Blog

  • ढाई घंटे चला पुलिस-STF का Operation, मुठभेड़ में 2 अपराधी ढेर, 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    ढाई घंटे चला पुलिस-STF का Operation, मुठभेड़ में 2 अपराधी ढेर, 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पटनाः कंकड़बाग इलाके में मंगलवार को पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें 2 अपराधी ढेर हुए हैं, जबकि 2 को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक घर के बाहर फायरिंग करते हुए 4 अपराधी एक इमारत के अंदर घुसे थे, इन्हें पकड़ने के लिए पुलिस और STF भी बिल्डिंग के अंदर घुसी थी। इससे पहले 5 मंजिला बिल्डिंग को घेरकर ऑपरेशन चलाया गया। अपराधियों से लगातार सरेंडर करने को कहा गया, लेकिन वो नहीं माने। इसके बाद फोर्स अंदर दाखिल हुई। करीब ढाई घंटे चले ऑपरेशन में दोनों तरफ से रुक-रुककर गोलीबारी होती रही।

    पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए इलाके की घेराबंदी कर दी और अतिरिक्त सुरक्षा बल बुलाए गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए पटना पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ एसटीएफ की एक विशेष टीम भी मौके पर पहुंची। करीब 80 से अधिक पुलिसकर्मियों और 5 से अधिक थानों के एसएचओ को भी बुलाया गया। पुलिस और अपराधियों के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी जारी रही। जिस इमारत में अपराधी छिपे हुए हैं, वह कंकड़बाग निवासी धर्मेंद्र सिंह की बताई जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के सभी घरों के खिड़की-दरवाजे बंद करा दिए गए। स्थानीय निवासियों को बाहर न निकलने की सख्त हिदायत दी गई। पुलिस का कहना है कि स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए यह कदम उठाए गए।

  • लूट की वारदातों को अंजाम देते 3 Snatcher गिरफ्तार, देखें वीडियो

    लूट की वारदातों को अंजाम देते 3 Snatcher गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूलाः क्राइम ब्रांच 19 के द्वारा सेक्टर 17 बुढ़नपुर से स्नैचिंग की दर्जन भर वारदातों को अंजाम दे चुके गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया। क्राइम ब्रांच 19 के इंचार्ज निर्मल सिंह और उनकी टीम आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 बाइक भी बरामद किए हैं। एसीपी हेडक्वार्टर विक्रम नेहरा ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों के द्वारा कई स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम दिया गया।

    बताया जा रहा है कि आरोपियों से पूछताछ में दर्जन के करीब वारदातो का खुलासा हुआ है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा ताकि इस मामले में और भी स्नेचिंग की वारदातों को सुलझाया जा। क्राइम 19 के इंचार्ज निर्मल सिंह ने बताया कि इस मामले में आरोपियों से पूछताछ के बाद स्नैचिंग किया हुआ सामान भी बरामद किया जाएगा। इस गैंग में शामिल अन्य आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

    एसीपी हेडक्वार्टर विक्रम नेहरा ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि गिरफ्तार किए गए 3 आरोपियों से 2 मोटरसाइकिल बरामद किए। आरोपी बाइक पर फर्जी नंबर लगाकर स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम दिया करते थे पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी बाकी है। एसीपी ने कहा कि यह गैंग पंचकूला के विभिन्न स्थानों पर महिलाओं को टारगेट करते थे और मोबाइल पर्स और ज्वेलरी की लूटकर मौके से फरार हो जाते थे। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और सूत्रों के अनुसार जानकारी लेकर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

     

  • राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित : अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा के सड़क सुरक्षा क्लब द्वारा एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के नोडल ऑफिसर, प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों के बीच सड़क सुरक्षा के महत्व को उजागर करना और उन्हें जागरूक करना था। इस दौरान महाविद्यालय में सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में तानिया शर्मा ने प्रथम स्थान, अंशु कुमारी ने द्वितीय स्थान और वैदेही शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में डॉ. विनोद कुमार और डॉ. कुलदीप सिंह शामिल थे।
    प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने अपने संबोधन में सड़क सुरक्षा को एक महत्वपूर्ण और व्यापक विषय बताया और कहा कि इसे शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, और अन्य क्षेत्रों से जोड़कर लोगों में अधिक जागरूकता फैलाने की आवश्यकता है। उन्होंने महाविद्यालय द्वारा आयोजित रचनात्मक गतिविधियों का उल्लेख किया, जो छात्रों को सड़क सुरक्षा के प्रति सजग बनाने में मदद कर रही हैं। कार्यक्रम में रोड सेफ्टी क्लब की कैंपस लीडर अनीता राणा और वैदेही शर्मा सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे। इस आयोजन ने छात्रों को यातायात नियमों के पालन, सुरक्षा के प्रति सजगता और दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखने के लिए प्रेरित किया। यह जागरूकता कार्यक्रम छात्रों को एक जिम्मेदार नागरिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।
  • Punjab News: मेन बाजार में धमाका होने से लोगों में मचा हड़कंप

    Punjab News: मेन बाजार में धमाका होने से लोगों में मचा हड़कंप

    फाजिल्काः जिले के व्यस्त बाजार में धमाका होने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार अग्रसेन चौक के पास वेल्डिंग की दुकान में धमाका हो गया। वहीं धमाके के आवाज सुनकर लोगों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि जब वेल्डिंग की दुकान पर युवक काम कर रहा था तभी अचानक गैस वेल्डिंग की टेंकी में धमाका हुआ। इस दौरान काम कर रहे युवक को कुछ चोटें आई हैं, लेकिन गनीमत रही इस दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

    हादसा के कारण टंकी में गैस का लैवल अधिक होना बताया जा रहा है। लैवल ज्यादा होने के चलते गैस ने आग को पकड़ा लिया और टंकी में धमाका हो गया। बताया जा रहा है कि बाजार में काफी भीड़ जमा थी और दुकान पर भी कई लोग काम कर रहे थे। तभी अचानक धमाका होने पर अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर उधर भागने लगे।

  • Punjab News: पत्नी के कत्ल से कुछ घंटे पहले की वीडियो आई सामने

    Punjab News: पत्नी के कत्ल से कुछ घंटे पहले की वीडियो आई सामने

    आरोपियों का इतने दिनों का मिला पुलिस रिमांड

    लुधियानाः कारोबारी पति के साथ लाैट रही मानवी मित्तल उर्फ लिप्सी की माैत के मामले में बड़े खुलासे हुए हैं। लोगों के सामने फूट-फूटकर रोने वाला कारोबारी अनोख मित्तल अपनी आंखों के सामने पत्नी की मौत का तांडव देखता रहा था। वहीं मौत के कुछ घंटे की वीडियो सामने आई है, जिसमें आरोपी मौते से पहले पत्नी के साथ होटल में मस्ती करता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो में दोनों काफी खुश नजर आ रहे है। वीडियो में आरोपी ने पत्नी के साथ डिनर किया और डीजे पर डांस किया। उसके बाद सावधान इंडिया एपिसोड की तरह साजिश रचकर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। आज आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां आरोपियों का पुलिस को कोर्ट से 7 दिनों का पुलिस रिमांड मिला। दरअसल, लिप्सी को यकीन दिलाने के लिए आरोपियों ने पहले अनोख पर दो से तीन वार किए, जैसे ही लिप्सी गाड़ी से बाहर निकली तो आरोपियों ने उस पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। आरोपी वार करते रहे और अनोख पास में खड़ा सब कुछ देखता रहा। प्रतीक्षा का जादू इस कदर उसके सिर पर चढ़ा था कि उसे न तो लिप्सी के साथ 12 साल बिताया समय दिखा और न ही अपने बच्चे नजर आए। जब लिप्सी पूरी तरह से घायल हो गई और मौत के करीब पहुंच गई तो आरोपी फरार हो गए और अनोख शोर मचाने लगा। दिन चढ़ते ही वह डीएमसी अस्पताल में भी फूट-फूटकर रोता रहा कि उसका परिवार लुट गया और वह बर्बाद हो गया। किसी को यह अंदाजा भी नहीं था कि जो युवक इस तरह फूट-फूटकर रो रहा है वह ही लिप्सी की हत्या का मास्टरमाइंड है। इस हत्या में बराबर की भागीदार प्रतीक्षा पुलिस और परिवार वालों की आंखों में धूल झोंकने के लिए लिप्सी के ससुराल पहुंची और परिवार के साथ सांत्वना प्रगट की। अनोख पर प्रतीक्षा के साथ दूसरी शादी करने का जुनून इस कदर चढ़ा था कि वह किसी भी तरह लिप्सी को रास्ते से हटाना चाहता था। उसने पहले भी दो बार लिप्सी की हत्या की साजिश रची थी। पहले वह अपनी दुकान पर काम करने वाले लड़के से काम करवाने की तैयारी कर चुका था, लेकिन वह डर गया और दुकान से काम ही छोड़कर भाग गया। उसके बाद फिर अनोख ने लिप्सी की हत्या की साजिश रची, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सका। इस बार उसकी प्लानिंग कामयाब हो गई हालांकि वह खुद भी अपने बुने जाल में फंस गया। डेहलों रोड स्थित अहमदगढ़ के पास वी मैक्स रेस्तरां में खाना खाने के बाद घर आते समय अनोख किसी तरह भी इस प्लानिंग को सिरे चढ़ाना चाहता था। उसने डेहलों बाईपास के पास गाड़ी रोकी और बाथरूम का बहाना लगा नीचे उतर गया। उस समय भी आरोपी के कान पर फोन लगा था। उस समय आरोपी नहीं आए तो कुछ दूरी पर जाकर करीब छह मिनट के रास्ते में आरोपी अनोख ने फिर से गाड़ी रोकी और फिर बाथरूम का बहाना बनाया। इसी दौरान आरोपी वहां पहुंच गए और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पुलिस ने जब अनोख को पूछताछ के लिए बुलाया तो पुलिस को शक हो गया। इसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को काबू कर लिया। जब अनोख के मोबाइल को चेक किया गया तो प्रतीक्षा के साथ उसकी वाट्सअप पर चेट थी इसके बाद पुलिस ने संबंधों के बारे में पूछा तो सारी बात खुलकर सामने आई।
  • Punjab News: ट्राले से टकराने के बाद खेतों में पलटी सरकारी बस

    Punjab News: ट्राले से टकराने के बाद खेतों में पलटी सरकारी बस

    मुक्तसर साहिबः फरीदकोट में बस हादसे के बाद अब मुक्तसर जिले के मलोट के गांव महराजवाला से बड़ी खबर सामने आई है। जहां पंजाब रोडवेज की बस ट्राले से टकराने के बाद खेतों में पलट गई है। अभी तक की मिली जानकारी के अनुसार हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को मलोट के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। वहीं आस-पास के लोग भी बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। गांव महराजवाला के पास दोपहर करीब 2 बजे मुक्तसर से अबोहर जा रही मुक्तसर डिपो की पंजाब रोडवेज की सरकारी बस सड़क किनारे पलट गई और खेतों में जा गिरी।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह हादसा वहां से गुजर रहे एक ट्राले की साइड लगने के बाद बस अनियंत्रित होकर खेतों में पलट गई। बस पलटते हुए खेतों के पास पेड़ से जा टकराई। इस कारण बड़ा हादसा होने से बचाव हो गया। उधर, पनबस पीआरटीसी कांट्रेक्ट वर्कर्स यूनियन के चेयरमैन कमल कुमार ने बताया कि ये हादसा एक ट्राले की साइड लगने के कारण हुआ है। लोगों ने ट्राले के चालक को मौके पर ही काबू कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। राहत व बचाव कार्य किया जा रहा है।

  • इस इलाके में LIVE Encounter: फायरिंग करके घर में घुसे 6 बदमाश, 4 थानों की पुलिस ने घेरा इलाका, देखें वीडियो

    इस इलाके में LIVE Encounter: फायरिंग करके घर में घुसे 6 बदमाश, 4 थानों की पुलिस ने घेरा इलाका, देखें वीडियो

    पटनाः बिहार की राजधानी पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र के राम लखन पथ पर पुलिस द्वारा लाइव एनकाउंटर की वीडियो सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस और बदमाशों में अचानक फायरिंग की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और अपराधियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो अपराधी एक घर में घुस गए। हालात को देखते हुए पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया और अपराधियों से आत्मसमर्पण करने के लिए कहा जा रहा है।

    घटना की गंभीरता को देखते हुए चार थानों की पुलिस दल मौके पर तुरंत पहुंच गई। इनके अलावा, बड़े अधिकारी भी घटनास्थल की ओर रवाना हो गए हैं। सुरक्षा सुनिश्चित करने और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। अभी स्पष्ट नहीं है कि जिस घर में अपराधी घुसे हैं, उसमें कोई अन्य लोग मौजूद हैं या नहीं। मौके पर पहुंचे अधिकारी इसका पता लगाने में जुटे हैं, और किसी भी कड़े एक्शन से पहले अपराधियों को दबोचने की कोशिश की जा रही है। बताया जा रहा है कि 5 से 6 बदमाश घर में छिपे हुए हैं।

    वे जिस घर में छिपे हैं वो किसी उपेंद्र सिंह नाम के शख्स का है। मौके पर एसटीएफ की टीम भी पहुंची है। 4 थानों की पुलिस ने घर को चारो तरफ से घेर लिया है। माइक के जरिए पुलिस टीम बदमाशों को सरेंडर करने की अपील कर रहे हैं।पटना पुलिस अपराधियों को दबोचने के लिए घेराबंदी कर रही है। हर गोली के मुहाने पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया जा रहा है, ताकि अपराधी किसी भी कीमत पर भागने न पाए। पुलिस टीम ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर अपराधियों से बार-बार हथियार डालने की अपील की जा रही है, लेकिन वे सरेंडर करने का नाम नहीं ले रहे है।

  • Punjab News: नगर निगम दफ्तर पहुंचे कैबिनेट मंत्री, Corruption को लेकर दिए सख्त निर्देश, देखें वीडियो

    Punjab News: नगर निगम दफ्तर पहुंचे कैबिनेट मंत्री, Corruption को लेकर दिए सख्त निर्देश, देखें वीडियो

    बठिंडाः नगर निगम दफ्तर में कैबनेट मंत्री रवजोत सिंह पहुंचे, जहां उन्होंने मेयर व अधिकारियों से मीटिंग की। इस दौरान करप्शन करने वालों को लेकर सख्त निर्देश जारी किए गए। मामले की जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि करप्शन करने वाले किसी भी अधिकारी को छोड़ा नहीं जाएगा। ऐसे में चाहे वह अधिकारी हो या मंत्री हो। उन्होंने कहा कि पंजाब भर के नगर निगम दफ्तरों का दौरा कर रहे है और मेयर व अधिकारियों के साथ मीटिंग कर रहे है।

    कैबिनेट मंत्री ने कहाकि वह जांच कर रहे है कि नगर निगम को जो भी विकास के लिए ग्रांट जारी किया जाता है, उसे सही जगह पर लगाया जा रहा ताकि पंजाब के हर शहर का विकास किया जा सके। जब पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो हमारी प्राथमिकता थी कि भ्रष्टाचार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। चाहे वह डीसी हो या मंत्री और इसी तरह नगर निगम में भी जो रिश्वत लेगा, उस पर कार्रवाई होगी। ऐसे में सीएम भगवंत मान ने भी करप्शन को लेकर आदेश जारी कर दिए है।

  • स्वच्छ शहर-समृद्ध शहर अभियान, वेस्ट टू कंपोस्ट प्रणाली को बढ़ावा देने को लेकर बैठक आयोजित

    स्वच्छ शहर-समृद्ध शहर अभियान, वेस्ट टू कंपोस्ट प्रणाली को बढ़ावा देने को लेकर बैठक आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित: नगर निगम ऊना ने मंगलवार को वेस्ट टू कंपोस्ट प्रणाली को बढ़ावा देने के लिए कृषि उपज मंडी समिति ऊना के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में गीले कूडे़ से खाद बनाने एवं सूखे एवं हानिकारक कचरे को सही तरीके से निस्तारण के बारे में बताया गया। नगर निगम ऊना के आयुक्त एवं अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने जानकारी देते हुए कहा कि ठोस कचरा प्रबंधन नियम-2016 के अनुसार रोजाना 50 किलोग्राम या इससे अधिक कचरा उत्पन्न करने वालों को स्वयं अपने स्तर पर सूखा और गीला कचरा अलग-अलग करके उसका निस्तारण करना अनिवार्य होगा।
    उन्होंने बताया कि वेस्ट-टू-कंपोस्ट प्रणाली को बढ़ावा देने के लिए नगर निगम क्षेत्र की बल्क वेस्ट जैनरेटर्स जैसे सब्जी मंडी, होटल, ढाबा, रेस्ट हाउसेज, हॉस्पिटल आदि के साथ बैठकें करके गीले और सूखे व हानिकारक कचरे बारे जागरूक किया जाएगा। इसके अलावा वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण करने के बारे में जानकारी दी जाएगी। इस दौरान कृषि उपज मंडी समिति के सचिव ठाकुर भूपिंदर सिंह, नगर निगम से विजय कुमार सफाई पर्यवेक्षक, अर्बन प्लानर अंजू सोनी, सुशील गुप्ता, अभिषेक पठानिया, बबली सहित अन्य मौजूद रहे।
  • Punjab News: पुलिस कर्मी पर भाभी और मां को पीटने के लगे आरोप, भारी हंगामा, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस कर्मी पर भाभी और मां को पीटने के लगे आरोप, भारी हंगामा, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब एक कॉलोनी में पुलिस कर्मी द्वारा जमकर हंगामा किया गया। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने भाभी और मां को जमकर पीटा, वहीं झगड़ा छुड़ाने आए पड़ोसी को भी बुरी तरह पीटा गया। जिन्हें आसपास के लोगों ने उपचार के लिए सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया। वहीं मामले की जानकारी देते हुए किरणप्रीत कौर ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसके जीजे ने घर आकर मुझे और मां को बुरी तरह पीटा। इस दौरान लड़ाई छुड़वाने के लिए जब पड़ोसी आया तो उसे भी जीजे ने बुरी तरह पीट दिया। वहीं, पुलिस अधिकारी की मां ने कहा कि वह पोती को लेने बहू के घर गए थे, इसी दौरान परिजनों द्वारा हमारे साथ मारपीट की गई।

    इस संबंध में पीड़ित महिला किरणजोत कौर ने आरोप लगाए कि ससुराल वाले मेरे साथ ठीक से व्यवहार नहीं करते, इसलिए वह अपने दादा-दादी के पास रहती है। उन्होंने कहा छोटी लड़की मेरे साथ रहती है आज सास और जेठ छोटी लड़की को लेने के लिए हमारे घर आए थे और उसे जबरदस्ती अपने साथ ले जाने की कोशिश कर रहे थे, जब उन्हें रोका तो मेरे साथ उन्होंने मारपीट करनी शुरू कर दी। इस घटना में मेरी मां की भी उन्होंने पीटाई की। पीड़िता ने कहा कि जेठ पुलिस अधिकारी है और उसकी ड्यूटी सीनियर अधिकारी के साथ है, जिसके कारण वह मुझे परेशान कर रहा है। महिला का आरोप है कि जेठ धमकी देता है कि कोई मेरा कुछ नहीं कर सकता। जिसके चलते पीड़िता ने प्रशासन से न्याय की मांग की है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए दूसरे पक्ष की अमरजीत कौर ने बताया कि हमारी लड़की भी गुरदासपुर में रहती है। उन्होंने कहा कि हम अपनी लड़की के पास आये थे। वह अपनी पोत्री को लेने के लिए बहू के घर आए थे, जहां उन्होंने हमारे साथ हाथापाई करनी शुरू कर दी। दूसरी ओर सिविल अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉ. नीतिका ने बताया कि उनके पास लड़ाई झगड़े का मामला आया है, जिसमें दोनों पक्षों के लोग घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है।