Blog

  • इस खिलाड़ी पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    इस खिलाड़ी पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    ब्राजील: खेल जगत से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसमें फुटबाल के एक खिलाड़ी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है।  ब्राजील के एक फुटबॉलर दानी अल्वेस को स्पेन में एक महिला का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि घटना बार्सिलोना के एक नाइटक्लब में 31 दिसंबर को घटी थी।

    पुलिस ने अल्वेस को सम्मन भेजा था जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। अब वह एक जज के सामने उपस्थित होंगे जो आरोपों पर फैसला करेंगे। अभी उन्हें जमानत नहीं देने और जेल में रखने का आदेश दिया गया है। अल्वेस 39 साल के हैं तथा उन्हें फुटबॉल के सबसे सफल खिलाड़ियों में गिना जाता है। अपने करियर के दौरान वह बार्सिलोना, युवेंटस और पेरिस सेंट जर्मेन जैसे शीर्ष फुटबॉल क्लबों की तरफ से खेले।

  • पंजाबः कर्मचारियों ने CM मान के खिलाफ जारी किए पोस्टर, लिखा- बताओ कितने वादे पूरे किए, ‘झूठा प्रचार जिंदाबाद’

    पंजाबः कर्मचारियों ने CM मान के खिलाफ जारी किए पोस्टर, लिखा- बताओ कितने वादे पूरे किए, ‘झूठा प्रचार जिंदाबाद’

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार के विभिन्न विभागों में ठेका कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर सीएम मान के खिलाफ पोस्टर भी जारी किए है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि सरकार बताए कि कितने वादे पूरे किए और साथ में लिखा कि ‘झूठा प्रचार जिंदाबाद है।’ सोशल मीडिया पर कर्मचारियों द्वारा पाई गई पोस्ट काफी वायरल हो रही है। दरअसल, पंजाब में मान सरकार द्वारा सोशल मीडिया पर एक पोस्ट पोस्टर वायरल हुई थी जिसमें लिखा था कि पिछली सरकारें निकम्मी थीं, लेकिन इसके बाद कर्मचारियों ने भी सरकार के पोस्टर को एडिट करके उनके वादों को लेकर नया पोस्ट सोशल मीडिया पर डाल दिया है। 

    पंजाब सरकार कर्मचारियों को साधने के लिए अपने और पार्टी के सोशल मीडिया अकाउंट पर कर्मचारियों की हमदर्द- मान सरकार नाम से पोस्टर डाल रही है। पोस्टर में पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के शासनकाल के दौरान कर्मचारियों के हित में लिए गए फैसलों का मौजूदा सरकार के फैसलों के साथ तुलना करके साबित करने की कोशिश की जा रही है। उनका कहना है कि पिछली सरकारों ने कर्मचारी हित में कुछ नहीं किया। बल्कि जो भी किया वह मौजूदा सरकार ने किया। सरकार की पोस्टर बाजी का जवाब जिन पर हमला किया जा रहा है वह तो दे नहीं रहे, लेकिन कर्मचारियों ने सरकार के कामों पर टिप्पणी करते हुए पोस्टर का जवाब पोस्टर से दिया है।

    कर्मचारियों ने सरकार के प्रचार और जमीनी हकीकत की सारी पोल पट्टी खोल कर रख दी है। सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट में कर्मचारियों ने सूबे के मुख्यमंत्री को सीधे-सीधे चैलेंज किया है वह झूठा प्रचार न करें। भगवंत मान एक भी नियुक्ति पत्र दिखा दें जो ठेके पर काम करने वाला कोई शिक्षक या कर्मचारी रेगुलर किया गया हो। कर्मचारियों ने कहा है कि पिछली सरकारें निकम्मी थीं, तभी तो आज उनकी कोई पूछ पड़ताल नहीं है, लेकिन भगवंत मान सरकार बताए कि वह सच बोल रही है। आपने भी तो झूठे प्रचार पर जोर दे रखा है। कर्मचारियों ने अंत में लिखा है जो बोलते हो उसे पूरा करो।

  • जालंधरः टांडा चौक से बाइक चुरा फरार हुआ चोर, देखें CCTV

    जालंधरः टांडा चौक से बाइक चुरा फरार हुआ चोर, देखें CCTV

    जालंधर/वरुण: महानगर में लूटपाट और चोरी के मामले में लगातार हो रही बढ़ौतरी से पुलिस की कारगुजारी पर सवालिया निशान खड़े होने शुरू हो गए है। अब आए दिन लुटेरे भीड़भाड़ वाले इलाकों में वारदातों को अंजाम दे रहे है। ऐसा ही एक मामला टांडा चौक से सामने आया है जहां टांडा चौक के पास गली से युवक की बाइक चोरी हो गई। दरअसल, टांडा चौक पर एक दुकान में काम करने वाले युवक अभिनंदन ने बताया कि उसने गली में अपनी बाइक PB08-DW-8345 खड़ी की हुई थी।

    इसी दौरान देर रात जब वह घर जाने लगा तो देखा गली में उसकी बाइक नहीं थी। जिसके बाद उसने वहीं पास लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो पता चला कि उसकी बाइक को एक चोर ले जाता हुआ दिखाई दिया। इस घटना के बाद मार्किट के लोगों में भारी रोष पाया जा रहा है।

    दुकानदारों का कहना है कि इस पहले भी कई बार टांडा चौक से बाइक चोरी हो चुके हैं लेकिन आज तक पुलिस द्वारा कोई भी चोर पकड़ा नहीं गया है। दुकान के मालिक और उसके कर्मचारी ने घटना की जानकारी थाना-3 की पुलिस को दे दी है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे थाना-3 से मुबारक सिंह ने बताया कि सीसीटीवी के आधार मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

  • Love Marriage करने पर मिली दर्दनाक सजा, पुलिस के सामने मारी गोलियां

    Love Marriage करने पर मिली दर्दनाक सजा, पुलिस के सामने मारी गोलियां

    कराची : पाकिस्तान से आए दिन हैरान करने वाली खबरें सामने आती हैं। ऐसा ही एक और घटना पकिस्तान के कराची से सामने आया है। यहां एक पिता ने अपनी झूठी शान के लिए कोर्ट में बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। शहर की अदालत के परिसर के अंदर कथित सम्मान के नाम पर महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पीड़ित हाजरा को उसके पिता ने इसलिए मार डाला क्योंकि उसने अपनो मर्जी से शादी की थी।

    जानकारी के अनुसार, पीड़िता को कोर्ट में पेश करने के लिए परिसर के अंदर ले जा रहे थे। इस बीच, उसके पिता 65 वर्षीय अमीर जमान महसूद उसका पीछा कर रहा था। जैसे ही महिला अदालत परिसर में पहुंची, उसने गोली चला दी और उसकी बेटी की मौत हो गई, जबकि इमरान और वाजिद घायल हो गए. एसएसपी के मुताबिक मृतक की उम्र 18 से 20 साल के बीच थी।

    यह था पूरा मामला

    रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला की हत्या इसलिए की गई क्योंकि उसने आपनी पसंद के लड़के से शादी की थी। इस घटना के बाद पाकिस्तान की कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। पाकिस्तान में महिलाओं की आजादी को लेकर हमेशा से सवालिया निशान रहे हैं। ऐसे में कोर्ट परिसर के अंदर हत्या ने कराची की कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के हथियार को जब्त कर लिया गया है और उसे हिरासत में ले लिया गया है। 

  • चंडीगढ़-धर्मशाला हाईवे पर पनोह में पलटी सीटीयू की बस, तीन यात्री घायल

    चंडीगढ़-धर्मशाला हाईवे पर पनोह में पलटी सीटीयू की बस, तीन यात्री घायल

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला ऊना में चंडीगढ़-धर्मशाला नेशनल हाईवे पर स्थित गांव पनोह में सीटीयू की बस बीच सड़क पलट गई। बस में सवार कुछ यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया है।     प्राप्त जानकारी के अनुसार सीटीयू की बस संख्या (सीएच 01एजी-1472) जिला कांगड़ा के 32 मील से चंडीगढ़ जा रही थी। जिला ऊना के गांव पनोह पहुंचने पर जब सड़क पर हल्की बूंदाबांदी हो रही थी तो बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे बस का मुंह वापिस धर्मशाला की तरह घूम गया।

    वहीं इस बस के ड्राइवर सोहन सिंह निवासी नालागढ़ ने बताया कि बस के आगे बैल आ गया था जब मैंने बस को ब्रेक लगाई तो ब्रेक जाम होने की वजह से बस पलट गई। इस हादसे के दौरान बस में ड्राइवर कंडक्टर सहित 9 यात्री सवार थे, जिनमें से करीब तीन यात्रियों को आंशिक चोटें आई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार राहगीर लोगों ने  हादसाग्रस्त बस में से यात्रियों को बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल भेजने की व्यवस्था की। लोगों के अनुसार सीटीयू की बस स्किड होकर सड़क के बीचों- बीच पलटी है। उनका कहना है कि हाईवे पर जगह-जगह बनाए गए स्पीड ब्रेकर हादसों का कारण बन रहे है। इसके लिए पुलिस और लोक निर्माण विभाग को मिलकर कोई हल निकालना चाहिए।

    वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण के धीमान ने बताया कि पुलिस ने हादसे के संबंध में जांच शुरू कर दी है। बस में सवार यात्रियों, चश्मदीदों और बस के ड्राइवर, कंडक्टर के बयान दर्ज किए जा रहे है। उन्होंने बताया कि हादसे का प्रथम दृष्टया कारण बारिश के चलते सड़क पर स्किड होना माना जा रहा है। जांच में हादसे के सही कारणों का पता चल पाएगा।  इस जगह बार-बार हादसे होने के सवाल पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण धीमान ने कहा कि पुलिस इस मामले की जांच करेगी, क्योंकि इस स्थान पर पहले भी हादसे हो चुके हैं। इसलिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी को विभाग द्वारा इसके समाधान के लिए लिखा गया है। जल्द ही इस बारे में नेशनल हाईवे अथॉरिटी से बात की जाएगी।

  • पंजाबः सीएम मान पर हो सकता है आरपीजी अटैक से हमला, जाने किसने दी धमकी

    पंजाबः सीएम मान पर हो सकता है आरपीजी अटैक से हमला, जाने किसने दी धमकी

    चंडीगढ़ः सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने अब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को धमकी दी है। पन्नू ने बठिंडा में कई जगहों पर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे हैं। पन्नू ने सीएम मान को धमकी दी है कि अगर उन्होंने 26 जनवरी को तिरंगा फहराया तो उन पर आरपीजी हमला कर देंगे।

    एसएफजे के गुरपतवंत पन्नू ने एक वीडियो जारी कर सीएम मान को धमकी दी है। इतना ही नहीं बठिंडा में जिस मैदान में सीएम मान तिरंगा फहराने जा रहे हैं, उसकी दीवारों पर खालिस्तान के पक्ष में नारे लिखे हुए हैं। इसके अलावा सीआईएसएफ कैंपस बठिंडा, एनएफएल बठिंडा और रणजीत सिंह टेक्निकल यूनिवर्सिटी के बाहर भी खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे गए हैं।

    पन्नू ने धमकी दी है कि अगर सीएम मान ने 26 जनवरी को तिरंगा फहराया तो उन पर आरपीजी से हमला करा दिया जाएगा। जो हाथ इन नारों को लिख सकते हैं वे आरपीजी चलाना भी जानते हैं। इसलिए बेहतर होगा कि आप तिरंगा फहराने न आएं। आतंकी पन्नू ने अपने वीडियो में केंद्र और पंजाब सरकार को हिंदुओं को पीसने करने से मना किया है। आतंकी का कहना है कि हिंदुओं को भी 26 जनवरी के कार्यक्रम में आने से बचना चाहिए। उन पर भी यह हमला हो सकता है।

  • पंजाब: पाक से आए जत्थे में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, नाम रखा बॉर्डर-2

    पंजाब: पाक से आए जत्थे में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, नाम रखा बॉर्डर-2

    अमृतसरः पाकिस्तान से भारत में हिंदू तीर्थ स्थलों की यात्रा के लिए आए हिंदू श्रद्धालुओं में शामिल एक महिला ने अमृतसर के सिविल अस्पताल में बच्चे का जन्म दिया है। डिलीवरी के बाद बच्चा और मां डेला पूरी तरह स्वस्थ हैं। बच्चे के पिता कैलाश ने बताया कि वह हिंदू तीर्थ यात्रियों के जत्थे के साथ पाकिस्तान से भारत आए हैं। उसकी गर्भवती पत्नी डेला की हालत अचानक खराब हो गई। प्रशासन के अधिकारियों के आदेशों पर डेला को अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां नॉर्मल डिलीवरी से उसने बेटे को जन्म दिया। 

    कैलाश ने कहा कि उसे पता चला है कि पहले भी पाकिस्तान से आई एक महिला ने अटारी बॉर्डर के पास बच्चे को जन्म दिया था। उसका नाम बॉर्डर रखा गया था। उसकी पत्नी ने भी बॉर्डर जिले अमृतसर में बच्चे का जन्म दिया है। इस लिए वह भी अपने बच्चे का नाम बॉर्डर-2 रखेगा। कैलाश का कहना है कि पाकिस्तान से जत्थे के साथ 50 श्रद्धालु जयपुर जाने के लिए भारत आए है। भारत पाक सीमा अटारी में उसकी पत्नी को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई थी। जिसके चलते उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया। उसकी पत्नी ने सोमवार देर शाम बच्चे को अस्पताल में जन्म दिया है।

  • कोर्ट कॉम्प्लेक्स में बम मिलने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    कोर्ट कॉम्प्लेक्स में बम मिलने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः 26 जनवरी से पहले चंडीगढ़ के सेक्टर 43 कोर्ट में बम की सूचना मिली है।बम की सूचना मिलने से परिसर में हड़कंप मच गया। जिसके सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कोर्ट को खाली करवाया गया है। इस घटना के बाद कोर्ट के बाहर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

    जिसके बाद ऑपरेशन सेल के कमांडो, डॉग स्क्वायड, बम डिस्पोजल टीम और रिजर्व फोर्स कोर्ट में पहुंची है। पूरा इलाका सील कर दिया है। सर्च ऑपरेशन चलाकर बम को ढूंढा जा रहा है। यहां पर कोर्ट स्टाफ और चैंबर्स से वकीलों को बाहर निकाल लिया गया है और चेकिंग अभियान जारी है। सेक्टर 36 पुलिस थाने से भी फोर्स यहां पर पहुंची हुई है।

  • जांलधरः दुकान के बाहर से बाइक ले फरार हुए चोर

    जांलधरः दुकान के बाहर से बाइक ले फरार हुए चोर

    जालंधर,हर्ष कुमारः थाना पांच के अंतर्गत आते बस्ती दानिशमंदा में दिनदहाड़े दुकान के बाहर खड़ा मोटरसाइकिल चोर लेकर रफूचक्कर हो गए। घटना वाहन नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई मोटरसाइकिल मालिक मिट्ठू बस्ती निवासी राहत ने बताया कि वह बेग की दुकान पर किसी काम के लिए आया हुआ था और उसने बताया कि उसे 2 मिनट का काम था।

    इसलिए वह मोटरसाइकिल से चाबी निकाली भूल गया। उसने वापस आकर देखा तब उसका मोटरसाइकिल वहां पर नहीं था। सीसीटीवी कैमरे चेक किए तब उसे पता चला कि दो एक्टिवा सवार युवक उसके मोटरसाइकिल के पास आए और उसमें से एक युवक एक्टिवा से उतर कर उसका मोटरसाइकिल स्टार्ट करके वहां से उसका मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया, जिसके बाद उसने घटना के संबंधी थाना पांच की पुलिस को शिकायत दे दी है।

  • जालंधरः हाईवे पर पलटी जीप, सड़क पर तैरती दिखीं मछलियां, देखें तस्वीरें

    जालंधरः हाईवे पर पलटी जीप, सड़क पर तैरती दिखीं मछलियां, देखें तस्वीरें

    जालंधर/हर्ष कुमारः महानगर के परागपुर हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। आज सुबह परागपुर हाईवे पर मछलियों से भरी जीप पलट गई। स्थानीय लोगों के अनुसार जीप चालक तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहा है। जिससे जीप अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई।

    गनीमत यह रही कि हादसे में जीप चालक बाल-बाल बच गया। जिसे स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्त के बाद जीप से बाहर निकाला।लेकिन इस हादसे में हाईवे पर मछलियां बिखर गई। जिससे चालक का काफी नुकसान हुआ है।