Blog

  • Punjab : एक्टिवा और 8 मोटरसाइकिलों सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab : एक्टिवा और 8 मोटरसाइकिलों सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसर : शहर मे चोरी की वारदातें बढ़ती जा रही है। रोजाना श्रद्धालु गुरुद्वारा शहीदगंज साहिब या दुर्गियाना मंदिर में माथा टेकने पहुंचते हैं, तो उनके मोटरसाइकिल चोरी हो जाते है। थाना डी डिवीजन की पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में एसीपी सुरिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर एक्टिवा सवार एक व्यक्ति को रोककर उसकी जांच की तो पता चला कि एक्टिवा चोरी की है।

    जिसके बाद पुलिस ने एक्टिवा सवार मलूक सिंह उर्फ ​​भोज को गिरफ्तार किया और उस पर माममला दर्ज के रिमांड हासिल किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी से 8 चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद किए गए। जो आरोपी ने तरनतारन के गांव सुर सिंह में इकट्ठा किए थे। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी पर पहले भी मामले दर्ज है। आरोपी गुरुद्वारा शहीदां साहिब और दुर्गियाना मंदिर के पास के इलाकों में चोरी की वारदातों को अंजाम देता था दर्शन करने आए श्रद्धालुओं की मोटरसाइकिलें चोरी करता था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Punjab : किसान Raja Warring को सोंपने गए मांग पत्र, देखें वीडियो

    Punjab : किसान Raja Warring को सोंपने गए मांग पत्र, देखें वीडियो

    लुधियाना : संयुक्त किसान मोर्चा के निमंत्रण पर किसान संगठनों ने कैप्टन अमरिन्दर सिंह राजा वारिंग को मांग पत्र सौंपकर मांगें पूरी करने की अपील की और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर देशभर के विपक्षी दलों के सांसदों को अपनी मांगों को लेकर मांग पत्र सौंपा जाना था। जिसके तहत लुधियाना के गिल रोड स्थित दाना मंडी में विभिन्न किसान संगठनों द्वारा लुधियाना से लोकसभा सांसद अमरेंद्र सिंह राजा वारिंग को एक मांग पत्र सौंपा जाना था।

    लेकिन जालंधर में होने वाले उपचुनाव के कारण वह नहीं आ सके और उनकी जगह वरिष्ठ कांग्रेस नेता सिमरजीत सिंह बैंस ने मांग पत्र लिया है। पत्रकारों से बात करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता सिमरजीत सिंह बैंस ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा ने आज उन्हें यह मांग पत्र सौंपा है। जिसे वह लुधियाना से लोकसभा सांसद और पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह राजा वारिंग को सौंपने गए थे। यह मांग पत्र लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को सोंप देंगे, ताकि किसानों की आवाज को लोकसभा में उठा सके।

    इस मौके पर बात करते हुए भारतीय किसान यूनियन सिद्धुपुर के अध्यक्ष जगजीत सिंह दलेवाल ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के निमंत्रण पर उन्होंने अपनी मांगों को लेकर विपक्ष के सांसद को मांग पत्र सौंपा है। लेकिन यह मांग लेने के लिए अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने आना था, पर वह नहीं आए और यह मांग पत्र सिमरजीत सिंह बैंस ने लिया है।

  • River में डूबने से 3 बहनों की मौ’त

    River में डूबने से 3 बहनों की मौ’त

    बांसवाड़ा : जिले के आनंदपुरी थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत वन्नड़ा डोकर के गांव डोकर के खराडीपाड़ा में अनास नदी में डूबने से एक ही परिवार की 3 चचेरी बहनों की मौत हो गई। मृतक बच्चियों की पहचान इटली( 11) पुत्री गणपत,  शर्मिला उर्फ हूकी(10) पुत्री दिनेश तथा टीना(10)पुत्री दिनेश के तौर पर हुई है। तीनों के पिता अहमदाबाद में मजदूरी करने गए थे।

    रोजमर्रा की तरह कुछ बालिकाएं बकरियां चराने घर से कुछ ही दूरी पर अनास नदी के किनारे गई थी। दोपहर नदी किनारे पर तीनों एक साथ पानी में हाथ-पैर धोने लगी। इस दौरान तीनों एक साथ फिसलकर नदी की गहराई में चली गई और डूब गई। थोड़ी दूरी पर एक और छोटी लड़की भी बकरियां चरा रही रहा थी, जिसने दौड़कर परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तीनों को नदी से बाहर निकाला।

    परिजन इटली, शर्मिला और टीना को आनंदपुरी अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तीनों बालिकाओं के शवों का पोस्मार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द किए। तीनों के पिता अहमदाबाद में हैं, जिन्हें सूचना दी गई है। घटना की जानकारी मिलने पर हर कोई आहत है। तीनों बेटियां राजकीय प्राथमिक विद्यालय खराड़ी फला में पढ़ती थीं। तीनों पढ़ाई में काफी होशियार थी। रविवार की छुट्टी होने के कारण तीनों स्कूल नहीं गईं थीं।

  • Punjab : सांसद Amritpal Singh के घर के बाहर पहुंचे किसान, देखें वीडियो

    Punjab : सांसद Amritpal Singh के घर के बाहर पहुंचे किसान, देखें वीडियो

    अमृतसर : किसान मजदूर संघर्ष समिति और संयुक्त किसान फोरम गैर राजनीतिक 13 फरवरी 2024 से पंजाब के विभिन्न राज्यों की सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और इसी दौरान किसान मजदूर संघर्ष समिति पंजाब के वरिष्ठ किसान नेता सरवन सिंह ने ऐलान किया था कि 8 जुलाई को देशभर में भाजपा के 240 सांसदों के अलावा अन्य पार्टियों और आजाद उम्मीदवार के रूप में जीते सांसदों को, किसानों की मांगों को लेकर मांग पत्र सौंपा जाएगा।

    इसी को लेकर अमृतपाल के घर के बाहर बड़ी गिनती में किसान इकट्ठे हुए। इस दौरान उन्होंने घर के बाहर टैंट लगाकर किसानों की मांगो को लेकर अमृतपाल सिंह के परिवार को किसानों की मांगों से अवगत कराया है और साथ ही सांसद अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह को भी किसानों से जुड़ी मांगों से अवगत कराया और एक मांग पत्र सौंपा जाएगा।

  • CRPF ग्रुप-2 के कॉन्स्टेबल ने किया Suicide

    CRPF ग्रुप-2 के कॉन्स्टेबल ने किया Suicide

    अजमेर : सीआरपीएफ जीसीए 2 के कॉन्स्टेबल ने सुसाइड कर लिया। वह अपने क्वार्टर में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर सीआरपीएफ ग्रुप के अधिकारी और गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जेएलएन अस्पताल की मॉच्यूरी में रखवाया। मृतक की पहचान मनीष पुत्र किशोरी लाल निवासी अलवर गेट के तौर पर हुई है। मृतक ने घर पर फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड किया है। परिवार के लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

     मृतक ने सुसाइड क्यों किया इसे लेकर अलवर गेट थाना पुलिस जांच में जुटी है।असम से आए परिजनों को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा। फिलहाल सुसाइड का कारण सामने नहीं आया है। गंज थाना पुलिस के अनुसार कॉन्स्टेबल अमरजीत सिंह फॉयसागर रोड स्थित सीआरपीएफ ग्रुप 2 में तैनात था। वह असम मणिपुर का रहने वाला था।

    हादसे की सूचना पर परिजन अजमेर पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। पुलिस के अनुसार वह करीब 5 साल से यहां पर तैनात था। प्रारंभिक जांच में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। सुसाइड के कारणों को लेकर जांच की जा रही है।

  • Punjab : अवैध हथियारों सहित 5 गिरफ्तार, देखें Video

    Punjab : अवैध हथियारों सहित 5 गिरफ्तार, देखें Video

    अमृतसर: राज्य से संगठित अपराध को खत्म करने के लिए अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने अंतरराज्यीय अपराध गिरोह चलाने वाले लोगों को गिरफ्तार किया है। अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराज्यीय संगठित अपराध गिरोह चलाने के आरोप में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 2 पिस्तौल, 8 जिंदा कारतूस भी बरामद किए है।

    यह जानकारी पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अपने एक्स हैंडल पर साझा की है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों ने मध्य प्रदेश के खंडवा से हथियार खरीदे थे। गिरफ्तार आरोपियों पर आर्म्स एक्ट और नई लागू की गई धारा 111 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है, जो संगठित अपराध गिरोहों को दंडित करती है। पुलिस की प्रारंभिक जांच से पता चला है कि वे अमृतसर में एक प्रतिद्वंद्वी गिरोह को निशाना बनाने की योजना बना रहे थे।

  • Punjab : जमानत पर बाहर आए नौजवान की बेरहमी से हत्या, देखें वीडियो

    Punjab : जमानत पर बाहर आए नौजवान की बेरहमी से हत्या, देखें वीडियो

    बठिंडा : मौड़ मंडी में कल ट्रक यूनियन के पास गुंडागर्दी का मामला सामने आया था। इस दौरान जसपाल नामक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया था। जानकारी के अनुसार जसपाल की इलाज दौरान मौत हो गई। जिसकी पुष्टि डीएसपी मोर मंडी ने की। डीएसपी ने बताया कि कल मंडी ट्रक यूनियन के पास दो आरोपियों ने मृतक जसपाल सिंह पर तेजधार हथियारों से हमला किया था और वहां से फरार हो गए थे, जिसके बाद घायल को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी आज इलाज दौरान मौत हो गई।

    पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार मृतक हत्या के मामले में नामजद था और जमानत पर था। 2020 में मौड़ मंडी में एक हत्या हुई थी, जिसमें मृतक नामजद था और जमानत पर बाहर आया था। इसी पुरानी रंजिश के चलते दूसरे पक्ष ने अपनी दुश्मनी निकालने के लिए उस पर हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab: ड्रग तस्करी केस में मजीठिया को राहत, AIT ने भेजे समन वापस लिए

    Punjab: ड्रग तस्करी केस में मजीठिया को राहत, AIT ने भेजे समन वापस लिए

    चंडीगढ़ः शिरोमणि अकाली दल (SAD) के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। उन्हें यह राहत करोड़ों रुपए की ड्रग तस्करी से जुड़े मामले में मिली है। अदालत में मामले की जांच कर रही SIT ने जवाब दिया है कि उन्होंने मजीठिया को पूछताछ के लिए भेजे समन वापस ले लिए हैं।

    हालांकि जब गत माह पहले एसआईटी ने उन्हें नोटिस भेजा था तो वह इस मामले को लेकर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गए थे। उनकी तरफ से दलील दी गई थी कि उन्हें बार-बार समन भेजकर परेशान किया जा रहा है। इसके बाद हाईकोर्ट ने उन्हें 8 जुलाई तक एसआईटी के सामने पेश होने की राहत दे दी थी।

    मजीठिया केस में इस साल के शुरू में नई SIT बनाई गई थी। SIT की जिम्मेदारी पटियाला रेंज के DIG एचएस भुल्लर को दी गई है। ADGP मुखविंदर सिंह छीना के रिटायर होने के बाद सरकार ने SIT का पुनर्गठन किया था। DIG भुल्लर के अलावा SIT में पटियाला के एसएसपी वरुण शर्मा और धुरी के एसपी योगेश शर्मा व कुछ और अधिकारियों को शामिल किया गया था। SIT उनसे तीन से चार बार उनसे पूछताछ कर चुकी है। हालांकि पहले किसान आंदोलन की वजह से पूछताछ में दिक्कत आई थी। बतादें कि पुलिस ने मजीठिया के खिलाफ यह मामला कांग्रेस सरकार के समय 3 साल पहले 20 दिसंबर 2021 को दर्ज किया था। 5 महीने जेल में बिताने के बाद मजीठिया को 10 अगस्त 2022 को जमानत मिल गई थी।

  • Hemant Soren सरकार ने साबित किया बहुमत, समर्थन में पड़े 45 वोट

    Hemant Soren सरकार ने साबित किया बहुमत, समर्थन में पड़े 45 वोट

    झारखंडः राज्य में एक बार फिर हेमंत सोरेन की सरकार बनते नज़र आ रही है। राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा में बहुमत साबित कर दिया है। उन्होंने 81 सदस्यीय विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया और उनके समर्थन में 45 विधायकों का साथ मिला। सत्तारूढ़ जेएमएम-कांग्रेस-आरजेडी गठबंधन ने 3 जुलाई को जब हेमंत सोरेन सरकार बनाने का दावा पेश किया था, तब राज्यपाल को 44 विधायकों के समर्थन की लिस्ट सौंपी थी।

    सीएम हेमंत सोरेन की शपथ के बाद से ही संभावित मंत्रियों का नाम तेजी से चल रहा है। जानकारी के मुताबिक राज्य में विधासनभा चुनाव के चलते सोरेन सरकार में कुछ नए चेहरों को भी जगह मिल सकती है, जिसे चुनावी समीकरणों को भी आसानी से साधा जा सके, और जातिगत संतुलन भी बना रहे।

  • Jalandhar: Kulhad Pizza Couple की गाड़ी की हुई तोड़फोड़, देखें वीडियो

    Jalandhar: Kulhad Pizza Couple की गाड़ी की हुई तोड़फोड़, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: मशहूर कुल्हड़ पिज्जा कपल की गाड़ी पर हमला होने का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी देते हुए सहज ने बताया कि उजाला नगर स्थित उनके घर के बाहर शरारती अनसरों ने खड़ी कार के शीशे तोड़ दिए और घटना क अंजाम देखकर हमलावर फरार हो गए। गाड़ी के शीशे टूटने की आवाज सुनना के बाद कुल्हड़ पिज्जा मालिक सहज बाहर निकला तो पता चला शरारती तत्वों ने गाड़ी के शीशे को पत्थर मारकर तोड़ा गया है।

    सहज ने बताया कि घटनास्थल पर सीसीटीवी कैमरों नहीं लगे हुए थे, जिस कारण आरोपी भागने में कामयाब हो गए। उसने गाड़ी के शीशा टूटने के बाद कंट्रोल रूम पर पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस गली के आने-जाने वाले रास्तों के सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुट गई।