Blog

  • ਪੰਜਾਬ : ਗਨ ਹਾਊਸ ਦਾ ਕਬਜ਼ਾ ਛਡਵਾਉਣ ਦੇ ਦੁਰਗਿਆਣਾ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਜਰਨਲ ਸਕੱਤਰ ਤੇ ਲੱਗੇ ਆਰੋਪ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਦੁਰਗਿਆਣਾ ਮੰਦਿਰ ਦੇ ਨਜ਼ਦੀਕ ਲੋਹਗੜ੍ਹ ਦੇ ਕੋਲ ਬਣੇ ਇਕ ਗਨ ਹਾਊਸ ਦਾ ਦੁਰਗਿਆਣਾ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਜਨਰਲ ਸਕੱਤਰ ਅਰੁਣ ਖੰਨਾ ਵੱਲੋਂ ਕਬਜ਼ਾ ਲਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਗਨ ਹਾਊਸ ਦੀ ਤੋੜਫੋਡ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਜਿਸ ਦੇ ਵਿਰੁੱਧ ਗਨ ਹਾਊਸ ਦੇ ਮਾਲਕ ਵੱਲੋਂ ਦੁਰਗਿਆਣਾ ਮੰਦਿਰ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਜਨਰਲ ਸਕੱਤਰ ਅਰੁਣ ਖੰਨਾ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਪ੍ਰੈਸ ਵਾਰਤਾ ਕਰਦੇ ਹੋਏ, ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਰੁਣ ਖੰਨਾ ਨੇ ਗਲਤ ਤਰੀਕੇ ਨਾਲ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਗਨ ਹਾਊਸ ਦਾ ਕਬਜ਼ਾ ਲਿੱਤਾ ਹੈ। ਜਦਕਿ ਜਦੋਂ ਕਿਸੇ ਗਨ ਹਾਊਸ ਦਾ ਕਬਜ਼ਾ ਲੈਣਾ ਹੁੰਦਾ ਹੈ, ਤਾਂ ਹੋਮ ਸੈਕਟਰੀ ਪੰਜਾਬ ਜਾ ਚੀਫ ਸੈਕਟਰੀ ਦੀ ਪਰਮਿਸ਼ਨ ਜਰੂਰੀ ਹੈ। ਪਰ ਦੁਰਗਿਆਣਾ ਮੰਦਰ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਜਨਰਲ ਸਕੱਤਰ ਅਰੁਣ ਖੰਨਾ ਵੱਲੋਂ ਮਾਨਯੋਗ ਅਦਾਲਤ ਤੋਂ ਆਪਣੇ ਹੱਕ ਵਿੱਚ ਆਰਡਰ ਲੈ ਕੇ ਗਨ ਹਾਊਸ ਦੀ ਤੋੜਫੋੜ ਕਰਵਾ ਕੇ ਉਸਦਾ ਕਬਜ਼ਾ ਲੈ ਲਿੱਤਾ। ਲੇਕਿਨ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਅਰੁਣ ਖੰਨਾ ਵੱਲੋਂ ਹਲਕਾ ਸੈਂਟਰਲ ਦੇ ਏਸੀਪੀ ਨੂੰ ਵੀ ਗਲਤ ਗਾਈਡ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇੱਕ ਦੁਕਾਨ ਦਾ ਕਬਜ਼ਾ ਲੈਣ ਜਾਣਾ।

     ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਸਕਿਉਰਟੀ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਆਪਣੇ ਨਾਲ ਲੈ ਲਈ ਅਤੇ ਨਾ ਤਾ ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਦੀ ਪਰਮਿਸ਼ਨ ਲਿੱਤੀ ਗਈ। ਅਤੇ ਨਾ ਹੀ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਡੀਸੀਪੀ ਦੀ ਪਰਮਿਸ਼ਨ ਲਿੱਤੀ ਗਈ। ਸਿਰਫ ਥਾਣਾ ਡੀ ਡਿਵੀਜ਼ਨ ਦੇ ਐਸਐਚਓ ਦੇ ਪਰਮਿਸ਼ਨ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਗਨ ਹਾਊਸ ਦਾ ਕਬਜ਼ਾ ਲੈ ਲਿੱਤਾ, ਜੋ ਕਿ ਸਰਾਸਰ ਗਲਤ ਹੈ। ਗਨ ਹਾਊਸ ਦੇ ਮਾਲਕ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਦੁਰਗਿਆਣਾ ਮੰਦਿਰ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਜਨਰਲ ਸਕੱਤਰ ਅਰੁਣ ਖੰਨਾ ਨੇ ਆਪਣੀ ਪਾਵਰ ਦਾ ਗਲਤ ਇਸਤੇਮਾਲ ਕਰਕੇ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਦੁਕਾਨ ਤੋੜੀ ਹੈ। ਬੰਦ ਦੁਕਾਨ ਦੇ ਤਾਲੇ ਤੋੜ ਕੇ ਉਸ ਦਾ ਸਮਾਨ ਬਾਹਰ ਕੱਢ ਕੇ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਾਨੂੰਨ ਨੂੰ ਆਪਣੇ ਹੱਥ ਵਿੱਚ ਲੈ ਕੇ ਕਾਨੂੰਨ ਦੇ ਨਿਯਮਾਂ ਦੀਆਂ ਧੱਜੀਆਂ ਵੀ ਉਡਾਈਆਂ ਹਨ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਗਗਨ ਭਾਟੀਆ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਗਨ ਹਾਊਸ ਤੇ ਕਬਜ਼ਾ ਲੈਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਗਨ ਹਾਊਸ ਚ ਜਿੰਨਾ ਅਸਲਾ ਪਿਆ ਸੀ, ਉਹ ਸਾਰਾ ਅਰੁਣ ਖੰਨਾ ਤੇ ਥਾਣਾ ਡੀ ਡਿਵੀਜ਼ਨ ਦੇ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਅੰਡਰ ਹੈ।

    ਅਗਰ ਅਸਲੇ ਚ ਕੋਈ ਵੀ ਅਭਿ-ਨਬੀ ਹੁੰਦੀ ਹੈ ਤਾਂ ਇਸ ਦਾ ਜਿੰਮੇਵਾਰ ਦੁਰਗਿਆਣਾ ਮੰਦਰ ਕਮੇਟੀ ਦਾ ਜਨਰਲ ਸਕੱਤਰ ਅਰੁਣ ਖੰਨਾ ਅਤੇ ਥਾਣਾ ਡੀ ਡਿਵੀਜ਼ਨ ਦੇ ਐਸਐਚਓ ਖੁਦ ਹੋਣਗੇ। ਦੂਸਰੇ ਪਾਸੇ ਦੁਰਗਿਆਣਾ ਮੰਦਰ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਜਨਰਲ ਸਕੱਤਰ ਅਰੁਣ ਖੰਨਾ ਨੇ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਆਪਣੇ ਤੇ ਲੱਗੇ ਸਾਰੇ ਦੋਸ਼ਾਂ ਨੂੰ ਸਿਰੇ ਤੋਂ ਉਤਾਰਿਆ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮਾਨਯੋਗ ਅਦਾਲਤ ਵੱਲੋਂ ਉਸ ਗਨ ਹਾਊਸ ਨੂੰ ਖਾਲੀ ਕਰਨ ਦੇ ਆਰਡਰ ਸਨ ਜਿਸ ਦੇ ਚਲਦੇ ਉਹ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਨੂੰ ਆਪਣੇ ਨਾਲ ਲੈ ਕੇ ਗਏ ਸਨ, ਫਿਰ ਹੀ ਗਨ ਹਾਊਸ ਦਾ ਕਬਜ਼ਾ ਲਿੱਤਾ ਸੀ। ਗਨ ਹਾਊਸ ਦਾ ਕਬਜ਼ਾ ਲੈਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਸ ਗਨ ਹਾਊਸ ਦੇ ਵਿੱਚ ਜਿੰਨਾ ਅਸਲਾ ਪਿਆ ਸੀ, ਉਹ ਅਸਲਾ ਪੁਲਿਸ ਕੋਲ ਜਮਾਂ ਹੈ ਅਗਰ ਗਨ ਹਾਊਸ ਦੇ ਮਾਲਕ ਨੂੰ ਕੋਈ ਮੁਸ਼ਕਿਲ ਹੈ ਤਾਂ ਉਹ ਪੁਲਿਸ ਨਾਲ ਗੱਲ ਕਰੇ।ਕਿਉਂਕਿ ਅਸੀਂ ਕਾਨੂੰਨੀ ਤਰੀਕੇ ਦੇ ਨਾਲ ਗਨ ਹਾਊਸ ਦਾ ਕਬਜ਼ਾ ਲਿੱਤਾ ਹੈ।

  • जालंधरः शेखा बाजार में कारोबारी के घर में लगी भीषण आग

    जालंधर, ENS: दिवाली में आग लगने के मामले लगातार सामने आ रहे है। वहीं देर रात शेखा बाजार से सटे उच्च बागवान मोहल्ला के रहने वाले भंडारी परिवार के घर में आग लगने का मामला सामने आया है। भंडारी परिवार का (आर्टिफिशियल ज्वेलरी) मनिहारी का काम है। उक्त कारोबारी के घर के ऊपरी फ्लोर पर आग लग गई। बताया जा रहा है कि इस घटना में पीड़ित का लाखों रुपए का नुकसान हुआ। इस घटना के बाद सभी पारिवारिक सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी में मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

    मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड अधिकारियों के अनुसार घटना के बारे में उन्हें सूचना मिली थी, जिसके कुछ समय पर दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। घना बाजार होने के कारण दमकल विभाग के अधिकारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। किसी तरह बाजार के अंदर तक पहुंच कर आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया गया। वहीं मामले की जानकारी देते हुए दमकल विभाग के अधिकारी जसवंत सिंह के अनुसार आग लगने का प्राथमिक कारण शॉर्ट सर्किट नजर आ रहा है। वहीं, क्राइम सीन से कुछ इनवर्टर की बैटरी अभी बरामद की है। जो की बुरी तरह से जल चुकी थी। जिससे आभास हो रहा है कि उन्हें में शॉर्ट सर्किट के बाद आग लगी है। 

  • पंजाबः किसानों ने फिर खोला मोर्चा, इस दिन भारी संख्या में करेंगे कूच

    लुधियानाः भारतीय किसान यूनियन लाखोवाल के नेताओं ने 26 नवंबर को चंडीगढ़ की ओर कूच करने का ऐलान किया है। इस दौरान नेताओं ने ऐलान किया कि वे 300 से ज्यादा ट्रॉलियां भरकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर हजारों किसान चंडीगढ़ पहुंचेंगे।

    किसानों का कहना है कि एमएसपी और पराली समेत किसानों पर दर्ज केस समेत कई मुद्दों पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। भारती किसान यूनियन लाखोवाल की ओर से लुधियाना बस स्टैंड के पास एक आपातकालीन बैठक की गई, जिसमें सर्वसम्मति से हरिंदर लाखोवाल को प्रधान नियुक्त किया गया। दूसरी ओर किसानों को आ रही समस्याओं पर भी चर्चा की गई।

    इस मौके पर अध्यक्ष हरिंदर लाखोवाल ने ऐलान किया कि 26 तारीख को बड़ी संख्या में किसान ट्रॉलियों के साथ चंडीगढ़ में धरना प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अध्यक्ष हरिंदर सिंह लाखोवाल ने कहा कि किसानों की मुख्य मांगों में एमएसपी और मुआवजा राशि शामिल है, जिसके लिए बड़ी संख्या में किसान करीब 300 ट्रॉलियों के साथ चंडीगढ़ पहुंचेंगे।

    किसान अध्यक्ष ने कहा कि इस दौरान मौजूदा सरकार के खिलाफ विरोध जताया जाएगा। किसानों पर दर्ज मामलों को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार को यह फैसला वापस लेना चाहिए, नहीं तो पूरे पंजाब में विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि दर्ज मामले रद्द किये जायेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री पर भी सवाल उठाए और कहा कि अगर उन्होंने उनकी जायज मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो लोगों को इसका परिणाम भुगतना पड़ सकता है।

    इसके अलावा किसान अध्यक्ष ने केंद्र सरकार के खिलाफ भी जमकर हमला बोला है। इसके अलावा गुणवत्ता को लेकर केंद्रीय मंत्री द्वारा उठाए गए सवालों पर उन्होंने कहा कि पंजाब में एयर इंडेक्स क्वालिटी सबसे कम है और दिल्ली की एयर इंडेक्स क्वालिटी 400 से ज्यादा है। उन्होंने कहा कि पंजाब को बदनाम किया जा रहा है। इसके अलावा उन्होंने केंद्र की बीजेपी सरकार पर भी हमला बोला है।

  • जहरीली शराब का कहर, 12 लोगों की मौत

    नई दिल्ली :  हरियाणा में जहरीली शराब पीने से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 12 हो गया है पुलिस ने बताया कि यमुनानगर जिले में जहरीली शराब पीने से 10 लोगों की मौत हुई है, वहीं पड़ोसी जिले अंबाला में 2 लोगों की मौत की खबर है। अधिकारियों ने बताया कि यमुनानगर से 3 और मौतों की सूचना मिली है पुलिस ने कहा कि अंबाला में जिन 2 लोगों की मौत हुई, वे उत्तर प्रदेश के प्रवासी मजदूर थे उन्होंने संदिग्ध नकली शराब का सेवन किया था, जो अंबाला जिले में अवैध रूप से तैयार की गई थी

    दोनों अंबाला के एक गांव में किराए के मकान में रहते थे और यहां एक फैक्ट्री में काम करते थे अंबाला के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब शराब पीने से मजदूरों की हालत गंभीर हो गई, तो उन्हें मुलाना के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया अंबाला में पुलिस ने कहा कि लगभग 200 पेटी नकली शराब एक अवैध फैक्ट्री में तैयार की गई थी और यमुनानगर में गिरफ्तार किए गए कुछ आरोपियों को आपूर्ति की गई थी

    उन्होंने मौके से 14 खाली ड्रम और अवैध शराब बनाने में इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री जब्त की हैपुलिस ने कहा कि वे यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आरोपियों ने शराब बनाना कब शुरू किया और इसके निर्माण में कौन शामिल थे। यमुनानगर पुलिस ने मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है और 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। 

  • जालंधर सप्लाई करने आ रहा सरिए से लदा ट्रक पलटा, शीशा तोड़ ड्राइवर को निकाला बाहर

    लुधियानाः शिव पुरी के पास देर रात तेज रफ्तार सरिए से लदा ट्रक पलटने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक एक बाइक सवार को बचाते समय यह हादसा हुआ। हादसे के दौरान ट्रक में फंसे ड्राइवर को लोगों ने शीशा तोड़ कर बाहर निकाला। ग़नीमत रही की हादसे के समय सड़क खाली थी अन्यथा कोई वाहन सरिए के नीचे दब सकता था। ट्रक ड्राइवर के मामूली चोटे आई है। प्रत्यक्षदर्शियों मुताबिक ट्रक तेज रफ्तार से था। अचानक से उसके सामने एक बाइक सवार युवक आ गया। बाइक सवार को बचाने के कारण ड्राइवर ने स्टीयरिंग घुमाया तो वह डिवाइडर से जा टकराया। हादसा इतना भयावक था कि ट्रक का एक्सल व टायर तक अलग हो गए।

    घायल ड्राइवर का नाम रवि है। रवि ने बताया कि वह फोकल पाइंट से सरिए लाद कर जालंधर सप्लाई करने जा रहा था। जैसे ही वह शिव पुरी से थोड़ा आगे आए तो अचानक से बाइक सवार ट्रक के आगे आ गया। उसे बचाने के लिए उसने स्टीयरिंग डिवाइडर की तरफ घुमाया तो ट्रक पलट गया। टनों की हिसाब से लदा सरिया हाईवे पर बिखर गया। घायल ड्राइवर को आस-पास के ढाबा संचालकों आदि ने प्राथमिक उपचार दे पुलिस को सूचित किया। थाना दरेसी की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस कर्मचारियों ने हाईवे पर जाम लगने के कारण रुट डायवर्ट करवाया। पुलिस मुताबिक सुबह क्रेन मंगवा कर क्षतिग्रस्त ट्रक को हाईवे से हटवाया जाएगा। फिलहाल किसी का जानी नुकसान नहीं हुआ है।

  • झील के किनारे हाउसबोट में भड़की चिंगारी से लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    श्रीनगरः जम्मू कश्मीर के श्रीनगर की डल झील में भीषण आग लगने की घटना में सामने आई है। यहां पर आग की चपेट में झील के किनारे खड़ीं कई हाउसबोट जलकर खाक हो गईं हैं। जानकारी के अनुसार, यह घटना शनिवार तड़के की है। डल झील में भीषण आग लगने के बाद मौके पर कई टीमें पहुंची हैं। वहीं, अधिकारियों ने कहा कि घाट नंबर 9 के पास एक हाउसबोट में आग लग गई और आग पर काबू पाने से पहले उसने इसके आसपास के कई अन्य हाउसबोट को अपनी चपेट में ले लिया।

    जानकारी के अनुसार, इस घटना में करोड़ों रुपए की संपत्ति का नुकसान बताया जा रहा है। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार आग के कारण कम से कम आधा दर्जन हाउसबोट खाक हो गई हैं। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। बता दें कि जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर की डल झील में हाउसबोट में आग लगने की घटनाएं कई बार सामने आ चुकी हैं। इससे पहले जुलाई में यहां पर एक हाउसबोट में भीषण आग लग गई थी। जिसमें भारी नुकसान हुआ था। इसके अलावा पिछले साल भी विश्व प्रसिद्ध डल झील में दो लग्जरी हाउसबोट में आग ली थी। आपको बता दें कि श्रीनगर की डल झील में हाउसबोट का आनंद लेने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। ये जगह हाउसबोट के लिए भारत में बहुत फेमस है, जो पर्यटकों को आकर्षित करती है।

  • दिवाली से पहले शराब की बिक्री में आई तेजी

    नई दिल्ली : देशभर में दिवाली का त्योहार 10 नंवबर यानि कल रविवार को मनाया जाएगा। दिवाली को लेकर लोग भी बाजारों में जमकर खरीददारी कर रहे हैं। लोग ज्यादातर भारतीय उत्पादों को ही खरीद रहे हैं। इसी बीच दिवाली के इस जश्न के बीच दिल्ली में दिवाली से पहले शराब की ताबड़तोड़ बिक्री हुई है।विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल दिवाली से पहले तीन दिनों के दौरान क्रमश: 13.46 लाख, 15 लाख और 19.39 लाख बोतलें बिकी थीं।दिवाली से पहले 2 हफ्तों में बेची गई बोतलों की औसत संख्या 12.56 लाख थी। करीब 15 दिनों में 2.58 करोड़ शराब की बोतलेंव बिक गईं है। दिवाली से पहले बेची गई शराब की बोतलों की संख्या में बीते साल की तुलना बड़ी बढ़ोतरी देखी गई है। उप्तपाद विभाग ने यह जानकारी दी है। 

    उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में दिवाली से पहले शराब की बिक्री में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में त्योहार से पहले पखवाड़े के दौरान बेची गई बोतलों की औसत संख्या में 37 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है। उत्पाद विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल दिवाली से दो हफ्ते पहले 2.26 करोड़ शराब की बोतलें बिकी थीं। इस साल पिछले पखवाड़े में यानी बीते 15 दिनों में 2.58 करोड़ बोतलें बिकीं। सोमवार को 14.25 लाख बोतलें बिकीं। मंगलवार को यह आंकड़ा बढ़कर 17.27 लाख बोतल और बुधवार को 17.33 लाख बोतल हो गया। उत्पाद शुल्क विभाग के अधिकारी ने बताया इस साल अब तक यह आंकड़ा 17.21 लाख है, यानी कि आंकड़ों की मानें को इसमें 37 फीसदी से ज्यादा का उछाल आया है। उन्होंने बताया कि अभी शुक्रवार और शनिवार की बिक्री के आंकड़े आना बाकी है। 

  • दिवाली से पहले हाईवे पर 3 वाहनों की टक्कर में 3 जिंदा जले

    नई दिल्लीः दिवाली से एक दिन पहले दिल्ली-जयपुर हाइवे पर हुए दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। ये हादसा गुरुग्राम के पास हुआ, जहां एक टैंकर ने एक कार और पिकअप वैन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के फौरन बाद कार में आग लग गई जिससे कार के अंदर बैठे तीन लोग जिंदा जल गए। इसके अलावा पिकअप वैन के ड्राइवर की भी इस हादसे में मौत हो गई है। फिलहाल पुलिस हादसे में मरने वालों की शिनाख्त करने में जुटी हुई है।

    ये हादसा रात करीब 11 बजे हुआ जब जयपुर की तरफ से एक तेज रफ्तार से आ रहे टैंकर ने बेकाबू होकर पहले डिवाइडर तोड़ा फिर रोंग साइड घुसते हुए सामने से आ रही डेटसन गो को टक्कर मार दी। टक्कर के फोरन बाद कार में आग लग गई। जानकारी के मुताबिक कार में CNG लगी हुई थी। जोरदार टक्कर से CNG सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ और कार में आग लग गई। दरवाजे लॉक होने की वजह से अंदर बैठे लोग बाहर नहीं निकल पाएं।  इसके अलावा टैंकर ने पिक-अप वेन में भी टक्कर मारी जिसके बाद उस पिक-अप वेन के ड्राइवर की मौत हो गई।

    जो लोग वहा से गुजर रहे थे उन्होंने पुलिस को हादसे की जानकारी दी. बताया जा रहा है हादसे के बाद पिक-अप आगे से चकना-चूर हो गई, जिसकी वजह से शव को कटर से सा काट कर बाहर निकाला गया। पुलिस ने कार की नंबर प्लेट पता लगाकर बताया कि यह कार पानीपत के किसी व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड है। हालांकि पुलिस चारों मृतकों की पहचान कर उनके परिजनों से संपर्क करने की कोशिश में जुटी है। बता दे कि तेल टैंकर का आरोपी चालक मौके से भाग गया और उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

  • पंजाबः प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    लुधियानाः महानगर में  फोकल पॉइंट फेस 8 नीची मांगली में प्लास्टिक के गोदाम में देर रात भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। आग लगने की सूचना लोगों ने गोदाम के मालिक को दी गई। बताया जा रहा है कि उक्त गोदाम का मालिक दिल्ली में रहता है। इस दौरान आसपास के अन्य फैक्ट्री संचालकों ने आग बुझाने के लिए पानी की काफी बौझारें की, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया गया। अंदेशा है कि आग पटाखे की चिंगारी से लगी है।

    गोदाम के अंदर एक जोरदार धमाका हुआ। इससे से टीन से बनी छत गिर गई। गनीमत रही कि कोई व्यक्ति गोदाम में नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया। दमकल कर्मचारियों ने करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल विभाग के अधिकारी रजिंद्र ने बताया कि फोकल पॉइंट में पारस प्लास्टिक के गोदाम में आग लगी है।

    आग लगने की सूचना मिलते ही वह मौके पर गाड़ियां लेकर पहुंचे। करीब 8 से 10 पानी की गाड़ियां आग बुझाने में लगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की भीड़ को खदेड़ा। आग की लपटें काफी दूर से दिखाई दे रही थी। आग फैलने के कारण आसपास की फैक्ट्री में काम करने वाले वर्करों को भी बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि गोदाम में प्लास्टिक दाना स्टॉक किया हुआ था। दाने में आग लगी। लाखों का प्लास्टिक राख हो गया।

  • आज का राशिफल, 11 नवंबर 2023

    आज का राशिफल, 11 नवंबर 2023

    आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की उदया तिथि त्रयोदशी और शनिवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज दोपहर 1 बजकर 58 मिनट तक रहेगी। आज शाम 4 बजकर 58 मिनट तक प्रीति योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 1 बजकर 47 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा। आज नरक चतुर्दशी भी है। इसके अलावा आज हनुमान जयंती भी मनाई जाएगी। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 11 नवंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    मेष राशि-आज आपका दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज ऑफिस मैनेजर्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपके किसी काम की तारीफ होगी। अगर आप कंप्यूटर कोर्स ज्वाइन करना चाहते हैं, तो घरसे सलाह ले लें। राजनीति से जुड़े लोगों को किसी कार्य के लिए सम्मानित किया जायेगा। अगर आप टारगेट बेस्ड वर्क कर रहे हैं, तो आज वो पूरा कर लेंगे। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। वकील आज कचहरी का अधूरा काम पूरा कर लेंगे।

    वृष राशि-आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा। अपनी आर्थिक स्थिति के हिसाब से खर्चे करें। आज ऑफिस में कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन में भरपूर मधुरता बनी रहेगी, आप अपने परिवार के बीच सुखद समय व्यतीत करेंगे। फैशन डिजाइनर को किसी कस्टमर से अच्छा लाभ होगा। किसी दोस्त से फ़ोन पर लम्बी बातचीत चलेगी, अपना व्यवहार लचीला रखें।

    मिथुन राशि-आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। नर्सिंग के छात्रों को सीनियर्स से कुछ नया सीखने को मिलेगा। किसी काम को लेकर आज भागदौड़ करनी पड़ सकती है। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। दांपत्य रिश्ते में खुशियां आएंगी, रिश्ते में नयापन महसूस करेंगे। परिवार में किसी की तरक्की से उत्सव का माहौल बनेगा। आज बुजुर्गों के साथ समय बिताये, उन्हें काफी अच्छा लगेगा। इलेक्ट्रॉनिक के कारोबारियों का काम अच्छा चलेगा, आय में वृद्धि होगी।

    कर्क राशि- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। प्रतियोगी परिक्षा की तैयारी में लापरवाही न करें। बच्चों के लिए दिन खुशनुमा बनेगा, आज पार्क घूमने जायेंगे। आज ऑफिस में अपने काम पर फोकस करेंगे। आज पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। लवमेट को उनकी पसंद का ड्रेस गिफ्ट कर सकते हैं। मानसिक उलझनों से छुटकारा मिलेगा। बिसनेसमैन सोंच समझकर इन्वेस्टमेंट करें। सरकारी विभाग के कर्मचारियों को पदोन्नति मिलेगी।

    सिंह राशि-आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज घर में सुख- समृद्धि बढ़ेगी। आज स्कूल टीचर से आपकी मुलाकात होगी। दोस्तों के साथ शाम में कॉफी पीने का प्लान बनायेंगे। आज रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। अगर आप कहीं घूमने जा रहे है तो जरुरी सामान रख लें। आपके दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आपके सोशल मीडिया पर फोल्लोवर्स बढ़ेंगे। ड्राईफ्रूट्स के कारोबारियों की अच्छी सेल से ज्यादा इनकम होगी।

    कन्या राशि-आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आज आपकी नयी जॉब के योग बन रहे हैं। किसी बात को लेकर आपकी उलझन ख़त्म होंगी। कोई दोस्त आपसे आर्थिक रूप से मदद मांग सकता है। ऑफिस के काम से बाहर जा सकते है। पेट की समस्या से परेशान लोग ऑयली फ़ूड अवॉयड करें। आज भाई-बहनों में अच्छी बॉन्डिंग बनी रहेगी। आज आपकी ओवर इनकम होगी। आज ऑफिस में आपको बेस्ट एम्प्लाइज का आवार्ड मिल सकता हैं।

    तुला राशि-आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। आज आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा। आज स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई में लापरवाही न करें। आज आप नया वाहन ले सकते हैं। आज कपड़ा व्यापारियों के कारोबार में अनुकूलता रहेगी, आपके रुके कार्य पूरे होंगे। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों का प्रमोशन हो सकता है। किसी दोस्त से जरूरी जानकारी मिलेगी। घरवाले आपका मनोबल बढ़ाएंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    वृश्चिक राशि-आज आपका दिन मिला जुला रहेगा। बिसनेसमैन किसी दूसरी कंपनी के साथ पार्टनरशिप कर सकते हैं। आज स्टूडेंट कॉलेज प्रोजेक्ट को बनाने में बिजी रहेंगे। बच्चों को पिकनिक स्पॉट पर ले जायेंगे। बुजुर्गों का भक्ति भाव में मन लगेगा। आज अचानक धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। जीवनसाथी आज घर के जरुरत का सामान खरीदने के लिए कह सकते है। लवमेट से आज आपको सरप्राइस मिलेगा। आज आप अपने दिनचर्या में बदलाव करेंगे।

    धनु राशि-आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आज कारोबार में कम मेहनत से ही अधिक मुनाफा होगा, लेकिन मेहनत जारी रखें। आज कोई भी मौका हांथ से न जाने दें। आज लवमेट अपने रिश्ते की बात घर से करेंगे, घर वाले इसपर विचार विमर्श करेंगे। बिजनेस में आज अच्छी इनकम होगी। स्वास्थ्य बेहतर रखने के लिए मसालेदार खाना अवॉयड करें। परिवार के साथ धार्मिक स्थल पर जाने का अचानक प्लान बन सकता है, कोई रिश्तेदार भी साथ जा सकते हैं।

    मकर राशि-आज आपका दिन शानदार रहेगा। किसी को दिए रुपए आज आपको वापस मिलेंगे। काम के सिलसिले में दोस्त का घर आना हो सकता है। आज दांपत्य रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए एक दूसरे को समझें। सरकारी कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। आज छात्र अपने डाउट टीचर से क्लियर करेंगे। ऑफिस में किसी प्रेजेंटेशन की जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसको सफलतापूर्वक पूरा करने में आप सफल रहेंगे। संतान पक्ष से सहयोग मिलेगा।

    कुंभ राशि-आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। दोस्त आप पर विश्वास करके कोई बात शेयर करेंगे। बुजुर्गों को खुशनुमा माहौल दें, इससे उनको बेहतर महसूस होगा। स्पोर्ट्स से जुड़े लोगों को अपने कोच से नया सीखने को मिलेगा। अगर आप अविवाहित है तो आपकी शादी की बात आज फाइनल हो सकती है। आज ऑनलाइन कोई सामान आपको काफी पसंद आएगा। लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे।

    मीन राशि-आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। ऑफिस में दोस्तों के साथ हिल स्टेशन जा सकते हैं। आज काम को लेकर काफी बिजी रहेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। हार्डवेयर कारोबारियों का काम अच्छा चलेगा, इनकम में बढ़ोतरी होगी। परिवार में चल रही अनबन आज समाप्त होगी। बच्चों के लिए मनपसंद सामान लेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी जम कर करें, जल ही आपको सफलता मिलेगी।