जालंधर, वरुण/हर्ष : 66 फुटी रोड स्थित जालंधर हाईट्स टू से बड़ी खबर सामने आई है। जहां आज फ्लैट की 11वीं मंजिल से कूदकर व्यक्ति ने छलांग लगा दी। हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान 34 वर्षीय जोरावर सिंह पुत्र बलविंदर सिंह के रूप में हुई है। फ्लैट नंबर 1104 में रह रही अपनी पत्नी को लेने के लिए आया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति की 4 माह पहले शादी हुई थी और वह अपनी पत्नी को लेने के लिए आया है। बताया जा रहा है कि घरेलू क्लेश के चलते व्यक्ति ने सुसाइड किया है। उक्त व्यकित के पास अमेरिका की सिटीजन शिप है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारी मामले की जांच में जुट गए है।
Blog
-

पंजाबः मनिंदरजीत सिंह बिट्टा पहुंचे पठानकोट, सरदार प्रकाश सिंह बादल के निधन पर जताया शोक, देखें वीडियो
पठानकोट/अनमोलः पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन पर जहां पंजाब में ही नहीं बल्कि पूरे देश में शोक की लहर देखने को मिल रही है वही पठानकोट के गांव शादीपुर में पहुंचे ऑल इंडिया एंटी टेरेरिस्ट फ्रंट के चेयरमैन मनिंदरजीत सिंह बिट्टा जो कि शाहिद सैनिक परिवार सुरक्षा के महासचिव विक्की के घर पहुंचे जिन्होंने ने कहा कि प्रकाश सिंह बादल के निधन से एक युग का अंत हो गया है। प्रकाश सिंह बादल के निधन पर राजनीति मे बहुत बड़ा घाटा हुआ है, जो कभी भी पूरा नही हो सकता।
बिट्टा ने कहा कि मुख्यमंत्री रह चुके प्रकाश सिंह बादल शांति और आपसी भाईचारे का प्रतीक रहे हैं जिन्होंने हिंदू सिख एकता को मजबूत किया है जिन्हें पूरा देश और पंजाब के लोग कभी भी भुला नहीं सकते।
-

जालंधर: इस हलके में पैसे देते कांग्रेस नेता की वीडियो हुई वायरल
जालंधर, वरुण/हर्ष: लोकसभा उपचुनाव को लेकर जहां सियासत गरमाई हुई है। वहीं कुछ पार्टियों की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हाल ही में आप पार्टी की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें काजी मंडी के व्यक्ति विजय ने नारे लगाने के बदले दारू और पैसे देने के आरोप लगाए थे। विजय ने वीडियो में कहा था कि आप पार्टी ने नारे लगाने के लिए दारू और पैसे देने के लिए कहा था, लेकिन कुछ भी दिया नहीं। वहीं अब वेस्ट हल्के से कांग्रेस के दिग्गज नेता की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें वोट के लिए धन बल का प्रयोग हो रहा है।
इसमें कांग्रेस के चुनाव प्रभारी कपूरथला के विधायक राणा गुरजीत सिंह प्रचार दौरान महिला को पैसे देते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में उनके साथ अमृतसर के सांसद भी नजर आ रहे हैं। यह वीडियो बस्तियों की बताई जा रही है। जिसमें राणा गुरजीत सिंह पहले किसी घर में गए और उसके बाद बाहर निकलने पर उन्हें एक महिला मिली। उन्होंने महिला से बातचीत की। इसके बाद अपने कुर्ते की ऊपर वाली जेब को टटोला, लेकिन उसमें कुछ पर्चियां निकली।
बाद में उन्होंने अपने किसी साथी को पैसे देने के लिए कहा। साथी ने तुरंत उन्हें 500-500 के नोट थमाए। राणा ने नोट बिना गिने आगे उनके साथ ही खड़ी महिला को जबरदस्ती पकड़ा दिए। हालांकि वीडियो में दिखाई दे रहा है कि महिला ने नोट सीधे नहीं पकड़े बल्कि राणा गुरजीत सिंह उन्हें नोट हाथ में थमाए। जब राणा गुरजीत सिंह ने महिला को नोट थमाए तो वह अकेली नहीं थी, उसके साथ और भी महिलाएं थीं।
-

आज का राशिफल, 27 अप्रैल 2023
मेष: रोजगार में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। कोई बड़ा कार्य हो जाने से प्रसन्नता रहेगी। निवेश लाभदायक रहेगा। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। विवाद से बचें। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है।
वृष: व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा। किसी व्यक्ति के उकसावे में न आएं। विवाद से बचें। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। व्यापार ठीक चलेगा। आय होगी। विवेक का प्रयोग करें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।
मिथुन: बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लंबी यात्रा हो सकती है। लाभ होगा। नए अनुबंध हो सकते हैं। रोजगार में वृद्धि होगी। रुके कार्य पूर्ण होंगे। प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। प्रशंसा मिलेगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। प्रमाद न करें।
कर्क: आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कोई बड़ा कार्य कर पाएंगे। व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। कार्य पूर्ण होंगे। प्रसन्नता रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जोखिम न लें। भाइयों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी।
सिंह: तीर्थदर्शन हो सकता है। सत्संग का लाभ मिलेगा। राजकीय सहयोग से कार्य पूर्ण व लाभदायक रहेंगे। कारोबार मनोनुकूल रहेगा। शेयर मार्केट में जोखिम न लें। नौकरी में चैन रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। ध्यान रखें।
कन्या: वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग से हानि की आशंका है, सावधानी रखें। दूसरों के झगड़ों में हस्तक्षेप न करें। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से क्षोभ होगा। फालतू की बातों पर ध्यान न दें। व्यापार ठीक चलेगा। जोखिम व जमानत के कार्य बिलकुल न करें।
तुला: शत्रुओं का पराभव होगा। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। कारोबार से लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। कोई बड़ा कार्य करने की योजना बन सकती है। कार्यसिद्धि होगी। सुख के साधनों पर व्यय होगा। प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें।
वृश्चिक: संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। प्रॉपर्टी ब्रोकर्स के लिए सुनहरा मौका साबित हो सकता है। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। रोजगार में वृद्धि के योग हैं। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। आय में वृद्धि होगी। व्यस्तता रहेगी। मित्रों की सहायता कर पाएंगे।
धनु: मेहनत का फल पूरा नहीं मिलेगा। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन मिल सकता है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। पारिवारिक मांगलिक कार्य हो सकता है। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे।
मकर: लेन-देन में सावधानी रखें। किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें। शोक संदेश मिल सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। किसी के उकसाने में न आएं। व्यस्तता रहेगी। थकान व कमजोरी रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। आय में निश्चितता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।
कुंभ: मेहनत सफल रहेगी। बिगड़े काम बनेंगे। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। आय में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य करने के अवसर मिलेंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। समय की अनुकूलता का लाभ लें। धनार्जन होगा।
मीन: पुराने संगी-साथी व रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। नए मित्र बनेंगे। अच्छी खबर मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। कार्यों में गति आएगी। विवेक का प्रयोग करें। लाभ में वृद्धि होगी। मित्रों के सहयोग से किसी बड़ी समस्या का हल मिलेगा। व्यापार ठीक चलेगा। घर-बाहर सुख-शांति रहेगी। -

पंजाब : पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल के अंतिम दर्शन के लिए लगी भीड़, देखें Live
चंडीगढ़ : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का अंतिम संस्कार आज उनके पैतृक गांव बादल में होगा। वीरवार दोपहर 1 बजे उनके घर से अंतिम यात्रा शुरू होगी, जो शमशानघाट की बजाए उनके किन्नू वाले बाग में पहुंचेगी। यहीं पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा, जहां बाद में उसी जगह को स्मारक में बदला जाएगा। वही आज प्रकाश सिंह बादल के अंतिम संस्कार के दौरान दर्शन करने के लिए भगवंत मान दे पहुंच रहे हैं। इस बीच पंजाब सरकार और जिला प्रशासन की तरफ से कड़े सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। पूर्व सीएम के अंतिम दर्शन के लिए बादल गांव में भारी संख्या में लोग पहुंचे हुए हैं।
जिला मुक्तसर, जिला फाजिल्का, जिला फिरोजपुर और जिला फरीदकोट की पुलिस गांव बादल में तैनात की गई है। पता चला है कि शिरोमणि अकाली दल के नेताओं सहित अन्य राजनीतिक दलों के दिग्गज नेता भी बादल को अंतिम विदाई देने पहुंचेंगे। वहीं ट्रैफिक को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने गांव महिना से लंबी की तरफ रूट डायवर्ट कर दिया है। वहीं, डबवाली से अन्य शहरों की तरफ रूट डायवर्ट किया गया है।
जानकारी के अनुसार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी, केंद्रीय राज्यमंत्री सोम प्रकाश, पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, पूर्व एमपी अविनाश राय खन्ना, प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद खन्ना, सुभाष शर्मा, दयाल दास सोढ़ी, प्रदेश मीडिया इंचार्ज सुनील सिंगला, भाजपा बठिंडा शहरी अध्यक्ष सरूप सिंगला, भाजपा बठिंडा देहाती अध्यक्ष रविप्रीत सिद्धू, मृगेंद्र सिंह पीए केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत श्रद्धांजलि देने के लिए बादल गांव में पहुंचेंगे।
-

पंजाब : 2 दिन के लिए 144 लागू, निर्देश जारी
फरीदकोट : पंजाब राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा -2 (PSTET-2) 29 अप्रैल को है। इसके लिए फरीदकोट जिले में 2 दिन धारा 144 लागू रहेगी। इस दौरान लोगों के इकट्ठा होने पर पाबंदी रहेगी। लोगों से पुलिस को सहयोग करने की अपील है।
परीक्षा के लिए बनाए गए परीक्षा केंद्रों के आसपास 29 अप्रैल से 30 अप्रैल 2023 तक धारा 144 लागू करने के आदेश राजेश धीमान जिलाधिकारी फिरोजपुर द्वारा जारी किए गए गए हैं। साथ ही परीक्षा के दौरान कड़े पुलिस सुरक्षा इंतजाम करने के निर्देश भी दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि यह आदेश इन परीक्षा केंद्रों पर ड्यूटी देने वाले कर्मचारियों पर लागू नहीं होंगे।
PSTET-2 परीक्षा के दौरान पारदर्शिता बनाए रखने के लिए जिला अधिकारी द्वारा यह आदेश जारी किया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि 2 साल पहले तरनतारन में मेडिकल परीक्षा प्रश्नपत्र लीक होने की सूचना मिली थी। इस प्रकार की किसी भी दूसरी अप्रिय घटना से बचने के लिए जिला प्रशासन द्वारा धारा 144 लागू करने का फैसला लिया किया गया।
-

जालंधर: ड्रग्स मामले में बर्खास्त ASI इंद्रजीत सिंह का साथी गिरफ्तार
जालंधर/वरुण: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने सूबे में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चल रही मुहिम दौरान आज एक प्रायवेट व्यक्ति रमिन्दरपाल सिंह प्रिंस, निवासी मिशन कम्पाउंड, जालंधर को गिरफ़्तार किया है, जो पिछले चार सालों से एक पुलिस मुकदमे में भगौड़ा था। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि इस सम्बन्धी एफआईआर नं. 01 तारीख़ 12- 02- 2015 को भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धाराओं 7,8 13( 2) के अंतर्गत मोहाली में ब्यूरो के फलायंग सकुऐड- 1 थाना, पंजाब में मुकदमा दर्ज किया गया था। उपरोक्त दोषी को 04- 01- 2019 को एसएएस नगर अदालत की तरफ से भगौड़ा ( पीओ) घोषित किया गया था और तब से वह अपनी गिरफ़्तारी से बचने के लिए फ़रार हो गया था।
विवरण देते हुए उन्होंने आगे बताया कि यह मामला विजीलैंस जांच के आधार पर एसएएस नगर में ब्यूरो के फलायंग सकुऐड- 1 थाना, पंजाब में दर्ज एफआईआर नं: 14, तारीख़ 11- 11- 2013 में कथित दोषों की जांच के हुक्मों के आधार पर दर्ज किया गया था। उन्होंने आगे बताया कि जांच के दौरान स्टेट केमिकल ऐगज़ामीनर लैबारटरी, खरड़, एसएएस नगर में बतौर लैबारटरी अटेंडेंट तैनात दोषी जगदीप सिंह निवासी गाँव सेहा, ज़िला लुधियाना ने खुलासा किया था कि उस समय सीआई ए तरन तारन में तैनात सहायक सब इंस्पेक्टर ( एएसआई) इन्द्रजीत सिंह ने उससे 10 लाख रुपए रिश्वत और उपरोक्त लैबारटरी में तैनात ऐनालिस्ट परमिन्दर सिंह से 3. 50 लाख रुपए की रिश्वत ली थी। उक्त एएसआई ने दोनों के ख़िलाफ़ एनएसपी एस. का मामला दर्ज करने की धमकी दी थी।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि उक्त दोषी जगदीप सिंह ने आगे खुलासा किया कि उक्त दोषी एएसआई ने रिश्वत दो प्रायवेट व्यक्तियों उक्त रमिन्दरपाल सिंह प्रिंस और पवन कुमार निवासी गांव नवां पिंड गेटवाला ज़िला कपूरथला के ज़रिये ली थी। उसने आगे दोष लगाया कि उपरोक्त कथित दोषी पवन कुमार ने उससे 3 लाख रुपए और परमिन्दर सिंह से 1. 50 लाख रुपए लिए थे, और यह रिश्वत की रकम उक्त एएसआई को दी जानी थी। रिश्वत की इस कुल 17 लाख रुपए रकम में से रमिन्दरपाल सिंह प्रिंस ने 2 लाख रुपए लिए थे। उक्त दोषों की पड़ताल के उपरांत उक्त सभी दोषियों एएसआई इन्द्रजीत सिंह, पवन कुमार और रमिन्दरपाल सिंह के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर लिया गया था। दोषी को गिरफ़्तार कर लिया गया है और कल उसे एसएएस नगर में समर्थ अदालत के आगे पेश किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस मामले की आगे वाली जांच जारी है। बताया जा रहा है कि पकड़ा गया आरोपी प्रिंस कई पुलिस अफसरों का चहेता भी था और आरोपी के भाई बिल्ला के ऊपर शराब तस्करी के मामले दर्ज है।
-

पंजाबः लंबी पहुंचा प्रकाश सिंह बादल का पार्थिव शरीर, अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग जुटे, देखें वीडियो
पटियालाः पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक स्थान लंबी लाया गया। यहां गांव बादल में वीरवार को उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव बादल में दोपहर एक बजे होगा। गांव में अंतिम संस्कार की तैयारियां जारी हैं। दो एकड़ में किन्नू का बाग खाली कराया जा रहा है। पटियाला में प्रकाश सिंह बादल की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग जुटे। लोगों ने फूलों की वर्षा कर अंतिम श्रद्धांजलि भेंट की। इस दौरान ‘प्रकाश सिंह बादल अमर रहे’, ‘बादल तेरी सोच पर… पहरा देंगे ठोक कर’ नारों से आसमान गूंज उठा। एंबुलेंस को पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया चला रहे थे, जबकि उनके साथ सुखबीर सिंह बादल बैठे थे। सुखबीर बादल लगातार हाथ जोड़कर लोगों का धन्यवाद कर रहे थे।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान बुधवार को प्रकाश सिंह बादल के अंतिम दर्शन के लिए नहीं पहुंच सके। वह जम्मू-कश्मीर में शहीद पंजाब के सैनिकों के परिजनों से मिलने गए थे। राज्य सरकार की तरफ से वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने शिअद मुख्यालय पहुंचकर प्रकाश सिंह बादल को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री भगवंत मान अब वीरवार को प्रकाश सिंह बादल के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन पर दो दिवसीय राष्ट्रीय और राजकीय शोक के एलान के बाद बुधवार को पंजाब सरकार ने 27 अप्रैल को सरकारी छुट्टी की घोषणा की है। इस दौरान राज्य में सभी सरकारी कार्यालय, बोर्ड-निगम और शैक्षिक संस्थान बंद रहेंगे। आम राज प्रबंध विभाग ने बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी किया है।
-

अधिक से अधिक लोगों को मिलेट्स के बारे में करें जागरूक: उपायुक्त
ऊना/सुशील पंडित: कृषि विभाग, डीआरडीए, आईसीडीएस और आतमा प्रौजेक्ट मिलेट्स के बारे में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करें ताकि लोग इस अपनी डाईट में शामिल करें। यह जानकारी उपायुक्त राघव शर्मा ने संबंधित विभागों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने कहा कि पूर्व में भारत में मिलेट्स जिसमें बाजरा, ज्वार, कोदरा, रागी आदि प्रमुख अनाज़ होते थे लेकिन वर्तमान में लोगों ने इनका उपयोग करना छोड़ दिया और किसानों ने भी इन अनाज़ों की खेती करना बंद कर दिया। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों से कहा कि वे जिला की सभी कृषि सखियों के लिए मिलेट्स के बारे में जागरूक करने के लिए प्रशिक्षण शिवरों का आयोजन करें ताकि वह अपने-अपने क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा लोगांे को मिलेट्स के बारे में जानकारी उपलब्ध करवा सकें।उन्होंने आतमा प्रोजैक्ट के अधिकारियों से कहा कि वे पंचायत स्तर तक एक बीघा भूमि पर मिलेट्स की खेती के प्रदर्शनी स्थल बनाएं ताकि ग्रामीण स्तर पर किसानों का मिलेटृस की खेती करने की ओर रूझान बढ़ सके।उपायुक्त ने एकीकृत बाल विकास परियोजना अधिकारी से कहा कि जिला की समस्त आंगनबाड़ी वर्करों को मिलेट्स के महत्व बारे अवगत करवाएं तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में मिलेट्स से संबंधित अनाज़ को भी उगाएं ताकि आंगनबाड़ी केंद्रों में मिलेट्स गार्डन बनाएं। उन्होंने कहा कि आईसीडीएस के माध्यम से आयोजित होने वाले पोषण माह के दौरान लगने वाले शिवरों में भी मिलेट्स से तैयार व्यंजनों को भी प्रदर्शित करें ताकि इससे भी लोग प्रेरित हो सके। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। -

प्राचीन शिव मंदिर बद्दी में श्रीमदभगवद् कथा 26 अप्रैल से 2 मई तक
प्रसिद्व कथावाचक जगमोहन शास्त्राी ने कलश यात्रा के साथ शुरू किया कथा प्रवचनबददी/ सचिन बैंसल: हाउसिंग बोर्ड फेस एक के प्राचीन शिव मंदिर में शिव मंदिर प्रबंधक कमेटी की ओर से श्रीमदभगवद्गीता का आयोजन 26 अप्रैल से 2 मई तक किया जा रहा है । कथा वाचक उत्तर भारत के प्रसिद्व कथा वाचक पंडित जगमोहन दत्त शास्त्राी अपने मुखारविन्द से अमृतमयी कथा का रसपान भक्तों को करवा रहे हैं । कथा का आगाज हाउसिंग बोर्ड फेस एक व दो की विशाल कलश यात्रा की परिक्रमा के साथ शुरू हुआ । प्रथम दिवस पर पंडित जगमोहन शास्त्राी ने श्रीमद्भागवत महात्म्य के विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस कलयुग में मनुष्य अपने भावों को सत्संग के जरिए ही स्थिर रख सकता है । सत्संग के बिना विवेक उत्पन्न नहीं हो सकता और बिना सौभाग्य के सत्संग सुलभ नहीं होता।उन्होने कहा कि भागवतकथा का 7 दिनों तक श्रवण करने से मनुष्य के सात जन्मों के पाप धुल जाते हैं, मनुष्य अपने जीवन में सातों दिवस में किसी न किसी देवता की पूजा अर्चना करता है, लेकिन मानव जीवन में आठवां दिवस परिवार के लिए होता है । उन्होने जीवन में भजन, और भोजन में अंतर बताते हुए कहा कि भजन में कोई मात्रा नहीं होती, इसलिए भजन करने से मानव का मन सीधा ही प्रभु से जुड़ जाता है । उसी प्रकार भोजन में मात्रा होती है, मनुष्य को भोजन को भजन एवं प्रसाद के रूप में ग्रहण करना चाहिए । शास्त्राी द्वारा कथा वाचन के दौरान कहा गया कि इस कलयुग में केवल भोलेनाथ ही शीघ्र भक्ति से प्रसन्न होते हैं । केवल 3 महीने भोलेनाथ की भक्ति करने से मनुष्य के सब कार्य सिद्व हो जाते हैं । प्रथम दिन की कथा के समापन से पूर्व आरती की गई, आरती करने के पश्चात उपस्थित श्रद्वालुओं में प्रसाद का वितरण किया गया ।श्रीमदभगवद् कथा आयोजक शिव मंदिर कमेटी के सदस्यों आर.बी सिंह, जोगी राम जिंदल, रमीत फौजी, राजेश शर्मा, जसदेव सिंह, पवन जिंदल, हरदीप सूद, दर्शन पाल, पंडित सुभाष शर्मा, एमपी राणा, विनोद गोयल आदि ने जानकारी देते हुए बताया कि हाउसिंग बोर्ड स्थित शिव मंदिर बहुत ही प्राचीन मंदिर है । उन्होने कहा कि लगभग चालीस वर्ष पहले हाउसिंग बोर्ड विकसित होने से पहले यहां खेतों में शिव मंदिर होता था जिसमें आस पास के ग्रामीणों की बहुत आस्था थी तथा हर सोमवार और शिवरात्रि पर यहां बहुत बडे आयोजन किए जाते रहे हैं । हाउसिंग बोर्ड बनने के बाद भी आज तक स्थानीय लोगों सहित कालोनी वासियों की यहां पर गहरी आस्था है । तथा हर सोमवार और शनिवार को खूब भीड़ इकठठी होती है । शिव भक्तों की गहरी आस्था और आस पास की खुशहाली के लिए मंदिर में सात दिवसीय भागवत कथा करवाई जा रही है जो 26 अप्रैल से 2 मई तक प्रतिदिन 4 बजे से सांय 7 बजे तक पंडित जगमोहन दत्त शास्त्राी द्वारा कथा महातम्य सुनाया जाएगा । उन्होंने सभी शिव भक्तों से आहवान किया कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में श्रद्वालु कथा रसपान करें तथा अपने जीवन को सार्थक बनायें। कहा कि 2 मई को शिव मंदिर विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा ।