Blog

  • जालंधरः JP Nadda से मुलाकात के बाद Vijay Sampla को लेकर इस पार्टी में जाने की चर्चा हुई तेज

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों को लेकर पूर्व मंत्री विजय सांपला को होशियारपुर से टिकट ना मिलने के कारण वह खफा चल रहे है। हालांकि उनकी प्रदेश अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ मुलाकात भी हुई है। सूत्रों के अनुसार भाजपा हाईकमान से मुलाकात के बाद भी वह खफा चल रहा है। कहा जा रहा है कि अकाली दल में जाने से उन्होंने मना कर दिया है। ऐसे में एक बार फिर से विजय सांपला की कांग्रेस में जाने की चर्चा तेज हो गई है।

    दरअसल, आप पार्टी ने होशियापुर से राजकुमार चब्बेवाल को उम्मीदवार घोषित कर दिया है। सूत्रों के अनुसार विजय सांपला होशियापुर से कांग्रेस में शामिल होंगे और पार्टी उन्हें टिकट देकर केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश की पत्नी अनीता सोम प्रकाश के खिलाफ मैदान में उतार सकती है। हालांकि इस मामले को लेकर विजय सांपला का बयान सामने नहीं आया है। कहा जा रहा है कि उनके कुछ समर्थकों ने उन्हें कांग्रेस में शामिल होने का सुझाव दिया है।

  • बड़ी खबरः हाईकोर्ट ने BJP सांसद को किया नोटिस जारी, जानें मामला

    बड़ी खबरः हाईकोर्ट ने BJP सांसद को किया नोटिस जारी, जानें मामला

    शिमलाः हिमाचल हाईकोर्ट में कांग्रेस के राज्यसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे अभिषेक मनु सिंघवी की याचिका पर आज सुनवाई हुई। इस दौरान याचिकाकर्ता पक्ष की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने राज्यसभा चुनाव में विजय भाजपा सांसद एवं प्रतिवादी बनाए गए हर्ष महाजन को नोटिस जारी किया। एडवोकेट नीरज गुप्ता ने बताया कि अब इस मामले में अगली सुनवाई 23 मई को होगी। दरअसल, अभिषेक मनु सिंघवी ने राज्यसभा चुनाव को हिमाचल हाईकोर्ट में एक याचिका डालकर चुनौती दी है। इसमें उन्होंने मुकाबला बराबरी पर छूटने के बाद पर्ची से विजय घोषित करने के नियम को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि यदि दो प्रत्याशी को बराबर-बराबर वोट मिलते हैं, उस सूरत में लॉटरी निकालने का जो फॉर्मूला है, वह गलत है।

    अभिषेक मनु सिंघवी के अनुसार, नियम की एक धारणा को उन्होंने याचिका में चुनौती दी है। जब मुकाबला टॉय होता है। उसके बाद पर्ची निकाली जाती है। जिसकी पर्ची निकलती है, उसे विनर डिक्लेयर होना चाहिए। मगर, अभी जिसकी पर्ची निकलती है, उसे हारा हुआ डिक्लेयर किया गया है। यह धारणा कानूनी रूप से गलत है। आज भी याचिकाकर्ता की ओर से न्यायाधीश अजय गोयल की अदालत में यही दलीलें दी गई। बकौल सिंघवी पर्ची में जिसका नाम निकलता है, उसकी जीत होनी चाहिए। नियम में जिसने भी यह धारणा दी है, वो गलत है।

    कहा कि एक्ट में ऐसा कोई नियम नहीं है, लेकिन नियम में यह धारणा है। उसे चुनौती दी गई है। यदि यह धारणा गलत है तो जो चुनाव हुए है, उसमे जो परिणाम घोषित हुआ है, वो भी गलत है। सिंघवी ने इलेक्शन को लीगल ग्राउंड पर चैलेंज किया है। दरअसल, प्रदेश में बीते 27 फरवरी को राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी और भाजपा के हर्ष महाजन को 34-34 वोट मिले थे। मुकाबला टॉय होने के बाद लॉटरी से हर्ष महाजन चुनाव जीत गए थे, क्योंकि पर्ची अभिषेक मनु सिंघवी की निकली थी।

  • पंजाबः भाजपा जिला प्रधान सहित 4 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसरः एक तरफ लोक सभा चुनावों का माहौल हो और हरेक पार्टी द्वारा पंजाब में से नशा खत्म करने और गुंडागर्दी खत्म करने की बातें की जा रही है पर दूसरी तरफ भाजपा का पूर्वांचल मोर्चे का जिला प्रधान नीरज शर्मा अमृतसर थाना मोहकमपुरा पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। पत्रकारों को जानकारी देते पुलिस अधिकारी ने बताया कि पिछले कुछ दिन पहले थाना मुहकमपुरा अधीन इलाके में एक घर में घुस कर कुछ लोगों द्वारा एक नौजवान से मारपीट की गई जिसकी सीसीटीवी वीडियो सामने आई थी और उस सीसीटीवी वीडियो के आधार पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपियों को काबू किया।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

    पूछताछ के दौरान पता चला कि भाजपा का पूर्वांचल जिला प्रधान नीरज शर्मा के कहने पर ही इन आरोपियों द्वारा नौजवान से मारपीट की गई थी जिसके चलते पुलिस ने भाजपा नेता नीरज शर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया और उस पर अलग-अलग धाराओं सहित मामला दर्ज करके कार्यवाही शुरु कर दी।

  • जालंधरः चुनावों से पहले पुलिस ने पकड़ी 5 किलो चर्स, 51 हजार की ड्रग मनी, 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों से पहले पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए नशीले पदार्थ सहित 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 किलो चर्स, 51 हजार की ड्रग मनी और एक एक्टिवा बरामद की है। यह कार्रवाई देहात की स्पेशल सेल की टीम ने की है। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान संदीप कुमार उर्फ सोनू पुत्र लेखराज निवासी मोहल्ला गुरु तेगबहादुर नगर नकोदर और गुरदयाल सिंह उर्फ बग्गा पुत्र करनैल सिंह निवासी इंद्रा कालोनी नकोदर के रूप में हुई है। एसएसपी अंकुर गुप्ता ने बताया कि उनकी टीम के स्पेशल सेल के प्रभारी सुखदेव सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ जालंधर रोड़ नजदीक कमल अस्पताल नकोदर के पास नाकेबंदी की हुई थी।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

    जहां उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी काले रंग की एक्टिवा पर सवार होकर नशीला पदार्थ लेकर नकोदर की ओर जा रहे है। इस दौरान उनकी टीम ने माल्लड़ी के पास दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। तालाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 5 किलों चर्स, 51 हजार रुपए और एक्टिवा बरामद की गई। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी 2 हजार रुपए किलों के भाव में लेकर आगे महंगे दामों में बेचते थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां उन्होंने आरोपियों का 2 दिन का रिमांड मिला है। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग थानों में पहले से ही कई मामले दर्ज है।   

  • पंजाबः  50 लाख रुपए खर्च करके लगाए गए कैमरे बने सफेद हाथी, देखें वीडियो

    नंगलः तेजी से बदल रहे युग को लेकर जहां सब कुछ हाईटैक हो रहा है वहीं शहरों को भी तीसरी आंख के अधीन लाया जा रहा है। ताकि शहरों में अपराधिक घटनाओं और शरारती तत्वों पर नुकेल कसी जा सके। नंगल शहर की बात करें तो नंगल शहर की बहु करोड़ी नंगल नगर कौंसिल जोकि पंजाब की नंबर एक नगर कौंसिल है इसने लाखों रुपए का बजट रख कर शहर में लगभग 130 कैमरे लगाए ताकि शहर को तीसरी आंख के अधीन लाया जा सके और अपराधिक गतिविधियों पर नुकेल कसी जा सके और अपराधिक घटनाओं से बचा जा सके। नगर कौंसिल नंगल द्वारा लगभग 50 लाख रुपए खर्च करके लगाए गए कैमरे सिर्फ सफेद हाथी बन कर रह गए हैं।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

    नंगल शहर के भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लगाए गए कैमरे मात्र शो-पीस बन कर रह गए हैं। इनका नंगल पुलिस थाने के साथ संपर्क टूट गया है और यह कैमरे बंद पड़े हैं। इन कैमरों को लेकर पत्रकारों द्वारा कई बार नंगल नगर कौंसिल और अधिकारियों से सवाल पूछे गए लेकिन स्थिती वैसे की वैसे बनी हुई है। इन कैमरों की तरफ सभी का ध्यान उस समय हुआ जब नंगल शहर में लगातार लूटपाट की वारदातें होनी शुरू हो गई और अपराधी हाथ नहीं आए। हद तो तब हो गई जब हिन्दू नेता की हत्या करने वाले अपराधी फरार हो गए और नंगल नगर कौंसिल के कैमरे बंद रहे। पुलिस को दुकानों पर लगाए कैमरों को खंगालना पड़ा और इस हाईटैक केस को हल किया। 

    लोगों की मांग है कि अगर यह कैमरे चलते होते तो अपराधिक घटनाओं पर नुकेल कस सकती थी और अपराध की घटनाओं को अंजाम देने वाले लोग भी डरते और यह अपराधिक घटनाएं ना होती। लोगों का यह भी कहना है कि इन सभी घटनाओं और हो रही वारदातों की जिम्मेवारी नंगल नगर कौंसिल की है क्योंकि लोगों का पैसा नंगल नगर कौंसिल सही में इस्तेमाल नहीं कर रही। लूट खसूट हो रही है। नंगल नगर कौंसिल के खिलाफ भी कार्यवाही करनी चाहिए। जब इस संबंधी नंगल नगर कौंसिल के प्रधान संजय साहनी से बात की तो उन्होंने कहा कि जैसे ही उनके ध्यान में यह मामला आया उन्होंने कार्यवाही करनी शुरु कर दी और कैमरे चलाए जा रहे हैं।

    इन कैमरों को चलाने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा। इस संबंधी जब कैमरे ठीक कर रहे कर्मचारी से पूछा गया तो उसका कहना है कि जब तक कंट्रोल रूम में टैक्नीशियन और हैल्पर नहीं होते तब तक इन कैमरों को चलाने का कोई फायदा नहीं। क्योंकि कुछ समय चलने के बाद अगर कहीं कैमरे में दिक्कत आती हो तो उसका पता नहीं लगेगा और धीरे-धीरे कैमरे फिर से बंद हो जाएंगे और हालत फिर वैसे की वैसे बन जाएंगे। अब देखना यह होगा कि सुरक्षा में आए नगर कौंसिल द्वारा लाखों रुपए का बजट खर्च करके लगाए गए इन कैमरों के प्रति नंगल नगर कौंसिल उचित काम करवा पाती है यां बस लीपा पोती करके ही छोड़ देती है। 

  • जालंधरः Tania Makeup Artist द्वारा होटल Meriton में किए हंगामे के मामले में आया नया मोड़, देखें वीडियो

    जालंधरः Tania Makeup Artist द्वारा होटल Meriton में किए हंगामे के मामले में आया नया मोड़, देखें वीडियो

     पढ़ें क्या कहना है होटल मैनेजमेंट तथा तानिया के परिवार वालों का

    जालंधर, ENS: फगवाड़ा हाईवे पर स्थित होटल मैरिटन में बीती रात मशहूर मेकअप आर्टिस्ट तानिया द्वारा अपने सोशल मीडिया पेज से लाईव होकर होटल मैरिटन के पार्टनर तथा स्टाफ पर जान से मारने के गंभीर आरोप लगाए कर खूब हंगामा किया था। जिसके बाद स्थित को संभालने के लिए होटल स्टाफ की ओर से मामले की सूचना मैनेजिंग कमेटी को दी।

    जिसके बाद मौके पर दकोहा चौंकी की पुलिस ने मामले को शांत करवाया औऱ होटल के कमरे में बंद तानिया को बाहर निकाला। इस दौरान होटल मैनेजमैंट का कहना है कि तानिया उनकी क्लाईँट है और सितंबर 2023 से होटल में ही स्वीटरुम में रह रही थी उसे शादियों तथा पार्टियों में महिलाओं को तैयार करने के लिए काफी बड़े आर्डर आते थे और बाद में वह होटल में ही रहती थी।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

    मगर बीते करीब 15 दिनों  से उसके बर्ताव में काफी बदलाव देखने को मिला और इस संबधी उनके घर वालों को भी सूचित किया गया था। मगर उन्होने कोई कदम नहीं उठाया। लिहाजा बीती रात वह काफी अपसेट हो गई और खुद को अपने ही  रुम में बंद करके होटल मैनेजमैंट और स्टाफ के खिलाफ आरोप लगाए, जोकि बेबुनियाद है। हंगामे के दौरान पुहंची पुलिस ने मौके पर तानिया के घर वालों को भी बुला लिया था। जिनका कहना था कि वह दिमागी तौर पर अपसेट है।

    इस मामले में एनकांऊटर न्यूज ने तानिया के परिवार वालों से संपर्क किया तो उन्होने कहा कि इस मामले मे किसी के खिलाफ भी कोई भी शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है तथा तानिया काम ज्यादा करने की वजह से अपसेट थी। जिसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में दाखिल  करवा दिया गया और जल्द ही वह अपने सोशल मीडिया से लाईव होकर इस मामले में अपना पक्ष रखेगी।

  • पंजाब : बाइक सवार लुटेरों ने तेजधार हथियार से दुकानदार पर किया हमला, देखें वीडियो

    नगदी और एक्टिवा लेकर हुए फरार

    मोगा : एक व्यक्ति पर 3 अज्ञात लोगों ने तेजधार हथियार से हमला बोल दिया और नगदी और एक्टिवा लूटकर फरार हो गए।  यह सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। डीएसपी सिटी रविंदर सिंह ने बताया कि मोगा की गुरु नानक मार्किट में दुकान करने वाले किरयाना कारोबारी कमल कुमार देर रात करीब 8 बजे अपनी दुकान बंद कर विदांत नगर स्थित अपने घर वापस लौट रहा था।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

    जब वह अपने घर के करीब पुहंचा, तो 3 अज्ञात व्यक्ति जो मुंह बांध कर मोटर साइकिल पर आए और कमल कुमार के सिर में तेजधार हथियार से हमला कर दिया। जिससे कमल कुमार जख्मी हो गया। इसे बाद लुटेरों ने उसकी एक्टिवा छीनी और लेकर फरार हो गए।

    कारोबारी कमल का कहना है कि एक्टिवा में 6 लाख के करीब नकदी रखी थी। जो बदमाश लूटकर ले गए। इसकी सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पीड़ित के बयानों के आधार पर थाना सिटी साउथ में मामला दर्ज कर आगे कारवाई शुरू कर दी गई है।

  • जालंधरः शैरी चड्ढा से मिलने पहुंचे पूर्व सीएम चन्नी का बिट्टू और चौधरी को लेकर आया बयान, देखें Live

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस को लगातार भाजपा झटका दे रही है। आज भी भाजपा ने कांग्रेस को दोहरा झटका देते हुए तेजिंदर बिट्टू और करमजीत चौधरी को पार्टी में शामिल किया है। वहीं दूसरी ओर पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी आज कांग्रेस नेता शैरी चड्ढा से मिलने उनके दफ्तर पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी छोड़कर भाजपा में जाने वाले तेजिंदर बिट्टू और करमजीत चौधरी को लेकर बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोग लालच में आकर और डर के कारण पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी में जा रहे है। चन्नी ने सुशील रिंकू का नाम लिए बिना कहा कि कुछ लोग हर रोज नई पार्टी बदल रहे है। उन्होंने कहा कि सुबह, दोपहर और शाम का इनका पार्टी बदलने का काम हो गया है। 

    Live देखने के लिए Link पर Click करें

    चन्नी ने कहा कि जो लोग तगड़े होकर पार्टी के साथ खड़ रहे है लोग भी उनका समर्थन कर रहे है। वहीं शैरी चड्ढा को लेकर चन्नी ने कहा कि शैरी उनका शेर है, लगातार उनकी मौजूदगी में लोग उनके साथ पार्टी में शामिल हो रहे है। पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा- चौधरी परिवार द्वारा कांग्रेस पार्टी को बनाने के लिए शुरू से बहुत मेहनत की है। चौधरी संतोख सिंह, चौधरी जगजीत सिंह और गुरबंता सिंह का बहुत सतकार करता हूं और करता रहूंगा। मगर आज परिवार ने तो कांग्रेस को छोड़ने का काम किया है, इससे कांग्रेस को तो कोई नुकसान नहीं हुआ। मगर अपने परिवार को जरूर नुकसान करवा लिया है। इस दौरान मौके पर शैरी चड्ढा और राजिंदर बेरी सहित अन्य नेता मौजूद रहे।

  • पंजाबः आज भाजपा जारी कर सकती है दूसरी लिस्ट

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा लगातार विपक्ष को झटके दे रही है। आज ही पार्टी ने कांग्रेस को दोहरा झटका दिया है। कांग्रेस के सीनियर नेता तेजिंदर सिंह बिट्टू और पूर्व सासंद की पत्नी करमजीत कौर आज भाजपा में शामिल हो गए है। वहीं बताया जा रहा है कि चुनावों को लेकर भाजपा उम्मीदवारों की दूसरी सूची आज जारी कर सकती है। कयास लगाए जा रहे हैं कि मालवा की सबसे हाट बनी संगरूर सीट पर भाजपा ने अपना उम्मीदवार चुन लिया है और हिंदू चेहरे पर इस बार पार्टी दांव खेलने जा रही है।

    जिसमें पार्टी के सीनियर नेता अरविंद खन्ना का नाम लगभग फाइनल माना जा रहा है। इसकी घोषणा पार्टी आज किसी भी वक्त हो सकती है। बता दें कि, आम आदमी पार्टी द्ववारा संगरूर से कैबिनेट मंत्री मीत हेयर को टिकट देने के बाद सीएम भगवंत मान भी खुद बोल चुके हैं कि संगरूर सीट से मीत हेयर नहीं समझों खुद वह खडे हैं। हाल ही में इस संगरूर सीट से कांग्रेस ने सुखपाल खेहरा को चुनाव मैदान में उतार दिया है, जबकि इससे पहले शिअद ने संगरूर से पूर्व कैबिनेट मंत्री इकबाल सिंह झूंदा को टिकट दी।

  • जालंधरः गरमाई सियासत, आप पार्टी और कांग्रेस के नेता भी भाजपा में हो सकते है शामिल

    आज ही तेजिंदर बिट्टू और करमजीत चौधरी हुए थे भाजपा में शामिल

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों को लेकर जालंधर में एक बार फिर से सियासत गरमा गई है। आज ही कांग्रेस छोड़कर सीनियर नेता तेजिंदर बिट्टू और कांग्रेस के सांसद रहे संतोख सिंह चौधरी की पत्नी कर्मजीत कौर चौधरी भाजपा में शामिल हुए है। हालांकि कहा जा रहा है कि करमजीत कौर चौधरी के बेटे विक्रमजीत सिंह फिल्लौर से कांग्रेस की टिकट पर विधायक हैं। वे मां के साथ भाजपा में शामिल नहीं हुए है। वहीं कहा जा रहा है कि मोहिंदर केपी के भी पार्टी छोड़ने की चर्चा है। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस का एक और दिग्गज नेता पार्टी छोड़कर भाजपा में जाने की तैयारी में है। वहीं आप पार्टी का भी नेता जल्द भाजपा का दामन थाम सकता है। ऐसे में कांग्रेस और आप पार्टी की मुश्किलें लगातार बढ़ रही है।