Blog

  • Punjab News: बीच सड़क युवक पर बदमाशों ने किया तेजधार हथियारों से हमला, देखें वीडियो

    Punjab News: बीच सड़क युवक पर बदमाशों ने किया तेजधार हथियारों से हमला, देखें वीडियो

    लुधियानाः बदमाशों के हौंसले इतने बुलंद होता जा रहे है कि उन्हें पुलिस का खौफ तक नहीं रहा। दिन-दहाड़े बदमाश हथियारों से लैस होकर लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। एक मामला किशोर नगर से है। जहां बाइक सवार बदमाशों का सरेआम गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला है। जिसका वीडियो भी सामने आया है। जिसमें बाइक सवार अज्ञान लुटेरे सरेआम हाथों में हथियार लेकर आते है और एक युवक पर हमला कर देते है। जिससे युवक गंभीर रूस से जख्मी हो गया और आरोपी मौके से फरार हो जाते है। युवक के सिर सहित शरीर के कई हिस्सों में दात के गहरे जख्म मिले है। हमले की शिकायत पुलिस के पास पहुंच गई है। वहीं पुलिस अधिकारी भूपिंदर सिंह का कहना है कि शिकायत उनके पास पहुंच गई है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
  • Punjab News: आदर्श नगर में गुंडागर्दी का नंगा नाच, बाप-बेटे पर किया तेजधार हथियारों से हमला, देखें वीडियो

    Punjab News: आदर्श नगर में गुंडागर्दी का नंगा नाच, बाप-बेटे पर किया तेजधार हथियारों से हमला, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के आदर्श नगर में सरेआम हमलावारों द्वारा बाप-बेटे पर हमला कर दिया गया। इस घटना में बाप-बेटा घायल हो गए थे। जिसके बाद उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मामले की जानकारी देते हुए हरविंदर ने कहा कि वह सड़क से बेटे के साथ जा रहा था। इस दौरान 3 वाहनों पर सवार नौजवान लगातार हॉर्नर बजा रहे थे। जिसके बाद उन्होंने बाइक और एक्टिवा सवारों को साइड दे दी।

    पीड़ित के अनुसार बाइक सवारों ने उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस घटना को लेकर सिविल अस्पताल में पर्चा कटवाकर वह पिछले 15 दिसंबर से थाने के चक्कर काट रहा है, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। आज पीड़ित ने कहा कि थाने में अब पता चला है कि उक्त आई ओ की ट्रांसफर हो गई है। जिसके चलते अब दूसरे अधिकारी को घटना की शिकायत दे दी है। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है। पीड़ित के अनुसार 8 से 9 नौजवानों ने उन पर हमला किया था।

    हरविंदर के बेटे अवतार सिंह ने कहा कि वह पिता के साथ आदर्श नगर से सब्जी लेकर आ रहे थे। इस दौरान हॉर्नर बजा रहे एक एक्टिवा और 2 बाइक सवार नौजवानों ने हॉर्नर बजाए। उसके बाद पिता ने बाइक सड़क किनारे खड़ी थीऔर उन्हें रास्ता दे दिया। जिसके बाद हमालवारों ने किरपाणों सहित अन्य हथियारों से हमला कर दिया। हादसे में सिर पर उसके टांके लगे है। आई ओर हरिंदर पाल के पास उनका मामला था, लेकिन वह हमेशा किसी ओर जगह पर ड्यूटी देने के हवाला देते रहे और अब पता चला कि उनकी ट्रांसफर हो गई।

    15 दिसंबर को हरविंदर पर अज्ञात व्यक्तियों ने पीड़ित ने हमला कर दिया था। जिसकी पीड़ित ने आईओ को मामले की शिकायत दी थी। पीड़ित ने कहा कि वह आई ओ के ट्रांसफर होने के दूसरे अधिकारी के पास नहीं आया और ना ही उसके मामले को लेकर कोई कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस ने कहा कि शिकायत पीड़ित की ले ली गई। पुलिस अधिकारी ने कहा कि उस आई ओ की ट्रांसफर हो गई। जिसके बाद अब वह खुद मामले की जांच कर रहे है। वहीं पीड़ित से फुटेज भी ले ली गई है और जल्द मामले की जांच करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: संजय गांधी कालोनी में लोगों ने स्नेचर को किया काबू, भारी हंगामा, देखें वीडियो

    Punjab News: संजय गांधी कालोनी में लोगों ने स्नेचर को किया काबू, भारी हंगामा, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में लूटपाट और स्नेचिंग का वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वहीं संजय गांधी कालोनी में लोगों ने स्नेचर को काबू किया है। इस दौरान घटना स्थल पर भारी हंगामा देखने को मिला। लोगों का कहना है कि घटना से स्नेचर का दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। लोगों ने काबू किए स्नेचर की जमकर छित्तर परेड की। मिली जानकारी के अनुसार स्नेचर ने प्रवासी मजदूर को दातर दिखाकर फोन छीनने की कोशिश की थी।

    मामले की जानकारी देते हुए कांग्रेस नेता महेश इंदर ने बताया कि देर रात करियाने की दुकान के बाहर भारी हंगामा होने की घटना मिली थी। जिसके बाद पूछताछ में पता चला कि नशेड़ी ने दातर दिखाकर प्रवासी से फोन छीनने की कोशिश की थी। जिसे वहां पर इलाका निवासियों ने लूट की वारदात को अंजाम देने से पहले ही काबू कर लिया। इस घटना को लेकर काफी हंगामा होना शुरू हो गया।

    जिसके बाद इलाका निवासियों ने नशेड़ी को काबू करके पुलिस के हवाले कर दिया। कांग्रेस नेता ने कहा कि हालांकि पुलिस द्वारा स्नेचरों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है, लेकिन नशेड़ियों द्वारा घटनाओं का लगातार अंजाम दिया जा रहा है। कांग्रेस नेता ने कहा कि नशे की आपूर्ति के लिए स्नेचर वारदातों को अंजाम दे रहे है।

  • Punjab News: शगुन स्कीम को लेकर विधायक ने लगाई अधिकारी को फटकार, देखें वीडियो

    Punjab News: शगुन स्कीम को लेकर विधायक ने लगाई अधिकारी को फटकार, देखें वीडियो

    फाजिल्काः शगुन स्कीम को लेकर विधायक और तहसील भलाई अधिकारी के बीच विवाद सामने आया है। मामला तब शुरू हुआ जब गांव मुहार खीवा के महेंद्र कुमार नामक व्यक्ति को स्कीम का लाभ नहीं मिला और वह विधायक के पास पहुंचा। विधायक ने तहसील भलाई अधिकारी अशोक कुमार को फोन कर फटकार लगाई और कार्रवाई की चेतावनी दी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

    जवाब में अशोक कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर स्थिति स्पष्ट की। भलाई अधिकारी के अनुसार, जून 2024 में आई फाइल एक महीने के भीतर ही नियमों के तहत खारिज कर दी गई थी। उन्होंने बताया कि शगुन स्कीम के लिए लाभार्थी की वार्षिक आय 32,790 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए, जबकि महेंद्र सिंह के दस्तावेजों में 90,000 रुपये की आय दर्शाई गई थी।

    दूसरी ओर महेंद्र सिंह का कहना है कि उन्होंने मूल फाइल में 30,000 रुपये वार्षिक आय दिखाई थी। उनका आरोप है कि बाद में विभाग ने औपचारिकता के लिए उनके बेटे से 90,000 रुपये की आय का प्रमाण पत्र मंगवाया। इस विवाद ने स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बना दिया है।

  • Jalandhar News: चौकी इंचार्ज को Suspend करने को लेकर सरपंचों ने लगाया धरना

    Jalandhar News: चौकी इंचार्ज को Suspend करने को लेकर सरपंचों ने लगाया धरना

    अपराः चौकी इंचार्ज साहिब मीत को सस्पेंड करने की मांग को लेकर 15 गांवों के सरपंचों ने अपरा चौकी के बाहर धरना दिया। सरपंच विनय कुमार ने बताया कि वह गांव के मामलों को लेकर चौकी इंचार्ज से मिलने गए थे। उन्हें कहा कि इलाके में नशा बिकता है और लूट की वारदातें होती हैं। लेकिन चौकी इंचार्ज उनके साथ बदमीजी पर उतर आए और बाद में धक्के मार कर दफ्तर से बाहर कर दिया। जब आसपास के गांवों के सरपंचों व पंचों को पता लगा तो 15 गांव के लोग चौकी के बाहर पहुंच गए और धरना लगा दिया।

    फिल्लौर के एसएचओ संजीव कपूर ने मौके पर पहुंच कर मामला शांत करवाना चाहा। लेकिन गांववासी चौकी इंचार्ज साहिब मीत व अन्य एक मुलाजिम को सस्पेंड करने की बात पर अड़ गए। इस दौरान चौकी इंचार्ज साहिब मीत सिंह ने सभी के सामने माफी मांगी, लेकिन गांववासी नहीं माने। मौके पर पहुंचे बसपा लीडर तीर्थ राजपुरा, अमृतपाल भौसले, सरपंच खुशी राम, तिलक अपरा, बलविंदर सिंह और गोल्डी अपरा ने कहा कि आज सरपंच के साथ ऐसा व्यवहार किया है, लोगों के साथ कैसा व्यवहार किया जाता होगा।

    वहीं चौकी इंचार्ज साहिब मीत सिंह ने कहा कि आरोप बेबुनियाद है। दो पक्षों का आपसी विवाद था। एक पक्ष का मसला हल हो गया और एक का बाकी था। दूसरे मसले के लिए गांव के सरपंच विनय जब चौकी में पहुंचे तो उन्हें बाहर बैठने के लिए कहा। किसी के साथ धक्के शाही नहीं की। एसएचओ संजीव कपूर ने आश्वासन दिया कि जिन पुलिस कर्मचारी ने अनुशासनहीनता की है उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: School Bus की चपेट में आया बच्चा, गंभीर घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: School Bus की चपेट में आया बच्चा, गंभीर घायल, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले के गुमटाला में निजी स्कूल बस की चपेट में बच्चा आ गया। मिली जानकारी के अनुसार छात्र को बस से उतारने के दौरान यह हादसा हुआ है। घटना में घायल छात्र को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल छात्र की पहचान जैराज के रूप में हुई है। जैराज ने बताया कि वह रोजाना की तरह स्कूल बस से घर आया था। इस दौरान जब वह बस से उतर रहा था कि ड्राइवर ने बस आगे बढ़ा दी, जिसके चलते उसका पैर बस के पिछले टायर के नीचे आ गया और वह घायल हो गया।

    बच्चे ने बताया कि बस का ड्राइवर हर बार बदल जाता है और हर बार बस ड्राइवर जल्दी में होता है जिसके कारण यह हादसा हुआ है। बच्चे के परिजनों ने कहा कि स्कूल बस ड्राइवर की लापरवाही पहले भी सामने आ चुकी है। जिसके चलते बच्चा घायल हो गया और इससे बच्चे का आने वाला भविष्य भी खराब हो गया। उन्होंने कहा कि स्कूल बस चालक और बस हेल्पर का कर्तव्य था कि वह बच्चे को उसके घर तक छोड़ें लेकिन वे जल्दबाजी में बच्चे को उताकर जा रहे थे, जिसके कारण यह हादसा हुआ। उन्होंने कहा कि ऐसे बस चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

    वहीं इस मामले में पुलिस स्टेशन गुमटाला के पुलिस अधिकारी अश्वनी कुमार ने बताया कि गुमटाला में एक निजी स्कूल बस से उतरने के दौरान बच्चा गिर गया और बस के पिछले टायर के नीचे आ गया। जिससे उसके टांगों पर गंभीर चोटें आई है। जैराज को इलाज के लिए अमृतसर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहीं बच्चे के परिवार वालों का कहना है कि हम स्कूल प्रबंधन से बात कर रहे हैं और फिर भी अगर हमें न्याय नहीं मिला तो हम उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।

  • Jalandhar News: Drug Inspector और Police ने Deepak Puri Medical Store पर दी दबिश, बंद करवाया स्टोर

    Jalandhar News: Drug Inspector और Police ने Deepak Puri Medical Store पर दी दबिश, बंद करवाया स्टोर

    जालंधर, ENS: ड्रग इंस्पेक्टर और पुलिस ने मेडिकल स्टोरों पर दबिश दी। इस दौरान दीपक पुरी मेडिकल स्टोर पर भी पुलिस ने रेड करते हुए स्टोर को बंद करवाया। मिली जानकारी के अनुसा लधेवाली रोड पर स्थित उसके मैडीकल स्टोर को पुलिस व स्वास्थ्य विभाग द्वारा कई बार बंद करवाया जा चुका है लेकिन वह फिर कोई न कोई सैटिंग कर मैडीकल स्टोर को दोबारा खोल लेता था। इस संबंधी पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिस पर आज दकोहा पुलिस ने ड्रग इंस्पेक्टर को साथ लेकर उसके मैडीकल स्टोर पर रेड की थी।

    दरअसल, नंगल शामा चौकी के प्रमुख सब-इंस्पैक्टर नरिंदर मोहन शर्मा ने ड्रग इंस्पैक्टर परमिंदर सिंह ने टीम के साथ मेडिकल स्टोरों पर दबिश देते हुए आपत्तिजनक दवाइयां बेचने वाले मैडीकल स्टोर के खिलाफ कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि दीपक पुरी द्वारा किसी ओर का लाइसैंस रखकर मैडीकल स्टोर खोला हुआ था। जिसकी जांच करने के बाद मेडिकल स्टोर को मौके पर ही बंद करवाया गया। इस दौरान ड्रग इंस्पेक्टर ने मेडिकल स्टोर के मालिक को चेतावनी देते हुए कहा गया कि अगर उसने दोबारा मैडीकल स्टोर खोलने की कोशिश की तो उसके खिलाफ बनती कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसी तरह पुलिस को सूचना मिली थी कि बलविंदर सिंह निवासी नेशनल एवेन्यू अपने मैडीकल स्टोर पर उन आपत्तिजनक दवाइयों को बेचता है, जिस पर डिप्टी कमिश्नर द्वारा सखती से रोक लगाई गई है। इसी को लेकर उसे आज काबू कर लिया गया।

    इसके बाद सब-इंस्पेक्टर नरिंद्र मोहन शर्मा तथा ड्रग इंस्पैक्टर की टीम नेशनल एवेन्यू में पहुंची, जहां पर बलविंदर सिंह पुत्र सरूप सिंह द्वारा चलाए जा रहे मैडीकल स्टोर की जांच की गई और इस दौरान कई मिली कई आपत्तिजनक दवाइयों को लेकर बलविंदर सिंह कोई भी बिल तथा सटीफिकेट नहीं दिखा पाया, जिसके चलते पुलिस द्वारा बलविंदर सिंह को समेत आपत्तिजनक दवाइयां काबू कर लिया गया और उसके खिलाफ थाना रामा मंडी में 223 बीएनएस के तहत एफआईआर दर्ज की गई। देर रात तक बलविंदर सिंह पुलिस की हिरासत में ही था और उससे पूछताछ की जा रही थी। सब-इंस्पैक्टर नरिंद्र मोहन ने बताया कि दीपक पुरी के खिलाफ थाना रामा मंडी व थाना पतारा में नशा बेचने के लेकर कई मामले दर्ज हैं, जिसमें वह जेल भी जा चुका है।

  • Jalandhar News: इस इलाके में चली गोलियां, लोगों में दहशत का माहौल, देखें वीडियो

    Jalandhar News: इस इलाके में चली गोलियां, लोगों में दहशत का माहौल, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में गोलियां चलने की घटनाओं में लगातार बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। वहीं ताजा मामला थाना मकसूदां के अधीन आते इलाके से सामने आया है।जहां गांव नंदनपुर से हीरापुर को जाती सड़क पर किसान गुरविंद्र सिंह के खेतों के पिछली ओर अज्ञात युवकों ने गोलियां चला दीं। किसान नेता का कहना है कि उसने घटना की सूचना पुलिस को 112 नंबर पर कॉल करके दे दी है।

    घटना की सूचना मिलते ही मौके पर थाना मकसूदां के एसएचओ बलबीर सिंह, तथा एएसआई निरंजन सिंह पुलिस पार्टी सहित पुलिस पार्टी की टीम मामले की जांच में जुट गई। किसान गुरविंद्र ने कहा कि खेतों के समीप देर रात करीब 11.21 बजे अज्ञात कार चालकों ने करीब 6 राऊंड फायर किए। गुरविंद्र ने बताया कि गोलियां घटना वहां लगे कैमरों में कैद हो गई है और गोलियां चलने की आवाजे कैमरों में सुनाई दे रही हैं।

    किसान गुरविंद्र ने बताया कि गोलियों की आवाजें सुनकर इलाके में दहशत का माहौल बन गया। उन्होंने बताया कि गत 22 जनवरी को देर रात भी इनोवा क्रिएस्टा सवारों ने 20 के करीब गोलियां चलाई थीं तथा मौके से बेखौफ होकर फरार हो गए थे। बेखौफ होकर गोलियां चलाने वाले इनोवा क्रिएस्टा कार सवार आज तक पुलिस के हाथ नहीं लग पाए। हैरानी की बात यह है कि इससे पहले भी किसान नेता ने फायरिंग मामले में शिकायत दर्ज करवाई थी, लेकिन उसके बाद अब दोबारा गोलियां चलने की घटना प्रशासन की कार्रगुजारी पर सवाल खड़े कर रहा है।

  • Jalandhar News: बांध की गहराई माप रहे ड्रेनेज विभाग के कर्मी की करंट लगने से मौत, देखें वीडियो

    Jalandhar News: बांध की गहराई माप रहे ड्रेनेज विभाग के कर्मी की करंट लगने से मौत, देखें वीडियो

    शाहकोटः हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से ड्रेनेज विभाग के कर्मी की मौत हो गई। कर्मी चक्क बाहमनियां गांव में सतलुज दरिया के धुस्सी बांध का सर्वेक्षण कर रहा था। मृतक की पहचान बेलदार छिंदरपाल सिंह (43) पुत्र चिमन सिंह निवासी गांव राजेवाल के रूप में हुई है। जानकारी अनुसार बेलदार छिंदरपाल सिंह ने बांध की गहराई मापने के लिए लोहे का मीटर उठाया तो मीटर ऊपर से गुजर रहे हाई वोल्टेज बिजली की तार को छू गया। हादसे में उसके हाथ-पैर में करंट उतर आया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान बेलदार के साथ विभाग के अधिकारी अजय कुमार जेई, रोहित सिंह जेई, रमनदीप सिंह सर्वे में शामिल थे। उन्होंने तुरंत उसे शाहकोट के निजी अस्पताल और बाद में शाहकोट के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां इमरजेंसी में डॉ. मनदीप सिंह ने छिंदरपाल को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन पहुंच गए। दूसरी तरफ इस संबंध में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों के बयान पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
  • Punjab News: कांग्रेस पार्टी के नेता व डिपो होल्डर के घर पर ग्रेनेड से हमला, बब्बर खालसा ने ली जिम्मेदारी, देखें वीडियो

    Punjab News: कांग्रेस पार्टी के नेता व डिपो होल्डर के घर पर ग्रेनेड से हमला, बब्बर खालसा ने ली जिम्मेदारी, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले में पुलिस थाना डेरा बाबा के तहत आते गांव कोटली सूरत मल्ली थाना के अंतर्गत गांव राय मल में देर रात कांग्रेस पार्टी से जुड़े डिपो होल्डर सुखदेव सिंह के घर पर ग्रेनेड से हमला होने का मामला सामने आया है। डिपो होल्डर सुखदेव सिंह का भतीजा पुलिस में है और वह रामदास थाने में तैनात है उल्लेखनीय है कि कुछ महीने पहले सुखदेव सिंह पर गोली चलाने की असफल कोशिश की गई थी। इस संबंध में जानकारी देते हुए मनिंदर सिंह ने बताया कि सुखदेव सिंह डिपो होल्डर के घर पर बदमाशों ने ग्रेनेड से हमला किया।

    उन्होंने बताया कि धमाके की आवाज जहां दूर से सुनी गई, वहीं धमाके की रोशनी सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। उन्होंने कहा कि पुलिस सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी ले गई है। उधर, एसएसपी बटाला ने भी विस्फोट की पुष्टि की है। वहीं इस घटना की जिम्मेदारी आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल ने ली है। जिसमें उसका साथ शेरा मान ने दिया है। हैप्पी पासियां का कहना है कि जतिंदर पुलिसकर्मी ने दो महीने पहले उसके घर पर रेड की थी और परिवार के साथ बदसलूकी की थी, जिससे खफा होकर उसने ये कदम उठाया। पंजाब में सिलसिलेवार ढंग से हो रहे धमाकों के बीच इस धमाके में पुलिसकर्मी के घर को टारगेट किया गया।

    उनकी तरफ से सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की गई बै। जिसमें लिखा है कि जो घटना गांव रायमल में जतिंदर पुलिस वाले के घर ग्रेनेड हमला हुआ है, उकसी जिम्मेदारी मैं, हैप्पी पासियां और भाई शेरा मान लेता है। दो महीने पहले इसने कुछ पुलिसकर्मियों के साथ मेरे घर जा कर मेरे परिवार के साथ बदसलूकी की और जबरदस्ती कैमरों का डीवीआर उतारा लिया। पहले भी इस इसने रमदास इलाके में और भी परिवारों के साथ गलत करता रहा, जो ना हमने पहले बरदाश्त किया और ना ही अब करेंगे।