Blog

  • Stock market  में तेजी, 150 अंक चढ़ा Sensex, Nifty में भी 50 अंक की बढ़त

    Stock market में तेजी, 150 अंक चढ़ा Sensex, Nifty में भी 50 अंक की बढ़त

    बिजनेसः मंगलवार को सप्ताह के दूसरे दिन सेंसेक्स करीब 150 अंक चढ़कर 83,750 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 50 अंक की तेजी है, ये 25,560 के स्तर पर है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 में तेजी और 13 में गिरावट है। एशियन पेंट्स और BEL करीब 2% ऊपर हैं। एक्सिस बैंक और ट्रेंट 1% तक गिरे हैं। निफ्टी के 50 शेयरों में से 25 शेयरों में तेजी है। NSE के IT, रियल्टी, ऑटो, बैंकिंग और हेल्थकेयर सेक्टर में मामूली तेजी है। मेटल और फार्मा में मामूली गिरावट है।

    एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 1.00% ऊपर 40,082 के स्तर पर और कोरिया का कोस्पी 1.60% चढ़कर 3,121 पर बंद हुआ। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.87% गिरकर 24,072 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.59% ऊपर नीचे 3,444 पर बंद हुआ।

    30 जून को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश सेगमेंट में 831.50 करोड़ रुपए के शेयर्स बेचे। वहीं, घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 3,497.44 करोड़ रुपए की खरीदारी की। जून महीने में विदेशी निवेशकों की नेट खरीदारी 7,488.98 करोड़ रुपए रही। वहीं, घरेलू निवेशकों ने भी महीनेभर में ₹72,673.91 करोड़ की नेट खरीदारी की थी।

  • LPG गैस सिलेंडर के दामों में हुई कटौती

    LPG गैस सिलेंडर के दामों में हुई कटौती

    नई दिल्ली: नए महीने की शुरुआत होते ही कई नियमों में बदलाव हो गया। सरकार द्वारा जारी नियमों में कुछ जगह आम आदमी को राहत मिली है। दरअसल, तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलोग्राम के वाणिज्यिक एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 1 जुलाई से 58.50 रुपये की कटौती की है। इसके साथ ही दिल्ली में कीमत घटकर 1,665 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है। हालांकि, 14.2 किलोग्राम के घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे संशोधन के लिए बार-बार आह्वान के बावजूद घरेलू बजट पर कोई असर नहीं पड़ा है।

    यह नई कटौती जून में घोषित 24 रुपये की कटौती के बाद की गई है, जिससे कीमत घटकर 1,723.50 रुपये हो गई थी। इससे पहले अप्रैल में कीमत 1,762 रुपये थी। फरवरी में 7 रुपए की मामूली कटौती की भरपाई मार्च में 6 रुपए की बढ़ोतरी से हो गई। कंपनी के एक अधिकारी ने पुष्टि की, “19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में आज से 58.50 रुपये की कटौती की गई है।” इस कटौती से छोटे व्यवसायों, खासकर होटलों, रेस्तरां और अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है जो दैनिक कार्यों के लिए एलपीजी पर निर्भर हैं।

    मालूम हो कि घरेलू लोगों के लिए कोई राहत नहीं है। 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। तेल कंपनियों ने कीमतों में संशोधन की बढ़ती मांग के बावजूद दोहराया, “14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।” वर्तमान में, भारत में एलपीजी की लगभग 90% खपत घरेलू खाना पकाने के लिए होती है।

    केवल लगभग 10% का उपयोग वाणिज्यिक, औद्योगिक और मोटर वाहन क्षेत्रों में किया जाता है। ऐतिहासिक रूप से, वाणिज्यिक सिलेंडर की दरों में संशोधन किए जाने पर भी घरेलू एलपीजी की कीमतें स्थिर रही हैं। पिछले एक दशक में, घरेलू एलपीजी कनेक्शन दोगुने से अधिक हो गए हैं, जो अप्रैल 2025 तक लगभग 33 करोड़ तक पहुंच गए हैं। यह उछाल दर्शाता है कि भारत में एलपीजी रोजमर्रा की जिंदगी का कितना अभिन्न अंग बन गया है।

     

  • Jalandhar News: Civil Hospital में दामाद ने चलाई गोलियां, मां की हालत गंभीर

    Jalandhar News: Civil Hospital में दामाद ने चलाई गोलियां, मां की हालत गंभीर

    जालंधर, ENS: करतारपुर के सिविल अस्पताल में उस समय हड़कंप मच गया, जब दामाद ने सरेआम अस्पताल में घुसकर गोलियां चलानी शुरू कर दी। इस घटना में सास के सिर में गोली मार दी। इस घटना में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं अस्पताल में मौजूद स्टाफ और लोगों में दहशत मच गई। गोली से गंभीर रूप से घायल महिला को प्राथमिक उपचार देने के बाद डॉक्टरों द्वारा उसे जालंधर अस्पताल में रेफर कर दिया गया। इस घटना के दौरान गनीमत यह रही कि व्यक्ति ने पत्नी पर चलाई 2 गोलियां चलाई, लेकिन वह दीवार पर जा कर लगीं। गोली चलने की घटना के बाद सिविल अस्पताल पुलिस छावनी में तब्दील हो गया।

    घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी करतारपुर विजय कवर व थाना प्रमुख इंस्पेक्टर रमनदीप सिंह मौके पर पहुंचे, तब तक आरोपी फरार हो चुका था। जानकारी के अनुसार ज्योति गांव ब्रह्मपुर की रहने वाली है। उसकी शादी कपूरथला के गांव औजला के सुखचैन सिंह से हुई है। उसका पति उससे मारपीट करता था। पिटाई के चलते ही वह सिविल अस्पताल करतारपुर में उपचाराधीन थी। सोमवार शाम उसकी मां कुलविंदर कौर उसके साथ मौजूद थी, तभी उसका पति सुखचैन सिंह अचानक सिविल अस्पताल पहुंचा और अपनी पिस्तौल से अचानक फायरिंग शुरू कर दी।
    सिर में गोली लगने से ज्योति की मां कुलविंदर कौर बिस्तर से जमीन पर गिर पड़ीं। सिविल अस्पताल में दाखिल मरीज अस्पताल स्टाफ दहशत में आ गया और लोग जान बचाने के लिए भागने लगे। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर हरप्रीत सिंह ने बताया कि गोली कुलविंदर कौर के सिर के आर-पार हो गई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे एंबुलेंस से जालंधर रेफर कर दिया गया है। डीएसपी विजय कवर के अनुसार आरोपी सुखचैन सिंह मौके से फरार हो गया, लेकिन जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि अचानक जब आरोपी ने पिस्तौल निकाली तो देखकर सब हैरान हो गए। जिस महिला को गोली लगी, उसने अपना बचाव करनी की कोशिश भी की। लेकिन गोली उसके सिर के आरपार हो गई और जनरल वार्ड में खून ही खून हो गया। तुरंत डॉक्टर भी मौके पर पहुंच गए। आरोपी ने चलाने की कोशिश की। लेकिन उसका बचाव हो गया और दो गोलियां दीवार पर लगी। इस घटना से पूरे करतारपुर में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है पिस्तौल अवैध है या वैध। इस तरह से सरेआम गोलियां चलना पुलिस पर सवालिया निशान है। आखिर सिविल में घुस का कोई कैसे वारदात को अंजाम दे सकता है।

  • आज का राशिफल 1 जुलाई, 2025

    आज का राशिफल 1 जुलाई, 2025

    आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और मंगलवार का दिन है। यह षष्ठी तिथि सुबह 10 बजकर 21 मिनट तक रहेगी। उसके बाद सप्तमी तिथि लग जायेगी। वहीं, शाम 5 बजकर 19 मिनट तक व्यतिपात योग रहेगा। साथ ही सुबह 8 बजकर 54 मिनट तक पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा, उसके बाद उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र लग जाएगा।

    मेष राशि:आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज आप लोग किसी नये काम की शुरुआत करेंगे। आज आपको किसी से धन की प्राप्ति होगी, पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आज आपको ऑफिस से किसी काम के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है। छात्रों के लिए आज का दिन खास रहेगा, उनको आज टेस्ट पेपर में अच्छे अकं प्राप्त होंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे, फैमिली के साथ बैठकर आज आप टूर प्लान कर सकते है। आज आपकी माता जी का स्वास्थ्य एकदम ठीक रहेगा।

    वृष राशि:आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आपको बिजनेस में बड़ा धन लाभ होगा, भौतिक सुख सुविधाओ में बढ़ोत्तरी होगी। आज आपको सगे – सम्बन्धियों से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों को आज उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। आज आप दोस्तों के साथ पार्टी करने का प्लान बना सकते है। पड़ोसी के साथ आज आपके रिश्ते बेहतर होंगे, आपसी सहयोग बना रहेगा। आज काम के दौरान आप हल्की थकान महसूस करेंगे, खाने – पीने का ध्यान रखें। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा है, आप लोग एक – दूसरे के साथ बढ़िया टाइम स्पेंड करेंगे।

    मिथुन राशि:आज का दिन आपके लिए मिला – जुला रहेगा। आज आपको व्यापारिक दृष्टिकोण से लाभ होगा, लेकिन अनावश्यक खर्च बढ़ सकते है। आज जीवनसाथी के साथ आप ताल – मेल बना कर रखेंगे। आज ऑफिस में आपको सहकर्मी का सहयोग मिलेगा , जिससे आप काम को कम समय में पूरा कर लेंगे। आज आपको किसी क़ानूनी प्रक्रिया से राहत मिलेगी, आप सुकून की सांस लेंगें। आज आप बच्चों के साथ शाम को मार्केट जायेंगे। आज आपके घर में किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। छात्र जीवन से जुड़ी किसी समस्या का समाधान होगा, शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, जिससे आप खुद को बेहतर महसूस करेंगे।

    कर्क राशि:आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज समाज में कार्यरत लोंगों को वरिष्ठ व्यक्तियों के माध्यम से प्रोत्साहन प्राप्त होगा। दाम्पत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा , आज बच्चे आपके काम में सहयोग करेंगें। अविवाहित व्यक्तियों के लिए आज का दिन खास है, उनको आज अच्छे रिश्ते का प्रस्ताव मिलेगा। रोजगार में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। काम के सिलसिले में घर से बाहर रहने वाले व्यक्तियों को आज अपने परिवार से मिलने का मौका मिलेगा। आज का दिन आप अपने दोस्तों के साथ इंजॉय करेंगे और अपने हंसमुख स्वभाव के कारण आज आप लोगो को अपनी तरफ आकर्षित करेंगे।


    सिंह राशि:
    आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आपको बिजनेस में अच्छा धन लाभ होगा। आज आप अपने दैनिक कार्यों को समय रहते ही पूरा कर लेंगे , जिससे आप अन्य कार्यों को कर पाएंगे। आज आपके रिश्ते में ताल – मेल बना रहेगा , जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। छात्रों के लिए आज का दिन लाभप्रद रहेगा, आज उनको किसी प्रतियोगिता के लिए सम्मान मिल सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को आज किसी बड़ी जिम्मेंदारी को निभाने का अवसर प्राप्त होगा। नौकरी का इन्तजार कर रहे लोगो को आज किसी बड़ी कम्पनी से ऑफर मिलने की संभावना बन रही। आज आप अपने मित्र से किसी विशेष बात को लेकर चर्चा करेंगे।

    कन्या राशि:आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। जो लोग प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करने का प्लान बना रहे है आज उनको बेहतरीन ऑफर मिलेगा। पैतृक सम्पति का आज आपको लाभ मिलेगा। आज आप सामाजिक समारोह को आयोजित करने का प्लान बना सकते है। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी और आज आपको ऑफिस में किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिलेगा। लेखकों को आज एक अच्छी स्टोरी लिखने का आइडिया आएगा। कलाकारों को आज बड़ा मंच साझा करने का मौका मिलेगा। इस राशि के व्यक्तियों का झुकाव आज आध्यात्म की तरफ ज्यादा रहेगा।

    तुला राशि:आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपको किसी खास काम में सफलता मिलेगी ,लेकिन परिश्रम की अधिकता रहेगी। दाम्पत्य जीवन में खुशियां बनी रहेगी , बच्चों का सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों को आज पढाई से रिलेटेड कुछ नया कंटेंट पढ़ने को मिल सकता है। अविवाहित व्यक्तियों को आज एक अच्छे रिश्ते का प्रपोजल मिलने की संभावना है। आज आप अपने काम में धैर्यता बनाएं रखेंगे, सहकर्मियों का साथ बना रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा है, आज आप लोग साथ में मूवी देखने जा सकते है। शादीशुदा व्यक्तियों को आज ससुराल पक्ष से कोई विशेष सूचना प्राप्त होगी।

    वृश्चिक राशि:आज का दिन आपके लिए मिला – जुला रहेगा। आज आपको किसी काम को लेकर थोड़ी व्यस्तता रह सकती है , लेकिन कर्मचारियों का सहयोग बना रहेगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम उनके फेवर में आएगा। जीवनसाथी के साथ बच्चों को लेकर आज आपकी कुछ विशेष बात हो सकती है। लंबे समय से चल रहे है किसी काम के आज पूरे होने की संभावना बन रही है। महिलायें आज का दिन खूब इंजॉय करेंगी , आज आप लोग घर पर किट्टी पार्टी का प्रोग्राम बना सकती है। हेल्थकेयर से जुड़े व्यक्तियों की दिनचर्या आज थोड़ी ज्यादा व्यस्त रहेगी।

    धनु राशि:आज का दिन आपके लिए खास रहेगा। आज आपको व्यापार में बढ़िया धन लाभ होगा , आर्थिक स्तिथि और मजबूत बनेगी। दाम्पत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा , शाम को बच्चों के साथ टहलने जायेंगे। डिजिटल दुनिया से जुड़े व्यक्तियों को आज किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर प्राप्त होगा। नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों का दूसरी जगह ट्रान्सफर हो सकता है। जो लोग काफी समय से कर्ज में चल रहे थे , आज उनको कर्ज से मुक्ति मिलेगी। जिन लोगो को अच्छे घर की तलाश है, आज उनको बढ़िया डील मिलने के योग बन रहे है। आज आपकी आस्था ईश्वर के प्रति और प्रगाढ़ होगी , आज आपको किसी संत के दर्शन हो सकते है।

    मकर राशि:आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। इन्वेस्टमेंट में आज आपको दुगुना फायदा होने वाला है। शादीशुदा रिश्तों में ताल – मेल बना रहेगा , बच्चे किसी बात को लेकर जिद कर सकते है। नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों को आज उन्नति के बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगें। आज आप लोग परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते है। इस राशि के व्यक्ति घर के लिए जरुरी सामान की खरीददारी करेंगे। रोजगार में तरक्की के नए मार्ग प्रशस्त होंगे, आर्थिक स्तिथि में सुधार होगा। कोर्ट – कचहरी से जुड़े मामलो में आज आपको एक सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। छात्रों को आज अपने शिक्षकों का सहयोग मिलेगा, जिससे उनकी पढाई के स्तर में सुधार आएगा।

    कुंभ राशि:आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करेंगे , जिससे आपके कैरियर को ग्रोथ मिलेगी। दाम्पत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा , बच्चों का प्यार मिलेगा। नौकरी के इन्तजार में भटक रहे व्यक्तियों को आज किसी बड़ी कम्पनी से ऑफर मिल सकता है। आज आप सामाजिक जिम्मेदारियों को निभाने में व्यस्त रहेंगे। आज आप दोस्तों के साथ ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते है। संगीत की दुनिया से जुड़े व्यक्तियों को आज बडे मंच पर परफोर्म करने का अवसर प्राप्त होगा। आज आप कुछ क्रिएटिव वर्क करेंगें जिससे आपका मन शांत बना रहेगा।

    मीन राशि:आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपको व्यापार में बढ़िया धन लाभ होगा, जिससे परिवार में खुशियां बनी रहेगी। बच्चे आपसे किसी विशेष बात पर चर्चा करेंगे , आपको उनकी बात ध्यान से सुननी चाहिए। आज आपको नौकरी में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे , जिसके साथ आपको बड़ी जिम्मेदारी का अहसास होगा। आज आपको किसी सांस्कृतिक समारोह में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। महिलाओं के लिए आज का दिन अच्छा है, आज आप खुद के लिए समय निकालेंगी और इंजॉय करेंगी।

  • Punjab News: Border पार से आई 1.798 किलो हेरोइन सहित 2 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: Border पार से आई 1.798 किलो हेरोइन सहित 2 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फिरोजपुर: सीआईए स्टाफ की पुलिस ने दो नशा तस्करों को पाकिस्तान की ओर से आई नशे की खेप के साथ दो तस्करो को गिरफ़्तार किया है। आरोपियों की पहचान जोगिंदर सिंह और बलविंदर सिंह पुत्र मोहन सिंह वासी बेदी कॉलोनी के रूप मे हुई है।

    इस संबंध मे जानकारी देते हुए SSP Bhupinder Singh ने बताया कि हाल ही मे ड्रग्स के साथ पकडे गए आरोपियों निशानदेही पर उक्त आरोपियों को काबू किया गया है। पुलिस ने आरोपियो से 1.798 किलो हेरोइन और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के ऊपर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Jalandhar News: खाली प्लाटों को लेकर एक्शन में आए DC, दिया अल्टीमेटम, देखें वीडियो

    Jalandhar News: खाली प्लाटों को लेकर एक्शन में आए DC, दिया अल्टीमेटम, देखें वीडियो

    जालंधर (ens) : जिले मे खाली प्लाटों को लेकर DC Himanshu Aggarwal ने सख्त कार्रवाई करने के संकेत दे दिये है। जानकारी देते हुए DC Aggarwal ने बताया कि कई इलाकों मे NRI और लोगो के खाली प्लाटो मे कूड़ा फेंका जा रहा है। जिससे गंदगी और बिमारीया फैलने का खतरा बना रहता है।

    इसलिए लोगो को 10 जुलाई तक का समय दिया जाता है कि वह अपने खाली प्लाटो की चारदिवारी या फेंसिंग करवाए। जिसके बाद जिला प्रशासन की ओर से कार्रवाई की जाएगी। जिसके तहत पहले प्लाट होल्डर को एक नोटिस जारी किया जायेगा।

    यदि फिर भी प्लाट को बंद नहीं किया गया, तो प्रशासन खुद फेंसिंग करवा कर प्लाट होल्डर पर कानूनी कार्रवाई या जुर्माना वसूल करेगा। यदि कोई प्लाट होल्डर फेंसिंग करवाने मे असमर्ध है, तो वह प्रशासन से संपर्क कर सकता है।

  • Punjab News: शराब के नशे मे धुत दोस्तों ने किया साथी का कत्ल, देखें वीडियो

    Punjab News: शराब के नशे मे धुत दोस्तों ने किया साथी का कत्ल, देखें वीडियो

    बठिंडा: शहर के फेस-थ्री इलाके में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां शराब के नशे में धुत दोस्तों ने मामूली कहासुनी के बाद अपने ही 21 वर्षीय दोस्त का बेरहमी से कत्ल कर दिया। मृतक की पहचान लंबी के गांव लालबाई निवासी अमरोज सिंह के रूप में हुई है, जो बठिंडा में आईएलट्स की तैयारी कर रहा था। जानकारी के अनुसार, अमरोज रविवार को अपने पुराने दोस्तों से मिलने बठिंडा आया था।

    रात को सभी दोस्त फेस-थ्री में एक जगह एकत्र हुए और शराब पीने लगे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हिंसा में बदल गई। गुस्से में आए दोस्तों ने तेजधार हथियार से अमरोज पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मृतक के परिवार के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

  • Punjab News: 60.302 किलो हेरोइन के मामले मे IPS Gurpreet Bhullar ने किए खुलासे, देखें वीडियो

    Punjab News: 60.302 किलो हेरोइन के मामले मे IPS Gurpreet Bhullar ने किए खुलासे, देखें वीडियो

    अमृतसर: कमिश्नरेट पुलिस ने नशे के खिलाफ लड़ाई में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 60.302 किलो हेरोइन की खेप बरामद की है। जानकरी के अनुसार यह कार्रवाई बीएसएफ और राजस्थान पुलिस के सहयोग से की गई है । पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी से लेकर नशे की सप्लाई लाइन तक की कथित डिटेल्स पेश कीं, जिनके आधार पर यह गिरोह पाकिस्तान आधारित तस्कर तनवीर शाह और कनाडा स्थित हैंडलर जोबन क्लेयर द्वारा चलाया जा रहा था। हेरोइन की यह खेप राजस्थान के जिले बारमेर के अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट गांव कल्याणपुर से बरामद की गई।

    पुलिस कमिश्नर IPS Gurpreet Singh Bhullar ने बताया कि यह कार्रवाई एक व्यापक और सोच-समझकर बनाई गई रणनीति का नतीजा थी। गिरोह का नेतृत्व गोइंदवाल साहिब जेल से गुरसाहिब सिंह कर रहा था, जो पहले भी हेरोइन तस्करी मामलों में पकड़ा जा चुका है। अब तक मामले में 9 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, जो पंजाब, राजस्थान, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर से संबंधित हैं। जिनमे सोमनाथ, प्रशोतम सिंह, कुलविंदर सिंह, रजिंदर कौर और राजीव पंज गोत्रा जैसे नाम शामिल हैं। इनमें से कुछ आरोपी पहले भी नशे और हथियारों के मामलों में वांछित रहे हैं।

    CP Bhullar ने बताया कि यह गिरोह प्रोफेशनल तरीके से काम करता था। कंसाइनमेंट की डिलीवरी में गुप्त संकेत और कोड का इस्तेमाल किया जाता था, जिनके जरिए केवल कपड़ों की तस्वीरों के माध्यम से संपर्क किया जाता था। आरोपी कभी भी आपस में नहीं मिलते थे, जो गिरोह की चतुराई और गुप्त रवैये को दर्शाता है। इस कार्रवाई के दौरान नकली नंबर, वीडियो ग्राफिक सबूत और अन्य तरीकों से तस्करी की गतिविधियों को ट्रेस किया गया। अमृतसर पुलिस ने अंतरराज्यीय सहयोग और जानकारी साझा करते हुए अन्य राज्यों की पुलिस के साथ भरपूर तालमेल रखा।

    इस बड़ी कार्रवाई को नशे के खिलाफ लड़ाई में एक अहम मोड़ माना जा रहा है। पुलिस का दावा है कि आने वाले दिनों में और आरोपी भी गिरफ्तार किए जाएंगे और पूरे नेटवर्क को जड़ से उखाड़ कर फेंक दिया जाएगा।

  • Jalandhar News: पॉश इलाके में हुई लूट की CCTV आयी सामने

    Jalandhar News: पॉश इलाके में हुई लूट की CCTV आयी सामने

    जालंधर (ens): दिनदहाड़े गोल्डन अस्पताल के पास व्यक्ति से अंगूठी छीन भागे युवकों के सीसीटीवी सामने आई है। सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि दो बाइक पर सवार होकर आए युवक रेहडी के पास खड़े होकर पेड़ के पीछे बातें करते नजर आ रहे है और एक युवक बाइक को स्टार्ट करके खड़ा हुआ नजर आ रहा है। 4-5 मिनट व्यक्ति को बातों में लेकर उससे अंगूठी लेकर बाइक स्टार्ट करके खड़े युवक के पीछे बैठकर भाग जाते हैं जिसके बाद व्यक्ति शोर मचाता है और आस पास के लोगों की मदद से युवकों को पकड़ने की कोशिश करता है।

    बता दें कि मेनबरों चौक के पास 5 युवकों ने एक्टिवा और बाइक पर आकर एक व्यक्ति से दिनदहाड़े सोने की अंगूठी लूट ले गए थे। पीड़ित ध्यानचंद निवासी पठानकोट है, गोल्डन अस्पताल में इलाज करवाने आया था और भटूरे खाने के लिए रेहड़ी पर रुका था। इस दौरान लुटेरे रेहड़ी के पास आकर कैरमबोर्ड खेलने का नाटक करने लगे और अचानक अंगूठी छीनकर फरार हो गए। पीड़ित ने आरोपियों का पीछा किया लेकिन वह भाग निकले। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इलाके में दहशत का माहौल है।

  • Punjab News: मामूली विवाद को लेकर 2 पक्षों में हुई हाथापाई, देखें वीडियो

    Punjab News: मामूली विवाद को लेकर 2 पक्षों में हुई हाथापाई, देखें वीडियो

    लुधियाना: जिले के कृपाल नगर में दो पक्षों में मामूली बात को लेकर हाथापाई हो गई। दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक-दूसरे पर जमकर हमला किया। ट्रांसपोर्टर नवीन मिश्रा जहां अपने पड़ोसी अरुण कत्याल के बेटे पर मारपीट के आरोप लगाए हैं, वहीं दूसरी और अरुण ने नवीन मिश्रा पर उनके घर के बाहर सामान की बोरियों रखने को लेकर विवाद का कारण बताया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि नवीन और अरुण के बेटे में पहले बहसबाजी होती है। इस दौरान नवीन अरुण के बेटे को धक्का दे देता है, इसके बाद अरुण का बेटा भी उसे हातपाई करना शुरू कर देता है।

    दोनों के बीच हाथापाई के दौरान और उनकी बेटी नवीन को बालों से पड़कर खींचना शुरू कर देती है। इस घटना में नवीन के सिर पर गहरी चोट आई और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वही मामले की जानकारी देते हुए अरुण ने बताया कि उसके बेटे का कंधे का कुछ समय पहले ऑपरेशन हुआ था। जिस पर नवीन ने हमला कर दिया। अरुण का आरोप है कि बेटे के कंधे पर चोट आई है ऐसे में उसके कंधे के ऑपरेशन के दौरान लगी हुई प्लेट को लेकर वह उसका एक्स-रा करवाएंगे।

    अरुण का कहना है कि 6 महीने पहले भी उनके घर के बाहर नवीन ट्रांसपोर्ट की कुछ बोरियां रख देता था जिसको लेकर उन्होंने उसे मना किया था। इस बात को लेकर वह काफी समय से रंजिश रख रहा था जिसको लेकर उसने बीते दिन उसके बेटे के साथ हाथापाई की। दूसरी और नवीन का कहना है कि उसका पड़ोसी अरुण कूड़े को लेकर काफी समय से उसके साथ विवाद कर रहा है पहले भी इलाका निवासियों ने बीच बचाव करके मामले को शांत करवाया था। इसके बाद बीते दिन उसके बेटे और बेटी ने उस पर हमला कर दिया। नवीन ने अरुण के बेटे पर कड़े से हमला करने के आरोप लगाए हैं। इस घटना को लेकर दोनों पक्षों ने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है।