Blog

  • सुनियोजित विकास को लेकर नगर एवं ग्राम योजना कार्यालय ऊना ने लगाया जागरूकता शिविर

    सुनियोजित विकास को लेकर नगर एवं ग्राम योजना कार्यालय ऊना ने लगाया जागरूकता शिविर

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना शहर के सुनियोजित विकास को लेकर उपमंडलीय नगर एवं ग्राम योजना कार्यालय ऊना द्वारा सोमवार को नगर परिषद के सभागार में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में नगर परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पंचायत प्रधानों, उप-प्रधानों, सचिवों व वार्ड सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान सहायक नगर योजनाकार ऊना पंकज शर्मा ने हिमाचल प्रदेश नगर एवं ग्राम योजना अधिनियम 1977 और ऊना योजना/विशेष क्षेत्र में लागू नियमों व मानकों बारे विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को सुनियोजित विकास के जरिए शहर और ग्राम में संतुलन बनाए रखने के लिए जागरूक करने को कहा ताकि आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुखमय बन सके।

    पंकज शर्मा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकासात्मक गतिविधियों के लिए अधिनियम द्वारा प्रदान की गई छूट के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ऊना योजना क्षेत्र में शामिल पंचायतों में यदि कोई व्यक्ति जमीन खरीद कर निर्माण करना चाहता है तो उसे कार्यालय से अनुमति लेना अनिवार्य है। नगर एवं ग्राम योजना अधिनियम, 1977 की धारा 16 (सी) के प्रावधानों की जानकारी देते हुए बताया कि लोग अपनी जमीन की बिक्री विभाग से प्लॉट स्वीकृत करवाके ही करवा सकते हैं, और खरीददार यह सुनिश्चित करें कि विभाग द्वारा उप-विभाजित प्लॉट ही खरीदे ताकि उन्हें सभी आवश्यक सुविधाएं मिल सकें और अच्छे, नियोजित घर का निर्माण कर सकें।
    उन्होंने भू-संपदा विनियमन और विकास अधिनियम प्राधिकरण (रेरा) के प्रावधानों बारे जागरूक करते हुए बताया कि जो व्यक्ति अधिसूचित योजना क्षेत्र में 500 वर्ग मीटर भूमि पर प्लॉट या 8 से अधिक अपार्टमेंट का निर्माण कर विक्रय करना चाहता है, उसे भू संपदा (रेरा) के तहत पंजीकरण कराना आवश्यक है।

    इसके अलावा यदि किसी व्यक्ति को 2500 वर्ग मीटर से अधिक भूमि पर प्लॉट या अपार्टमेंट का निर्माण करना है तो उस क्षेत्र को डीम्ड योजना क्षेत्र माना जाएगा और वहां भी विभाग की स्वीकृति लेना और रेरा से पंजीकरण करवाना जरूरी है। उन्होंने ने अवैध निर्माण से बचने की आवश्यकता पर जोर दिया और लोगों को अवैध निर्माण से उत्पन्न होने वाली कठिनाइयों के बारे में अवगत कराया। उन्होंने आग्रह किया कि सभी निर्माण कार्य विभाग की स्वीकृति प्राप्त किए बिना न किए जाएं ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की समस्याओं से बचा जा सके।इस अवसर पर नगर एवं ग्राम योजना कार्यालय से शिव कुमार, दर्शन कुमार, अशोक कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

  • खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश: राजेंद्र रिंकू

    खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश: राजेंद्र रिंकू

    बॉलीबॉल प्रतियोगिता लाठियानी में बोले वीडीसी सदस्य, खिलाड़ियों को प्रतिभा निखारने का मिल रहा मौका

    ऊना/ सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा का शहीद भगत सिंह मैमोरियल यूथ क्लब द्वारा आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों और स्थानीय युवाओं का जोश देखने लायक था। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, कुटलैहड़ भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष एवं बीसीसी सदस्य राजेंद्र रिंकू ने शिरकत की। रिंकू ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से युवाओं को सकारात्मक दिशा मिलती है और वे नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहते हैं।

    राजेंद्र रिंकू ने युवाओं को खेलों से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक विकास के लिए भी आवश्यक हैं। उन्होंने कहा, “आज के समय में युवा विभिन्न नशों की चपेट में आ रहे हैं, जो उनके स्वास्थ्य और भविष्य के लिए घातक है। खेल एक ऐसा माध्यम है, जो उन्हें नशे की लत से दूर रखकर उनके आत्मविश्वास और अनुशासन को बढ़ाता है। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि शहीद भगत सिंह मैमोरियल यूथ क्लब खेल प्रतियोगिताओं के जरिए समाज में एक महत्वपूर्ण संदेश दे रहा है।

    इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ती है और वे अपने हुनर को पहचानकर आगे बढ़ सकते हैं। इस बॉलीबॉल  प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों की प्रशंसा करते हुए राजेंद्र रिंकू ने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए शहीद भक्त सिंह मैमोरियल क्लब लठियानी बेहतर कार्य कर रहा है। रिंकू ने कहा यदि युवा नशे से दूर रहकर खेलों में रुचि दिखाते हैं, तो वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं। उन्होंने राज्य सरकार स्थानीय प्रशासन और खेल संघों से अपील की कि वे ऐसे आयोजनों को प्रोत्साहित करें, जिससे गांवों और कस्बों के प्रतिभाशाली खिलाड़ी उभरकर सामने आ सकें।

    राजेंद्र रिंकू ने कहा कि शहीद भगत सिंह केवल एक स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं, बल्कि युवाओं के लिए एक प्रेरणास्रोत भी हैं। उनका त्याग और बलिदान हर भारतीय को प्रेरित करता है कि वे अपने समाज और राष्ट्र के लिए कुछ अच्छा करें। आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, ताकि अधिक से अधिक युवा इससे जुड़ सकें। प्रतियोगिता में विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया गया और सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, स्थानीय गणमान्य व्यक्ति और युवा उपस्थित रहे।

  • महाविद्यालय ऊना में युवा संसद (यूथ पार्लियामेंट) का आयोजन

    महाविद्यालय ऊना में युवा संसद (यूथ पार्लियामेंट) का आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित : राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना के राजनीति विज्ञान विभाग की तरफ से युवा संसद (यूथ पार्लियामेंट) का आयोजन शनिवार को किया गया। इस युवा संसद के सत्र में विद्यार्थियों ने विभिन्न ज्वलंत मुद्दों को उठाया और आपने विचारों को इस पटल पर रखा। इस कार्यक्रम की मुख्यातिथि महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ मीता शर्मा रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम न केवल हमारी युवा पीढ़ी को लोकतंत्र की मूलभूत अवधारणाओं से परिचित कराता है, बल्कि उनमें नेतृत्व, संवाद और निर्णय लेने की क्षमता को भी विकसित करता है।
    हमारा देश विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और इसकी सफलता हमारे युवाओं की सक्रिय भागीदारी पर निर्भर करती है।
     लोकतंत्र केवल एक शासन प्रणाली नहीं, बल्कि एक विचारधारा है, जिसमें नागरिकों की आवाज़ सबसे महत्वपूर्ण होती है। युवा संसद इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है, जहां आप सभी को संसद की कार्यप्रणाली को समझने और उसमें भाग लेने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम के संयोजक राजनीति विभाग के विभागाध्यक्ष विकास सैनी ने बताया कि इस युवा संसद कार्यक्रम को करवाने का उद्‌देश्य यह है कि विद्यार्थी पार्लियामेंट की कार्य प्रणाली को समझते हैं। नए करंट मुद्‌दों को उठाते हैं। लोगों की समस्या को कैसे सरकार तक पहुंचाना है और उसका समाधान करवाना है।
    आज के छात्र कल के लीडर बनेंगे। इसके माध्यम से छात्रों को राजनीति समझने का मौका मिलता है। युवा संसद में यही विद्यार्थी नेताओं के रोल को निभाते है। युवा सांसदों ने देश की संसदीय कार्यवाही और व्यवस्था को अच्छे से समझने का प्रयास करते हुए उसका एक बेहतरीन उदाहरण सबके सामने प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम में प्रतिभागी विद्यार्थियों ने अलग-अलग भूमिकाओं के माध्यम से देश के लोकतांत्रिक ढाँचे का सुंदर चित्रण पेश किया। इस कार्यक्रम को आयोजित करने में महाविद्यालय की स्काउट गाइड टीम ने भी अपना योगदान दिया। इस मौक़े पर बड़ी संख्या में विद्यार्थी और शिक्षक उपस्थित रहे।
  • Jalandhar News: Highway पर 3 गाड़ियों में हुई टक्कर में 2 की मौत, कई लोग घायल, वाहनों के उड़े परखच्चे, देखें Live

    Jalandhar News: Highway पर 3 गाड़ियों में हुई टक्कर में 2 की मौत, कई लोग घायल, वाहनों के उड़े परखच्चे, देखें Live

    जालंधर, ENS: पठानकोट रोड़ हाईवे पर 3 गाड़ियों में भीषण टक्कर होने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार स्विफ्ट डिजायर, आई-20 और बिजली विभाग के डिप्टी चीफ की गाड़ी में टक्कर हो गई। हादसे में वाहनों के परखच्चे उड़ गए।बताया जा रहा है कि स्विफ्ट डिजायर गाड़ी जालंधर से मुकेरियां जा रही थी, जिसमें गाड़ी में सवार 4 लोग थे। गाड़ी में 2 लड़कियां और 2 लड़के शामिल थी।

    लोगों के अनुसार गाड़ी तेज रफ्तार से होने के कारण बेकाबू हो गई और डिवाइड के रास्ते से दूसरी सड़क पर पहुंच गई। इस दौरान दूसरी ओर से आ रही आई-20 गाड़ी से टक्कर हो गई। उस गाड़ी में भी 4 लोग सवार थे और वह किशनगढ़ में रिश्तेदार को मिलकर लुधियाना जा रहे थे। इस हादसे में 8 लोग घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि घटना में 2 लोगों की मौत हो गई।

    पीछे से बिजली विभाग के डिप्टी चीफ की गाड़ी में दोनों गाडियों की टक्कर हो गई। हादसे में डिप्टी चीफ की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत यह रही कि डिप्टी चीफ हादसे में बच गए। वहीं घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मामले की जानकारी देते हुए सड़क सुरक्षा फोर्स के एएएसआई सतनाम ने बताया कि हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है। दोनों के शव सिविल अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिए गए गए है। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है, जबकि घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

  • Punjab News: 2 भाइयों की लड़ाई छुड़वाना व्यक्ति को पड़ा महंगा, जमकर चले ईंट-पत्थर, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 भाइयों की लड़ाई छुड़वाना व्यक्ति को पड़ा महंगा, जमकर चले ईंट-पत्थर, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले के गांव सूर सिंह में 2 भाईयों की लड़ाई छुड़वाना व्यक्ति को महंगा पड़ गया। दरअसल, पड़ोसी 2 चचेरे भाईयों में हो रही लड़ाई को छुड़वाने चला गया। इस दौरान एक पक्ष ने पड़ोसी पर ही हमला कर दिया। इस घटना में जमकर ईंट-पत्थर बरसाए गए और घर में तोड़फोड़ की गई।

    आरोप है कि महिलाओं के साथ बदसलूकी भी की गई। हादसे में घायल लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित महलदीप सिंह सिंह ने कहा कि गांव के बाहर खड़ा था कि उनके गांव के 2 चचेरे भाई आपस में झगड़ रहे थे। उन्होंने पड़ोसी होने के चलते भाइयों के बीच लड़ाई को रोकने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान एक पक्ष ने उस पर हमला कर दिया।

    पीड़ित ने आरोप लगाए है कि एक पक्ष ने बाहर से हमलावारों को बुलाकर उसके घर पर ईंट पत्थरों से हमला कर दिया। इस दौरान हमलावारों ने घर में जमकर तोड़फोड़ भी की। पीड़ित ने आरोप लगाए कि हमलावारों ने घर में मौजूद महिलाओं के साथ भी अश्लील हरकतें और बदसलूकी की। इस दौरान महिलाओं ने किसी तरह हमलावारों से भागकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जा रही है।

  • उपायुक्त ने नशा निवारण एवं पुनर्वास केंद्र घालूवाल का किया निरीक्षण

    उपायुक्त ने नशा निवारण एवं पुनर्वास केंद्र घालूवाल का किया निरीक्षण

    ऊना/ सुशील पंडित :  उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने सोमवार को घालूवाल स्थित नशा निवारण व पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नशा निवारण केंद्र में राष्ट्रीय मानकों के आधार पर उपलब्ध उपचार संबंधित सुविधाओं और वहां की व्यवस्थाओं का मूल्यांकन किया। उपायुक्त ने पुनर्वास केंद्र में दी जा रही व्यक्तिगत काउन्सलिंग, योग, व्यायाम, आवश्यक दवाइयां की सुविधाओं के साथ-साथ खान-पान की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने वहां उपचाराधीन व्यक्तियों से भी मुलाकात की और नशे को छुड़ाने के लिए प्रदान की जा रही सुविधाओं तथा उनके जीवन में आ रहे सकारात्मक बदलावों पर फीडबैक लिया।
    उपायुक्त ने बताया कि यह नशा निवारण केंद्र गुंजन संस्था द्वारा संचालित किया जा रहा है, जहां वर्तमान में 13 लड़कों का उपचार किया जा रहा है। उन्होंने उपचाधीन लड़कों को प्रेरित किया और उनका मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि समय पर ईलाज से नशे को छोड़ना संभव है। उन्होंने कहा कि मजबूत मनोशक्ति, प्रभावी उपचार व सकारात्मक माहौल से नशे से जल्दी छुटकारा पाया जा सकता है। इस मौके पर जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव एवं क्रेडिट प्लानिंग अधिकारी ऊना संजय सांख्यान सहित गुंजन संस्था के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
  • Punjab News: कैबिनेट मंत्री धालीवाल ने SGPC प्रधान के इस्तीफे को लेकर बादल परिवार पर साधे निशाने, देखें वीडियो

    Punjab News: कैबिनेट मंत्री धालीवाल ने SGPC प्रधान के इस्तीफे को लेकर बादल परिवार पर साधे निशाने, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले में एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी के इस्तीफे को लेकर जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह के बात कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल का बयान सामने आया है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अकाली दल के अंदर लड़ाई चल रही है। जिसमें एक तरफ अकाली दल है और दूसरी तरफ बादल परिवार है। उन्होेंने बादल परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि लोगों में मनों से बादल परिवार उतर गया है और पार्टी के मनों से भी उतर गया है।

    धक्के के साथ अकाली दल पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है, जिसमें कुछ लोग रहे गए है। इसी के चलते शायद आज हरजिंदर धामी ने इस्तीफा दिया है। उन्होंने कहा कि हरजिंदर धामी काफी अच्छे व्यक्ति है। अकाली दल और एसजीपीसी पर कब्जा एक ही परिवार का है। उन्होंने धार्मिक मर्यादा को खत्म कर दिया है जो कि करवाई जा रही थी। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यही कारण है कि आज हरजिंदर धामी ने एसजीपीसी से इस्तीफा दे दिया है।

    वहीं दूसरी ओर कैबिनेट मंत्री ने अमेरिका द्वारा डिपोर्ट किए जा रहे भारतीयों में शामिल सिख युवकों को पगड़ी उतारकर भेजने की कड़ी निंदा की है। कुलदीप धालीवाल ने कहा कि पगड़ी सिख की शान है और अमेरिकी सेना के विमान में सिख युवाओं की पगड़ी उतारना बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा कि अमेरिका से आए जिन युवाओं को डिपोर्ट किया गया उनकी कहानी सुनकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं।

    एक सवाल के जवाब में एनआरआई मंत्री धालीवाल ने कहा कि जो भी ट्रैवल एजेंट एजेंट की धोखाधड़ी का शिकार होकर हमसे शिकायत करेगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बेटे-बेटियों को अवैध रूप से विदेश न भेजें।

  • Punjab News: तेज रफ्तार कार का कहर, एक्टिवा सवार महिला की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: तेज रफ्तार कार का कहर, एक्टिवा सवार महिला की मौत, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के खन्ना में ललहेड़ी रोड रेलवे पुल पर दर्दनाक सड़क हादसे की घटना सामने आई है। जहां तेज रफ्तार गाड़ी ने एक्टिवा को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि इस घटना में महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान 34 वर्षीय हरप्रीत कौर नंदी कालोनी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला बेटे को स्कूल छोड़कर वापिस लौट रही थी कि रास्ते में तेज रफ्तार गाड़ी सवार ने टक्कर मार दी।

    हादसे में हरप्रीत का सिर खंभे से टकराया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले की जानकारी देते हुए मृतका की सास बलजीत कौर ने बताया कि हरप्रीत का पति कोलकाता में रहता है और वह अपने छोटे बेटे के साथ खन्ना में रहती थी। केजी क्लास में पढ़ने वाला उनका बेटा एक महीने पहले तक स्कूल वैन से जाता था। लेकिन वैन सेवा बंद होने के बाद हरप्रीत रोज स्कूटी से बेटे को स्कूल छोड़ने जाती थी।

    सिटी थाना एसएचओ तरविंदर बेदी के अनुसार, हादसे के बाद आरोपी चालक अपनी गाड़ी समेत फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मृतका के शव को सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया है। यह घटना एक ऐसे परिवार की त्रासदी है, जहां एक छोटा बच्चा अपनी मां से हमेशा के लिए बिछड़ गया।

     

  • Punjab News: राजेश त्रिपाठी पर Action के बाद नए DC का ऐलान, देखें लिस्ट

    Punjab News: राजेश त्रिपाठी पर Action के बाद नए DC का ऐलान, देखें लिस्ट

    मुक्तसर साहिब: पंजाब सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक्शन मोड में आप सरकार आ गई है। मुक्तसर साहिब के डीसी राजेश त्रिपाठी को सस्पेंड कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि भ्रष्टाचार के शिकायत मिलने के बाद सरकार की बड़ी कार्यवाही की गई है। वहीं इस कार्रवाई के कुछ देर बाद ही पंजाब सरकार ने 2015 बैच के आईएएस अधिकारी अभिजीत कपलिश को मुक्तसर का नया उपायुक्त नियुक्त किया है।

    सूत्र बताते हैं कि डीसी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। एक व्यक्ति की तरफ से डीसी के खिलाफ सरकार को शिकायत दी गई थी, जिसके बाद पंजाब सरकार ने डिसी के खिलाफ एक्शन लेते हुए कार्रवाई की है।

    बता दें कि हाल ही में पंजाब सरकार के एक ऑर्डर जारी कर सभी विभागों के प्रमुख, DC, SSP को ये आदेश दिया था कि किसी भी प्रकार का करप्शन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिसके बाद आज पहले विजिलेंस चीफ वरिंदर कुमार को हटाया गया। वहीं इसके कुछ देर बार डीसी को सस्पेंड करने का मामला सामने आया है।

  • 4 BJP विधायकों पर गिरी गाज, किया निलंबित

    4 BJP विधायकों पर गिरी गाज, किया निलंबित

    कोलकाताः पश्चिम बंगाल विधानसभा में चार विधायकों पर कार्रवाई हुई। दरअसल, आज विपक्षी नेता सुवेंदु अधिकारी और 3 अन्य भाजपा विधायकों को स्पीकर बिमान बनर्जी ने निलंबित कर दिया। इन विधायकों पर आरोप है कि उन्होंने सदन में अभद्र व्यवहार किया। इन चारों विधायकों को सदन के वेल में आकर कामकाजी दस्तावेजों को फाड़ने और फेंकने के कारण निलंबित किया गया। निलंबित होने वाले विधायकों में सुवेंदु अधिकारी, अग्निमित्र पाल, बंकिम घोष और विश्वनाथ कारक शामिल हैं। ये सभी विधायक उस वक्त निलंबित किए गए जब भाजपा सदस्य एक स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा कराने की मांग को लेकर नारेबाजी करते हुए सदन में घुस गए थे।

    यह विवाद तब शुरू हुआ जब पाल ने राज्य में सरस्वती पूजा को लेकर पुलिस सुरक्षा में आयोजनों की चर्चा करने के लिए स्थगन प्रस्ताव लाया, जिसे स्पीकर ने स्वीकार नहीं किया। इसके बाद, भाजपा विधायकों ने नारेबाजी करते हुए सदन से वॉकआउट किया। भाजपा विधायकों के इस विरोध पर तृणमूल कांग्रेस के मुख्य सचेतक निर्मल घोष ने कहा कि यह विरोध विधानसभा की कार्य संस्कृति के खिलाफ था और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
    भाजपा विधायक अग्निमित्र पाल ने बाद में विधानसभा के बाहर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि राज्य में कुछ स्थानों पर पुलिस सुरक्षा के साथ सरस्वती पूजा आयोजित की जानी थी, जिसमें कोलकाता में एक लॉ कॉलेज भी शामिल था, और यह सब कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश पर हो रहा था।

    पाल ने बताया कि भाजपा विधायकों ने वॉकआउट किया क्योंकि अध्यक्ष ने उनके द्वारा लाए गए स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा करने से मना कर दिया था। जब अध्यक्ष ने प्रस्ताव पढ़ने की अनुमति नहीं दी, तो भाजपा विधायक नारेबाजी करते हुए विरोध करने लगे और तख्तियां लेकर सदन में प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) चुनावी लाभ के लिए तुष्टिकरण कर रही है। गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में भाजपा ने राज्य में सरस्वती पूजा के आयोजन को लेकर एक स्थगन प्रस्ताव लाया था। भाजपा का कहना था कि राज्य के कुछ स्थानों पर डराने-धमकाने की घटनाएं हुई थीं, और इस पर चर्चा की मांग की गई थी।