Blog

  • Punjab News: पूर्व जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने की प्रेस कान्फ्रैंस, देखें वीडियो

    Punjab News: पूर्व जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने की प्रेस कान्फ्रैंस, देखें वीडियो

    अमृतसरः तख्त श्री दमदमा साहिब और तख्त श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार सिंह साहिबान ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने अमृतसर चीफ खालसा दीवान में प्रेस कॉन्फ्रैंस की। उन्होंने कहा कि एसजीपीसी प्रधान हरजिंदर सिंह धामी की ओर से इस्तीफा देना बहुत दुखद घटना है। जिस समय उन्होंने इस्तीफा दिया तो उनके चेहरे पर साफ दिख रहा था कि वह किसी दबाव में है। आरोप लगाते कहा कि सिर्फ बादल परिवार को बचाने के लिए यह सब कुछ किया जा रहा है।

    अगर एसजीपीसी जांच करवाने को बोल रही है तो पहले रघुजीत सिंह विर्क पर जांच की जाए। जिन पर करोड़ों के घपले के आरोप है। रघुजीत सिंह विर्क ने हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी बनाने में भी अपनी अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि एसजीपीसी प्रधान को सात मेंबरी कमेटी से इस्तीफा नहीं देना चाहिए था, अकाल तख्त साहिब की ओर से जो ड्यूटी लगाई गई है उन्हें निभानी चाहिए थी।

  • Exam के बीच School को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप, खाली कराया कैंपस

    Exam के बीच School को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप, खाली कराया कैंपस

    जबलपुर: देश में पिछले कुछ दिनों से स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी के मामले लगातार बढ़ रहे है। वहीं मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर के अंतर्गत आने वाले रांझी थाना इलाके में स्थित सेंट गेब्रियल स्कूल में आज सुबह बम को उड़ाने की धमकी मिलने के बाद स्कूल के साथ साथ पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। स्कूल प्रबंधन द्वारा घटना की सूचना दिए जाने के बाद रांझी थाना पुलिस के साथ बीडीएस (बम निरोधक दस्ते) की टीम तुरंत स्कूल पहुंची और तत्काल ही पूरा स्कूल खाली करा दिया है। फिलहाल, बॉम्ब स्क्वाड की टीम बम की तलाश में जुट गई।

    हालांकि, करीब एक घंटे की पड़ताल के बाद भी स्कूल के किसी भी सार्वजनिक और संदिग्ध क्षेत्र में अबतक बम नहीं मिला है। ऐसे में इसे अफवाह माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि, स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी उस समय दी गई है, जब यहां छठवीं से आठवीं क्लास के बच्चों के फाइनल पेपर चल रहे थे। ऐेसे में बम की धमकी मिलने के वक्त स्कूल में करीब 1 हजार बच्चे मौजूद थे। ऐसे में मेनेजमेंट में धमकी को लेकर हड़कंप मच गया।

    वहीं, जानकारी मिलते ही रांझी थाना प्रभारी मानस द्विवेदी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरु की। पत्रिका से बातचीत में उन्होंने बताया कि ‘बम की तलाशी के लिए स्कूल से सभी बच्चों के साथ साथ स्टाफ को बाहर निकाल दिया है। स्क्वाड पूरे स्कूल की तलाशी कर रहा है। पुलिस तफ्तीश में पता चला है कि, स्कूल प्रिंसिपल के आधिकारिक ईमेल पर किसी ने मैसेज भेजा था कि, प्रभाकर नाम के व्यक्ति ने स्कूल में बम रखा है, जो कुछ ही देर में विस्फोट हो सकता है।

     

  • Jalandhar ED टीम का Kailash Kumar Singla के खिलाफ बड़ा एक्शन

    Jalandhar ED टीम का Kailash Kumar Singla के खिलाफ बड़ा एक्शन

    जालंधर, ENS: जालंधर जोनल कार्यालय की ईडी की टीम द्वारा लगातार सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान ईड की टीम ने पंजाब राज्य जल संसाधन के तत्कालीन कार्यकारी अभियंता कैलाश कुमार सिंगला के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति से संबंधित जांच में पीएमएलए, 2002 के प्रावधानों के तहत 17/02/2025 को 3.61 करोड़ रुपए की अस्थायी तौर पर प्रॉपर्टी कुर्क की है।

    बता दें कि इससे पहले जालंधर ईडी ने अहमदाबाद ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के तहत बिटकनेक्ट क्रिप्टो करेंसी धोखाधड़ी के मामले में 11/02/2025 और 15/02/2025 को तलाशी अभियान चलाया है। तलाशी अभियान के दौरान, 1646 करोड़ रुपये (लगभग) मूल्य की विभिन्न क्रिप्टो करेंसी के रूप में अपराध की आय बरामद की गई और उसे जब्त कर लिया गया। उक्त क्रिप्टो करेंसी के अलावा, 13,50,500/- रुपये नकद, एक लेक्सस कार और कई डिजिटल डिवाइस भी जब्त किए गए हैं।

  • Punjab News: NRI से लूट मामले में आया नया मोड़, SSP ने किए खुलासे, देखें वीडियो

    Punjab News: NRI से लूट मामले में आया नया मोड़, SSP ने किए खुलासे, देखें वीडियो

    बठिंडाः गुनियाना मंडी जैतो रोड पर एनआरआई परिवार से गन प्वाइंट पर लूट की वारदात की घटना को लेकर एसएसपी अमनीत कौंडल ने प्रेस कॉन्फ्रैंस करते चौकाने वाले खुलासे किए है। एसएसपी ने बताया कि एनआरआई से लूट की वारदात झूठी है। किसी भी तरह की कोई लूट नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि गत देर रात एक एनआरआई जोड़ा अपनी फैमिली के साथ शादी से घर लौट रहा था। इस दौरान कार में बच्चा भी मौजूद था। बच्चे को उल्टी की शिकायत हुई तो परिवार ने गाड़ी साइड पर लगा ली।

    इस दौरान पीछे से एक कार आई जिसमें फाजिल्का के खिलाड़ी थे। उक्त खिलाड़ी परिवार की मदद के लिए रुके थे। इतने में परिवार को लगा कि कोई लुटेरे है। इस दौरान एनआरआई उक्त नौजवान के साथ हाथापाई करने लगा। जिसके बाद वह सभी भाग गए। लेकिन एनआरआई की ओर से उक्त नौजवानों की कार का वीडियो बना लिया गया और जो पुलिस को दिया गया था।

    वीडियो की जांच के बाद जब पुलिस उक्त नौजवानों के पास पहुंची तो पूरा मामला साफ हुआ। उक्त नौजवान कोई लुटेरे नहीं बल्कि खिलाड़ी थे। नौजवानों का कहना था कि वह परिवार की मदद के लिए रुके थे, लेकिन एनआरआई ने शरीब पी रखी थी। जो हमारे साथ हाथापाई करने लगा था। जिसके बाद वह वहां से भाग गए थे।

    एसएसपी ने बताया कि एनआरआई ने बताया कि उन्हें डर था कि उक्त मामले में पुलिस हमारे पर कोई कार्रवाई न करें, इसलिए उन्होंने किसी के कहने पर झूठी कहानी बना डाली। हालांकि बाद में एनआरआई ने उक्त मामले में माफी भी मांग ली। मामले को लेकर पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है।

  • Jalandhar News: Imported Cycle चोरी की सुलझी गुत्थी, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Imported Cycle चोरी की सुलझी गुत्थी, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पुलिस ने इंपोटेंट साइकिल चोरी की गुत्थी को पुलिस ने सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 7 चोरी के इंपोटेंट साइकिल बरामद किए है। आरोपी की पहचान शफी पुत्र राज कुमार निवासी रणजीत एन्क्लेव दीप नगर के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए अधिकारी ने बताया कि थाना कैंट में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि थाना कैंट की पुलिस को काफी दिनों से सूचना मिल रही थी कि कुछ इंपोटेंट साइकिल चोरी हो रही थी।

    जिसके बाद उनकी टीम ने स्पेशल मुहिम चलाकर आरोपी को दहशरा ग्राउंट के पास से गिरफ्तार करके एक साइकिल बरामद की गई। पूछताछ के बाद आरोपी से 6 अन्य साइकिल बरामद की गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बरामद की गई प्रति साइकिल की कीमत 50 से 60 हजार रुपए है। जांच में पता चला कि आरोपी के खिलाफ पहले से 2 पर्चे दर्ज है। बरामद किए गए साइकिल में हीरो स्प्रिंट, मोटरेस, सनक्रॉस, ग्लोबेट ग्रांडे, न्यूट्रॉन और हरक्यूलिस जैसे ब्रांड शामिल हैं। आरोपी के खिलाफ एफआईआर नंबर 16, दिनांक 13.2.2025 के तहत पुलिस स्टेशन कैंट, जालंधर में धारा 303(2), 317(2), और 111 के तहत दर्ज किया गया है।

  • Punjab News: इस इलाके में भारी फोर्स के साथ पहुंची पुलिस, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में भारी फोर्स के साथ पहुंची पुलिस, देखें वीडियो

    मोगाः पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस समय-समय पर आभियान चला रही है।एसएसपी अजय गांधी की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे है। एक ओर जहां जिले में अलग-अलग स्थानों पर नाकेबंदी कर संदिग्ध लोगों की तलाशी ली जा रही है। इसी कड़ी के तहत मोगा पुलिस ने अधिकारी गुरशरण सिंह की अगुवाई में भारी पुलिस बल के साथ जिले के कस्बा धर्मकोट के अधीन पड़ते गांव नूर पुर हकीमा जिसे नशे का अड्डा माना जाता है वहां कासो अभियान चलाया।

    गुरशरण सिंह ने बताया कि जिले का यह गांव नूरपुर हाकिमा नशे का गढ़ है। छापेमारी से पहले 15 घरों की लिस्ट तैयार की थी। जिसके बाद आज वह भारी पुलिस फोर्स के साथ यहां पहुंचे है। तैयार की लिस्ट के अलावा संदिग्ध अन्य घरों की भी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि अभी अभियान जारी है। शाम तक जिस किसी की भी गिरफ्तारी या कोई बरामदगी होती है उसकी पूरी जानकारी साझी की जाएगी।

  • Punjab News: श्री अकाल तख्त साहिब की 7 मैंबरी कमेटी में एक ओर सदस्य ने दिया इस्तीफा, देखें वीडियो

    Punjab News: श्री अकाल तख्त साहिब की 7 मैंबरी कमेटी में एक ओर सदस्य ने दिया इस्तीफा, देखें वीडियो

    मोहालीः एसजीपीसी प्रधान हरजिंदर सिंह धामी ने बीते दिन इस्तीफा देने का ऐलान किया था। दूसरी ओर श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह द्वारा गठित 7 सदस्यीय समिति की बैठक आज फिर पटियाला में होने जा रही है। इस बैठक में अकाली दल द्वारा अभी तक चलाए गए सदस्यता अभियान की मान्यता को लेकर फैसला लिया जाना है।

    वहीं इस बैठक से पहले श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा बनाई गई 7 मैंबरी कमेटी में से किरपाल सिंह बडूंगर ने आज इस्तीफा दे दिया है। इस बैठक से एक दिन पहले ही शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी इस्तीफा दे चुके हैं। जारी पत्र में प्रो बडूंगर ने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा गठित 7 सदस्यों की 2 बैठकें पहले भी हो चुकी हैं, लेकिन कोई सार्थक समाधान नहीं निकला।

    ऐसे में अब भी अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। ऐसे में उन्होंने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि मुझे इस कमेटी से हटा दिया जाए। आज की बैठक को लेकर उन्होंने कहा कि जब चेयरमैन एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने खुद इस्तीफा दे दिया है। बंडूगर ने कहा कि धामी की अगुवाई में ही बैठक रखी जाती है तो आज उनकी गैर मौजूदगी में बैठक कैसे हो सकती है।

     

  • Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत 3 महीने पहले हुई थी शादी, देखें वीडियो

    Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत 3 महीने पहले हुई थी शादी, देखें वीडियो

    पति ने निगली जहरीली वस्तु, परिजनों ने लगाएं गंभीर आरोप

    नवांशहरः जिले में गांव भंगल कलां में प्रेम विवाह के 3 महीने बाद महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतिका की पहचान आशा रानी के रूप में हुई है। परिजनों ने आशा की मौत को लेकर पति सुखबीर पाल और उसके परिवार पर हत्या का आरोप लगाया है। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार आशा रानी 10 फरवरी की रात से लापता थी। उसके परिवार का कहना है कि देर रात 9 बजे तक वह सुखबीर से फोन पर संपर्क करते रहे, लेकिन वह टालता रहा और बाद में उसका फोन बंद हो गया। परिजनों ने कहा कि आशा रानी की लाश नवांशहर के शवगृह में मिली। आरोप है कि पति सुखबीर आशा का शव रखकर फरार हो गया था। डीएसपी राज कुमार के अनुसार पुलिस को श्मशानघाट में एक युवती की लाश मिलने की सूचना मिली थी। जांच में पता चला कि मृतका होशियारपुर जिले की रहने वाली थी। मामले में एक चौंकाने वाला मोड़ तब आया, जब आरोपी पति सुखबीर ने भी जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे नवांशहर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि मृतका के परिवार के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले की गहन जांच जारी है।
  • Punjab News: SDM की गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार 2 लोगों की मौत

    Punjab News: SDM की गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार 2 लोगों की मौत

    तरनतारनः जिले के पट्टी से दर्दनाक सड़क हादसे की घटना सामने आई है। जहां एसडीएम की गाड़ी की बाइक से टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण थाकि हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार गांव लोहका के पास यह हादसा हुआ है, जहां पट्टी के एसडीएम की गाड़ी का टायर फट गया और गाड़ी बाइक से टकरा गई।

    हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं एसडीएम और ड्राइवर हादसे में घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मृतकों की पहचान राजबीर कौर और बेटे शिवा निवासी पट्टी के गांव आसल के रूप में हुई है। जबकि घायल की पहचान जश्न के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई।

  • Punjab News: पति की जमानत के लिए सरपंच के पास पहुंची महिला ने लगाए आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: पति की जमानत के लिए सरपंच के पास पहुंची महिला ने लगाए आरोप, देखें वीडियो

    महिला का पति लोगों से लड़ाई झगड़ा करता था, इसलिए बेल पर साइन नहीं किए : सरपंच

    गुरदासपुरः पंजाब से नशे को खत्म करने के लिए सरकार कई तरह के कदम उठा रही है। गांव-गांव में नशा विरोधी कमेटियों का गठन भी किया गया है। पंजाब सरकार ने गांव की पंचायतों को भी आदेश जारी किए हैं कि किसी भी नशा तस्कर का सहयोग ना किया जाए। ऐसा ही एक मामला गुरदासपुर के गांव कीड़ी अफगाना से सामने आया है। यहां गांव की महिला सतिंदर कौर का पति संदीप सिंह (साबी) जेल में बंद है। जिसे अदालत ने किसी मामले में 10 साल की सजा सुनाई है और अपने पति की जेल से बेल करवाने के लिए जब महिला गांव के सरपंच संदीप सिंह और लंबरदार बलबरी सिंह के पास पहुंची तो उन्होंने बेल के कागजातों पर साइन करने से साफ मना कर दिया।

    जेल में बंद संदीप सिंह उर्फ साबी की पत्नी सतिंदर कौर ने बताया कि उसका पति जेल में बंद है जिसे 10 साल की सजा हुई है और घर पर वह और उसकी सास अकेली रहती है। पिछले कुछ दिनों से उसकी सास काफी बीमार है। जिनका ऑपरेशन होना है घर पर उसकी देखभाल करने के लिए कोई नहीं है। इसलिए उसने पति की बेल के कागजात भरे हैं। जिस पर सरपंच और लंबरदार के साइन होने है वह कई बार सरपंच और लंबरदार के पास गई है लेकिन किसी ने भी साइन नहीं किए। उसने आरोप लगाए की राजनीति के चलते उन्हें साइन कर के नहीं दिए जा रहे क्यों उन्होंने सरपंच को वोट नहीं डाला था।

    वहीं दूसरी और गांव के सरपंच संदीप सिंह और लंबरदार बलबरी सिंह ने कहा कि उन्होंने गांव में मता पास किया है के गांव की पंचायत किसी भी नशा तस्कर वह क्रिमिनल व्यक्ति का साथ नहीं देगी। गांव की महिला सतिंदर कौर का पति संदीप सिंह (साबी) एक क्रिमिनल व्यक्ति है जो गांव में नशा बेचता था और लोगों के साथ लड़ाई झगड़ा करता था, अब चोरी के मामले में जेल में बंद है। अगर वह गांव में आया तो फिर से लोगों के साथ झगड़ा करेगा और नशा बेचेगा। इसलिए उन्होंने बेल के कागजात पर साइन नहीं किए।