Blog

  • Punjab News: पंचायती चुनाव की रंजिश को लेकर युवक पर की फायरिंग, देखें वीडियो

    Punjab News: पंचायती चुनाव की रंजिश को लेकर युवक पर की फायरिंग, देखें वीडियो

    अमृतसरः गांव कोटला डूम में सरेआम गुंडागर्दी देखने को मिली है। जहां पंचायती चुनाव की रंजिश को लेकर कुछ नौजवानों की ओर से पोलिंग एजेंट पर गोलियां चला दी गई। जिसमें पोलिंग एजेंट कुलदीप सिंह का बाल-बाल बचाव हो गया। घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है। जिसमें सरेआम आरोपी फायर करते दिखाई दे रहे है। जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है।

    पीड़ित कुलदीप सिंह ने बताया कि पंचायती चुनाव में उसे पोलिंग एजेंट बनाया गया था। जिसकी रंजिश में नौजवानों ने फायरिंग की है। वह अपने मोटरसाइकिल पर जा रहा था। रास्ते मेें उक्त नौजवानों की ओर से पहले उसे रोका गया और फिर हथियार दिखाकर धमकाया जाने लगा। जब उसने विरोध किया तो हमलावरों ने उसके पर फायरिंग की, जिसमें उसका बचाव हो गया।

    मौके पर पहुंचे थाना राजा सांसी के एसएचओ हरचंद सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया है कि यह घटना चुनावी रंजिश को लेकर की गई है। गुरलाल सिंह और उसके दो साथी स्कॉर्पियों में सवार होकर आए थे। आरोपियों की पहचान कर ली गई है। आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना की सीसीटीवी उनके पास है। सीसीटीवी में आरोपियों के पास से 12 बोर की बंदूक औऱ एक पिस्टल देखा गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही पता चलेगा कि यह हथियार कहां से लेकर आए थे।

  • 1 नवंबर से बदल जाएंगे नियम, TRAI ने किए आदेश जारी

    1 नवंबर से बदल जाएंगे नियम, TRAI ने किए आदेश जारी

    नई दिल्लीः हाल ही में TRAI की तरफ से टेलीकॉम नियमों में बदलाव किया गया था। इन नए बदलावों की बजह मुख्य तौर पर फर्जी और स्पैम कॉल्स हैं,जिन्हैं रोकने के लिए ट्राई ने नियमों में बदलाव किया है। यह बदलाव 1 नवंबर से पूरे देश में लागू किया जाएगा। अगर आप भी जियो, एयरटेल, वीआई या फिर BSNL के ग्राहक हैं तो यह खबर आपके काम की है।

    1 नवंबर 2024 से आपके फोन पर आने वाले फर्जी और स्पैम कॉल्स पर निगरानी बढ़ जाएगी। ट्राई के नए नियमों के अनुसार फर्जी कॉल्स को समझना और उसे ट्रैक करना आसान हो जाएगा। आपको बदा दे कि मैसेज ट्रेसबिलिटी एक ऐसा सिस्टम है जिसमें मोबाइल फोन में आने वाली सभी फर्जी कॉल्स और मैसेज को रोकने का काम किया जाएगा।

    आपको बता दे कि ट्राई ने सभी टेलीकॉम ऑपरेटर्स को अगस्त के महीने में निर्देश दिए थे कि वह बैंक, ईकॉमर्स के साथ-साथ वित्तीय संस्थान से आने वाले सभी ऐसे मैसेज को ब्लॉक किया जाए जो कि टेलिमार्केटिंग या फिर किसी भी तरह के प्रमोशन्स से जुड़े हैं। TRAI ने सभी टेलिकाम कंपनीयो को कहा है कि टेलिमार्केटिंग मैसेज और कॉल का एक फिक्स फॉर्मेट होना चाहिए जिससे यूजर्स उससे जुड़ी कॉल्स की पहचान कर सके।

  • Jalandhar पहुंचे डीजीपी Gaurav Yadav, इस थाने का किया निरीक्षण, देखें वीडियो

    Jalandhar पहुंचे डीजीपी Gaurav Yadav, इस थाने का किया निरीक्षण, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब के डीजीपी गौरव यादव द्वारा लगातार राज्य के जिलों में स्थित थानों का दौरा किया जा रहा है। हाल ही में डीजीपी गौरव यादव ने लुधियाना में थानों का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने क्राइम पर नकेल कसने के लिए की जा रही कार्रवाई को लेकर कर्मियों से बात की थी। वहीं आज जालंधर थाना रामामंडी में डीजीपी गौरव यादव द्वारा पहुंचे, जहां उन्होंने थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने में मौजूद पुलिस मुलाजिमों से बातचीत की और उनसे थाने के अंदर चल रहे केसों की जानकारियां प्राप्त की। डीजीपी गौरव यादव ने थाने में मौजूद अधिकारियों को आदेश दिए कि किसी प्रकार की कोई भी कोताही कार्रवाई में नहीं बरतनी है।

    बता दें कि आज सुबह जब डीजीपी गौरव यादव के जालंधर पहुंचने की सूचना मिली तो पूरे जिले में पुलिस अधिकारी अलर्ट हो गए। जब डीजीपी गौरव यादव कड़ी सुरक्षा के बीच थाने पहुंचे तो वहां पर जालंधर के पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा, जेसीपी संदीप शर्मा, डीसीपी आदित्य, एसीपी निर्मल सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद थे। डीजीपी द्वारा थाने में करीब आधा घंटा बिताया गया। जहां उन्होंने पुलिस द्वारा डील किए जा रहे लोगों से भी बातचीत की गई।

     

  • Punjab News: पंजाब के आलू बीज बनेंगे अंतरराष्ट्रीय ब्रांड, मंत्री महिंदर भगत का बड़ा ऐलान – किसानों की आय में बढ़ोतरी का वादा!

    Punjab News: पंजाब के आलू बीज बनेंगे अंतरराष्ट्रीय ब्रांड, मंत्री महिंदर भगत का बड़ा ऐलान – किसानों की आय में बढ़ोतरी का वादा!

    Highlights:
    1. बागवानी मंत्री महिंदर भगत ने पंजाब के आलू बीज को अंतरराष्ट्रीय ब्रांड बनाने का प्रस्ताव रखा।
    2. आलू बीज निर्यात से पंजाब के किसानों की आय में बढ़ोतरी का लक्ष्य।
    3. फसल विविधीकरण और जल-संरक्षण वाली फसलों पर जोर, पारंपरिक फसल चक्र को बदलने की अपील।
    जालंधर, 25 अक्टूबर 2024: पंजाब के बागवानी मंत्री महिंदर भगत ने आज जालंधर के धोगरी स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर पोटेटोज का दौरा किया, जहां उन्होंने पंजाब के आलू बीज को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक ब्रांड बनाने की जरूरत पर जोर दिया। मंत्री भगत ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे घरेलू बाजार के साथ-साथ आलू बीज का निर्यात बढ़ाने के लिए उपयुक्त योजना तैयार करें। उन्होंने बताया कि इससे राज्य के आलू किसानों की आय में वृद्धि होगी और पंजाब की पहचान आलू बीज उत्पादन में एक अग्रणी राज्य के रूप में होगी।
    Punjab's Horticulture Minister Mahinder Bhagat at Excellence in Jalandhar,
    Punjab’s Horticulture Minister Mahinder Bhagat at Excellence in Jalandhar,

    आलू बीज उत्पादन में पंजाब की भूमिका

    पंजाब में सालाना लगभग 1,17,066 हेक्टेयर क्षेत्र में आलू की खेती की जाती है, जिसमें से लगभग 60-65% भूमि पर बीज उत्पादन होता है। इस उच्च गुणवत्ता वाले बीज को पूरे देश में आपूर्ति की जाती है, जो पंजाब को भारत में आलू बीज उत्पादन का प्रमुख स्रोत बनाता है। मंत्री भगत ने कहा कि सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर उच्च गुणवत्ता का बीज तैयार किया जाता है। यह सेंटर इंडो-डच योजना के तहत संचालित है और आलू बीज उत्पादन में नई ऊंचाइयों तक पहुंच रहा है।
    Mohinder Bhagat
    Punjab’s Horticulture Minister Mahinder Bhagat at Excellence in Jalandhar, Punjab

    जल-संरक्षण वाली फसलों पर जोर

    सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर वेजिटेबल्स, करतारपुर के दौरे के दौरान, मंत्री भगत ने कृषि में सुरक्षित और टिकाऊ प्रथाओं के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने किसानों को पारंपरिक गेहूं-धान चक्र से हटकर जल-संरक्षण वाली फसलों की ओर बढ़ने की अपील की। मंत्री ने कहा कि पंजाब में जल संकट को देखते हुए, किसानों को ऐसी फसलें उगानी चाहिए जो कम पानी में भी बढ़ें। इस अवसर पर उन्होंने किसानों से उच्च-तकनीक कृषि पद्धतियों को अपनाने का आह्वान किया, जिसमें हाइड्रोपोनिक प्रणाली का भी जिक्र किया गया।

    किसानों के लिए सरकार का समर्थन और योजना

    पंजाब सरकार, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में, किसानों को सभी प्रकार का समर्थन देने के लिए तैयार है। मंत्री भगत ने बताया कि राज्य सरकार फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराएगी और किसानों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने का काम करेगी। जालंधर के प्रगतिशील किसानों की उपस्थिति में आयोजित बैठक में, बागवानी मंत्री ने किसानों से चर्चा की और उनकी जरूरतों और सुझावों को सुना। किसानों ने राज्य में बागवानी को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक सुविधाओं पर सुझाव दिए।
  • Punjab News: खाली प्लाट से महिला का जला हुआ शव हुआ बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: खाली प्लाट से महिला का जला हुआ शव हुआ बरामद, देखें वीडियो

    अमृतसरः पुलिस स्टेशन गेट हकीम के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र नया वाला मौड़ के सामने बी ब्लॉक के खाली प्लाट में आज एक महिला का जला हुआ शव मिला। महिला के शव को लेकर इलाके में दहशत का माहौल पाया गया। जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। वहीं सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। मीडिया से बात करते हुए एसीपी जसपाल सिंह ने बताया कि हमें सूचना मिली कि नया वाले मोड़ के सामने काले मोड़ पर एक लड़की को आग लगी हुई है और वह पूरी तरह जल से रही है। एसीपी ने कहा कि हम मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी और हादसे में महिला जल चुकी थी। एसीपी ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और महिला की पहचान भी की जा रही है। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि यह महिला कौन थी और कहां की रहने वाली है। उन्होंने कहा कि जल्द ही शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा ताकि पता चल सके कि उसने आत्महत्या की है या किसी ने उसे आग लगाई है।

    जला हुआ शव हुआ बरामद, देखें वीडियो

  • Jalandhar News: University के पास व्यक्तियों ने गाड़ियों के तोड़े शीशे, कई घायल

    Jalandhar News: University के पास व्यक्तियों ने गाड़ियों के तोड़े शीशे, कई घायल

    जालंधर, ENS: मशहूर यूनिवर्सिटी के पास स्थित लॉ गेट के एक अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हमला करने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार इलाके में हमलावारों द्वारा गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की गई। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है।

    कहा जा रहा है कि करीब 60 से अधिक व्यक्तियों ने हथियारों के साथ इलाके में खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की। वहीं उक्त व्यक्तियों ने 4 से 5 लोगों की बेरहमी से पीटाई की। वहीं घटना में घायल व्यक्तियों को उपचार के लिए अस्पताल भर्ती करवाया गया। हालांकि घटना के कारणों का अभी कुछ पता नहीं चल पाया है।

  • Jalandhar News: Kulhad Pizza Couple को लेकर फिर मान सिंह का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Kulhad Pizza Couple को लेकर फिर मान सिंह का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: बाबा बुड्ढा दल द्वारा फिर एक वीडियो जारी करके पगड़ीधारी सिखों को चेतावनी दी गई है। इस दौरान वीडियो में निहंग मान सिंह ने सिर पर पगड़ी पहने वाले अनेक लोगों से दस्तार का मान रखने की अपील की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि सिर पर पगड़ी पहनकर उनकी शान रखना हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सिर पर पगड़ी पहनकर गंदगी ना फैलाए। इस दौरान मान सिंह ने कहा कि उन्होंने प्रशासन से भी पगड़ी पहनकर गंदगी फैलाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की है।

    वहीं मान सिंह ने कहा कि जो लोग सिर पर पगड़ी पहनकर गंदगी फैला रहे है, उनके तक उसकी वीडियो को पहुंचा दो, कि वह एक बार प्यार से समझा रहे। उसके बाद वह उक्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। मान सिंह ने कहा कि एक बुजुर्ग व्यक्ति ने अमृत धारण किया हुआ है, लेकिन वह महिला को लेकर वीडियो बनाकर वायरल कर रहा है। ऐसे ही कई अन्य लोग भी है जो गलत वीडियो बनाकर वायरल कर रहे है।

    मान सिंह ने उन सभी पगड़ीधारी सिखों को चेतावनी दी है कि वह पगड़ी का अपमान ना करें नहीं तो उनके खिलाफ वह सख्त एक्शन लेंगे। इस दौरान कुल्लड़ पिज्जा कप्पल का नाम लिए बिना मान सिंह ने कहा कि वह नहीं चाहते कि किसी भी व्यक्ति की पगड़ी उतरे। उन्होंने कहा कि ना ही वह इस हक में है। मान सिंह ने कहा कि यह मच कोई सोचे की हाईकोर्ट का नाम सुनकर वह चुपचाप बैठ गए है। उन्होंने कहा कि वह जल्द वापिस आएंगे।

    बता दें कि हाल ही में मान सिंह द्वारा कुल्हड़ पिज्जा कप्पल के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर सीपी दफ्तर में शिकायत दी गई थी। जिसके बाद प्रशासन ने कुल्लड़ पिज्जा कप्पल से बात करने का आश्वासन दिया था और कहा था कि मान सिंह द्वारा रखी गई बातों को लेकर वह सहज अरोड़ा से बात करेंगे। मान सिंह ने कहा कि पुलिस ने उन्हें कहा था कि अगर नहीं वह बात मानते तो कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएंगी। निहंग मान सिंह अकाली ने कहा कि कुल्हड़ पिज्जा कल हाईकोर्ट की शरण में पहुंचा और सिक्योरिटी की मांग की। ऐसे में जो लोग भी पगड़ी को दाग लगा रहे हैं, उसे छोड़ा नहीं जाएगा।

  • तालाब में नहाने गए परिवार के 4 सदस्यों की डूबने से मौत

    तालाब में नहाने गए परिवार के 4 सदस्यों की डूबने से मौत

    सीतामढ़ीः तालाब में डूबने से एक परिवार के 4 सदस्यों की मौत हो गई है। घटना बिहार के सीतामढ़ी जिले से सामने आ रही है। घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। जानकारी अनुसार घटना जिले के बेला थाना क्षेत्र के उसरैना टोले मोहनपुर गांव की है। मृतकों में तीन बच्ची और एक बुजुर्ग महिला शामिल हैं। मृतकों में 13 वर्षीय नाजिया खातून, 8 वर्षीय नसरीन खातून, 6 वर्षीय जैनब खातून और 60 वर्षीय सगीरा खातून शामिल हैं।

    परिजनों के अनुसार मृतका बुजुर्ग महिला के पति इस्लाम दोपहर बाद जब घर आए तो देखा कि बच्चों एवं पत्नी घर में नहीं थे। इसके बाद तालाश करते तालाब की तरफ गए। जहां उन्हें चारों के शव बरामद हुए। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि तालाब में नहाने गए थे। वहीं घटना के बाद परिजनों में मातम छा गया है। बेला थानाध्यक्ष सह इंस्पैक्टर रमाशंकर कुमार ने घटना की पुष्टि की।

  • Punjab News: Airport पर Indian Hockey Player Mandeep के पिता से स्टाफ ने की बदसलूकी, छीना फोन, देखें वीडियो

    Punjab News: Airport पर Indian Hockey Player Mandeep के पिता से स्टाफ ने की बदसलूकी, छीना फोन, देखें वीडियो

    अमृतसरः श्री गुरु रामदास जी एयरपोर्ट पर भारतीय हॉकी खिलाड़ी मनदीप सिंह के पिता रविंदर सिंह कई घंटों तक फंस हुए है। मामले की जानकारी देते हुए जालंधर के रहने वाले मंदीप सिंह के पिता रविंदर सिंह ने बताया कि आज सुबह 8 बजे उनकी अमृतसर से मुंबई के लिए फ्लाइट थी। उन्होंने कहा कि वह एयरपोर्ट पर सुबह 7 बजे ही पहुंच गए थे। मंदीप के पिता रविंदर का कहना है कि उनकी एयरपोर्ट पर 1 बजे जरूरी मीटिंग थी, लेकिन अभी तक वह अमृतसर एयरपोर्ट पर ही फंसे हुए है। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट स्टाफ की महिला ने पहले उन्हें कहा कि 9 बजे फ्लाइट है, उसके बाद दोबारा 10 बजे का कहा। कुछ देर बाद उन्हें स्टाफ की महिला ने 12.30 बजे का समय दिया, लेकिन अब स्टाफ की महिला द्वारा 1.15 बजे फ्लाइट का समय दिया गया। रविंदर सिंह ने कहा कि फ्लाइट के बार-बार लेट होने की बात के सबूत अपने पास रखने के लिए जब उन्होंने महिला स्टाफ की वीडियो बनाकर कहा गया कि उनकी 1 बजे जरूरी मीटिंग थी, ऐसे में उनकी मीटिंग के नुकसान की भरपाई कौन करेंगा तो मंदीप के पिता ने आरोप लगाए कि स्टाफ की महिला द्वारा उनसे मिसबिहेव किया गया। रविंदर सिंह का आरोप है कि स्टाफ की महिला द्वारा उनका फोन छीनने की कोशिश की गई। जिसके बाद स्टाफ की महिला ने पुलिस को बुला लिया। रविंदर सिंह ने कहा कि जब उन्होंने पुलिस को बताया कि स्टाफ की महिला द्वारा उनसे मिसबिहेव किया गया, जिसके लिए आज मुबंई में उनकी अहम मीटिंग में ना पहुंचने के काफी नुकसान हुआ है। इसके लिए जब उन्होंने पुलिस को इस मामले को लेकर हाईकोर्ट जाने के बारे में कहा और उन्होंने बताया कि वह भारतीय हॉकी टीम मंदीप सिंह के पिता है तो पुलिस कर्मी शांत हो गए। रविंदर सिंह का कहना है कि एयरपोर्ट स्टाफ आम व्यक्ति के साथ किस तरह का व्यवहार करती होंगी, इसका अंदाजा आप वीडियो के जरिए लगा सकते है।

    स्टाफ ने की बदसलूकी, छीना फोन, देखें वीडियो

  • Punjab News: भारी मात्रा में नशीले पदार्थों सहित दो आरोपी काबू, देखें वीडियो

    Punjab News: भारी मात्रा में नशीले पदार्थों सहित दो आरोपी काबू, देखें वीडियो

    लुधियानाः नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी के तहत लुधियाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान बाइक सवारो दो युवकों को काबू कर उनसे भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद किया है। जिसके पास से 7200 नशीले कैप्सूल, 8600 नशीली गोलियां, 1650 टीके और 1 स्कूटी बरामद की गई। आरोपियों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और जल्द अदालत में पेश करके रिमांड हासिल किया जाएगा। ताकि मामले में और भी खुलासे किए जा सके। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में कई खुलासे होने की संभावना है। आरोपी कहां से यह नशीला पदार्थ लेकर आए है इस संबंधी पता लगाया जाएगा।

    नशीले पदार्थों सहित दो आरोपी काबू, देखें वीडियो