Blog

  • पंजाबः Central Bank of India के लॉकर तोड़ लाखों के गहने लेकर फरार चोर

    पंजाबः Central Bank of India के लॉकर तोड़ लाखों के गहने लेकर फरार चोर

    मंडी गोबिंदगढ़ः पंजाब में आए दिन चोरी की घटनाए सामने आ रही है। वहीं बेखौफ चोरों ने देर रात नेशनल हाईवे पर एक बैंक को निशाना बनाकर लाखों के गहने चुरा ले गए। यह घटना नेशनल हाईवे सर्विस रोड स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की है। जहां देर रात चोरों ने चार लॉकर तोड़ दिए और लाखों के गहने चोरी फरार हो गए।

    घटना की सूचना मिलने के बाद फतेहगढ़ साहिब के आला पुलिस अधिकारी फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम के साथ बैंक में पहुंचे। डीएसपी गुरबंस सिंह बैंस ने बताया कि बुधवार रात करीब 12 बजे बैंक के सात में से चार लॉकर टूटे हैं। चोरी को अंजाम बैंक के साथ लगते खाली प्लाट से दिया गया है। वहां से चोर एग्जास्ट फैन तोड़कर बैंक में अंदर दाखिल हुए थे। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके गहन जांच शुरू कर दी गई है।

  • पंजाबः कोर्ट ने सुखबीर बादल और पूर्व विधायक विरसा सिंह के खिलाफ जारी किए वारंट, जाने मामला

    पंजाबः कोर्ट ने सुखबीर बादल और पूर्व विधायक विरसा सिंह के खिलाफ जारी किए वारंट, जाने मामला

    अमृतसरः ब्यास में अवैध खनन के मामले में अमृतसर की अदालत ने आज शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल और पूर्व विधायक विरसा सिंह वल्टोहा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिए गए है। पहले यह मामला बाबा बकाला साहिब की अदालत में चल रहा था, जिसके पश्चात इसे अमृतसर की एक अदालत में शिफ्ट किया गया। अदालत की तरफ से सुखबीर सिंह बादल को सम्मन भेजे गए थे, लेकिन उनकी तरफ से रिसीव नहीं किए गए। इस मामले में अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल आज अदालत में पेश होने के लिए पहुंचेंगे।

    वर्ष 2021 में व्यास के नजदीक दरिया में हो रही माइनिंग साइट पर जाकर सुखबीर सिंह बादल ने माइनिंग करने वाली कंपनी पर अवैध माइनिंग करने के कई आरोप लगाए थे। इसके पश्चात फ्रेंड्स एंड कंपनी ने थाना ब्यास में शिअद अध्यक्ष के खिलाफ शिकायत की थी। जिसके बाद थाना ब्यास की पुलिस उनके खिलाफ कंपनी के वर्करों को धमकाने और कोविड नियमो की अनदेखी करने का मामला दर्ज किया था।

    जानकारी के अनुसार एक जनवरी 2021 को ब्यास के नजदीक दरिया में हो रही माइनिंग साइट पर शिअद के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पहुंंऐ थे। उनके साथ बिरसा सिंह वल्टोहा, पूर्व विधायक अमरपाल सिंह बोनी, कंंलजीत सिंह, चंचल सिंह, चमकौर सिंह, कश्मीर सिंह, तरसेम सिंह, मनजिंदर सिंह, बलविंदर सिंह और संतोष सिंह साथ थे।

  • पंजाबः पराली जलाने के मामलों के कारण रैड कैटेगरी में आया राज्य का AQI

    पंजाबः पराली जलाने के मामलों के कारण रैड कैटेगरी में आया राज्य का AQI

    जालंधर का 157 AQI पहुंचा

    चंडीगढ़ः पंजाब में पराली जलाने के माले थमने की बजाए दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे हैं। पंजाब के खेतों में पराली जलाने का आंकड़ा 21480 पर जा पहुंचा है। पराली से उठे धुएं के कारण पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंच रहा है। पराली जलाने के मामले में पंजाब के कई हिस्सों की एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) बहुत ही बुरे हालत में पहुंच गई है। हवा की गुणवत्ता ‘रैड कैटेगरी’ श्रेणी में दर्ज की गई है।

    केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार पंजाब के लुधियाना में एक्यूआई 252 दर्ज किया गया। इसके अलावा अमृतसर – 182, बठिंडा – 202, पटियाला – 170, जालंधर – 157 और खन्ना – 179, मंडी गोबिंदगढ़ – 120 एक्यूआई दर्ज किया गया हैं। चंडीगढ़ का एक्यूआई 207 दर्ज किया गया है। राज्य में हालात यह पैदा हो गए हैं कि लोगों का दम घुटना शुरू हो गया है।

    आसमान में पराली से उठे धुएं के कारण एक मोटी प्रदूषण की परत बन गई है। राज्य के प्रदूषण नियंत्रण विभाग द्वारा खेतों में आग पर नजर रखने के लिए लगाए गए रिमोट सेंसिंग सिस्टम पर दर्ज आंकड़ों के अनुसार पिछली रात सबसे ज्यादा खेतों में पराली जलाने के मामले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के गृह जिला संगरूर में सामने आए हैं। संगरूर में 677 खेतों में पराली को आग लगाने के मामले रिमोट सेंसिंग सिस्टम पर रिपोर्ट हुए हैं।

  • चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान, 1 और 5 दिसंबर को वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे

    चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान, 1 और 5 दिसंबर को वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे

    नई दिल्लीः चुनाव आयोग ने गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। राज्य की 182 सीटों वाली विधानसभा के लिए दो चरणों में मतदान कराया जाएगा। पहले चरण की वोटिंग एक दिसंबर को और दूसरे चरण की वोटिंग पांच दिसंबर को होगी। मतगणना आठ दिसंबर को कराई जाएगी। गुजरात में वर्तमान में चार करोड़ 90 लाख से अधिक मतदाता हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक इस बार  51 हजार 782 हजार पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।

    मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया, ”मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि गुजरात विधानसभा चुनाव में तीन लाख 24 हजार 422 नए मतदाता इस बार पहली बार मतदान करेंगे। राज्य में कुल मतदान केंद्र की संख्या 51,782 है। राज्य में स्थापित मतदान स्थलों में से कम से कम 50 फीसदी मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था होगी।”

    गुजरात में हैं कितने मतदाता

    गुजरात में वर्तमान में चार करोड़ 90 लाख से अधिक मतदाता हैं। हर बूथ पर औसतन 948 मतदाता है। इनमें 10 हजार 460 मतदाता 100 साल से अधिक की आयु के है। वहीं नौ लाख 87 हजार मतदाताओं की आयु 80 साल से अधिक है। वहीं इनमें चार लाख 61 हजार से अधिक युवा मतदाता हैं। केवल महिलाओं के लिए 1274 पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे। वहीं गिर के जंगल के केवल एक मतदाता के लिए पोलिंग बूथ बनाया जाएगा तो वाग्रा में एक पोलिंग बूथ शिपिंग कंटेनर में बनाया गया है। राज्य में चार लाख चार हजार 802 दिव्यांग मतदाता हैं। दिव्यांगों के लिए 183 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। पिछले विधानसभा चुनाव 2017 में 69.01 फ़ीसदी मतदान हुआ था। 182 विधानसभा सीटों वाली गुजरात विधानसभा में 13 सीटें अनुसुचित जाति, 27 सीटें अनुसूचित जनजाती के लिए आरक्षित हैं।

    गुजरात विधानसभा की राजनीतिक स्थिति

    गुजरात विधानसभा में कुल 182 सीटें हैं। बहुमत के लिए 92 सीटें जरूरी होती हैं। गुजरात में 2017 का चुनाव दो चरणों कराया गया था। मतदान का पहला चरण नौ दिसंबर और दूसरा चरण 14 दिसंबर को हुआ था। उस चुनाव में बीजेपी ने कुल 99 सीटों पर जीत का परचम लहराया था। वहीं कंग्रेस के खाते में 77 सीटें गई थीं। अन्य पार्टियों और निर्दलियों ने छह सीटों पर जीत हासिल की थी। गुजरात सरकार का कार्यकाल 18 फरवरी 2023 को खत्म हो रहा है। उपचुनावों के बाद इस समय गुजरात विधानसभा में बीजेपी के 111, कांग्रेस के 62, भारतीय ट्राइबल पार्टी के 2, एनसीपी का एक और एक निर्दलीय सदस्य है। इसमें 13 महिलाएं हैं। इसमें बीजेपी की 10 और कांग्रेस की तीन सदस्य शामिल हैं।

  • कपूरथलाः गुरुघर के ताले तोड़कर नगदी लेकर फरार लुटेरे, वारदात सीसीटीवी में कैद

    कपूरथलाः गुरुघर के ताले तोड़कर नगदी लेकर फरार लुटेरे, वारदात सीसीटीवी में कैद

    कपूरथलाः जिले में चोरी की वारदाते दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है। चोरों को हौंसले इतने बुलंद हो गए है कि अब वह धार्मिक स्थलों को भी निशाना बनाने लग गए है। वहीं देर रात चोरों ने जिला के बेगोवाल के पास पड़ते गांव जैद के गुरुघर को निशाना बनाकर वहां पड़ी गोलक को चुराकर ले गए। यह मामला पिंड जैद में स्थित बाबा मक्खण शाह लुबाणा (जद्दी) गुरुघर से सामने आया है।

    चोरों ने पहले गुरुघर के ताले तोड़े और फिर गोलक को चुरा कर ले गए। चोरों की सारी हरकतें और यह सारी वारदात गुरुघर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। चोरों ने गुरुघर में रात करीब एक-डेढ़ बजे एंट्री की। गुरुघर के प्रबंधकों ने कहा कि गोलक में करीब चालीस हजार से ज्यादा कैश था। उन्होंने कहा कि गुरुघर में जो लोग श्रद्धा के अनुसार गोलक में पैसे डाल कर जाते हैं उसे निकाला नहीं गया था।

    गुरुघर के मुख्य ग्रंथी सतनाम सिंह ने बताया कि तोर गोलक को चोरी कर खेतों में ले गए। वहां पर जाकर चोरों ने गोलक को तोड़ा और उसमें कैश चुराया। ग्रंथी सतनाम सिंह ने कहा कि टूटी हुई गोलक खेतों से बरामद हो गई है। उन्होंने कहा कि गोलक में करीब चालीस हजार से ज्यादा नगदी थी। अभी तक जो पैसा लोगों ने अपनी श्रद्धा के अनुसार चढ़ाया था उसे गिना नहीं गया था।

    अंदाजा है कि गोलक में चालीस हजार के करीब पैसा था। गुरुद्वारा के प्रबंधकों ने कहा कि उन्होंने इस बारे में पुलिस को भी सूचना दे दी है। उन्होंने कहा कि पुलिस को उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी उपलब्ध करवा दी है। इस घटना की निंदा करते हुए प्रबंधकों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि चोरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। 

  • जालंधरः फिर विवादों में आया सिविल अस्पताल, परिजनों की शिकायत के बाद सीनियर अधिकारी ने लिया एक्शन 

    जालंधरः फिर विवादों में आया सिविल अस्पताल, परिजनों की शिकायत के बाद सीनियर अधिकारी ने लिया एक्शन 

    जालंधर/वरुण: सिविल अस्पताल कई बार विवादों में आ चुका है। वहीं अब सिविल अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में कर्मचारियों द्वारा परिजनों से धक्के से बधाई लेने का मामला सामने आया है। जिसकी शिकायत मिलने पर मैडीकल सुपरिटेंडेंट ने खुद वार्ड में जाकर चैकिंग की। इस दौरान मैडीकल सुपरिटेंडेंट डा. राजीव शर्मा, सहायक सिविल सर्जन डा. वरिंदर कौर तथा जिला परिवार कल्याण अधिकारी डा. रमन गुप्ता ने एक्शन लेने के आदेश जारी किए। उन्होंने वार्ड में उपचाराधीन महिलाओं के परिजनों से खुद पूछताछ की तो अधिकतर ने बताया कि उनसे धक्के से बधाई ली गई और न देने की सूरत पर उनके बैड की गंदी चादरें नहीं हटाई गई व साफ-सफाई तक नहीं की गई।

    जिसके बाद सीनियर अधिकारी ने वार्ड से सभी सफाई कर्मचारी बदल दिए। हालांकि प्रथम जांच में यह सामने आया है कि सफाई कर्मचारी ही बधाई लेते थे। बताया जा रहा है कि यह मामला चंडीगढ़ में उच्च अधिकारियों को पास भी पहुंच गया है। मामला बढ़ता देख मैडीकल सुपरिटेंडेंट ने सफाई कर्मचारियों के ठेकेदार को दफ्तर में बुलाकर उसको फटकार हुए दोबारा से होने की चेतावनी दी है।

    बताया जा रहा है कि मैडीकल सुपरिटेंडेंट ने ठेकेदार को चेतावनी देेते हुए कहा कि अगर ऐसा हुआ तो वह उसके ठेके को रद्द करने हेतु चंडीगढ में सीनियर अधिकारियों को लिखित में भेजेंगे। इस मामले को लेकर सीनियर मैडिकल ऑफिसर डा. रमन गुप्ता तथा सहायक सिविल सर्जन डा. वरिदर कौर को रिपोर्ट तैयार करने के कह दिया है। ताकि वह रिपोर्ट चंडीगढ़ भेज सकें। 

  • पंजाबः पुलिस ने 3 हाई प्रोफाइल ड्रग तस्करों को किया गिरफ्तार

    पंजाबः पुलिस ने 3 हाई प्रोफाइल ड्रग तस्करों को किया गिरफ्तार

    गुरदासपुरः पंजाब में नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। गुरदासपुर पुलिस ने 72.5 किलो हेरोइन जब्ती मामले में वांछित 3 हाई प्रोफाइल ड्रग तस्करों को काबू कर लिया है। इसकी जानकारी खुद डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने ट्वीट कर दी।

    उन्होंने ट्वीट कर लिखा एक महत्वपूर्ण सफलता गुरदासपुर पुलिस ने 22 जुलाई को एटीएस मुंबई और पंजाब पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से न्हावा शेवा पोर्ट मुंबई में 72.5 किलोग्राम हेरोइन जब्ती मामले में वांछित 3 हाई प्रोफाइल ड्रग तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। वे बड़े पैमाने पर पंजाब में सीमा पार और अंतर-राज्यीय नशीली दवाओं की तस्करी में सक्रिय रूप से शामिल थे।

  • जालंधरः आज मौसम में होगा बदलाव, छाए रहेंगे हल्के बादल

    जालंधरः आज मौसम में होगा बदलाव, छाए रहेंगे हल्के बादल

    जालंधर/वरुणः शहर में आज थोड़े समय के बाद मौसम एकदम से बदलाव देखने को मिलेगा। दरअसल, शहर में हल्के बादल छाए रहेंगे। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार सुबह और शाम की ठंडक के साथ-साथ अब दिन के समय भी ठंड बढ़ने लगेगी। इस वजह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखा जाएगा।

    साथ ही इससे मौसम में परिवर्तन और तापमान में अंतर दिखाई देगा। हालांकि दूसरी ओर पराली और कूड़े के ढेर में लगाई जाने वाली आग से धुआं बढ़ रहा है। धुएं की वजह से प्रदूषण की चादर आसमान में छाई नजर आ रही है, जिस कारण शहर वासियों को परेशानी हो सकती है। खासकर दो पहिया वाहन चालक, पैदल और साइकिल सवारों को शहर में निकलने पर दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। यह जहरीला स्माग आंखों में जलन, गले में खराश आदि बीमारियों को बढ़ा रहा है।

  • पंजाबः अज्ञात लोगों ने शिव सेना नेता पर चलाई गोली

    पंजाबः अज्ञात लोगों ने शिव सेना नेता पर चलाई गोली

    लुधियानाः शहर में क्राइम और लूटपाट के मामले लगातार बढ़ रहे है। आए दिन शहर में क्राइम की वारदातें सामने आ रही है। वहीं बीती रात टिब्बा रोड स्थित न्यू सुभाष नगर की ग्रेवाल कालोनी में शिव सेना पंजाब के नेता पर गोली चलने का मामला सामने आया है। हालांकि गोली उनके बगल से निकल गई। नेता के अनुसार उनके घर के बाहर रात को कुछ अज्ञात लोग चक्कर लगा रहे थे। पड़ोसी ने इस संबंध में जानकारी दी तो वह उनका पीछा करने लगे। तभी अज्ञात लोगों ने गोली चला दी और वह शिव सेना नेता के पास से होकर गुजर गई।

    इसके बाद अज्ञात लोग फरार हो गए। अब जिला पुलिस सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। शिव सेना के यूथ नेता अश्वनी कुमार ने बताया कि दो लोग उसके घर के बाहर घूम रहे थे, जब वह पीछा कर रहे थे तो उन पर हमला हुआ है। हमलावरों की तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हुई हैं। सूचना मिलने के बाद एसीपी गुरदेव सिंह मौके पर पहुंचे हैं और एरिया के सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

  • दर्दनाक हादसाः ट्रेन की चपेट में आने से मां-बाप सहित 3 वर्षीय बच्ची की मौत

    दर्दनाक हादसाः ट्रेन की चपेट में आने से मां-बाप सहित 3 वर्षीय बच्ची की मौत

    चंडीगढ़ः गांव रायपुर कलां से दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। दरअसल, गांव रायपुर कलां के पास अंबाला चंडीगढ़ रेलवे ट्रैक पार करते समय एक परिवार के 3 लोगों की जनशताब्दी कि चपेट में आने से मौत हो गई। हालांकि घटना मंगलवार देर शाम की है। तीनों के शव हॉस्पिटल में रखवा कर आज पोस्टमार्टम करवाकर परिवार को सौंप दिए हैं।

    मृतक की पहचान राजू 30 साल पत्नी सोनी 25 साल और एक 3 महीने की बेटी सोनी साथ थी। तीनों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। यह पूरा एक परिवार चंडीगढ़ के गांव मक्खन माजरा में रहता था। और मूल रूप से यूपी के बिजनौर जिला स्थित झिरन गांव का रहने वाला था राजू का एक भाई और माता-पिता गांव में रहते हैं। पुलिस के मुताबिक गांव रायपुर कलां के पास जनशताब्दी की क्रॉसिंग करीब 5:30 बजे की है। उसी समय राजू अपने परिवार के साथ अपने घर जा रहा था। रायपुर कलां के पास ट्रैक के नीचे गंदा नाला होने की वजह से आम तौर पर लोग वहां ट्रैक से होते हुए दूसरी ओर जाते हैं।

    जैसे राजू अपने परिवार के साथ ट्रैक पार करने लगा उसी समय ट्रेन वहां से गुजरी और तीनों चपेट में आ गए। उनके लिए ट्रैक के किनारे खड़े होने या वहां से उतरने का कोई जगह ही नहीं बची थी तभी यह हादसा हुआ। वहीं, पुलिस के मुताबिक राजू की 3 महीने की बेटी जिसकी कि मंगलवार को तबीयत खराब हुई थी। वह पत्नी के साथ पैदल ही बेटी को डॉक्टर को दिखाने रायपुर कल आ गया हुआ था। चेकअप के बाद पैदल ही घर लौटते वक्त तीनों हादसे का शिकार हो गए। पुलिस के मुताबिक राजू पेशे से ड्राइवर था और करीब चार साल पहले काम के सिलसिले में उत्तर प्रदेश से अपने गांव से यहां चंडीगढ़ आया था।