Blog

  • फैक्ट्री में लगी भीषण आग,  मौके पर पहुंची 33 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां, देखें वीडियो

    फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची 33 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां, देखें वीडियो

    नई दिल्ली : बदलते मौसम के बीच आग लगने की घटनाएं लगातार हो रही है। आज तड़के पश्चिमी दिल्ली के पीरागढ़ी स्थित उद्योग नगर में फैक्ट्री में आग लग गई। चीफ फायर ऑफिसर वीरेंद्र सिंह ने बताया की फायर कंट्रोल रूम को सुबह 4:00 बजे आग लगने की सूचना मिली। मौके पर अलग-अलग फायर स्टेशनों से आग बुझाने वाली पहले सात गाड़ियां भेजी गई। असिस्टेंट डिवीजन ऑफिसर अमन, स्टेशन ऑफीसर बत्तीलाल, सब ऑफीसर नरेश सहित 35 से ज्यादा फायर कर्मियों की टीम मौके पहुंची और आग बुझाने में जुट गई।

    आग जूता चप्पल बनाने की फैक्ट्री में लगी हुई थी। आग की हालत को देखते हुए मौके पर और गाड़ियों को मंगवाया गया। उसके बाद गाड़ियों की संख्या बढ़कर 12 से ज्यादा हो गई। मोती नगर से असिस्टेंट डिविजनल ऑफीसर सरबजीत और डिवीजन ऑफिसर ए के जायसवाल को भी भेजा गया। लेकिन आग बुझ नहीं रही थी। आग की गंभीरता को देखते हुए दो डिप्टी चीफ फायर ऑफिसर एम के चटोपाध्याय और ए मलिक को भी भेजा गया। गाड़ियों की संख्या को बढ़ाकर 33 कर दिया गया। साढ़े तीन घंटे के बावजूद आग अभी तक बुझी नहीं है। मौके पर 33 फायर गाड़ियां और 170 के आसपास फायरकर्मी आग बुझाने में लगे हुए हैं।

  • पंजाबः USA से वाटर प्रूफ कागज मंगवाकर तैयार किया 120 फीट का रावण, बरसात को देगा मात, देखें वीडियो

    पंजाबः USA से वाटर प्रूफ कागज मंगवाकर तैयार किया 120 फीट का रावण, बरसात को देगा मात, देखें वीडियो

    लुधियानाः दहशरा के त्यौहार को लेकर रावण बनाने की तैयारियां जोरो पर है। वहीं दरेसी मैदान में पंजाब का सबसे बड़ा 120 फीट का रावण बन रहा है। इस रावण पर बरसात भी अपना असर नहीं दिखा सकती क्योंकि यह वाटर प्रूफ कागज से बन रहा है। विशेष रुप से रावण को तैयार करने वाले कारीगरों का दावा है कि उन्होंने USA से इस रावण को तैयार करने के लिए कागज मंगवाया है तांकि बरसात आने पर यह खराब न हो सके।

    120 फीट ऊंचा रावण देखने के लिए शहर निवासियों को विजय दशमी का बेसबरी से इंतजार है। रावण को तैयार करने वाले कारीगर करीब एक महीना पहले ही शहर में आ जाते है। रावण तैयार होने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच इसे जलाने के लिए लोगों के बीच रखा जाता है। रावण बनाने वाले कारीग अकील खान ने बताया कि वह आगरा से आए है। 40 लोगों की टीम है जो दो हिस्सों में काम कर रही है। 20 लोग पानीपन में है और 20 लोग पंजाब में है। पंजाब के मोहाली, चंडीगढ़, जालंधर कैंट और लुधियाना में रावण तैयार किए जा रहे है। दरेसी में जो रावण, मेघनाथ और कुभकर्ण तीनों पुतले करीब 3 लाख में तैयार हो रहे है।

    अकील खान ने बताया कि उनके मामा इमरान सिविल इंजीनियर है। उन्होंने पुश्तैनी काम रावण बनाने के कारण अपनी नौकरी छोड़ दी। 1992 से उनका परिवार रावण बनाने का काम करता आ रहा है। यह उनकी तीसरी पीढ़ी है। उनकी एक बहन है जो सरकारी स्कूल में टीचर है जब काम अधिक आ जाता है तो वह भी रावण बनाने में उनकी मदद करने आती है। पढ़ा लिखा परिवार होने के बावजूद वह अपने बाप-दादा के इस कारोबार को संभाल रहे है। दशहरा पर्व से पहले वह शादी-विवाह आदि में पटाखे सप्लाई करने का काम करते है। अकील ने बताया कि 120 फीट ऊंचे रावण की जैकेट बहुत आकर्षण का केन्द्र रहेगी। जैकेट पर एक चक्र बनेगा।

    कम्प्यूटराइज्ड डिजाइन से इसे बनाया जा रहा है। आग लगने के बाद अलग-अलग रंग बिरंगी रोशनियों से रावण जलेगा। जैकेट में लगी आग एक अलग हिस्सा रावण के जलने का पेश करेगी। दरेसी मैदान में वह 2004 से रावण बना रहे है। कारीगर अकील ने बताया कि वैसे वह टेलर है। जब दशहरा का मेला आता है तो आगरा में करीब 4 महीने पहले रावण का चेहरा बनाने की तैयारी शुरु कर देते है। उनकी टीम में ज्यादातर कारीगर मुस्लिम है। वह हिन्दू भाईचारे के त्यौहार में शमूलियत करके भाईचारे का भी संदेश देते है। अकील मुताबिक लुधियाना में दुगरी, अग्र नगर, धांदरा रोड़, चंडीगढ़ रोड आदि इलाकों में भी उनका काम चल रहा है।

  • पंजाबः दर्दनाक हादसा, घर की छत गिरने से चाचा-भतीजी की मौ’त

    पंजाबः दर्दनाक हादसा, घर की छत गिरने से चाचा-भतीजी की मौ’त

    लुधियानाः कस्बा दोराहा में जर्जर हुए क्वार्टर में दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है। दरअसल, घर की छत्त गिरने से परिवार के 5 लोग मलबे के नीचे दब गए। इस हादसे में चाचा-भतीजी की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य घायल हुए हैं। मरने वालों की पहचान नरेश (23) और इसकी भतीजी राधिका के रूप में हुई है। मरने वाले राधिका के पिता दिनेश लाडोवाल में करीब 6 महीने से काम करने के कारण अलग रह रहा है। जानकारी अनुसार चाचा-भतीजी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। छत्त गिरने के बाद आस-पास के लोगों की मदद से परिवार के सदस्यों को क्वार्टर से बाहर निकाला।

    फिलहाल तीन लोगों को खन्ना के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया है। घायलों में विक्की, गोली और जिप्सी (मां) शामिल हैं। हादसे के बाद इलाके में शोक है। इलाके के लोग बताते है कि क्वाटरों की जर्जर हालत को लेकर कई बार वेहड़े में रहने वाले लोग मकान मालिक से शिकायत कर चुके थे लेकिन किसी ने कमरों की हालत पर ध्यान नहीं दिया। देर रात पूरा परिवार खाना खाकर सोया। अचानक से तड़कसार कमरे में धमाका हुआ। कमरे से चीख-पुकार सुन लोग एकत्र हो गए।

    लोगों की मदद से परिवार के सभी सदस्यों को बाहर निकाला। मृतक नरेश और राधिका के सिर पर लेंटर गिरने के बाद दोनों ने तुरंत मौके पर दम तोड़ दिया। घायलों को लोगों ने प्राथमिक उपचार दिया। उनकी हालत स्थिर होने के बाद तुरंत सरकारी अस्पताल दाखिल करवाया गया। सुबह पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है। फिलहाल इस मामले में अभी पुलिस घायलों के ठीक होने के इंतजार में है। बाकी परिवार के सदस्यों के बयान लेकर अगली कार्रवाई की जाएगी।

  • आज का राशिफल, 12 अक्टूबर 2023

    आज का राशिफल, 12 अक्टूबर 2023

    आज आश्विन कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और गुरुवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज शाम 7 बजकर 54 मिनट तक रहेगी। आज त्रयोदशी तिथि वालों का श्राद्ध है। साथ ही आज प्रदोष व्रत किया जाएगा। आज मास शिवरात्रि का व्रत भी किया जाएगा। आज सुबह 9 बजकर 29 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 11 बजकर 36 मिनट तक पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 12 अक्टूबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    मेष राशि- आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। अचानक धन लाभ होने के योग हैं। मित्र और सहकर्मी आज आपके प्रयासों में आपका सहयोग करेंगे। आपको अपने कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आज आपकी यात्राएं लाभदायक सिद्ध होंगीं। आप अपने परिवारजनों और मित्रों के साथ कहीं घूमनेका प्लान बनाएंगे। आज आपको नौकरी में प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं।

    वृष राशि- आज आपका दिन अच्छा गुजरेगा। शिक्षक आज किसी मीटिंग में शामिल होंगे। आज बड़ों से कुछ नया सीखने को मिलेगा, जो आगे चलकर आपके काम आयेगा। वर्क फ्रॉम होम कर रही महिलाओं का काम अच्छा चलेगा। आज आपके आय-व्यय में समानता बनी रहेगी। आप किसी ऐसे व्यक्ति के संपर्क में आ सकते है, जो भविष्य में आपके जीवन में प्रभावशाली भूमिका निभाएगा। किसी प्रशासनिक कार्य में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

    मिथुन राशि- आज आपका दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज बेटी के करियर को लेकर किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज के दिन आप कुछ नया करने की कोशिश कर सकते है आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। आज किया गया उचित निवेश भविष्य में बहुत लाभ देगा। नया घर लेने का मन बना रहे है तो आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    कर्क राशि- आज का दिन कार्य क्षेत्र में अच्छा लाभ दिलाने वाला है। संतान की चिंता कम होगी, अच्छी जॉब लगने से घर में उत्सव सा माहौल बना रहेगा। नया वाहन खरीदने की उत्सुकता आपके मन में रहेगी। आयात-निर्यात का काम कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी। आज आपको उधार लेन देन से बचना चाहिए। आज आपके शत्रु पक्ष आपसे दूरी बनाकर रहेंगे। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से कुछ लोग आपका विरोध कर सकते हैं, आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना चाहिए।

    सिंह राशि- आज आपका दिन आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आएगा। किसानों को अपने श्रम का अच्छा लाभ मिलेगा। आपका स्वास्थ्य रोज की अपेक्षा अच्छा रहने वाला है। पारिवारिक परिस्थितियों में पहले से बेहतर सुधार आएगा। आप किसी के साथ बेवजह उलझने से बचे। दूसरों के सामने अपनी बात खुलकर रखने का मौका मिलेगा। आज आपको थोडा मानसिक परिश्रम करना पड़ सकता है। आज कार्यों में माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। लवमेट आज मूवी देखने का प्लान बनाएंगे।

    कन्या राशि- आज आपका दिन खुशनुमा पल लेकर आया है। विद्यार्थियों को करियर का चुनाव के लिए अच्छे अवसर मिलेंगे। आज आप किसी काम में पूरी तरह व्यस्त रहेंगे। आज आपको प्रापर्टी खरीदने से लाभ मिलेगा। आज लिए गए व्यावसायिक निर्णय भविष्य में लाभकारी सिद्ध होंगे। शाम का समय अपने परिवार के साथ बिताएंगे। अपने काम को किसी नए तरीके से करने की कोशिश करेंगे। कपड़ों का कारोबार कर रहे लोगों को रोज की अपेक्षा ज्यादा लाभ होगा।

    तुला राशि- आज आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। धार्मिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। अधिकारियों के सहयोग से ऑफिस के रुके काम में सफलता मिलेगी। आज परिवारजनों के साथ प्यार और स्नेह बढेगा। माता-पिता से भविष्य के बारे में विचार विमर्श कर सकते हैं। बाहर के खान-पान से परहेज करें। आज कोई बड़ा और अलग काम करने की सोच सकते है। संतान के साथ किसी विषय पर चर्चा करेंगे, उनके बेहतर करियर के लिए कुछ खास सलाह देंगे।

    वृश्चिक राशि- आज आपको करियर में नई ऊंचाईयां मिलेगी। बिजनेस के लिहाज से दिन बेहतर होगा। आज आपके परिवार के लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। आज किसी बड़े मामले पर समझौता और सहयोग करने के लिए तैयार रहें। छात्रों के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने के लिए फॉर्म भरेंगे। दाम्पत्य जीवन अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी के बदले व्यवहार से आपको खुशी होगी। अचानक धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।

    धनु राशि- आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। आज आपका मनचाहा काम पूरा होने का योग बन रहा हैं। घर बनवा रहे लोगों का काम आगे बढ़ेगा। आज आप घर पर अलग-अलग पकवानों का आनंद लेंगे। आज बेटी को सफलता मिलेगी, जिससे लोग आपको बधाई देंगे। इस राशि के जिन लोगों का आज बर्थडे है वो अपने दोस्तों को किसी अच्छे रेस्टोरेंट में पार्टी देंगे। आज किसी के सामने मन की बात अच्छी तरह रख सकेंगे। छात्र आज लक्ष्य की प्राप्ति के लिये प्रयास करेंगे।

    मकर राशि- आज आपका दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। विद्यार्थियों को अपने सहपाठियों की मदद मिलेगी, जिससे दोस्ती में मिठास बढ़ेगी। पारिवारिक समस्याये ख़त्म होंगी, घर में सुख शांति का महौल बनेगा। कार्य क्षेत्र में आ रही बाधाएं आज समाप्त होंगी, काम करने में सरलता होगी। आपका मन ईश्वर की भक्ति में लगा रहेगा। राइटर की कोई किताब पब्लिश हो सकती है, जिसे लोगों द्वारा काफी पसंद किया जायेगा। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

    कुंभ राशि- आज आपकी दिनचर्या अच्छी रहेगी। आज आपके विरोधी आपसे दूर रहेंगे। आज आप किसी नए विषय पर घरसे चर्चा करेंगे, आपके विचारों से लोग सहमत होंगे। नया रोजगार मिलने से आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार आएगा। दोस्तों से काफी दिन बाद फोन पर बात होगी। कृषक वर्ग को खेती में अच्छा लाभ होगा, जिससे उनका मन खुशहाल रहेगा। आज सामने आई सभी चुनौतियों का डटकर मुकाबला करेंगे। लवमेट आज एक दूसरे से अपने मन की बात शेयर करेंगे।

    मीन राशि- आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। आज आपको अपनी मनपसंद की कंपनी में इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है। इस राशि के उभरते हुए लेखकों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आपके लेख या आपकी पुस्तक प्रसिद्ध प्रकाशक के द्वारा प्रकाशित हो सकती है। सकारात्मक सोच के साथ आपके रुके काम बन जायेंगे। शिक्षकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आज दूसरे लोग भी आपके काम करने की योजना से बहुत कुछ सीखेंगे।

  • ग्लेनमार्क फार्मा ने  सीएसआर के तहत 610 स्कूली बच्चों को कॉपियां और स्टेंशनरी बाटी

    ग्लेनमार्क फार्मा ने  सीएसआर के तहत 610 स्कूली बच्चों को कॉपियां और स्टेंशनरी बाटी

    बददी/सचिन बैंसल : ग्लेनमार्क फार्मा,  किशनपुरा यूनिट की ओर से लड़का लड़की एक सामान सबको शिक्षा सबको ज्ञान के अतंर्गत  राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला किशनपुरा,  राजकीय मिडल और उच्च विद्यालय बधौनीघाट में  610 बच्चो को कापियां, पेंसिल, पेन और कलर सेट बाटे गए। ग्लेनमार्क फार्मा के सीनियर एच आर मैनेजर सुरिंदर शर्मा ने ग्लेनमार्क फाउंडेशन की ओर से संचालित गतिविधियो के बारे में जानकारी दी।  अकाउंट मेनेजर दिनेश शर्मा ने ग्लेनमार्क फाउण्डेशन की ओर से संचालित एक्टिविटी के बारे में  जानकारी दी। वही डॉक्टर अभिजीत अवस्थी ने बच्चो को मुंह की साफ़ सफ़ाई पर जानकारी दी।  बधौनीघाट से प्रधानाचार्य लोकेश कुमार, किशनपुरा मुख्य अध्यापिका अचला ठाकुर, प्राइमरी स्कूल से दिलवर खान ने ग्लैनमार्क फार्मा से आई सभी कर्मचारियों सहित का आभार जताया। इस मौके मानपुरा के सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल आदित कंसल भी बालिका दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला।
    फोटो बद्दी ग्लेनमार्क फार्मा कंपनी की ओर से स्कूली बच्चों को बांटी कापियां
  • पिछले 75 साल के बाद भी चुनाव आयोग नहीं बढ़ा पाया मतदान 

    पिछले 75 साल के बाद भी चुनाव आयोग नहीं बढ़ा पाया मतदान 

    उत्सव के रूप में मनाये मतदान दिवस- कौशल
    बददी/सचिन बैंसल : भाजपा के जिला  कार्यकारिणी सदस्य कृष्ण कुमार कौशल ने कहा कि आजादी के 75 साल बीत जाने के बाद भी चुनाव आयोग मतदान को बढ़ाने में नाकाम रहा है। वोटिंग मशीन के आने के बाद भी मतदान प्रतिशतता नहीं बढ़ पाई है। जिसका सबसे बड़ा कारण मतदाताओं को घंटो लाईनों में लगना और धक्की मुक्की सहना है। यही कारण है कि 30 से 35 फीसदी लोग अभी भी वोट डालने नहीं आ रहे है।  आज भी हमारे देश में उम्मीदवार का चयन सही मायने में लोकतांत्रिक प्रणाली से नहीं हो रहा है। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि उत्सव के रूप में मतदान दिवस मनाया जाना चाहिए। देश व प्रदेश में जहां पर सभी दलों के उम्मीदवार अपने मतदाताओ में अपनी जीत देखते हुए उसे भगवान का दर्जा देते है, वहीं चुनाव आयोग मतदाताओं को घंटो लाईन में खड़ा करके उन्हें एक मुजरिम की तर्ज पर सजा देता है। इस दौरान बुर्जग, महिलाएं और बीमार भी लाइन में खड़े होते है। अब इसे समाप्त किया जाना चाहिए। मतदाताओं को बैठने के लिए हर बूथ पर कुर्सियां लगाने का काम होना चाहिए जिससे लोग आराम से बैठ कर अपनी बारी का इंतजार कर सके। इससे मतदान भी सुचारू होगा और मत प्रतिशतता भी बढ़ेगी 
    उन्होंने बताया कि पिछले विस चुनाव में हिमाचल में 65.92 फीसदी मतदान हुआ। यहां पर 35 फीसदी मतदान कम होने का यही कारण है। लोग लंबी लाइन व  भीड़ को देखते हुए अपने मौलिक अधिकार का प्रयोग नहीं कर रहे है। जो कि लोकतांत्रिक प्रणाली में ठीक नहीं माना जाता है। 35 फीसदी मतदाता वह लोग है जो शिक्षित और सही उम्मीदवार का चयन करने वाले है। ऐसे में भीड़ एकत्रित करने वाले लोग भी चुनाव में बाजी मार लेते है। और सही उम्मीदवार को चयन नहीं हो पाता है। अगर मतदाताओं को बैठने का पर्याप्त प्रबंध हो तो मतदान भी बढ़ेगा और सही उम्मीदवार का भी चयन होगा। कृष्ण कौशल ने इस संबंध में पूर्व सीएम जयराम ठाकुर के साथ भी बद्दी प्रवास के दौरान चर्चा की थी। जय राम ठाकुर ने भी उनके विचारों पर सहमित जताई थी और चुनाव आयोग सुझाव भेजने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होता है तो सही प्रत्याशी के चयन के साथ साथ चुनाव प्रणाली और मजबूत होगी। 
  • महाविद्यालय ऊना में स्नातकोत्तर विभागों द्वारा अभिसंस्करण समारोह मनाया

    महाविद्यालय ऊना में स्नातकोत्तर विभागों द्वारा अभिसंस्करण समारोह मनाया

    ऊना/सुशील पंडित : राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में स्नातकोत्तर विभागों द्वारा अभिसंस्करण-2023 समारोह मनाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि शिक्षाविद पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर आर. आर. रोही रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महाविद्यालय में स्नातकोत्तर कक्षाओं में दाखिला लिए नव प्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करना तथा उन्हें महाविद्यालय की शिक्षा प्रणाली और नीतियों से अवगत कराने के साथ ही अन्य विभागों के छात्रों के साथ आपस में मिलने और जानने के लिए मंच प्रदान करना था। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्या डॉ सतीश कुमार बंसल ने अभिसंस्करण कार्यक्रम में मुख्यातिथि तथा विद्यार्थियों का स्वागत किया। प्राचार्य डॉ बंसल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम के द्वारा विद्यार्थियों को अन्य संकायों के विद्यार्थियों और शिक्षकों से जान-पहचान हो जाता है। जिससे आपसी तालमेल व सौहार्द बढ़ता है। विद्यार्थी अपने पढ़ाई के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों का भी निर्वाह करें। महाविद्यालय की गरिमा को बढ़ाने का दायित्व आप सभी पर है। आज यह देखने में आ रहा है कि लोगों में आपसी संवाद की कमी है। जबकि आज संवाद बहुत ही ज्यादा जरूरी है।
    मुख्यातिथि प्रोफेसर रोही ने नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पहले लोगों के पास शिक्षा ग्रहण करने और नौकरी के सीमित संसाधन थे, लेकिन आज स्थिति बदल रही है। आज प्रतिस्पर्धा का समय है। विद्यार्थी अपने भविष्य के प्रति सचेत रहें और कड़ी मेहनत कर सफलता को अर्जित कर महाविद्यालय और परिवार का नाम रोशन करें। कार्यक्रम का शुभारंभ दीपप्रज्वलन और स्वागत गीत से किया गया। इस मौके पर स्नातकोत्तर कक्षाओं के विद्यार्थियों ने कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिसमें एकल नृत्य, कविता पाठ, एकल गायन, लघु नाटिका और विभिन्न प्रदेशों की लोकनृत्यों का प्रदर्शन कर लोगों को भी थिरकने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम का संचालन अंग्रेजी विभाग की सहायक प्रोफेसर श्रीमती अनीता सैनी ने किया। इस कार्यक्रम में अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ मीता शर्मा, राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ बलविंदर सिंह राणा, अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ भगवान दास तथा वाणिज्य विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ रुचि शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहीं तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और प्राध्यापक उपस्थित रहे।
  • संतोषगढ़ व वीटन में छात्रों ने सीखे आपदा से लड़ने का गुर

    संतोषगढ़ व वीटन में छात्रों ने सीखे आपदा से लड़ने का गुर

    मॉक ड्रिल में जवानों ने दिखाये करतव
    ऊना/सुशील पंडित :हरोली क्षेत्र के सिनियर सकेंडरी स्कूल वीटन व संतोषगढ़ में फायर ब्रिगेड टीम टाहलीवाल ने   मॉक ड्रिल का आयोजन किया। इस मौके पर फायरमैन अशोक कुमार  पर आधारित टीम में शामिल यशवीर सिंह , हरमेश सिंह व प्यारा सिंह ने छात्रों  को आपदा से बचने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जवानों ने मॉक ड्रिल करके आपदा की स्थिति अपने आप का बचाव करते हुए अन्य लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के बारे में प्रेक्टिकल करके दिखाया गया और बताया गया की आपदा के समय अपना बचाव करते हुए अन्य लोगों की अनमोल जानों को बचाने का जिम्मा हम सभी का होता है। हम तो चाहते हैं कि आपदा घटित ही ना हो लेकिन यदि घटित होती है तो ऐसी स्थिति में हमें अपनी आत्मरक्षा करने व जान माल को बचाने का हूनर होना सबके लिए  जरूरी है। उन्होंने छात्रों को आपदा की स्थिति से निपटने के विभिन्न उदाहरण देकर टिप्स दिए।  ।इस मौके  स्कूल प्रिंसिपल समेत स्टाफ उपस्थित रहे।
  • कलाकारों ने आपदा से निपटने के लिए गर्वर्मेंट कॉलेज खड्ड व ऑपटेक विद्या आईटीआई टकारला में किया जागरूक

    कलाकारों ने आपदा से निपटने के लिए गर्वर्मेंट कॉलेज खड्ड व ऑपटेक विद्या आईटीआई टकारला में किया जागरूक

    आपदा की स्थिति में धैर्य रखना जरूरी
     
    ऊना/सुशील पंडित : आरके कलामंच चिंतपूर्णी के कलाकारों ने  आज गर्वर्मेंट कॉलेज खड्ड व ऑपटेक विद्या आईटीआई टकारला में छात्र व छात्राओं को आपदा न्यूनीकरण के विषय में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक किया गया। कलाकारों ने बताया कि हिमाचल प्रदेश एक पहाड़ी राज्य होने के कारण यहां भूकम्प, भूस्खलन, हिमस्खलन जैसे कई प्राकृतिक आपदाओं की संभावना रहती है। ऐसे में हर व्यक्ति को इन आपदा से बचाव कैसे किया जाए इसके बारे में जागरूक होना अति आवश्यक है ताकि किसी भी प्रकार के जान-माल के नुक्सान को रोका जा सके।
    कलाकारों लघु नाटक के माध्यम से बताया कि हाल में ज़िला में मानसून के मौसम में भारी वर्षा के कारण जानो-माल का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि इस दौरान लोगों के घरों को काफी नुकसान हुआ है। ऐसी स्थिति को कम करने के लिए घरों का निर्माण सुरक्षित जगह पर गुणात्मक सामग्री द्वारा किया जाना बेहद आवश्यक है ताकि आपदा के समय होने वाले नुक्सान को कम किया जा सके। कलाकारों ने बताया कि अचानक आपदा जैसी स्थिति उत्पन्न होने के दौरान धैर्य रखना आवश्यक है। आपदा जैसे हालातों में जागरूक व्यक्ति किसी भी प्रकार के नुकसान को कम करने में सहायक सिद्ध होता है। इस अवसर विभिन्न संस्थानों के प्रधानाचार्य, अध्यापक, छात्र-छात्राएं सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
  • साइकिल पर सवार व्यक्ति की हृदय गति रुकने से मौत

    साइकिल पर सवार व्यक्ति की हृदय गति रुकने से मौत

    ऊना/सुशील पंडित : उपमंडल हरोली के अंतर्गत आते टाहलीवाल में एक व्यक्ति की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार रामकुमार(55) पुत्र रामस्वरूप निवासी गांव मोजोवाल डाकखाना व तहसील नंगल जिला रूपनगर( पंजाब)की हृदय गति रुकने से मौत हो गई । रामकुमार इस्कॉन फैक्ट्री बाथु में बतौर सिक्योरिटी गार्ड कार्यरत था जो छुट्टी करके साइकिल पर अपने घर मोजोवाल जा रहा था । सुबह करीब 7:00 बजे जब रामकुमार टाहलीवाल से आगे इंडियन पेट्रोल पंप के समीप पहुंचा तो वह साइकिल सहित सड़क पर गिर गया । स्थानीय लोगों ने इस की सूचना पुलिस चौकी टाहलीवाल में दी। पुलिस ने मौका पर पहुंचकर देखा तो रामकुमार की मृत्यु हो चुकी थी।  पुलिस ने रामकुमार के शव का पोस्टमार्टम क्षेत्रीय अस्पताल ऊना से करवाकर शव परिजनों के हवाले किया गया है।