जालंधर, ENS: पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने बस स्टैंड चौकी के SHO और जालंधर हाइट्स के चौकी इंचार्ज का तबादला किया गया है। जारी निर्देशों के मुताबिक बस स्टैंड चौकी के SHO अजैब सिंह औजला सिंह की जगह अब सुरेश कुमार को नियुक्त किया गया है, जबकि जालंधर हाइट्स में चौकी इंचार्ज गुरविंदर सिंह विर्क की जगह एसआई सुरजीत सिंह को नियुक्ति की गई है। मिली जानकारी के अनुसार यह ट्रांसफर कुछ दिन पहले ही की गई है।
Blog
-

Jalandhar News: NRI Marriage Bureau App के जरिए लोगों से पैसे ठगने के मामले में पुलिस की दबिश, 2 गिरफ्तार
जालंधर, ENS: जीटीबी नगर में स्थित मार्कीट में सीआईए स्टाफ की पुलिस ने NRI मैरिज ब्यूरो एप्प बनाकर अंतर्राष्ट्रीय ठग गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कई युवक-युवतियों को काबू किया है। वहीं इस मामल में जांच के दौरान थाना 6 में पुलिस ने संगीन धाराओं के तहत 2 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार गिरोह का सरगना कनाडा में बैठकर गिरोह ऑपरेट कर रहा था और लोगों को कनाडा में रिश्ता करवाने का झांसा देकर पैसे ठगते थे।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार NRI मैरिज ब्यूरो के सदस्य विदेश में रिश्ता करवाने के एवज में प्रत्येक व्यक्ति 500 डालर यानी भारतीय करंसी के मुताबिक करीब 45 हजार रुपए वसूलते थे। कहा जा रहा है कि उक्त सदस्य रोजाना 15 से 20 लोगों को अपने जाल में फंसाते थे। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दबिश दी। इस दौरान 15 के करीब युवत-युवतियों को राउंडअप किया। वहीं काबू किए व्यक्तियों से पूछताछ के दौरान विशाल और संजय के खिलाफ मामला दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस जांच में पता चला है कि गिरोह का सरगना कनाडा का एनआरआई प्रदीप सिंह और उसकी पत्नी व बेटी है। कहा जा रहा है कि तीनों विदेश में बैठकर मैरीज ब्यूरो को ऑपरेट कर रहे थे। जो कॉलिंग के लिए विदेश नंबर भी स्टाफ को मुहैय्या करवाते थे। इस मामले को लेकर पुलिस ने मैरिज ब्यूरो के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 दर्जन से अधिक खातों को सीज कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि उक्त काबू किए युवक-युवतियों से फोन कब्जे में लेकर कॉल डिटेल निकाली जा रही है। जल्द ही इस मामले में बड़े खुलासे होने की संभावना है।
-

Punjab News: पंचायती चुनाव प्रचार के दौरान दो गुट हुए आमने-सामने, लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो
लुधियानाः पंजाब में पंचायती चुनावों को लेकर कई जगहों पर झड़पों की घटनाएं सामने आई हैं। ताज़ा मामला लुधियाना में गांव भामिया कलां स्थित प्रीतम विहार से सामने आया है। जहां पंचायती चुनाव में प्रचार कर रहे दो गुट ने एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले में कई लोगों के ज़ख्मी होने का मामला भी सामने आया है। सिविल अस्पताल में उपचार करवाने आए उम्मीदवार अमन चंडोक ने कहा कि वे भामिया कला से आजाद उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे है। वह प्रीतम विहार इलाके में चुनाव प्रचार कर रहे थे, इतने में कुछ लोग आए जिन्होंने गालियां देते हुए तेजधार हथियारों से उनपर हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि वह किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भागे। इस घटना की शिकायत उन्होंने थाना जमालपुर में दी है। वहीं दूसरे पक्ष के आम आदमी पार्टी के नेता और मौजूदा भामिया कलां के सरपंच दर्शन सिंह मल्हा ने कहा कि पिछले 10 साल से वह गांव के सरपंच है। जिस समय ये झड़प हुई है वह अपनी मां के साथ उनके गांव में चुनाव प्रचार करवा रहे थे। उन्हें गांव के लोगों ने बताया कि अमन चंडोक गांव के लोगों के साथ मारपीट करवा रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हैं जानकारी मिली की अमन चंडोक ने एक महिला के साथ भी बदसलूकी उसने की है। इसी बात को लेकर इलाके के लोगों ने अमन चंडोक का विरोध किया है। गुस्से में आकर अमन और उसके साथियों ने लोगों पर हमला किया जिस दौरान एक महिला और व्यक्ति घायल हुए है।पंचायती चुनाव प्रचार के दौरान दो गुट हुए आमने-सामने, देखें वीडियो
-

Punjab News: दिवान टोडर मल हवेली का लौटेगा गौरव; पंजाब सरकार और SGPC का ऐतिहासिक धरोहर संरक्षण पर बड़ा कदम
- पंजाब सरकार और SGPC ने मिलाया हाथ: दिवान टोडर मल हवेली की ऐतिहासिक धरोहर का पुनर्निर्माण होगा
- दिवान टोडर मल हवेली का गौरव लौटेगा: पंजाब सरकार और SGPC का ऐतिहासिक धरोहर संरक्षण पर बड़ा कदम
इतिहास के पुनरुद्धार का संकल्प:
दिवान टोडर मल की हवेली न केवल एक ऐतिहासिक स्थल है, बल्कि यह सिख आस्था और साहिबजादों के बलिदान की अमर कहानी का प्रतीक है। फतेहगढ़ साहिब में स्थित यह हवेली दिवान टोडर मल के उस महान कार्य को संजोए हुए है जब उन्होंने साहिबजादों के अंतिम संस्कार के लिए सोने की मुद्राओं से जमीन खरीदी थी। इस हवेली को सिख इतिहास के सबसे गौरवशाली पलों से जोड़ने के लिए सरकार और SGPC ने हाथ मिलाया है।पंजाब सरकार और SGPC का संयुक्त प्रयास:
पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष, श्री कुलतार सिंह संधवां ने एक बैठक में इस धरोहर स्थल को पुनर्जीवित करने का आह्वान किया। उनका कहना है कि इस ऐतिहासिक धरोहर को संरक्षित करना और आने वाली पीढ़ियों को इससे प्रेरणा लेने के लिए समर्पित करना बेहद आवश्यक है। इस परियोजना को सफल बनाने के लिए पंजाब पर्यटन एवं पुरातत्व विभाग, SGPC और दिवान टोडर मल हेरिटेज फाउंडेशन पंजाब का सहयोग मिलेगा।धरोहर के पुनर्निर्माण में विशेषज्ञों की भूमिका:
इस परियोजना के तहत धरोहर के विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है, जिन्होंने हवेली की पुरानी संरचना और उसकी ऐतिहासिक विरासत की पूरी जानकारी का अध्ययन किया है। दिवान टोडर मल हेरिटेज फाउंडेशन के अध्यक्ष लखविंदर सिंह काहनेके ने बताया कि हवेली को 1911 की तस्वीरों के आधार पर उसके मूल रूप में बहाल किया जाएगा, जो ब्रिटिश लाइब्रेरी से प्राप्त की गई हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि यह धरोहर सिख आस्था के मूल्यों को संरक्षित रखने और साहिबजादों के बलिदान की कहानी को पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ाने का एक महत्त्वपूर्ण कदम होगा। फाउंडेशन ने हवेली के पुनर्निर्माण के लिए डेढ़ एकड़ जमीन का अधिग्रहण कर लिया है और सरकार के सहयोग से इसका काम तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा।धरोहर संरक्षण का महत्व:
सिख इतिहास के इस महत्वपूर्ण स्थल की बहाली से न केवल फतेहगढ़ साहिब को एक नया पहचान मिलेगी, बल्कि यह स्थल धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों के पुनर्निर्माण के क्षेत्र में एक उदाहरण पेश करेगा। इस पुनर्निर्माण परियोजना से स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय श्रद्धालुओं के लिए पर्यटन का एक बड़ा केंद्र बनने की संभावना है, जिससे पंजाब के सांस्कृतिक धरोहर संरक्षण में बड़ी सफलता मिलेगी।परियोजना के प्रमुख लाभार्थी:
इस परियोजना का उद्देश्य सिख आस्था के इस महत्त्वपूर्ण धरोहर स्थल को पुनर्जीवित करना और इसे भविष्य की पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखना है। पंजाब सरकार और SGPC के इस प्रयास से साहिबजादों के बलिदान की अमर गाथा को नए रूप में प्रस्तुत किया जाएगा, जो सिख इतिहास और संस्कृति के अध्ययनकर्ताओं के लिए एक अद्वितीय संसाधन बनेगा। -

Punjab News : ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक्टिवा की टक्कर में 3 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत, 2 गंभीर घायल
बटाला : कस्बा फतेहगढ़ चूड़ियां के अजनाला रोड पर एक ट्रैक्टर ट्रॉली और एक्टिवा में हुई टक्कर में एक 3 साल की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक बच्ची की पहचान जपलीन के तौर पर हुई है। इस हादसे में मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना झंडेर के एसएचओ कमलप्रीत कौर ने बताया कि रूपिंदर कौर पत्नी हरविंदर सिंह निवासी गांव मत्ते नंगल भाई गुरदास पब्लिक स्कूल से अपने बेटे जपनूर (6) और बेटी जपलीन (3) को एक्टिवा पर लेकर अपने घर जा रही थी।
इस दौरान जब वह अजनाला-फतेहगढ़ चूड़ियां रोड पर पहुंची तो अजनाला की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने रूपिंदर कौर की स्कूटी को टक्कर मार दी। इस दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से जपलीन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रूपिंदर कौर और जपनूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घटना की सूचना पुलिस की दो गई।
-

Punjab News: भगवान हनुमान के स्वरूप को लेकर निकाली जा रही शोभायात्रा के दौरान हुआ धमाका, टूटे शीशे, 2 घायल
होशियारपुर : जिले के मोहल्ला मोहल्ला प्रहलाद में शोभा यात्रा के दौरान धमाका होने की घटना सामने आई हैं। मिली जानकारी के अनुसार भगवान हनुमान के स्वरूप ले जाने के दौरान कुछ युवकाें द्वारा पटाखे चलाए गए। युवकों द्वारा जलाए जा रहे पटाखों की चीगरी वहां पर पड़ी बाेरी में लग गई, जिस कारण जाेरदार धमाका हाे गया। इस धमाके से आसपास के घरों की खिड़कियां टूट गईं और आसपास खड़ी कारें भी क्षतिग्रस्त हो गईं।
मिली जानकारी के अनुसार हादसे में दो युवक से घायल हो गए। दोनों घायलों युवकों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। वहीं घटना की सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विधायक ब्रहमशंकर जिम्पा मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने घायलों का हालचाल जाना। वहीं इस घटना के दौरान घरों में शीशे टूटने और कारे क्षतिग्रस्त होने को लेकर इलाका निवासियों में रोष पाया गया।
-

Punjab News: Royal Guest House में आग लगने से प्रेमी जोड़े की मौत, देखें वीडियो
लुधियानाः जिले में आज सुबह बस स्टैंड नजदीक रॉयल गेस्ट हाउस में अचानक आग लगने की घटना सामने आई है। हादसा इतना भीषण था कि आग लगने के कारण गेस्ट हाउस में काफी धुंआ इक्ट्ठा होने से कमरे में सो रहे प्रेमी जोड़े की दम घुटने से मौत हो गई। वहीं सुबह गेस्ट हाउस से धुंआ निकलता देखा तो मैनेजर ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जिसके बाद दमकल विभाग के कर्मियों द्वारा जब कमरे का दरवाजा तोड़ा तो प्रेमी जोड़े की दम घुटने से मौत हो चुकी थी। मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई। इस मामले में थाना डिवीजन नंबर 5 के एसएचओ विजय कुमार ने कहा कि मामले की जांच जारी है। मृतकों के शवों को पोस्टमाटर्म के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। उनके परिजनों को भी सूचित किया है।Royal Guest House में आग, देखें वीडियो
-

Jalandhar News: दवाइयों में 9.86 करोड़ की गड़बड़ी के मामले में अधिकारियों पर गिरी गाज, हाई लेवल कमेटी ने किया तलब
जालंधरः सेहत विभाग में दवाइयों की खरीद को लेकर गड़बड़ी का मामला चंडीगढ़ में हाई लेवल कमेटी के पास जांच के लिए पहुंच गया है। मिली जानकारी के अनुसार इस गड़बड़ी में शामिल अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर कानूनी आधार भी तैयार करना शुरू कर दिया है। मामले की जांच में सेहत विभाग जालंधर के अधिकारियों को तलब किया गया। वहीं सेहत विभाग जांलधर की ओर से आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए पुलिस कमिश्नर को पत्र भेजा जा चुका है। हालांकि पुलिस कमिश्नर मामला दर्ज करने के लिए सेहत विभाग से विस्तृत जांच रिपोर्ट तलब करने की बात कही है।
बता दें कि कोरोना काल के दौरान और उसके बाद मरीजों के इलाज के लिए इस्तेमाल होने वाली दवाइयां और उपभोग्य चीजों की खरीद में गड़बड़ी को लेकर जांच के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों पर तलवार लटकने लगी है। सेहत विभाग ने 2019 से 2022 तक जिले में दवाइयों तथा उपभोग्य चीजों की 9.86 करोड़ रुपये की गड़बड़ी में शामिल अधिकारियों और कर्मचारियों की सूची के साथ- साथ लेखा-जोखा की मांग की है।
जानकारी के मुताबिक कानूनी आधार मजबूत बनाने के लिए कमेटी में डिप्टी एडवोकेट जनरल स्तर के अधिकारी को भी शामिल कर लिया है। सिविल सर्जन का कहना है कि जांच में कमेटी की ओर से मांगे गए रिकार्ड में से ज्यादातर पेश कर दिया गया है। जांच में अधिकारियों का पूरा सहयोग किया जा रहा है। भविष्य में भी जो रिकार्ड दफ्तर में होगा वो भी भेजा जाएगा।
-

Punjab News : अज्ञात वाहन ने दो महिलाओं को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरी गंभीर घायल
लुधियाना : बीती रात सड़क पार कर रही दो महिलाओं को अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मारी। महिलाओं की पहचान बलबीर कौर निवासी जस्सियां और रीना देवी निवासी प्रेम नगर के तौर पर हुई है। हादसे में बलबीर कौर की मौत हो गई। जबकि रीना देवी की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल महिला को डाक्टरों ने प्राइवेट अस्पताल रेफर कर दिया।
जानकारी मुताबिक जालंधर बाइपास स्थित ग्रीन लैंड स्कूल के सामने देर रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रही दो महिलाओं को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण महिलाएं काफी दूर जा गिरी। लोगों ने तुरंत थाना सलेम टाबरी की पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने दोनों महिलाओं को 108 एम्बुलेंस की सहायता से तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया।
इस संबंध में थाना सलेम टाबरी के जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर कश्मीर सिंह ने बताया कि फिलहाल दोनों महिलाओं को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है। एक महिला ने दम तोड़ दिया है। मृतका के परिजनों के बयानों पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है।
-

Jalandhar News: लूट की वारदात को अंजाम देने के मामले में रिटायर्ड कर्मी की मौत
जालंधर, ENS: थाना मकसूदां अंतगर्त आते इलाके में देर रात रिटायर्ड बैंक कर्मी को बाइक सवारों ने लिद्दड़ां गांव के पास लूटने का प्रयास किया था। दरअसल, रिटायर्ट कर्मी अपनी पत्नी के साथ करतारपुर स्थित माता वैष्णो मंदिर से माथा टेकर अपने घर जाते समय एक मोटरसाइकिल पर सवार दो लुटेरों ने उनका पर्स खींचने की कोशिश की। इस कोशिश में एक्टिवा का बैलेंस बिगड़ गया, जिसके कारण बुजुर्ग दंपति सड़क पर गिर गए।
एक्टिवा सवार बैंक रिटायर्ड बैंक कर्मी के सिर पर गंभीर चोटें लगीं। राहगीरों ने उन्हें इलाज के लिए मकसूदां के समीप एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां उपचार के दौरान आज रिटायर्ड कर्मी की मौत हो गई। मृतक की पहचान फ्रैंड्स कालोनी के रहने वाले अशोक सेठी के रूप में हुई है। डॉक्टरों ने बताया कि उनके सिर में खून जम गया और हालत काफी गंभीर है। आज सुबह उन्होंने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस घटना से एक बार फिर से पुलिस पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं।
इससे पहले नेटप्लस के कर्मी का हाथ काटने का मामला काफी चर्चा में रहा था। उक्त मामले में काफी समय के बाद पुलिस ने 2 भाईयों को लूट के मामले में गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन आए दिन लुटेरों द्वारा वारदात को अंजाम देने के साथ लोगों की जिंदगी और मौत के साथ सरेआम खेला जा रहा है, जिसको लेकर लोगों में मन में भी डर का माहौल पाया जा रहा है। बीते दिन रिटायर्ड कर्मी के साथ लुटेरों द्वारा वारदात को अंजाम देने के मामले में भाजपा के पूर्व विधायक ने भी पुलिस का कार्यशैली पर सवाल उठाए थे।