौके से फरार हो गए। वही एक युवक को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। घायल युवक की पहचान बस्ती गुजां निवासी मनमीत सिंह के रूप में हुई है। घायल युवक के चाचा सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मनमीत सिंह अपने दोस्तों के साथ किसी काम से बाहर गया हुआ था। देर शाम को मनमीत के पिता का फोन आया कि उनके बेटे पर हमला हुआ है। जैसे ही वह अस्पताल पहुंचे तो देखा कि उसे गंभीर चोटे लगी हुई है। उन्होंने बताया कि मनमीत और उसके दोस्तों के मुताबिक मौके पर गोलियां भी चली है। लेकिन झगड़ा किस बात को लेकर हुआ है इसकी जानकारी नहीं है। थाना 1 के एएसआई साहिब सिंह ने बताया कि उन्हें मकसूदा में झगड़े की सूचना मिली थी। घायल को डॉक्टरों ने अनफिट बताया है। बयान दर्ज होने के बाद कार्रवाई की जाएगी। घटनास्थल पर गोली चलने की जांच भी पुलिस कर रही है।