Blog

  • कार और डंपर के बीच भीषण टक्कर, 3 की मौ’त, 8 घायल

    कार और डंपर के बीच भीषण टक्कर, 3 की मौ’त, 8 घायल

    जोधपुर : बेटे का मुंडन करवाकर रामदेवरा से लौट रहे परिवार की कार सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गई। हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। आठ घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पिचक गई। पुलिस को शव और घायलों को बाहर निकालने के लिए बड़ी मशक्कत करनी पड़ी। मामला जोधपुर ग्रामीण के बिलाड़ा थाना क्षेत्र के पिचियाक गांव के स्टेट हाईवे-61 का रात 11 बजे का है। बिलाड़ा SHO मूल सिंह भाटी ने बताया- मध्य प्रदेश का रहने वाला परिवार मुंडन और रामदेवरा दर्शन के लिए आया था।

    यहां से दर्शन कर लौट रहे थे। देर रात करीब 11 बजे हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाया। हादसे में ईको वैन चला रहे श्याम सिंह सिसोदिया (32) पुत्र फतेह सिंह, गीता बाई (35) पत्नी यशवंत सिंह और कोमल उर्फ जानकी (18) की मौत हो गई। प्रेम सिंह (33), विष्णु (40), कृष्णा बाई (65), सीमा (29) पत्नी रामेश्वर, धापू बाई (35) पत्नी विष्णु सिंह, कृष्णपाल सिंह (15) पुत्र यशवंत सिंह, कविता 31 पत्नी प्रेम सिंह और विनय प्रताप सिंह (2) पुत्र प्रेम सिंह गंभीर घायल हैं।

    घायलों को रात करीब एक बजे बिलाड़ा अस्पताल लेकर गए। इसके बाद 6 एम्बुलेंस के जरिए इन घायलों को जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल में रेफर किया गया। परिजनों को सूचना दी गई है। मृतकों की बॉडी बिलाड़ा मॉर्च्युरी में रखवाई गई है। पुलिस के अनुसार कार में सवार सभी लोग प्रेम सिंह सहरावत के बेटे विनय प्रताप (2) का मुंडन करवाने के लिए रामदेवरा आए थे।

    सभी मध्य प्रदेश में राजगढ़ के बेन्दु खेड़ा गांव से शनिवार को रवाना हुए थे। यहां दर्शन कर दोपहर 2 बजे ओसियां माताजी के लिए रवाना हुए। भोजन करने के बाद शाम 7 बजे ओसियां से निकले थे। रात 11 बजे पिचियाक के पास पहुंचने पर कार सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गई। घटना के समय गाड़ी में पीछे की सीट पर सवार लोग सो रहे थे।

  • पंजाबः अकाली दल के राष्ट्रीय नेता सड़क हादसे का हुए शिकार, एक की मौ+त

    अमृतसरः शिरोमणि अकाली दल के राष्ट्रीय नेता मंजीत सिंह दसूहा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार मंजीत सिंह दसूहा कार भीषण हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि शिरोमणि अकाली दल के नेता मंजीत सिंह दसूहा आज दरबार साहिब अमृतसर में माथा टेकने जा रहे थे। इसी बीच जब वह जंडियाला नजदीक अमृतसर के पास पहुंचे तो गाड़ी हादसे का शिकार हो गई, जिस कारण उनके ड्राइवर दविंदरपाल सिंह की मौत हो गई और मंजीत सिंह दसूहा भी गंभीर घायल हो गए।

    बताया जा रहा है कि उनकी टांग और चूल्हे पर फ्रैक्चर हो गया है। उन्हें जालंधर के एक निजी  अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे में उनकी गाड़ी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पता चला है कि आज उन्हें दरबार साहिब अमृतसर में माथा टेकने के बाद शाम 5.30 बजे अमेरिका के लिए रवाना होना था। 

  • पंजाबः कपड़े उतरवा कर 2 युवकों को पिटा, वीडियो वायरल

    मोगाः जिले की एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमें 2 युवकों के कपड़े उतवाकर उनकी पिटाई की जा रही है। इस वायरल वीडियो की जब जांच की गई तो पता चला कि यह वीडियो मोगा के कस्बा निहाल सिंह वाला का है। बताया जा रहा है कि दोनों की लोगों ने चोरी के मामले में पिटाई की है। जिसके बाद लोगों ने दोनों को पुलिस के हवाले कर दिय। वहीं मामले की जानकारी देते हुए थाना निहाल सिंह वाला के प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि यह दोनों युवक घर में चोरी करके जा रहे थे तो मोहल्ला वासियों ने इन्हें पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर दी।

    मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ के कब्जे से दोनों को छुड़वाकर थाने ले गई। जांच के बाद दोनों युवकों पर पुलिस ने मुकदमा नंबर 60 दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद कर लिया है। पुलिस जांच में पता चला है कि एक आरोपी पर पहले भी मामला दर्ज है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है।

  • एलआईसी बैंकिंग इंश्योरेंस मंडल प्रबंधक के पद से सेवानिवृत हुए राकेश ठाकुर

    ऊना/ सुशील पंडित : भारतीय जीवन बीमा निगम में 35 वर्ष की सेवाएं देने के उपरांत हमीरपुर के राकेश ठाकुर मंगलवार को एलआईसी बैंकिंग इंश्योरेंस मंडल प्रबंधक के पद से सेवानिवृत हुए। इस अवसर पर उन्हें एलआईसी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भावभीनी विदाई दी। विदाई समारोह में एलआईसी में उनकी शानदार सेवाओं को याद किया गया। राकेश ठाकुर ने 1989 में हमीरपुर एलआईसी शाखा में बतौर सहायक सेवा ज्वाईन की थी। इसके बाद 1992 से 2002 तक भारतीय जीवन बीमा निगम हमीरपुर शाखा में विकास अधिकारी के रूप में कार्य किया।

    2002 में पदोन्नित के उपरांत राकेश ठाकुर ने दिल्ली में सहायक शाखा प्रबंधक के रूप में अपनी सेवाएं दी। इसके बाद उन्होंने 2005 में बिलासपुर व 2007 में पालमपुर शाखा में सहायक प्रबंधक के रूप में ज्वाईन किया तथा अपनी सेवाएं दी। 2008 में राकेश ठाकुर ने शाखा प्रबधंक के पद पर पदोन्नत होकर नूरपूर शाखा में अपनी सेवाएं दी। 2011 में उनका तबादला बिलासपुर एलआईसी शाखा में हुआ। यहां करीब चार वर्ष शानदार सेवाएं देने के उपरांत वह 2015 से 2018 तक शाखा प्रबंधक ऊना शाखा रहे। 2018 में वरिष्ठ शाखा प्रबंधक के रूप में पदोन्नित के बाद वह तीन साल बिलासपुर रहे। जबकि 2021-22 में हमीरपुर में वरिष्ठ शाखा प्रबंधक के पद रहे। 2022 से 2024 तक राकेश ठाकुर ने हमीरपुर में एलआईसी की बैंकिंग इंश्योरेंस में बतौर मंडल प्रबंधक के रूप में कार्य किया।

    राकेश ठाकुर ने अपने लंबे सेवाकाल के दौरान सैंकड़ो जरूरतमंद युवाओं को स्वरोजगार के क्षेत्र में स्थापित करते हुए एलआईसी एजेंसी के माध्यम से सफल रोजगार के साथ जोड़ा। इसके साथ ही एलआईसी शिमला मंडल के तहत प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में कार्य करते हुए असंख्य लोगों को इंश्योरेंस कवर प्रदान करते हुए आर्थिक तौर पर सबल बनाने का कार्य किया। राकेश ठाकुर ने एलआईसी में कार्य करते हुए समाज सेवा के क्षेत्र में भी अपनी सकारात्मक भूमिका अदा की। ऊना में शाखा प्रबंधक के रूप में कार्य करते हुए लड़कियों की शिक्षा में अहम योगदान के रूप में एलआईसी द्वारा सीएसआर गतिविधियों के तहत एलजेएन हिमोत्कर्ष कन्या महाविद्यालय कोटला खुर्द में 26.20 लाख रूपए से आईटी कम डिजीटल लैब की स्थापना करने में अहम भूमिका अदा की। वहीं कन्या महाविद्यालय में 13 लाख रूपए की लागत से गल्र्ज होस्टल निर्माण में एलआईसी की तरफ से सीएसआर के तहत सहयोग किया।

  • बस और ट्रक में टक्कर, 2 की मौ’त, 12 के करीब घायल

    बस और ट्रक में टक्कर, 2 की मौ’त, 12 के करीब घायल

    धनबाद : झारखंड के धनबाद जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया है। जिसमें 2 यात्रियों की मौत हो गई है जबकि 12 के करीब  यात्री घायल हो गए हैं। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामला जिले के तोपचांची नेशनल हाईवे पर कोटालअड्डा ओवरब्रिज के पास का है।

    बताया जा रहा है कि सुबह यात्री बस ने एक ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। आनन-फानन में घायल यात्रियों को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने एक यात्री को मृत घोषित कर दिया जबकि एक यात्री की इलाज के दौरान मौत हो गई।

    हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लगभग 12 के करीब लोगों का इलाज मेडिकल कॉलेज में हो रहा है। 2 मरीज की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है। अस्पताल में आने वाले मरीजों के घर वालों से भी संपर्क किया जा रहा है।

  • Sidhu Moose Wala मर्डर केस में अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले 3 तस्कर गिरफ्तार

    Sidhu Moose Wala मर्डर केस में अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले 3 तस्कर गिरफ्तार

    चंडीगढ़ः पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता रहे सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में उत्तर प्रदेश पुलिस बड़ी सफलता मिली है। बुलन्दशहर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि सिद्धू मूसे वाला मर्डर केस में अवैध हथियार की तस्करी करने वाले तस्कर शाहबाज के साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बता दें कि शाहबाज को NIA पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है और उसे कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया है। इस मामले में अब पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है।

    बदमाशों के पास से पुलिस ने 3 पिस्टल 2 तमंचे एक थार गाड़ी सहित कारतूस बरामद किए हैं। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी श्लोक कुमार ने हथियार तस्कर के एक साथी रिजवान पर किया 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया है। NIA ने बीते साल बताया था कि शाहबाज अंसारी, मूसेवाला की हत्या में हथियार आपूर्तिकर्ता और लॉरेंस गिरोह के बीच एक बिचौलिया था। उसे एनआईए ने 8 दिसंबर 2022 को बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान दो हवाला ऑपरेटरों हामिद और फौजी के नाम सामने आये थे।

  • स्टेशन के पास हमलावार ने 2 पुलिस अधिकारियों सहित कई लोगों को किया घायल

    यूके: लंदन में आज एक संदिग्ध चाकू से किए गए हमले में दो पुलिस अधिकारियों सहित कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना स्थानीय समय के अनुसार आज सुबह हैनॉल्ट स्टेशन के पास हुई। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इंटरनेट पर सामने आए दृश्यों में आरोपी को छुरा लहराते और परिसर में घूमते हुए दर्दनाक दृश्य शामिल हैं। पुलिस और आपातकालीन वाहनों को घटनास्थल पर तैनात देखा जा सकता है। दिलचस्प बात यह है कि चाकू मारने की यह घटना लंदन के वेस्ट एंड में गे बार में 1999 में हुए बम विस्फोट के 25 साल पूरे होने के दिन हुई थी।मेट्रोपोलिटियन पुलिस ने एक बयान साझा कर चाकूबाजी की घटना की जानकारी दी।

    बयान में कहा गया है, “पुलिस और अन्य आपातकालीन सेवाएं पूर्वी लंदन के हैनॉल्ट में एक गंभीर घटना पर हैं, जिसमें तलवार के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। हमें 07:00 बजे से कुछ देर पहले एक वाहन में टक्कर मारने की रिपोर्ट के लिए बुलाया गया था।” थुरलो गार्डन क्षेत्र में घर में ऐसी खबरें थीं कि लोगों को चाकू मार दिया गया है।”इसके अलावा, घायलों और घटनास्थल पर आरोपियों की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी देते हुए बयान में कहा गया है, “इस समय हम समझते हैं कि संदिग्ध ने जनता के अन्य सदस्यों और दो पुलिस अधिकारियों पर हमला किया।

    हम अपडेट का इंतजार कर रहे हैं।” घायलों की हालत पर एक 36 वर्षीय व्यक्ति को घटनास्थल से गिरफ्तार किया गया और वह हिरासत में है।”उप सहायक आयुक्त एडे एडेलकन ने भयावह घटना पर अपने बयान में कहा, “संबंधित लोगों के लिए यह एक भयानक घटना रही होगी। मुझे पता है कि व्यापक समुदाय सदमे और चिंता महसूस कर रहा होगा। लोग जानना चाहेंगे कि क्या हुआ है और क्या हम प्रदान करेंगे जितनी जल्दी हो सके अधिक जानकारी।”उन्होंने कहा, “हम नहीं मानते कि व्यापक समुदाय के लिए कोई खतरा है। हम और अधिक संदिग्धों की तलाश नहीं कर रहे हैं। यह घटना आतंक से संबंधित नहीं लगती है।”

  • पंजाबः कांग्रेस को झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकता है शामिल

    चंडीगढ़ः लोकसभा उम्मीदवार के तौर पर मनीष तिवारी का नाम घोषित किया गया। उसी दिन से कांग्रेस के बड़े नेताओं ने दूरी बना ली और उसके बाद रोजाना कई नेताओं ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया और कार्यकर्ता पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। वही मंगलवार को नगर निगम चुनाव की वार्ड नंबर 9 के प्रत्याशी ओम प्रकाश सैनी ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की ने एक बयान जारी किया है कि भाजपा चंडीगढ़ में बेहद घबराई हुई है और मुद्दों से दूर है, क्योंकि शहर के मुद्दों को हल करने में पिछले दस वर्षों में अपनी निराशाजनक विफलता के लिए भाजपा के पास कोई जवाब नहीं है।

    भाजपा स्वयंभू और फर्जी लोगों को कांग्रेस कार्यकर्ता/नेता के रूप में पेश करके भाजपा में शामिल कर रही है। इसलिए रोजाना होने वाली ये मनगढ़ंत शमूलियतें पूरी तरह से हास्यास्पद हैं और हम इनके दावों को सिरे से खारिज करते हैं। लक्की ने कहा कि यहां-वहां से लोगों को उठा लेने से जमीनी हालात नहीं बदलने वाले हैं। भाजपा अपने सभा स्थलों को भरने और नारे लगाने के लिए लोगों को किराये पर ले रही है।

    चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने कहा कि कांग्रेस को तो हर बार झूठी कहानी बनाने की आदत है। जो लोग पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो रहे हैं वह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों को देखकर शामिल हो रहे हैं क्योंकि देश आज तरक्की कर रहा है। भ्रष्टाचारी जेल के अंदर जा रहे हैं इसलिए जहां भी वह जा रहे हैं अपने किए पिछले काम पर वोट मांग रहे हैं।

  • जालंधरः आप पार्टी को झटका, सुखबीर बादल ने इस नेता को पार्टी में किया शामिल, देखें Live

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों से पहले नेताओं का पार्टी छोड़कर जाने का सिलसिला लगातार जारी है। वहीं लांबड़ा में आज अकाली दल के सुप्रीमों सुखबीर बादल की मौजूदगी में आप पार्टी के नेता अभिषेक बख्शी उर्फ अभी अकाली दल में शामिल हुए। इस दौरान सुखबीर बादल ने आप पार्टी को झटका देते हुए कहाकि पंजाब में आप पार्टी को हालत खस्ता हो रही है। 

  • पंजाबः दुकानदार को अगवा करके हथियार के बल 70 हजार लूटने के मामले में 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    लुधियानाः जमालपुर थाने की पुलिस ने लूट गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि बीते दिन दुकानदार को अगवा करके हथियारों के बल पर 70 हजार रुपए लूटने की उन्हें शिकायत मिली थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए उनकी टीम ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसीपी जसबिंदर सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले आरोपियों ने शिकायतकर्ता बलजीत सिंह की एक्टिवा को इनोवा कार से टक्कर मारकर उसका अपहरण कर लिया था और उससे 70 हजार रुपये लूट लिए थे और घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए थे।

    एसीपी ने बताया कि उनकी टीम ने जाल बिछाकर उक्त आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसीपी ने बताया कि इस मामले में आरोपियों के एक अन्य साथी की गिरफ्तारी अभी बाकी है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के कब्जे से तेजधार हथियारों के अलावा एक नकली पिस्तौल भी बरामद की गई है। एसीपी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर रिमांड हासिल किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से असली पिस्तौल बरामद होने की उम्मीद है। पुलिस ने बताया कि 2 आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग थानों में लूट और डकैती और अन्य संगीन धाराओं के अधीन कई मामले दर्ज है।