Blog

  • Jalandhar News: नहीं रूक रही वारदातें, युवक पर हमला कर फोन छीनकर स्नेचर फरार

    Jalandhar News: नहीं रूक रही वारदातें, युवक पर हमला कर फोन छीनकर स्नेचर फरार

    जालंधर, ENS: महानगर में चोरी और स्नेचिंग की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही। हालात यह हो गए है कि पैदल जा रहे लोगों को भी स्नेचर निशाना बना रहे है। ताजा माला थाना 5 के अंतर्गत आते फैक्ट्री के कर्मी से स्नेचिंग का सामने आया है। जहां काम से घर पैदल लौट रहे युवक को बाइक सवार लुटेरों ने रोक लिया और फोन मांगने लगे। जब युवक ने विरोध किया तो लुटेरों ने तेजधार हथियार निकाल हमला कर उससे मोबाइल छीन लिया।

    घटना को अंजाम देकर स्नेचर फरार हो गए। लूट की शिकायत बस्ती दानिशमंदा के रहने वाले रिषी राम ने थाना 5 की पुलिस को दे दी है। मिली जानकारी के अनुसार रिषी राम फैक्ट्री में काम करता है। पीड़ित ने बताया कि वह रात को काम से पैदल घर लौट रहा था।

    वह जुलका फैक्ट्री के पास पहुंचा तो पीछे से आए बाइक सवार दो लुटेरों ने उसे रोक लिया और उससे मोबाइल लूटने की कोशिश की। रिषी ने कहा कि जब उसने लुटेरों का विरोध किया तो उन्होंने तेजधार हथियार निकाल उस पर हमला कर दिया। जिसके बाद लुटेरे उससे मोबाइल छीनकर फरार हो गए। लूट की शिकायत पीड़ित ने कंट्रोल रूम पर दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना 5 के जांच अधिकारी एएसआई सतपाल सिंह ने लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है लेकिन लुटेरे फरार चल रहे हैं।

  • Jalandhar News: माईं हीरा गेट में पेड़ से गिरा मकान का हिस्सा, टूटी बिजली की तारें, देखें Live

    Jalandhar News: माईं हीरा गेट में पेड़ से गिरा मकान का हिस्सा, टूटी बिजली की तारें, देखें Live

    जालंधर, ENS: पंजाब में बारिश के कारण कई जगह घटनाएं हो रही है। मोदियां मोहल्ला (माई हीरा गेट) में 3 दिन पहले जर्जर मकान का हिस्सा गया था। उस दौरान घर के बाहर खड़े 2 मोटरसाइकिल, 1 स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गए। मलबे के नीचे आने से एक कुत्ता मर गया था। वहीं आज उसी जगह पर पेड़ गिरने से मकान का बाकी का हिस्सा भी गिर गया। इस घटना को लेकर बिजली की तारें भी टूट गई।

    लोगों का कहना है कि बिजली की तारें टूटने से सप्लाई बंद हो गई है। लोगों द्वारा घटना की सूचना बिजली विभाग को दे दी गई है। लोगों का कहना हैकि मकान काफी समय से बंद पड़ा हुआ था। मकान के मालिक का किसी को कुछ नहीं पता। गनीमत यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। वहीं अन्य व्यक्ति ने कहा कि इस जर्जर मकान के 3 से 4 मालिक है और इसका झगड़ा भी चल रहा है।

    लोगों की मदद से 3 दिन पहले मकान का हिस्सा गिरने से खुद ही सफाई करवाई गई थी। प्रशासन को मामले को लेकर अवगत करवा दिया गया है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसके बाद आज दोबारा मकान का हिस्सा गिर गया। लोगों ने कहा कि इलाके में कई अन्य बंद इमारतें पड़ी हुई है। लेकिन प्रशासन का बंद इमारतों पर कोई ध्यान नहीं है। लोगों ने कहा कि बाजार तंग होने के कारण आवाजाई लगातार रहती है। ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

  • Punjab News: बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे सासंद अशोक मित्तल

    Punjab News: बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे सासंद अशोक मित्तल

    कपूथलाः पंजाब के बाढ़ प्रभावित जिलों में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पंजाब पुलिस और सेना का ऑपरेशन जारी है। पिछले 24 घंटे में कुल 4711 लोगों को रेस्क्यू करके सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। इनमें फिरोजपुर के 812, गुरदासपुर के 2571, मोगा के 4, तरनतारन के 60, बरनाला के 25 और फाजिल्का के 1239 निवासी शामिल हैं। वहीं आप राज्यसभा सदस्य और एलपीयू के संस्थापक-चांसलर डॉ. अशोक कुमार मित्तल ने आज पंजाब के कपूरथला में बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया।

    सांसद ने भागुवाल गांव का दौरा किया और 600 से अधिक परिवारों को आवश्यक वस्तुएं वितरित करने की निजी रूप से निगरानी की। डॉ. अशोक मित्तल के नेतृत्व में की गई राहत पहल में एलपीयू स्टाफ, एनएसएस स्वयंसेवक और एनसीसी कैडेट सहित उत्साही समाजसेवक भी शामिल थे। वितरित की गई बाढ़ राहत किटों में खाने के पैकेट, दंत चिकित्सा किट, मच्छर भगाने वाली दवाइयां और अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री शामिल थीं। इसका उद्देश्य त्वरित सहायता प्रदान करना और समुदाय में उम्मीद जगाना था।

     

     

  • Himachal News: राजकीय महाविद्यालय ऊना में खेल दिवस का आयोजन

    Himachal News: राजकीय महाविद्यालय ऊना में खेल दिवस का आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित : “मेज़र ध्यानचंद फिट इंडिया मूवमेंट” के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय ऊना में ‘खेल भी, पढ़ाई भी’ थीम पर खेल दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर तीन मुख्य खेलों – कबड्डी (पुरुष एवं महिला वर्ग), रस्साकशी (पुरुष एवं महिला वर्ग) तथा खो-खो (पुरुष एवं महिला वर्ग) आयोजित किए गए, जिनमें विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह और जोश के साथ भाग लिया।

    कार्यक्रम की शुरुआत सभी विद्यार्थियों द्वारा फिट इंडिया प्रतिज्ञा लेने से हुई। महाविद्यालय की प्राचार्य ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया और विद्यार्थियों को संदेश दिया कि वे मोबाइल फोन पर समय व्यर्थ करने की बजाय अधिक से अधिक समय आउटडोर खेलों में लगाएँ। उन्होंने कहा कि खेलों का शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास में बहुत महत्व है. खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ाते और बीमारियों से बचाते हैं, बल्कि तनाव भी कम करते हैं।  खेल एकाग्रता और आत्मविश्वास को भी बढ़ाते हैं. इसके अलावा, खेल टीम वर्क, अनुशासन और नेतृत्व जैसे सामाजिक कौशल विकसित करते हैं और जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए व्यक्ति को तैयार करते हैं.

    इस अवसर पर एनसीसी और एनएसएस इकाइयों द्वारा संयुक्त रूप से कार्यक्रम का संचालन किया गया। एनसीसी कैडेट्स और एनएसएस स्वयंसेवियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई और आयोजन को सफल बनाया। सभी स्टाफ सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा को और अधिक बढ़ा दिया।

  • भारी बारिश का कहर जारीः Highway पर भरभराकर गिरा पहाड़, देखें दिल दहलाने वाला वीडियो

    भारी बारिश का कहर जारीः Highway पर भरभराकर गिरा पहाड़, देखें दिल दहलाने वाला वीडियो

    नई दिल्ली: उत्तराखंड में भारी बारिश और बाढ़ का कहर लगातार जारी है। हाईवे पर पहाड़ों के टूटकर गिरने की लगातार घटनाएं सामने आ रही है। वहीं ऐसा ही एक वीडियो चमोली जिले से सामने आया है, जहां बारिश और भूस्खलन के बीच पहाड़ का बड़ा हिस्सा टूटकर सीधे बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर आकर गिरा, ये हादसा अनीमठ इलाके में हुआ, जिसमें देखा जा रहा है कि कैसे पहाड़ का बड़ा हिस्सा नीचे आकर गिर गया। वीडियो देखकर हर किसी के रौंगटे खड़े हो गए।

    गनीमत रही कि उस वक्त वहां कोई वाहन नहीं था, वरना जानमाल का बड़ा नुकसान हो सकता था। चमोली जिले में बारिश का ये कहर लगातार जारी है। बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनीमठ के पास इससे भारी मलबा आ गया था। इससे सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गया था। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसी भयावह घटनाओं से दहशत पैदा हो रही है। प्रशासन का कहना है कि सभी जगहों पर सड़क से मलबा हटाने का कार्य जारी है। जल्द सड़क यातायात ठीक कर लिया जाएगा।

    गौरतलब है कि चमोली में राष्ट्रीय राजमार्ग बद्रीनाथ भूस्खलन के कारण कई जगहों पर बंद है। नेशनल हाईवे में पागलनाला, भएरपानी, नंदप्रयाग, कमेडा (गौचर) में भी ऐसे ही भूस्खलन से मार्ग बाधित है। गौचर मार्ग को खोलने का प्रयास किया जा रहा है। नंदप्रयाग में हाईवे यातायात के लिए खुल गया है। कर्णप्रयाग-ग्वालदम भी मार्ग बगोली में भूस्खलन से ठप पड़ गया है, कपिरी खनखुल रूट भी भूस्खलन से बंद है।

  • Punjab News: Test Drive के बहाने पिस्तौल के बल पर लूटी कार, इलाके में सनसनी, देखें वीडियो

    Punjab News: Test Drive के बहाने पिस्तौल के बल पर लूटी कार, इलाके में सनसनी, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले के प्रसिद्ध फरीद कार बाजार में शनिवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक ने टेस्ट ड्राइव के बहाने कार की लूट की वारदात को अंजाम दिया। इस घटना के बाद बाजार में सनसनी फैल गई और कारोबारी दहशत में आ गए।

    फरीद कार बाजार के मालिक ने जानकारी देते हुए बताया कि दोपहर के समय एक युवक पेट्रोल वेरिएंट की अपनी पुरानी स्विफ्ट कार में बाजार पहुंचा था। युवक ने 2016 मॉडल की एक नई स्विफ्ट कार की टेस्ट ड्राइव लेने की इच्छा जताई। कार मालिक ने अपने एक कर्मचारी को उसके साथ भेज दिया ताकि टेस्ट ड्राइव के दौरान निगरानी रखी जा सके, लेकिन जैसे ही कार कुछ दूर तक पहुंची, आरोपी युवक ने अचानक अपनी जेब से पिस्तौल निकाल ली और कार में बैठे कर्मचारी को जान से मारने की धमकी दी। उसने कर्मचारी को बीच रास्ते पर उतार दिया और कार लेकर फरार हो गया। घटना के बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी।

    घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके में नाकाबंदी कर दी गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और चश्मदीदों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की पहचान की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • इनर व्हील क्लब ऊना ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ मनाया गणपति उत्सव, राशन व वस्त्र वितरित

    इनर व्हील क्लब ऊना ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ मनाया गणपति उत्सव, राशन व वस्त्र वितरित

    ऊना/सुशील पंडित: इन्नर व्हील क्लब ऊना ने समाज सेवा और सामुदायिक उत्थान की अपनी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए नंगल स्थित जिंदा जीव वृद्ध आश्रम में विशेष सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया। जहाँ इस समय 100 से अधिक बुजुर्ग आश्रय ले रहे हैं। इनमें से अधिकांश ऐसे हैं जिन्हें उनके परिवार ने त्याग दिया है या घर से बेदख़ल कर दिया गया है। क्लब के सदस्यों ने बुजुर्गों के साथ गणपति उत्सव मनाया और उनकी दिनचर्या, स्वास्थ्य एवं जीवन से जुड़े विषयों पर आत्मीय संवाद किया। कई बुजुर्गों ने अपने जीवन की पीड़ादायक कहानियाँ साझा कीं और बताया कि किन परिस्थितियों ने उन्हें इस आश्रम तक पहुँचने को मजबूर किया।

    क्लब द्वारा इस अवसर पर लगभग 20 हज़ार रुपये मूल्य का राशन, किराना, फल, मिठाई, सूखे मेवे, चादरें और कंबल वितरित किए गए। क्लब अध्यक्ष शोभा सोनी ने कहा कि हमें अपने समाज में बदलाव लाना होगा। शादियों और दिखावे पर भारी भरकम खर्च करने के बजाय जरूरतमंदों व हाशिये पर खड़े लोगों का सहारा बनना ही सच्चा धर्म है। जब हम समावेशिता को अपनाते हैं तो न केवल समाज को सहारा मिलता है, बल्कि हमें भी भीतर से सुकून और संतोष की अनुभूति होती है।

    क्लब ने यह भी घोषणा की कि निकट भविष्य में वृद्धाश्रम में एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमें डॉक्टरों की टीम बुजुर्गों के स्वास्थ्य परीक्षण और परामर्श उपलब्ध कराएगी। इस सेवा कार्यक्रम में अमरजीत बबली, सुमन पुरी, मीरा मेहता, रमा कंवर, अनुपा ठाकुर, सुनीता शर्मा, रंजना जसवाल, नीरुपमा महाजन, कमला कंवर और रेखा शर्मा सहित क्लब के कई सदस्य उपस्थित रहे।

  • एयर शो रिहर्सल के दौरान F-16 फाइटर जेट बना आग का गोला, देखें वीडियो

    एयर शो रिहर्सल के दौरान F-16 फाइटर जेट बना आग का गोला, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: अमेरिका के फाइटर जेट्स कितने दमदार और एडवांस हैं हाल के दिनों में इसकी पोल खुल गई है। हाल ही में अलास्का में अमेरिका का बेहद एडवांस माना जाने वाला F-35 फाइटर प्लेन हादसे का शिकार हो गया था। अब कुछ ऐसा ही पोलैंड में भी देखने के मिला है। पोलैंड में एयर शो रिहर्सल के दौरान F-16 फाइटर जेट क्रैश हो गया है। इस हादसे में पायलट की भी मौत हो गई है।
    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਅਮਰੀਕੀ ਫਾਈਟਰ ਜੈੱਟਸ ਦੀ ਕਾਰਗੁਜ਼ਾਰੀ ‘ਤੇ ਸਵਾਲ, ਪੋਲੈਂਡ ‘ਚ F-16 ਕਰੈਸ਼, ਪਾਇਲਟ ਦੀ ਮੌਤ

    हादसे के दौरान F-16 फाइटर प्लेन आग का गोला बन गया और काफी दूर तक जमीन पर घिसटता चला गया। पोलैंड के उप प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय रक्षा मंत्री व्लादिस्लाव कोसिनियाक कामिज ने विमान हादसे की पुष्टि की है। प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने भी श्रद्धांजलि सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर कहा F-16 विमान दुर्घटना में एक पोलिश पायलट की मौत हो गई है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। पोलिश आर्मी के मुताबिक, सेंट्रल पोलैंड के राडोम में आगामी एयर शो के पूर्वाभ्यास के दौरान गुरुवार को पोलिश वायुसेना का यह F-16 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था।

    F-16 फाइटर जेट को फाइटिंग फाल्कन के नाम से भी जाना जाता है। यह एक अमेरिकी निर्मित सिंगल-इंजन, सुपरसोनिक, मल्टीरोल लड़ाकू विमान है। इसे जनरल डायनामिक्स (अब लॉकहीड मार्टिन) ने 1970 के दशक में बनाया था। यह विमान हल्का, तेज और तकनीकी रूप से उन्नत माना जाता है। इसे 25 से अधिक देशों की वायु सेनाओं ने अपने बेड़े में शामिल किया है। F-16 की अधिकतम रफ्तार मैक 2 यानी करीब 2400 किमी/घंटा है। यह हर मौसम में काम कर सकता है। इस बीच यहां यह भी बता दें कि, हाल ही में अमेरिकी वायुसेना का F-35 फाइटर जेट अलास्का में क्रैश हो गया था। प्लेन के क्रैश होने से पहले पायलट ने विमान को बचाने की हरसंभव कोशिश की थी। पायलट के विमान से इजेक्ट होते ही यह एडवांस फाइटर जेट जमीन पर मुंह के बल आ गिरा था। जमीन पर गिरने के बाद विमान में आग लग गई थी।

  • Himachal News: नशा निवारण पर बच्चों ने निकाली रैली, दिया जागरूकता का संदेश

    Himachal News: नशा निवारण पर बच्चों ने निकाली रैली, दिया जागरूकता का संदेश

    ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थाना कलां में नशा निवारण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने प्रभारी प्रधानाचार्य  संजीव पाराशर के नेतृत्व में रैली निकालकर समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के तहत स्कूली बच्चों ने आकर्षक स्लोगनों और पोस्टरों के माध्यम से स्थानीय लोगों को यह संदेश दिया कि नशा केवल व्यक्ति ही नहीं बल्कि पूरे समाज को खोखला कर देता है। रैली में शामिल विद्यार्थियों ने नशा छोड़ो  जीवन संवारो और स्वस्थ समाज नशा मुक्त समाज जैसे नारों से वातावरण गुंजायमान कर दिया।प्रधानाचार्य संजीव पाराशर ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा वर्तमान समय की सबसे बड़ी सामाजिक बुराई है।

    यह युवाओं के भविष्य को अंधकारमय बना रहा है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह जिम्मेदारी है कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें। उन्होंने इस तरह के अभियानों को समय की आवश्यकता बताया और कहा कि समाज तभी प्रगति कर सकता है जब युवा वर्ग नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल और सकारात्मक कार्यों में अपनी ऊर्जा लगाए। इस अवसर पर एसएमसी सदस्यों, अध्यापकों तथा अभिभावकों ने भी रैली में भाग लिया और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। अभिभावकों ने कहा कि बच्चों द्वारा निकाली गई यह रैली समाज को एक महत्वपूर्ण संदेश देती है। बच्चों की छोटी-छोटी कोशिशें समाज में बड़े बदलाव का कारण बन सकती हैं।

    प्रधानाचार्य ने सभी विद्यार्थियों को संकल्प दिलाया कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य नशा मुक्त समाज का निर्माण करना था, ताकि आने वाली पीढ़ी स्वस्थ, शिक्षित और सशक्त बन सके।

  • Punjab News: सोमवार को स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी

    Punjab News: सोमवार को स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी

    पठानकोटः धन्न-धन्न बाबा श्री चंद जी के जन्म दिवस को लेकर स्कूलों में छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है। 1 सितंबर यानी सोमवार को हर साल की तरह श्री चंद जी का जन्मदिवस बड़ी श्रद्धा से मनाया जा रहा है। इस पवित्र दिवस पर लाखों की संख्या में संगतें गुरुद्वारा तप स्थान बाबा श्री चंद, बारठ साहिब (जिला पठानकोट) में नतमस्तक होने के लिए आती हैं।
    Read in English:

    Pathankot Declares Local Holiday on September 1 for Baba Sri Chand Ji’s Birth Anniversary

    इसलिए संगतों की धार्मिक आस्था को देखते हुए डिप्टी कमिश्नर पठानकोट आदित्य उप्पल द्वारा जिला पठानकोट के अंतर्गत आने वाले सभी सरकारी/अर्ध सरकारी कार्यालयों सहित समस्त शैक्षणिक संस्थानों (सरकारी/गैर-सरकारी) में 01.09.2025 को स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है। इसके अतिरिक्त जिन स्कूलों और कॉलेजों में बोर्ड/विश्वविद्यालय की परीक्षाएं या प्रायोगिक परीक्षाएं हो रही हैं, उन पर यह आदेश लागू नहीं होगा।