Blog

  • Punjab News: करोड़ों की हेरोइन और 4.32 लाख की नगदी सहित 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: करोड़ों की हेरोइन और 4.32 लाख की नगदी सहित 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसर: पंजाब में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पंजाब पुलिस नशे की बड़ी खेप बरामद की है। वही पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। जिसमें अमृतसर सेंट्रल जेल में वार्डन की पोस्ट पर तैनात आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी सीमा पार यानी पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाने वाले दो भाइयों से सप्लाई लेता था और जेल में कैदियों को बेचता था। इसके साथ अन्य तीन आरोपी भी गिरफ्तार किए गए हैं। आरोपियों की पहचान आकाशदीप सिंह उर्फ आकाश, सतविंदर पाल सिंह उर्फ सत्ती और गुरमेज सिंह के तौर पर हुई है।

    पुलिस कमिशनर गुरप्रीत सिंह भुल्लर बताया कि गुरमेज सिंह सेंट्रल जेल अमृतसर में वॉर्डन के पद पर तैनात है। गुरमेज जेल में बंद कैदियों को हेरोइन सप्लाई करता था।जानकारी के मुताबिक सीमा पार से नशा तस्करी करने वाले नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 4.5 किलोग्राम हेरोइन और 4.32 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद की है।

    हेरोइन की इंटरनेशनल मार्किट में वैल्यू 32 करोड़ है। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी आकाशदीप सिंह और सतिंदर पाल सिंह पाकिस्तान में बैठे ड्रग तस्करों के सीधे संपर्क में थे, जो सीमा पार से ड्रग्स की तस्करी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर रहे थे। फिलहाल इनके खिलाफ कार्रवाई शुरू की जा रही है और गहनता से पूछताछ की जा रही है।

  • Punjab News : किसान ने पराली को लगाई आग, प्रशासन ने लिया एक्शन, देखें वीडियो

    Punjab News : किसान ने पराली को लगाई आग, प्रशासन ने लिया एक्शन, देखें वीडियो

    मोगा : पंजाब सरकार द्वारा धान की पराली को आग लगाने वाले किसानों पर सख्त कारवाई करने के आदेश दे रही है। वही मोगा जिले के डिप्टी कमिश्नर विषेश सारंगल ओर खेती बाड़ी आफिसर सुखराज कौर दियोल की ओर से जहा किसानों को पराली को आग ना लगाने के लिए अपील की जा रही है। वही बीते दिन कस्बा धर्मकोट के अधीन पड़ते गांव सैद जलालपुर में एक किसान द्वारा अपने खेत में खड़ी पराली को आग लगा दी।

    वही प्रशासन को भनक मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंचे और आग को बुझा दिया गया। मोगा डिप्टी कमिश्नर विषेश सारंगल द्वारा किसान को 2500 रुपए जुर्माना ओर उसकी जमीन को रेड एंट्री में डाल दिया गया है। किसान इस जमीन से सरकार द्वारा कोई भी लाभ नहीं ले सकता, भले फसल के लिए कर्ज भी हो। डिप्टी कमिश्नर विषेश सारंगल ने किसानों से अपील भी की कोई भी किसान पराली को आग ना लगाए और सरकार द्वारा दिए गए आदेशों की पालना करे।

    ताकि पराली के धुएं से हो रही बीमारियों से बचा जा सके। वही खेती बाड़ी विभाग की अधिकारी सुखराज कौर ने भी किसानों से अपील की है कि वह पराली को आग न लगाए। विभाग द्वारा किसानों को पराली संभालने के लिए मशीनें उपलब्ध करवाई गई है उनका किसान लाभ ले।

  • Punjab News: मामूली बात को लेकर पति ने पत्नी का किया कत्ल, देखें वीडियो

    Punjab News: मामूली बात को लेकर पति ने पत्नी का किया कत्ल, देखें वीडियो

    लुधियानाः थाना डिवीजन 7 के अधीत आते ताजपुर रोड पर स्थित पति द्वारा पत्नी की हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतिका की पहचान रीना के रूप में हुई है। रीना के परिवार वालों ने पति गगन गगनदीप चोपडा पर पीटपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। रीना के भाई राजकुमार ने कहा कि उसकी बहन की शादी 12 साल पहले गगनदीप चोपड़ा से हुई थी। आरोप है कि पत्नी द्वारा शादी से जाने से इनकार करने पर गुस्साए गगनदीप ने बेल्ट से पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी।


    राजकुमार ने आरोप लगाए कि जब वह परिवार वालों के साथ रीना को अस्पताल लेकर गए तो डाक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। जिसको लेकर आज परिजनों ने पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए थाने का घेराव किया। वहीं पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। रीना के परिवार वालों का आरोप है कि ससुराल वाले शादी के 2 साल बाद ही उसकी रीना को परेशान करने लग गए थे।

    उन्होंने आरोप लगाया कि गगनदीप पहले भी कई बार उनकी बहन को अक्सर मारता-पिटता था। उन्होंने कहा कि देर रात गगनदीप ने अपनी पत्नी रीना को बच्चों के साथ एक शादी समारोह में साथ चलने की बात कही तो रीना ने शादी में जाने से इनकार कर दिया। रीना ने कहा था कि उसके नवरात्रि के उपवास चल रहे हैं, जिस कारण वह शादी समारोह में नहीं जा सकती। बार-बार मना करने पर गगनदीप भड़क गया।

    मृतक रीना के भाई राज कुमार ने बताया कि उसकी बहन को पति द्वारा बेल्ट से पीट-पीट कर मार डाला। उन्हें पड़ोसियों ने बताया कि उनकी बहन को गगनदीप द्वारा मारा जा रहा है। जब वह मौके पहुंचे तो उनकी बहन खून से लथपथ पड़ी थी और गगनदीप फरार हो गया। थाना डिवीजन 7 की पुलिस ने भी लिखित शिकायत लेकर जांच शुरू कर दी है।

     

     

     

  • Punjab News : किसानों ने किया धरना प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Punjab News : किसानों ने किया धरना प्रदर्शन, देखें वीडियो

    लुधियाना :  बहादरके रोड दाना मंडी में पिछले 10 दिनों से छह महीने की कड़ी मेहनत के बाद धान की फसल काटकर बैठे हैं। पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सरकार ने किसानों से वादा किया था कि एक तारीख से किसानों का मंडियों में एक-एक दाना उठा लिया जाएगा। लेकिन लुधियाना की मंडी के हालात बिल्कुल अलग है।

    किसानों द्वारा लाया गया धान को उठाना तो दूर की बात है, उनके लिए बारदाना तक की व्यवस्था नहीं की गई है। अन्नदाता जिसको अन्नदाता कहा जाता है मंडी में दर-दर भटकने को मजबूर है। भारतीय किसान मजदूर यूनियन पंजाब ने इसका कड़ा नोटिस लेते हुए धान न उठाने के विरोध में आज मार्केट कमेटी सचिव के कार्यालय के बाहर धरना दिया।

    इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। किसान ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने पंजाब की जितनी मंडियों है, उनमें से एक दाना भी नही उठाया। उन्होंने कहा कि अगर मंडियों में खरीद नही शुरु की तो रोड जाम करेंगे।

  • Jalandhar News: फिर विवादों में Kulhad Pizza Couple, निहंगों ने किया हंगामा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: फिर विवादों में Kulhad Pizza Couple, निहंगों ने किया हंगामा, देखें वीडियो

    Highlights:

    • Kulhad Pizza Couple एक बार फिर विवादों में, अश्लील वीडियो पर निहंग सिंहों की नाराजगी।
    • निहंग सिंहों ने जालंधर स्थित उनकी दुकान पर किया भारी हंगामा।
    • निहंग सिंहों का आरोप: वायरल वीडियो से बच्चों पर पड़ रहा है गलत असर।
    • सवाल: Kulhad Pizza Couple के खिलाफ अब तक कोई मामला क्यों नहीं दर्ज हुआ?
    जालंधर, ENS: Kulhad Pizza Couple एक बार फिर से विवादों में आ गया है। वहीं Kulhad Pizza Couple की दुकान पर बुड्ढा दल से आए निहंग सिंह भारी मात्रा में पहुंचे, जहां उनके द्वारा भारी हंगामा किया जा रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना 4 की पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस दौरान निंहग सिंहों की मांग है कि Kulhad Pizza Couple द्वारा वायरल हुई अश्लील वीडियो को लेकर बच्चों पर गलत असर पड़ रहा है। उन्होंने उक्त कप्पल को ऐसी वीडियो वायरल करने से गुरेज करने की अपील की है। वहीं इस मामले में अब तक Kulhad Pizza Couple के खिलाफ मामला क्यों नहीं दर्ज हुआ इस बात को लेकर निंहग सिंहों द्वारा हंगामा किया जा रहा है। निहंग सिंहों ने कहा कि अब तक पुलिस को अगर पता लग गया कि वह वीडियो उनके द्वारा ही वायरल की गई थी तो उनके खिलाफ क्यों कार्रवाई नहीं की गई। इस दौरान उन्होंने इस मामले में खुद शिकायत देने की बात पुलिस को कही। इस दौरान उन्होंने कहा कि Kulhad Pizza Couple अब अपने बच्चे को वीडियो में लाकर वीडियो बनाने लग गया है। उन्होंने कहा कि Kulhad Pizza Couple द्वारा सिख का अपमान किया जा रहा है, जोकि निंदनीय है। वहीं Kulhad Pizza Couple ने कहाकि आज बातचीत के दौरान Kulhad Pizza Couple की बहन से बात हुई। इस दौरान महिला द्वारा उनके साथ गलत व्यवहार किया गया। जिसके बाद वह निहंग सिंह दुकान से बाहर आ गए। इस दौरान Kulhad Pizza Couple की दुकान के बाहर भारी हंगामा हो रहा है। थाना 4 की पुलिस के साथ निहंग सिंह थाने चले गए, जहां इस दौरान बाबा बुड्ढा दल के निहंग मान सिंह ने कहा कि पुलिस ने उन्हें 3 दिन का समय दिया है।  
  • Jalandhar News: जमीनी कब्जा और हत्या के प्रयास के मामले में 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: जमीनी कब्जा और हत्या के प्रयास के मामले में 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: थाना लोहिया पुलिस ने गांव पिपली में जमीनी कब्जा और हत्या के प्रयास के मामले में 4 अन्य आरोपियों को किया गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ओंकार सिंह ने बताया कि सब थाना लोहियां की पुलिस टीम ने 03.08.2024 को रात 8.30 बजे गांव पिपली में कब्जा लेने व्यक्तियों के खिलाफ इरादा कत्ल के मामले में अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए अलग-अलग टीमें तैनात की गई थी। इस मामले में उनकी टीम ने 4 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि थाना लोहियां के अधीने आते गांव पिपली में 9 किले 15 कनाल है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उक्त जमीन दारा सिंह और दरबारा सिंह निवासी तलवंडी बूटिया ने खरीद ली, जोकि इंग्लैंड में रहते है और वह जमीन का कब्जा छुड़वाना चाहते है। इस जमीन पर कब्जा करने के लिए दारा सिंह पुत्र जीत सिंह निवासी तलवंडी बूटिया ने अपने रिश्तेदार सुखजीवन सिंह उर्फ ​​गंगू पुत्र स्वर्गीय कुलदीप सिंह निवासी तलवन के माध्यम से अमनदीप सिंह उर्फ ​​अमना पुत्र स्वर्गीय लहिंबर सिंह निवासी तलवन से बात की।

    जिन्होंने पहले भी सोनू पुत्र कुलविंदर सिंह (सुखजीवन सिंह के चाचा का लड़का) की जमीन से कब्जा छुड़ाया था। दारा सिंह ने कब्जा छुड़ाने के लिए 40 लड़कों की मांग की। जिस पर अमनदीप सिंह उर्फ ​​अमना ने दारा सिंह से 5 लाख की मांग की और उनकी बातचीत 3 लाख रुपये पर तय हुई लेकिन दारा सिंह कहने लगा कि वह पहले 2 लाख रुपये देगा और बाकी के 1 लाख रुपए कब्जा दिलवाने के बाद देगा। जिसके बाद दिनांक 3.8.2024 को गांव पिपली में 40 लड़कों के साथ पहुंचने के लिए कहा गया। जिस पर कब्जा छुड़ाने से पहले अमनदीप सिंह उर्फ ​​अमना ने 2 लाख रुपये ले लिए और 4.8.2024 को सुखजीवन सिंह उर्फ ​​गंगू और अमनदीप सिंह उर्फ ​​अमना निवासी तलवन ने इकट्ठे किए करीब 100 लड़के लेकर बलविंदर सिंह के घर में घुस गया।

    इस दौरान सुखजीवन ने घर में घुसकर पहले बलविंदर पर दात से हमला किया और बाद में रसोई में जाकर कश्मीर कौर की कनपट्टी पर पिस्तौल तान दी और उसे बाहर लेकर आ गया। वहीं घर में घुसे अन्य बदमाशों द्वारा घर में तोड़फोड़ की गई। इस दौरान बदमाशों द्वारा नगदी, गहने सहित कागज पत्र चुरा लिए गए। जिसके बाद सुखजीवन घर में खड़े ट्रैक्टर पर चढ़ गया और उक्त ट्रैक्टर के साथ घर में तोड़फोड़ करने लगा। इस घटना को लेकर जब गांव मेंं लाउडस्पीकर के जरिए लोगों को इकट्ठे होकर घटना स्थल पर पहुंचने की बदमाशों ने अनाउंसमेंट सुनी तो उक्त बदमाश मौके से फरार हो गए।

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में कश्मीर कौर के बयानों पर मुकद्दमा नंबर 55 दिनांक 4.8.2024 अपराध 333, 109, 118(1), 115 (2), 324(4), 309, 61(2), 351(2), 191(3), 190 बीएनएस, 25-54-59 ए एक्ट दर्ज कर प्रारंभिक जांच की गई। इस दौरान दिनांक 31.08.2023 को एसआई गोविंदर सिंह ने गैंगस्टर अमनदीप सिंह उर्फ ​​अमना पर पैसे लेकर युवकों को बुलाने के मामले में मुकदमे में बढ़ोतरी करते हुए 4 दोषियों को नामजद किया गया। जिसके बाद 6.10.2024 को चारों दोषियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में कुल 17 दोषियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

  • Punjab News : ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, मां-बेटे की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News : ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, मां-बेटे की मौत, देखें वीडियो

    खन्ना : नेशनल हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा होने की खबर सामने आई है। दोराहा नहर पुल पर ट्रक ने एक महिला और उसके एक साल के मासूम बच्चे को कुचल दिया। मिली जानकारी के अनुसार दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान मीनू वर्मा के तौर पर हुई है। इस हादसे में मृतका का पति और दो अन्य बच्चे बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

    लुधियाना के रहने वाले रामू वर्मा ने बताया कि जीरकपुर में उसकी बहन की शादी है। वह स्कूटी पर जा रहा था, उसके साथ पत्नी और तीन बेटे बेठे थे। इस दौरान दोराहा नहर पुल पर पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी पत्नी गोद में लिए एक साल के बच्चे सहित सड़क पर गिर गई। ट्रक ने दोनों को कुचल दिया। मृतका के पति ने बताया कि लोगों ने शोर मचाया, लेकिन किसी ने पीछा करके ट्रक चालक को नहीं पकड़ा।

    हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे दोराहा थाना के एएसआई सतपाल ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि इस हादसे में महिला और बच्चे की मौत हो गई थी। ट्रक चालक का पता लगाने के लिए सीसीटीवी खंगाले जाएंगे।  दोनों के शवों को शव सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने रामू के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है।

  • Punjab News: 6 साल की बच्ची के साथ व्यक्ति ने किया दुष्कर्म, मामला दर्ज, देखें वीडियो

    Punjab News: 6 साल की बच्ची के साथ व्यक्ति ने किया दुष्कर्म, मामला दर्ज, देखें वीडियो

    बटालाः पंजाब के बटाला शहर से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक जानकारी के मुताबिक 6 साल की अप्रवासी बच्ची के साथ 50 साल के शख्स द्वारा दुषकर्म करने के मामले में पुलिस ने एक शख्स को काबू करते हुए उसपर मामला दर्ज कर आगे कि कार्रवाई शुरू कर दी है। पीडित बच्ची को इलाज के लिए बटाला के सिविल अस्पताल में दाखल करवाया गया है।

    वहीं, पीड़ित बच्ची के पिता ने बताया कि वह काम पर गया हुआ था और उसकी बेटी घर के बाहर खेल रही थी, जब वह काम से घर लौटा तो उसकी पत्नी ने बताया कि उसकी बेटी के साथ पड़ोस में रहने वाले  शक्स ने दुष्कर्म किया है। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी ने भी पूरी घटना के बारे में बताया, वह खून से लथपथ थी जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया और इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। वहीं इलाका निवासियों का कहना है कि ऐसे व्यक्ति के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए और ऐसे लोगों का सामाजिक बहिष्कार किया जाना चाहिए।

    वहीं, बटाला सिटी डीएसपी संजीव कुमार ने घटना के बारे में बताते हुए कहा कि उक्त आरोपी को काबू कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ कई संगीन धाराएं लगाकर मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • Punjab News : किसान ने खेत में पराली को लगाई आग, मौके पर पहुंचा प्रशासन, देखें वीडियो

    Punjab News : किसान ने खेत में पराली को लगाई आग, मौके पर पहुंचा प्रशासन, देखें वीडियो

    अमृतसर : पंजाब सरकार किसानों से पराली न जलाने की अपील कर रही है। लेकिन फिर भी कुछ किसान पराली जला रहे है, जिससे पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है। वहीं जिला प्रशासन ने पराली जलाने वाले किसानों को चेतावनी दी जा रही है है। अमृतसर में एक किसान ने पराली को आग लगा दी, जिस पर कार्रवाही करने के लिए डीपीओ अजनाला, डी.एस.पी ने मौके पर पहुंच कर भविष्य में पराली में आग लगाने पर किसान को फटकार लगाई और कहा कि अगर भविष्य में अगर पराली में आग लगाई गई तो कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर डीएसपी गुरविंदर सिंह ने कहा कि सरकार की ओर से समय-समय पर सैमिनार आयोजित किए जाते हैं और किसानों को इस बारे में जागरूक भी किया जाता है।

    लेकिन फिर भी कई जगहों पर देखा जा रहा है कि किसान सरकार के आदेशों का उल्लंघन करते हुए पराली में आग लगाते नजर आ रहे है। उन्होंने कहा कि इससे पर्यावरण प्रदूषित होता है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन ने भी कई बार किसानों को पराली में आग लगाने से रोका गया। लेकिन किसान लगातार पराली को आग लगा रहे है।डीएसपी ने बताया कि बीडीपीओ और पटवारी को साथ लेकर मौके पर पहुंचे और किसान पर जो भी बनती कार्रवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिस किसान ने अपनी पराली को आग लगाई है, उसे जुर्माना लगाया गया है। अगर किसान जुर्माना नही भरता है तो उसके खिलाफ उचित कार्रवाही की जाएगी।

    इस मौके पर बीडीपीओ सुखजीत सिंह ने कहा कि सरकार की हिदायतों के मुताबिक किसानों को कहा गया है कि वे अपनी पराली को आग न लगाएं और पराली को खेतों में ही नष्ट कर दें। आज हमें सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे और किसान को भी बुलाया है। लेकिन किसान का कहना है कि उसके कार्यकर्ताओं ने आग लगाई है। लेकिन फिर भी हमने आवश्यक कार्रवाई की है और जुर्माना भी लगाया है। उन्होंने कहा कि अगर किसान फिर भी नहीं हटा, तो उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की जाएगी। लेकिन इस मौके पर किसान ने कहा कि वह आज के बाद वह अपने खेतों में आग नहीं लगाएंगा।

  • Punjab News: CM भगवंत मान की बॉर्डर सुरक्षा पहल; अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बाढ़ सुरक्षा के लिए 176.29 करोड़ की परियोजना स्वीकृत

    Punjab News: CM भगवंत मान की बॉर्डर सुरक्षा पहल; अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बाढ़ सुरक्षा के लिए 176.29 करोड़ की परियोजना स्वीकृत

    पंजाब, (चंडीगढ़), 9 अक्टूबर, 2024: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बाढ़ सुरक्षा परियोजना को मंजूरी दी है। इस परियोजना का कुल लागत 176.29 करोड़ रुपये है और इसे सीमा चौकियों (BOPs) की सुरक्षा के लिए शुरू किया गया है। यह परियोजना अमृतसर, तरन तारन, फिरोज़पुर, पठानकोट और गुरदासपुर जिलों के 28 स्थलों पर लागू होगी। मुख्यमंत्री ने राज्य बाढ़ नियंत्रण बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि सीमा सुरक्षा बल (BSF) और सेना की ओर से बार-बार अनुरोध आ रहे थे कि सीमा चौकियों को बाढ़ से सुरक्षित किया जाए। उन्होंने बताया कि इन स्थलों को रवि, सतलुज और उज नदियों के बाढ़ से खतरा रहता है, जिससे महत्वपूर्ण रक्षा स्थलों को नुकसान हो सकता है। राष्ट्रीय सुरक्षा के महत्व को ध्यान में रखते हुए, राज्य सरकार ने 176.29 करोड़ रुपये की लागत से इस परियोजना को तैयार किया है।

    परियोजना का महत्व:

    मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बाढ़ सुरक्षा कार्य राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण हैं। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पहले ही सुरक्षा अवरोध और अन्य रक्षा संरचनाएं स्थापित की जा चुकी हैं, लेकिन अब बाढ़ सुरक्षा को और मजबूत करने की आवश्यकता है ताकि देश की सुरक्षा से कोई समझौता न हो। भगवंत मान ने बताया कि इस परियोजना के तहत अमृतसर, तरन तारन, फिरोज़पुर, पठानकोट और गुरदासपुर जिलों में कुल 28 स्थलों की पहचान सेना के सहयोग से की गई है। इस परियोजना से 8695.27 हेक्टेयर भूमि को लाभ होगा। उन्होंने बताया कि इन 28 स्थलों में से सात फिरोज़पुर, 11 अमृतसर, तीन तरन तारन, पांच गुरदासपुर और दो पठानकोट में स्थित हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना के तहत 1788 फीट तटबंध तरन तारन में, 1050 फीट फिरोज़पुर में और 2875 फीट गुरदासपुर में प्रस्तावित हैं। इसके अलावा, 29140 फीट रेवेटमेंट, 22 स्पर्स और 95 स्टड्स भी परियोजना का हिस्सा होंगे। भगवंत मान ने इस परियोजना को पंजाब जैसे सीमा राज्य के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बताया, खासकर राष्ट्रीय सुरक्षा के संदर्भ में।