Blog

  • हिमाचल प्रदेश की जनता को गुमराह करने की कोशिशें नहीं होंगी सफल: कांग्रेस

    हिमाचल प्रदेश की जनता को गुमराह करने की कोशिशें नहीं होंगी सफल: कांग्रेस

    शिमला: कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें प्रदेश की जनता को गुमराह करने की जगह राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर अपना स्पष्ट रुख सामने रखना चाहिए। मंत्रियों ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 275(1) के तहत आरडीजी राज्यों का अधिकार है। इसे बंद करने से हिमाचल प्रदेश को प्रतिवर्ष लगभग 10 हज़ार करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ेगा। ऐसे में जय राम ठाकुर को इस मुद्दे पर भाजपा की स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

    जिन बाह्य सहायता प्राप्त परियोजनाओं (ईएपी) का हवाला नेता प्रतिपक्ष दे रहे हैं, वे अनुदान नहीं बल्कि ऋण हैं। ऋण का अर्थ वह स्वयं भली-भांति जानते हैं। इसके विपरीत आरडीजी एक ग्रांट है और हिमाचल प्रदेश के लोगों का यह संवैधानिक अधिकार है। विधानसभा सत्र के दौरान इस मुद्दे पर भाजपा का रुख प्रदेश की 75 लाख जनता के सामने स्पष्ट हो चुका है। अब प्रदेश की जनता समझ चुकी है कि भाजपा प्रदेश हित के मुद्दों पर भी राजनीति कर रही है और विपक्ष को हिमाचल प्रदेश के लोगों के अधिकारों से कोई वास्तविक सरोकार नहीं है इसलिए लोग उनके झांसे में नहीं आने वाले।

    मंत्रियों ने कहा कि जन दबाव के चलते ही जय राम ठाकुर को केंद्रीय वित्त मंत्री से मुलाकात का ड्रामा करना पड़ा, लेकिन वे हिमाचल के हितों को प्रभावी ढंग से उनके समक्ष रखने में विफल रहे। बेहतर होता कि वे आरडीजी की बहाली के लिए ठोस और प्रभावी पैरवी करते तथा कोई स्पष्ट आश्वासन लेकर लौटते। दुर्भाग्यवश, दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष हिमाचल के अधिकारों की मजबूती से वकालत करने का साहस भी वे नहीं दिखा सके।

    चौधरी चंद्र कुमार और रोहित ठाकुर ने कहा कि भाजपा के किसी भी नेता ने अब तक हिमाचल प्रदेश को आरडीजी बहाल करने के समर्थन में एक शब्द भी नहीं कहा है। जबकि कुछ माह पूर्व 15वें एवं 16वें वित्त आयोग के समक्ष स्वयं जय राम ठाकुर ने प्रदेश की भौगोलिक परिस्थितियों और आर्थिक चुनौतियों का हवाला देते हुए आरडीजी की आवश्यकता पर जोर दिया था। अब उनके बदले हुए सुर प्रदेश की जनता की समझ से परे हैं। कांग्रेस पार्टी हिमाचल प्रदेश के अधिकारों के साथ कोई समझौता नहीं करेगी और हर मंच पर प्रभावी ढंग से अपने अधिकारों की बात रखेगी।

  • Punjab News: घर से मोटर लेकर चोर फरार, चप्प्ल लेने के लिए लौटा वापिस, देखें CCTV

    Punjab News: घर से मोटर लेकर चोर फरार, चप्प्ल लेने के लिए लौटा वापिस, देखें CCTV

    अबोहरः घर के बाहर रखी मोटरों को भी अब चोर निशाना बनाने लग गए। वहीं फाजिल्का के तेलियां वाली गली में घर के बाहर से पानी वाली मोटर चोरी लेकर चोर फरार हो गया। हैरानी की बात यह है कि चोरी की वारदात के दौरान चोर की चप्पलें रास्ते में उतर गई। जिसके बाद चोर मोटर रखने के बाद दोबारा से चप्पलें वापिस लेने के लिए आया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी मोटर चोरी कर भागता हुआ दिखाई दे रहा है।

    लेकिन आरोपी का चेहरा उस वक्त कैमरे में कैद हो गया जब भागते समय उसके पैरों से चप्पलें उतर गई। फिलहाल पुलिस को शिकायत की गई है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है। दरअसल, देर रात एक युवक गली में दाखिल हुआ और एक घर बाहर लगी पानी वाली मोटर चोरी कर ले गया। हालांकि मोटर चुराने के बाद उसका पता न चले तो वह तेज रफ्तार से मौके से भागा। हालांकि भागने के चक्कर में उसके पैरों से चप्पलें उतर गई।

    जब आरोपी चप्पलें लेने आया तो उसका चेहरा भी कैमरे में कैद हो गया। ये सारी घटना सीसीटीवी में कैद हुई और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फिलहाल इसकी शिकायत पुलिस को की गई है। उधर सिटी थाना के पुलिस अधिकारी एसएचओ सचिन कंबोज का कहना है कि मामला उनके ध्यान में नहीं है। शिकायत के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

     

     

  • Punjab News: अवैध हथियारों सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

    Punjab News: अवैध हथियारों सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

    कपूरथलाः थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस ने क्राइम की वारदातों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 पिस्टल और कारतूस बरामद किए है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी हरगुरदेव सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 15 फरवरी को पुलिस चौकी मोठांवाला के इंचार्ज एएसआई लखविंदरपाल सिंह अपनी टीम के साथ डडविंडी बस स्टैंड के पास मौजूद थे।

    इस दौरान गुप्त सूचना मिली कि गांव तलवंडी पाई निवासी विशाल पुत्र बग्गा सिंह के पास अवैध हथियार हैं और उसके असामाजिक तत्वों से संबंध हैं। सूचना के आधार पर थाना सुल्तानपुर लोधी में आर्म्स एक्ट की धारा 25, 54 और 59 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी विशाल को गिरफ्तार कर उसके पास से 2 अवैध पिस्टल और 4 कारतूस बरामद किए।

    पूछताछ में विशाल ने खुलासा किया कि उसने ये हथियार करीब एक माह पहले मनप्रीत सिंह उर्फ मापी निवासी गांव पम्मन से 3 लाख रुपये में खरीदे थे। इसके बाद पुलिस ने मनप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर उसके पास से एक बरेटा .30 बोर पिस्टल और एक खुली पिस्तौल बरामद की। जांच के दौरान अमनदीप सिंह उर्फ अमन को भी नामजद कर प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।

  • Jalandhar News: कल ‘पंजाबी जागृती मार्च’ में शामिल होंगे गायक Mankirt Aulakh, गुरलेज अख्तर व Ali Brother, देखें वीडियो

    Jalandhar News: कल ‘पंजाबी जागृती मार्च’ में शामिल होंगे गायक Mankirt Aulakh, गुरलेज अख्तर व Ali Brother, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब जागृति मंच और जिला प्रशासन की अगुवाई में 26 फरवरी को इंटरनेशनल मां बोली दिवस को समर्पित पंजाबी मार्च निकालेगा। इस दौरान ‘पंजाबी जागृती मार्च’ में कल गायक मनकीरत औलख, गुरलेज अख्तर व अली ब्रदर भी शामिल होंगे। यह मार्च लायलपुर खालसा स्कूल से शुरू होगा और डॉ. बीआर अंबेडकर चौक, भगवान वाल्मीकि चौक, कंपनी बाग चौक, भगत नामदेव चौक से होते हुए देश भगत यादगार हॉल के पास एक कल्चरल इवेंट के साथ खत्म होगा।

    इस मार्च का मुख्य उद्देश्य पंजाबी को बढ़ावा देना और फैलाना है। इसी के साथ ही युवाओं में अपनी मात्र भाषा के प्रति सम्मान, प्यार और जागरूकता पैदा करना है। इस मामले की जानकारी देते हुए दीपक बाली ने कहा कि पंजाब हमारी जन्म भूमि और कर्म भूमि है। ऐसे में हम अपनी मातृ भाषा के लिए अहम योगदान देकर कल मार्च निकालेंगे।

    बाली ने कहा कि वैसे 21 फरवरी को मार्च निकाला जाता था, लेकिन स्कूलों में स्टूडेंट की पढ़ाई का ध्यान रखते हुए इसे 26 फरवरी को निकालने का फैसला लिया गया। इसी के साथ आपसी भाईचारे में प्यार को बढ़ाने के मकसद से मार्च निकाला जा रहा है। बाली ने कहा कि बुजुर्गों से मिली पंजाबी मां बोली को युवा पीढ़ी तक पहुंचाना हमारा मकसद है।

     

     

     

  • आदमपुर और नलवा में जलभराव समस्या के स्थायी समाधान की ओर बड़ा कदम

    आदमपुर और नलवा में जलभराव समस्या के स्थायी समाधान की ओर बड़ा कदम

    चंडीगढ़: हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने सदन में बताया कि आदमपुर विधानसभा क्षेत्र के सारंगपुर और महलसरा गांव के खेतों से बाढ़ के पानी की निकासी के लिए 1650.00 लाख रुपये की दो योजनाएं व नलवा विधानसभा क्षेत्र के आर्य नगर, टोकस और पत्तन गांव के खेतों से बाढ़ के पानी की निकासी के लिए 421.00 लाख रुपये की एक परियोजना को हरियाणा राज्य सूखा राहत एवं बाढ़ नियंत्रण बोर्ड की 57वीं बैठक में मंजूरी दी गई है।

    हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी आज बजट सत्र के दौरान पूछे गए प्रश्न का जवाब दे रही थी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के शेष प्रभावित गांवों में ई.पी./डी.पी. पंप लगाकर अस्थायी रूप से जल निकासी की व्यवस्था की गई थी। आगामी मानसून सीजन के दौरान स्थिति की समीक्षा की जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर समस्या के स्थायी समाधान के लिए HSDR-FCB की अगली बैठक में अतिरिक्त बाढ़ नियंत्रण योजनाओं का प्रस्ताव रखा जाएगा।

    साथ ही उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हाल ही में घोषणा की थी कि हिसार घग्गर ड्रेन की क्षमता बढ़ाई जाएगी जिससे हिसार, सिरसा, फतेहाबाद में जलभराव की समस्या का भी स्थाई समाधान होगा।

  • Punjab News: RSS चीफ मोहन भागवत के बाद वर्करों से मिलने पहुंचे Congress Secretary सूरज ठाकुर, देखें वीडियो

    Punjab News: RSS चीफ मोहन भागवत के बाद वर्करों से मिलने पहुंचे Congress Secretary सूरज ठाकुर, देखें वीडियो

    पठानकोटः विधानसभा चुनावों को देखते हुए एक तरफ जहां आरएसएस चीफ मोहन भागवत पंजाब के दौरे पर हैं, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी के लीडर्स भी पूरे जोश में दिख रहे हैं और पंजाब में चुनावों को देखते हुए वे राज्य में रैलियां भी कर रहे हैं। इसी के चलते 28 फरवरी को पंजाब में होने वाली राहुल गांधी की रैली को देखते हुए आज ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सेक्रेटरी सूरज ठाकुर ने पठानकोट का दौरा किया।

    कांग्रेस वर्कर्स के साथ मीटिंग की और राहुल गांधी के पंजाब दौरे पर चर्चा की। इस मौके पर सूरज ठाकुर ने कहा कि आने वाले 2027 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी अपनी जीत दर्ज करेगी और राज्य में अपनी सरकार बनाएगी।

     

  • Stadium, Coaching और आधुनिक सुविधाओं पर बढ़ाया जाएगा फोकस, खेल मंत्री का बड़ा ऐलान

    Stadium, Coaching और आधुनिक सुविधाओं पर बढ़ाया जाएगा फोकस, खेल मंत्री का बड़ा ऐलान

    चंडीगढ़: हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को सुविधा देने के लिए कटिबद्ध है। खेल मंत्री आज हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन के एक सदस्य द्वारा पूछे गए प्रश्न का जवाब दे रहे थे।

    खेल विभाग द्वारा मार्च 2008 में जिला खेल परिषद, सिरसा को गांव मसीता में एक खेल स्टेडियम के निर्माण हेतु 12.67 लाख रुपये की राशि प्रदान की गई थी जिसका निर्माण वर्ष 2009 में ग्राम पंचायत द्वारा कर दिया गया था।

    ग्राम पंचायत के अनुरोध पर खेल विभाग द्वारा फरवरी 2010 में 20.65 लाख रुपये तथा मई 2017 में अतिरिक्त 18.96 लाख रुपये की राशि जिला खेल परिषद, सिरसा को गांव मसीता में एक बहुउद्देशीय हॉल के निर्माण हेतु स्वीकृत की गई थी। इस हॉल के निर्माण से संबंधित जांच चल रही है , जिसके कारण निर्माण कार्य लंबित है।

     

     

  • CM Nayab Singh Saini के विजन को आगे बढ़ाने में बड़ा कदम, 5 हजार KM सड़कें वर्क प्लान में हुई शामिल

    CM Nayab Singh Saini के विजन को आगे बढ़ाने में बड़ा कदम, 5 हजार KM सड़कें वर्क प्लान में हुई शामिल

    चंडीगढ़: हरियाणा के लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का स्पष्ट संकल्प है कि प्रदेश की सड़कें आमजन के लिए सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक हों। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए 4 अक्टूबर, 2025 को ‘म्हारी सड़क’ ऐप लॉन्च की गई, जिसके माध्यम से सड़क संबंधी शिकायतों के समाधान में पारदर्शिता और तेजी लाई गई है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 में 5 हजार किलोमीटर सड़कों को वर्क प्रोग्राम में शामिल किया जाएगा, जिससे सड़क ढांचे को और सुदृढ़ किया जा सके।

    रणबीर गंगवा हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान प्रश्नकाल में विधायक पूजा द्वारा पूछे गए प्रश्न का उत्तर दे रहे थे। उन्होंने सदन को अवगत कराया कि लोक निर्माण विभाग ने सेवा का अधिकार अधिनियम, 2014 के अंतर्गत छोटे गड्ढों की मरम्मत को गजट में अधिसूचित कर निर्धारित समय-सीमा तय की है।

    उन्होंने बताया कि छोटे गड्ढों की मरम्मत के लिए कनिष्ठ अभियंता (JE) को 10 दिन का समय निर्धारित किया गया है। यदि इस अवधि में समाधान नहीं होता है तो मामला स्वतः उपमंडल अधिकारी (SDO) और कार्यकारी अभियंता (XEN) के स्तर पर अग्रसारित हो जाता है। 12 दिनों के भीतर शिकायत का समाधान कर उसे ऐप पर अपलोड करना अनिवार्य किया गया है, जिससे जवाबदेही सुनिश्चित हो सके।

    मंत्री ने जानकारी दी कि अब तक ऐप पर 37,368 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 19,523 शिकायतों का समाधान किया जा चुका है, जबकि 2,285 शिकायतों को अस्वीकृत किया गया है। अस्वीकृत शिकायतों में अधिकांश गांव की गलियों से संबंधित थीं, जो विभाग के अधिकार क्षेत्र में नहीं आतीं।

    कार्य में लापरवाही बरतने वाले 19 अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई है। उन्होंने साफ किया कि जैसे ही कोई शिकायत ऐप पर दर्ज होती है, वह संबंधित विभाग के पास स्वतः पहुंच जाती है—चाहे सड़क लोक निर्माण विभाग (PWD), शहरी स्थानीय निकाय (ULB), एचएसवीपी, एचएसआईआईडीसी, मार्केटिंग बोर्ड, जिला परिषद या किसी अन्य विभाग के अधीन हो।

    रणबीर गंगवा ने कहा कि सरकार सड़क अवसंरचना को मजबूत करने और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है तथा ‘म्हारी सड़क’ ऐप इस दिशा में एक प्रभावी और पारदर्शी पहल साबित हो रही है।

  • Punjab News: Civil Hospital में OPD सेवाएं प्रभावित, SMO के खिलाफ कर्मियों ने किया प्रदर्शन

    Punjab News: Civil Hospital में OPD सेवाएं प्रभावित, SMO के खिलाफ कर्मियों ने किया प्रदर्शन

    बठिंडाः सिविल अस्पताल में आउटसोर्स कर्मचारियों और पैरामेडिकल स्टाफ ने सीनियर मेडिकल ऑफिसर (एसएमओ) डॉ. सोनिया गुप्ता के खिलाफ नारेबाजी करते रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का कारण आउटसोर्स कर्मचारी जगमीत सिंह की कथित तौर पर की गई बदली बताया गया। कर्मचारियों का कहना है कि इससे पहले भी कई आउटसोर्स कर्मियों की बदली बिना पारदर्शी प्रक्रिया अपनाए की गई है, जिससे कर्मचारियों का मनोबल गिर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासनिक दबाव बनाकर कर्मचारियों को परेशान किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने अस्पताल परिसर में एकत्र होकर एसएमओ के खिलाफ नारेबाजी की और बदली आदेश को तत्काल प्रभाव से रद्द करने की मांग उठाई।

    इस दौरान अस्पताल की ओपीडी सेवाएं प्रभावित रहीं। सुबह से ही बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन कर्मचारियों के प्रदर्शन के कारण पंजीकरण, जांच और दवाइयों के वितरण की प्रक्रिया धीमी पड़ गई। कई मरीजों को लंबी कतारों में इंतजार करना पड़ा। बुजुर्ग मरीजों और महिलाओं को विशेष रूप से परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ मरीजों ने बताया कि उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ा और कई को बिना जांच के ही वापिस लौटना पड़ा। ग्रामीण इलाकों से आए मरीजों ने भी असुविधा जताई और कहा कि उन्हें दोबारा आना पड़ेगा, जिससे समय और धन दोनों की हानि होगी।

    अस्पताल प्रशासन ने स्थिति को संभालने की कोशिश की, लेकिन कर्मचारियों की एकजुटता के कारण कुछ समय तक कामकाज बाधित रहा। मामले को बढ़ता देख आउटसोर्स और पैरामेडिकल कर्मचारियों का एक प्रतिनिधिमंडल सिविल सर्जन बठिंडा से मिला और उन्हें पूरी स्थिति से अवगत कराया। कर्मचारियों ने मांग की है कि जगमीत सिंह की बदली तुरंत रद्द की जाए और भविष्य में ऐसी कार्रवाई करने से पहले उचित प्रक्रिया अपनाई जाए। सिविल सर्जन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित बदली आदेश को तत्काल प्रभाव से रद्द करने का आश्वासन दिया। साथ ही एसएमओ द्वारा कंपनी को की गई शिकायत को भी वापिस करवाया गया। इस फैसले के बाद कर्मचारियों का गुस्सा शांत हुआ और उन्होंने अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया।

  • Punjab News: टांडा रोड पर 5 दुकानों को चोरों ने बनाया निशाना, नगदी लेकर फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: टांडा रोड पर 5 दुकानों को चोरों ने बनाया निशाना, नगदी लेकर फरार, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जिले के टांडा रोड पर स्थित 5 दुकानों को चोरों द्वारा निशाना बनाया गया। इस घटना को लेकर व्यापारियों में रोष पाया जा रहा है। इस दौरान एक दुकान मालिक ने कहा कि उनकी दुकान में जमकर तोड़फोड़ करते हुए नुकसान पहुंचाया गया। हालांकि दुकान से सामान चोरी नहीं कर पाए। पीड़ित ने कहा कि दुकान के पीछे घर का दरवाजा लगने के कारण चोरी का बचाव हो गया। व्यक्ति ने कहा कि परिवार के सदस्य विदेश में रहते है और यहां पर वह 70 सालों से रह रहे है, यहां पर बुजुर्ग खुद ही रह रहे है।

    चोर छत के रास्ते से घुसे और 5 दुकानों को निशाना बनाकर फरार हो गए। वहीं स्पेयर पार्ट की दुकान पर भी चोर द्वारा नुकसान पहुंचाया गया। इसी तरह अन्य दुकान मालिक ने दुकान की तोड़फोड़ चोरों द्वारा की जाने के बारे में दिखाया। पीड़ित ने बताया कि चोर अलमारी में पड़ी गोलक लेकर फरार हो गए। व्यक्ति ने कहा कैलाश मार्किट में सुबह 7.30 बजे उन्हें पता चला कि छत के रास्ते से चोर आए और दफ्तर को नुकसान पहुंचा। इसी तरह संजीव गुप्ता की दुकान को नुकसान पहुंचाया गया, जिसके बाद महादेव टायर की दुकान पर नुकसान पहुंचाया गया।

    पीड़ित ने कहा कि यहां सभी बुजुर्ग रहते है और उन्होंने सरकार से चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। पीड़ित ने कहाकि उनके दफ्तर की कोई चीज सुरक्षित चोरों ने नहीं रखी। वहीं अन्य पीड़ित ने बताया कि इलाके में 5 से 6 दुकानों को चोरों ने निशाना बनाया है। अजीत कुमार बंपर रिपेयर की दुकान से चोर नगदी लेकर फरार हो गए। वहीं उसकी दुकान से 25 से 30 हजार की नगदी लेकर चोर फरार हो गए। पीड़ित ने कहा कि डेढ़ साल पहले भी उसकी दुकान पर चोर नगदी लेकर चोर फरार हो गए थे।