Blog

  • Stock Market: शेयर बाजार की Flat शुरुआत, Sensex 100 अंकों से अधिक लुढ़का

    Stock Market: शेयर बाजार की Flat शुरुआत, Sensex 100 अंकों से अधिक लुढ़का

    बिजनेसः भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को फ्लैट ओपन हुआ। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 76.85 अंक बढ़कर 76,073 तक पहुंचा, लेकिन जल्द ही 121 अंकों की गिरावट के साथ 75,875 पर आ गया। इसी तरह Nifty भी 4.15 अंक की हल्की बढ़त के साथ खुलने के बाद शुरुआती कारोबार में 43 अंकों की गिरावट के साथ 22,915 पर ट्रेड करता दिखा। भारतीय बाजार पर आज मिले-जुले एशियाई बाजारों का असर दिखा। ग्लोबल संकेत कमजोर रहे, जिससे भारतीय बाजार में भी उतार-चढ़ाव भरा कारोबार देखने को मिला।

    आज के बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। कुछ Banking & IT Stocks बढ़त में रहे, तो वहीं Metal & Energy Stocks दबाव में दिखे। भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा, अपोलो हॉस्पिटल्स, एक्सिस बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक आज टॉप गेनर्स में शामिल रहे। वहीं, टाटा स्टील, NTPC, ONGC, JSW स्टील, Bajaj Finserv टॉप लूजर्स में शामिल थे।

  • Punjab News: ट्रक और बस की टक्कर में सेमनाले में गिरी बस, 6 की माैत, कई घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: ट्रक और बस की टक्कर में सेमनाले में गिरी बस, 6 की माैत, कई घायल, देखें वीडियो

    फरीदकोटः जिले में सुबह बड़ा हादसा हो गया। एक ट्रक के साथ टक्कर के बाद न्यू दीप कंपनी की बस रेलिंग तोड़ कर सेमनाले में गिर गई। इस हादसे में एक महिला समेत 6 लोगों की मौत हो गई है। वहीं हादसे में 40 से भी ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए फरीदकोट के गुरू गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

    हादसे की सूचना मिलते ही डिप्टी कमिश्नर विनीत कुमार समेत प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव का कार्य शुरू किया। प्रशासन और समाजसेवी संगठन मौके पर पहुंच गए हैं और यात्रियों को बाहर निकालकर उपचार के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती करा रहे हैं। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रज्ञा जैन ने बताया कि इलाज के दौरान एक भी दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। इस घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

  • बड़ा हादसा : लैंडिंग के दौरान पलटा Plane, 76 लोग थे सवार, देखें वीडियो

    बड़ा हादसा : लैंडिंग के दौरान पलटा Plane, 76 लोग थे सवार, देखें वीडियो

    नई दिल्ली :  कनाडा की राजधानी टोरंटो में एक बड़ा हादसा हो गया। लैंडिंग के दौरान डेल्टा एयरलाइंस का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दरअसल, विमान जैसे ही लैंडिंग के लिए उतरा बर्फीली जमीन होने के कारण वो पलट गया। टोरंटो के पियर्सन हवाई अड्डे पर लैंड करते समय डेल्टा एयरलाइंस का एक विमान बर्फीली जमीन पर ही पलट गया। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी पुष्टि की है।

    टोरंटो के पियर्सन हवाई अड्डे ने बताया कि मिनियापोलिस से डेल्टा के विमान के साथ हादसा हुआ है। विमान 76 यात्री तथा चार चालक दल के सदस्य सवार थे। डेल्टा  एयरलाइंस ने एक बयान में कहा कि दुर्घटना सोमवार दोपहर 3:30 बजे हुई है। इस हादसे में 19 लोग घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर है।

    क्रैश लैंडिंग के बाद, टोरोंटा पीयरसन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे ने कहा कि घटना के तुरंत बाद आपातकालीन टीमें बचाव अभियान में जुट गई।  पोस्ट शेयर करते हुए एयरलाइन ने लिखा टोरंटो पियरसन को मिनियापोलिस से आने वाले डेल्टा एयरलाइंस के विमान के लैंडिंग के दौरान हुई घटना की जानकारी है। सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।
  • आज का राशिफल, 18 फरवरी 2025

    आज का राशिफल, 18 फरवरी 2025

     आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और मंगलवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 7 बजकर 33 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 10 बजकर 33 मिनट तक रवि योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 7 बजकर 36 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद स्वाती नक्षत्र लग जाएगा।

    मेष राशि:आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आप किसी बात को लेकर थोड़े उलझन में रहेंगे। आज आपके मन में कुछ नया करने की इच्छाएं जागृत होंगी। किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए परिस्थिति के अनुसार अपना व्यवहार रखें। इस राशि के छात्रों आज किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए फार्म भरने का मन बनायेंगे। परिवार वालों के साथ बाहर मूवी का प्लान बनेगा। दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी मे जाएंगे वहां बाकी दोस्तों के साथ एंजॉय करेंगे।


    वृष राशि:
    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस में किसी सहकर्मी से मदद मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में तरक्की होनी तय है। इस राशि की महिलाएं नए कपड़े खरीदने के लिए शॉपिंग के लिए जा सकती हैं। आप किसी काम में अच्छी परफॉरमेंस देने के लिए कुछ नया प्रयोग कर सकते हैं। ऑफिस में नई जिम्मेदारियां आपको मिलेंगी। माता-पिता आपकी मेहनत से खुश रहेंगे। आपको सभी काम में उनका आशीर्वाद मिलेगा। एजुकेशन फ़ील्ड में बेहतर परिणाम के लिए टीचर्स आपका पूरा सहयोग करेंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिए आपकी मेहनत सफल रहेगी।

    मिथुन राशि:आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। दांपत्य रिश्ते में नई ताजगी महसूस करेंगे। आज पहले किये हुए किसी कार्य का लाभदायक परिणाम मिलाने से आपको खुशी होगी। राजनीति से जुड़े लोगों आज जन संपर्क कर सकते हैं। आज आप महत्वपूर्ण काम पूरा करने में सफल होंगे, जो भविष्य में आपको बड़ा फायदा देने वाला रहेगा। ऑफिस में कलीग्स के साथ आपकी अच्छी तालमेल बनी रहेगी। सीनियर्स आपके काम से प्रसन्न होंगे। आपके लिए पदोन्नति के आसार हैं आपकी सैलेरी में इन्क्रीमेंट भी हो सकता है।

    कर्क राशि:आज का दिन महत्त्वपूर्ण रहेगा। आपकी सारी इच्छाएं पूरी होगी। स्वास्थ्य आज पहले से काफी अच्छा रहेगा। लवमेट के साथ शादी फिक्स हो सकती है। दोस्तों के साथ बाहर मूवी देखने का प्लान बन सकता है। बिजनेस के सिलसिले में आपका बाहर जाने का प्लान बन सकता है। घर में परिवार के साथ टाइम स्पेंड करने से रिश्तों में मजबूती बनी रहेगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कॉलेज प्रोजेक्ट पूरा करने में सफलता मिलेगा।

    सिंह राशि:आज आपका दिन ताजगी से भरा रहेगा। आज आपके मन में बहुत-सी सकारात्मक भावनाएं आएंगी। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। बेहतर होगा आज सामानों की लिस्ट बनाकर ही बाजार जाएं। इस राशि के छात्रों को कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। किसी नए कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है। परिवार के साथ किसी ट्रिप पर जाएंगे, जहां खूब एंजॉय करेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को सफलता मिलती रहेगी।

    कन्या राशि:आज आपका दिन सुनहरे पल लेकर आया है। आज परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आज आप कुछ नया करने के लिए नए तरीके अपना सकते हैं काम करने में आसानी होगी। शाम को बच्चों के साथ समय बिताने पर आप राहत महसूस करेंगे। आज आप अपने दोस्तों के साथ गोल्फ खेलने जा सकते हैं। इम्युनीटी सिस्टम को बढ़ाने के लिए आप योगा कर सकते हैं। आप खुद को दूसरों के सामने साबित करने में सफल होंगे। कामकाज से संबंधित अच्छे आइडिया आपके दिमाग में आएंगे।

    तुला राशि:आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। बिना वजह घर के किसी सदस्य पर गुस्सा न करें। आज आपको किसी अपनो से धन की प्राप्ति होगी। किसी नए काम की शुरुआत पूरे उत्साह के साथ करें, लेकिन प्रयत्न में सतर्कता भी रखें। आज घर और काम में संतुलन बनाए रखेंगे। किसी व्यक्ति के प्रति चल रही नकारात्मक थिंकिंग आज समाप्त हो जायेगी। अपनी भावनाओं को व्यक्त करने से पहले व्यक्ति के स्वभाव को ठीक से जानना होगा। आज आप अपना पैसा किसी धार्मिक काम में लगाएंगे।

    वृश्चिक राशि:आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आपके रुके हुए काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। आज कई महत्वपूर्ण कामों में बदलाव भी होंगे। इस स्थिति में किस्मत आपका साथ देगी। आज अपने कामों में कामयाबी का परचम लहरायेंगे। आज खुद को मेंटली और फिजिकली फिट महसूस करेंगे। आप अपनी कड़ी मेहनत और सकारात्मक व्यवहार के जरिए कठिन परिस्थितियों से बाहर निकलने में सफल होंगे। पैसों के लेन-देन में थोड़ा सतर्क रहें। घर में नन्हें मेहमान के आने से आपको खुशी होगी।

    धनु राशि:आज का दिन फेवरेबल रहेगा। इस राशि के राजनीतिक नेताओं के लिए आज का दिन अच्छा है। आप लवमेट को रिंग गिफ्ट कर सकते हैं। आज किसी कार्य में आ रही समस्याएं समाप्त हो जाने से कार्य तय समय पर पूरा हो जाएगा। लोगों का विश्वास आपके ऊपर बना रहेगा। जरूरतमंद को खाना खिलाने से आपका मन खुश रहेगा। आज आपके दांपत्य जीवन में नई नई खुशियां आएंगी। जीवनसाथी आज आपके कार्यों में सहयोग करेंगे। कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है।

    मकर राशि:आज भाग्य आपका पूरा साथ देगा। आज सोचा हुआ काम पूरा हो जाने से आपको प्रसन्नता होगी। जिसके प्रभाव से आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को आज रोजगार मिलने के योग बन रहे हैं। किसी नजदीकी रिश्तेदार के आने से घर में खुशियों का माहौल रहेगा। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों का ट्रांसफर आज उनके मन पसंद जगह पर होगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी टॉपिक को समझने में शिक्षकों का सहयोग मिलेगा।

    कुंभ राशि:आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। अपने बिजनेस में नए प्रयोग करने में आप सफल होंगे। आज आप जो भी सोचेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। पहले किये गये कामों से भी आज बेहतर परिणाम प्राप्त होगा। अधिकारी वर्ग आपके काम की तारीफ करेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े काम आज पूरे हो सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में अनुकूल परिणाम देखने को मिलेंगे। आपके वैवाहिक जीवन में नई-नई खुशियां आएंगी। जीवनसाथी आज आपके भावनाओं की कद्र करेंगे।

    मीन राशि:आज का दिन कॉन्फिडेंस के साथ शुरू होगा। कार्यस्थल पर लोगों द्वारा प्राप्त हो रही जानकारी का इस्तेमाल अपने काम को बेहतरीन बनाने के लिए करने की आवश्यकता है। आज का दिन बाहर घूमने-फिरने में बीतेगा। परिवारवालों के साथ मनोरंजन के लिए कहीं ट्रिप का प्लान बना सकते हैं, सभी सदस्यों में उत्साह बना रहेगा। इस राशि के व्यापारी वर्ग को आज अचानक कोई बड़ा फायदा हो सकता है। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

  • Jalandhar News: स्कूल के बाहर पुलिस ने Bullet किया Impound, हुआ भारी हंगामा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: स्कूल के बाहर पुलिस ने Bullet किया Impound, हुआ भारी हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधर (ens) : प्रभु श्री राम चौक के पास स्थित नेहरू गार्डन स्कूल के बाहर स्पेशल नाकाबंदी के दौरान पुलिस द्वारा वाहनों की चैकिंग की जा रही थी। इस दौरान कंपनी बाग़ चौक मे उस समय हंगामा देखने को मिला जब बुलेट को इम्पाउंड करने पर पुलिस और चालक में जमकर बहसबाजी हुई। बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार युवक ने कहा कि वह रास्ते से गुजर रहा था। इस दौरान पुलिस ने उसका बाइक रोक कर इम्पाउंड कर दिया।

     

    इस दौरान महिला द्वारा हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ, ड्रामा दौरान आसपास के काफी लोग इकट्ठा हो गए। वहीं पुलिस मुलाजिम द्वारा बताया गया कि उक्त महिला द्वारा पॉलीटिकल प्रेशर भी डालने की कोशिश की गई। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस मुलाजिम राजवंत कौन ने बताया कि नेहरू गार्डन स्कूल के बाहर उनकी टीम द्वारा विशेष नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। लड़कियों के स्कूल की छुट्टी का समय था।

    बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार लड़के लड़कियों को परेशान कर रहे थे। जब उन्हें रोक कर बाइक के कागज दिखाने को कहा तो मौके पर वह दिखा नहीं पाए। इस दौरान जब बुलेट इंपाउंड किया गया। वहीं मौके पर उक्त महिला द्वारा खूब हंगामा किया गया और पॉलीटिकल प्रेशर डाला गया।

  • क्यों बढ़ता है ब्लड शुगर? जानें कारण और बचाव के उपाय

    क्यों बढ़ता है ब्लड शुगर? जानें कारण और बचाव के उपाय

    Health Tips,Lifestyle: डायबिटीज तेजी से बढ़ रही है, और इसका मुख्य कारण गलत खानपान, तनाव और खराब लाइफस्टाइल है। समय पर ध्यान न देने से यह गंभीर बीमारियों को जन्म दे सकता है।

    ब्लड शुगर बढ़ने के मुख्य कारण:

    ज्यादा मीठा और प्रोसेस्ड फूड खाना
    शारीरिक गतिविधि की कमी
    तनाव और कम नींद
    डिहाइड्रेशन और कुछ दवाओं का असर
    आनुवंशिक कारण

    इसे कंट्रोल करने के उपाय:

    हेल्दी डाइट अपनाएं (हाई फाइबर, लो-कार्ब)
    रोजाना वॉक और एक्सरसाइज करें
    तनाव कम करें, अच्छी नींद लें
    खूब पानी पिएं और नियमित जांच कराएं

    सही लाइफस्टाइल अपनाकर ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखें और स्वस्थ रहें!

  • Punjab News: America से Deport हुए पूर्व सैनिक ने सुनाई खौफनाक आपबीती, देखे वीडियो

    Punjab News: America से Deport हुए पूर्व सैनिक ने सुनाई खौफनाक आपबीती, देखे वीडियो

    पगड़ी को कूड़ेदान में फेंक दाढ़ी को काटा, Donker ने नाव में बिठा समुद्र मे छोड़ा : मनदीप सिंह

    अमृतसर: अमेरिका से अवैध भारतीयों का तीसरा जत्था 16 फरवरी की रात 10 बजे अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरा। US वायुसेना के सी-17ए ग्लोबमास्टर विमान में सवार होकर 112 लोग पहुंचे थे। जिनमे हरियाणा के 44 और पंजाब के 33 लोग शामिल हैं। इनमें से कई ऐसे भी हैं जो लाखों का कर्ज लेकर और अपराध में शामिल होने के बाद विदेश भाग गए। यह लोग खतरनाक रास्ते पार कर, जान जोखिम में डालकर अवैध रूप से अमेरिका पहुंच थे।

    ऐसे ही एक व्यक्ति मंदीप सिंह ने अपनी दुखद कहानी सांझा की है। यह सिख बिना पगड़ी पहने अमृतसर हवाई अड्डे पर उतरा था। वह अमृतसर का निवासी है। भारतीय सेना से रिटायर्ड होने के बाद वह अपनी पत्नी के गहने बेच डंकी लगाकर अमेरिका गया था। जहां अमेरिकी सैनिकों ने उसकी पगड़ी उतारकर कूड़े में फेंक दी और ने उसे दाढ़ी काटने पर मजबूर कर दिया।

    मनदीप सिंह ने बताया कि वह भारतीय सेना में 17 साल की सेवा के बाद घर पर बेकार बैठा था। इसलिए उसने विदेश जाकर अपना जीवन सुधारने का निर्णय लिया। वह एक एजेंट के संपर्क मे आया और 40 लाख मे अमेरिका जाने की डील तय हुई। अमेरिका जाने के लिए वह कई देशो से होकर पनामा के जंगलो मे पहुंचा। डोंकर्स ने उसे और उसके साथियों को एक नाव में बिठाया और 30 फुट ऊंची लहरों के बीच छोड़ दिया। किसी तरह वह अपनी जान बचा मेक्सिको बॉर्डर तक पहुंचे। सफर के दौरान उसने 70 दिन से अधिक समय मैगी और प्लास्टिक के चावल खाकर बिताया।

    मनदीप ने कहा कि जब उसे अमेरिका डिपोर्ट किया गया, तो विमान मे हाथ-पैरों में हथकड़ी और बेड़ियां डाल दी गईं। खाने के लिए केवल सेब, चिप्स और फल दिए गए। उसने डर के मारे कुछ नहीं खाया कि पता नहीं शौचालय जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी या नहीं। 30 घंटे का सफर उसने केवल पानी पीकर बिताया।

     

  • Punjab News: Canara Bank के कर्मचारी ने की 26.15 लाख की धोखाधड़ी

    Punjab News: Canara Bank के कर्मचारी ने की 26.15 लाख की धोखाधड़ी

    फिरोजपुर: जिले के हल्का गुरु हरसहाय मे स्थित Canara Bank की शाखा के कर्मचारी द्वारा धोखाधड़ी करने का मामला है। जानकारी के मुताबिक कर्मचारी ने अलग-अलग आईडी बनाकर बैंक के खाता धारको के अकाउंट से लाखो रुपए की धोखाधड़ी की है।

    बैंक मैनेजर रोशन लाल पुत्र घंडैया लाल ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2023 में बैंक की शाखा गुरु हरसहाय में आरोपी लक्की गर्ग ने अपनी आईडी 661481 का दुरुपयोग किया था। आरोपी ने बैंक मे तैनात दूसरे कर्मचारी को विश्वास में लेकर उसकी आई डी का भी दुरूपयोग किया।

    जिसके बाद आरोपी ने विभिन्न खाताधारकों के मोबाइल नंबर बिना अनुमति के बदलकर बैंकिंग एक्टिवेट कर दी और विभिन्न फर्मों से कुल 26,14,669.19 रुपए की राशि ट्रांसफर कर दी। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

  • स्वच्छ शहर-समृद्ध शहर के तहत डोर टू डोर अभियान हुआ तेज

    स्वच्छ शहर-समृद्ध शहर के तहत डोर टू डोर अभियान हुआ तेज

    एसएचजी सदस्यों द्वारा रोजाना 400 से अधिक घरों तक संपर्क स्थापित करके दिया जा रहा स्वच्छता संदेश

    ऊना/सुशील पंडित: नगर निगम आयुक्त एवं अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि ऊना शहर में स्वच्छ शहर-समृद्ध शहर मुहिम के तहत डोर-टू-डोर अभियान ने रफ्तार पकड़ ली है। स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों द्वारा रोजाना 400 से अधिक घरों तक पहुंच कर सर्वे और घरों से निकलने वाले सूखे-गीले कचरे एवं हानिकारक कचरे बारे लोगों को जागरूक किया जा रहा है ताकि कचरे का सही निस्तारण हो सके। एडीसी ने बताया कि नगर निगम ऊना को स्वच्छ और समृद्ध बनाने के लिए घर-घर जाकर लोगों को शिक्षित और जागरूक करने के व्यापक प्रयास किए जा रहे हैं ताकि ऊना को एक स्वच्छ, सुव्यवस्थित और आदर्श नगर निगम के रूप में विकसित किया जा सके।

    एडीसी ने बताया कि  नगर निगम ऊना में स्वच्छता मुहिम के अंतर्गत गीले-सूखे एवं हानिकारक कचरे को अलग-अलग तथा सिंगल यूज पॉलिथीन का निम्न प्रयोग करने और सिंगल यूज्ड पॉलीथिन को एकत्रित करके सफाई कर्मचारियों को देने तथा पॉलिथीन को बिल्कुल भी न जलाने का संदेश भी दिया जा रहा है।

    इसके अलावा, नगर निगम के सहायक अभियंता राजेंद्र कुमार सैनी ने बताया कि ऊना शहर में अभी तक 1460 घरों का सर्वे पूरा कर लिया गया है तथा पूर्व नगर परिषद का वार्ड नंबर 8 को पूरा कर लिया गया है।

  • Punjab News: भाखड़ा नहर में तैरता मिला महिला का शव, देखे वीडियो

    Punjab News: भाखड़ा नहर में तैरता मिला महिला का शव, देखे वीडियो

    श्री आनंदपुर साहिब: उपमंडल नंगल के गांव दड़ौली के निकट उस समय भगदड़ मच गई। जब भाखड़ा नहर मे महिला की डैड बॉडी तैरती हुई दिखाई दी। मृतक महिला की पहचान दीक्षा पत्नी योगेश वासी लोअर ब्रह्मपुर के रूप मे हुई है।

    गौताखोर कमलप्रीत ने बताया कि वह श्री आंनदपुर साहिब से डैड बाडी नहर से निकाल कर वापस आ रहे थे। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि गांव दड़ौली के निकट भी एक डैडबॉडी नहर मे तैर रही है। जिसके बाद मौके पर पंहुच कर महिला की डैडबॉडी को बाहर निकाला।

    मौके पर पंहुचे थाना प्रभारी राहुल शर्मा ने कहा कि उन्हे जानकारी मिली थी एक एक्टिवा नहर किनारे खड़ी है। जिससे उन्हें शक हुआ कि कोई नहर में कूद गया है। जिसकी जांच के लिए वह जब घटना स्थल पर पहुंचे, तो गौताखोर कमलप्रीत सैनी की टीम ने उक्त डैडबॉडी को पहले ही बाहर निकाल लिया था। मृतका दो बच्चों की मां थी और उसकी शादी 2020 में हुई थी। परिवार के ब्यानों के आधार पर आगे की कारवाई अमल में लाई जाएगाी।