Blog

  • Punjab News: इस इलाके के 2 घरों में Delhi Police की Raid

    Punjab News: इस इलाके के 2 घरों में Delhi Police की Raid

    श्री मुक्तसर साहिबः दिल्ली में हुए एक विवाद के सिलसिले में दिल्ली पुलिस ने मामले में वांछित लोगों की गिरफ्तारी के लिए लंबी गांव और कखांवाली गांव में छापेमारी की। मिली जानकारी के अनुसार फरवरी की शुरुआत में यह घटना हुई थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लंबी गांव पहुंचे दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने रूप सिंह पुत्र बागा सिंह के घर पर छापा मारा और बागा सिंह को हिरासत में ले लिया।

    इसके बाद जब दिल्ली पुलिस ने विवाद में शामिल गांव कखांवाली के मंजीत सिंह के बेटे गुरप्रीत सिंह को पकड़ने के लिए गांव में छापेमारी की तो वह दिल्ली पुलिस के हाथ नहीं आया। सूत्रों के अनुसार दिल्ली पुलिस ने यह छापेमारी 2 फरवरी 2025 को एक विवाद के सिलसिले में दिल्ली में की है। जब इस मामले को लेकर लंबी थाने के एसएचओ गुरमीत सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वह छुट्टी पर हैं और उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है।

  • तेज रफ्तार Audi Car चालक ने स्कूटी को मारी टक्कर, 2 घायल

    तेज रफ्तार Audi Car चालक ने स्कूटी को मारी टक्कर, 2 घायल

    नई दिल्ली: दिल्ली के लोधी रोड पर तेज गति से जा रही ऑडी कार कहर देखने को मिला। जहां कार चालक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में 2 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। घायलों की पहचान नैतिक और अभिषेक के रूप में हुई है। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अधिकारी ने बताया कि यह घटना उस समय घटी जब कार ने एक स्कूटर को टक्कर मारी और फिर जोरबाग पोस्ट ऑफिस के सामने एक पेड़ से टकरा गई।

    पुलिस के अनुसार, चालक कार को बहुत तेज गति से और लापरवाही से चला रहा था, जिससे हादसा हुआ। दुर्घटना स्थल से सामने आए दृश्यों में लाल रंग की ऑडी कार दुर्घटना के बाद आगे की तरफ से बुरी तरह क्षतिग्रस्त दिखाई दे रही है और कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिसकर्मी वहां मौजूद हैं। घायल नैतिक के रिश्तेदार शुभम ने बताया, “ऑडी कार तेज गति से आ रही थी और उसने स्कूटी को टक्कर मार दी। घायलों में से एक की हालत गंभीर है, हमने नैतिक की हालत नहीं देखी है, इसलिए हम उसके बारे में कुछ नहीं कह सकते, उसके पैर में चोट है।

    दोनों आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है।” पीड़ित ने आज यानी मंगलवार को पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह 17 फरवरी को लोधी कॉलोनी पुलिस स्टेशन में एक पीसीआर कॉल आई थी, जिसमें जोर बाग पोस्ट ऑफिस, लोधी रोड के पास एक कार और स्कूटी के बीच दुर्घटना की बात कही गई थी। स्कूटी पर सवार दोनों व्यक्ति घायल हो गए और उन्हें ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। आरोपी ड्राइवर को भी पकड़ लिया गया है।”

    पुलिस ने कहा, “जोरबाग पोस्ट ऑफिस के सामने ऑडी कार की टक्कर से स्कूटी पर सवार दो लोग घायल हो गए। कार को लापरवाही से चलाया जा रहा था। दोनों घायलों को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहाँ नैतिक की हालत स्थिर है, जबकि तुषार की हालत गंभीर है। दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। एक कार चला रहा था और दूसरा उसके साथ बैठा था। दोनों बीबीए के छात्र हैं। प्रथम दृष्टया धारा 281/125(ए) बीएनएस (279/337) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

  • शादी समारोह से लौट रहे लोगों को डंपर ने मारी टक्कर, 5 की मौत

    शादी समारोह से लौट रहे लोगों को डंपर ने मारी टक्कर, 5 की मौत

    भिंडः सुबह भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। हादसा सुबह एक्सीडेंट नेशनल हाईवे क्रमांक 719 पर मंगलवार सुबह करीब 5 बजे हुआ। जवाहरपुरा गांव के पास तेज रफ्तार डंपर ने सड़क किनारे खड़े लोडिंग वाहन को टक्कर मार दी। जिसके बाद बाइक को भी चपेट में ले लिया। जिसमें पांच की मौत हो गई व लोग 20 घायल हो गए।

    हादसे के शिकार सभी लोग जवाहरपुरा गांव में शादी से अपने गांव भवानीपुरा लौट रहे थे। हादसे के बाद डंपर ड्राइवर मौके से भाग निकला। ग्रामीणों ने हाईवे को सिक्सलेन बनाने की मांग करते कलेक्टर, एसपी और सांसद समेत अन्य जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नारेबाजी की और रोड जाम कर दिया। मौके पर पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझाने की कोशिश की लेकिन वे नहीं माने। करीब 4 घंटे के बाद जाम खुला।

    उधर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हादसे पर दुख जताते मृतकों के परिजन को 4-4 लाख रुपए, गंभीर घायलों को 1-1 लाख और सामान्य घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

  • राजनीति में बड़ी हलचलः सरकार ने 20 विधायकों की सुरक्षा में की कटौती

    राजनीति में बड़ी हलचलः सरकार ने 20 विधायकों की सुरक्षा में की कटौती

    मुंबई: महाराष्ट्र में एक बार फिर से राजनीति में बड़ी हलचल देखने को मिली है। दरअसल, महाराष्ट्र में सरकार ने शिवसेना शिंदे गुट के कुछ विधायकों की वीआईपी सुरक्षा हटा दी है। सरकार ने शिवसेना (शिंदे) के 20 विधायकों की Y कैटेगरी सिक्योरिटी वापस ले ली है। बताया जा रहा है कि इस कदम को राज्य के संसाधनों के दुरुपयोग को रोकने के लिए सीएम फडणवीस के नेतृत्व वाली सरकार की पहल के हिस्से के रूप में देखा जा रहा है। इन विधायकों को Y सिक्योरिटी कवर अतिरिक्त भत्ते के तौर पर दिया गया था, जबकि वे मंत्री नहीं हैं। जिसके चलते अब शिंदे और शिवसेना गुट के बीच की दूरी और बढ़ती नजर आ रही हैं।

    बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बीच कोल्ड वॉर नजर आ रहा है। गृह विभाग ने महाराष्ट्र में वीआईपी सुरक्षा की समीक्षा के बाद शिवसेना शिंदे गुट, बीजेपी और अजित गुट के विधायकों की Y दर्जे की सुरक्षा हटा दी है। अब इन विधायकों को केवल एक ही सुरक्षा गार्ड मिलेगा. समीक्षा में उन नेताओं की सुरक्षा कम करने का निर्णय लिया गया है, जिनकी जान को कोई खतरा नहीं है। हालांकि गृह विभाग के इस फैसले से शिंदे गुट के कई विधायकों के नाराज होने की खबर है। ऐसा कहा जा रहा है कि कैबिनेट की बैठक में भी यह मुद्दा शिंदे गुट की तरफ़ से उठाया जा सकता है।

    उद्धव के नेतृत्व वाली शिवसेना से दलबदल करने के बाद ज्यादातर विधायकों को यह सुरक्षा दी गई थी। इसके साथ ही कई बीजेपी विधायकों और अजित पवार खेमे के विधायकों की सुरक्षा भी कम कर दी गई है। इस कदम को सीएम देवेंद्र फडणवीस द्वारा अपनी सत्ता कायम रखने के लिए एक रणनीतिक चाल के रूप में देखा जा सकता है, लेकिन इससे शिवसेना शिंदे गुट नाराज हो सकती है। इन घटनाक्रमों के बारे में पूछे जाने पर फडणवीस ने इस मुद्दे को कमतर आंकते हुए कहा कि व्यवस्था में कुछ भी गलत नहीं है। उन्होंने उपमुख्यमंत्री के रूप में अपने खुद के अनुभव के साथ समानताएं बताईं, जब उनका कार्यालय तत्कालीन मुख्यमंत्री शिंदे के बगल में स्थित था। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार अच्छी तरह से काम कर रही है।

     

  • Women’s Premier League: आज Gujarat Giants से भिड़ेगी Mumbai Indians

    Women’s Premier League: आज Gujarat Giants से भिड़ेगी Mumbai Indians

    स्पोर्ट्सः वूमेंस प्रीमियर लीग 2025 (WPL) के 5वें मुकाबले में आज मुंबई इंडियंस (MI) का सामना गुजरात जायंट्स (GG) से होगा। मैच शाम 7:30 बजे से वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेला जाएगा। गुजरात लीग के इतिहास में मुंबई को अब तक नहीं हरा सकी है। इस सीजन दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी। गुजरात का सीजन का तीसरा और मुंबई का दूसरा मैच होगा। GG को एक मैच में जीत और एक में हार का सामना करना पड़ा। वहीं, MI को अपने पहले मुकाबले में दिल्ली के खिलाफ 2 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी।

    WPL में MI और GG के बीच अब तक 4 मैच हुए हैं। इनमें सभी 4 मैच मुंबई ने जीते हैं। दोनों टीमों के बीच 2023 में दो और 2024 में दो मुकाबले खेले गए। WPL का यह तीसरा सीजन है। लीग की शुरुआत 2023 से हुई। मुंबई ने 2023 में लीग के पहले सीजन का खिताब जीता था। टीम ने फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से हराया था। दूसरी ओर गुजरात को पहले खिताब की तलाश है।

    कप्तान हरमनप्रीत ने टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए
    मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी है। उन्होंने 18 मैच में 591 रन बनाए हैं। वहीं, हेली मैथ्यूज की टॉप बॉलर हैं। मैथ्यूज ने 20 मुकाबलों में 25 विकेट लिए हैं।

    गार्डनर टीम की टॉप स्कोरर और विकेट टेकर
    गुजरात जायंट्स की कप्तान एश्ले गार्डनर इस सीजन की टॉप स्कोरर हैं। गार्डनर ने दो मैच में 131 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर नाबाद 79 रन है। गार्डनर टीम की ऑल टाइम टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने अब तक WPL के 18 मैचों में 455 रन बनाए हैं। वे टीम की टॉप विकेट टेकर भी हैं। उन्होंने इतने ही मैचों में 21 विकेट लिए हैं।

  • YouTuber Ranveer Allahbadia को Supreme Court ने लगाई फटकार, लगी रोक

    YouTuber Ranveer Allahbadia को Supreme Court ने लगाई फटकार, लगी रोक

    नई दिल्लीः सुप्रीम कोर्ट में आज यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया की ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो में अश्लील मजाक को लेकर सुनवाई हुई। जहां कोर्ट ने रणवीर की जमकर फटकार लगाई। कोर्ट ने यूट्यूबर की याचिका पर सुनवाई करते हुए सवाल किया कि अगर यह अश्लील नहीं है, तो क्या है? कोर्ट ने इसके साथ-साथ यूट्यूबर को गिरफ्तारी से अंतिरम राहत भी दे दी है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने रणवीर के देश के बाहर जाने पर रोक लगा दी है।

    बता दें कि सुप्रीम कोर्ट रणवीर इलाहाबादिया की उस याचिका पर सुनवाई कर रहा था, जिसमें उन्होंने अलग-अलग राज्यों में दर्ज FIR को एक साल क्लब करने की मांग की थी। जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने यूट्यूब कार्यक्रम में रणवीर इलाहाबादिया द्वारा की विवादित टिप्पणियों के खिलाफ दर्ज FIR के सदंर्भ में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को दंडात्मक कार्रवाई से अंतरिम संरक्षण प्रदान किया है। कोर्ट ने कहा कि आपको जांच में सहयोग करना होगा।

     

  • रोड किनारे खड़ी महिलाओं को Pickup ने रौंदा, एक की मौत

    रोड किनारे खड़ी महिलाओं को Pickup ने रौंदा, एक की मौत

    जयपुरः शॉपिंग के बाद घर जाने के लिए सड़क किनारे खड़ी महिलाओं को एक तेज रफ्तार पिकअप ने रौंद दिया। जिसमें एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हैं। दोनों महिलाएं आपस में जेठानी-देवरानी थीं। घायलों में जेठानी और उनकी बच्ची शामिल है।

    थानाधिकारी (जामडोली) सतीश शर्मा ने बताया- सूर्या सिटी की रहने वाली प्रियंका गुप्ता (35) की मौत हो गई। वह अपनी जेठानी भारती गुप्ता (36) और उनकी बेटी (7) के साथ शॉपिंग करने आई थीं। दोपहर करीब 2:15 बजे तीनों वापस घर जाने के लिए जामडोली इलाके में स्थित साढ़े तीन दुकान के पास रोड किनारे खड़े होकर बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान जयपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनको टक्कर मार दी।

    टक्कर लगने से प्रियंका व भारती दूर जाकर गिरी, जबकि बच्ची बाल-बाल बच गई। हादसे के बाद ड्राइवर मौके से पिकअप लेकर फरार हो गया। एक्सीडेंट की सूचना पर जामडोली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल दोनों महिलाओं व मामूली चोटिल बच्ची को SMS हॉस्पिटल में एडमिट करवाया। इलाज के दौरान सोमवार देर रात प्रियंका की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को मॉर्च्युरी में रखवाया। पुलिस की टीम टक्कर मारकर भागे ड्राइवर व पिकअप की तलाश में जुटी है।

  • Jalandhar News: विदेश में फंसे भारतीयों को लेकर रशिया सरकार के जारी पत्र में हुए बड़े खुलासे

    Jalandhar News: विदेश में फंसे भारतीयों को लेकर रशिया सरकार के जारी पत्र में हुए बड़े खुलासे

    जालंधर, ENS: रूस में फंसे भारतीयों की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं रशिया की ओर से पत्र जारी किया है। रशिया में फंसे मनदीप के भाई जगदीप ने बताया कि जारी पत्र में रशिया सरकार की ओर से सेना में भर्ती भारतीयों से एक कांट्रेक्ट साइन करवाया गया, जिसमें कहा गया है कि जब तक रूस की जंग जारी रहेंगी, तब तक भारतीय सेना में रहेंगे और इनका कांट्रेक्ट ऑटो रिन्यूअल होता रहेगा। अगस्त माह में भारतीय सरकार की ओर से एक पत्र रशिया को भेजा गया था, जिसमें रशिया सरकार ने पत्र पर विचार करते हुए कुछ भारतीयों को छोड़ दिया था, लेकिन कुछ भारतीय अभी भी रशिया में फंसे हुए है।

    जगदीप ने कहा कि अब जितने भी वहां पर भारतीय फंसे हुए है वह सभी ऑटो रिन्यूअल के तहत अभी तक भारत नहीं आ पा रहे। रूस में फंसे भारतीयों को परिजनों का हाल ही में डीएनए टेस्ट भारतीय सरकार द्वारा करवाया गया है, जिसकी रिपोर्ट आनी बाकी है। जगदीप ने कहा कि डीएनए रिपोर्ट के बाद वह खुद भाई को लेने के लिए रूस के लिए रवाना होंगे। जगदीप ने बताया कि जारी पत्र में कहा गया है कि सैन्य सेवा की अवधि के दौरान, रूसी संघ के विधायी और अन्य नियामक कानूनी कृत्यों द्वारा स्थापित सैन्य कर्मियों के सभी सामान्य, आधिकारिक और विशेष कर्तव्यों को ईमानदारी से पूरा करें।

    पत्र में आगे लिखा है कि 01-1998 के संघीय कानून संख्या 53-एफजेड “सैन्य कर्तव्य और सैन्य सेवा पर” (चयनित संघीय कानून संख्या 53-एफजेड) के अनुच्छेद 34.1 के अनुसार, संघीय कानूनों की आवश्यकताओं, रूसी संघ के सशस्त्र बलों के सामान्य सैन्य नियमों और रूसी संघ के अन्य नियामक कानूनी कृत्यों के अनुपालन को सत्यापित करने के लिए एक अनुबंध के तहत सैन्य सेवा में प्रवेश करने की तारीख से 3 महीने के भीतर परीक्षण से गुजरना होगा, जो सैन्य कर्मियों के सामान्य, आधिकारिक और विशेष कर्तव्यों का निर्धारण करते हैं। एक सैनिक के अधिकारों का पालन सुनिश्चित करता है जिसने एक अनुबंध में प्रवेश किया है और उसके परिवार के सदस्यों के अधिकार के तहत रूसी संघ के विधायी और अन्य नियामक कृत्यों द्वारा स्थापित सामाजिक लाभ और मुआवजे की प्राप्ति शामिल है जो सैन्य सेवा से गुजरने वाले सैनिक की स्थिति निर्धारित करते हैं।

    पत्र में कहा गया है कि अनुबंध के तहत सेवारत सैन्यकर्मी की साप्ताहिक सेवा अवधि की कुल अवधि, साप्ताहिक कार्य अवधि की सामान्य अवधि से अधिक न हो। संघीय कानूनों और रूसी संघ के अन्य नियामक कानूनी कृत्यों द्वारा स्थापित। अन्य मामलों में साप्ताहिक सेवा समय की स्थापित अवधि से अधिक सैन्य सेवा कर्तव्यों के प्रदर्शन में सैन्य कर्मियों की भागीदारी को सप्ताह के अन्य दिनों में इसी अवधि के आराम से मुआवजा दिया जाता है। यदि निर्दिष्ट मुआवजा प्रदान करना असंभव है, तो साप्ताहिक सेवा समय की स्थापित अवधि के अनुसार सैन्य सेवा कर्तव्यों का पालन करने में बिताया गया समय संक्षेप में दिया जाता है और सैन्य कर्मियों को अतिरिक्त दिनों के आराम के रूप में प्रदान किया जाता है, जिसे निर्दिष्ट सैन्य कर्मियों के अनुरोध पर मुख्य अवकाश में जोड़ा जा सकता है।

    सैनिक को संघीय कानून संख्या 76-13 के अनुच्छेद 11 के अनुसार अतिरिक्त विश्राम समय प्रदान किया जाता है या साप्ताहिक सेवा समय की कुल अवधि को सीमित किए बिना आवश्यक होने पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए मौद्रिक मुआवजे का भुगतान किया जाता है। संघीय कार्यकारी निकाय या संघीय सरकारी निकाय का प्रमुख जिसमें सैन्य सेवा प्रदान की जाती है। जिसमें अनुबंध के मानक फॉर्म के पैराग्राफ 2 और 3 में रूसी संघ के कानून द्वारा निर्धारित सैन्य कर्मियों के विशिष्ट अधिकारों और दायित्वों को इंगित करने का अधिकार है और उनकी सैन्य सेवा की बारीकियों से वातानुकूलित है। सैन्य शिक्षण संस्थानों में अध्ययन करने वाले नागरिकों के लिए सैन्य सेवा के अनुबंधों में सैन्य या विशेष प्रशिक्षण पर खर्च किए गए संघीय बजट निधियों की प्रतिपूर्ति का प्रावधान शामिल है।

  • कुंभ स्नान कर लौट रहे परिवार की कार हादसाग्रस्त, उड़े परखच्चे

    कुंभ स्नान कर लौट रहे परिवार की कार हादसाग्रस्त, उड़े परखच्चे

    सास-ससुर की मौके पर ही मौत, युवक और महिला की हालत गंभीर

    नदबईः कुंभ स्नान कर लौट रहे युवक की कार यूपी में हादसाग्रस्त हो गई। कार में भरतपुर के एक ही परिवार के 5 लोग थे। हादसे में सास-ससुर और मां की मौत हो गई। युवक और उसकी चाची बुरी तरह घायल हो गए। जानकारी के अनुसार- नदबई थाना इलाका (भरतपुर) के उटारदा गांव निवासी मोहन सिंह (35) अपनी मां लीला देवी (65), सास कमलेश देवी (60), ससुर बच्चू सिंह (68) और चाची राजकुमारी (50) को कुंभ लेकर गए थे। कार से प्रयागराज से लौट रहे थे कि तेज रफ्तार ट्रक ने कार को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में लीला, कमलेश देवी और बच्चू सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। कार चला रहे मोहन सिंह और उनकी चाची राजकुमारी बुरी तरह घायल हो गए। दंपती बच्चू सिंह और कमलेश देवी खेड़ली मोड़ थाना इलाके (भरतपुर) के गांव बिजवारी के रहने वाले थे। बिजवारी और उटारदा गांवों में शोक की लहर है। दो परिवारों में मातम छाया है। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
  • Jalandhar News: डिप्टी मर्डर के आरोपी गैंगस्टर पुनीत और लल्ली की कोर्ट में पेशी, देखें वीडियो

    Jalandhar News: डिप्टी मर्डर के आरोपी गैंगस्टर पुनीत और लल्ली की कोर्ट में पेशी, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: चर्चित सुखमीत डिप्टी मर्डर केस, टिंकू और अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी संदीप नांगल अंबिया की हत्या के आरोपी गैंगस्टर पुनीत शर्मा उर्फ पुनीत और नरिंदर लल्ली को आज दोबारा कोर्ट में पेश किया गया। दरअसल, दोनों को दो बार पुलिस कोर्ट में पेश करके कुल 10 दिनों का रिमांड हासिल कर चुकी है।

    आज फिर कमिश्नरेट पुलिस की सीआईए स्टाफ द्वारा दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद अब दोनों की कोर्ट में पेशी के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। दोनों गैंगस्टरों ने पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में एक दर्जन जघन्य अपराध किए हैं। जिसमें हत्या, फिरौती सहित अन्य वारदातें शामिल हैं।

    पुलिस में दोनों आरोपियों को पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस में रिमांड खत्म होने पर लेकर आई थी। दोनों से जिले के तीन बड़े हत्याकांडों में पूछताछ की जाएगी। जालंधर पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया था। आरोपियों से कई अहम पहलुओं पर पूछताछ की गई।