Blog

  • पंजाबः SYL मुद्दे को लेकर सीएम भगवंत मान का आया बड़ा बयान

    पंजाबः SYL मुद्दे को लेकर सीएम भगवंत मान का आया बड़ा बयान

    चंडीगढ़ः सतलुज-यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर के निर्माण को लेकर एक बार फिस से राजनीतिक गरमा गई है। दरअसल, बीते दिन इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बयान सामने आया था। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी से पंजाब की राजनीति गरमा गई है। इस मामले के बाद आज सीएम भगवंत सिंह मान ने अपने आवास पर कैबिनेट की मीटिंग बुलाई। मीटिंग के बाद सीएम ने ट्वीट करते हुए कहा- आज पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक बुलाई गई… बैठक में एसवाईएल के मुद्दे पर भी चर्चा हुई… किसी भी कीमत पर एक बूंद भी अतिरिक्त पानी किसी भी राज्य को नहीं दिया जाएगा… बैठक में जल्द ही मानसून बैठक बुलाने पर भी विचार किया गया।

    सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि एसवाईएल पर पंजाब सरकार का रुख स्पष्ट है और पंजाब एक बूंद भी अतिरिक्त पानी दूसरे राज्यों को देने की स्थिति में नहीं है। आप के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि 50 साल पहले पंजाब में जो पानी की स्थिति थी, अब वह नहीं है। आज पंजाब खुद पानी की समस्याओं से जूझ रहा है। पिछले दिनों नॉर्थ जोन काउंसिल की बैठक में भी मुख्यमंत्री ने यह बात कही थी कि पंजाब दूसरे राज्यों को अतिरिक्त पानी नहीं दे सकता। 

    पंजाब भाजपा के प्रधान सुनील जाखड़ ने कहा कि पंजाब के पास किसी को भी देने के लिए एक बूंद पानी नहीं है। कांग्रेस के सीनियर नेता और नेता प्रतिपक्ष प्रताप बाजवा ने कहा है कि इस गंभीर मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान को तुरंत सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए। बाजवा ने कहा कि इस एजेंडे पर विधानसभा का विशेष सत्र बुलाना चाहिए ताकि आगे की रणनीति तय की जा सके। 

  • मशहूर मयूर ग्रुप के 35 ठिकानों पर 150 से अधिक IT अफसरों की Raid, देखें वीडियो

    मशहूर मयूर ग्रुप के 35 ठिकानों पर 150 से अधिक IT अफसरों की Raid, देखें वीडियो

    कानपुरः बड़ी वनस्पति तेल कंपनी मयूर ग्रुप पर आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग ने वीरवार सुबह तड़के मयूर ग्रुप के 35 ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की। इस दौरान करीब 150 से अधिक आयकर अफसरों ने कानपुर के सिविल लाइन, शक्करपट्टी समेत 20 और मध्य प्रदेश के 15 प्रतिष्ठानों पर एक साथ कार्रवाई की। कानपुर स्थित आवास ,कार्पोरेट कार्यालय, फैक्टरी में कार्रवाई की गई। सुबह छह बजे से कार्रवाई जारी है। इसके बाद सभी परिसर सील कर दिए गए हैं। सोर्स के मुताबिक, करीब 1 हजार करोड़ की टैक्स चोरी का मामला बताया जा रहा है।

    सिविल लाइन स्थित मयूर ग्रुप की कोठी 5 मंजिला बेहद आलीशान बनाई गई है। सूत्रों के मुताबिक यहां 2 दर्जन से अधिक आयकर अधिकारियों की टीमें मौजूद हैं। आयकर अधिकारियों ने तब छापेमारी की है, जब कंपनी के दोनों डायरेक्टर इसी आलीशान कोठी में मौजूद हैं। बता दें कि मयूर ग्रुप वनस्पति तेल, फूड आइटम्स और पैकेजिंग का काम करते हैं।

    कानपुर देहात के रनियां क्षेत्र में मयूर ग्रुप की सबसे बड़ी फैक्ट्री है। मयूर ग्रुप ने फैक्ट्री के आसपास भी 1000 एकड़ से ज्यादा जमीनों की खरीद फरोख्त की है। वहीं आयकर सूत्रों के मुताबिक कंपनी में बड़े पैमाने पर आयकर चोरी की जा रही थी। करीब 1 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का आयकर चोरी की बात फिलहाल सामने आ रही है। हालांकि अधिकारियों ने दस्तावेजों को खंगालना शुरू कर दिया हैं। रनियां स्थित फैक्ट्री में भी आयकर की टीम मौजूद है।

    बता दें कि कानपुर में मयूर वनस्पति के ठिकानों 30 दिसंबर 2021 को भी DGGI लखनऊ के छापे में आईटीसी (इनपुट टैक्स क्रेडिट) में बड़ी गड़बड़ी पकड़ी गई थी। चार साल पुराने इस मामले में कंपनी के मालिक सुनील गुप्ता और सुरेश गुप्ता भी फंसे थे। वर्ष 2019 में डीआरआई ने (राजस्व खुफिया निदेशालय) ने मयूर वनस्पति पर छापा मारकर कंपनी के एक निदेशक को गिरफ्तार भी किया था।

    गौरतलब है कि 25 फरवरी 2019 को डीआरआई (राजस्व खुफिया निदेशालय) कोलकाता और लखनऊ की टीमों ने मयूर वनस्पति के निर्माता सुनील गुप्ता और सुरेश गुप्ता के सिविल लाइंस स्थित आवास पर संयुक्त रूप से छापा मारा था। इसमें पता चला था कि कारोबारी बांग्लादेश के रास्ते थाईलैंड से कच्चा माल (वनस्पति ऑयल) मंगाते थे। थाईलैंड से सीधे आयात पर टैक्स अधिक है, इसलिए इस रास्ते का इस्तेमाल किया जा रहा था। मामले में कंपनी के एक संचालक को गिरफ्तार भी किया गया था। 

  • बड़ा झटकाः चुनावों से पहले ये 3 बड़े नेता कांग्रेस में हुए शामिल

    बड़ा झटकाः चुनावों से पहले ये 3 बड़े नेता कांग्रेस में हुए शामिल

    रायपुरः छत्तीसगढ़ में कुछ ही दिनों के अंदर विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। सभी पार्टियां चुनाव की तैयारियों में जोरो-शोरो से जुट गई है। ऐसे में पार्टियों के दल-बदल का दौर भी लगातार जारी है। इसी बीच बड़ी खबर सामने आई है कि JCCJ के 3 प्रत्याशियों ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। इस बीच जोगी कांग्रेस के तीन बड़े नेता जो कि इस बार भी अपनी सीटों पर विधानसभा का चुनाव लडऩे की तैयारी में थे कि अचानक कांग्रेस में शामिल हो गए।

    पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज व डिप्टी सीएम टी एस सिंहदेव ने इन नेताओं का स्वागत करते हुए पार्टी में शामिल होने की प्रक्रिया पूरी करवायी। शामिल होने वाले नेता हैं -खुज्जी से जनरैलसिंह भाटिया,मानपुर से संजीव ठाकुर व चंद्रपुर से गीतांजलि पटेल है। ये नेता शुरू से जोगी खेमे से जुड़े हुए थे। बताया जा रहा है कि इनके साथ इनके समर्थकों ने भी पिछली पार्टी को अलविदा कह दिया है।

  • पंजाब : आढ़तियों ने भाजपा नेता के दफ्तर का किया घेराव, देखें वीडियो

    पंजाब : आढ़तियों ने भाजपा नेता के दफ्तर का किया घेराव, देखें वीडियो

    मोगा : आढ़तियों ने अपनी मांगो को लेकर भाजपा दफ्तर के बाहर घेरा कर हंगामा किया। जानकारी देते हुए आढ़तियों ने बताया की उनकी ओर से गेहूं की एफसीआई की खरीद का कमीशन जो केंद्र सरकार की ओर करीब साढे 3 करोड़ रुपए बकाया रहता है और दूसरी ओर ईपीइफ जो उन पर लागू नहीं होता। उसमे 3 प्रतिशत की कटौती की गई है।

    उन्होंने कहा की पहले भी भाजपा के कई मंत्रियों को मिल चुके है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती और कोई हल नहीं निकला। उन्होंने कहा की अगर सरकार ने उनका बनता बकाया और कमीशन नहीं दिया तो 11 अक्टूबर से आनिषित काल के मंडिया बंद कर दी जाएगी और धान की खरीद नहीं होगी।

    वही भाजपा जिला प्रधान डाक्टर सीमांत ने बताया की हमारे संगठन के नेता निवासुल मोगा पहुंचे थे और आढ़तियों ने अपनी मांग उनके पास रखी थी। आढ़तियों ने उनका घेराव भी किया। करीब एक घंटा उन्होंने इनको भरोसा दिया है की इनकी मांग के बारे में पियूष गोयल से बात कर इनका कोई हल निकाल लेंगे।

  • जालंधरः विवादों में घिरा Guru Nanak Public School, लगे गंभीर आरोप, देखें Live

    जालंधरः विवादों में घिरा Guru Nanak Public School, लगे गंभीर आरोप, देखें Live

    जालंधर, ENS: गुरु नानक पब्लिक स्कूल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां प्रिंसीपल पर गंभीर आरोप लगे है। दरअसल, टीचर ने स्कूल की प्रिंसीपल पर उसे निकालने के आरोप लगाए है। मामले की जानकारी देते हुए जसविंदर कौर ने कहा कि वह 22 साल से टीचर के पद पर सेवाएं निभा रही है। पीड़ित ने कहा कि आज तक उसके खिलाफ कोई भी शिकायत नहीं आई है। कोरोना काल में ऑनलाइन क्लासें लगाई गई, इस दौरान किसी भी अभिवावक की ओर से भी किसे तरह की कोई शिकायत नहीं आई है। पीड़िता का कहना है कि बच्चों को पढ़ाने के दौरान भी कोई शिकायत नहीं आई है, बल्कि तारीफ ही की गई है। 

    पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा कि अब जब से स्कूल में नई प्रिंसीपल परमप्रीत कौर आई है, उनके द्वारा टीचरों के परेशान करके निकाला जा रहा है। पीड़िता का आरोप है कि 20 से 22 सालों से काम कर रहे टीचरों को पिछले एक साल में 10 से 12 टीचरों को अवैध तरीके से निकाला गया है। इस दौरान पीड़ित का कहना है कि उसके द्वारा किसी भी तरह का इस्तीफा नहीं दिया गया है। पीड़िता ने कहा कि प्रिंसीपल द्वारा कहा गया है कि बच्चों के अभिवावकों की ओर से पढ़ाने को लेकर उनके खिलाफ शिकायत आई है।

    पीड़िता ने कहा कि जब उन्होंने कहा कि इस शिकायत को लेकर उन्हें कोई सबूत दिया जाए। पीड़िता ने कहा कि स्कूल द्वारा मुझे किसी भी तरह का कोई सबूत नहीं दिया गया। लेकिन उन्हें 15 दिनों के लिए सस्पेंड कर दिया गया। पीड़ित ने कहा कि शो कॉज नोटिस जारी करने से पहले उन्होंने मैनेजमैंट को प्रिंसीपल के खिलाफ शिकायत दी थी। इस दौरान पीड़िता ने कहा कि शो कॉज नोटिस का जवाब भी उन्होंने अपने वकील के द्वारा दिलाया था लेकिन उसके बाद भी उसे बहाल नहीं किया गया।

    जिसके बाद पीड़िता द्वारा डीईओ को मामले को लेकर शिकायत की गई। पीड़िता का कहना है कि इस मामले में कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद उन्होंने इस मामले को लेकर शिक्षा मंत्री और सीएम भगवंत मान को शिकायत दी थी। पीड़िता का कहना है कि आज तक इस मामले को लेकर प्रिंसीपल के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई और ना ही इस मामले का अभी तक कोई हल निकला है। पीड़िता ने कहा कि इस मामले की जांच को लेकर सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल लंबा पिंड के प्रिंसीपल को अपाइंट किया गया था। लेकिन जब इस मामले को लेकर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो पीड़िता ने आरटीए के जरिए पता लगा कि उसके फर्जी बयान टाइप करके दाखिल कर दिए गए। इस मामले को लेकर पीड़ित ने उचित कार्रवाई की मांग की है।

  • घर से निकले से पहले पढ़ें अहम खबर, ये फोरलेन हाईवे आज रहेंगा बंद

    घर से निकले से पहले पढ़ें अहम खबर, ये फोरलेन हाईवे आज रहेंगा बंद

    मनालीः चंडीगढ़-मनाली फोरलेन हाईवे आज यानि गुरुवार को साढ़े 3 घंटे वाहनों के लिए पूरी तरह बंद रहेगा। नेशनल हाईवे आथोरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने हाईवे की मरम्मत के चलते सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक और शाम चार बजे से 5:30 बजे तक हाईवे को बंद रखने का फैसला लिया है। चंडीगढ़-मनाली फोरलेन हाईवे पर मंडी जिले में छह मील नामक जगह पर बड़ी-बड़ी चट्टानें हवा में लटकी हैं। इस खतरे को भांपते हुए फोरलेन को बंद कर इन चट्‌टानों को हटाने का फैसला लिया गया है। इसी तरह कुछ स्थानों पर फोरलेन हाईवे को अभी भी वन-वे चलाया जा रहा है।

    इन जगहों से भी मलबा वगैरह हटाकर हाईवे की दोनों लाइनों को ट्रैफिक के लिए खोला जाएगा। मंडी पुलिस ने स्थानीय लोगों और टूरिस्टों को जाम से बचने के लिए अल्टरनेटिव सड़क से आवाजाही की सलाह दी है। फोरलेन पर जब यातायात बंद होगा, उस दौरान मंडी से कुल्लू के लिए छोटे वाहन वाया कमांद-कटोला-बजौरा सड़क से भेजे जाएंगे। इस सड़क से हैवी व्हीकल को आने-जाने की इजाजत नहीं होगी। बसें भी 32 सीटर या इससे कम यात्रियों वाली इस रूट से भेजी जाएगी। अन्य हैवी व्हीकल को फोरलेन बहाल होने तक का इंतजार करना होगा।

    कमांद-कटोला सड़क पर दोनों दिशाओं में ट्रैफिक दिन-रात चलता रहेगा। मानसून के दौरान भारी बारिश की वजह से मंडी के चार मील, छह मील और नौ मील भी कई बार फोरलेन बाधित हो गया था। बता देंकि 9 अगस्त की रात को चलती कार पर पत्थर गिरने से 5 साल के मासूम की मौत हो गई थी। इसके बाद भी कई गाड़ियों पर चट्टानें गिरी। इसे देखते हुए NHAI अब खतरनाक चट्टानों को हटा रहा है। चंडीगढ़-मनाली फोरलेन बंद होने से देश के विभिन्न भागों से मनाली आने वाले पर्यटकों को आज हल्की असुविधा हो सकती है। खासकर बड़ी बसों में आने वाले पर्यटकों को आज दिन में फोरलेन बहाल होने का इंतजार करना पड़ेगा। वहीं छोटे वाहनों में आने वाले पर्यटकों को अल्टरनेटिव सड़क से आवाजाही करनी होगी।

  • SDM ने राइस मिल में मारा छापा,  भारी मात्रा में मिला सरकारी चावल

    SDM ने राइस मिल में मारा छापा, भारी मात्रा में मिला सरकारी चावल

    नई दिल्ली : हरिद्वार में सरकारी राशन की कालाबाजारी की सूचना पर एसडीएम अजयवीर सिंह ने गुरुवार सुबह एक राइस मिल में टीम के साथ छापा मारा। इस दौरान मिल के गोदाम से भारी मात्रा में सरकारी चावल बरामद हुआ।  एसडीएम ने बताया कि बहादराबाद स्थित प्रेम राइस में कालाबाजारी की सूचना मिली थी।

    जिसके बाद कार्रवाई की गई है। उक्त गोदाम को सीज कर दिया गया है। साथ थी संबंधित आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं।

  • जालंधरः मशूहर कपल और अंकुर नरूला के खिलाफ DC दफ्तर के बाहर महिला ने किया प्रदर्शन, देखें Live

    जालंधरः मशूहर कपल और अंकुर नरूला के खिलाफ DC दफ्तर के बाहर महिला ने किया प्रदर्शन, देखें Live

    जालंधर, ENS: मशहूर कपल की वायरल हुई आपत्तिजनक वीडियो का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा। आए दिन कभी मशहूर कपल का बयान सामने आ रहा है तो कभी पीड़ित युवती के परिजनों द्वारा विरोध किया जा रहा है। वहीं कुछ दिनों से विनीत कौर द्वारा मशहूर कपल और अंकुर नरूला के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। इस दौरान कुछ दिन पहले थाना 4 के बाहर विनीत कौर ने मशहूर कपल और विनीत कौर के खिलाफ प्रदर्शन किया था, जहां विनीत कौर ने मशहूर कपल के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की थी। 

    वहीं आज एक बार फिर से विनीत कौर द्वारा मशहूर कपल और अंकुर नरूला के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। इस दौरान विनीत कौर डीसी दफ्तर के बाहर  मशहूर कपल और अंकुर नरूला के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठ गई है और दोनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। बता दें कि जब से मशहूर कपल की आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुई है, तभी से ये मामला काफी चर्चा में रहा है। आज एक बार फिर से विनीत कौर ने मशहूर कपल की मां के 70 प्रतिशत महिलाओं को लेकर दिए गए विवादित बयान को दोहराया है और मशहूर कपल के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है।

    गौर हो कि कुछ दिन पहले थाना 4 के बाहर विनीत कौर द्वारा जब प्रदर्शन किया गया तो पुलिस अधिकारी ने 4 दिन का समय दिया था। इस दौरान पुलिस अधिकारी ने कहा था कि मामले की जांच कर रहे है। उन्होंने विनीत कौर को आश्वासन देते हुए कहा था कि हो सकता है कि उन्हें 4 दिन तक का समय दिया जाए। इस दौरान उन्होंने कहा था कि हो सकता है कि वह उस दिन ही मशहूर कपल के खिलाफ मामला दर्ज कर लें। लेकिन विनीत कौर का आरोप है कि अभी मशहूर कपल के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया। जिसके कारण वह आज डीसी दफ्तर के बाहर भूख हड़ताल पर बैठ गई है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਪਿੰਡ ‘ਚ ਨਵੀਂਆ ਮੜੀਆ ਬਣਾਉਣ ਤੇ ਸਰਕਾਰੀ ਮੁਲਾਜਮ ਨੇ ਕੀਤੀ ਕੁਟਮਾਰ, ਬੋਲੇ ਜਾਤੀਸੁਚਕ ਸ਼ਬਦ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਪਿੰਡ ‘ਚ ਨਵੀਂਆ ਮੜੀਆ ਬਣਾਉਣ ਤੇ ਸਰਕਾਰੀ ਮੁਲਾਜਮ ਨੇ ਕੀਤੀ ਕੁਟਮਾਰ, ਬੋਲੇ ਜਾਤੀਸੁਚਕ ਸ਼ਬਦ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਜੰਡਿਆਲਾ ਗੁਰੂ : ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਦਿਹਾਤੀ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਅਧੀਨ ਆਉਦੇ ਥਾਣਾ ਜੰਡਿਆਲਾ ਦੇ ਪਿੰਡ ਖੇਲਾ ਦਾ ਹੈ, ਜਿਥੋ ਦੇ ਸਰਪੰਚ ਬਚਿੱਤਰ ਸਿੰਘ ਦੇ ਆਰੋਪ ਹਨ ਕਿ ਉਹਨਾ ਵਲੋ ਪਿੰਡ ਦੀ ਪੰਚਾਇਤ ਦੀ ਸਹਿਮਤੀ ਨਾਲ ਪਿੰਡ ਦੀਆ ਮੜੀਆ ਪਿੰਡ ਦੇ ਨਜਦੀਕ ਬਣਾਉਣ ਸੰਬਧੀ ਮਤਾ ਪਾ ਕੰਮ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤਾ ਸੀ। ਪਰ ਸਰਕਾਰੀ ਮੁਲਾਜਮ ਗੁਰਸ਼ਰਨ ਸਿੰਘ ਵਲੋ ਇਸ ਸੰਬਧੀ ਉਥੇ ਪਹੁੰਚ ਉਹਨਾ ਨਾਲ ਝਗੜਾ ਕਰ ਕੁਟਮਾਰ ਕਰ ਜਾਤੀਸੁਚਕ ਸ਼ਬਦ ਬੋਲੇ ਹਨ। ਜਿਸ ਸੰਬਧੀ ਉਹਨਾ ਵਲੋ ਥਾਣਾ ਜੰਡਿਆਲਾ ਵਿਖੇ ਸਰਕਾਰੀ ਮੁਲਾਜਮ ਡਾ ਗੁਰਸ਼ਰਨ ਸਿੰਘ ਖਿਲਾਫ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਦਰਜ ਕਰਵਾ ਇਨਸ਼ਾਫ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ।

    ਉਹਨਾ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਦ ਵੀ ਪਿੰਡ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਸੰਬਧੀ ਕਾਰਜ ਕੀਤੇ ਜਾਂਦੇ ਹਨ ਤਾਂ ਰਜਿੰਸ਼ਨ ਇਸ ਵਲੋ ਸਾਡੇ ਨਾਲ ਰਜਿੰਸ਼ਨ ਰੇੜਕਾ ਪਾ ਕੰਮ ਨੂੰ ਰੋਕਿਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ। ਜੋ ਕਿ ਬਰਦਾਸ਼ਤ ਤੋ ਬਾਹਰ ਹੈ ਅਤੇ ਇਸ ਸੰਬਧੀ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਦਰਜ ਕਰਵਾ ਕਾਰਵਾਈ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਐਸ.ਐਚ.ਉ ਥਾਣਾ ਜੰਡਿਆਲਾ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਉਹਨਾ ਵਲੋ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਮਿਲਣ ਤੋ ਬਾਦ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ, ਜਲਦ ਬਣਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਅਮਲ ਵਿਚ ਲਿਆਉਣਗੇ।

  • पंजाबः होटल, रेस्टोरेंट में हुक्का बार पर लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

    पंजाबः होटल, रेस्टोरेंट में हुक्का बार पर लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

    मोगाः जिले में हुक्का बार को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट-सह-अतिरिक्त उपायुक्त (जे), मोगा डॉ. निधि कामुद बंबा ने सीआरपीसी की धारा 144 के तहत शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला मोगा में हुक्का बार पर प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि ये आदेश 30 नवंबर 2023 तक लागू रहेंगे।

    अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि सिविल सर्जन मोगा द्वारा उनके ध्यान में लाया गया है कि जिले में बड़ी संख्या में हुक्का बार चल रहे हैं, जहां तंबाकू और अन्य उत्पादों का उपयोग किया जाता है, जो स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा करना नियमों का भी उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि हुक्का बार किसी भी होटल, रेस्टोरेंट या अन्य स्थान पर नहीं चलाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि आम लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए और युवाओं और स्कूल-कॉलेजों के छात्रों को इस बुराई से बचाने के लिए हुक्का बार पर प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए गए हैं।