Blog

  • स्व. विजय शर्मा को भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

    स्व. विजय शर्मा को भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

    ऊना/सुशील पंडित: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं भाजपा कार्यालय सचिव रहे स्वर्गीय विजय शर्मा को भाजपा कार्यालय ऊना में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं सहित कई गणमान्य लोगों ने भाग लिया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर स्व. विजय शर्मा की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

    श्रद्धांजलि सभा में जिला भाजपा अध्यक्ष, वरिष्ठ पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, पार्षदगण, महिला मोर्चा व युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने पुष्प अर्पित कर स्व. विजय शर्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर ऊना सदर से विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि विजय शर्मा का पार्टी के प्रति समर्पण व सेवाभाव प्रेरणादायक रहा है। वह वर्षों तक संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय रहे और हर कार्य को पूरी निष्ठा से निभाया।

    उनके निधन से पार्टी ने एक कर्मठ कार्यकर्ता को खो दिया है, जिसकी भरपाई कठिन है। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष शाम मिन्हास, पूर्व जिला अध्यक्ष बलबीर चौधरी, जिला परिषद की अध्यक्ष नीलम कुमारी, भाजपा नेता प्रो. राम कुमार, पुष्पा देवी, हरपाल गिल, खामौश जैतिक, रुपिंद्र दैहल, सीमा दत्ता, डा. रामपाल सैनी, देवेंद्र कौशल, राहुल शर्मा, राकेश गिक्का, सतीश शर्मा, संतोष सैनी सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

  • Himachal News: महाविद्यालय ऊना में लैब अटेंडेंट चरण दास सेवा निवृत्त हुए

    Himachal News: महाविद्यालय ऊना में लैब अटेंडेंट चरण दास सेवा निवृत्त हुए

    ऊना/सुशील पंडित: राजकीय महाविद्यालय ऊना में बॉटनी डिपार्टमेंट के लैब अटेंडेंट चरण दास आज सेवा निवृत्त हुए , इस उपलक्ष्य में कॉलेज की प्राचार्या डॉक्टर मीता शर्मा ने इनकी माता , पत्नी व चरण दास को शॉल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया ।

    इसके साथ साथ नॉन टीचिंग स्टाफ बॉटनी डिपार्टमेंट व बीसीए डिपार्टमेंट एवं अन्य डिपार्मेंट ने भी उपहार देकर सम्मानित किया ।प्राचार्या ने अपने संबोधन में उनके दीर्घायु और उनके स्वस्थ जीवन की कामना की । उसके साथ साथ बॉटनी डिपार्टमेंट की अध्यक्ष प्रोफेसर शशि कंवर ने अपने साथ बिताए हुए कार्यकाल के समय को साझा किया , उन्होंने बताया कि चरण दास ने लगभग दो दशक तक उनके विभाग में कार्य किया , उन्होंने उनकी निष्ठा और ईमानदारी की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।

    इस मौके पर उनके साथी लैब अटेंडेंट राजेंद्र कुमार ने भी दो शब्द कहे और उनके स्वस्थ और उज्जवल भविष्य की कामना की । श्री चरण दास ने  अपने कार्यकाल की शुरुआत 1999 से स्कूल से शुरुआत करके और 2001 में ऊना महाविद्यालय में लैब अटेंडेंट के तौर पर लगभग 19 साल कार्य किया । उन्होंने अपने कार्यकाल की शुरुआत स्कूल और कॉलेज दोनों को मिलाकर लगभग 25 साल संस्थान में कार्य किया।

    उन्होंने अपनी खट्टे मीठे अनुभवों को कॉलेज परिवार के साथ साझा किया । उन्होंने कॉलेज की प्राचार्या व समस्त प्राध्यापक गण व नॉन टीचिंग स्टाफ का धन्यवाद किया । उनके साथ आए हुए अनेक मेहमानों ने भी उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।इस मौके पर कॉलेज के समस्त प्राध्यापक गण व नॉन टीचिंग स्टाफ मौजूद रहे ।

  • IDBI शाखा ऊना में MSME दिवस पर मीट शिवर का आयोजन

    IDBI शाखा ऊना में MSME दिवस पर मीट शिवर का आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित: आईडीबीआई शाखा ऊना में एमएसएमई दिवस के उपलक्ष्य  पर शुक्रवार को सोनी एरीना होटल में एक विशेष एमएसएमई मीट शिवर का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में उद्योग विभाग के डिप्टी डायरेक्टर अंशुल धीमान ने शिरकत की। कार्यक्रम में विशेष रूप से सहायक महा प्रबंधक अरविंद यादव,मुख्य महाप्रबंधक एवं अंचल प्रमुख-चंडीगढ़ रबी नारायण उपस्थित रहे,  कार्यक्रम में करीब 60 उद्यमियों ने भाग लिया। आईडीबीआई बैंक शिमला रीजन प्रमुख अशोक कुमार ने उद्यमों को मिलने वाले लाभों और योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने बताया कि एमएसएमई ऋण योजनाओं, मुद्रा लोन, क्रेडिट गारंटी स्कीम जैसी योजनाओं से छोटे और मध्यम व्यापारियों को अपना व्यवसाय बढ़ाने में मदद मिलेगी। महा प्रबंधक स्वर्ण सिंह व उप अंचल प्रमुख द्वारा अतिथियों का धन्यवाद किया गया इस अवसर पर सीजीएम रवि नारयण पात्र, हरोली ब्लॉक इंड्रस्टी एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कौशल, महासचिव रोहित वर्मा,मेहतपुर औद्योगिक एसोसिशन के अध्यक्ष  सी एस कपूर,राजेन्द्र राणा, संदीप राणा, अश्वनी ओहरी,राजवीर सिंह, नगेन्द्र सिंह,प्रवीन कुमार,मौजूद रहे।
  • ट्रिपल आईटी ऊना ने 15 दिवसीय AICTE समर्थान: इंटर्नशिप कनेक्ट कार्यक्रम संपन्न

    ट्रिपल आईटी ऊना ने 15 दिवसीय AICTE समर्थान: इंटर्नशिप कनेक्ट कार्यक्रम संपन्न

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश, 30 जून 2025: भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान ट्रिपल आईटी ऊना ने AICTE समर्थान: इंटर्नशिप कनेक्ट कार्यक्रम 2025–26 को सफलतापूर्वक संपन्न किया। यह 15 दिवसीय ऑफलाइन इंटर्नशिप कार्यक्रम AICTE इंटर्नशिप योजना के तहत आयोजित किया गया था, जो विशेष रूप से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और पूर्वोत्तर राज्यों के छात्रों के लिए डिजाइन किया गया है। यह कार्यक्रम 16 जून से 30 जून 2025 तक आयोजित किया गया और इसका उद्देश्य छात्रों को एक प्रतिष्ठित संस्थान में अनुसंधान और अकादमिक अनुभव प्रदान करना था।

    इस पहल के माध्यम से दूरदराज़ क्षेत्रों से आए छात्रों को उच्च शिक्षण संस्थानों के शैक्षणिक वातावरण में भाग लेने और वास्तविक अनुसंधान गतिविधियों में शामिल होने का अवसर मिला। ट्रिपल आईटी ऊना में चयनित छात्रों ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी से जुड़े प्रभावशाली शोध परियोजनाओं पर कार्य किया, जिसमें उन्हें अनुभवी फैकल्टी मेंटर्स का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। छात्रों को आधुनिक अनुसंधान उपकरणों और तकनीकों के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया।

    इंटर्नशिप में जिन प्रमुख विषयों पर कार्य किया गया, उनमें शामिल थे: लो पावर VLSI डिज़ाइन और IoT, साइबर फिजिकल सिस्टम्स, सिग्नल प्रोसेसिंग, क्वांटम कंप्यूटिंग, बायोमेडिकल सिग्नल प्रोसेसिंग और मानव शरीर विज्ञान डेटा विश्लेषण, रडार वेवफॉर्म डिज़ाइन, भारतीय ज्ञान प्रणाली (IKS), हाई एनर्जी फिजिक्स, मशीन लर्निंग, फेडरेटेड लर्निंग और इलेक्ट्रॉनिक सर्किट डिज़ाइन (SPICE के माध्यम से)। इन विविध विषयों ने छात्रों को अत्याधुनिक तकनीकी क्षेत्रों को समझने का मौका दिया।

    कार्यक्रम का संचालन ट्रिपल आईटी ऊना के प्रतिष्ठित फैकल्टी सदस्यों द्वारा किया गया, जिनमें डॉ. नमन गर्ग, डॉ. लक्ष्मणिका, डॉ. मृत्युंजय सिंह, डॉ. आशीष मौर्य, डॉ. अंकुर ठाकुर, डॉ. सतेंद्र सिंह, डॉ. तनु वधेरा और डॉ. अंकुर कुमार शामिल थे। इन सभी मेंटर्स के मार्गदर्शन में छात्रों ने न केवल विषयवस्तु की गहराई से समझ प्राप्त की बल्कि आलोचनात्मक सोच और व्यावहारिक प्रयोग का भी अनुभव लिया।

    कार्यक्रम के समापन पर ट्रिपल आईटी ऊना के निदेशक प्रो. मनीष गौर ने कहा, “हमें AICTE के समर्थान कार्यक्रम का हिस्सा बनने पर गर्व है। यह ट्रिपल आईटी ऊना की समावेशी शिक्षा और राष्ट्रीय एकता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हमें विश्वास है कि छात्र यहां से प्राप्त ज्ञान और प्रेरणा को अपने भविष्य में आगे लेकर जाएंगे।”

  • Himachal News: रोटरी क्लब ऊना की नई कार्यकारिणी घोषित

    Himachal News: रोटरी क्लब ऊना की नई कार्यकारिणी घोषित

    ऊना/सुशील पंडित: रोटरी क्लब ऊना  ने वर्ष 2025-26 के लिए अपनी नई कार्यकारिणी और विभिन्न समितियों की घोषणा कर दी है। क्लब के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी रोटेरियन यशपाल ठाकुर को सौंपी गई है, जबकि सचिव पद का कार्यभार रोटेरियन रंजीत जसवाल संभालेंगे। क्लब के तत्कालीन पूर्व अध्यक्ष डॉ. के.आर. आर्य होंगे। रोटेरियन संजीव अग्निहोत्री को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और वित्त सचिव की दोहरी जिम्मेदारी दी गई है, जबकि रोटेरियन नरेंद्र कपिला उपाध्यक्ष होंगे। रोटेरियन परवीन कुमार सर्जेंट एट आर्म्स और रोटेरियन मोहित शर्मा संयुक्त सचिव बनाए गए हैं। रोटेरियन एच.एन. चीटू को चीफ काउंसलर, बलदेव चंद को चीफ ट्रेनर तथा एम.के. बसी को चीफ एडवाइजर नियुक्त किया गया है। वहीं, रोटेरियन बरजिंदर जीत सिंह को डायरेक्टर वोकेशनल सर्विसेज, सुरिंदर ठाकुर को डायरेक्टर क्लब सर्विसेज, जगदीश्वर कंवर को डायरेक्टर इंटरनेशनल सर्विसेज और रोटेरियन कृष्ण ठाकुर को डायरेक्टर यूथ सर्विसेज की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    वहीं क्लब ने समाज सेवा को गति देने के लिए विभिन्न समितियों का भी गठन किया है। पब्लिक रिलेशन कमेटी के चेयरमैन रोटेरियन गिरीश भयाना होंगे, जबकि रोटेरियन अनुराग शर्मा, मोहित शर्मा और एम.आर. शर्मा को सदस्य नियुक्त किया गया है। फेलोशिप व डिस्ट्रिक्ट फंक्शन कमेटी की जिम्मेदारी रोटेरियन सुरिंदर ठाकुर को दी गई है। रोट्रैक्ट/इंटरैक्ट/आरसीसी कमेटी के चेयरमैन रोटेरियन नरेंद्र कपिला होंगे तथा रोटेरियन जगदीश्वर कंवर सदस्य रहेंगे। हेल्थ सर्विसेज व मेडिकल कैंप्स की कमेटी का नेतृत्व रोटेरियन डॉ. रोहित शर्मा करेंगे जबकि रोटेरियन दीपक आर्य और बरजिंदर सिंह सहयोगी होंगे। पोलियो उन्मूलन व रोटरी फाउंडेशन कमेटी के चेयरमैन बलदेव चंद, सदस्य जगदीशवर कंवर और संजीव जसवाल होंगे। फंड रेजिंग कमेटी का दायित्व भी बलदेव चंद को सौंपा गया है।

    क्लब ने युवा मार्गदर्शन व उद्यमिता समिति का नेतृत्व ओंकार नाथ को सौंपा है, जिनके साथ साजल शर्मा और केएल कुशवाहन सहयोग करेंगे। विकास एवं व्यक्तित्व निर्माण समिति के चेयरमैन परवीन कुमार और सदस्य के रूप में आरके शर्मा व मो. ठाकुर को शामिल किया गया है। करियर गाइडेंस कमेटी के लिए ओंकार नाथ को चेयरमैन व आरके शर्मा और नवीन शर्मा को सदस्य नियुक्त किया गया है। जल प्रबंधन व पर्यावरण समिति के चेयरमैन बीएस सांभर और सदस्य संजीव पुरी होंगे। रोड एंड ट्रैफिक सेफ्टी कमेटी का नेतृत्व रोटेरियन रविंदर शर्मा को सौंपा गया है।

    आरआई कन्वेंशन कमेटी के चेयरमैन डॉ. के.आर. आर्य होंगे, जिनके साथ संजीव पुरी, आरएस शर्मा, एमआर शर्मा और गिरीश भर्याना सदस्य होंगे।क्लब लीडरशिप प्लान कमेटी के लिए डॉ. के.आर. आर्य को चेयरमैन बनाया गया है।

  • Himachal News: रोटरी क्लब ऊना ने 70 वर्षीय पुष्पा देवी को भेंट की व्हीलचेयर

    Himachal News: रोटरी क्लब ऊना ने 70 वर्षीय पुष्पा देवी को भेंट की व्हीलचेयर

    समाज सेवा की दिशा में सराहनीय पहल

    ऊना/सुशील पंडित: रोटरी क्लब ऊना ने समाज सेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए गांव अंब निवासी 70 वर्षीय पुष्पा देवी को व्हीलचेयर प्रदान की। इस मानवीय सहायता का उद्देश्य उनकी चलने-फिरने की क्षमता को बेहतर बनाना और जीवन को अधिक सहज बनाना है।

    इस अवसर पर आयोजित समारोह में क्लब अध्यक्ष डॉ. के.आर. आर्य, महासचिव ओंकार कंसाना, वरिष्ठ रोटेरियन एच.एन. चीतू, वरिष्ठ रोटेरियन यशपाल ठाकुर और रोटेरियन मोहित शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने पुष्पा देवी को शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वास्थ्य और सुखद जीवन की कामना की।

    क्लब अध्यक्ष डॉ. के.आर. आर्य ने कहा कि रोटरी क्लब का सदैव प्रयास रहा है कि जरूरतमंदों की मदद की जाए और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जाए। यह पहल भी उसी उद्देश्य की एक कड़ी है। रोटरी क्लब ऊना की इस सहृदयता पूर्ण पहल को स्थानीय लोगों द्वारा खूब सराहा गया, और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण बताया गया।

  • बंगाणा: अम्बेहड़ा राम किशन में अवैध खैर कटान के आरोपी तीन दिन के पुलिस रिमांड पर

    बंगाणा: अम्बेहड़ा राम किशन में अवैध खैर कटान के आरोपी तीन दिन के पुलिस रिमांड पर

    ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा के अम्बेहड़ा राम किशना में खैर के पेड़ों का अवैध कटान सुर्खियों में है। इस बार  वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में अम्बेहड़ा राम किशन क्षेत्र में अवैध कटान करते पकड़े गए तीन वन काटुओं को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला है। पुलिस और वन विभाग की संयुक्त पूछताछ अब इस पूरे नेटवर्क की परतें खोलने के लिए तैयार है।

    अधिकारियों का दावा है कि रिमांड के दौरान रामगढ़ धार में हुए हजारों खैर के पेड़ों की अवैध कटाई से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आ सकती हैं।अम्बेहड़ा राम किशन क्षेत्र में अवैध खैर कटान की सूचना पर वन विभाग द्वारा एक विशेष अभियान चलाया गया है। मौके पर पकड़े गए तीनों आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उन्होंने अम्बेहड़ा राम किशन में आठ और समीपवर्ती बॉल क्षेत्र में 14 खैर के पेड़ों को अवैध रूप से काटा है। ये पेड़ बिना किसी परमिट और वन विभाग की अनुमति के काटे गए थे, जो स्पष्ट रूप से वन अधिनियम का उल्लंघन है।

    पुलिस जांच के दौरान जिस गाड़ी को  कब्जे में लिया गया, जिसमें खैर के अवैध मोच्छे लदे हुए थे। यह गाड़ी 2011 मॉडल की है और पहले यह पालमपुर की सुमन सूद के नाम पर रजिस्टर्ड थी। पूछताछ में सुमन सूद ने बताया कि उन्होंने यह गाड़ी हमीरपुर निवासी को बेच दी थी। हमीरपुर के मालिक ने फिर इसे ऊना के किसी व्यक्ति को बेचने की पुष्टि की।

    अंततः पता चला कि यह गाड़ी वन काटुओं ने करीब ₹70,000 में ऊना से खरीदी थी और इसी का इस्तेमाल खैर मोच्छे ढोने के लिए किया जा रहा था।  वहीं पुलिस ने तीनों आरोपियों को सोमवार को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

  • डॉ. राजीव बिंदल को राज्य भाजपा का निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने पर भुट्टो ने दी बधाई

    डॉ. राजीव बिंदल को राज्य भाजपा का निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने पर भुट्टो ने दी बधाई

     उनके नेतृत्व में भाजपा बनाएगी प्रचंड बहुमत की सरकार: भुट्टो 

    ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो ने डॉ. राजीव बिंदल को हिमाचल प्रदेश भाजपा का निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह केवल एक व्यक्ति की जीत नहीं, बल्कि भाजपा की विचारधारा, संगठनात्मक मजबूती और लोकतांत्रिक मूल्यों की जीत है। जारी वक्तव्य में भाजपा नेता दविंदर भुट्टो ने कहा कि डॉ. बिंदल का चालीस वर्षों का लंबा राजनीतिक और संगठनात्मक अनुभव पार्टी के लिए एक अमूल्य धरोहर है।

    उन्होंने बूथ स्तर से पार्टी के लिए काम किया है और कई महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए पार्टी को मजबूती प्रदान की है। उनका निर्विरोध चुना जाना इस बात का प्रमाण है कि संगठन में उनका व्यापक सम्मान है और सभी कार्यकर्ता उनके नेतृत्व में एकजुट हैं।

    उन्होंने कहा कि डॉ. राजीव बिंदल के नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा पूरे जोश और समर्पण के साथ उतरेगी और प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि डॉ राजीव बिंदल के नेतृत्व में भाजपा जनता के विश्वास पर खरा उतरेगी और राज्य में विकास, स्थायित्व और पारदर्शिता की राजनीति को और मजबूत करेगी। भाजपा नेता ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में डॉ. बिंदल के नेतृत्व में भाजपा न केवल सत्ता में वापसी करेगी, बल्कि जनता की सेवा करते हुए उनके सभी समस्याओं का समाधान भी करेगी।

  • पेट्रोल पंप आग की दृष्टि से अति संवेदनशील: कमांडेंट

    पेट्रोल पंप आग की दृष्टि से अति संवेदनशील: कमांडेंट

     ऊना में पेट्रोल पंपों में फायर सेफ्टी को लेकर  मॉक ड्रिल 

     ऊना/सुशील पंडित: ऊना मुख्यालय के गणेश पेट्रोल पंप  के कर्मियों  ने सोमवार को  आग बुझाने के गुर सीखे । अग्निशमन विभाग ऊना के केंद्र  अग्निशमन अधिकारी अशोक राणा ने बताया कि लीडिंग फायरमैन अश्वनी कुमार  पर आधारित टीम ने पेट्रोल पंप क्षेत्र में आग से बचाव को लेकर जागरूक किया गया।

    बताया कि पेट्रोल पंप क्षेत्र आग की  दृष्टि से अति संवेदनशील है । इसलिए आग लगने की स्थिति में सभी को  अग्निशमन यंत्रों का  प्रयोग करना लाजमी आना चाहिए। अगर किसी कारण आग लग जाती है। तो किस प्रकार आग पर नियंत्रण डालना है। ओर किस आग पर कौन से यंत्र का प्रयोग करना है। इसी जागरूकता अभियान में फायर ब्रिगेड कर्मियों ने मॉक ड्रिल की ओर पेट्रोल पंप स्टाफ को आग के बारे में अलर्ट किया व अग्निशमन यंत्रों व सुरक्षा उपकरणों को चलाने का अभ्यास करवाया गया है।

    अशोक राणा  ने  बताया  कि मॉक ड्रिल से स्टाफ  को आग बुझाने के लिए कई ट्रिक सीखने को मिले है।जिनका सदुपयोग समय समय पर किया जा सकेगा। होमगार्ड्स कमांडेंट मेजर विकास सकलानी ने कहा कि जिला में  आग व आपदा को लेकर लगातार जागरूकता अभियान जारी है । पेट्रोल पंप  आग की दृष्टि से अति संवेदनशील है ।  इसलिए सभी को अग्निशमन यंत्रों का प्रयोग करना सिखाया गया है ।

  • Punjab News: पुलिस और गैंगस्टर में चली गोलियां

    Punjab News: पुलिस और गैंगस्टर में चली गोलियां

    पटियालाः जिले में पुलिस द्वारा गैंगस्टरों और बदमाशों के के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। पिछले कुछ दिनों से गोलियां चलने के मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए मुहिम तेज कर दी है। इसी के चलते आज पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हो गई। मिली जानकारी के अनुसार इस मुठभेड़ में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह पर फायरिंग की।

    वहीं गोली लगने से गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह घायल हो गया, जिसे पुलिस ने काबू कर लिया। गुरप्रीत सिंह गोल्डी ढिल्लों गैंग का सदस्य है। गैंगस्टर को गिरफ्तार करने के दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस ने जवाबी फायिरंग की। इस गोलीबारी में गोली लगने से गुरप्रीत घायल हो गया। पुलिस को आरोपी के कब्जे से 6 पिस्तौल और 40 कारतूस बरामद किए है। पुलिस जांच में सामने आया है कि गैंगस्टर पर पहले से 5 से अधिक मामले दर्ज हैं।