Blog

  • Train की चपेट में आई महिला, परिजनों ने लगाए आरोप

    Train की चपेट में आई महिला, परिजनों ने लगाए आरोप

    चरखी दादरी : ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान  प्रीती बंसल (42) निवासी दादरी शहर के शंकर कालोनी के तौर पर हुई है।  जानकारी के अनुसार बीती शाम को प्रीती बंसल करीब 8 वर्षीय अपने भतीजे को कुछ सामान दिलाने के लिए बाजार गई थी। जब वह ढाणी फाटक पर रेलवे लाइन क्रॉस कर रही थी, तो इसी दौरान  दौरान पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गई। जिससे उसकी मौत हो गई।

    सूचना मिलते ही मृतका के मायके परिवार पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फैंकने के आरोप लगाए। इस दौरान मृतका के मायके व ससुराल पक्ष के लोगों के बीच काफी हंगामा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।  मौके पर मौजूद पुलिस ने बीच-बचाव कर मामले को शांत करवा दिया। हादसे की सूचना मिलने पर दादरी जीआरपी टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर स्थानीय सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया।  पुलिस ने परिजनों के बयानों के अधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।

  • Punjab News: मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने युवक को मारी गोली, देखें CCTV

    Punjab News: मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने युवक को मारी गोली, देखें CCTV

    परिवार ने मृतक के शव को सड़क पर रख किया प्रदर्शन

    अमृतसर : जिले मे आए दिन फायरिंग की घटनाएं सामने आ रही हैं। इसी बीच अमृतसर के महल गांव में देर रात गोली चलने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक मनदीप नाम का युवक अपने दोस्त के साथ गली के बाहर खड़ा था, तभी मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो युवक आए और गोली चलाकर फरार हो गए। इस घटना से इलाके मे दहशत फैल गई।

    यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो मे देखा जा रहा है कि दो युवक फिल्मी स्टाइल मोटरसाइकिल पर आए और मनदीप पर गोलियां चलाकर फरार हो गए। मनदीप को अस्पताल मे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद मृतक के परिजनों और गांव वासियो ने प्रशासन के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया।

    परिवार ने बताया कि कुछ दिन पहले डेविड और काशी ने मनदीप पर गोलियां चलाई थी। जिसकी शिकायत पुलिस को दर्ज करवाई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसके परिणाम स्वरुप देर रात डेविड और काशी फिर मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और बेटे मनदीप को गोली मार दी। मनदीप शादीशुदा है और उसकी एक बेटी भी है। इस घटना से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और वह पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग कर रहा है।

    मौके पर पहुंचे डीएसपी लखविंदर सिंह कलेर ने बताया कि गांव महल निवासी मनदीप नामक युवक की बीती देर रात डेविड और काशी नामक दो युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने परिवार को आश्वासन दिया हैं कि जल्द आरोपीयो को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

  • बंगाणा के गुरुद्वारा बल्ह खालसा में धार्मिक समागम सम्पन्न

    बंगाणा के गुरुद्वारा बल्ह खालसा में धार्मिक समागम सम्पन्न

    भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक दविंद्र भुट्टो ने की शिरकत
    ऊना/सुशील पंडित : उपमंडल बंगाणा के दुख निवारण गुरु आदी द्वारा बल्ह खालसा में आयोजित चार दिवसीय धार्मिक समागम का समापन भव्य कीर्तन दरबार और भंडारे के साथ हुआ। यह समागम संत गुरु रविदास जी के 648 वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में 12 फरवरी को आरंभ हुआ था, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस पावन अवसर पर भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक दविंद्र भुट्टो ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।गुरुद्वारा प्रबंधक बाबा कमलदास जी महाराज ने भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक भुट्टो का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें सम्मानित किया। समागम के दौरान विभिन्न धार्मिक प्रवचन, कीर्तन, अरदास और लंगर सेवा का आयोजन किया गया, जिसमें दूर-दूर से संगतें पहुंचीं। भाजपा नेता ने कहा कि संत गुरु रविदास जी ने समाज में फैली कुरीतियों, विशेषकर जात-पात और छुआछूत जैसी प्रथाओं के खिलाफ आवाज उठाई।
    गुरु रविदास ने एक ऐसे समाज की परिकल्पना की थी, जिसमें सभी मनुष्यों को समान अधिकार प्राप्त हों और कोई भी भेदभाव का शिकार न हो। उन्होंने समता, भाईचारे और प्रेम का संदेश दिया, जो आज भी प्रासंगिक है भुट्टो ने कहा कि संत रविदास जी का मानना था कि ईश्वर की भक्ति के लिए जाति या धर्म की कोई बाधा नहीं है। उनका प्रसिद्ध कथन “मन चंगा तो कठौती में गंगा” आज भी सामाजिक समरसता का प्रतीक है। गुरु आदिद्वारा बल्ह खालसा में धार्मिक समागम के  अंतिम दिन की शुरुआत भव्य कीर्तन दरबार से हुई, जिसमें प्रसिद्ध रागी जत्थों ने गुरु रविदास जी के भजन और गुरबाणी का गायन किया। इस दौरान श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर सत्संग का लाभ उठाते रहे। दोपहर एक बजे भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने गुरु का लंगर ग्रहण किया।
    लंगर सेवा में सेवादारों ने पूरे श्रद्धा भाव से सेवा की और हर किसी को प्रेमपूर्वक भोजन परोसा गया। इस समागम में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। स्थानीय संगतों के अलावा आसपास के गांवों और शहरों से भी भक्त इस पावन अवसर पर पहुंचे। इस दौरान समागम स्थल पर विशेष प्रबंध किए गए थे, जिससे सभी को सुविधा प्राप्त हो सके।  इस मौके पर सेवादार राजीव कुमार, सूरम सिंह, रामेश्वर तिवारी,  अभय सिंह, सुदर्शन शर्मा,सुच्चा सिंह, करतार सिंह,बड़े स्तर के नेता अधिकारी पूर्व अधिकारी एवं हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
  • भूकंप के झटकों से कांपी धरती

    भूकंप के झटकों से कांपी धरती

    नई दिल्ली : दिल्ली-एनसीआर में आज यानी सोमवार की सुबह जोरदार भूकंप आया। भूकंप के झटकों ने लोगों को डरा दिया। गहरी नींद में सोए लोगों ने भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए। आज सुबह दिल्ली एनसीआर में 4.0 तीव्रता के भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। जिसके बाद अब दिल्ली में भूकंप का खतरा बढ़ गया है। भूकंप सुबह 5:36 मिनट पर आया था। भूकंप के झटके के बाद लोग डर के कारण अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप का केंद्र नई दिल्ली था लेकिन अब तक किसी भी तरह के हताहत होने की खबर नहीं आई है। हालांकि इन झटकों ने लोगों के बीच दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।
     बिहार के सीवान और ओडिशा के पुरी में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए है। साथ ही सिक्किम में भी धरती डोली है। सीवान में आए भूकंप की तीव्रता 4 थी। पुरी में आए भूकंप ने भी लोगों को डरा दिया।
  • Punjab News: इस जिले मे हुई Firing, जाने मामला, देखे वीडियो

    Punjab News: इस जिले मे हुई Firing, जाने मामला, देखे वीडियो

    बठिंडा: जिले के संगत ब्लॉक के अंतर्गत आते गांव चक रुलदू सिंह वाला में गोली चलने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक गोली पिता सुखविंदर सिंह द्वारा अपने बेटे पर चलाई है। बताया जा रहा है कि गोली लगने से बेटे की मौत हो गई। पथराला पुलिस चौकी द्वारा कार्रवाई की जा रही है।

    मृतक युवक की पहचान अर्शदीप सिंह के रूप में हुई है। संगत थाना प्रमुख परम पारस सिंह चहल ने बताया कि जब घायल युवक को इलाज के लिए बठिंडा के अस्पताल ले जाया जा रहा था, तो रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। गोली चलने की वजह घरेलू विवाद था। जिस कारण अर्शदीप के पिता ने उसे गोली मार दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

  • शहीद भगत सिंह मेमोरियल नोडल क्लब लठियाणी द्वारा आयोजित डे-नाइट वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आगाज

    शहीद भगत सिंह मेमोरियल नोडल क्लब लठियाणी द्वारा आयोजित डे-नाइट वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आगाज

    प्रतियोगिता में 16 टीमों की जोरदार प्रतिस्पर्धा, विधायक विवेक शर्मा ने किया उद्घाटन
    युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेल प्रतियोगताओं का होना जरूरी,विवेक शर्मा
    ऊना/ सुशील पंडित : खेलों के माध्यम से युवाओं को सही दिशा देने और उन्हें नशे से दूर रखने के उद्देश्य से शहीद भगत सिंह मेमोरियल नोडल क्लब लठियाणी द्वारा आयोजित डे-नाइट वॉलीबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं, और पूरे क्षेत्र में खेल का उत्साह चरम पर है। इस टूर्नामेंट का उद्घाटन क्षेत्र के विधायक  विवेक शर्मा ने मुख्यतिथि के रूप में शिरकत करके किया। उन्होंने आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को खेलों से जोड़ने के साथ-साथ उनमें अनुशासन और टीम भावना भी विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक गतिविधि नहीं है, बल्कि यह मानसिक और सामाजिक विकास का भी महत्वपूर्ण माध्यम है। विवेक शर्मा ने अपने संबोधन में युवाओं को नशे से दूर रहने की अपील की।
    उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में नशे की लत युवाओं को बर्बाद कर रही है, और इससे बचाने के लिए खेल सबसे अच्छा माध्यम है।  इस डे-नाइट वॉलीबॉल टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं, जो विभिन्न क्षेत्रों से आई हैं। सभी टीमें अपनी-अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरे जोश के साथ खेल रही हैं। टूर्नामेंट के आयोजकों ने बताया कि खेल के स्तर को उच्च बनाए रखने के लिए अनुभवी रेफरियों को बुलाया गया है, ताकि निष्पक्ष निर्णय लिए जा सकें। शहीद भगत सिंह मेमोरियल नोडल क्लब लठियाणी के अध्यक्ष ने बताया कि यह टूर्नामेंट हर साल आयोजित किया जाता है और इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलों की ओर आकर्षित करना है। उन्होंने कहा कि क्लब आगे भी ऐसे आयोजन करता रहेगा ताकि क्षेत्र के युवा खेलों में रुचि लें और अपनी प्रतिभा को निखार सकें।
    इस मौके पर कुटलैहड़ कांग्रेस अध्यक्ष राम आसरा शर्मा, जिला पार्षद सत्या देवी , देसराज मोदगिल,महिंद्र सिंह,जोगेंद्र देव आर्य,दलजीत शर्मा,राम सिंह के अलावा बड़ी संख्या में गणमान्य मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि समापन समारोह में कई गणमान्य व्यक्तित्व शामिल होंगे और विजेता टीमों को सम्मानित करेंगे। विवेक शर्मा ने कहा कि शहीद भगत सिंह मेमोरियल नोडल क्लब लठियाणी द्वारा आयोजित यह डे-नाइट वॉलीबॉल टूर्नामेंट क्षेत्र के युवाओं के लिए एक शानदार मंच है। खेल प्रेमियों के लिए यह आयोजन किसी उत्सव से कम नहीं है। यह न केवल खेल भावना को बढ़ावा दे रहा है, बल्कि युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रहने की प्रेरणा भी दे रहा है। विवेक शर्मा ने कहा  कि इस आयोजन की सफलता यह साबित करती है कि यदि समाज मिलकर प्रयास करे, तो युवाओं का भविष्य उज्ज्वल बनाया जा सकता है।
  • कुटलैहड़ के अंदरोली में 35 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत

    कुटलैहड़ के अंदरोली में 35 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत

    ऊना/सुशील पंडित : कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अंदरोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 35 वर्षीय दिनेश्वरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, परिजनों ने उसके पति दिनेश पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को दिनेश्वरी मनरेगा के तहत काम करने के बाद अपने घर लौटी थी, देर रात करीब अढ़ाई बजे उसका पांच वर्षीय बेटा जब उठा, तो उसने अपनी मां को मृत अवस्था में देखा। उसने तुरंत पास के कमरे में सो रही अपनी दादी को यह जानकारी दी। परिवार के अन्य सदस्य जागे और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मृतका के मायके वालों ने उसके पति दिनेश पर हत्या का आरोप लगाया है।
    परिजनों के अनुसार दिनेश पिछले पांच वर्षों से घर से गायब था और सोलन में अपनी दूसरी पत्नी के साथ रह रहा था। मृतका दिनेश्वरी को वह लगातार जान से मारने की धमकियां देता था, कुछ समय से दिनेश सोलन से भी गायब है, जिससे शक और गहरा गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। मृतका दिनेश्वरी मूल रूप से रोहड़ू की रहने वाली थी। उसकी शादी दिनेश से 6 वर्ष पूर्व हुई थी, लेकिन दिनेश ने कुछ समय बाद दूसरी शादी कर ली और सोलन में बस गया। दिनेश्वरी अपने पांच वर्षीय बेटे के साथ गांव अंदरोली में रह रही थी। बताया जा रहा है कि वह कई बार पति के पास सोलन भी गई थी, लेकिन उसे वहां से अपमानित करके वापस भेज दिया जाता था। दिनेश उसे आए दिन प्रताड़ित करता था और फोन पर धमकियां भी देता था।
    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। थाना प्रभारी रोहित चौधरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा। प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का लग रहा है, क्योंकि मृतका के गले पर चोटों के निशान मिले हैं। इस घटना से अंदरोली गांव में सनसनी फैल गई है। ग्रामीण और मृतका के मायके पक्ष के लोग न्याय की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने भी इस मामले को गंभीरता से लिया है और आरोपी पति की तलाश में दबिश दी जा रही है।
  • Haryana के इस जिले में BJP पार्षदों की List हुई जारी

    Haryana के इस जिले में BJP पार्षदों की List हुई जारी

    नई दिल्ली : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पानीपत नगर निगम चुनाव के लिए BJP द्वारा अपने पार्षद उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी गई है। यहां सभी 26 वार्ड के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी। लिस्ट में 5 पूर्व पार्षदों को भी शामिल किया गया है। इसके अलावा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्‌ट की पत्नी कुसुम भट्ट को मैदान में उतारा गया है।

    वार्ड 1 से अनीता परूथी, वार्ड 3 से अनिल बजाज, वार्ड 7 से अशोक कटारिया, वार्ड 21 से संजीव दहिया व वार्ड 25 से मंजीत कौर को फिर से टिकट दी गई है। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा को वार्ड 1 से अनीता परूथी, वार्ड 2 से मंत्री के PA अनिल शर्मा की पत्नी काजल शर्मा, वार्ड 4 पंकज खुसरिजा, वार्ड 6 से कोमल पांचाल व वार्ड 25 से मंजीत कौर को टिकट मिली है।

  • Punjab News: सीवरेज जाम की समस्या से परेशान इलाका निवासी, देखें वीडियो

    Punjab News: सीवरेज जाम की समस्या से परेशान इलाका निवासी, देखें वीडियो

    लुधियाना : जिले में सीवरेज जाम समस्या का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार साउथ हलके के अंतर्गत आने वाले गियासपुरा में डाबा थाने के बाहर गंदगी का नजारा देखने को मिला। समाजसेवी संदीप कुमार शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि साउथ हलके में गंदगी आम तौर पर देखी जा सकती है और इसका ताजा उदाहरण डाबा थाने के बाहर देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से सड़कों पर गंदगी है, इस इलाके में रहने वाले परिवारों के लोगों की चिंता है।

    जिन लोगों को सरकार की तरफ से फ्लैट दिए गए है, वहां पर साफ सफाई कहीं भी दिखाई नही दे रही है। जिस तरह से सीवरेज का पानी ओवरफ्लो हो रहा है और गंदगी का नजारा भी दिखाई दे रहा है। इससे बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। समाजसेवी संदीप शुक्ला ने कहा कि उनकी सरकार से अपील है कि इस इलाके की साफ-सफाई पर ध्यान दिया जाए ताकि कोई बीमारी न फैल सके।

  • Jalandhar News: चुनाव खत्म होते ही सैंट्रल हल्के में खुली दड़े-सट्टे की दुकानें, देखे तस्वीरें

    Jalandhar News: चुनाव खत्म होते ही सैंट्रल हल्के में खुली दड़े-सट्टे की दुकानें, देखे तस्वीरें

    जालंधर (ens): चुनावों दौरान फंडिंग करने वाले सट्टेबाजों ने सैंट्रल हल्के में अपने पैर पसारने शुरु कर दिए हैं तथा घनी आबादी के बीचो बीच दड़े सट्टे की दर्जन से ज्यादा दुकानें खोल कर पुलिस प्रशासन के खोखले दावों की पोल खोल कर रख दी है। इस गिरोह में शहर के दो बड़े सट्टेबाजों के ग्रुप सक्रिय हो चुके हैं, जिनके खिलाफ सट्टेबाजी के कई मामले दर्ज हैं। इस गिरोह में 100 से ज्यादा गुर्गों को दोबारा एक्टिव किया गया है तांकि जल्द से जल्द चुनावी फंडिग की वसूली की जा सके।

    एनकाऊंटर न्यूज इस बात की पुष्टि नहीं करता कि यह फंडिंग किस पार्टी या किस नेता को की गई थी। मगर इस गिरोह ने सबसे पहले चरणजीत पुरा, गुलाब देवी रोड नहर वाली पुली, गाजी गुल्ला, पुरानी सब्जी मंडी बाजे वाला बाजार में सट्टे की 12 से ज्यादा दुकाने खोल दी हैं। इनमे से कुछ दुकाने एक मौजूदा पार्षद के दफ्तर के पास ही खुली है।

    मिली जानकारी अनुसार इन दुकानों में ज्यादातर प्रवासी मजदूर सट्टा लगाते देखे जाते हैं, जो पूरा दिन उन्ही दुकानों में बैठ कर सट्टा लगाते रहते हैं। इस सट्टे का ड्रा हर 15 मिंट में निकाला जाता है। जांच दौरान सामने आया कि सट्टेबाजी की दुकानों के आस-पास दुकानदारों में खौफ देखा जा रहा है कई बार यहां सट्टा लगाने आए लोग आपस में गाली गलौच करते बाहर सड़क पर आ जाते हैं और लड़ाई झगड़ा भी होता रहता है।

    दुकानदारों का मानना है कि यह दुकानें ऊंची पहुंच के बूते ही खोली गई हैं अगर इनके खिलाफ शिकायत की गई तो उल्टा उनकी दुकानदारी ही बंद होने की कगार पर पहुंच सकती है। कई बार यहां सट्टा लगाने आए लोग आपस में गाली गलौच करते बाहर सड़क पर आ जाते हैं और लड़ाई झगड़ा भी होता रहता है। दुकानदारों का मानना है कि यह दुकानें ऊंची पहुंच के बूते ही खोली गई हैं अगर इनके खिलाफ शिकायत की गई तो उल्टा उनकी दुकानदारी ही बंद होने की कगार पर पहुंच सकती है।

    बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने कई भाषणों में सट्टेबाजी का कारोबार करने वालों को पंजाब छोड़ने की कड़ी चेतावनी दी थी जिसके असर स्वरुप कई शहर में सट्टेबाजी का काला बाजार पूरी तरह से बंद हो गया था मगर जालन्धऱ में इस धंधे के फलने फूलने से सूबे के मुख्यमंत्री भगवंत मान तथा डीजीपी पंजाब गौरव यादव की साख पर बट्टा लग रहा है।


    मामले संबधी थाना 2 के एसएचओ से बात की गई तो उन्होने कहा कि सट्टेबाजी की दुकानें खुलने की जानकारी उनके पास नहीं है अगर किसी ने ऐसी दुकानें खोली हैं तो उनके खिलाफ सख्त कारवाई की जाएगी। इसके साथ ही कुछ दुकाने नार्थ हलके में भी खुली दिकहि दे रही है। यह दुकाने JMP फैक्ट्री के पास और कुष्ट निवारण आश्रम वाली सड़क पर खुली है। सूत्रों की माने, तो सट्टेबाज शहर के दूसरे हलकों मे भी दुकाने खोलने की सेटिंग कर रहे है।