Blog

  • Jalandhar: Mehr Chand Polytechnic College में Diploma प्रवेश के लिए छात्रों में देखा जा रहा उत्साह

    Jalandhar: Mehr Chand Polytechnic College में Diploma प्रवेश के लिए छात्रों में देखा जा रहा उत्साह

    जालंधरः Mehr Chand Polytechnic College जालंधर में डिप्लोमा प्रवेश के लिए छात्रों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर, ऑटोमोबाइल और फार्मेसी में कुछ ही सीटें खाली बची हैं। प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने बताया कि बोर्ड के शेड्यूल के मुताबिक पहले राउंड की ऑनलाइन काउंसलिंग खत्म हो चुकी है और रिजल्ट कल 16 जुलाई को आएगा।


    सफल छात्र 17 जुलाई से 31 जुलाई तक संबंधित कॉलेज में रिपोर्ट करेंगे। जिन छात्रों को सीट नहीं मिली, वे दूसरी काउंसलिंग के लिए कॉलेज आकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। यह रजिस्ट्रेशन 23 जुलाई से शुरू होगा, जो 6 अगस्त तक चलेगा। संबंधित कॉलेज और प्रोग्राम की चॉइस फिलिंग 1 अगस्त से 7 अगस्त तक होगी। रिजल्ट 16 अगस्त को आएगा और सफल छात्र 16 अगस्त से 29 अगस्त तक संबंधित कॉलेज में रिपोर्ट करेंगे। मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज को निटर की ओर से उत्तर भारत में सर्वश्रेष्ठ पॉलिटेक्निक के रूप में मान्यता दी गई है। उन्होंने कहा कि नवंबर में कॉलेज की ओर से संस्था के स्थापना दिवस के 70 वर्ष पूरे होने पर प्लैटिनम जुबली मनाई जा रही है।

  • Jalandhar: Sheetal Vij की बहन के घर को चोरों ने बनाया निशाना

    Jalandhar: Sheetal Vij की बहन के घर को चोरों ने बनाया निशाना

    जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की वारदातों का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं ताजा मामला न्यू विज नगर से सामने आया है। जहां शहर के उद्योगपति शीतल विज की बहन के घर को चोरों ने निशाना बनाया है। मिली जानकारी के अनुसार चोर घर से सोने के गहने के लेकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि स्क्वायड और फारेसिंक की टीम मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है।

  • Punjab : श्री अकाल तख्त साहिब की बैठक हुई शुरु, देखें वीडियो

    Punjab : श्री अकाल तख्त साहिब की बैठक हुई शुरु, देखें वीडियो

    अमृतसर : सोमवार को पंजाब के अमृतसर में सिखों की सर्वोच्च धार्मिक संस्था श्री अकाल तख्त साहिब पर पांचों तख्तों के जत्थेदारों की बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक से पहले श्री हरिमंदिर साहिब के दो नवनियुक्त ग्रंथियों का सेवा संभाल कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें श्री दमदमा साहिब में पांच प्यारों की सेवा कर रहे भाई केवल सिंह और बटाला निवासी कथावाचक भाई परविंदरपाल सिंह ग्रंथी का कार्यभार संभाला। इस दौरान पांचों तख्तों के जत्थेदार भी मौजूद रहे।

    इसके बाद श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह की अध्यक्षता में बैठक शुरू होने वाली है। जिसमें पांचों तख्तों के जत्थेदार पहुंचे हैं। इस बैठक में दो प्रमुख विषयों पर चर्चा होगी। जिसमें शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के बागी गुट द्वारा दी गई माफी पर चर्चा होगी। इसके साथ ही गोल्डन टेंपल के म्यूजियम में खालिस्तानी आतंकियों की तस्वीरों को लगाने पर भी विचार किया जाना है।

  • Punjab : चोरों ने रिटायर्ड फौजी के घर को बनाया निशाना, देखें वीडियो

    Punjab : चोरों ने रिटायर्ड फौजी के घर को बनाया निशाना, देखें वीडियो

    सोने के गहने और नकदी ले हुए फरार 

     गुरदासपुर : जिले के थाना दीनानगर के अधीन आते रणजीत बाग में गत रात चोरों ने रिटायर्ड फौजी के घर को निशाना बनाते हुए सोने के गहने और नकदी चुरा ली। इस संबंधी पीड़ित परिवार ने पुलिस को चोरी संबंधी शिकायत दर्ज करवाई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

    रिटायर्ड फौजी सवरणजीत सिंह निवासी रणजीत बाग ने बताया कि रोजाना की तरह घर के दरवाजे बंद करके गत रात घर के आंगन में सोए हुए थे। रात करीब पौने 3 बजे उठे तो देखा कि अंदर वाला कमरे का दरवाजा खुला हुआ था। जबकि अंदर की लाइट जल रही थी और पंखे चल रहे थे। जब वह अंदर गए तो देखा कि सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। इसके बाद उसने अपनी पत्नी को उठाया।

    टूटी हुई अलमारियों को चेक किया गया तो उसमें से 4 लाख रुपए नकदी और 6 तोले सोने के गहने चोरी थे। चोर पिछली खिड़कियों को तोड़कर घर में घुसे। सुबह के समय पीड़ित ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

    वहीं मौके पर पहुंचे डीएसपी दीनानगर सुखविंदर पाल सिंह ने कहा कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और तकनीकी साधनों की मदद से चोरों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

  • Jalandhar: दिन दहाड़े Civil Hospital में पिता को दिखाने गए परिवार के घर से 2 लाख की नगदी से गहने लेकर चोर फरार, देखें Live

    Jalandhar: दिन दहाड़े Civil Hospital में पिता को दिखाने गए परिवार के घर से 2 लाख की नगदी से गहने लेकर चोर फरार, देखें Live

    जालंधर, ENS: अली मोहल्ला में दिन दहाड़े चोरी का मामला सामना आया है। जहां चोर 2 लाख से अधिक की नगदी सहित गहने लेकर चोर फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित राकेश शर्मा ने बताया कि वह अपने पिता को दिखाने के लिए सिविल अस्पताल गए थे। इस दौरान उनका बेटा कास्मेटिक की दुकान पर काम के लिए गया हुए था और दंपति सिविल अस्पताल पिता को दिखाने गए थे। वहीं एक घंटा पहले चोर घर में घुसे और घर के ताले तोड़कर घर से नगदी सहित गहने लेकर फरार हो गए।

    पीड़ित परिवार ने कहा कि चोर बच्चों की गोलक सहित घर से 2 से ढाई लाख की नगदी और 4 तोले सोना चांदी के गहने लेकर चोर फरार हो गए। पीड़िता ने बताया कि जब वह पिता को दिखाकर अस्पताल से घर आए तो देखा कि घर का सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने कहा कि अलमारी के ताले लगे हुए है, लेकिन चोर ताले लगे अलमारी को तोड़कर फरार हो गए।

  • Hi-Tech हुए पुलिस के वाहन, 360 डिग्री Angle से रखी जाएगी वारदातों पर नजर

    Hi-Tech हुए पुलिस के वाहन, 360 डिग्री Angle से रखी जाएगी वारदातों पर नजर

    रामपुरः किसी भी घटना, दुर्घटना या आपात स्थिति आने पर उसे काबू करने के मोर्चे पर योगी आदित्यनाथ सरकार पुलिस को लगातार अत्याधुनिक संसाधनों से लैस कर रही है।प्रशासन ने डायल 112 पुलिस को अब ओर हाईटेक बना दिया है। डायल 112 पर कॉल करते ही पुलिस की यह गाड़ी कुछ मिनट में ही घटनास्थल पर पहुंच जाती है। अब इन गाड़ियों को हाई रिज़ॉल्यूशन कैमरों से लैस किया गया है। वहीं, उक्त वाहनों पर सवार सुरक्षाकर्मियों को भी बॉडी वार्म कैमरे से लैस किया गया है। जिले के 10 सरकारी वाहन आधुनिक सुविधाओं से लैस है। इनमे लगे आधुनिक कैमरे 360 डिग्री पर घूमकर आसपास की गतिविधियों को कैद कर सकेंगे। इससे शहरी और ग्रामीण इलाकों में अपराध पर लगाम लगाने में काफी मदद मिलेगी। साथ ही अपराधियों व आपराधिक घटनाओं पर पैनी नजर भी रखी जा सकेगी। इस अत्याधुनिक कैमरे में एक बहुत फायदेमंद फीचर है, जो कुछ साल पहले तक सिर्फ टॉप-एंड कारों में देखने को मिलता था।

  • बारिश के बाद एक ओर पुल गिरा, देखें वीडियो

    बारिश के बाद एक ओर पुल गिरा, देखें वीडियो

    गयाः बिहार में लगातार पुल गिरने के मामले सामने आ रहे है। वहीं ताजा मामला गया के गुल सकरी नदी से सामने आया है। जहां एक ओर पुल गिर गया। दरअसल, गुलसकरी नदी पर स्थित पुल बारिश के बाद गिर गया। वहीं गांव वासियों में रोष पाया जा रहा है। बताया जा रहा हैकि इसी पुल से होकर स्कूल जाते थे। वहीं मामले की जानकारी देते हुए गांव वासी ने आरोप लगाए है कि इस पुल को सही तरीके से नहीं बनाया गया, जिसके चलते बरसात के बाद पुल धवस्त हो गया।


    इस मामले को लेकर गांव वासियों से पूछा गया कि वह प्रशासन से मामले को लेकर शिकायत करने क्यों नहीं गए। गांव वासियों का कहना है कि कोई अधिकारी सुनने वाला नहीं है, ऐसे में वह किसे शिकायत देंगे। उनका आरोप है कि हर बार चुनाव के दौरान नेता बड़े-बड़े वादे करते है, लेकिन इलाके का काम कोई नहीं करता। व्यक्ति ने कहा कि पुल के दूसरी ओर रोड़ की हालत इतना खस्ता हो चुकी है कि कोई व्यक्ति वहां से पैदल नहीं चल सकता है। गांव वासियों ने कहा कि बरसात के दौरान इलाके का आवागमन रूक जाता है।

     

  • Punjab : युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, देखें वीडियो

    Punjab : युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, देखें वीडियो

    मोगा : युवक ने पंखे से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी के अनुसार युवक का शव पंखे से लटका मिला। मृतक की पहचान धर्मेंद्र सिंह निवासी उतराखंड के तौर पर हुई है। युवक जीरा रोड की गली नम्बर तीन में युवक नेस्ले की कंटीन में काम करता था। मृतक अपने परिवार सहित यहां पर किराए के मकान में रहता था।

    मिली जानकारी के अनुसार परिवार वाले जब सुबह उठे तो देखा की धर्मेंद्र सिंह की लाश पंखे के साथ लटक रही थी। जिसके बाद पुलिस और कंटीन मालिक को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिवार के बयान लेकर अगली कारवाई शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।

  • Amrinder Gill ने Social Media पर शेयर की पोस्ट, चिंता में Fans

    Amrinder Gill ने Social Media पर शेयर की पोस्ट, चिंता में Fans

    जालंधर: मशहूर पंजाबी गायक और अभिनेता अमरिन्दर गिल ने सोशल मीडिया हैंडल पर अपना इंस्टाग्राम स्टोरी के ज़रिए एक बुरी खबर शेयर की। दरअसल, अमरिंदर गिल ने रिपुतपन सिंह गिल (रिपन) के निधन की पोस्ट शेयर की है। अपनी पोस्ट शेयर करते हुए अमरिंदर ने लिखा, ‘भाई आपकी हमेशा याद आएगी।’ वहीं सिंगर की इस पोस्ट में चिंता में आए फैंस ने कॉमेंट्स की झड़ी लगा दी है।

    बता दें कि अमरेंद्र गिल अपने गानों और अदाकारी से फैंस के दिलों पर राज करते हैं। इनके वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में एक्टर ने अपनी आने वाली फिल्म “दारू ना पींदा होवे” का पोस्टर शेयर किया था। यह फिल्म 2 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले भी अमरिंदर अपने फैंस को कई हिट गाने दे चुके हैं।

  • Punjab: सिंह साहिबानों ने संभाला ग्रंथि का ओहदा, लिया हुकमनामा, देंखे वीडियो

    Punjab: सिंह साहिबानों ने संभाला ग्रंथि का ओहदा, लिया हुकमनामा, देंखे वीडियो

    अमृतसरः सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में दो सिंह साहिबान ज्ञानी केवल सिंह और ज्ञानी परविंदरपाल सिंह ने नए ग्रंथि के रूप में अपना पदभार संभाल लिया है। जिसके बाद सबसे पहले उन्होंने हुकमनामा लिया। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार और सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के मुख्य ग्रंथि ज्ञानी रघबीर सिंह, तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी हरप्रीत सिंह, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी सुल्तान सिंह, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी, कमेटी के अध्यक्ष, निहंग सिंह संगठनों, पंथों व मंडली सोसायटियों ने भाग लिया।


    5 जुलाई को शिरोमणि कमेटी की आंतरिक कमेटी की बैठक में तख्त श्री दमदमा साहिब में पंच प्यारों की सेवा कर रहे ज्ञानी केवल सिंह और बटाला के कथावाचक ज्ञानी परविंदरपाल सिंह को ग्रंथि नियुक्त किया गया। इस संबंध में 1 जुलाई को तख्त साहिब के जत्थेदारों और सिंह साहिबों द्वारा विभिन्न उम्मीदवारों का परीक्षण लिया गया था, जिसमें से सिफारिश के अनुसार दो ग्रंथी सिंह नियुक्त किए गए थे।