जालंधर, ENS: टैगौर नगर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां घर में आग लग गई। आग लगने के बाद इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दे दी है। घटना के दौरान घर में महिला और व्यक्ति मौजूद थे। दरअसल, घर में कपड़े सिलाई का काम होता था। आग लगने से सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। कपड़ों के कारण आग तेजी से फैल गई। हादसे से पीड़ित परिवार का काफी नुकसान हो गया है। पीड़ित व्यक्ति का कहना है कि हादसे में 7 से 8 लाख रुपए का नुकसान हो गया है।
Blog
-
केजरीवाल सरकार को झटकाः 2 बड़े अधिकारियों के ख़िलाफ़ FIR दर्ज
नई दिल्लीः आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली केजरीवाल सरकार को बड़ा झटका लगा है। एक ओर जहां मुख्यमंत्री केजरीवाल शराब घोटाले में मुश्किलें झेल रहे हैं, वहीं अब उनकी सरकार के 2 बड़े अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हुई है। सरकार के मुख्य सचिव नरेश कुमार और विजिलेंस विभाग के स्पेशल सेक्रेट्री राजशेखर के खिलाफ FIR दर्ज हुई है। केस उत्तराखंड के अल्मोड़ा में दर्ज किया गया है। अल्मोड़ा कोर्ट के आदेश पर SC/ST एक्ट में FIR हुई है, जिसमें धारा 392, 447, 120बी, 504, 506 भी शामिल की गई हैं। दोनों अधिकारियों पर साजिश रचने और भ्रष्टाचार के आरोप हैं। शिकायत में कहा गया है कि एक NGO दोनों अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायतें दे रहा था, लेकिन दोनों ने मिलकर साजिशत रचते हुए उनके खिलाफ NGO के पास जो सबूत थे, उन्हें नष्ट करा दिया।
NGO के ऑफिस से उनके खिलाफ तैयार फाइल ही गायब करा दी गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज भी अधिकारियों पर साजिश साजिशें रचने और भ्रष्ट होने के आरोप लगा चुके हैं। मंत्री सौरभ ने विशेष सचिव सतर्कता YVVJ राजशेखर के ऑफिस से सेंसिटिव फाइल और डॉक्यूमेंट हटवाने के दावे को साजिश बताया था। उन्होंने दोनों अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत भी दी थी कि प्राथमिकी दर्ज की जाए। दिल्ली सरकार सेवा विभाग को लेकर चल रहा यह मामला करीब 9 साल पुराना है और विवाद में केंद्र-राज्य दोनों सरकारें शामिल हैं।
मामले का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें देखा गया था कि कुछ लोग ऑफिस से एक फाइल लेकर निकल रहे हैं और वे गाड़ी में बैठकर चले जाते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राजशेखर के ऑफिस से जिस फाइल के गायब होने की बात उठी है, वह दिल्ली की एक्साइज पॉलिसी से जुड़ी फाइल है। मामले की जांच विशेष सचिव राजशेखर ही कर रहे थे और फाइल उन्हीं की कस्टडी में थी, लेकिन उस फाइल को गायब कर दिया गया। उसकी फाइल के कारण आज आप सरकार, उनके मंत्री, विधायक और मुख्यमंत्री मुश्किलों का सामना कर रहे हैं।
-
पंजाबः युवती का शव मिलने से इलाके में दहशत का माहौल
फिरोजपुरः जिले के मक्खू कस्बे से बड़ी खबर सामने आई है। जहां आज तड़के गांव निज़ामदीन वाला की सीमा में बंगाली वाला पुल के पास बुटेवा नहर में एक अज्ञात युवती का शव मिला। युवती का शव मिलने से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दे दी है। उक्त मृतक लड़की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष बताई जा रही है। युवती ने पीली टी-शर्ट और भूरे रंग का लोअर पहना हुआ था और उसकी गर्दन पर रस्सी से गला घोंटने के निशान थे। घटना की सूचना मिलते ही एएसआई झिरमल सिंह थाना मक्खू के मौके पहुंचे।
जहां उनकी टीम ने मृतक लड़की के कपड़ों की तलाशी ली गई, लेकिन मौके से कोई पहचान पत्र आदि बरामद नहीं हुआ, जिसके कारण मृतक महिला की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस के मुताबिक, ऐसा प्रतीत होता है कि महिला की गला घोंटकर हत्या की गई और बाद में उसका शव यहां फेंक दिया गया है। मक्खू पुलिस ने मृतक लड़की के शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए सिविल अस्पताल जीरा के शवगृह में रखवा दिया है और इस संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं इस मामले को लेकर डीएसपी गुरदीप सिंह और इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह मक्खू थाना पुलिस घटना की गहनता से जांच कर रही है।
-
बिल्ली को बचाने के चक्कर में परिवार के 5 लोगों ने गंवाई जान
नई दिल्ली : महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले से एक हैरान कर देने का मामला सामने आया है। यहां नेवासा तहसील के वाकडी नामक गांव में एक बिल्ली को बचाने की कोशिश में 5 लोगों की मौत हो गई। यह घटना देर शाम की है। जानकारी के अनुसार रात 2 बजे के करीब पाचों शवों को कुएं से निकाला गया। मरने वालों में एक ही परिवार के 5 लोग शामिल है। दरअसल, बायोगैस के गड्ढे में एक बिल्ली गिर गई थी।
गांव वालो के मुताबिक उसे बचाने गया व्यक्ति जब ऊपर नहीं आया तो उसे बचाने दूसरे उतरे और इस तरह 6 लोग बायोगैस के गहरे गड्ढे में फंस गए। बड़ी मुश्किल से एक को जिंदा बचाया जा सका बाकी 5 की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गोबर से भरे बायोगैस के गड्ढे में फंसने सभी की मौत हो गई। एक युवक जब बायोगैस के गड्ढे में गिरी बिल्ली को बचाने के लिए कूदा। उसे डूबता देख एक के बाद एक छह लोग बचाने के प्रयास में कुएं में डुब गए।
गोबर से भरे बायोगैस के गड्ढे में जहरीली गैस के कारण दम घुटने से इन पांचों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक ये हादसा कल हुआ था और देर शाम तक लोगों को बाहर निकालने की कोशिश होती रही थी। आपातकालीन व्यवस्था नहीं होने से राहतकार्य में बाधा आ रही थी इसलिए घटना के 10 घंटे बाद पाचों के शव गड्डे से बाहर निकाले गए। पुलिस और तहसीलदार मौके पर पहुंच कर जरूरी कार्यवाही में जुटे हैं।
-
रेलवे क्रासिंग का फाटक गिरने से युवक घायल, देखें वीडियो
प्रयागराजः उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से दिल दहलाने वाला हादसा सामने आया है। जहां बना जसरा रेलवे क्रासिंग का फाटक से वाहन टकरा गया और वह अचानक गिर गया। इस हादसे में बाइक के पीछे बैठा युवक घायल हो गया। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि ट्रेन निकलने के बाद फाटक पर काफी ट्रैफिक था। जैसे ही फाटक खुला धीरे-धीरे ट्रैफिक फाटक से गुजर रहा था। इस दौरान दूसरी ओर से आ रहा छोटा हाथी फाटक से टकरा कर गुजर गया। जिसके बाद अचानक फाटक युवक पर गिर गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि हादसे के दौरान बाइक के पीछे बैठा युवक घायल हो सड़क पर गिर गया। हालांकि इस घटना के दौरान अन्य स्कूटर पर बैठा बच्चा बाल-बाल बच गया।
-
अजब मामलाः पूजा की थाली लेकर SHO की आरती उतारने थाने पहुंची महिला, देखें वीडियो
रीवाः पुलिस अगर किसी मामले में कार्रवाई नहीं करती है तो आपने कई तरीकों से विरोध होते हुए देखा होगा। कोई धरना प्रदर्शन करता है तो कोई चक्का जाम करता है, लेकिन रीवा के सिटी कोतवाली में एक गजब का मामला सामने आया है। पुलिस चोरी के एक मामले में कार्रवाई नहीं कर रही थी जिससे नाराज होकर एक महिला अपने पति और दो छोटे बच्चों के साथ आरती की थाली और माला लेकर थाने पर पहुंच गई। बकायदा थाना प्रभारी की आरती उतारने लगी। महिला के ऐसा करने पर थाना प्रभारी उसे रोकने की कोशिश करने लगे। वहीं पास में खड़ा एक युवक इस पूरी घटना का वीडियो बना रहा था, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।
दरअसल, यह पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है जहां कुछ दिनों पहले एक चोरी हुई थी। अनुराधा सोनी नाम की महिला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत फोर्ट रोड में सोने चांदी का काम करती है। जनवरी महीने में इनकी दुकान में चोरी हो गई थी, जिसका आरोप दुकान के कारीगर पर लगाया गया था। महिला ने इसकी शिकायत सिटी कोतवाली में दर्ज कराई गई थी। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा है। पुलिस ने कहा है कि वह इस मामले में जांच कर रही है और आरोपी की तलाश कर रही है, लेकिन महिला का आरोप है कि पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। जिसके बाद महिला अनुराधा सोनी नाराज होकर अनोखे अंदाज में अपने बच्चों और पति कुलदीप सोनी के साथ ही पूजा की थाली लेकर थाने पहुंची। उसने थाना प्रभारी सहित एस आई की आरती उतारने और माला पहनाने का प्रयास किया।
महिला का पति थाना प्रभारी की करतूत सबको दिखाने के लिए फेसबुक से लाइव भी करने लगा, जिसके बाद थाना प्रभारी ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। इस पूरे मामले का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है और जिस थाना प्रभारी जेपी पटेल की महिला आरती उतारने का प्रयास कर रही थी वो हाल ही में सामान थाना क्षेत्र से सिटी कोतवाली आए हैं। यह वीडियो शनिवार का बताया जा रहा है और इस वीडियो के वायरल होने की शिकायत न्यायालय में भी की गई थी, जिसके बाद महिला के पति को फटकार भी लगाई गई थी। वहीं इस मामले को लेकर थाना प्रभारी जेपी पटेल ने कहा कि इस मामले में केस दर्ज कर लिया था। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस के पास ऐसे ढेरों मामले होते हैं, जिनमें कार्रवाई का प्रयास करती है। कुछ में सफलता नहीं मिल पाती। दोनों पति-पत्नी थाने में बिना पूर्व सूचना के आरती की थाल लेकर पहुंच गए। आरोप निराधार हैं। उनके साथ कोई दुर्व्यवहार नहीं किया।
-
दिग्गज कांग्रेस नेता पर दर्ज हुआ मानहानि का मुकदमा, मिला 24 घंटे का समय
नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर नेताओं में आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। मगर इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर की मुश्किल और बढ़ गई है। केरल के तिरुवनंतपुरम से भाजपा उम्मीदवार राजीव चंद्रशेखर ने शशि थरूर पर मानहानि का मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही राजीव ने शशि थरूर को माफी मांगने के लिए 24 घंटे का समय दिया है। कांग्रेस नेता शशि थरूर केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम से चुनावी मैदान में खड़े हैं और उन्हें टक्कर देने के लिए भाजपा ने राजीव चंद्रशेखर को टिकट दिया है। ऐसे में शशि थरूर ने राजीव पर कैश फॉर वोट जैसा गंभीर आरोप लगाया है। एक टीवी चैनल से बातचीत के दौरान शशि थरूर ने दावा किया है कि राजीव ने वोट खरीदने के लिए कुछ समुदायों के धार्मिक नेताओं के सामने पैसों की पेशकश की है।
भाजपा नेता राजीव चंद्रशेखर ने शशि थरूर के बयान पर हैरानी जताई है। राजीव ने शशि थरूर को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर उन्होंने अपने बयान को वापस नहीं लिया और सार्वजनिक तौर पर राजीव से माफी नहीं मांगी तो शशि थरूर पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। राजीव के अनुसार शशि थरूर का बयान पूरी तरह से गलत और बेबुनियाद है। लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए शशि थरूर, राजीव चंद्रशेखर की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। शशि थरूर के बयान पर एक्शन लेते हुए राजीव चंद्रशेखर ने उनपर मानहानि का मुकदमा दर्ज किया है। इस कानूनी नोटिस के अनुसार शशि थरूर ने लोकसभा चुनाव में जीतने के इरादे से राजीव के संबंध में झूठी और भ्रामक जानकारी का प्रचार किया है, जिससे राजीव की छवि धूमिल हो गई है। नोटिस में कहा गया है कि शशि थरूर 24 घंटे के भीतर राजीव चंद्रशेखर से माफी मांगे और आगे से ऐसे बयान ना दें।
-
केजरीवाल के इस्तीफे को लेकर भाजपा का प्रदर्शन, पुलिस ने की पानी की बौछारें, बीजेपी अध्यक्ष घायल
नई दिल्लीः दिल्ली में आम आदमी पार्टी के दफ्तर के बाहर बीजेपी ने विरोध प्रदर्शन कर सीएम पद से अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग की है। बीजेपी के प्रदर्शन के मद्देनजर सुरक्षा के संख्त इंतजाम किए गए थे लेकिन बीजेपी कार्यकर्ता बेरिकेड पर चढ़ गए। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा अन्य भाजपा नेताओं के साथ यहां पहुंचे। इस दौरान दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पानी की बौछार का इस्तेमाल किया। पानी की रफ्तार इतनी तेज थी कि वीरेंद्र सचदेवा चोटिल हो गए।
इससे पहले बीजेपी ने रविवार को दिल्ली के कनॉट प्लेस में विरोध-प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के मरम्मत किए गए सरकारी बंगले की एक कथित प्रतिकृति भी रखी थी। उन्होंने इसे मरम्मत कार्य में अनियमितता का आरोप लगाया. भाजपा ने प्रदर्शन स्थल पर ‘शराब से शीशमहल तक’ नाम से एक सेल्फी प्वाइंट भी स्थापित की जहां पर कथित आबकारी घोटाले में आरोपी ‘आप’ नेताओं की शराब की बोतल के आकार के कटआउट लगाए गए थे। बता दें कि ईडी ने कथित आबकारी घोटाले से जुड़े धनशोधन के मामले में 21 मार्च को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था। वह 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में हैं।
-
बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, किरण खेर का कटा टिकट
चंडीगढ़ः लोकसभा चुनावों को लेकर बीजेपी ने लोकसभा उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी। जारी लिस्ट के अनुसार चंडीगढ़ से भाजपा की सासंद किरण खेर का टिकट काट दिया है। किरण खेर की जगह पार्टी ने संजय टंडन को उम्मीदवार बनाया है। दरअसल, भाजपा ने आज 5 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। चंडीगढ़ की टिकट के अलावा भाजपा ने मैनपुरी से जयवीर सिंह ठाकुर, कौशाम्बी से विनोद सोनकर, फूलपुर से प्रवीण पटेल और इलाहाबाद से नीरज त्रिपाठी को उम्मीदवार घोषित किया है।

-
पंजाब : हमलावरों ने गौशाला प्रबंधकों पर किया हमला, देखें वीडियो
श्री मुक्तसर साहिब : मलोट क्षेत्र की सर्वमान्यता की प्रतीक महावीर गौशाला प्रबंधको पर देर रात कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। जिसमें गौशाला के मुख्य सेवादार के पिता घायल हो गए। जिनका इलाज सिविल अस्पताल मलोट में चल रहा है।
इस घटना की विभिन्न राजनीतिक दलों ने कड़ी निंदा की है और तत्काल पुलिस कार्रवाई की मांग की है। घटना रात में होने के बावजूद पुलिस ने अभी तक कोई बयान दर्ज नहीं किया है और पुलिस की कारगुजारी पर सवाल उठाया है।
उपचाराधीन पीड़ित ने बताया कि रात के करीब 10 बजे मोटरसाइकिल पर सवार 4 हमलावर आए। जब सेवादार ने मोटरसाइकिल सवार अज्ञात व्यक्तियों को पूछा क्या काम है, तो हमलावर सेवादार से बहस करने लग पड़े।
जब पीड़ित, सेवादार के पास गया, तो मोटरसाइकिल हमलावरों ने पीड़ित पर तेजधार हथियारों से हमला कर गंभीर रुप से जख्मी कर दिया। अस्पताल में उपचाराधीन पीड़ित ने बताया कि सेवादारों ओर लोंगों ने मिलकर एक हमलावर को काबू कर लिया है। जबकि 3 हमलावर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना दे दी है।