Blog

  • जालंधरः तेजिंदर बिट्टू और करमजीत कौर चौधरी भाजपा में हुए शामिल, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस के सीनियर नेता तेजिंदर बिट्टू ने आज कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। जिसके कुछ समय के बाद वह दिल्ली में भाजपा पार्टी में शामिल हो गए। तेजिंदर बिट्टू राहुल और प्रियंका गांधी के बेहद करीबी माने जाते है। ऐसे में कांग्रेस के लिए यह बड़ा झटका है। वहीं सासंद रहे संतोख चौधरी की पत्नी करमजीत कौर भी भाजपा में शामिल हो गई है। जिसके बाद कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ गई है। सूत्रों के अनुसार मोहिन्द्र सिंह केपी के भी कांग्रेस को अलविदा कहने की चर्चा चल रही है। 

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

    BJP जॉइन करने के बाद तजिंदर सिंह बिट्टू ने कहा कि पंजाब के लिए अब बहुत जरूरी हो गया है कि जो सरकार सेंटर में है, वो पंजाब में भी काम करें। उन्होंने कहा कि इसलिए ही मैंने पंजाब के लिए ही बीजेपी में आने का फैसला लिया है। सिख समुदाय के लिए जितना बीजेपी ने सत्कार किया है, उतना किसी सरकार ने नहीं किया था। पिछली सरकारों की वजह से पंजाब बहुत पीछे चला गया था। वहीं कर्मजीत कौर चौधरी ने कहा कि मेरे परिवार ने एक दशक तक पंजाब और जालंधर की सेवा की। इस सेवा को देखते हुए आज बीजेपी ने मुझ पर विश्वास जताया है।

    मेरे परिवार ने हमेशा समाज के सभी वर्गों के लिए काम किया है और हमेशा करता रहेगा। मेरे ससुर गुरबंता सिंह महान दलित नेता थे और पंजाब की विधानसभा में 7 बार चुने गए। इस दौरान कई बार वह राज्य की सेवा के लिए मंत्री भी बने। उन्होंने कहा कि वफादारी मेरे परिवार के खून में हैं। इसका प्रूफ पंजाब के लोग खुद हैं। मेरे पति ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जान की कुर्बानी दी थी। मेरे पति की जान जाने के बाद भी कांग्रेस द्वारा मेरे साथ अनदेखी की गई। 2 दशकों से ज्यादा मेरा परिवार कांग्रेस के लिए काम करता आया है। मगर कांग्रेस की अनदेखी के चलते हम पार्टी छोड़ने के लिए मजबूर हो गए हैं। बीजेपी के इस मंच से मैं ये संकल्प करती हूं कि बीजेपी के साथ पंजाब के लोगों का भला किया जाएगा।

  • पंजाबः शराब के नशे में धुत्त कार चालक ने बिजली के खंभे में मारी टक्कर, रास्ते में बिछा तारों का जाल, देखें वीडियो

    लुधियानाः घुमार मंडी के पास देर रात शराबी कार चालक ने जमकर हुडदंग मचाया। कार चालक शराब के नशे में घुत था और घुमार मंडी की तरफ तेज स्पीड से कार चलाते हुए बिजली के खंभे में जोरदार टक्कर मार दी, जिसके बाद बिजली के दो खंभे टूटकर सड़क पर गिर पडे। खंभे टूटते ही पूरे क्षेत्र की बिजली रातभर गुल रही। बिजली विभाग के कर्मियों ने कार को अपने कब्जे में लेकर कार चालक की पहचान शुरू कर दी है।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

    बताया जाता है कि, कार चालक शराब के नशे में इतना धूत था कि उसे कोई सुधबुध नहीं थी। कार ने घुमार मंडी में पहले एक खंभे को टक्कर मारी, जिसके बाद कार दूसरे खंभे से जा टकराई। इसके बाद खंभे से जोरदार धमाका भी हुआ और फिर बिजली गुल हो गई। कार चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। कार की टक्कर से खंभे सडक पर गिरते ही तारों का जाल सडक पर बिछ गया जिससे आरती चौक से लेकर घुमार मंडी तक का रास्ता ब्लाक हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे बिजली विभाग के कर्मी खंभों को ठीक करने में लगे रहे।

  • जालंधरः कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, अब एक और दिग्गज नेता आज भाजपा में हो सकता है शामिल

    जालंधर, ENS: कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। वहीं तेजिंदर बिट्टू ने आज ही पार्टी से इस्तीफा दिया है। दूसरी ओर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सासंद रहे संतोख चौधरी की पत्नी करमजीत कौर चौधरी भी आज पार्टी को अलविदा कहकर भाजपा का दामन थाम सकती है। सूत्रों के अनुसार चौधरी परिवार की भाजपा के साथ गुप्त मीटिंग भी हो चुकी है। कहा जा रहा है कि दिल्ली में वह आज भाजपा पार्टी ज्वाइन कर सकती है।

  • जालंधरः इलाके में मिली बम की सूचना, पुलिस ने खाली करवाया इलाका

    जालंधर, ENS: थाना पतारा के अंतगर्त आते गांव जौहला में आज पुलिस द्वारा चुनावों के मद्देनजर मॉकड्रिल करवाई गई। इस दौरान इलाका निवासियों में हड़कंप मच गया। दरअसल, भारी मात्रा में पुलिस फोर्स द्वारा यह मॉकड्रिल की गई थी। इस दौरान इलाका निवासियों को लगा कि वहां पर बम होने की सूचना है। बता दें कि लोकसभा चुनाव शुरू हो गए है। बीते दिन पहले चरण में मतदान के दौरान फायरिंग और ब्लास्ट के मामले सामने आए है। ऐसे में चुनाव आयोग और पुलिस प्रशासन ने पहले से चुनाव को शांति पूर्वक करवाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। जिसके चलते यह मॉकड्रिल करवाई गई।

    दरअसल, मॉक ड्रिल के दौरान करीब 200 पुलिस मुलाजिम मौके पर जमा हो गए और कई आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मॉक ड्रिल के दौरान जहां पर बम जैसी वस्तु मिली थी वहां के आसपास एक किलोमीटर के घेरे में रहने वाले लोगों को बाहर निकाल कर सुरक्षित जगह पहुंचाया गया। उस सामाग्री के आसपास मिट्टी की बोरियां डालकर उसे ढक दिया। बम स्क्वॉड की टीम भी मौके पर पहुंची। दस मिनट के भीतर जब उस वस्तु (बमनुमा) को खोलकर देखा तो पता चला कि वह महज एक तारों का ढेर था। तब जाकर पता चला कि यह जालंधर के एसपी ने मॉक दिल करवाई थी।

  • पंजाबः तेजिंदर सिंह बिट्टू को नई पारी के लिए बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने दी बधाई 

    मोहालीः बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तेजिंदर पाल सिंह बिट्टू के साथ एक तस्वीर शेयर की है और उन्हें नई पारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा कि पूर्व सचिव एआईसीसी, सह-प्रभारी हिमाचल प्रदेश तजिंदर बिट्टू से मिलना हमेशा खुशी की बात है।

  • पंजाब : तेज रफ्तार कार हुई हादसाग्रस्त, वीडियो वायरल

    मोगा : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है। यह वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक यह घटना रात मोगा जिले के गांव समालसर में वैरोंके रोड की बताई जा रही है। जानकारी देते हुए गांव वासियों ने बताया कि कार में सवार ड्राइवर सहित 2 लोग ही थे।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

    जो कल किसी फंक्शन से वापस अपने घर लौट रहे थे तो यहां एक तीव्र मोड़ है और तेज रफ्तार होने के कारण गाड़ी बेकाबू होकर सामने दीवार से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की दीवार की ईट लोहे के गेट को चीरती हुई घर के आंगन में कई फुट दूर जा गिरी।

    यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक फिलहाल दोनों युवक वही गांव के ही रहने वाले बताए जा रहे है। गनीमत यह रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं लगी और वह दोनो सुरक्षित हैं।

  • पंजाब : 2 नशा तस्करों को काबू करने का वीडियो हुआ वायरल

    लुधियाना : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें 2 युवकों को ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने रोका और लोग युवकों की छीतर परेड करते हुए भी नजर आ रहे हैं। हालांकि देखने में आ रहा है कि ये युवक बड़ी मात्रा में ड्रग्स सप्लाई करने के धंधे में हैं उनके पास से कई नशीले पदार्थ भी बरामद किए गए।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

    वहीं ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारी एएसआई अवतार सिंह ने उन्हें पकड़ रखा है और मोती नगर थाने की पुलिस के आने का इंतजार किया जा रहा है। यहां यह भी बता दें कि पुलिस जहां लगातार हो रही नशे की सप्लाई को रोकने की कोशिश कर रही है।

    वहीं ट्रैफिक पुलिस ने इन पर काबू पा लिया है और यह भी कहा जा रहा है कि ये युवक एक्सीडेंट के बाद भागने की कोशिश कर रहे थे, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।

  • तूफान से उड़ी घर की छत, बच्ची की हुई मौ+ त

    कांगड़ाः हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा से बड़ी खबर सामने आई है। जहां बीती शाम तेज तूफान और बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं कई जगह हादसों के मामले सामने आए है। ऐसा ही एक मामला कांगड़ा से सामने आया, जहां तेज तूफान के चलते घर की छत्त गिर गई। इस हादसे में बच्ची के सिर पर ईंट लगने से उसकी मौत हो गई। यह घटना जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गंगोट मोइन की है। बताया जा रहा है कि तीन साल की आयशाना घर के आंगन में खेल रही थी।  

    तभी घर की छत्त तूफान में उड़ गई। इससे घर के लेंटर से कुछ इंटे नीचे गिरी। एक ईंट बच्ची के सिर पर जा लगी, जिससे बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद घर पर मातम का माहौल है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। दरअसल, आयशाना अपनी नानी के घर आई हुई थी। मूल रूप से बच्ची देहरा के कडोआ की रहने वाली थी। बीती शाम करीब छह बजे वह घर के आंगन में खेल रही थी। इस दौरान तूफान की वजह से यह हादसा हो गया। गंगोट पंचायत के पूर्व प्रधान संजीव शर्मा ने बताया कि ईंट सिर पर लगने से बच्ची की मौत हुई है। 

  • पंजाब : बाइक और एक्टिवा सवार के बीच हुआ खूनी विवाद, देखें वीडियो

    लुधियाना : समराला चौक पर रात सवा 9 बजे 2 पक्षों में झड़प हो गई। एक्टिवा पर जा रही महिला और उसके बेटे के साथ कुछ युवकों ने मारपीट की। महिला बेटे के साथ किसी काम से जा रही थी। गुरु अर्जुन देव नगर के सामने बुलेट बाइक पर सवार 2 लोगों ने जबरदस्त टक्कर मारी। महिला ने उन युवकों का विरोध किया। महिला ने बुलेट की चाबी निकालने की कोशिश की तो युवकों ने उससे गाली गलौज कर मारपीट की।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

    महिला ने अपने परिवार के लोगों को घटना स्थल पर बुलाया तो युवकों ने भी अपने साथियों को चौक पर बुला लिया। दोनों पक्षों में जमकर झडप हुई। चौक पर तैनात पुलिस कर्मचारी झड़प हटाने की बजाय दर्शक बन तमाशा देखते रहे। जानकारी देते हुए पीड़ित महिला अरविंदर कौर ने कहा कि वह किसी काम से 14 वर्षीय बेटे के साथ जा रहा था। गुरु अर्जुन देव नगर में बुलेट सवार युवकों ने टक्कर मारी। उन युवकों ने बहसबाजी की और हाथापाई की। उसके चेहरे पर मुक्के मारे।

    अरविंदर मुताबिक उन युवकों ने उसे गले से पकड़ लिया। उसके छोटे बेटे से भी युवकों ने मारपीट की। मामले बढ़ता देख महिला ने अपने परिवार को सूचित किया। परिवार के लोगों को सूचित किया। जब परिवार के लोग बातचीत करने घटना स्थल पर पहुंचे तो उन लोगों ने उनके साथ भी मारपीट की। अरविंदर मुताबिक पुलिस के सामने ही उन युवकों ने मारपीट की।

    बेशक पुलिस अधिकारी चौक में लगे सीसीटीवी कैमरे चैक करवा सकते है। महिला के बेटे वंश खोसला निवासी खुड्ढ मोहल्ला ने कहा कि उसकी चाची एक्टिवा पर उसके छोटे भाई के साथ पर जा रही थी बुलेट सवार युवकों ने सड़क पार करते समय उन पर हमला कर दिया।सभी युवकों के पास तेजधार दात्त, कड़े थे। उसने उन युवकों से मामले की जानकारी लेनी चाही तो उन्होंने उस पर भी दात्त से हमला किया। उसकी नाक पर गंभीर चोंटे आई है।

    उधर दूसरे पक्ष के राहुल कुमार ने कहा कि वह अपने पिता के साथ सड़क पार करते समय महिला ने खुद उनके बाइक में टकर मारी। उक्त महिला ने उसके बाइक की चाबी निकाल ली। उसने उसके चपेड़ मारने की बात कही। महिला ने बदतमीजी की।महिला ने फोन कर अपने कुछ लोगों को मौके पर बुलाया। जिन्होंने जमकर हुडदंग मचाया है। जब हुडदंग मचा उस समय कुछ शरारती लोगों ने बेवजह मारपीट की है। थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस मामले की जांच कर रही है

  • जालंधरः कांग्रेस नेता तेजिंदर बिट्टू ने दिया इस्तीफा, आज भाजपा का थामेंगे दामन

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस उम्मीदवार पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, दिग्गज नेता तेजिंदर  बिट्टू कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने जा रहे है। ऐसे में तेजिंदर बिट्टू ने पार्टी से इस्तीफा भी दे दिया है। बता दें कि तेजिंदर बिट्टू गांधी परिवार में प्रियंका गांधी और राहुल गांधी का करीबी है। बताया जा रहा है कि बिट्टू की की भाजपा के उच्च अधिकारियों के साथ बीते दिनों में मीटिंगें भी हुई थी। सूत्रों के हवाले से खबर है कि दिग्गज नेता आज 11.30 बजे भाजपा में शामिल हो सकता है।