Blog

  • पंजाबः Hans Raj Hans को Pakistan से आया न्यौता, देखें वीडियो

    पंजाबः Hans Raj Hans को Pakistan से आया न्यौता, देखें वीडियो

    अमृतसरः पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मुख्य सेवादार ने पंजाब के मशहूर गायक एंव पूर्व भाजपा सांसद हंसराज हंस को पाकिस्तान में कीर्तन करने के लिए न्यौता दिया है। उन्होंने कहा कि मैंने उन्हें दोबारा पाकिस्तान में आने का न्यौता दिया ताकि वह गुरु नानक की पवित्र धरती पर कीर्तन करें। उन्होंने कहा कि हंस राज हंस पहले भी पाकिस्तान में कीर्तन कर चुके हैं।

    उन्होंने आगे कहा कि मेरी आज उनके साथ बात भी हुई है। उनसे बात करके मुझे काफी अच्छा लगा। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी वह पाकिस्तान आ चुके हैं और यहां कीर्तन कर चुके हैं। मुझे याद है आपने पूरी रात बाणी का उच्चारण किया और सारी रात जागते रहे। 

    उन्होंने आगे कहा कि वह पहली बार जब पाकिस्तान से सिख सांसद बनकर भारत गए तो हंसराज हंस खुद उनका स्वागत करने पहुंचे थे। यह देखकर उन्हें काफी खुशी हुई। मैं अरदास करता हूं कि आपको ऐसे ही चढ़दी कला में रखे।

  • Punjab : खडूर साहिब के MP Amritpal के माता-पिता का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab : खडूर साहिब के MP Amritpal के माता-पिता का आया बयान, देखें वीडियो

    अमृतसर : डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल के माता-पिता और खडूर साहिब के सांसद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अमृतपाल खडूर साहिब से सबसे ज्यादा वोटों से जीते हैं और लोगों के समर्थन के कारण अमृतपाल खालसा वहीर से प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि अमृतपाल पर एनएसए लगाना सीधे तौर पर धार्मिक स्वतंत्रता पर रोक लगाने के बराबर है। मामले को लेकर अमृतपाल के पिता का कहना है कि वह भी अमृतपाल के साथ जेल आए है। 

    उन्होंने कहा कि वह खडूर साहिब के लोगों के आभारी हैं और लोगों ने सरकार को यह जवाब दिया है। अमृतपाल की मां का कहना है कि वह कोशिश कर रही हैं कि अमृतपाल को जल्द से जल्द बाहर निकाला जाए। अमृतपाल को बाहर करने के लिए एक अभियान शुरू कर दिया है वे न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी शुरु किया गया है। उन्होंने चुनावों में इनका खूब विरोध किया और अमृतपाल द्वारा नशे के खिलाफ शुरू की गई जंग जारी है और वह इसमें सरकार और शिरोमणि कमेटी का सहयोग चाहते है।

    उन्होंने कहा कि अमृतपाल के साथ बाकी जो लोग जेल में हैं, उनके सभी परिवार उनके साथ हैं और उनकी रिहाई के लिए प्रयास किए जा रहे है। उनका कहना है कि आम आदमी पार्टी के कैबिनेट मंत्री उन लोगों को परेशान कर रहे हैं जिन्होंने वोट दिया है। अमृतपाल को परेशान किया जा रहा है कि वह पूरे पंजाब के मंत्री हैं, ऐसी हरकतें उनको शोभा नही देती।

  • Jalandhar: सिख व्यक्ति पर हुए हमले के मामले में चन्नी ने कंगना और भाजपा पर कसे तंज, देखें वीडियो

    Jalandhar: सिख व्यक्ति पर हुए हमले के मामले में चन्नी ने कंगना और भाजपा पर कसे तंज, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री व जालंधर से कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने भाजपा और कंगना रनौत पर निशाना चाहते हुए कहा कि हरियाणा के कैथल में सिख नौजवान पर हुए हमले को लेकर भाजपा पर तंज कसे। इस दौरान चन्नी ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि यह बीजेपी की नीति है और उसके फल स्वरुप ऐसे हमले हो रहे हैं। वही कहा कि पंजाब में किसी तरह की आपसी लड़ाई नहीं है। कंगना रनौत ने जो बयान दिया है कि यहां सीख खालिस्तान है लेकिन यहां पर कुछ नहीं है यहां पर आपसी भाईचारा और प्यार है। 

    हरियाणा के कैथल में सिख व्यक्ति पर हुए हमले को लेकर वही चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि पंजाब में कभी भी हिंदू सिख की लड़ाई नहीं हुई है और राज्य से जो बाहर लोग रहते हैं मैं उनसे अपील करता हूं कि वह शांति बनाए रखें और जिन लोगों ने ऐसा किया है उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए ऐसी वह मांग करते हैं। वही कहा कि मैं लोगों से अपील करता हूं कि भाजपा की नफरत की राजनीति को पीछे धकेल जैसे इस बार पीछे धकेला गया है और आपस में भाईचारा वह प्यार बना कर रखें। उन्होंने कहा कि कंगना रनौत के बयान के बाद ही ऐसे हमले हो रहे हैं लेकिन लोगों को आपस में प्यार बनाकर रखना चाहिए। 

    जम्मू कश्मीर के रियासी में तीर्थ यात्रियों के बस पर हुए हमले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि ऐसे जो भी हमले होते हैं उनका इंटेलिजेंस को देखना चाहिए और ऐसे हमले करने वालों को पड़कर मारना चाहिए। उन्होंने कहा कि पहले भी और अब भी केंद्र में भाजपा की सरकार है और ऐसे हमले क्यों होते हैं इसके बारे में उन्हें सूचना चाहिए और उन लोगों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए चाहे वह कोई भी हो। इन हमलों की वजह इंटेलिजेंस फेलियर है और इंटेलिजेंस को इन हम लोग के बारे में पहले से क्यों नहीं पता होता और जो लोग यह सब करते हैं उनको पकड़कर अंदर कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि चाय पाकिस्तान हो चाहे कोई भी हो उन पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और जो भी हमारे लोगों को मारता है उनको मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। 

  • पंजाबः मोबाइल और मोटरसाइकिल चोरों पर पुलिस की कारवाई, किया काबू

    पंजाबः मोबाइल और मोटरसाइकिल चोरों पर पुलिस की कारवाई, किया काबू

    लुधियानाः शहर में लूटपाट की वारदातें बढ़ती ही जा रही हैं। लुधियाना की पुलिस नें इन वारदातों को अंजाम देने वाले चोरों पर कारवाई करते हुए मोबाइल और मोटरसाइकिल चोरों को काबू किया है। पुलिस ने इस मामले में दो दोषीयों को काबू किया है। 

    प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए मुंडियां के SHO बलजिंदर सिंह ने बताया कि लुधियाना पुलिस कमिश्नर के दिशा-निर्देशों के तहत चल रहे अभियान के तहत लुधियाना मुंडियां चौकी प्रभारी सुरजीत सैनी को एक सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चौकी प्रभारी सुरजीत सैनी ने इन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा संख्या 125,379बी,413,34 आईपीसी थाना जमालपुर दर्ज कर इन्हें गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान इन दोनों आरोपियों के पास से चार अलग-अलग कंपनियों के मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि आरोपी स्लम एरिया में प्रवासियों और गरीब लोगों से मोबाइल फोन चुराते थे और फिर उन्हें प्रवासियों को ही बेच देते थे।

  • Punjab: सरकारी अस्पताल के बाथरूम में व्यक्ति का शव बरामद, देखें वीडियो

    Punjab: सरकारी अस्पताल के बाथरूम में व्यक्ति का शव बरामद, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः बटाला के सरकारी सिविल अस्पताल के बाथरूम में एक शख्स का शव मिला है। फिलहाल इस शख्स के पास से एक सिरिंज कवर, एक मोटरसाइकिल की चाबी और एक मोबाइल फोन मिला है। इस संबंध में डॉक्टर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उस व्यक्ति के साथ न तो कोई मरीज था और न ही उसकी पहचान हो पाई है। व्यक्ति बाथरूम में मृत पाया गया था। वहीं घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दे दी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • सुबह-सुबह 2 वकीलों को हमलावारों ने मारी गोलियां, मौत

    सुबह-सुबह 2 वकीलों को हमलावारों ने मारी गोलियां, मौत

    छपरा: शहर में कोर्ट जा रहे दो वकीलों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात को बुधवार की सुबह 8 बजे के करीब अंजाम दिया गया। वहीं पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य की तलाश जारी है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दुदही पुल के पास की है। यहां मेथवालिया निवासी वकील राम अयोध्या प्रसाद और उनके पुत्र सुनील कुमार यादव की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। अपराधी बाइक से सवार थे और गोली मारने के बाद घोष कॉलोनी होते बिनटोलिया की तरफ फरार हो गए।

    बताया जा रहा है कि पिता-पुत्र दोनों वकील थे और दोनों कोर्ट जा रहे थे। तभी बीच रास्ते में अपराधियों ने दुदही पुल के पास में उन्हें रोका गोलियों से भून दिया। पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई, वहीं इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। स्थानीय निवासी रवि कुमार ने बताया कि रोज की तरह राम अयोध्या प्रसाद अपने बेटे के साथ बाइक से कोर्ट जा रहे थे, तभी दुदही पुल के पास बाइक से ही अपराधियों ने रोका और अंधाधुंध गोलियां चलाई। इसमें 6 गोलियां पिता-पुत्र को लगी और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

  • Jalandhar: Central Bank of India की बिल्डिंग में लगी आग, देखें live

    Jalandhar: Central Bank of India की बिल्डिंग में लगी आग, देखें live

    जालंधर, ENS: लवली स्वीट्स शॉप के सामने सैंट्रल बैंक की बिल्डिंग में आग लगने का मामला सामने आया है। जहां सेतिया कॉम्पेल्स में आग लगने की सूचना स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग और पुलिस को दी गई। वहीं मौके पर दमकल विभाग और पुलिस की टीमों ने मौके पर पहुंची और दमकल विभाग की टीम द्वारा आग पर काबू पाए जाने का प्रयास किया जा रहा है। जबकि पुलिस की टीम साथ वाली बिल्डिंग की छत पर जाकर मामले की जांच कर रही है। दरअसल, बिल्डिंग की छत पर आग लगने से धुंआ निकल रहा है। वहीं नीचे सैंट्रल बैंक के लगे बोर्ड के बीच से भी धुंआ निकल रहा था। इस दौरान दमकल विभाग की टीम को सांस लेने में परेशानी हो रही है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। लेकिन खबर लिखे जाने तक दमकल विभाग की टीम आग पर काबू पाने में मशक्कत कर रही थी।

  • गर्मी का प्रकोप जारी, पारा 47 डिग्री के पार

    नई दिल्ली: उत्तर भारत के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का कहर जारी है। दिल्ली और यूपी के प्रयागराज में तो मंगलवार को भीषण गर्मी पड़ी। यहां का तापमान 47 डिग्री के ऊपर तक पहुंच गया। दिल्ली के नरेला और यूपी के प्रयागराज में मंगलवार को अधिकतम तापमान 47.1 दर्ज किया गया। बता दें कि मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए मंगलवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया था।  गर्मी के भीषण प्रकोप के बीच यूपी के आगरा की जनता को कुछ राहत मिली और यहां हल्की बारिश हुई।

    राजस्थान के कई स्थानों पर अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ गर्मी का प्रकोप जारी रहा। जयपुर मौसम केन्द्र के एक अधिकारी ने बताया कि चूरू में मंगलवार को अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस, श्रीगंगानगर में 45.1 डिग्री, फतेहपुर और बीकानेर में 44.8 डिग्री, पिलानी में 44.7 डिग्री, संगरिया में 44.3 डिग्री, बाड़मेर में 44 डिग्री, जयपुर, अलवर एवं जैसलमेर में 43.5 डिग्री तापमान और जोधपुर और जालौर में 42.8 डिग्री दर्ज किया गया। 

    हिमाचल में मौसम शुष्क रहा और हमीरपुर जिले का नेरी 44.8 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा।  हिमाचल प्रदेश स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने 12 और 13 जून को निचले और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में शुष्क मौसम तथा 12 से 14 जून तक ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर बारिश होने का अनुमान जताया है। 

    हरियाणा के नूंह में अधिकतम तापमान 45.9 डिग्री सेल्सियस और हिसार में अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस बीच, पंजाब में अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस और करनाल में 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

  • विदेश में पंजाबी व्यक्ति की सड़क हादसे में मौ’त

    फिरोजुपर : रोजी-रोटी के लिए विदेश गए व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत होने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान मल्लांवाला के नजदीक गांव कमाला बोदला के मनजीत सिंह पुत्र करतार सिंह के रूप में हुई है।  


    यह खबर मिलने के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। मनजीत सिंह ने कुछ दिनों में पंजाब आना था पर इससे पहले ही यह हादसा हो गया। गौरतलब है कि मनजीत सिंह करीब 6 वर्ष पहले रोजी-रोटी के लिए बहरीन काम करने गया था। 
    गत शाम जब वह सड़क पार कर रहा था तो एक तेज रफ्तार गाड़ी ने उसे कुचल दिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक अपने पीछे पत्नी और 2 बच्चे छोड़ गया है।
  • मैरिज पैलेस में लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची मौके पर

    मैरिज पैलेस में लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची मौके पर

    टोहाना : गर्मी बढ़ने के साथ-साथ आग लगने की घटनाएं भी बढ़ती जा रही है। जहां टोहाना शहर के हिसार रोड स्थित शाहीबाग मैरिज पैलेस में अज्ञात कारणों से आग लग गई, जिसके चलते पैलेस के मुख्य गेट पर लाखों रुपए की कीमत का समान चलकर नष्ट हो गया।आग की सूचना पाकर आई डायल 112 की पुलिस टीम ने फायर ब्रिगेड की गाड़ी को मौके पर बुलाया और तुरंत आग पर काबू पा लिया गया।

     अभी तक आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। गनीमत यह रही कि यदि आग पर काबू न पाया जाता तो यह नुकसान करोड़ों रुपए में हो सकता था, क्योंकि आग अभी पहले ही गेट पर पहुंची थी।वहीं डायल 112 से अमरनाथ ने बताया कि सुबह करीबन 6:15 बजे उनके पास सूचना आई थी कि मैरिज पैलेस में आग लग गई है, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे और उन्होंने फायर ब्रिगेड की गाड़ी को बुलाया और आग पर काबू पा लिया है।