Blog

  • Punjab News : AAP Party के Cabinet Minister का फर्जी PA गिरफ्तार

    Punjab News : AAP Party के Cabinet Minister का फर्जी PA गिरफ्तार

    लुधियाना : जिले से कैबिनेट मंत्री को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार कैबिनेट मंत्री हरदीप मुंडिया के फर्जी पीए को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी लोगों से पैसे लेता था। आज फर्जी पीए को गिरफ्तार करके जमालपुर थाने की पुलिस के हवाले कर दिया।

    मिली जानकारी अनुसार वरिंदर प्रापर्टी डीलर से आरोपी कुलदीप सिंह ने किसी काम के करवाने के बदले 3 लाख रुपए लिए थे। जिसके बाद पीड़ित ने आरोपी के बारे में जब पता चला तो उसने कैबिनेट मंत्री से शिकायत की। जिसके बाद आज आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

    पीड़ित वरिंदर ने आरोप लगाए है कि प्रापर्टी में किसी ने उसके साथ धोखा किया था। इस मामले को लेकर वह अपने दोस्त बिट्टू भाटिया के जरिए संपर्क में आया था। आरोप है कि उसकी 5 लाख रुपए में कुलदीप के साथ डील हुई थी। जिसमें उसने 3 लाख रुपए दे दिए थे, लेकिन बाद में पता चला कि कुलदीप कैबिनेट मंत्री का पीए नहीं है।

    मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने कहा कि उन्होंने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। इस मामले में कल सुबह प्रेस वार्ता करके खुलासा किया जाएगा। आरोपी ने कई कैबिनेट मंत्री व नेताओं के साथ फोटो खिंचवाई हुई है और सोशल मीडिया पर अपलोड किया हुआ है। पुलिस पूछताछ में आरोपी से बड़े खुलासे होने की संभावना है।

  • Punjab News: UK से America पहुँचा नौजवान, Deport होने से परिवार पर टूटा कहर, देखे वीडियो

    Punjab News: UK से America पहुँचा नौजवान, Deport होने से परिवार पर टूटा कहर, देखे वीडियो

    फिरोजपुर: अमृतसर में उतरने वाले अमेरिकी वायुसेना के विमान में जिन भारतीयों को लाया जा रहा है। इस लिस्ट मे तरनतारन जिले के खेमकरण के गांव ठट्ठा का युवक सुखचैन सिंह पुत्र हरदीप सिंह का नाम भी शामिल है।

    इस मामले मे परिवार ने बताया कि सुखचैन सिंह को ढाई साल पहले जमीन बेचकर 22 लाख रूपये देकर इंग्लैंड भेजा था। वह UK मे अच्छा जीवन व्यतीत कर रहा था। कुछ दिन पहले वह एक एजेंट के झांसे में आ गया और 22 दिन पहले सुखचैन सिंह इंग्लैंड से मैक्सिको की सीमा से अमेरिका में प्रवेश कर गया था।

    जिसके बाद आज पता चला कि सुखचैन सिंह को अमेरिका ने डिपोर्ट कर वापस भारत भेज दिया है। परिवार ने सरकार से मांग की है कि धोखाधड़ी करने वाले एजेंट के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।

  • Punjab News:  इस जिले के 2 चचेरे भाई America से होंगे Deport, परिवार का हुआ बुरा हाल, देखे वीडियो

    Punjab News: इस जिले के 2 चचेरे भाई America से होंगे Deport, परिवार का हुआ बुरा हाल, देखे वीडियो

    गुरदासपुर: अमेरिका से आज रात्रि दूसरा जहाज भारतीयों को लेकर अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरेगा। जिसमे खानोवाल गांव के दो चचेरे भाई भी शामिल है। इस मामले मे जानकारी देते हुए परिजनों ने कहा कि उन्होंने जमीनें बेचकर बेटों को अमेरिका भेज था। आज बेटो की वापिस आने की खबर से परिवार पर दुखाओ का पहाड़ टूट गया।

    बलविंदर कौर पत्नी सुरिंदर सिंह और उसकी देवरानी गुरप्रीत कौर पत्नी स्वर्गीय नरिंदर सिंह ने बताया कि जमीन, प्लाट और रिश्तेदारों से लाखों रुपए लेकर एक एजेंट को 45-45 लाख देकर बेटों को अमेरिका भेजा था। गुरप्रीत के पति नरिंदर सिंह की 2013 मे मृत्यु के बाद उनके पिता जसवंत सिंह फौजी ने बेटे हरजीत सिंह और बेटियों प्रभजोत कौर और राजवीर कौर का पालन-पोषण किया।

    परिवार ने बेटो को अच्छे भविष्य के लिए अमेरिका में रहने वाले गांव रुडियाना के एक एजेंट को 45-45 लाख रुपए दिए थे। गुरप्रीत कौर ने कहा कि उसने बेटे हरजीत को अमेरिका भेजने के लिए दो एकड़ जमीन बेच दी। परिवार ने सरकार से मदद की अपील की है।

  • Punjab News: 24 घंटो मे फिर चली पुलिस और बदमाशों में गोलियां, ASI घायल

    Punjab News: 24 घंटो मे फिर चली पुलिस और बदमाशों में गोलियां, ASI घायल

    तरनतारन: जिले में 24 घंटे मे पुलिस और बदमाशो मे मुठभेड़ का दूसरा मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक रेड करने गई पुलिस पार्टी पर बदमाशों ने गोलिया चला दी। इस घटना मे एक ASI बलदेव सिंह घायल हो गया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई मे गोलियां चलाई। वहीं गोली लगने से एक बदमाश भी घायल हुआ है।

    पुलिस ने जवाबी कार्रवाई मे गोलियां चलाई। घायल बदमाश की पहचान जगतार सिंह जग्गा के रूप में हुई है। घायल आरोपी और पुलिस अधिकारी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

  • Jalandhar News: चाय की दुकान को चोरों ने बनाया निशाना, देखें CCTV

    Jalandhar News: चाय की दुकान को चोरों ने बनाया निशाना, देखें CCTV

    जालंधर (ens): महानगर मे चोरी और लूट की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला सोढ़ल रोड से सामने आया है। जहां चोरो ने एक चाय की दुकान को निशाना बना कर 2 गैस सिलेंडर चोरी कर फरार हो गए। यह घटना दुकान के पास लगे cctv कैमरों मे कैद हो गई।

    पीड़ित जनक राज ने बताया कि वह 35 सालों से चाय की दुकान चल रहा है। कल रात वह 8:00 बजे दुकान बंद कर चला गया था। जब उसने सुबह आकर देखा तो दुकान से दो गैस सिलेंडर गायब थे। जिसके बाद उसने पड़ोसी के गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकलवाई। वीडियो मे दिखा कि रात्रि 2:00 बजे तीन नकाबपोश चोरो ने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने सीसीटीवी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

  • शादी के दिन घोड़े पर सवार दूल्हे की मौत, देखें वीडियो

    शादी के दिन घोड़े पर सवार दूल्हे की मौत, देखें वीडियो

    मध्य प्रदेश: जिले के श्योपुर से शादी समाहरोह मे घोड़े पर सवार दूल्हे की मौत होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक मृतक NSUI का पूर्व जिला अध्यक्ष भी था। इस घटना से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। दूल्हा और दुल्हन के परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना की वीडियो भी सामने आई है। वीडियो मे देखा जा सकता है कि दूल्हा बारात लेकर विवाह स्थल पर पहुंचा और घोड़े से उतरकर बारातियों के साथ जमकर डांस किया। दुल्हन सज-धजकर स्टेज पर दूल्हे का इंतजार करती रही। लेकिन दूल्हे के आने से पहले उसकी मौत की खबर आ गई। इस घटना से पूरे श्योपुर शहर में शोक की लहर छा गई। दूल्हे के परिजन तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने दूल्हे को मृत घोषित कर दिया। मृतक दूल्हा प्रदीप जाट कांग्रेस के प्रदेश सचिव योगेश जाट का भतीजा था। बता दे कि कुछ समय पूर्व ही मध्य प्रदेश के विदिशा से एक महिला कि शादी समारोह मे डांस करते समय मौत हो गई थी। इस घटना की वीडियो भी वायरल हुई थी। जिसमे महिला अचानक डांस करते समय स्टेज पर ही गिर कर मौत हो जाती है। महिला की मौत की वजह डॉक्टरों ने हार्ट अटैक बताई थी।
  • Mahakumbh में फिर लगी आग, कई टेंट जलकर खाक, देखें वीडियो

    Mahakumbh में फिर लगी आग, कई टेंट जलकर खाक, देखें वीडियो

    प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में एक बार फिर से आग लग गई है। यह आग महाकुंभ के सेक्टर 19 में कल्पवासियों द्वारा खाली किए गए टेंटों में लगी थी। आग ने कई टेंटों को अपनी चपेट में ले लिया है। राहत की बात रही है कि घटना में किसी भी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है। महाकुंभ में अभी भीड़ का आना जारी हैं। वीकेंड के चलते लाखों लोग महाकुंभ में पहुंचे। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर रहे हैं‌। वीकेंड में भीड़ को देखते हुए महाकुंभ को नो व्हीकल जोन घोषित कर दिया गया हैं। प्रयागराज की सभी सीमाओं पर बाहर से आने वाली वाहनों को रोक दिया गया हैं।

    मेले में जबरदस्त भीड़ के चलते गाड़ियों को मौके पर पहुंचने में दिक्कत हुई। चश्मदीद ने बताया कि नोटों से भरा एक बैग सुरक्षित निकाला है, दो बैग जलने की आशंका है। नोटों से भरे बैग भी जले चश्मदीद ने बताया कि श्रीराम चरित मानस सेवा प्रवचन मंडल के शिविर में भी आग लगी। यहां से सभी लोग जा चुके थे। कुर्सी, टेंट, खाने का सामान जल गया। शिविर में नोटों के 3 बैग रखे थे, बताया जा रहा है कि एक बैग सुरक्षित रख लिया गया है। दो बैग के जलने की आशंका है। फायरकर्मी आग पर काबू पाने में जुटे। भीड़ को मौके से हटाया गया। महाकुंभ में 28 दिन में आग की यह चौथी घटना है।

  • सहयोग’ पहल से निर्माण श्रमिकों को अपना पंजीकरण और दावा फॉर्म भरना हुआ आसान

    सहयोग’ पहल से निर्माण श्रमिकों को अपना पंजीकरण और दावा फॉर्म भरना हुआ आसान

    ऊना/सुशील पंडित:  श्रम कल्याण अधिकारी अमन शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में ‘सहयोग’ नामक नई पहल की शुरुआत की गई है जिसका उद्देश्य क्षेत्र में काम करने वाले निर्माण श्रमिकों को उनके पंजीकरण और दावा फॉर्म भरने में सहूलियत प्रदान करना है। यह पहल श्रमिकों की स्थिति का अनुभव करने के बाद शुरू की गई है ताकि वे बिना समय और पैसे खर्च किए अपने घर पर ही इन फॉर्मों को भर सकें। उन्होंने बताया कि ऊना जिले की प्रत्येक पंचायत में जागरूकता शिविर भी आयोजित किए जा रहें है ताकि कोई भी निर्माण श्रमिक श्रम कल्याण कार्यालय में पंजीकरण करवाने से न छूटे और हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कल्याण बोर्ड द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहे।

    सहयोग पहल के तहत शैक्षणिक संस्थानों से शुरुआत की गई है और ऊना जिले के सभी सरकारी और निजी आईटीआई में जागरूकता शिविर आयोजित किए जा चुके हैं।अमन शर्मा ने बताया कि पहले राज्य भर में निर्माण श्रमिकों को पंजीकरण और दावा फॉर्म भरने के लिए जिला और ब्लॉक कार्यालय जाना पड़ता था, जिससे उनका समय और पैसा बर्बाद होता था। इस ‘सहयोग’ पहल के से अब श्रमिक या उनके बच्चे घर पर ही इन फॉर्मों को भर सकते हैं, और उन्हें कार्यालय आने-जाने की आवश्यकता कम हो जाएगी।

    उन्होंने बताया कि इस पहल के तहत सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर एक वीडियो श्रृंखला शुरू की गई है, जिसमें बिंदुवार तरीके से दिखाया गया है कि इन फॉर्मों को कैसे भरना है और संदर्भ के लिए नमूना भरा हुआ फॉर्म भी दिया गया है। यह वीडियो यूट्यूब पर उपलब्ध हैं, और कोई भी श्रमिक इन्हें देखकर पंजीकरण और दावा फॉर्म (वित्तीय सहायता के लिए) भरने में मदद ले सकता है।
    अमन शर्मा ने कहा कि इस पहल का मुख्य मकसद अंतिम छोर पर बैठे श्रमिकों तक हर संभव तरीके से लाभ पहुंचाना है ताकि उन्हें योजनाओं का लाभ मिल सके। सभी निर्माण श्रमिक जो इस पहल का लाभ उठाना चाहते हैं, वे यूट्यूब पर जाकर “श्रम कल्याण कार्यालय ऊना” या लेबर वेलफेयर ऑफिस ऊना सर्च करके संबंधित वीडियो के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

  • विवेक शर्मा ने किया जोनल वेटनरी अस्पताल बरनोह का दौरा

    विवेक शर्मा ने किया जोनल वेटनरी अस्पताल बरनोह का दौरा

    उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले 13 वेटनरी फार्मासिस्टों को दिए प्रमाण पत्र

    ऊना/सुशील पंडित:  कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने शनिवार को जोनल वेटनरी अस्पताल बरनोह का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं, चिकित्सा सुविधाओं और अस्पताल में उपलब्ध संसाधनों का निरीक्षण किया। विवेक शर्मा ने अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता, पशु रोगों के इलाज और पशुपालकों को दी जाने वाली सेवाओं पर भी चर्चा की। इस अवसर पर विधायक ने उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने वाले 13 वेटनरी फार्मासिस्टों को प्रमाण-पत्र दिए तथा उनके द्वारा प्रदान की गई सेवाओं की सराहना की।

    उन्होंने कहा कि पशु चिकित्सा सेवाओं का गुणवत्तापूर्ण होना हमारे क्षेत्रीय किसानों और पशुपालकों के लिए अति महत्वपूर्ण है। यह सुनिश्चित किया जाए कि अस्पताल में सभी आवश्यक सुविधाएं और संसाधन उपलब्ध हों ताकि यहां बेहतर इलाज हो सके।

    इस मौके पर पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डाॅ विनय शर्मा ने बताया कि यह अस्पताल पशुपालकों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र है, जहां पशुओं को बेहतर इलाज व देखभाल के लिए जरूरी परामर्श की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। जबकि अस्पताल के प्रभारी डाॅ निशांत ने डायाफ्रामेटिक हर्निया के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह अस्पताल हिमाचल प्रदेश का एक मात्र अस्पताल है जहां पर इस प्रकार के रोग की सर्जरी की जा रही है।

    इसके उपरांत विवेक शर्मा ने मुर्राह ब्रीडिंग फार्म का भी दौरा किया तथा वहां की व्यवस्थाओं और सुविधाओं को जांचा। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस फार्म को पूर्ण रूप से कार्यशील कर दिया जाएगा।इस अवसर पर डाॅ शिल्पा रनौत, डाॅ निकिता चैधरी सहित अन्य अस्पताल स्टाफ उपस्थित रहा।

  • Punjab News: लूट की वारदातों को अंजाम देते 8 गिरफ्तार, हथियार बरामद

    Punjab News: लूट की वारदातों को अंजाम देते 8 गिरफ्तार, हथियार बरामद

    लुधियानाः जिले में लूट की वारदातों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तेजधार हथियार भी बरामद किए है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान हुसन खोंसला पुत्र नरिंदर खोंसला निवासी लुधियाना, नितिन कुमार पुत्र सुलेख कुमार निवासी लुधियाना, इसमनजीत सिंह पुत्र धर्मजीत सिंह निवासी लुधियाना, नवजोत सिंह पुत्र गुलजार सिंह निवासी लुधियाना, गुरदीप सिंह पुत्र रमेश ठाकुर लुधियाना, करणप्रीत सिंह पुत्र नानक सिंह निवासी लुधियाना, अमन वर्मा पुत्र संतोख सिंह निवासी लुधियाना और अभय कोहाल पुत्र बबलेस कुमार निवासी लुधियाना के रूप में हुई है।

    पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक एक्टिवा नंबर पीबी 10 एचयू 5998, एक बाइक पीबी 10 जेजे 8057, एक हॉकी, एक बेसबॉल, 2 छोटे दातर, एक स्टील का खंडा और एक बड़ा दातर बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।