Blog

  • Punjab News: Blind Murder की सुलझी गुत्थी, आरोपी गिरफ्तार, हुआ चौकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो

    Punjab News: Blind Murder की सुलझी गुत्थी, आरोपी गिरफ्तार, हुआ चौकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो

    मोगाः जिले की पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मनप्रीत सिंह के रूप में हुई है। दरअसल, 8 दिन पहले थाना बधनी कलां के गांव दौधर में 65 महिला का कत्ल हुआ था। इस कत्ल की गुथी को सुलझाते हुए पुलिस ने पड़ोसी को गिरफ्तार किया है।

    डीएसपी लवप्रीत सिंह ने बताया कि जांच में चौकाने वाला खुलासा यह हुआ कि आरोपी चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए गया था, जहां महिला ने घटना को अंजाम देते आरोपी को पहचान लिया था। पूछताछ में पता चला कि महिला शोर ना मचाए इसलिए आरोपी ने उसका गला दबाकर कत्ल कर दिया। जिसके बाद वह महिला के कानों की बाली लूटकर फरार हो गया था।

    डीएसपी ने कहा कि महिला गुरमेल कौर के पति की 7 साल पहले मौत हो चुकी है। गुरमेल कौर घर में अकेली रहती थी और उसके घर पहले भी चोरी हो चुकी थी। महिला ने कई बार चोरी होने की घटना गली के लोगों को बताई थी। डीएसपी ने बताया आरोपी उसका मनप्रीत मनप्रीत सिंह पर पहले भी थाना सदर जगराओं मे मामले दर्ज है। आरोपी को गिरफ्तार कर 2 दिन का रिमांड हासिल किया है। आरोपी से पूछताछ में बड़े खुलासे होने की संभावना है।

  • Punjab News: शादी से घर लौट रहे NRI परिवार से Gun Point पर गहने छीनकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: शादी से घर लौट रहे NRI परिवार से Gun Point पर गहने छीनकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले में लूटपाट की घटनाओं का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वहीं ताजा मामला जिले के नैया वाले थाने के अंतर्गत गुनियाना मंडी जैतो रोड पर गन प्वाइंट पर लूट की वारदात की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार परिवार इनोवा कार में सवार होकर आ रहे थे। इस दौरान जब उन्होंने सड़क किनारे गाड़ी रोकी तो पीछे से अर्टिगा कार में सवार नौजवानों ने गन प्वाइंट पर गहने छीन लिए और घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए।

    मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी अमनीत कौंडल ने कहा कि राजिंदर कौर एनआरआई परिवार है और वह चक्क गांव के रहने वाले है। महिला ने कहा कि देर रात उनकी टीम को सूचना मिली थी कि एनआरआई परिवार इनोवा में सवार होकर शादी से लौट रहा था। इस दौरान अर्टिगा कार में सवार 7 से 8 सवार लुटेरे आए और गन प्वाइंट के जरिए उनके गहने लुटकर फरार हो गए। इस मामले में सीआईए स्टाफ की टीम द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। एसएसपी ने कहा कि परिवार ऑस्ट्रेलिया का रहने वाला है। लूट की वारदात में परिवार ने रानी हार सहित अन्य गहने चोरी होने की शिकायत दी है। एसएसपी ने कहा कि जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: डेढ़ किले जमीन बेची, घर को रखा गिरवी, देखें वीडियो

    Punjab News: डेढ़ किले जमीन बेची, घर को रखा गिरवी, देखें वीडियो

    डिपोर्ट हुए नौजवान ने सुनाई दास्तांः18 दिन जेल में रखकर खाने में दिए कुरकुरे, उतारे कपड़े

    मोगाः अमेरिका सरकार द्वारा लगातार भारतीयों को डिपोर्ट किया जा रहा है। अमेरिका विमान से अमृतसर पहुंचे कस्बा धर्मकोट के अधीन पड़ते गांव पड़री आरिया का जसविंदर सिंह भी इसमें शामिल था। जिसे धर्मकोट पुलिस घर लेकर आई। अमेरिका से डिपोर्ट होने के बाद घर पहुचा जसविंदर पहले तो एक दिन गुम सुन रहा। उसने किसी से कोई बात नहीं की और ना ही इस मामले को लेकर परिवार वालों ने कोई बात की। लेकिन आज जब धर्मकोट के विधायक दविंदर जीत सिंह लाड़ी और चेयरमैन अमन पड़ौरी उसके घर पहुंचे तो परिवार कैमरे के सामने आया। परिवार ने इस मामले को लेकर ट्रैवल एजेंट के खिलाफ कारवाई करने की मांग की है। दूसरी ओर विधायक ने परिवार को इंसाफ दिलाने का भरोसा दिया। जसविंदर ने बताया कि वह धर्मकोट में एक कपड़े की दुकान पर काम करता था। वह ट्रैवल एजेंट के चक्कर में आ गया। जिसने उसे अमरीका भेजने और वहां पर नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। इस दौरान ट्रैवल एजेंट से उसकी 45 लाख रुपए में बात तय हुई। जसविंदर ने कहा कि हमने अपनी डेढ़ किले जमीन को बेच दिया था। वहीं मकान को गिरवी रख दिया था। जसविंदर ने बताया कि वह 25 जनवरी को दिल्ली से जहाज पर बैठकर गया, वहां से वह अलग-अलग देशों से होते हुए मेक्सिको पहुंचा। जिसके बाद मैक्सिकों से उसका डंकी का सफर शुरू हुआ। जसविंदर का कहना है कि डंकी के जरिए अमेरिका पहुंचने का के सफर के बारे में मुझे नहीं पता था। 27 जनवरी को बार्डर क्रॉस करवाया गया और बार्डर क्रॉस करते ही अमेरिका पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और कैंप में बंद कर दिया। पीड़ित ने अपनी दर्द भरी दास्तां सुनाते हुए 18 दिन तक हम पर जो जुलम हुए वह बताना बहुत मुश्किल है। पीड़ित ने कहा कि 18 दिन बंद जेल में उसे खाने के लिए कुरकुरे दिए गए। इस दौरान उसके कपड़े भी उतार दिए गए थे। परिवार ने दास्तां सुनाते हुए कहा कि 45 लाख रुपए इक्कठे करके घर के हालत सुधारने के लिए बेटे को अमेरिका भेजा था।
  • महाविद्यालय बंगाणा में सड़क सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    महाविद्यालय बंगाणा में सड़क सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित : अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा के सड़क सुरक्षा क्लब द्वारा एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के नोडल ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने की। कार्यक्रम में छात्रों के बीच सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी कड़ी मेहनत से विभिन्न पुरस्कारों पर कब्जा किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर थे।
    जिन्होंने प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कृत किया और सभी को सड़क सुरक्षा के महत्व को समझने के लिए प्रेरित किया। क्विज प्रतियोगिता में अविनाश एंड ग्रुप (सुमित और रिजुल) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि द्वितीय स्थान पर नवीन शर्मा एंड ग्रुप (अंकिता मनकोटिया और तानिया शर्मा) और तृतीय स्थान पर लवणीश एंड ग्रुप रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने कहा कि सड़क सुरक्षा एक महत्वपूर्ण और आम विषय है, जिसे शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, और अन्य क्षेत्रों से जोड़कर लोगों में अधिक जागरूकता फैलाने की आवश्यकता है। उन्होंने यह भी बताया कि महाविद्यालय में विभिन्न रचनात्मक गतिविधियाँ आयोजित की जाती हैं ताकि छात्रों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा सके।
    सड़क सुरक्षा के प्रति छात्रों को सजग करने के लिए सभी को यातायात नियमों का पालन करने, सुरक्षा के प्रति सावधान रहने और दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखने की अपील की गई। महाविद्यालय के अन्य सदस्य, जैसे, प्रोफ़ेसर नंद लाल, प्रोफेसर कमलेश महाजन, प्रोफेसर कमलेश, प्रोफेसर निकिता, प्रोफेसर मुकेश, रोड सेफ्टी क्लब के कैंपस लीडर वैदिही शर्मा, और एनएसएस कैंपस सचिव परीक्षा भी कार्यक्रम में मौजूद थे। इस आयोजन ने सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और छात्रों को एक जिम्मेदार नागरिक बनाने की दिशा में एक कदम और बढ़ाया।
  • Punjab News: कुत्तों का कहर, महिला का मुंह नोचकर किया घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: कुत्तों का कहर, महिला का मुंह नोचकर किया घायल, देखें वीडियो

    लुधियाना: पंजाब में आवारा कुत्तों का कहर लगातार जारी है। आए दिन कुत्ते लोगों को अपना शिकार बना रहे है। व हीं शिमलापुरी इलाके के अंतगर्त आते सतगुरु नगर में कुत्ते ने महिला के मुंह पर हमला कर दिया। घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल महिला की पहचान नन्नी के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए महिला के परिजन ने बताया कि वह कागज उठाने का काम करती है।

    इस दौरान आज सुबह जब वह कागज उठाने के लिए गई तो कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। कुत्ते ने मुंह पर बुरी तरह से हमला कर दिया। जिसके बाद पड़ोसी घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। महिला ने कहा कि गली में बोतल व कागज उठाने के लिए महिला घूम रही थी तो वह कुत्ते के पीछे पड़ने पर सड़क पर गिर गई। इस दौरान कुत्ते ने नन्नी पर हमला कर दिया। जिसके बाद इलाका निवासियों ने कुत्ते के कब्जे से महिला को बचाया और अस्पताल में भर्ती करवाया। हालांकि इलाके की महिला द्वारा कहा जा रहा है कि नन्नी पर आवारा कुत्ते ने हमला किया है।

  • नियमों की अवेहलना करने पर काटे 177 चालान

    नियमों की अवेहलना करने पर काटे 177 चालान

    ऊना/सुशील पंडित :  जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 177 वाहनों के चालान काटे गए। जिनमें से 100 चालानों का मौके पर निपटारा करके जुर्माने के रूप में 74,100 रूपये वसूल किए। वहीं सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने पर 06 व्यक्तियों के चालान काटे गए व जुर्माने के रूप में 600 रू.वसूल किए गए।
    इसी कड़ी में जिला पुलिस द्वारा थाना हरोली के अन्तर्गत अवैध खनन अधिनियम के तहत अवैध खनन करने पर 02 वाहनों के चालान करके जुर्माना के रुप में 15500 रुपये वसूल किए गए।
  • Punjab News: Deport होकर लौटे नौजवान ने Panama के जंगलों की जारी की वीडियो

    Punjab News: Deport होकर लौटे नौजवान ने Panama के जंगलों की जारी की वीडियो

    देखें कैसे 4 घंटे ठंड में भीगकर नदी पार कर रहे यात्री

    गुरदासपुरः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सख्ती के बाद देर रात तीसरे विमान के जरिए 112 भारतीय यात्रियों को डिपोर्ट करके भेजा गया। लेकिन डिपोर्ट किए सिख यात्रियों की पगड़ियां उतरने का मामला सामने आया है। इस घटना की एसजीपीसी ने कड़ी निंदा की है। बिना पगड़ियों के डिपोर्ट होकर आए यात्रियों को एसजीपी द्वारा पगड़ियां दी गई। उनमें से एक गुरविंदर सिंह भी शामिल है, जोकि आज सुबह ही गांव पहुंचा। गांव नंगल लमीन पहुंचे गुरविंदर सिंह ने पनामा के जंगलों को नाव से पार करने का वीडियो जारी किया है। इस मामले को लेकर गुरविंदर ने कहा कि धोखे से डंकी लगाकर भेजने वाले ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जानी चाहिए। दरअसल, आज वापिस लौटे यात्रियों में 6 गुरदासपुर के यात्री शामिल थे। गुरविंदर ने बताया कि वह 50 लाख रुपए लगाकर अमेरिका गया था और 6 माह के अंदर ही उसे डिपोर्ट कर दिया गया। जिले में पहुंचे 3 युवकों के परिजनों से जब संपर्क किया गया, तो उनमें से 2 के परिजन और युवक मीडिया के सामने कोई भी जानकारी साझा करने को तैयार नहीं था। गुरविंदर सिंह ने पनामा के जंगलों का वीडियो पेश किया। जिसमें वे 4 घंटे तक ठंड में वह एक दरिया पार कर रहे है और फिर घुटनों तक गहरे पानी और कीचड़ में चल रहे हैं। पीड़ित ने मांग की है कि डंकी लगाकर भेजने वाले एजेंटों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। गुरविंदर ने कहा कि इस बार जब उनका जहाज अमृतसर में उतरा गया तो जहाज में सिख युवा ते उनके सिर पर पगड़ी नहीं थी, उन्हें शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से पगड़ी दी गई।
  • Punjab News: Action मोड में आप सरकार, DC को किया सस्पेंड

    Punjab News: Action मोड में आप सरकार, DC को किया सस्पेंड

    मुक्तसर साहिबः पंजाब सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक्शन मोड में आप सरकार आ गई है। मिली जानकारी के अनुसार मुक्तसर साहिब के डीसी राजेश त्रिपाठी को सस्पेंड कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि भ्रष्टाचार के शिकायत मिलने के बाद सरकार की बड़ी कार्यवाही की गई है।

    Punjab News: Action मोड में आप सरकार, DC को किया सस्पेंड
    Punjab News: Action मोड में आप सरकार, DC को किया सस्पेंड

    सूत्र बताते हैं कि डीसी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। एक व्यक्ति की तरफ से डीसी के खिलाफ सरकार को शिकायत दी गई थी, जिसके बाद पंजाब सरकार ने डिसी के खिलाफ एक्शन लेते हुए कार्रवाई की है।

    बता दें कि हाल ही में पंजाब सरकार के एक ऑर्डर जारी कर सभी विभागों के प्रमुख, DC, SSP को ये आदेश दिया था कि किसी भी प्रकार का करप्शन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिसके बाद आज पहले विजिलेंस चीफ वरिंदर कुमार को हटाया गया। वहीं इसके कुछ देर बार डीसी को सस्पेंड करने का मामला सामने आया है।

     

  • वन विभाग ने अवैध रूप से शीशम की लकड़ी ले जा रही गाड़ी पकड़ी

    वन विभाग ने अवैध रूप से शीशम की लकड़ी ले जा रही गाड़ी पकड़ी

    ऊना/सुशील पंडित :  वन खण्ड अधिकारी गगरेट ने अवैध रूप से शीशम की लकड़ी लेकर पंजाब जा रही गाड़ी पकड़ी है और पुलिस में मामला दर्ज करवाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अशोक कुमार वनखण्ड अधिकारी गगरेट ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीती रात वन विभाग की टीम ने होशियार पुर रोड गगरेट पर नाके के दौरान गाड़ी संख्या (एचपी 55 डी-4183) को जांच के लिए रोका, जोकि बिना परमिट और दस्तावेज के चल रहा था।
     जिसमें शीशम की लकड़ी लोड पाई गई जिसको आरोपित होशियार पुर पंजाब लेकर जा रहा था। दस्तावेज के संबंध में पूछताछ करने पर कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। वहीं वन खण्ड अधिकारी गगरेट की शिकायत पर पुलिस ने विनोद कुमार पुत्र देसराज निवासी गांव राहड रिटलू डाकघर सुधिमाल तह. नादौन जिला हमीरपुर के विरुद्ध वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत थाना गगरेट में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
  • Punjab News: PRTC कर्मियों ने खोला मोर्चा, बस स्टैंड बंद रखकर प्रदर्शन करने का किया ऐलान, देखें वीडियो

    Punjab News: PRTC कर्मियों ने खोला मोर्चा, बस स्टैंड बंद रखकर प्रदर्शन करने का किया ऐलान, देखें वीडियो

    बठिंडाः पीआरटीसी कर्मियों ने एक बार फिर से प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कर्मियों ने प्रशासन को 24 फरवरी को बस स्टैंड और चौक बंद करके प्रदर्शन करने की चेतावनी दे दी है। उनका कहना है कि अगर पीआरटीसी के आला अधिकारियों द्वारा मानी गई मांगों को समय रहते लागू नहीं किया गया तो उनके द्वारा तीखा संघर्ष किया जाएगा।

    इसी को लेकर आज पंजाब रोडवेज, पनबस, पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने सभी डिपो के गेट पर रैली कर सरकार और मैनेजमेंट के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। गेट रैली में अध्यक्ष रविंदर सिंह बराड़ ने कहा कि पिछले दिनों पंजाब सरकार के साथ उनकी कई बैठकें हुईं, जिसके चलते सरकार के साथ कुछ मांगों पर सहमति बनी थी।

    इस दौरान दोनों विभागों में मांगे लागू करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन पीआरटीसी में प्रबंधन लगातार मांगों को लागू करने में देरी कर रहा है, जिसके कारण उन्हें बार-बार संघर्ष करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो 24 फरवरी को पटियाला बस स्टैंड बंद कर धरना दिया जाएगा और मेन चौक को भी बंद किया जाएगा। अगर फिर भी समाधान नहीं हुआ तो विधानसभा सेशन का घेराव करके सवाल-जवाब किए जाएंगे।