Blog

  • कैंसर- स्ट्रोक के खतरे को कम करती है यह ‘सुपर फूड’ सब्जी

    Health Tips: पालक विटामिन और पोषक तत्वों से भरपूर है। पालक में पर्याप्त मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। पालक को अगर डाइट में शामिल किया जाए तो यह कई तरीके की स्वास्थ्य समस्याओं से बचाता है। पालक की सब्जी बनाकर, कच्चा या फिर इसका जूस निकाल कर भी पिया जा सकता है। इतना ही नहीं पालक आंखों की रोशनी के लिए भी बेहद ही अच्छा माना जाता है। पालक को शाकाहारी और मांसाहारी दोनों तरह के पकवानों के साथ पकाया जा सकता है।

    • वैज्ञानिक डॉक्टर ने बताया कि पालक में आयरन, विटामिन सी, विटामिन बी, विटामिन ई, पोटेशियम, मैग्निशियम, प्रोटीन, खनिज लवण और कई तरीके के अन्य विटामिन भी पाए जाते हैं। पालक में ऑक्जेलिक एसिड होता है। जिसकी वजह से इसमें कैल्शियम नहीं पाया जाता। पालक में एंटीऑक्सीडेंट भी पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। जिसकी वजह से पालक को सुपर फूड भी कहा जाता है।
    • पालक में पाए जाने वाले विटामिन ए से आंखों की रोशनी के बढ़ाने के लिए बेहद ही फायदेमंद होता है। इसके अलावा इसमें पाए जाने वाले एंटी ऑक्सीडेंट की वजह से यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है। पालक में पाए जाने वाले तत्व नाइट्रेट की वजह से यह स्ट्रोक और हार्ट अटैक के खतरे को भी काफी हद तक कम करता है।
    • पालक का नियमित तौर पर सेवन करने से कैंसर, हृदय रोग, डायबिटीज और मोटापे जैसी गंभीर समस्याओं से भी यह छुटकारा दिलाता है। बताया जाता है कि पालक का नियमित तौर पर सेवन करने से खून की कमी दूर होती है। इसके अलावा यह मधुमेह जैसी बीमारी से भी बचाता है।
    • डॉ. ने बताया कि एक स्वस्थ्य व्यक्ति को रोजाना 100 ग्राम तक ही पालक का ही सेवन करना चाहिए। यह सप्ताह में 2 से 3 बार ही करें। ज्यादा पालक का सेवन करने से किडनी में पथरी बनने की समस्या आ सकती है।
    • पालक भले ही बेहद गुणकारी है, लेकिन जोड़ों और हड्डियों से जुड़ी बीमारियों से जूझ रहे लोगों को पालक का सेवन नहीं करना चाहिए। तो वही जो लोग दिल की बीमारियों से ग्रसित है। खून पतला करने की दवाओं का सेवन कर रहे हैं। उन्हें भी पालक का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • पेट के रोगों को जड़ से खत्म करता है तुलसी का पानी 

    Health Tips: तुलसी को हमारे देश में मां का दर्जा दिया गया है. वहीं आज के समय में भी शायद ही कोई ऐसा इंसान होगा जो तुलसी के गुणों से परिचित नहीं होगा. हिंदू धर्म में तुलसी की पूजा भी की जाती है वहीं तुलसी कई बीमारियों में रामबाण है. पर क्या आपको पता है कि सर्दी-जुकाम में ही नहीं बल्कि पाचन संबंधी समस्याओं में भी राहत दिलाने का काम करती है.जी हां, यहां हम आपको बताएंगे कि रोज खाली पेट तुलसी पीने से आपको क्या-क्या फायदा मिल सकता है.

    रोजाना तुलसी के पत्तों के सेवन से तुलसी आपके शरीर की शुद्धि करती है. इसके साथ ही तुलसी आपके शरीर के तापमान को भी कंट्रोल में रखती है. वहीं तुलसी खाने से आपका वजन भी कम होता है. साथ ही आपका कोलेस्ट्रोल भी नहीं बढ़ता है. तुलसी का रोजाना खाली पेट सेवन करने से आपकों पेट के दर्द, भारीपन जैसी समस्याओ से निजात मिलता है.

    पेट की समस्याओं में ऐसे करें तुलसी का सेवन

    1. पेट में एसिडिटी हो तो हर रोज तुलसी के दो से 3 पत्ते खाएं.
    2. नारियल के पानी में तुलसी के पत्तों का रस और नींबू मिलाकर पेट दर्द से आराम मिलता है.
    3. चाय या काढ़े में तुलसी को मिलाकार पीने से पाचन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है साथ ही मौसमी संक्रमण में भी आराम मिलता है.
    4. आप अपने खाने में भी तुलसी का रस और पत्ते शामिल कर सकते हैं. इससे आपको रोजाना होने वाली छोटी-मोटी बीमारियां दूर होती हैं.तो इस तरह से तुलसी के पत्तों के ये वो फायदे हैं जो आपके लिए काफी मददगार हो सकते है.


    अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।

  • बिना परमिशन के AI मॉडल नहीं कर सकते लॉन्च, केंद्र ने एडवाइजरी की जारी, जाने मामला

    नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार ने बड़ी टेक कंपनियों को AI से जुड़ी एडवाइजरी की जारी की है।  केंद्र ने AI के दुरुपयोग के लिए बड़े इंटरनेट और सोशल मीडिया प्लेटफार्मों की कड़ी आलोचना की है। केंद्र सरकार ने कहा कि सभी मध्यस्थों को किसी भी पूर्वाग्रह या भेदभाव की अनुमति नहीं देनी चाहिए। 

    इसके साथ ही चुनावी प्रक्रिया की अखंडता से समझौता नहीं करना चाहिए। देश में कोई भी एआई मॉडल लॉन्च करने से पहले सरकार से अनुमति लेनी होगी। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि आईटी मंत्रालय ने देखा है कि सोशल प्लेटफॉर्म नए आईटी नियम, 2021 में उल्लिखित उचित परिश्रम दायित्वों को पूरा नहीं कर रहे हैं।

  • जालंधर : Global Innovative Immigration and Placement के संचालक sidharath kataria पर 3 FIR दर्ज

    जालंधर, ENS: वासल टॉवर में ग्लोबल इनोवेटिव इमीग्रेशन एंड प्लेसमैंट का ऑफिस चलाने वाला सिद्वार्थ कटारिया के खिलाफ थाना नई बारादरी में एक साथ 3 एफआईआर दर्ज हुई हैं जिसमें उसने 3 लोगों को कनाडा और पुर्तगाल भेजने के लिए 8.60 लाख रुपए की ठगी मारी है। कुछ दिन पहले भी गुरदासपुर के एक व्यक्ति से 5 लाख की ठगी मारने पर उसके खिलाफ थाना नई बारादरी में ही धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ था।

    बताया जा रहा है कटारिया के ऊपर 40 से अधिक शिकायतें पुलिस को मिली है। 8 शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए अभी तक 8 एफआईआर दर्ज हो चुकी है।गढ़शंकर के रहने वाले हरमेश सिंह ने पुलिस अधिकारियों की दी शिकायत में कहा कि उसने अक्तूबर 2021 में कटारिया के ऑफिस जाकर मीटिंग की थी।कटारिया ने उसकी पत्नी का वीजा लगवाने के लिए करीब 9 माह का वक्त मांगा। ठग एजैंट ने हरमेश सिंह से उसकी पत्नी का पासपोर्ट व अन्य दस्तावेज समेत कुछ ही दिनों में 3.45 लाख रुपए ले लिए और भरोसा दिया कि जल्द ही उनका अप्रूवल लैटर आ जाएगा।

    वक्त निकलने पर कटारिया हरमेश सिंह को टालमटोल करता रहा। बाद में उसने उठाने बंद कर दिए। जब वह उसके दफ्तर गया तो पता लगा कि वह ऑफिस बंद करके फरार हो गया है। इसी तरह आरती शर्मा निवासी गुरनाम नगर अमृतसर ने आरोप लगाए कि कनाडा जाने के लिए उनकी कटारिया के साथ 5 लाख की डील हुई थी। 2021 में उन्होंने कटारिया को 3.65 लाख रुपए, पासपोर्ट व मांगे गए दस्तावेज दे दिए।

    आरोपी ने एक साल बीत जाने के बाद भी उनका काम नहीं करवाया। जब उन्होंने उसके चैक लगाए तो वह बाऊंस हो गए। बाद में पता लगा कि आरोपी फरार हो गया। तीसरे मामले में दर्ज हुई एफआईआर अशोक कुमार निवासी खुरला किंगरा ने करवाई है। अशोक ने आरोप लगाए कि पुर्तगाल जाने के लिए उन्होंने कटारिया से संर्पक किया था। आरोपी एजैंट ने उनसे डेढ़ लाख रुपए की मांग की। सारे दस्तावेज और पैसे देने के बावजूद आरोपी ने काम नहीं करवाई और चैक बाऊंस करवा दिए। इससे पहले भी कटारिया पर विभिन्न थानों में कई केस दर्ज हुए हैं।

  • पंजाब : किसानों ने दिल्ली कूच के साथ ट्रेनें रोकने का किया ऐलान

    चंडीगढ़: पंजाब-हरियाणा के शंभू-खनौरी बॉर्डर पर किसान आंदोलन की अगुवाई कर रहे संगठनों ने फैसला लिया है कि 6 मार्च को देशभर के किसान दिल्ली कूच करेंगे। इसका ऐलान किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने रविवार (3 मार्च) को बठिंडा में शुभकरण सिंह की अंतिम अरदास के दौरान मंच से किया।

    पंधेर ने कहा कि हरियाणा-पंजाब के किसान खनौरी-शंभू बॉर्डर पर ही आंदोलन चलाएंगे, जबकि देश के बाकी हिस्सों से किसान उस दिन दिल्ली पहुंचेंगे। पंजाब में किसान मजदूर मोर्चा और संयुक्त किसान मोर्चा गैर-राजनीतिक के नेता पंधेर ने कहा 10 मार्च को दोपहर 12 से 4 बजे तक देशभर में ट्रेनें भी रोकी जाएंगी।

    पंधेर ने आह्वान किया कि 6 मार्च को हरियाणा-पंजाब को छोड़कर दूसरे राज्यों के किसान अपने-अपने तरीके से दिल्ली पहुंचे। चाहे वे ट्रेन से आए या फिर पैदल । सरकार कहती है कि किसान ट्रेन-बस से दिल्ली पहुंच सकते हैं, जबकि दिल्ली जा रहे बिहार-कर्नाटक के किसानों को पुलिस ने ट्रेन से गिरफ्तार कर लिया। 6 मार्च के कूच से साफ हो जाएगा कि सरकार किसानों को बिना ट्रैक्टर ट्रॉली के भी दिल्ली आने देना चाहती है या नहीं।

  • कपूरथला : विदेशी युवतियों का लुटेरा गैंग गिरफ्तार, देखें वीडियो

    कपूरथला : फगवाड़ा सब डिवीजन में पुलिस ने लूटपाट करने वाली 6 विदेशी युवतियों को गिरफ्तार किया है। यह युवतियां राहगीरों को अदाएं दिखाकर किसी सुनसान जगह पर ले जाती थीं। इसके बाद अपने साथियों के साथ मिलकर हथियारों के बल पर लूट लेती थीं।  SHO गौरव धीर ने बताया कि इन युवतियों के खिलाफ IPC की धारा 384, 506 व 341 के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू की गई है। ये महिलाएं अलग-अलग अफ्रीकी देशों की रहने वाली हैं। मौजूदा समय में ये PG में रहती थीं।

    पकड़ी युवतियों की पहचान नीमा निवासी तंजानिया हाल निवासी खोजो भुट्‌टानी कॉलोनी फगवाड़ा, नाकिबव्का और नतालिया दोनों निवासी युगांडा हाल निवासी दोनों मौजूदा निवासी फौजी साइंस PG ग्रीन वैली सतनामपुरा, एलिजा निवासी तंजानिया, नागतिया और नान्यांजी दोनों निवासी युगांडा (तीनों मौजूद निवासी लंदन PG लॉ गेट महेरू) के रूप में हुई है। दलजीत सिंह पुत्र मनजीत सिंह निवासी हनुमानगढ़ राजस्थान हाल निवासी महेरू ने पुलिस को शिकायत दी कि शनिवार रात जब वह डोगरा ढाबा से खाना खाकर आ रहा था, तो ढाबे से थोड़ी आगे एक विदेशी युवती मिली। वह उसे साइड में अंधेरे में ले गई।

    वहां पहले से ही अन्य 5 विदेशी युवतियां मौजूद थीं। उन महिलाओं के पास हथियार थे, जिन्हें दिखाकर उन्होंने लूट की। शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आई। थाना सतनामपुरा के SHO के अनुसार पुलिस ने डोगरा ढाबे के नजदीक नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान ट्रैप लगाकर लोगों से लूटपाट करने वाली 6 विदेशी युवतियों को गिरफ्तार किया।  SHO का कहना है कि उक्त विदेशी युवतियां लोगों को झांसे में लेकर ठगती थीं। बाद में धमकी देती थीं कि अगर उन्होंने पुलिस को बताया तो झूठा मामला दर्ज करवा देंगी। पुलिस ने मामला दर्जकर आगे की कार्रवाही शुरु कर दी है।

  • कमरे में बिस्तर पर सो रहा था बहू का प्रेमी, आंख खुलते ही सजा मंडप 

    बिहार: गया जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शादीशुदा महिला की शादी उसके ससुरावालों ने महिला के प्रेमी से करा दी. महिला के दो बच्चे हैं. उसका अफेयर एक युवक से चल रहा था. महिला और उसका प्रेमी कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में मिले थे. इसके बाद ससुरावालों ने शादी कराने का फैसला कर लिया.

    जानकारी के अनुसार, गया जिले के मोहड़ा प्रखंड के सेवतर गांव में अपनी ससुराल में रहने वाली महिला अपने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली. महिला के दो बच्चे हैं. उसके ससुराल वालों ने उसकी शादी उसके उसी प्रेमी से करा दी. इस दौरान ससुरालियों ने महिला के मायको वालों को भी बुलाया. सभी की मौजूदगी में दोनों की शादी मंदिर में करा दी गई. 

    दरअसल, महिला की सास घर के आंगन में झाड़ू लगाते हुए अपनी बहू के कमरे तक पहुंच गई. इस दौरान सास ने देखा कि बहू के कमरे में कोई अनजान युवक भी सो रहा है. यह देख महिला की सास ने शोर करते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया. आवाज सुनकर घर के लोग तुरंत मौके पर आ गए. इसके बाद युवक की नींद खुल गई और वह उठकर बैठ गया.

  • जालंधरः अंतराष्ट्रीय ड्रग कार्टेल पर सीपी स्वप्न शर्मा ने की प्रेस वार्ता, देखें वीडियो

    जालंधर (ENS) पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा के नेतृत्व में कमिश्नरेट पुलिस ने कूरियर एजेंसी के माध्यम से चार देशों में दवाओं की तस्करी में शामिल एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग कार्टेल का भंडाफोड़ करते हुए 3 आरोपी को गिरफ्तार किया है।

    सीपी शर्मा ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि पिछले तीन वर्षों से कई खिलाड़ी सक्रिय रूप से इस रैकेट में शामिल हैं और लगभग दो क्विंटल अफीम विदेश भेज चुके हैं। छानबीन के दौरान यह पता चला कि जालंधर का मनीष उर्फ ​​मणि ठाकुर इस गिरोह का सरगना है और यूके में रहता है। अफीम को झारखंड से होशियारपुर और जालंधर में कूरियर ऑपरेटरों तक पहुंचा कर विदेशों में भेजा जाता था।

    पुलिस ने होशियारपुर से अमन को गिरफ्तार किया, जिसके दो मोबाइल शोरूम है। जो झारखंड से अफीम की डिलीवरी लेने वाला मुख्य था।  होशियारपुर की एक पॉश कॉलोनी में उसने भव्य घर बनाया है। पुलिस ने जालंधर निवासी सन्नी को भी गिरफ्तार किया है। जो कूरियर का काम करता है। वह अफीम को अलग-अलग वजन और माप में पैक करने में शामिल था। अंतिम प्राप्तकर्ता का विवरण और पता टांडा, होशियारपुर के शेजल द्वारा प्रदान किया गया था। जो एक कूरियर सेवा भी चलाता है।  पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

    पुलिस ने आरोपियों से 5 किलो अफीम बरामद की है। आरोपी अंतरराष्ट्रीय कूरियर सेवा के माध्यम से ब्रिटेन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका अफीम भेज रहे थे। इस कार्टेल में सीधे तौर पर शामिल लगभग आठ लोगों की पहचान की गई है। आरोपियों ने पिछले तीन वर्षों मे बड़ी संपत्ति और संपत्ति अर्जित की है।

  • पुलिस ने लोगों पर बरसाई लाठियां, इलाका वासियों में रोष, देखें CCTV

    चंडीगढ़: पंचकूला सेक्टर 17 की राजीव कॉलोनी में रहने वाले वीरमपाल और उसकी बहू राधा ने चंडीगढ़ की मौली जागरां थाने की पुलिस पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। वीरमपाल का कहना है कि मौली जागरां थाना पुलिस की एक दर्जन से ज्यादा पुलिस मुलाजिम राजीव कॉलोनी में घर के बाहर आए और बेटे लबल को उठाने के लिए घर में घुस गए थे। 

    बताया जा रहा है कि लबल को पुलिस मिड्डा के कहने पर उठाने आई थी। वीरमपाल ने आरोप लगाया कि जब उसने चंडीगढ़ पुलिस मुलाजिमों से पूछा कि उसके बेटे का क्या कसूर है, तो पुलिस ने धक्काशाही करते हुए उसके बेटे को उठाने के लिए लाठी बरसानी शुरू कर दी। इस लाठी चार्ज में वीरमपाल और उसकी बहु घायल हो गए।

    जिसे देखकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने जब इसका विरोध जताया, तो पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए लाठी बरसानी शुरु कर दी। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। वीडियो में पुलिस लोगों पर लाठियां बरसाती दिखाई दे रही है। 

     जबकि लबल की तरफ से भी पुलिस पर पथराव किया गया। पीड़ित विरमपाल ने इस घटना की शिकायत पंचकूला के सेक्टर 16 स्थित पुलिस चौकी इंचार्ज को भी दे दी है। इस मामले को लेकर जब हम मौके पर पहुंचे और मौलिजागरा एसएचओ सतनाम सिंह से पूछा तो उन्होंने कहा की ऐसी कोई भी बात नहीं हुई, पुलिस अपना काम कर रही है।

  • धर्मशाला में भारत और इंग्लैंड की टीम होगी आमने-सामने

    धर्मशाला : भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मैच 7 से 11 मार्च तक धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। जिसके लिए भारत और इंग्लैंड की टीमें रविवार सुबह चंडीगढ़ से धर्मशाला पहुंची। कांगड़ा एयरपोर्ट से कड़े सुरक्षा प्रबंधों के साथ दोनों टीमें धर्मशाला के साथ लगते कंडी स्थित होटल रेडिसन ब्लू के लिए रवाना हुईं। दोनों ही टीमें तीन दिन यानी 4 से 6 मार्च तक धर्मशाला स्टेडियम में अभ्यास करेंगी। गौरतलब है कि 5 मैचों की इस सीरीज में अब तक 4 मैच खेले जा चुके हैं, जिनमें भारत ने 3 मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली है।

    अब धर्मशाला में आखिरी मैच जीतकर इस फासले को टीम इंडिया चार-एक करने के मकसद से उतरेगी। धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाने वाला यह अब तक का दूसरा टेस्ट मैच होगा। इससे पूर्व धर्मशाला में एकमात्र टेस्ट मैच भारत और आस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था। जो वर्ष 2017 में 25 से 28 मार्च तक खेला गया था। इस मैच में भारत ने 8 विकेट से शानदार जीत हासिल की थी। इस मैच में ऑलरांउडर रविंद्र जडेजा को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला था।