Blog

  • आज का राशिफल, 10 मई 2024

    आज का राशिफल, 10 मई 2024

    आज वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और शुक्रवार का दिन है। तृतीया तिथि आज देर रात 2 बजकर 51 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 10 बजकर 48 मिनट से शुरू होकर कल सुबह 7 बजकर 3 मिनट तक रवि योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 10 बजकर 48 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा, उसके बाद मृगशिरा नक्षत्र लग जाएगा। आज अक्षय तृतीया है। इसके अलावा आज परशुराम जयंती भी मनाई जाएगी। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 10 मई 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    मेष राशिः आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर ढंग से काम करने की कोशिश करेंगे। मेहनत से किए गए काम में आपको सफलता मिलेगी। इस राशि के कॉलेज के स्टूडेंट्स को नये प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। बड़ों का सहयोग आपके करियर को आगे बढ़ाने में मदद करेगा। लम्बे समय से रूके हुए सरकारी कामों का आज निपटारा हो जाएगा।

    वृष राशिः आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आप अपने खर्चे पर कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे। आज आप अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे। आज हर कोई आपकी बातों से प्रभावित होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को आज कुछ नई जिम्मेदारियां मिलेगी। आज आप धार्मिक कार्यों में रूचि लेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। शिक्षकों से कुछ नया सीखने को मिलेगा।

    मिथुन राशिः आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आप ज्यादा समय परिवार वालों के साथ बिताएंगे। आज आपके लिए कोई फैसला करना थोड़ा मुश्किल होगा। ऑफिस में काम ज्यादा होने के कारण जीवनसाथी के साथ कहीं जाने का प्लान कैंसिल हो जायेगा। किसी काम में अनुमान से ज्यादा धन लाभ होगा। लवमेट देर तक बात करेंगे, कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे। बच्चे आज अपने मन पसंद ड्रेस की डिमांड कर सकते हैं।

    कर्क राशिः आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। साझेदारी में किसी डील को फाइनल करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपके दांपत्य जीवन में सुख समृद्धि बनी रहेगी। आज आपके पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज भावुकता में आकार कोई निर्णय लेने से बचे। परिवार वालों के साथ अलग-अलग पकवानों का आनंद उठाएंगे। आज आपको अचनाक धन लाभ होने के योग बने हुए हैं।

    सिंह राशिः आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आप किसी रिश्तेदार से मिलने, उनके घर जायेंगे। महिलाओं के लिए आज का दिन बेहद खास रहने वाला है। आज आपके पास बिजनेस को आगे बढ़ाने का अच्छा मौका है। कॉम्पटीशन की तैयारी कर रहे छात्र तैयारी जारी रखेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ी सफलता मिलेगी। आज आपको किसी सामाजिक समारोह में जाने का मौका मिलेगा।

    कन्या राशिः आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज कोई मित्र आपसे मिलने आपके घर आ सकते है। बच्चे आपको कोई शुभ समाचार देंगे, जिससे परिवार के सभी सदस्य खुश होंगे। आज आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। किसी रचनात्मक कार्य में आपका नाम होगा। अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे। फिल्म जगत से जुड़े लोगों को कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिलेगा, जिससे अच्छा धन लाभ होगा।

    तुला राशिः आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था में बढ़ोतरी होगी। आज आप अपने कार्यों में जल्दबाजी करने से बचे आज ऑफिस में सहकर्मी आपसे कुछ सीखना चाहेंगे। अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए आज का दिन बढ़िया है। छात्र आज कोई कम्प्यूटर कोर्स सीखने का मन बनाएंगे। दाम्पत्य रिश्ते में आ रही समस्याएं खत्म होंगी। रिश्ते में और मजबूती बढ़ेगी।

    वृश्चिक राशिः आज का दिन अच्छा रहने वाला है। बिजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल होने से परिवार वालों के साथ घर पर ही पार्टी करेंगे। इस राशि के शिक्षकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। नौकरी कर रहे लोगों को आज सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। घर में आज अविवाहित लोगों के विवाह की बात होगी। आज अचानक धन लाभ होने से आप पूरे दिन प्रसन्न रहेंगे।

    धनु राशिः आज का दिन आपको समाज में मान-सम्मान दिलाने वाला होगा। लोग आपसे जुड़ने की कोशिश करेंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगो को किसी अच्छी कंपनी से जॉब का ऑफर मिलेगा। लवमेट एक दूसरे पर भरोसा बनाये रखें, रिश्तों में और मजबूती आयेगी। आज आप ऑनलाइन व्यापार शुरु करने की योजना बनाएंगे। आज कोई अजनबी आपके लिए मददगार साबित होगा।

    मकर राशिः आज का दिन मिला जुला रहने वाला है। आज आप अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए नहीं योजना बनायेंगे। पारिवारिक कार्यों को पूरा करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। दोस्तों के साथ बनाया हुआ लॉन्ग ट्रिप का प्लान आज कैंसिल हो सकता है। संगीत में रुझान रखने वाले लोगों को आज कहीं परफॉर्म करने का मौका मिलेगा। दुकानदारों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है।

    कुंभ राशिः आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज आपके कार्यों में आपको आसानी से सफलता मिलती जायेगी। दाम्पत्य जीवन शानदार रहने वाला है। लवमेट के रिश्तों में चल रही अनबन आज समाप्त हो जाएगी, किसी रेस्टोरेंट में खाना खाने जायेंगे। इस राशि के व्यापारियों को आज अच्छा मुनाफा होने वाला है। नौकरी कर रहे लोगो की पदोन्नति होगी। राजनीति से जुड़े लोगों का प्रभाव बढ़ेगा।

    मीन राशिः आपकी ऊर्जा का स्तर अच्छा रहेगा। बढ़े हुए ऊर्जा के साथ आप कोई काम करेंगे तो कम समय में पूरा हो जाएगा। आज फर्नीचर खरीदने के लिए दिन शुभ है। वैवाहिक जीवन में नई-नई खुशियां आएंगी।जीवनसाथी के जीवन में बदलाव आने से खुशी का माहौल बनेगा। आज किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचे। साझेदारी का व्यापार कर रहे व्यापारी आज बैठकर अपने व्यापार को बढ़ाने का प्लान बनाएंगे।

  • UNDER 23 : मनवीर की बल्लेबाजी ने दिलाई जालंधर टीम को जीत

    UNDER 23 : मनवीर की बल्लेबाजी ने दिलाई जालंधर टीम को जीत

    जालंधर (ENS): आज बलटन पार्क मे हुए अंडर 23 वन डे मैच नवाशहर और जालंधर टीम के बीच खेला गया। मैच की शुरुआत में हुए टॉस को नवाशहर की टीम ने जीत बल्लेबाजी का चयन किया। 50 ओवर मे टीम ने 274 स्कोर 9 विकेट के नुकसान पर बनाए।

    लक्ष्य का पीछा करने उतरी जालंधर की टीम के ओपनर बल्लेबाज शिवेन रखेजा 10 रन बना कर रन आउट हो गए। जिसके बाद बल्लेबाज मनवीर सिंह हीर और  बल्लेबाज हरनूर के मोर्चा संभाला। दोनों की पाटनर्शिप अच्छी चली। लेकिन 78 रनो पर भवनूर कैच आउट हो गया और अपना शतक पूरा न कर पाया।

    बल्लेबाज मनवीर ने 12 चौके व 2 छक्के लगाते हुए टीम को 39.3 ओवर में ही 251 पर पहुंचाकर टीम को जीत दिलाई। मनवीर की बेहतरीन बल्लेबाजी ने हाल ही मे होशियारपुर मे हुए मैच में भी जालंधर टीम को जित दिलाई थी।

  • कार्यकर्ताओं सहित हमीरपुर में नामांकन भरेंगे सतपाल रायजादा

    कार्यकर्ताओं सहित हमीरपुर में नामांकन भरेंगे सतपाल रायजादा

    ऊना/सुशील पंडित : हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेसी प्रत्याशी सतपाल सिंह रायजादा शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस मौक़ा पर ऊना जिला से भारी संख्या में समर्थकों का काफिला रवाना होगा और हमीरपुर के पुलिस ग्राऊंड तक पहुंचेगा। इस दौरान संसदीय क्षेत्र के 17 विधानसभा क्षेत्रों से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ हमीरपुर में सतपाल रायजादा के समर्थन में जुटेगी। ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय कोटलाकलां से कार्यकर्ता और समर्थक रवाना होंगे और नामांकन के बाद पुलिस ग्राऊंड दोसडक़ा में पार्टी की विशाल जनसभा होगी। जिसमें मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री सहित तमाम बड़े नेता और विधायक मौजूद रहेेंगे।

    सतपाल सिंह रायजादा ने कहा है कि यह लड़ाई झूठ और सच की है जिसमें जनता की जीत होगी। झूठे वायदे और झूठे आश्वासन देकर अनुराग ठाकुर संसदीय क्षेत्र की जनता को ठगते आए हैं लेकिन अब जनता उनको जान चुकी है। टूरिस्ट की तरह हिमाचल आकर चुनावों में जनता को दर्शन देकर गायब हो जाने वाले अनुराग का असली चेहरा अब जनता जान चुकी है। अनुराग पूरे संसदीय क्षेत्र में विकास करने में तो फेल हुए ही हैं और साथ ही अपने समर्थकों व कार्यकत्र्ताओं के साथ भी उनका कोई वास्ता कभी नहीं रहा है। उनसे मिल पाना कार्यकत्र्ताओं को भी मुश्किल ही रहा है तो आम जनता कैसे मिल सकती है। जनता अपने बीच रहने वाले नेताओं को तरजीह देगी और कांग्रेस के सभी उम्मीदवारों को विजयी बनाएगी।
  • दून भाजपा मंडल ने बद्दी में शुरू किया चुनाव जन संपर्क अभियान

    दून भाजपा मंडल ने बद्दी में शुरू किया चुनाव जन संपर्क अभियान

    बद्दी/ सचिन बंसल : दून भाजपा मंडल ने वीरवार से अपना चुनाव जन संपर्क अभियान का शुभारंभ किया। मंडल की 11 कार्यकर्ताओं की टोलियां बना कर हर बूथ पर दस्तक दी। पहले दिन 20 बूथों पर कार्यकर्ता  पहुंंचे। बद्दी बाजार से अभयिान शुरू किया गया । हर दुकान पर कार्यकर्ता ने पोस्टर बांटे और भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगे। पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने कहा कि वह उन्होंने पूरे बद्दी बाजार, बार्ड नंबर एक व दो में भी हर डोर टू डोर  प्रचार किया और नरेंद्र मोदी के लिए वोट मांगे। उन्होंने कहा कि लोगो में  मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने को लेकर काफी उत्साह है और जनता एक जून का इंतजार कर रही है। उन्होंने कहा ज्यादा उत्साह उन युवाओं में है जो पहली बार अपना लोकसभा का चुनाव डालने जा रहे हैं उन्होंने कहा कि पहली बार वोट डालने वालों युवाओं का उत्साह देखते ही बनता है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष मान सिंह मेहता, गुरमैल चौधरी, विधि चंद राणा, कृष्ण कुमार कौशल, विरेंद्र चौधरी, महामंत्री संजीव ठाकुर, राज कुमार, ललित ठाकुर, विस्तारक डीएस राफ्टा, संसदीय प्रभारी अक्षय भरमौरी, सचिन गुप्ता, अजय ठाकुर, राज संधू आज्ञा राम समेत गणमान्य लोग थे।
  • बद्दी की ल्यूमिनिस पावर टेक कंपनी में लगाया जागरूकता शिविर

    बद्दी की ल्यूमिनिस पावर टेक कंपनी में लगाया जागरूकता शिविर

    कामगारों को ईएसआईसी, ईपीएफ व श्रम कनून मामले में हित लाभ बताए
    बद्दी/ सचिन बंसल : बद्दी के मलपुर स्थित ल्यूमिनिस पावर टेक कंपनी में जागरूकता शिविर लगाया गया। जिसमें ईएसआईसी से सेवानिवृत सहायक निदेशक ने कामगारों को मिलने वाले हकों के बारे में जानकारी दी। साथ ही प्रबंधकों को बताया कि वे अपने कामगारो व उनके परिजनों को श्रम कानूनों के तहत मिलने वाले हकों को उचित तरीके से कैसे दिला सकते है। कोई भी मजदूर श्रम कानूनों के तहत व्याप्त उद्योग, संस्थान, दुकान ईंट भट्टा, स्टोन क्रेशर व रेस्तरां में काम करता है।  तो ऐसे संस्थानों में काम करने वाले कामगार का वेतन 21 हजार से अधिक है तो वह ईएसआई में पंजीकरण करने के लिए पात्र है। 15 हजार सैलरी वाला कामगार ईपीएफ में पणधारी बनने का पात्र है। इससे अधिक वेतन वाला कामगार अपने स्वेच्छा से पणधारी रह सकता है। 

    उन्होंने बताया कि पहले ही दिन से मजदूर व उसका परिवार ईसएसआई सी संस्थान से मिलने वाले उपचार के पात्र हो जाते है। मात्र एक दिन भी उसने कंपनी में काम किया है तो तीन माह तक वह मुफ्त चिकित्सा सुविधा का पात्र है। पहले ही दिन से कामगार अपने निवास स्थान से कार्य स्थल तक जाता और वापस घर आता है। अगर इस दौरान उसे कोई दुर्घटना होती है तो वह वशिष्ठ उपचार का हकदार है। अर्जन शक्ति गंवा देने पर उसे आजीवन पेंशन का प्रावधान है। मृत्यु होने पर आश्रितों को आजीवन पेंशन मिलती है। अगर कोई पंजीकृत कामगार अवकाश मजंूर कराने के बाद अपने घर व घुमने जाता है तो इस दौरान अगर उसकी साथ दुर्घटना हो जाती है तो वह पूर्ण उपचार, पेंशन व उसके आश्रित जनहित लाभ के पात्र है। इस मौके पर कंपनी के प्लाटं हैड पवन कंबोज, एचआर हैड पुनीत कुमार, सैफ्टी हैड पंकज त्यागी, उमेश शर्मा,  योगराज चौहान, स्टार मैन पावर के एमडी परमवीर चौहान समेत सैंकड़ों कामगार उपस्थित हुए
  • उपायुक्त ने कुटलैहड़ में जांची मतदान केंद्रों की व्यवस्था

    उपायुक्त ने कुटलैहड़ में जांची मतदान केंद्रों की व्यवस्था

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त जतिन लाल ने गुरुवार को कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रांे का दौरा किया। उन्होंने वहां मतदाताओं के लिए की गई व्यवस्थाओं और सुविधाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अपने दौरे में जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थानाकलां और कुरियाला और राजकीय प्राथमिक पाठशाला बूसल और कुरियाला में बनाए गए मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।

    उन्होंने कहा कि मतदाताओं की सुविधाओं के लिए जिला के सभी मतदान केंद्रों पर सभी न्यूनतम मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित बनाई गई हैं। मतदान केंद्रों पर लोगों की सुविधा के लिए छायादार स्थान, स्वच्छ पेयजल, दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैंप, व्हीलचेयर व शौचालय समेत सभी जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं। इसके अलावा मतदान मतदान केंद्रों पर एनसीसी व एनएसएस के वालंटियर्स भी लोगों की सहायता के लिए तैनात रहेंगे।

    बता दें ऊना जिला में चुनावों के दृष्टिगत कुल 516 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिनमें कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में 118 मतदान केंद्र हैं। जिले में हर विस क्षेत्र में 10-10 मतदान केंद्र महिला कर्मियों द्वारा संचालित किए जाएंगे। इस तरह जिला में कुल 50 मतदान केंद्र ऐसे होंगे जिनका जिम्मा महिला कर्मी संभालेगी।

    जिला में कुल 4,31,256 मतदाता हैं जिनमें 2,18,224 पुरूष मतदाता, 2,13,028 महिला मतदाता और 4 थर्ड जैंडर मतदाता शामिल हैं। इनमें कुटलैहड़ में कुल 86,870 मतदाता हैं जिनमें 43,715 पुरूष मतदाता, 43,154 महिला मतदाता और 1 थर्ड जैंडर मतदाता शामिल हैं।

    इससे पहले उपायुक्त ने केंद्रीय विद्यालय बंगाणा के निर्माणाधीन भवन के कार्य की प्रगति का जायजा लिया तथा अधिकारियों को निर्माण कार्य को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
  • भगवान श्री परशुराम जन्म दिवस एवम् भगवान शंकराचार्य जयंती समारोह

    भगवान श्री परशुराम जन्म दिवस एवम् भगवान शंकराचार्य जयंती समारोह

    ऊना/ सुशील पंडित : अखिल भारतीय सन्त परिषद् के तत्वाधान में भगवान श्री परशुराम जन्म महोत्सव एवम् भगवान शंकराचार्य जयतीं पर विशेष 3 दिवसीय मां बगलामुखी महायज्ञ एवं जन्ममहोत्सव समारोह आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मेलन के संयोजक यति सत्यदेवानंद सरस्वती जी महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि भगवान शंकराचार्य जी के जन्म दिवस एवम् भगवान श्री शंकराचार्य जी सनातन धर्म के महाजन है जिनको समाज भूलता जा रहा है। भगवान श्री परशुराम जी तथा भगवान श्री शंकराचार्य जी के जीवन पर आत्ममंथन करने की आवश्यकता है जिससे समाज को संघर्ष की राह मिलेगी। इसी उद्देश्य से यह सामूहिक 10,11,12 मई 2024 3दिवसीय मां बगलामुखी महायज्ञ एवं जन्म महोत्सव समारोह आयोजित किया जा रहा है। 12/05/2024 जिसकी पूर्ण आहुति तथा जन्म महोत्सव उत्सव कार्यक्रम किया जा रहा है।

    इस कार्यक्रम के सहयोगी संगठन राम लीला कमेटी भंजाल, भगवान श्री परशुराम सेना, विश्व हिन्दू परिषद्, बजरंग दल आदि होंगे। इस कार्यक्रम के मुख्य यजमान चैतन्य शर्मा ने बताया कि भगवान परशुराम जी तथा भगवान श्री शंकराचार्य जी जिन्होंने मिटते सनातन को फिर से जागृत किया है इस महान् संतों को याद करने के उद्देश्य से ही यह कार्यक्रम किया जा रहा है। इस अवसर पर उनके साथ राम लीला कमेटी सदस्य साथ थे।
  • जालंधर : गिरफ्तारी के डर से शीतल अंगुराल ने किया हाईकोर्ट का रुख, जाने मामला 

    जालंधर, ENS: आम आदमी पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हुए जालंधर वैस्ट से शीतल अंगुराल ने हाईकोर्ट का रुख कर लिया है। बताया जा रहा है कि शीतल अंगुराल गिरफ्तारी के डर से हाईकोर्ट पहुंच गए हैं तथा ब्लैंकेट बेल की मांग कर दी है। शीतल का कहना है कि जबसे उन्होंने भाजपा ज्वाइन की है, तबसे राज्य की आम आदमी पार्टी सरकार उन्हें तंग-परेशान कर रही है और किसी भी झूठे केस में फंसा कर गिरफ्तार कर सकती है। पंजाब सरकार के डर के कारण ही शीतल अंगुराल ने हाईकोर्ट से ब्लैंकेट बेल की मांग की है ताकि पुलिस के हाथ उनके गिरेबां तक पहुंच ही न सकें।

  • 1947 में देश से अंग्रेज चले गए, लेकिन अपनी घटिया सोच कांग्रेस के खाते में डाल गए: अनुराग ठाकुर

    1947 में देश से अंग्रेज चले गए, लेकिन अपनी घटिया सोच कांग्रेस के खाते में डाल गए: अनुराग ठाकुर

    एक के साथ एक फ्री का प्रचार करके सुक्खू सरकार की जन विरोधी नीतियों से जनता को करवाएं अवगत: डॉ राजीव बिंदल
    केंद्र में नरेंद्र कुटलैहड़ में देवेंद्र का जीतना जरूरी,तभी होगा विकास:सतपाल सत्ती
    कुटलैहड़ विस से भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र भुट्टो ने भरा नामांकन 
    ऊना/ सुशील पंडित : देश में कांग्रेस का हाथ,बाहरी ताकतों के साथ,1947 में देश आजाद हुआ। अंग्रेज भारत छोड़कर चाय गए,लेकिन विदेशी धरती की विचारधारा देश में कांग्रेस पार्टी को दे गए जो हर समय देश में टुकड़े टुकड़े करने और जनता को विभाजित करने में तुली हुई है। देश में कांग्रेस के चाहे राहुल गांधी हों या फिर अन्य कांग्रेस के बड़े नेता। सत्ता की कुर्सी को पाने के लिए बाहरी ताकतों का सहारा लेकर जनता को भड़काने का काम करने पर लगी रहती है। इसलिए पहली जून को भाजपा के कमल का बटन दबाएं,और देश में सनातन धर्म की रक्षा करने वाली भारत सरकार का नेतृत्व कर रहे देश के प्रधानमंत्री को जिताकर इतिहास बनाए, यह शब्द केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कुटलैहड़ भाजपा पन्ना प्रमुख कार्यक्रम में शिरकत करके त्रिदेव सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहे।
    अनुराग ठाकुर ने कहा कि 2014 में भाजपा ने देश की जनता के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में पांच वर्ष का समय मांगा था और देश की जनता ने 282 सीटे भाजपा को देकर प्रचंड और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई थी। 2019 में दोबारा देश की जनता से पांच वर्ष का समय भाजपा ने मांगा था। और देश की जनता ने 303 सीटे देकर प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनाई। और अब मिशन 400 पार करना है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार के दस वर्ष के कार्यकाल में 31000 किमी रेल लाइन विस्तार,41बंदे भारत एक्सप्रेस, 17 एम्स नए बनाकर संख्या को 24 पहुंचाया , जिसमें राज्य के बिलासपुर में 1700 करोड़ की लागत से एम्स निर्माण करवाया,500 करोड़ का उना में पीजीआई सैट लाइट अस्पताल निर्माण करवाना,देश में 12 नई ट्रिपल आईटी निर्माण करवाना,500 करोड़ की देहरा में सेंट्रल यूनिवर्सिटी निर्माण होना,उना हमीरपुर बिलासपुर में जच्चा बच्चा अस्पताल एवं मैडिकल कॉलेज का निर्माण होना,उना से अम्व इंदौरा रेल लाइन विस्तार एवं हर धार्मिक स्थल के लिए 12 ट्रेन चलाना, दस वर्षो में कुटलैहड़ विस क्षेत्र की सड़कों के लिए 938 करोड़ स्वीकृत होना बही हिमाचल प्रदेश में बहुचर्चित लठियानी मंदली पुल के लिए 900 करोड़ का प्रावधान करवा कर शिलान्यास एवं टेंडर प्रतिक्रिया के बाद जल्द कार्य शुरू करवाना मुख्य कार्य है।
    अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि यह सभी तव संभव हो पाया है। जब आपका एक एक मत भाजपा के पक्ष में गया हैं। इसलिए फिर एक बार मोदी सरकार के नाम पर अपने अपने बूथ पर घर घर जाकर भाजपा के पक्ष में मतदान करवाना है। इस मौके पर राज्य भाजपा अध्यक्ष डा राजीव बिंदल, पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर, कुटलैहड़ के चुनाव प्रभारी सतपाल सिंह सत्ती, पूर्व मंत्री बिक्रम ठाकुर, सह प्रभारी संजीव कटवाल,जिला पार्षद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, मंडल अध्यक्ष चरणजीत शर्मा,महामंत्री राजेंद्र मलांगड़, उपाध्यक्ष उना बलराम बबलू, मनोहर लाल शर्मा,सूरम सिंह,संतोष सैनी, महिला मोर्चा से सुषमा ठाकुर,निशा भुल्लर आदि  करीब आठ हजार से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। 
    अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि देश की सत्ता जब यूपीए सरकार के हाथों में थी तो हर दिन भ्रष्टाचार को अंजाम दिया जाता है। जब आपने 2014 में देश की बागडोर एक चायवाले के हाथ में दी। तव से दस वर्ष मोदी सरकार में केवल विकास को गति देकर हर वर्ग को लाभ पहुंचाने का काम किया हैं। और विपक्ष मोदी सरकार के एक भी मंत्री नेता पर भ्रष्टाचार का आरोप तो क्या लगाएगा। किसी नेता पर भ्रष्टाचार की उंगली नहीं उठा सके। यह मोदी सरकार की कारगुजारी रही हैं।
    अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि 80 करोड़ परिवारों को फ्री राशन,12 करोड़ परिवारों को किसान सम्मान निधि का छः हजार,5 करोड़ परिवारों को पक्के मकान, 16 करोड़ परिवारों को फ्री शौचालय बनाकर दिए है। यही मोदी सरकार की गारंटी हैं। ठाकुर ने कहा कि राज्य में सुक्खू सरकार की गारंटियों की क्या गारंटी होगी। अब तो यह भी पता नहीं है। कि सुक्खू सरकार चार जून के बाद कब अलविदा कह दे। क्योंकि सुक्खू सरकार अपनी की गारंटियों के तले दबी हुई है। इसलिए पहली जून को कमल का दो बार बटन दबाएं ,एक मुझे और दूसरा देवेंद्र भुट्टो के पक्ष में मतदान करके हमें अपना आशीर्वाद दें। 

    एक के साथ एक फ्री का प्रचार करके सुक्खू सरकार की जन विरोधी नीतियों से जनता को करवाएं अवगत, डा राजीव बिंदल

    राज्य की सरकार के 15 माह के कार्यकाल में कोई उपलब्धि नहीं हैं। इसलिए बूथ स्तर पर बूथ अध्यक्ष बूथ पालन हर घर जाकर सुक्खू सरकार की नाकामियों और केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रचार करें। और अपने बूथ की एक एक बोट भाजपा के पक्ष में डलवा कर चार जून को एक के साथ एक फ्री लेकर केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार बनाए। बिंदल ने कहा कि राज्य की सुक्खू सरकार ने राज्य के युवाओं के साथ धोखा किया है। महिलाओ को 15 सौ रुपए प्रति माह देने में आनाकानी हो रही हैं। तीन रुपए किलो गोबर नहीं खरीदा। सौ रुपए किलो दूध नहीं खरीदा। जब सुक्खू सरकार की कोई उपलब्धि ही नहीं है। तो फिर जनता उन्हे बोट क्यों करें। इसलिए कुटलैहड़ विस क्षेत्र के हर बूथ अध्यक्ष पालक अपनी टीम के साथ अपने बूथ के हर घर जाकर जनता को सुक्खू सरकार की जन विरोधी नीतियों से जागरूक करवाए। बिंदल ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र में प्रबुद्ध जनता रहती है। और आप के पास कुटलैहड़ से चार बार जीते और जयराम सरकार के सफल कैबिनेट मंत्री साथ है। उनके मार्ग दर्शन से आगे बढ़े। और हमीरपुर लोकसभा से पांचवी बार भाजपा प्रत्याशी और केंद्र में मंत्री भाई अनुराग सिंह ठाकुर और कुटलैहड़ से दूसरी बार भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो को रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाएं। ताकि कुटलैहड़ में पुन विकास की गंगा बहे। और कुटलैहड़ एक बार फिर विकास का मॉडल बने। 

    केंद्र में नरेंद्र कुटलैहड़ में देवेंद्र का जीतना जरूरी,तभी होगा बिकास,सतपाल सत्ती

    राज्य की सुक्खू सरकार को यह पता चल चुका हैं। कि अगर भाजपा 25 की 34 कर सकती है। तो 25 की 44 कैसे करनी हैं, यह भी हमें पता है। राज्य सभा चुनाव में हमने 34 मत हासिल कर लिए थे। और चार जून को मुख्यमंत्री सुक्खू के सामने हम 31 की 44 करके भाजपा सरकार भी बना लेंगे ? और सुक्खू सरकार देखती रह जाएगी। क्योंकि सीएम साहब के इर्द गिर्द घूमने वाले मंत्री विधायक पहली जून के बाद भाजपा के साथ होंगे। यह मैं डंके की चोट पर कह रहा हूं। उन्होंने कहा कि राज्य के सीएम साहब कितने फुर्तीले है। यह मैं अच्छी तरह जानता हूं। क्योंकि उच्च शिक्षा हम ने इक्कठे की हैं। उनका मतलब केवल सीएम कुर्सी तक पहुंचने का था। और गांधी परिवार की नजदीकियों के कारण यह पहुंच भी गए है। अब राज्य की जनता जाए भाड़ में, उन्हे कोई फर्क नहीं पड़ता है। सत्ती ने कहा कि झूठ पर झूठ बोलना कांग्रेस की फितरत में शुमार हैं।
    सत्ती ने कहा कि उपमुख्यमंत्री महोदय हमीरपुर में बोल रहे थे कि उना से लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी बनाए हैं। उन्हे जिताओ बिकास करवाने की गारंटी मैं देता हूं। सत्ती ने चुटकी लेते हुए कहा कि यह लोग कितना झूठ बोलते है उन्हे तो भगवान का ही डर नहीं है। इसलिए आप सभी इनके झूठ से बचें। सत्ती ने कहा कि बूथ मजबूत तो किला फतह। इसलिए हर बूथ अध्यक्ष केवल अपने बूथ पर फॉक्स करके लोकसभा के लिए अनुराग ठाकुर और कुटलैहड़ विस क्षेत्र के लिए देवेंद्र भुट्टो को हर एक बोट डलवाने की कोशिश होनी चाहिए। सत्ती ने कहा कि जितना नरेंद्र देश के लिए जरूरी है उतना कुटलैहड़ के लिए देवेंद्र भी जरूरी है। 
  • जालंधरः शादी के दूसरे ही दिन पत्नी को दिया तलाक, हुआ चौंकाने वाला खुलासा, देखें Live

    जालंधरः शादी के दूसरे ही दिन पत्नी को दिया तलाक, हुआ चौंकाने वाला खुलासा, देखें Live

    जालंधर, ENS: महानगर के गदईपूर रोड़ पर स्थित राजा गार्डन से बड़ी खबर सामने आई है। जहां पर शादी के अगले ही दिन पत्नी को तलाक दे दिया। मामले कि जानकारी देते हुए लड़की ने बताया कि 2 साल से किसी ओर युवक के साथ उसके संबंध थे। शादी के दिन ही उसके पति को पता चल गया था। जिसके बाद उसने दोनो परिवारों को बुलाकर उसे तलाक दे दिया। तलाक के बाद उसके आशिक ने उस भरोसा दिलाया कि अपने साथ रख लेगा। जिसके बाद तलाक लेकर जब वह आशिक के घर राजा गार्डन गई तो उसने देखा कि आशिक ओर उसका परिवार घर से फरार था। इसे देखने के बाद लड़की आशिक के घर के घर के बाहर हंगामा करने लगी। मामले की शिकायत लड़की ने पुलिस को दे दि। शिकायत मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई।