Blog

  • ਪੰਜਾਬ: Gun Point ਤੇ ਹੋਈ ਸੋਨੇ ਦੀ ਲੁੱਟ, ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਕੀਤੀ ਰੇਡ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ: Gun Point ਤੇ ਹੋਈ ਸੋਨੇ ਦੀ ਲੁੱਟ, ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਕੀਤੀ ਰੇਡ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਹੱਥ ਲੱਗੀ ਆਰੋਪੀਆਂ ਦੀ ਕਾਰ ਤੇ ਆਰੋਪੀ ਹੋਏ ਮੌਕੇ ਤੋਂ ਫ਼ਰਾਰ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਸ਼ਹਿਰ ਵਿੱਚ ਆਏ ਦਿਨ ਵੱਧ ਰਹੀਆਂ ਲੁੱਟ ਖੋਹ ਦੀਆਂ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਨੇ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਵੀ ਸਵਾਲਾਂ ਤੇ ਘੇਰੇ ਵਿੱਚ ਖੜਾ ਕੀਤਾ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਜਿਸ ਦੇ ਚਲਦੇ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਲਗਾਤਾਰ ਹੀ ਨਾਕੇ ਬੰਦਿਆਂ ਕਰਕੇ ਛਾਪੇਮਾਰੀਆਂ ਕਰਕੇ ਲੁੱਟ ਖੋਹ ਦੀਆਂ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦੇਣ ਵਾਲੇ ਆਰੋਪੀਆਂ ਖਿਲਾਫ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਗੱਲ ਕਰੀਏ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਤਾਂ 27 ਸਤੰਬਰ ਨੂੰ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਵਿੱਚ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਲਾਡਾ ਨਾਮਕ ਨੌਜਵਾਨ ਦੇ ਕੋਲੋਂ 1423 ਗ੍ਰਾਮ ਸੋਨਾ ਦਾਰਾ ਸਿੰਘ ਨਮਕ ਨੌਜਵਾਨ ਤੇ ਉਸਦੇ ਕੁਝ ਸਾਥੀਆਂ ਨੇ ਪਿਸਤੌਲ ਦੀ ਨੋਕ ਦੇ ਨਾਲ ਲੁੱਟਿਆ ਸੀ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਥਾਣਾ ਬੀ ਡਿਵੀਜ਼ਨ ਦੀ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ ਅਤੇ ਦੇਰ ਰਾਤ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਸੂਚਨਾ ਮਿਲੀ ਕਿ ਆਰੋਪੀ ਨਿਊ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਰੁਕੇ ਹੋਏ ਹਨ ਤਾਂ ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਨਿਊ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਰੇਡ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਮੌਕੇ ਤੋਂ ਆਰੋਪੀ ਫਰਾਰ ਹੋ ਗਏ।

    ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਹੱਥ ਆਰੋਪੀਆਂ ਦੀ ਥਾਰ ਕਾਰ ਜਰੂਰ ਲੱਗੀ ਹੈ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਲਾਡਾ ਦੇ ਭਰਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਜਾਣ ਪਹਿਚਾਣ ਦੇ ਵਿੱਚ ਹੀ ਪੈਸੇ ਦੇ ਲੈਣ ਦੇਣ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਕੋਈ ਮਾਮਲਾ ਚੱਲਦਾ ਆ ਰਿਹਾ ਸੀ। ਦਾਰਾ ਸਿੰਘ ਨਾਮਕ ਵਿਅਕਤੀ ਨੇ ਉਸਦੇ ਭਰਾ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਬੁਲਾ ਕੇ ਅਤੇ ਪਸਤੌਲ ਦੇ ਬਲ ਤੇ ਉਸ ਕੋਲੋਂ ਸੋਨੇ ਲੁਟ ਕੇ ਫਰਾਰ ਹੋ ਗਏ। ਜਿਸ ਸਬੰਧੀ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਦਰਖਾਸਤ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਸੀ। ਅੱਜ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਨਿਊ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਰੇਡ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਹੱਥ ਸਿਰਫ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਕਾਰ ਹੀ ਲੱਗੀ ਹੈ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ 27 ਸਤੰਬਰ ਨੂੰ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਲਾਡਾ ਨਾਮਕ ਵਿਅਕਤੀ ਕੋਲੋਂ ਸੋਨੇ ਦੀ ਲੁੱਟ ਹੋਣ ਦੀ ਖਬਰ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਮਿਲੀ ਸੀ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਉਸ ਦੇ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰਕੇ ਆਰੋਪੀਆਂ ਦੀ ਭਾਲ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਸੂਚਨਾ ਮਿਲੀ ਸੀ ਕਿ ਆਰੋਪੀ ਨਹੀਂ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਰੁਕੇ ਹੋਏ ਹਨ ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਇੱਥੇ ਰੇਡ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ।

  • पंजाब : पराली को आग लगने से झुलसी टीचर, देखें वीडियो

    पंजाब : पराली को आग लगने से झुलसी टीचर, देखें वीडियो

    फिरोजपुर : सरकारों की तरफ से बार-बार किसानों को अपील की जा रही है कि पराली को आग न लगाई जाए, पर फिर भी कुछ किसानों की तरफ से पराली में आग लगाई जा रही है, जिससे काफी प्रदूषण फैला नजर आ रहा है और कई बार कई हादसे भी हो जाते है। ऐसा ही मामला फिरोजपुर से सामने आया है। जहां पर गांव हबीब वाला के पास खेतों में पराली को आग लगने से पास से गुजर रही एक महिला सरकारी टीचर इसकी चपेट में आ गई

    और बुरी तरह झुलस गई। दोपहर सरकारी स्कूल हबीब वाला में छुट्टी के बाद वापिस फिरोज़पुर अपने घर आ रही थी, तो खेतों में पराली को आग लगी हुई थी। जिससे सड़क पर धुआं अधिक होने के कारण महिला टीचर को कुछ भी दिखाई नहीं दिया और वह अपना संतुलन खो बैठी जिससे कि वह उस खेत में जा गिरी और आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गई। आसपास लोगों ने बड़ी मुश्किल से बाहर और अस्पताल में भर्ती करवाया। 

  • अस्पताल में लगी आग, ICU में भरा धुंआ, मची अफरा तफरी

    अस्पताल में लगी आग, ICU में भरा धुंआ, मची अफरा तफरी

    नई दिल्ली : मध्य प्रदेश के इंदौर में एक प्राइवेट हॉस्पिटल के आईसीयू में गत रात आग लग गई। हादसे के वक्त आईसीयू में 5 मरीज भर्ती थे जिनको तुरंत सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। अस्पताल में मौजूद लोगों ने बताया कि आग एबी रोड स्थित केयर सीएचएल अस्पताल की पहली मंजिल स्थित आईसीयू में लगी थी। आईसीयू में धुआं भर जाने से अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद वहां के कांच तोड़े गए और आग बुझाई गई। वहीं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीएस सैत्या ने बताया कि आग लगने की घटना के समय अस्पताल के आईसीयू में पांच मरीज थे, जिन्हें तुरंत सुरक्षित वार्ड में शिफ्ट किया गया। उन्होंने आगे बताया कि पांचों मरीज पूरी तरह से सुरक्षित है। प्रारंभिक तौर पर यह लगता है कि, आग आईसीयू के किसी मशीन में शॉर्ट सर्किट से लगी।

     मिली जानकारी के अनुसार हॉस्पिटल के आईसीयू से धुआं उठने लगा था स्टाफ और मैनेजमेंट कुछ समझ पाता, इससे पहले ही पूरे ICU में धुआं भर गया। जिससे मरीजों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। नर्स और डॉक्टरों की टीम ने भर्ती मरीजों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट करना शुरू किया। लेकिन वार्ड में धुआं भर जाने से आसपास दिखना मुश्किल हो गया था। आग पहली मंजिल पर लगी थी इस वजह से ग्राउंड फ्लोर और दूसरी मंजिल के मरीजों और परिजनों को वहीं रोक दिया गया। उनका आना-जाना भी प्रतिबंधित करना पड़ा, ताकि भगदड़ जैसे हालात न बने। परेशान मरीजों को अस्पताल प्रबंधन और पुलिस ने समझाने की कोशिश की कि उनके परिजन आग से प्रभावित नहीं हुए है।

  • AI से एडिट कर नामी स्कूल के 50 छात्राओं की आपत्तिजनक फोटो हुई वायरल, मामला दर्ज

    AI से एडिट कर नामी स्कूल के 50 छात्राओं की आपत्तिजनक फोटो हुई वायरल, मामला दर्ज

    चंडीगढ़ः एक नामी स्कूल की 50 छात्राओं की आपत्तिजनक फोटो स्नैपचैट की वॉल पर अपलोड करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह फोटो स्कूल की वेबसाइट से ही डाउनलोड की गई है। इसके बाद इन्हें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का उपयोग कर एडिट किया गया है। छात्राओं के अभिभावकों ने इस मामले में एसएसपी चंडीगढ़ को शिकायत दे दी है। जिसके बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामला 10 अक्टूबर का बताया जा रहा है। एक लड़की के पिता छुट्टी के समय उसे स्कूल लेने गए थे। वह लड़की वहां पर मायूस होकर रोने लग रही थी।

    जब पिता ने इसकी वजह पूछी तो उसने बताया कि सीनियर्स का एक स्नैपचैट पोर्टल है। उस पोर्टल पर उसके अलावा कई अन्य लड़कियों की आपत्तिजनक तस्वीर शेयर की गई है। मामले का पता चलते ही चंडीगढ़ पुलिस की साइबर सेल ने इस स्नैपचैट आईडी को इंटरनेट से हटा दिया है। स्कूल प्रशासन मामले में चुप्पी साधे हुए हैं। अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल की तरफ से मामले में कोई संतुष्टि पूर्ण जवाब नहीं दिया जा रहा है। मामले में अभिभावकों ने आरोप लगाया है कि स्कूल के जिस पोर्टल से यह फोटो डाउनलोड की गई है।

    उस पोर्टल पर अभिभावक, स्कूल के छात्र और स्कूल स्टाफ जुड़ा हुआ है। इस कारण इस तरह की हरकत करने वाला किसी न किसी तरीके से स्कूल से जुड़ा हुआ है। उसकी पहचान कर जल्द से जल्द उसके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। मामले का खुलासा होने के बाद स्कूल के गेट पर हंगामा बढ़ता देख मौके पर पीसीआर बुला ली गई थी। जब अभिभावक पीसीआर कर्मियों की बातों से सहमत नहीं हुए तो उन्हें एसएसपी चंडीगढ़ से मिलवाया गया। एसएसपी चंडीगढ़ ने मामले में जांच कर सख्त से सख्त कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।

  • पंजाबः CI ने 12 किलो ड्रग सहित 2 तस्करों को किया काबू

    पंजाबः CI ने 12 किलो ड्रग सहित 2 तस्करों को किया काबू

    फिरोजपुरः पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान में छिपे बैठे तस्करों को बड़ा झटका दिया है। सीमा पार से भेजी गई 12 किलो हेरोइन को पंजाब पुलिस ने जब्त कर लिया है। इतना ही नहीं, काउंटर इंटैलिजैंस (CI) फिरोजपुर की टीम ने दो भारतीय तस्करों को भी पकड़ने में सफलता हासिल की है। ये तस्कर सरहद पार से आयी खेप को सुरक्षित स्थान पर ले जा रहे थे। डीजीपी गौरव यादव ने इसकी जानकारी सांझा करते हुए कहा कि ये एक खुफिया जानकारी के बाद शुरू किया गया ऑपरेशन था। CI फिरोजपुर को गुप्ता सूचना मिली थी कि सरहद पार से आयी हुई हेरोइन की खेप को दो तस्कर ला रहे हैं।

    CI फिरोजपुर ने प्लानिंग कर ट्रैप बिछाया। रात के अंधेरे में हेरोइन की खेप को सुरक्षित स्थान पर ले जा रहे दोनों तस्करों को CI फिरोजपुर ने पकड़ लिया। खेप को भारतीय तस्करों ने आगे डिलीवर करना था और ये खेप पंजाब के अलावा आसपास के राज्यों तक पहुंचनी थी। डीजीपी यादव ने कहा कि ये खेप किस पाकिस्तानी तस्कर से मिली और आगे किन-किन भारतीय तस्करों तक पहुंचनी थी, इसकी पूछताछ पकड़े गए तस्करों से शुरू कर दी गई है। 

    पंजाब गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित भी नशा तस्करी को रोकने के लिए चल रहे प्रयासों का दौरा कर रहे हैं। गवर्नर पुरोहित बीते दिन फिरोजपुर व फाजिल्का में ही थे। स्थानीय गांवों की पंचायतों से मिले और नशे की रोकथाम के लिए सहयोग देने की बात कही थी। नेतृत्व वाले ऑपरेशन में, सीआई फिरोजपुर ने 2 लोगों को पकड़ा है और 12 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। एनडीपीएस अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है और बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक स्थापित करने के लिए जांच जारी है

  • बड़ा हादसाः ट्रेन के पटरी से उतरे 21 डिब्बे, अब तक 4 की मौत, 100 से ज्यादा घायल, देखें वीडियो

    बड़ा हादसाः ट्रेन के पटरी से उतरे 21 डिब्बे, अब तक 4 की मौत, 100 से ज्यादा घायल, देखें वीडियो

    बिहार: बक्सर जिले में बीती रात भीषण ट्रेन हादसा हुआ। इस रेल हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार दिल्ली के आनंद विहार से कामाख्या जा रही नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के 21 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे के बाद मौके पर एसडीआरएफ की टीम को राहत-बचाव कार्य के लिए भेजा गया। साथ ही घायलों को नजदीक के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि घायलों में 20 की हालत गंभीर है।

    हादसे के बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि मुझे नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस 12506 के हादसे की जानकारी मिली है। हम हालात पर करीब से नजर बनाए हुए हैं, स्थानीय प्रशासन और अन्य एजेंसियों से संपर्क कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हादसा दुर्भाग्यपूर्ण है। हम बक्सर के जिला प्रशासन और अन्य एजेंसियों के संपर्क में हैं। जानकारी के अनुसार घायलों में 20 की हालत गंभीर है, उन्हें पटना के एम्स में भर्ती कराया गया है। आशंका जताई जा रही है कि हादसे में मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है। बक्सर के डीएम अंशुल अग्रवाल ने बताया कि हादसे में जो लोग गंभीर रूप से घायल हैं उन्हें पटना एम्स में रेफ कर दिया गया है। जबकि बाकी के घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    हादसे के बाद मौके पर एसडीआरएफ की टीम राहत और बचाव के कार्य के लिए पहुंची। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मामले पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके कहा कि एसडीआरएफ की टीम तत्परता से राहत और बचाव के कार्य में जुटी है। वह खुद भी इस पूरी घटना पर नजर बनाए हुए हैं। आरा के अस्पताल में भी हादसे में घायलों को भर्ती कराया गया है जहां पर उनका इलाज चल रहा है। भोजपुर में चिकित्सा अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य के लिए तैनात किया गया है। रोहतास, बक्सर और भोजपुर में एंबुलेंस को मौके पर भेजा गया और घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल पहुंचाया गया।

    रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हादसे का बाद मौके पर फंसे यात्रियों को लाने के लिए दूसरी ट्रेन के रवाना किए जाने की खबर दी। उन्होंने ट्वीट करके बताया की मौके पर यात्रियों को लाने के लिए ट्रेन पहुंच चुकी है। फिलहाल रेल मार्ग को ठीक किए जाने का काम चल रहा है। हादसे के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही मैंने रेल मंत्री, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, बिहार के मुख्य सचिव, जिलाधिकारी और अन्य अधिकारियों को इसकी सूचना दी। मैं लोगों से अपील करता हूं कि वह लोगोँ की मदद करें। इस घटना के बारे में पता लगाया जा रहा है।

    जानकारी के अनुसार ट्रेन के 21 डिब्बे पटरी से उतर गए, जिसमे 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घटना किस वजह से हुई है यह अभी पता नहीं लग सका है। हादसे की वजह की जांच चल रही है। हादसे के बाद देर रात एसडीपी राजीव चंद्र सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि हादसे का बाद बोगी उलटी नहीं जिसकी वजह से घायलों की संख्या कम है। हम अभी मृतकों की पुष्टि नहीं कर सकते हैं। इस रेल हादसे के बाद कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया हैा। दानापुर मंडल के रघुनाथपुर स्टेशन के निकट हुए हादसे के बाद कई ट्रेनों के रूट को बदला गया।

  • फैक्ट्री में लगी भीषण आग,  मौके पर पहुंची 33 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां, देखें वीडियो

    फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची 33 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां, देखें वीडियो

    नई दिल्ली : बदलते मौसम के बीच आग लगने की घटनाएं लगातार हो रही है। आज तड़के पश्चिमी दिल्ली के पीरागढ़ी स्थित उद्योग नगर में फैक्ट्री में आग लग गई। चीफ फायर ऑफिसर वीरेंद्र सिंह ने बताया की फायर कंट्रोल रूम को सुबह 4:00 बजे आग लगने की सूचना मिली। मौके पर अलग-अलग फायर स्टेशनों से आग बुझाने वाली पहले सात गाड़ियां भेजी गई। असिस्टेंट डिवीजन ऑफिसर अमन, स्टेशन ऑफीसर बत्तीलाल, सब ऑफीसर नरेश सहित 35 से ज्यादा फायर कर्मियों की टीम मौके पहुंची और आग बुझाने में जुट गई।

    आग जूता चप्पल बनाने की फैक्ट्री में लगी हुई थी। आग की हालत को देखते हुए मौके पर और गाड़ियों को मंगवाया गया। उसके बाद गाड़ियों की संख्या बढ़कर 12 से ज्यादा हो गई। मोती नगर से असिस्टेंट डिविजनल ऑफीसर सरबजीत और डिवीजन ऑफिसर ए के जायसवाल को भी भेजा गया। लेकिन आग बुझ नहीं रही थी। आग की गंभीरता को देखते हुए दो डिप्टी चीफ फायर ऑफिसर एम के चटोपाध्याय और ए मलिक को भी भेजा गया। गाड़ियों की संख्या को बढ़ाकर 33 कर दिया गया। साढ़े तीन घंटे के बावजूद आग अभी तक बुझी नहीं है। मौके पर 33 फायर गाड़ियां और 170 के आसपास फायरकर्मी आग बुझाने में लगे हुए हैं।

  • पंजाबः USA से वाटर प्रूफ कागज मंगवाकर तैयार किया 120 फीट का रावण, बरसात को देगा मात, देखें वीडियो

    पंजाबः USA से वाटर प्रूफ कागज मंगवाकर तैयार किया 120 फीट का रावण, बरसात को देगा मात, देखें वीडियो

    लुधियानाः दहशरा के त्यौहार को लेकर रावण बनाने की तैयारियां जोरो पर है। वहीं दरेसी मैदान में पंजाब का सबसे बड़ा 120 फीट का रावण बन रहा है। इस रावण पर बरसात भी अपना असर नहीं दिखा सकती क्योंकि यह वाटर प्रूफ कागज से बन रहा है। विशेष रुप से रावण को तैयार करने वाले कारीगरों का दावा है कि उन्होंने USA से इस रावण को तैयार करने के लिए कागज मंगवाया है तांकि बरसात आने पर यह खराब न हो सके।

    120 फीट ऊंचा रावण देखने के लिए शहर निवासियों को विजय दशमी का बेसबरी से इंतजार है। रावण को तैयार करने वाले कारीगर करीब एक महीना पहले ही शहर में आ जाते है। रावण तैयार होने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच इसे जलाने के लिए लोगों के बीच रखा जाता है। रावण बनाने वाले कारीग अकील खान ने बताया कि वह आगरा से आए है। 40 लोगों की टीम है जो दो हिस्सों में काम कर रही है। 20 लोग पानीपन में है और 20 लोग पंजाब में है। पंजाब के मोहाली, चंडीगढ़, जालंधर कैंट और लुधियाना में रावण तैयार किए जा रहे है। दरेसी में जो रावण, मेघनाथ और कुभकर्ण तीनों पुतले करीब 3 लाख में तैयार हो रहे है।

    अकील खान ने बताया कि उनके मामा इमरान सिविल इंजीनियर है। उन्होंने पुश्तैनी काम रावण बनाने के कारण अपनी नौकरी छोड़ दी। 1992 से उनका परिवार रावण बनाने का काम करता आ रहा है। यह उनकी तीसरी पीढ़ी है। उनकी एक बहन है जो सरकारी स्कूल में टीचर है जब काम अधिक आ जाता है तो वह भी रावण बनाने में उनकी मदद करने आती है। पढ़ा लिखा परिवार होने के बावजूद वह अपने बाप-दादा के इस कारोबार को संभाल रहे है। दशहरा पर्व से पहले वह शादी-विवाह आदि में पटाखे सप्लाई करने का काम करते है। अकील ने बताया कि 120 फीट ऊंचे रावण की जैकेट बहुत आकर्षण का केन्द्र रहेगी। जैकेट पर एक चक्र बनेगा।

    कम्प्यूटराइज्ड डिजाइन से इसे बनाया जा रहा है। आग लगने के बाद अलग-अलग रंग बिरंगी रोशनियों से रावण जलेगा। जैकेट में लगी आग एक अलग हिस्सा रावण के जलने का पेश करेगी। दरेसी मैदान में वह 2004 से रावण बना रहे है। कारीगर अकील ने बताया कि वैसे वह टेलर है। जब दशहरा का मेला आता है तो आगरा में करीब 4 महीने पहले रावण का चेहरा बनाने की तैयारी शुरु कर देते है। उनकी टीम में ज्यादातर कारीगर मुस्लिम है। वह हिन्दू भाईचारे के त्यौहार में शमूलियत करके भाईचारे का भी संदेश देते है। अकील मुताबिक लुधियाना में दुगरी, अग्र नगर, धांदरा रोड़, चंडीगढ़ रोड आदि इलाकों में भी उनका काम चल रहा है।

  • पंजाबः दर्दनाक हादसा, घर की छत गिरने से चाचा-भतीजी की मौ’त

    पंजाबः दर्दनाक हादसा, घर की छत गिरने से चाचा-भतीजी की मौ’त

    लुधियानाः कस्बा दोराहा में जर्जर हुए क्वार्टर में दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है। दरअसल, घर की छत्त गिरने से परिवार के 5 लोग मलबे के नीचे दब गए। इस हादसे में चाचा-भतीजी की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य घायल हुए हैं। मरने वालों की पहचान नरेश (23) और इसकी भतीजी राधिका के रूप में हुई है। मरने वाले राधिका के पिता दिनेश लाडोवाल में करीब 6 महीने से काम करने के कारण अलग रह रहा है। जानकारी अनुसार चाचा-भतीजी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। छत्त गिरने के बाद आस-पास के लोगों की मदद से परिवार के सदस्यों को क्वार्टर से बाहर निकाला।

    फिलहाल तीन लोगों को खन्ना के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया है। घायलों में विक्की, गोली और जिप्सी (मां) शामिल हैं। हादसे के बाद इलाके में शोक है। इलाके के लोग बताते है कि क्वाटरों की जर्जर हालत को लेकर कई बार वेहड़े में रहने वाले लोग मकान मालिक से शिकायत कर चुके थे लेकिन किसी ने कमरों की हालत पर ध्यान नहीं दिया। देर रात पूरा परिवार खाना खाकर सोया। अचानक से तड़कसार कमरे में धमाका हुआ। कमरे से चीख-पुकार सुन लोग एकत्र हो गए।

    लोगों की मदद से परिवार के सभी सदस्यों को बाहर निकाला। मृतक नरेश और राधिका के सिर पर लेंटर गिरने के बाद दोनों ने तुरंत मौके पर दम तोड़ दिया। घायलों को लोगों ने प्राथमिक उपचार दिया। उनकी हालत स्थिर होने के बाद तुरंत सरकारी अस्पताल दाखिल करवाया गया। सुबह पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है। फिलहाल इस मामले में अभी पुलिस घायलों के ठीक होने के इंतजार में है। बाकी परिवार के सदस्यों के बयान लेकर अगली कार्रवाई की जाएगी।

  • आज का राशिफल, 12 अक्टूबर 2023

    आज का राशिफल, 12 अक्टूबर 2023

    आज आश्विन कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और गुरुवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज शाम 7 बजकर 54 मिनट तक रहेगी। आज त्रयोदशी तिथि वालों का श्राद्ध है। साथ ही आज प्रदोष व्रत किया जाएगा। आज मास शिवरात्रि का व्रत भी किया जाएगा। आज सुबह 9 बजकर 29 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 11 बजकर 36 मिनट तक पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 12 अक्टूबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    मेष राशि- आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। अचानक धन लाभ होने के योग हैं। मित्र और सहकर्मी आज आपके प्रयासों में आपका सहयोग करेंगे। आपको अपने कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आज आपकी यात्राएं लाभदायक सिद्ध होंगीं। आप अपने परिवारजनों और मित्रों के साथ कहीं घूमनेका प्लान बनाएंगे। आज आपको नौकरी में प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं।

    वृष राशि- आज आपका दिन अच्छा गुजरेगा। शिक्षक आज किसी मीटिंग में शामिल होंगे। आज बड़ों से कुछ नया सीखने को मिलेगा, जो आगे चलकर आपके काम आयेगा। वर्क फ्रॉम होम कर रही महिलाओं का काम अच्छा चलेगा। आज आपके आय-व्यय में समानता बनी रहेगी। आप किसी ऐसे व्यक्ति के संपर्क में आ सकते है, जो भविष्य में आपके जीवन में प्रभावशाली भूमिका निभाएगा। किसी प्रशासनिक कार्य में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

    मिथुन राशि- आज आपका दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज बेटी के करियर को लेकर किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज के दिन आप कुछ नया करने की कोशिश कर सकते है आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। आज किया गया उचित निवेश भविष्य में बहुत लाभ देगा। नया घर लेने का मन बना रहे है तो आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    कर्क राशि- आज का दिन कार्य क्षेत्र में अच्छा लाभ दिलाने वाला है। संतान की चिंता कम होगी, अच्छी जॉब लगने से घर में उत्सव सा माहौल बना रहेगा। नया वाहन खरीदने की उत्सुकता आपके मन में रहेगी। आयात-निर्यात का काम कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी। आज आपको उधार लेन देन से बचना चाहिए। आज आपके शत्रु पक्ष आपसे दूरी बनाकर रहेंगे। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से कुछ लोग आपका विरोध कर सकते हैं, आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना चाहिए।

    सिंह राशि- आज आपका दिन आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आएगा। किसानों को अपने श्रम का अच्छा लाभ मिलेगा। आपका स्वास्थ्य रोज की अपेक्षा अच्छा रहने वाला है। पारिवारिक परिस्थितियों में पहले से बेहतर सुधार आएगा। आप किसी के साथ बेवजह उलझने से बचे। दूसरों के सामने अपनी बात खुलकर रखने का मौका मिलेगा। आज आपको थोडा मानसिक परिश्रम करना पड़ सकता है। आज कार्यों में माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। लवमेट आज मूवी देखने का प्लान बनाएंगे।

    कन्या राशि- आज आपका दिन खुशनुमा पल लेकर आया है। विद्यार्थियों को करियर का चुनाव के लिए अच्छे अवसर मिलेंगे। आज आप किसी काम में पूरी तरह व्यस्त रहेंगे। आज आपको प्रापर्टी खरीदने से लाभ मिलेगा। आज लिए गए व्यावसायिक निर्णय भविष्य में लाभकारी सिद्ध होंगे। शाम का समय अपने परिवार के साथ बिताएंगे। अपने काम को किसी नए तरीके से करने की कोशिश करेंगे। कपड़ों का कारोबार कर रहे लोगों को रोज की अपेक्षा ज्यादा लाभ होगा।

    तुला राशि- आज आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। धार्मिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। अधिकारियों के सहयोग से ऑफिस के रुके काम में सफलता मिलेगी। आज परिवारजनों के साथ प्यार और स्नेह बढेगा। माता-पिता से भविष्य के बारे में विचार विमर्श कर सकते हैं। बाहर के खान-पान से परहेज करें। आज कोई बड़ा और अलग काम करने की सोच सकते है। संतान के साथ किसी विषय पर चर्चा करेंगे, उनके बेहतर करियर के लिए कुछ खास सलाह देंगे।

    वृश्चिक राशि- आज आपको करियर में नई ऊंचाईयां मिलेगी। बिजनेस के लिहाज से दिन बेहतर होगा। आज आपके परिवार के लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। आज किसी बड़े मामले पर समझौता और सहयोग करने के लिए तैयार रहें। छात्रों के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने के लिए फॉर्म भरेंगे। दाम्पत्य जीवन अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी के बदले व्यवहार से आपको खुशी होगी। अचानक धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।

    धनु राशि- आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। आज आपका मनचाहा काम पूरा होने का योग बन रहा हैं। घर बनवा रहे लोगों का काम आगे बढ़ेगा। आज आप घर पर अलग-अलग पकवानों का आनंद लेंगे। आज बेटी को सफलता मिलेगी, जिससे लोग आपको बधाई देंगे। इस राशि के जिन लोगों का आज बर्थडे है वो अपने दोस्तों को किसी अच्छे रेस्टोरेंट में पार्टी देंगे। आज किसी के सामने मन की बात अच्छी तरह रख सकेंगे। छात्र आज लक्ष्य की प्राप्ति के लिये प्रयास करेंगे।

    मकर राशि- आज आपका दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। विद्यार्थियों को अपने सहपाठियों की मदद मिलेगी, जिससे दोस्ती में मिठास बढ़ेगी। पारिवारिक समस्याये ख़त्म होंगी, घर में सुख शांति का महौल बनेगा। कार्य क्षेत्र में आ रही बाधाएं आज समाप्त होंगी, काम करने में सरलता होगी। आपका मन ईश्वर की भक्ति में लगा रहेगा। राइटर की कोई किताब पब्लिश हो सकती है, जिसे लोगों द्वारा काफी पसंद किया जायेगा। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

    कुंभ राशि- आज आपकी दिनचर्या अच्छी रहेगी। आज आपके विरोधी आपसे दूर रहेंगे। आज आप किसी नए विषय पर घरसे चर्चा करेंगे, आपके विचारों से लोग सहमत होंगे। नया रोजगार मिलने से आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार आएगा। दोस्तों से काफी दिन बाद फोन पर बात होगी। कृषक वर्ग को खेती में अच्छा लाभ होगा, जिससे उनका मन खुशहाल रहेगा। आज सामने आई सभी चुनौतियों का डटकर मुकाबला करेंगे। लवमेट आज एक दूसरे से अपने मन की बात शेयर करेंगे।

    मीन राशि- आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। आज आपको अपनी मनपसंद की कंपनी में इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है। इस राशि के उभरते हुए लेखकों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आपके लेख या आपकी पुस्तक प्रसिद्ध प्रकाशक के द्वारा प्रकाशित हो सकती है। सकारात्मक सोच के साथ आपके रुके काम बन जायेंगे। शिक्षकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आज दूसरे लोग भी आपके काम करने की योजना से बहुत कुछ सीखेंगे।