Blog

  • अहम खबरः अगर नहीं किया यह काम तो बंद हो सकता है सरकारी राशन

    अहम खबरः अगर नहीं किया यह काम तो बंद हो सकता है सरकारी राशन

    नई दिल्‍ली: केंद्र सरकार द्वारा हर महीने 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन मुहैया करवाया जा रहा है। अगर आप भी सरकार की इस योजना का लाभ ले रहें हैं, तो यह खबर खास आपके लिए है। मुफ्त राशन लेने के लिए अब आपको अपने राशन कार्ड की ई-केवाईसी करवानी होगी। केवाईसी कराने की अंतिम तिथि 30 जून है, जो राशन कार्ड धारक इस तारीख तक केवाईसी नहीं कराएंगे, उन्‍हें जुलाई में राशन नहीं मिलेगा। 

    दरअसल, सरकार ने यह कदम इस योजना में होने वाले गड़बड़ के कारण उठाया है। कई लोग इस योजना का गलत इस्तेमाल करते हैं, बहुत से परिवार अपने मृत सदस्‍यों का भी राशन उठा रहे हैं, वहीं, कुछ मामलों में परिवार के कुछ सदस्‍य अपने मूल निवास से कहीं ओर रह रहे हैं, ओर उनके घरवाले मूल निवास पर उनके नाम का राशन ले रहे हैं, जबकि वे दूसरी जगह फ्री राशन उठा रहे हैं। इसी गड़बड़ी को बंद करने और सही लाभार्थियों की पहचान करने को अब केवाईसी को अनिवार्य किया गया है।

    राशन कार्ड की KYC करवाने के लिए आपका आधार कार्ड अपडेट होना चाहिए। उसमें जो बायोमेट्रिक दर्ज है उसी के हिसाब से राशन कार्ड अपडेट किया जाएगा। ऐसे में अगर आपके आधार कार्ड में बायोमेट्रिक अपडेट नहीं है तो आपको पहले उसे अपडेट करवाना होगा।

  • सरकारी Hospital को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप, करवाया खाली

    सरकारी Hospital को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप, करवाया खाली

    चंडीगढ़ः देश की राजधानी के बाद अब चंडीगढ़ के सेक्टर-32 के अस्पताल और मेडिकल कॉलेज मैंटल हेल्थ इंस्टीट्यूट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया और  ऐसे में अब इलाके को खाली करवाया जा रहा है। मैल के जरिये यह धमकी दी गई है। चंडीगढ़ पुलिस के जवान और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंची हैं। जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ के सेक्टर 32 में सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल है। यहां पर मैटल हेल्थ इंस्टीट्यूट को बम से उड़ाने के लिए एक धमकी भरा मेल भेजा गया है।

    मेल में लिखा गया है कि कुछ ही देर में मेंटल इंस्टिट्यूट को बम से उड़ा दिया जाएगा। हालांकि, अब चंडीगढ़ पुलिस के सीनियर अधिकारी, ऑपरेशन सेल टीम, रेस्क्यू ऑपरेशन टीम और क्राइम ब्रांच टीम मौके पर पहुंच चुकी है। सेक्टर-32 का मेंटल इंस्टिट्यूट जहां पर है, वहां आसपास पूरा रिहायशी इलाका है। यहां पर सेक्टर-32 में एसडी स्कूल और कॉलेज के अलावा, सेंट स्टीफ्स स्कूल भी है। हालांकि, एहतियातन के तौर पर अब चंडीगढ़ पुलिस ने पूरा एरिया खाली करवाया है। पुलिस की टीमें पूरे एरिया की जांच कर रही हैं।

     

  • Punjab : चोरों ने Factory के वर्करों को बंधक बनाकर दिया वारदात को अंजाम, देखें CCTV

    Punjab : चोरों ने Factory के वर्करों को बंधक बनाकर दिया वारदात को अंजाम, देखें CCTV

    लुधियाना : चोरों द्वारा एक फैक्ट्री को निशाना बनाने का मामला सामने आया है। चोरों ने सिक्योरिटी गार्ड और वर्करों को बंधक बनाकर कमरे में बंद कर दिया। अगले दिन सुबह फैक्ट्री के मैनेजर को इलाके के लोगों ने सूचित किया। जिसके बाद बंधक कर्मचारियों और सिक्योरिटी गार्ड को पुलिस ने मुक्त करवाया। घटना की सीसीटीवी फूटेज भी पुलिस को मिल गई है। पुलिस को जानकारी देते हुए मैनेजर निखल त्यागी ने बताया कि वह 10 जून की रात फैक्ट्री से घर चला गया। 

    फैक्ट्री में 4 से 5 नकाबपोश अज्ञात बदमाश दाखिल हो गए। उन लोगों ने सिक्योरिटी गार्ड और वर्करों को बंधक बना लिया। चोरों ने उनसे जमकर मारपीट भी की। उन लोगों ने उनसे पूछा कि पित्तल के वाल्व कहां पड़े है। कर्मचारियों ने जब बताने से मना किया तो चोरों ने वर्करों के थप्पड़ जड़ दिए। लुटेरों ने उसके सिक्योरिटी गार्ड सहित 3 से 4 कर्मचारियों को एक कमरे में बंद कर दिया। फैक्ट्री में पड़ा कुल सामान जिसमें सोफा, 5 कुर्सियां, सीपीयू, यूपीए और एस.सी वाल्व नंबर 1301-24 चोरी कर लिए। 

    निखिल ने कहा कि सुबह करीब 5 बजे फैक्ट्री के बाहर लोग सेर कर रहे थे। उसके कर्मचारियों ने शोर मचा लोगों को एकत्र किया। लोगों की मदद से उसे फैक्ट्री में हुई लूट की सूचना मिली। उसने तुरंत चौकी मुंडियां पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने ही बंधक बनाए कर्मचारियों के हाथ-पैर खोले। फिलहाल थाना जमालपुरी की पुलिस ने इस मामले में IPC 458,380,342 और 34 के तहत मामला दर्ज किया है।

  • CM पद की शपथ लेंगे Chandrababu Naidu, Pawan Kalyan समेत 24 मंत्रियों की लिस्ट आई सामने

    CM पद की शपथ लेंगे Chandrababu Naidu, Pawan Kalyan समेत 24 मंत्रियों की लिस्ट आई सामने

    नई दिल्लीः देश में मोदी सरकार के बाद अब आंध्र प्रदेश में भी एनडीए की सरकार बनने जा रही है। राज्य में आज तेलगु देशम पार्टी की अगुवाई में एनडीए सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा। चंद्रबाबू नायडू चौथी बार सीएम पद की शपथ ग्रहण लेंगे। उनके साथ कई नेताओं को भी शपथ दिलाई जाएगी। इसे लेकर मंत्रियों की लिस्ट सामने आ गई है, जिसमें पवन कल्याण समेत 24 नेताओं के नाम शामिल हैं।

    चंद्रबाबू नायडू कैबिनेट की पूरी लिस्ट

    एन चंद्रबाबू नायडू
    कोनिडेला पवन कल्याण
    किंजरापु अच्चेन्नैदु
    कोल्लू रवीन्द्र
    नाडेंडला मनोहर
    पी. नारायण
    वंगलापुडी अनिता गारू
    सत्यकुमार यादव
    निम्मला रामानायडू
    एनएमडी फारूक
    अनम राम नारायण रेड्डी
    पय्यावुला केशव
    अर्थात सत्य प्रसाद
    कोलुसु पार्थसारधि,
    डोला बाला वीरंजनेय स्वामी,
    गोत्तीपति रवि
    कंडुला दुर्गेश,
    गुम्मद संध्या रानी
    बी.सी. जनार्थन रेड्डी
    टी.जी. भारत
    एस. सविता
    वासमशेट्टी सुभाष
    कोंडापल्ली श्रीनिवास
    मन्डिपल्ली राम प्रसाद रेड्डी
    नारा लोकेश

  • Punjab : Bittu के मंत्री बनने पर कांग्रेस में बढ़ी रार

    Punjab : Bittu के मंत्री बनने पर कांग्रेस में बढ़ी रार

    लुधियाना : पूर्व सांसद रह चुके भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू को हारने के बावजूद राज्य मंत्री बनाए जाने के बाद अब शहरी कांग्रेस लड़खड़ाती नजर आ रही है। बिट्टू की बढ़ती पावर के बाद अब कई कांग्रेसी भी निगम चुनाव से पहले भाजपा में छलांग लगा सकते है। बिट्टू कांग्रेस के सांसद रह चुके है। इस कारण जिले के कई कांग्रेसी नेताओं के साथ उनकी नजदीकियां भी है। कई कांग्रेसी बिट्टू की तस्वीर फेसबुक पर शेयर कर उन्हें बधाई भी दे रहे है।

     राजनीतिक गलियारों में चर्चा बनी है कि आने वाले दिनों में लुधियाना से कई बड़े नेता भाजपा का दामन थामने वाले है। इसका कारण यह है कि कुछ सीनियर नेताओं की भाजपा प्रत्याशी रवनीत सिंह बिट्टू के खास काफी नजदीकियां थी। इस कारण उन नेताओं ने लोकसभा चुनाव में प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का खुलकर साथ नहीं दिया। वड़िंग के लिए उन नेताओं ने खुलकर चुनाव प्रचार नहीं किया। 

    अब उन्हीं नेताओं को इस बात का डर सताने लगा है कि वड़िंग की जीत के बाद अब उन्हें पार्टी हाईकमान साइड लाइन न कर दें। वहीं अब राजा वड़िंग के सांसद बन जाने के बाद जिन कांग्रेसी नेताओं की शहर में तुती बोलती थी अब उनका कद भी लोगों के बीच कम हो गया है। सूत्र यह भी बताते है कि जिन नेताओं ने वड़िंग का लोकसभा चुनाव में साथ नहीं दिया उन नेताओं के नाम पर कांग्रेस हाईकमान तक पहुंच गए है। वड़िंग की जीत के बावजूद अभी कांग्रेस में गुटबाजी है।

  • Punjab: विवादों में घिरा पूर्व कांग्रेस MLA, FIR दर्ज

    फिरोजपुरः जिले में पूर्व कांग्रेसी विधायक कुलबीर सिंह जीरा की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। दरअसल, पूर्व विधायक कुलबीर जीरा के खिलाफ हत्या की कोशिश करने का केस दर्ज किया है। ये केस थाना जीरा में जमीनी विवाद को लेकर दर्ज हुआ है। इसके बाद मंगलवार को जीरा पहुंचे पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिन्दर सिंह राजा वारिंग ने चेतावनी दी है कि अगर मामले की निष्पक्ष जांच नहीं की गई तो एसएसपी दफ्तर का घेराव किया जाएगा। जीरा के गांव बग्गी में पूर्व विधायक कुलबीर जीरा के चाचा महेंद्रजीत सिंह का गांव के ही गुरलाल सिंह के साथ 10 एकड़ जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।

    जिसे लेकर गुरुवार को दोनों गुटों में झगड़ा हो गया और पैर में गोली लग गई थी। उक्त घटना में गुरलाल सिंह नाम का व्यक्ति घायल हुआ है। गुरलाल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे तुरंत प्रभाव से लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में रेफर कर दिया गया था। जीरा पहुंचे पंजाब कांग्रेस के प्रधान और लुधियाना के नए सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा- जीरा में सरकार के दबाव में पूर्व कांग्रेस विधायक कुलबीर सिंह जीरा के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। जबकि विवाद के दौरान पूर्व विधायक जीरा में मौजूद नहीं थे। पुलिस के पास कुलबीर जीरा के खिलाफ कोई सबूत नहीं है।

    इसके बावजूद जीरा में तैनात थाना प्रभारी और डीएसपी उनके घर के बाहर चक्कर लगाकर दबाव बना रहे हैं। वड़िंग ने कहा- एसएसपी फिरोजपुर से मैंने बात की है। अगर जीरा का कोई कसूरा था तो पहले मामले की जांच करवानी चाहिए थी, मगर ऐसा नहीं हुआ। तुरंत प्रभाव से जीरा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। कांग्रेस पंजाब अध्यक्ष राजा वड़िंग ने आरोप लगाया कि उक्त झगड़े में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की कार भी जला दी गई। जिसमें एक व्यक्ति भी झुलस गया और वह अस्पताल में भर्ती है। इसके बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। वड़िंग ने कहा- अगर पुलिस पार्टी वर्करों के साथ धक्का करेगी तो वह एसएसपी ऑफिस के बाहर धरना लगाएंगे।

  • Punjab: Toll Plaza के रेट बढ़ने पर किसानों का एक्शन, दी ये चेतावनी

    लुधियाना: नेशनल हाईवे  स्थित लाडोवाल टोल प्लाजा के बीते दिन रेट बढ़ाए गए। जिसके बाद अब किसानों ने विरोध करना शुरू कर दिया है। इसी के चलते टोल के बढ़े हुए रेट के विरोध में किसान यूनियन के प्रधान दिलबाग सिंह गिल ने चेतावनी दी है। किसान नेता का कहना है कि प्रशासन ने अगर शनिवार तक लाडोवाल टोल प्लाजा के रेट कम न किए गए तो रविवार को किसान यूनियन लाडोवाल  टोल प्लाजा को फ्री करवाएगी। उन्होंने बताया कि लाडोवाल  टोल प्लाजा पर दिल्ली आने-जाने वाले वाहनों को भी 150  से बढ़कर 340 रुपए तक का टोल पास देना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अगर टोल रेट नहीं कम हुए तो किसान यूनियन अपना  संघर्ष तेज करते हुए लाडोवाल टोल प्लाजा को अनियमित समय के लिए फ्री करवाएंगे। 

  • Punjab: ठेकेदार की गलती से गिरे 2 मकान, हुआ लाखों का नुकसान, देखें वीडियो

    Punjab: ठेकेदार की गलती से गिरे 2 मकान, हुआ लाखों का नुकसान, देखें वीडियो

    लुधियानाः लुधियाना-धूरी के बीच चल रहे रेलवे लाइन दोहरीकरण प्रोजेक्ट के दौरान ठेकेदार की लापरवाही से रेलवे लाइन के साथ लगते दो मकान ढह गए। गनीमत यह रही कि मकान और मलबे के नीचे आए युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

    बता दें कि ठेकेदार द्वारा न्यू भिसाई में आने वाली लाइन के किनारे दीवार बनाने का कार्य किया जा रहा है। जिससे दो मकान गिर गए और घर का सारा कीमती सामान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए घर के मालिक रूहताज ने बताया कि ठेकेदार की गलती से उनका तीन मंजिला मकान गिर गया है, जिससे उनकी जीवन भर की कमाई पूरी तरह मिट्टी में मिल गई है। उनके मुताबिक, मकान गिरते ही ठेकेदार और उसके सभी कर्मचारी अपनी मशीनें मौके पर ही छोड़कर भाग गए।

  • पूर्व MLA की Factory में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीमें

    पूर्व MLA की Factory में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीमें

    नई  दिल्ली : विदिशा में बुधवार सुबह करीब 7 बजे यूनिकल पेस्टिसाइड्स फैक्ट्री में आग लग लई। मौके पर मौजूद 9 फायर ब्रिगेड आग बुझाने में जुटी हैं। विदिशा, बासोदा, सांची, रायसेन की फायर ब्रिगेड मौके पर है। भोपाल और बीना से केमिकल की आग बुझाने वाली फोम की फायर ब्रिगेड भी पहुंची है।

     बताया जा रहा है कि फैक्ट्री पूर्व विधायक और भाजपा नेता शशांक भार्गव की है। यूनिकल पेस्टिसाइड्स फैक्ट्री शहर के इंडस्ट्रियल एरिया में है। यहां बड़ी मात्रा में ड्रम्स में केमिकल रखा हुआ था, जिसके कारण से आग तेजी से फैल रही है। 

    जेसीबी से बाउंड्रीवॉल को तोड़कर केमिकल से भरे ड्रमों को हटाया जा रहा है। फैक्ट्री से उठने वाला धुआं 10 किलोमीटर दूर से भी दिखाई दे रहा है। केमिकल के कारण धुआं जहरीला है, लोगों को इससे दूर रहने की हिदायत दी गई है।

  • Jalandhar: सब्जी मंडी में शैड के पिल्लर से लटकता मिला शव, देखें Video

    Jalandhar: सब्जी मंडी में शैड के पिल्लर से लटकता मिला शव, देखें Video

    जालंधर, ENS: मकसूदा सब्जी मंडी में शैड के पिल्लर से व्यक्ति का शव लटकता मिला। इस दौरान लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों से तुरंत पुलिस को दी। वहीं मौके पर पुलिस एसीपी ट्रैफिक और थाना 8 की टीम पहुंची और शव को नीचे उतार कर कब्जे में ले लिया। पुलिस ने बताया कि मृतक मंडी में लेबर का काम करता था। थाना एक एक एडिशनल एसएचओ राजेंद्र सिंह ने कहा कि उन्हें लगता है कि बीमारी के वजह से व्यक्ति ने सुसाइड किया है। पुलिस जांच में पता चला है कि व्यक्ति को खुजली की दिक्कत थी और वह इसका ईलाज नहीं करवा पा रहा था। इसी के चलते व्यक्ति ने यह कदम उठाया। पुलिस ने कहा कि शव की पहचान नहीं हो पाई है, जिसके चलते शव को 72 घंटे के सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया है।